Archive | राज्य

स्नातक चुनाव के मद्देनज़र व्यवस्था चाक चौबन्द

Posted on 10 November 2010 by admin

गोरखपुर फैजाबाद मण्डल विधान परिशद चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त तहसीलों एवं ब्लाक स्तर पर व्यवस्था दुरूस्त कर ली है। मतदान के समय किसी भी प्रकार की गणबड.ी न हो इस बाबत समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Mr. Subrata Roy Sahara with President Barack Obama and First Lady Michelle Obama.

Posted on 10 November 2010 by admin

final-pic-2

Comments (0)

झाँसी भेल ने दिया लघु उद्यमियों को न्योता

Posted on 10 November 2010 by admin

सूखा और बेरोजगारी से जूझ रहे बुंदेलखंड में रोजगार के नये अवसर सृजित करने व उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से  झाँसी भेल प्रबंधन ने अभिनव पहल करते हुए देश के सात प्रांतों के ७५ लघु उद्यमियों को बीएचईएल के आसपास या बुंदेलखंड में लघु उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया है।  आपूर्तिकर्ता विकास सम्मेलन में भेल प्रबंधन ने उद्यमियों को हर संभव मदद करने के साथ -साथ जमीन, बिजली व पानी की सुविधा सुगमता से उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व पंजाब के ७५ लघु उद्यमियों के अलावा यूपीपीसीएल एवं यूपीएसआईडी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को भेल प्रबंधन ने बताया कि अब माल दिए जाने के बाद विलंब से भुगतान की समस्या भी दूर कर दी जाएगी। उद्यमियों को एमएलएमई की श्रेणी में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है कि हर हाल में पैंतालीस दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाए। इस दौरान भेल उत्पादन के दौरान काम आने वाले कलपुर्जों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही लोकोमोटिव रेल इंजन में काम आने पाले पार्ट्स के अलावा पावर ट्रांसफार्मर, इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफार्मर व ड्राई ट्रांसफार्मर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भेल के कार्यपालक निदेशक प्रभात कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन भाषण में टी ईसीएम महाप्रबंधक एम.पी.सिंह ने कहा कि इस कार्य को आगे बढ़ाने में केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व प्रदीप जैन आदित्य का विशेष सहयोग मिल रहा है। यूपीसीएल के लोकेश कुमार एवं यूपीएसआईडीसी के प्रदीप सत्यार्थी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। अपर महाप्रबंधक (एलएमई) भेल पी एस चौपड़ा ने आभार व्यक्त किया। उप महाप्रबंधक अनुराग गुप्ता ने बताया कि इस पहल से न केवल भेल को लोकोमोटिव व पावर ट्रांसफार्मर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि बुंदेलखंड में रोजगार के विकल्प भी खुलेंगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

झांसी-इलाहाबाद खंड चुनाव

Posted on 10 November 2010 by admin

इलाहाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव के लिए आज सुबह  मतदान  प्रातः आठ से प्रारम्भ हुआ । चुनाव में दस जिलों के १३,८०९ शिक्षक १४ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया ।

मतदान के लिए गठित ३६ पोलिंग पार्टियों की मोजुदगी में हुआ  इसमें २५ मुख्य पोलिंग पार्टियां एवं ११ आरक्षित हैं। हर टीम में एक पीठासीन अधिकारी, चार मतदान सहायक एवं एक रोजगार सेवक को रखा गया है। रोजगार सेवक ने मतदान प्रक्रिया की फोटोग्राफी की ।इस दौरान चुनाव प्रेक्षक कामरान रिजवी, जिलाधिकारी राजशेखर, मुख्य विकास अधिकारी जे सेल्वाकुमारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति का जायजा लिया तथा नगर के मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं

चुनाव के लिए झांसी एवं इलाहाबाद खंड में १४७ मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां १३,८०९ मतदाताओं को मताधिकार का अवसर दिया जाएगा। इसमें इलाहाबाद के ३१ मतदेय स्थलों पर ५७०२, कौशांबी के ११ मतदेय स्थलों पर ६४५, फतेहपुर के १४ मतदेय स्थलों पर १५७६, चित्रकूट के १७ मतदेय स्थलों पर ४२४, बांदा के दस मतदेय स्थलों पर ६७९, हमीरपुर के आठ मतदेय स्थलों पर ७८३, महोबा के पांच मतदेय स्थलों पर ३३६, जालौन के १७ मतदेय स्थलों पर १६२०, झांसी के २५ मतदेय स्थलों पर १५९८ एवं ललितपुर के आठ मतदेय स्थलों पर ४४६ मतदाता पंजीकृत हैं।

चुनाव में कुल १४ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें सर्वाधिक सात प्रत्याशी इलाहाबाद के हैं, जबकि जालौन से तीन तथा झांसी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ व हमीरपुर से एक - एक प्रत्याशी है। इसमें इलाहाबाद से अरविंद कुमार यादव, इंद्रेश कुमार सोनकर, कौशल किशोर त्रिपाठी, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट के रघुराज सिंह सिंगरौर, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के सुरेश कुमार त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के आनंद शुक्ला एवं उप्र माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के ज्ञान सिंह, उरई (जालौन) से माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के अशोक कुमार राठौर, डा. कुमार अमरेंद्र सिंह एवं उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के कृष्णकुमार नायक, हमीरपुर के दिनेश कुमार सिंह लोधी, झांसी के रवीश कुमार त्रिपाठी, फतेहपुर के लवकुश कुमार मिश्रा तथा प्रतापगढ़ के कृष्ण चंद्र चुनाव मैदान में थे जिनके भाग्य का फैसला किया मत पेदियो में बंद हो गया है


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

रेलवे स्टेशन के नए आरक्षण कार्यालय में आज से क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (टोकन सिस्टम) की शुरुआत

Posted on 10 November 2010 by admin

रेलवे स्टेशन के नए आरक्षण कार्यालय में आज  से क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (टोकन सिस्टम) की शुरुआत होगी है । इस प्रणाली के लागू हो जाने से यात्रियों को अपना टिकट आरक्षित कराने के लिए कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

यात्री टोकन नंबर लेकर आरक्षण हॉल में सीटों पर बैठकर अपने क्रम की प्रतीक्षा कर सकता है। मुख्य प्लाज्मा स्क्रीन पर टोकन नंबर प्रदर्शित होने पर यात्री स्क्रीन पर बतलाए गए काउंटर पर पहुंचेगा। यदि टोकन धारक आरक्षण काउंटर पर नहीं पहुंचता है तो तीस मिनट के उपरांत उसका टोकन नंबर पुनः आरक्षण कराने हेतु प्रदर्शित होगा। यदि इस बार भी टोकन धारक उपस्थित नहीं होगा तो उसका टोकन नंबर रद कर दिया जाएगा। आरक्षण का समय समाप्त होने पर बचे हुए टोकन नंबर स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे। अगले दिन यात्री को पुनः नया टोकन प्राप्त करना होगा। टोकन के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली सामान्य श्रेणी व दूसरी विशेष श्रेणी। विशेष श्रेणी में स्वयं का आरक्षण कराने वाले सीनियर सिटीजन, महिला एवं विकलांग व्यक्ति शामिल हैं। इस श्रेणी में संसद सदस्य, विधायक, भूतपूर्व संसद सदस्य, विधायक व प्रेस प्रतिनिधि अपने कार्ड सहित, विशेष रिफंड, ग्रुप बुकिंग, शताब्दी, राजधानी तथा सभी ट्रेनों के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित टिकट आरक्षण कराने वाले शामिल रहेंगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने मंझवारा गॉव से जिला कलेक्ट्रेट तक की पद यात्रा

Posted on 09 November 2010 by admin

•    हत्या आरोपी बसपा विधायक एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
•    मृत कानूनगो की विधवा कमला यादव सहित मंझवारा गॉव के हजारों लोग रहे पद यात्रा में शामिल
•    वशोZं बाद कांग्रेसी नेता प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में सड.क पर उतरे, जनपद वासियों में रहा चर्चा का विशय
•    मंझवारा गॉव की सैकड.ों महिलाओं की पूरे कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपस्थिति रही

photo-n11पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर कानूनगों राम कुमार यादव का दिनांक 25 अक्टूबर को बीकापुर फैजाबाद से ड्यूटी कर आते समय अपहरण कर लिया गया तथा 26 अक्टूबर को प्रात: उनका शव दिक्खनवारा गॉव के पास नहरके किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उक्त घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा बसपा विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू तथा उनके व्लाक प्रमुख भाई यश भद्र सिंह मोनू एवं सात अन्य नाम जद  आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही न करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने जिले के कांग्रसी नेताओं मृत कानूनगो की विधवा कमला यादव एवं मझावारा गॉव के हजारों लेागों के साथ प्रात: 08 बजे मझवारा स्थित मृत कानूनगों घर से जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट तक 23 किमी0 लम्बी पद यात्राकर राज्यपाल को सम्बोधित 14 सूत्रीय एवं जिलाधिकारी को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सोंपते समय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  आरोपी विधायक को यदि 10 दिन के अन्दर गिरफ्तार न किया गया तो इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड.ेगा ।  कटका बाजार में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में अपहरण कर्ताओं एवं बलात्कार करने वालों की सरकार चल रही है। पदयात्रा में तथा ज्ञापन सौंपने में सदर कांग्रेस सांसद डा0 संजय सिेह एवं उनकी पत्नी अमेठी से कांग्रेस विधायिका अमिता सिंह, पूर्व मन्त्री जय नारायन तिवारी , मुईद अहमद, सुभाश त्रिपाठी, सन्दीप तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधेरमण मिश्र बैद्य, सलीम सेठ जिलाध्यक्ष कंाग्रेस अल्प संख्यक प्रकोश्ठ, राजेश तिवारी, दीपक सिंह प्रदेश सचिव राजकुमार यादव जिला पंचायत सदस्य  , अनीस अहमद , राम शबद मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव,रेनू श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कमरूज्जमा फौजी सहित जिले के लगभग सभी कांग्रेसी साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खान फेस्टिवल, सिर्फ मैक्स पर

Posted on 09 November 2010 by admin

विद्रोही किस्म की उन हिन्दुस्तानी लड़कियों की टीम का कोच, जिन्हें हिन्दुस्तान की प्रतिष्ठा वापस लाने के लिये वल्र्ड कप में जीतना जरूरी था, आधुनिक समय का वह सीधा सादा पति जो अपनी पत्नी का प्यार जीतने के लिये किसी भी सीमा तक जाने को तैयार था और जिसने खुद को पूरी तरह बदल लेना उचित समझा, पुनर्जन्म लेकर अपने प्यार का बदला चुकाने वाला प्रेमी, प्यार जगा कर दिल जीत लेने वाला रोमियो– एक अभिनेता जिसने हर रोल को बखूबी जिया है, जो हिन्दी फिल्म जगत का बेजोड़ बादशाह है, उसी का नाम है, शाहरूख खान।
प्रमुख हिन्दी फिल्मों और विशेष इवेंट्स के चैनल मैक्स पर 15 नवंबर से एक फिल्म फेस्टिवल के अन्तर्गत बादशाह शाहरूख खान की उन फिल्मों का पुनरावलोकन प्रस्तुत किया जा रहा है जिन्होंन विविध भावनाओं को साक्षात किया है। इस फेस्टिवल का नाम है, `किंग खान´। इसमें शाहरूख की विविध विषयों वाली फिल्में शामिल की गई हैं जो त्योहारों के इस मौसम में पूरे परिवार के लिये स्वस्थ मनोरंजन का साधन रही है। फिल्में देखने के शौकीनों का मन मोह लेने वाली शाहरूख खान की ये फिल्में मैक्स पर सोमवार से गुरूवार तक रात 8.00 बजे से दिखाई जाएंगी।

मैक्स पर दिखाये जाने वाले इस खान फेस्टिवल में जो फिल्में शामिल की गई हैं, उनमें प्रमुख हैं, `रब ने बना दी जोड़ी´, रब ने बना दी जोड़ी ऐसे विवाह की कहानी है जिसमें पत्नी पति को नही चाहती लेकिन पति शाहरूख खान उसे धीरे धीरे प्यार की राह पर ले आता है। `दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे´ असामान्य लोगों की असामान्य परिस्थितियों में परवान चढ़ी प्रेम कहानी है, `चक दे इण्डिया´ चक दे में शाहरूख ने हॉकी कोच की भूमिका बखूबी निभाई है, `ओम शान्ति ओम´ - ओम शान्ति ओम प्यार और पुनर्जन्म से सम्बंध रखती है। इनके अलावा भी जो फिल्में हैं सभी दशZकों को बांधे रखने वाली हैं।
max

मैक्स पर, रात 8.00 बजे से, सोमवार से शुक्रवार 15 नवंबर से 25 नवंबर 2010

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आईडिया सेल्यूलर के साथ भारतीय रेल यात्रियों को भाशा की बाधा दूर करने में मदद करेगी

Posted on 07 November 2010 by admin

अपनी किस्म की इस पहली योजना के तहत आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन को रेलवे पूछताछ नंबर 139 के जरिए सभी क्षेत्रों में प्रोमोट किया जाएगा। रेल यात्रियों को उनकी स्थानीय भाशा में सूचना देने के लिए आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन सहायक होगी। अपने गन्तव्य पर पहुंचने के बाद यात्री इस सहायत का लाभ उठा सकेंगे।

भाशा का बंधन तोड़ने वाला सन्देश दे रहे प्रचार अभियान के साथ आईडिया सेल्यूलर करोड़ों भारतीयों को एक ऐसा सरल समाधान दे रही है जिसकी मदद से वे भिन्न भिन्न भाशाएं बोलने वाले लोगों से खुद बातचीत कर सकेंगे। भारतीय रेलवे के साथ मिल कर कंपनी आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन उपलब्ध करा रही है जो देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को सेवा देगी।

इस योजना के तहत आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन को एक हफ्ते के लिए भारतीय रेल के पूरे नैटवर्क में प्रोमोट किया जाएगा। आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन का जिंगल 139 पर बजेगा और इस नंबर पर कॉल करने वाले लाखों लोगों के साथ ब्राण्ड आईडिया को जोड़ेगा।

29 अक्टूबर से आरम्भ होकर सात दिनों तक रेलवे पूछताछ नंबर 139 के आईवीआर पर आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन का जिंगल बजाया जाएगा। कॉलर को 10 सैकिण्ड तक जिंगल सुनाया जाएगा, फिर वह आईवीआर से कनैक्ट होगा, उसके बाद ह्यूमन इंटरफेस से कनैक्ट होने से पहले दोबारा 15 मिनट तक जिंगल सुनाया जाएगा। दक्षिणी क्षेत्रों में जिंगल अंग्रेजी में होगा और शेश भारत में हिन्दी में।

इस पहल के जरिए आईडिया सेल्यूलर उन मुसाफिरों से जुड़ना चाहती है जो दुनिया के सबसे बड़े रेल नैटवर्क के जरिए उत्सवों के इस मौसम में सफर पर निकलेंगे। कंपनी अपनी इस अनूठी हैल्पलाइन के माध्यम से नए शहर व क्षेत्रों में पहुंचने पर उन्हें सम्प्रेशण में मदद करेगी।

त्यौहारों के मौकों पर भारतीय रेल का यातायात बढ़ जाता है क्योंकि दूरदराज के इलाकों से लोग त्यौहार मनाने अपने परिवार के पास लौटते हैं। इसका मतलब, इस पहल के जरिए इन सात दिनों की अवधि में पूरे देश के करीब 1 करोड़ लोग आईडिया का यह जिंगल सुनेंगे।

अपनी किस्म की इस पहली योजना में मुसाफिरों को आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन के बारे में सूचित किया जाएगा। यह ऐसी सेवा है जो वे अपनी मंजिल पर पहुंचने पर इस्तेमाल कर सकेंगे ताकि वहां के लोगों से उनकी स्थानीय भाशा में बात कर सकें।

आईडिया का नया विज्ञापन उन लाखों भारतीयों को एक सरल समाधान देता है जो कंरियर, पढ़ाई, यात्रा या जिन्दगी में अन्य संभावनाओं की तलाश में अपना घर छोड़ कर दूसरे शहरों में जाते हैं या फिर अपने क्षेत्र में विभिन्न भाशाएं बोलने वाले लोगों के साथ बात करने की जरूरत पड़ती है। इस तरह वे बदले माहौल व दूसरी भाशाएं बोलने वाले लोगों के साथ बेहतर तरीके से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

भारतीय रेल के साथ इस गठबंधन के बारे में आईडिया सेल्यूलर की वरिश्ठ उपाध्यक्ष-मार्केटिंग अनुपमा आहलुवालिया ने कहा, ´´भारतीय रेल दुनिया के सबसे विस्तृत व अग्रणी रेल नैटवर्कों में से एक है जो दुनिया में सबसे अधिक यात्रियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचाती है। भारतीय रेल की मदद से हम देश भर में अधिकतम मुसाफिरों तक संपर्क बना सकेंगे और करोड़ों यात्रियों तक उपयोगी सेवा पहुंचा सकेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि इस गठबंधन के द्वारा हम लोगों पुख्ता संपर्क स्थापित कर सकेंगे और इन सात दिनों के दौरान करीब 1 करोड़ यात्रियों को भाशा की अड़चन से निकलने में मदद कर पाएंगे तथा इस तरह हमारे 74 मीलियन उपभोक्ता आधार में वृद्धि होगी।´´

लोगों तक पहुंचने के लिए आईडिया ने सभी पारंपरिक व उभरते मीडिया मंचों को शामिल करते हुए एक सम्पूर्ण प्रचार अभियान चलाया है।

आईडिया ने भारत की पहली ´लैंग्वेज हैल्पलाइन´ लांच की है जो कॉल करने वालों को 16 भाशाओं में बातचीत हेतु मदद देगी। आईडिया की लैंग्वेज हैल्पलाइन 22 टेलीकॉम सिर्कलों व 16 भारतीय भाशाओं में सेवा प्रदान करेगी। इन भाशाओं में शामिल हैं- असमी, बांग्ला, भोजपुरी, अग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, पंजाबी, राजस्थानी व उर्दू।

हवाई यात्रियों हेतु आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन को प्रोमोट करने के लिए आईडिया ने जैट एयरवेज़ से गठबंधन किया है। जिसके तहत जैट एयरवेज़ व जैट कनैक्ट की उड़ानों में उद्घोशणाओं में आईडिया लैंग्वेज हैल्पलाइन के बारे में बताया जाएगा कि वे अपने गन्तव्य पर पहुंच कर स्थानीय भाशा अनुवाद के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

इसके अलावा फ्लाइट में सीट जैकेट्स में लैंग्वेज हैल्पलाइन ब्रॉशर भी रखे जाएंगे। इस महीने चलने वाली इस गतिविधि में कंपनी 18 से 20 लाख यात्रियों से जुड़ पाएगी। इन ब्रॉशरों में 16 भाशाओं में कुछ सामान्य शब्दों व वाक्यों का अनुवाद दिया गया है। यह ब्रॉशर हर उस यात्री के लिए मददगार साबित हो सकता है जो भारत में किसी ऐसी जगह जा रहा है जहां उसकी भाशा से अलग कोई भाशा बोली जाती है।

आईडिया ने हमेशा मोबाइल टेलीफोनी की शक्ति के माध्यम से समाज की समस्याओं के सरल समाधान सुझाए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गन्ना मूल्य की बढ.ोत्तरी छलावा

Posted on 07 November 2010 by admin

गन्ना विकास परिशद के चेयरमैन अशोक कुमार वर्मा एडवोकेट ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 40 रूपये प्रति कुंटल की बढ.ोत्तरी को मात्र दिखावा बताया है। पिछले वशZ गन्ना मूल्य सरकार ने 165 रूप्ये घोशित किया था और उस पर चीनी मिलों से 30 यप्ये का बोनस मिला था। जबकि चीनी मिलों ने 250 से 300 रूप्ये प्रति कुन्टल तक गन्ना खरीदा था। ऐसी स्थित में सरकार द्वारा 40 रूप्ये की बढ.ोत्तरी के बाद भी मात्र 205 रूप्ये की कीमत किसानों को मिलेगी। दिखावे में तो गन्ना मूल्य की बढ.ोत्तरी 40 रूप्ये की है जब कि 30 रूप्यें बोनस को समाप्त कर दिया गया है। ऐसी स्थित में किसानों को मात्र 10 रूप्ये ही फायदा मिल रहा है और सदि पिछले चीनी मिलों द्वासा 50 से 100 रूप्ये तक का वास्तविक नुकशान होगा। गन्ना मूल्य की बढ.ोत्तरी सरकार द्वारा मात्र दिखावा है।  डीजल, खाद, दवा एवं मजदूरी में जो रेट बढ.ें हैं इससे किसानों को लाभ नहीं नुकशान होगा। श्री वर्मा ने मांग किया है कि गन्ना मूल्य कम से कम 300 रूप्ये प्रति कुण्टल सरकार को निर्धारित करना चाहिए अन्यथा किसान गन्ना बुआई कम करेंगे और पिछले वशZ की तरह चीनी मंहगी होगी और सरकार को विदेशों से चीनी आयात करनी पडऋेगी जिसे देश, किसान, चीनी मिल सभी प्रभावित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दीपावली को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

Posted on 02 November 2010 by admin

बागपत में 5 कुन्तल एवं बरेली में 3 कुन्तल खोया जब्त कर नष्ट किया गया
आज 17 जनपदों में छापे, 1231 कि0ग्रा0 खोया जब्त,112 नमूने संग्रहित
अब तक 400 एफ0आई0आर0 दर्ज, 366 व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों घी एवं वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रित निवारण अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध दीपावली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 17 जनपद झांसी, बागपत, चन्दौली, प्रतापगढ़, वाराणसी, औरैया, इटावा, बलरामपुर, फैजाबाद, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, चित्रकूट, बुलन्दशहर, इलाहाबाद, गाजीपुर एवं सन्त रविदास नगर में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद झांसी में 50 किग्रा0, बागपत में 500 किग्रा0, चन्दौली में 26 किग्रा0, प्रतापगढ़ में 50 किग्रा0, वाराणसी में 40 किग्रा0, बरेली में 300 किग्रा0 एवं गाजीपुर में 50 किग्रा0 अपमिश्रित खोया जब्त कर नष्ट किया गया। इसी प्रकार औरैया में 1 कुन्तल दूध, जनपद इटावा में 80 लीटर दूध एवं 40 किग्रा0 खोया, बलरामपुर में 150 किग्रा0 खोया, 100 किग्रा0 मिल्ककेक, 150 किग्रा0 लड्डू तथा 150 किग्रा0 सोन पापड़ी जब्त कर नष्ट की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद फैजाबाद में अपमिश्रित 200 किलोग्राम बेसन का लड्डू जब्त कर नष्ट किया गया। जनपद बदायूं में 200 किलोग्राम सेव, 40 किग्रा0 मिठाई एवं 10 किलोग्राम समोसा जब्त कर नष्ट किया गया। जनपद शाहजहॉपुर में 80 किग्रा0 मिठाई, जनपद चित्रकूट में 70 लीटर दूध तथा 25 किग्रा0 खोया जब्त किया गया। जनपद बुलन्दशहर में 120 किलोग्राम मिठाई, इलाहाबाद में 320 किग्रा0 साबुत मिर्च एवं सन्त रविदास नगर में 60 किग्रा0 मिठाई जब्त कर नष्ट की गई। आज एफ0डी0ए0 टीम  द्वारा कुल 17 जनपदों में छापे मार कर 112 नमूने संग्रहित किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि गत 28 अक्टूबर से चलाये जा रहे विशेष छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये हैं कि खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु उपयोग में लाये जा रहे कच्चे माल को प्राप्त करने का स्रोत, भण्डारण एवं रसीदों आदि को गम्भीरता से देखा जाए ताकि उनकी प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in