Archive | राज्य

फैसले के इन्तजार की बढ़ी घड़ियां…

Posted on 23 September 2010 by admin

यह क्या हुआ ! फैसला आ जाता तो कम से कम स्थिति साफ हो जाती। लेकिन अब भी मन में डर सा बना हुआ है। फैसले को लेकर व्यापार भी चौपट हो गया है। अमूमन यह आम लोगों के मुंह से सुनने को मिल रहा है। बच्चे और महिलायें कुछ ज्यादा ही परेशान दिख रहें हैं। जादातर लोगों ने तो शुक्रवार को भगवान और अल्लाह को याद कर आने फैसले पर अमन और शान्ति की दुआयें भी कर डाली। प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इसको लेकर आम लोगों में राहत का माहौल देखा गया। तमाम समाज सेवी संगठन इस गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करने के लिये पुरजोर कोिशश कर रहे हैं।

आज शुक्रवार को रामजनमभूमि-बाबरी मसजिद के मालिकाना हक का फैसला आना था। हर तरफ इसकी चर्चा आम थी। निर्धारित समय पर हर कोई टीवी के समाने आंखें गड़ा कर बैठा हुआ था। इसी बीच टीवी पर खबर पढ़ रहे एंकर ने बताया कि देश की सर्वोच्च अदालत ने सुलह के लिये पड़ी याचिका को कबूल करते हुए अगली तारीख तक हाईकोर्ट को फैसला सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गयें हैं। इस बात को सुनना था कि लोगों के चेहरे मुरझा से गये। आखिर ऐसा होता भी क्यों नहींर्षोर्षो लगभग पचास बरस बात एक अहम फैसला जो आना था। यहां भी राजनीति की रोटी सेकने वालों ने अपना कर्तब कर दिखाया। जाहिर सी बात है, उक्त मुकदमें के वादी हिन्दू महासभा और बाबरी मसजिद ऐक्शन कमेटी है। यह दोनों सुलह के नाम से दूर हट रहे हैं और तीसरे सुलह की बात कर  रहें हैं। लोगों ने बताया कि फैसला चाहे जो भी हो वह कोर्ट के फैसले का स्वागत करेगें। फैसला टलने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। मन में तरह-तरह की भ्रिान्तयां पैदा होती हैं। जिसका असर समाज और रोजगार पर भी पड़ रहा है। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डाक्टर जफर खां का कहना है कि फैसले के विलम्ब होने से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। उनकी सोसायटी गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। हिन्दू और मुसलमान भाई सौहार्द बढ़ाने के लिये एक दूसरे से विचार विमर्श  विमर्श कर रहें हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव का बजा डंका, 113 ने किया नामांकन

Posted on 23 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 113 लोगों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन हुए इस नामांकन में प्रशासन की मुस्तैदी साफ दिखी। आज शुक्रवार से शुरु हो रहे पितृ पक्ष शुरु होने के कारण हिन्दू धर्म के मानने वाले लोगों ने आज ही नामांकन करना शुभ माना। जिसके कारण आज वार्ड नम्बर 14 से 14, 15 से 14, 16 से 6, 17 से 17, 18 से 2, 20 से 8, 21 से 13, 22 से 8, 23 सें 6, 24 से 7, 25 से 6 , तथा वार्ड संख्या 26 सें 12 प्रत्यािशयों ने अपना भाग्य पंचायती चुनाव में आजमाने के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं दूसरी तरफ पर्चा दाखिला के प्रथम दिवस पर कुड़वार ब्लाक परिसर के इर्द गिर्द भरी भीड़ रही। प्रत्यािशयों व समर्थको की टोलियों ने बिना शोर गुल किये बढ़े शान्ति भाव से पर्चा दिाखले में सम्मिलित हुए। प्रशासन की चौकचौबन्द व्यवस्था व हनक के चलते पंचायत चुनाव के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शान्ति पूर्वक पर्चा दाखिल करने में भलाई समझते रहे। कुड़वार विकासखण्ड के आठ न्याया पंचायतों के 60 गा्रम पंचायतों से प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों ने मुख्यालय पर अपना नामांकन किया। जमानत रािश टेजरी चालान फार्म से मान्य होने की खबर से कुछ प्रत्याशी व समर्थकों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटी तेलों का कारोबार चरम पर, प्रशासन बेखबर • गोरखधंधें में खाद्य विभाग व पुलिस की मिली भगत

Posted on 23 September 2010 by admin

नगर में मिलावटी सरसों के तेल की कालाबाजारी अपने चरम पर है। मजे की बात तो यह है कि तेल की कालाबाजारी किसी ढ़के छिपे स्थान पर नही बल्कि जिले की पुलिस के नाक के नीचे हो रही है। नकली कारोबारियां का वर्चस्व इतना है कि खाद्य एवं रसद विभाग को भी यह सभी खुलेआम ठेंगा दिखा रहें हैं और दिनों दिन अपने गोरखधंधे को परवान चढ़ा रहे हैं।

भरोसेमन्द सूत्रों के मुताबिक सरसों के तेल के मिलवाटी और नकली कारोबार में संलिप्त व्यवसाई सरकारी महकमें के अधिकारियों एवं पुलिस से सांठ-गांठ कर उन्हें मन-माफिक रकम देकर अपने धंधे में चार-चान्द लगा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोतवाली नगर थाने से महज चन्द कदम की दूरी पर स्थित के.एस.बी. ट्रेडर्स नामक दुकान पर सुबह करीब दस बजे के आसपास गाड़ी संख्या यूपी 44 टी 2105 से बादशाह व आिशर्वाद नामक ब्राण्ड सरसों का तेल उतारा गया। सूत्रों की मानें तो यह तेल पूरी तरह नकली है। लगभग डेढ़ सौ टिन तेल गोदाम में रखा गया है। यही नही जिस समय उक्त गाड़ी से माल उतर रहा था कोतवाली नगर पुलिस का एक खाकीवदीZ धारी भी मौके पर खड़ा था,  रोज की भांन्ति अपनी सुविधा शुल्क लेकर उसने भी इस स्थान से हट जाना ही मुनासिब समझा। डाक्टरों के मुताबिक मिलावटी तेलों से गम्भीर बीमारियां फैलतीं हैं। सूत्रों के मुताबिक इस तरह के नकली खाद्य तेलों की सप्लाई गैर जनपद से भारी पैमाने पर हो रही है। स्वास्थ महकमा जानबूझ कर भी अपनी आंखें मून्दे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद। भारत पम्प्स एण्ड काम्प्रेसर्स लिमिटेड “मिनी रत्न´´ का गौरव प्राप्त करने वाली इलाहाबाद की पहली कम्पनी बन गई है।

Posted on 23 September 2010 by admin

भारत पम्प्स एण्ड काम्प्रेसर्स लिमिटेड “मिनी रत्न´´ का गौरव प्राप्त करने वाली इलाहाबाद की पहली कम्पनी बन गई है। मन्त्री-भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम विलासराव देशमुख ने उद्योग भवन में आयोजित एक समारोह में कम्पनी को मिनी रत्न प्रदान किया। भारत पम्प्स एण्ड कम्प्रेसर्स लिमिटेड की स्थापना 1970 में उत्पादन सुविधा के साथ नैनी, (इलाहाबाद) में हुई थी। कम्पनी भारी क्षमता के पम्प्स एवं कम्प्रेसर्स एवं उच्च दाब के सीमलेस, सीएनजी गैस सिलेंण्डर तथा कैसकेड के उत्पादन एवं सप्लाई में संलग्न है जो कि तेल की खोज एवं उत्पादन, रिफाईनरीज, पेट्रोमिकल्स, केमिकल्स, फर्टिलाइजर्स एवं अन्य उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करते है। बीपीसीएल ने सफलता का स्वाद चखने के उपरान्त सन् 2008-09 में सत्त विकास जारी रखा और 236 करोड़ रूपये का टर्नओवर एवं 26.88 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया गया। इसी क्रम को जारी रखते हुए सन् 2009-10 मेें 271 करोड़ रूपये का टर्नओवर तथा 31.1 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। मेसर्स लवान रिफाईनरी ईरान को 48 करोड़ रूपये मूल्य के छ:कम्प्रेसर्स की आपूर्ति का निर्यात आदेश सफलतापूर्वक पूरा करके कम्पनी निर्यात बाजार में अपना स्थाना बना चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वायु सेना बमरौली में 18 एवं 19 सितम्बर को एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन स्थानीय आफवा के तत्वावधान में सेना के वरिश्ठ चिकित्साधिकारी विंग कमाण्डर राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Posted on 23 September 2010 by admin

वायु सेना बमरौली में 18 एवं 19 सितम्बर को एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन स्थानीय आफवा के तत्वावधान में सेना के वरिश्ठ चिकित्साधिकारी विंग कमाण्डर राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस  शिविरका आयोजन क्षेत्रीय वायु सेना पत्नी कल्याण संघ की अध्यक्ष मुनमुन कोचर के निर्देशन में किया गया।शिविर का उद्घाटन स्थानीय संघ की अध्यक्षा निर्मला मणिकण्टन ने उपस्थित वायु योद्धाओं एवं संगिनीयों के बीच शिविर का शुभारम्भ किया। इस शिविर का आयोजन वायु सेना पत्नी कल्याण संघ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सितम्बर से अक्टूबर माह मे आयोजित होने वाले विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरूआत हैं। एक्यूप्रेशर शोध प्रिशक्षण एवं उपचार सस्थान, मिंटो रोड एलके मिढ्डा एवं उनकी टीम ने इस सम्बंध में अत्यन्त िशक्षाप्रद एवं लाभदायक जानकारी दी तथा लगभग 90-100 रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमन चैन के लिए डी0एम0 ने मीडिया से मांगा सहयोग • डी0एम0 ने दिया मीडिया को नसीहत

Posted on 23 September 2010 by admin

पंचायत चुनाव व त्यौहार को देखते हुए मीडिया सहयोग की अपील
अयोध्या के विवादित स्थल के मुकदमें में 24 सितम्बर को महत्वपूर्ण फैसला आने से पहले जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवल व पुलिस अधीक्षक डा0 अशोक कुमार राघव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जिले में अमन चैन बनाये रखने के लिए मीडिया से सहयोग मांगा। बुधवार को मीडिया के साथ बात करते हुए जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवल ने कहा कि 24 सितम्बर को अयोध्या में राम जन्म भूमि बाबरी मिस्जद विवाद में संभावित फैसले के बाद ऐसी कोई खबर प्रकाशित न करे जिससे साम्प्रदायिक सदभाव किसी भी दशा में बिगड़े। उन्होने आगे कहा कि जिला प्रशासन आम जनता के हितों की सुरक्षा शान्ति एवं अमन चैन के लिए पूर्णरूप से सतर्क है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक डा0 अशोक कुमार राघव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिले का एल0आई0यू0 विभाग गड़बड़ी फैलाने वालो पर कड़ी नज़र रखे हुए है जो भी आम जनता में गलत अफवाह फैलायेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाई की जायेगी। डी0एम0 और एस0पी0 ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे गड़बड़ी फैलाने वालों पर नज़र रखे गड़बड़ी की सूचना मिलने पर इसकी सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दे और आपस में आपसी सौहार्द बनाये रखे। जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवल व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राघव ने जिले में अमन चैन कायम करने के लिए सहयोग मांगा और कहा कि मीडिया लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है प्रशासन से पहले मीडिया जनता तक पहुंचाती है इसलिए मीडिया का सहयोग जरूरी है। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी आई0पी0 पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए कांग्रेस ने की अपील

Posted on 23 September 2010 by admin

शहर के कांग्रेस कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों की बैठक शहर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र बैद्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्षता श्रीमती सोनियॉं गॉंधी जी की मंशा एवं राहुल गॉंधी जी की मंशानुसार आगामी 24 तारीख को हाईकोर्ट के फैसले को देखते हुए किसी भी दशा में आपसी सौहार्द न बिगड़ने पाये इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे एवं आपसी भाईचारा बनाने में भरपूर सहयोग दें जिससे सुलतानपुर की गंगा जमुनी तहजीब बनी रहें बैठक में कामरान जफर ने कहा कि लोग अपने पास पड़ोस में भाईचारा बनाये रखे बैठक में मुख्य रूप से सिराज अहमद भोला, राजदेव शुक्ल, जयदीप तिवारी, आबिद सुलतान आदि लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन मानिक चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली की आवाजाही से लोग त्रस्त

Posted on 23 September 2010 by admin

जर्जर तार तम तोड़ते ट्रान्सफार्मर और लापरवाह अधिकारियों के चलते शहर के पच्चीसों वार्ड के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है प्रतिदिन नगर में कही न कहीं खम्भे से तार टूटे रहते है। ट्रान्सफार्मर धू-धू कर जलते रहते है अधिकारी अपना फोन बन्द कर ए0सी0 में आराम करते रहते है। हालात बद से बदतर हो गये है नगर वासियों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। बिजली जाने के बाद अगर कोई सूचना लेना चाहता है कि क्या कारण है कटौती का तो एस0डी0ओ0 और जे0ई0 का मोबाइल स्विच आफ मिलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जारी है जेल में बिन्दयों पर जेल प्रशासन का जुल्म

Posted on 23 September 2010 by admin

प्रदेश के सुल्तानपुर जेल में बिन्दयों के प्रति जेल प्रशासन का रवैया हिटलर शाही का सा नज़र आ रहा है। आये दिन मानवाधिकार के कानून का हनन करते हुए जेल प्रशासन बिन्दयों के साथ मारपीट व उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है। जबकि इस सन्दर्भ में शासन ने कड़ा रुख अपना रखा है। जेल प्रशासन द्वारा बरते गये बरताव के खिलाफ कुछेक बिन्दयों ने ए.डी.जे.की अदालत पर प्रार्थना पत्र देकर जेल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

स्थानीय जेल में प्रशासन द्वारा बिन्दयों को आये दिन मारने पीटने की यह आज कोई नई कहानी नहीं हैं। इसकी इबारत तो वशZ 2006 के जुलाई माह में ही लिखी जा चुकी थी। जब जेल प्रशासन की इन्हीं सब कारस्तानियों के खिलाफ लामबन्द होकर बिन्दयों ने विद्रोह का बिगुल बजा दिया था। अन्जाम यह हुआ था कि जेल कर्मचारियों के साथ बिन्दयों को लेकर तीन-चार लोगों की मौत हो गई थी और कई एक घायल हुए थे। इसी कड़ी में बुधवार को ए.डी.जे. प्रथम की अदालत पर आये बन्दी विजय यादव, हसीब, राकेश यादव ने ए.डी.जे. प्रथम को जेल में दी जा रही यातनाओं के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र सौंपा। आरोप है कि 18 सितम्बर को सुबह के समय जेलर द्वारा जेल चौकी पर बुलवाया गया। वहां पहले से मौजूद डिप्टी जेलर मृत्युन्जय पाण्डेय, बन्दीरक्षक रज्जनलाल, जयबिन्द और लम्बरदार दिनेश तिवारी उर्फ टेनशन ने कहा कि 25 मार्च से 31 मार्च तक तुम सभी आमरण अनशन पर बैठे थे। यह आरोप लगाकर हम सभी के पैर बांधते हुए लाठियां बरसा दी। यही नहीं बल्कि पीएसी को बुलवा कर एक बार फिर से बैरक नम्बर 12बी से सभी बिन्दयों को निकाल कर जमकर मारा-पीटा। उस समय बन्दी रामपूजन मौर्य, अच्छेलाल यादव, सुनील गौतम, संजय वर्मा, विनोद सिंह, मुन्ना मौर्य आदि ने हाथ जोड़कर मिन्नते मानी कि निर्दोशों को सजा न दी जाये तो जेल प्रशासन ने चुप रहने की धमकी दी। यही नही आजतक जेल प्रशासन ने चोटिल बिन्दयों की न तो डाक्टरी करवाई और न ही दवा-इलाज ही कराया। बताते चलें कि पूर्व में 9जनवरी को भी जेल प्रशासन ने 26 बिन्दयों के साथ कुछ ऐसा ही ताण्डव रचा था। जिसमें त्रिभुवन, राजू यादव, मुन्ना सिंह, फैयाज, जानी, विजय सिंह जख्मी हुए थे। इस प्रकरण की जांच करने डीआईजी जेल मौके पर पहुंचे थे और बिन्दयों का बयान दर्ज कर कार्यवाही की बात कह कर गये थे। जो कि ठण्डे बस्ते में डाल दी गई है। फिलहाल बिन्दयों ने अब न्यायालय में अर्जी लगाकर अपने प्रति नरमी बरते जाने की गुहार लगाई है। देखना यह है कि क्या न्यायालय अपने बिन्दयों की सुरक्षा की बागडोर सम्भालने वालों के खिलाफ कार्यवाही करता है, या फिर बिन्दयों को यहां भी मुंह की खाना पड़ता है। यह अब समय ही बतायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आज बाढ़ से प्रभावित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और आगरा जनपदों का हवाई सर्वेक्षण किया

Posted on 23 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आज बाढ़ से प्रभावित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और आगरा जनपदों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कराये जा रहे राहत कार्यों की मौके पर समीक्षा की। सुबह से प्रारम्भ हुए इन बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का यह सर्वेक्षण देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान माननीया मुख्यमन्त्री जी ने ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर, बाराबंकी, गोण्डा, श्रावस्ती जनपदों के अलावा पूर्वान्चल के अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का भी हवाई सर्वेक्षण किया।

32 तत्पश्चात् माननीया मुख्यमन्त्री जी ने बहराइच में अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में समाहित गांवों के लोगों के पुर्नवासन के लिए एक करोड़ 80 लाख रूपये की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हुई क्षति एवं बन्धों की स्थिति के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होंने पिश्चमी उत्तर प्रदेश को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोशित करते हुए प्रधानमन्त्री जी को आज ही पत्र लिखकर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता की मदद के लिए 2,000 करोड़ रूपये का पैकेज स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। इसमें से एक हजार करोड़़ रू0 पिश्चमी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों के लिए तथा शेश एक हजार करोड़ रू0 प्रदेश के अन्य बाढ़ प्रभावित जनपदों के राहत कार्यों के लिए है।  उन्होंने प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐसे उपाय करेगी, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थापित बांधों से समय-समय पर पानी छोड़े जाने के कारण पिश्चमी उत्तर प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें जनपद बिजनौर अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राहत कार्य के लिए धनरािश की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी कीमत पर कोई भी दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।
माननीया मुख्यमन्त्री जी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समय से राहत पहुंचाने और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न होगा। इस समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। उन्होंने इसके लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिशित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मौसम में फैलने वाले मियादी बुखार, वायरल तथा जल जनित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेश अभियान चलाया जाए । उन्होंने जल भराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराये जाने तथा लोगों को क्लोरीन टेबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रोगियों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था सुनििश्चत की जाए।
माननीया मुख्यमन्त्री जी ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली तथा आगरा जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद इन जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कराये जा रहे राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद सुनिशित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी लगन व ईमानदारी से संचालित करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिशित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य पर कड़ी नज़र रखे हुये हैं।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बाढ़ का प्रभाव कम होते ही अवस्थापना सुविधाओं के रेस्टोरेशन/पुननिZर्माण, मरम्मत आदि का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। इसके साथ ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को भी अविलम्ब ठीक किया जाए। उन्होंने प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के दौरान हुई वास्तविक क्षति का तत्काल आंकलन कर गृह अनुदान एवं फसलों/पशुओं की क्षति की दशा में प्रभावित लोगों को अनुमन्य धनराशि तत्काल उपलब्ध करायी जाए।
पिश्चमी उत्तर प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के साथ ही माननीया मुख्यमन्त्री जी ने हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत और करनाल तथा उत्तराखण्ड के हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण किया। इन बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में खासतौर पर लक्सर और उसके आस-पास के खादर में किसानों की फसलों को हुए व्यापक क्षति पर चिन्ता व्यक्त की।

माननीया मुख्यमन्त्री जी के निर्देश पर सिंचाई मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज ही मथुरा, फरूZखाबाद तथा कांशीराम नगर जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर बचाव एवं बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और इन जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in