Categorized | Latest news, राज्य

दीपावली को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

Posted on 02 November 2010 by admin

बागपत में 5 कुन्तल एवं बरेली में 3 कुन्तल खोया जब्त कर नष्ट किया गया
आज 17 जनपदों में छापे, 1231 कि0ग्रा0 खोया जब्त,112 नमूने संग्रहित
अब तक 400 एफ0आई0आर0 दर्ज, 366 व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों घी एवं वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रित निवारण अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध दीपावली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 17 जनपद झांसी, बागपत, चन्दौली, प्रतापगढ़, वाराणसी, औरैया, इटावा, बलरामपुर, फैजाबाद, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, चित्रकूट, बुलन्दशहर, इलाहाबाद, गाजीपुर एवं सन्त रविदास नगर में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद झांसी में 50 किग्रा0, बागपत में 500 किग्रा0, चन्दौली में 26 किग्रा0, प्रतापगढ़ में 50 किग्रा0, वाराणसी में 40 किग्रा0, बरेली में 300 किग्रा0 एवं गाजीपुर में 50 किग्रा0 अपमिश्रित खोया जब्त कर नष्ट किया गया। इसी प्रकार औरैया में 1 कुन्तल दूध, जनपद इटावा में 80 लीटर दूध एवं 40 किग्रा0 खोया, बलरामपुर में 150 किग्रा0 खोया, 100 किग्रा0 मिल्ककेक, 150 किग्रा0 लड्डू तथा 150 किग्रा0 सोन पापड़ी जब्त कर नष्ट की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद फैजाबाद में अपमिश्रित 200 किलोग्राम बेसन का लड्डू जब्त कर नष्ट किया गया। जनपद बदायूं में 200 किलोग्राम सेव, 40 किग्रा0 मिठाई एवं 10 किलोग्राम समोसा जब्त कर नष्ट किया गया। जनपद शाहजहॉपुर में 80 किग्रा0 मिठाई, जनपद चित्रकूट में 70 लीटर दूध तथा 25 किग्रा0 खोया जब्त किया गया। जनपद बुलन्दशहर में 120 किलोग्राम मिठाई, इलाहाबाद में 320 किग्रा0 साबुत मिर्च एवं सन्त रविदास नगर में 60 किग्रा0 मिठाई जब्त कर नष्ट की गई। आज एफ0डी0ए0 टीम  द्वारा कुल 17 जनपदों में छापे मार कर 112 नमूने संग्रहित किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि गत 28 अक्टूबर से चलाये जा रहे विशेष छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये हैं कि खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु उपयोग में लाये जा रहे कच्चे माल को प्राप्त करने का स्रोत, भण्डारण एवं रसीदों आदि को गम्भीरता से देखा जाए ताकि उनकी प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in