Archive | राज्य

स्थानीय निकाय कर्मचारियों की अधिवशZता आयु 60 वशZ होने पर सेवानिवृत्त होगें।

Posted on 28 December 2010 by admin

स्थानीय निकाय के कर्मचारियों की अधिवशZता आयु 60 वशZ किये जाने के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि स्थानीय निकाय के कर्मचारियों की अधिवशZता आयु 60 वशZ पूर्ण करने के पश्चात ही उनकी सेवा निवृत्त की कार्यवाही की जाये।

प्रमुख सचिव आलोक रंजन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि शासन के संज्ञान में यह तथ्य लाये गये है कि कतिपय निकायो द्वारा स्थानीय निकाय के कर्मचारियों की अधिवशZता आयु 58 वशZ मानते हुए उन्हें सेवा निवृत्त किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्यक् विचारोपरान्त यह निर्देश दिये गये है कि नगरीय स्थानीय निकायो के कर्मचारियों को 58 वशZ की आयु में सेवा निवृत्त न किया जाये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिशद/नगर पंचायत के शासनादेश का अनुपालन सुनििश्चत करने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सस्ते मूल्यों पर प्याज की बिक्री

Posted on 28 December 2010 by admin

आज आम जनता को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने के मकसद से परेड फल मार्केट पर आज प्याज वितर.ा िßाविर का आयोजन किया Ûया परेड बाजार कमेटी की ओर से लÛे ,क दिवसीय इस िßाविर का उद्र्षोर्षोााटन अपर जिलाधिकार Þौलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कमेटी के महांम¾ अब्दुल माबूद की सरपरस्ती मे लÛे इस िßाविर मे लोÛो को 20 रूपये प्रति किलों की दर से हर व्यक्ति को 2 किलो प्याज वितरित किया Ûया। सस्ते दामों मे प्याज लेने के लि, जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। इस िßाविर में कहा Ûया कि व्यापारिक दृि´टको.ा के साथ मानवीय दृि´टाको.ा भी जरूरी है। इसलि, िßाविर के माध्यम से आम जनता को राहत के तौर पर प्याज उपलब्ध करायी जा रही है। िßाविर के सयोंजक अब्दुल माबूद के मुताबिक भवि´य में अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं के भी िßाविर आयोजित किये जायेÛें। िßाविर का उद्र्षोर्षोााटन करते हुये अपर जिलाधिकारी Þौलेन्द्र सिंह व Þाहर काजी मौलाना आलम रजा नूरी ने कमेटी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि जिस प्रकार अब्दुल माबूद जी ने प्रßाासन के मिßान को आÛे बढ़ाया है वह काबिले तारीफ है। प्रßाासन ने राßान दुकानों में प्याज सस्ते दामों में उपलब्ध कराना Þाुरू किया तेा परेड बाजार कमेटी ने ,क कदम आÛे बढ़ते हुये पु.य कमाने का काम किया है। िßाविर मे प्रमुख रूप से अब्दुल माबूद अनीसुल हसन नफीस ,रोज ,पी Ûौतम हाजी नफीस आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय कार्यक्रम को अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि बनाये सफल- गौरव दयाल

Posted on 27 December 2010 by admin

विकास खण्डों में रह रहे नागरिकों को 4000 टीमों द्वारा डी.ई.सी टैबलेट खिलाया जायेगा

जिलाधिकारी गौरव दयाल के कर कमलों द्वारा फाइलेरिया दिवस का उद्घाटन डी.ई.सी. टैबलेट स्वयं खाकर एवं उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनता को खिलाकर किया तथा जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों ,जनता एवं मीडिया से अपील किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डा. एस.एन.उपाध्याय ने बताया कि 4404765 कुल 21 विकासखण्डों में रह रहे नागरिकों को चार हजार टीमों द्वारा दवा खिलाया जायेगा।  10905 दवा वितरकों के माध्यम से 3741829 लाभार्थियों के लिए कुल 9050836 टी.ई.सी. की गोली की आवश्यकता पड़ेगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए  100 चिकित्सकों की टीमें लगाकर कुल 628043 घरों को दवा खिलायी जायेगी।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. मेजर वी.पी.सिंह ने बताया कि सबसे पहले केरला प्रान्त के मालावार गांव में 1872 में महिलाओं के परीक्षण के उपरान्त इस फाइलेरिया बीमारी की जानकारी प्राप्त हुई। 1942 में दवा की खोज की गई।लड़कियों की शादी के लिए चेहरा के बजाय पैर देखा जाने लगा कि कही आपको फाइलेरिया तो नही है। प्रदेश के 50 जनपदों में 2004 से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 2015 तक फाइलेरिया मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य है। 0-2 वर्ष के नीचे वाले बच्चे ,गर्भवती महिलाओं तथा गम्भीर रूप से बीमार लोगों को दवा नही दी जा सकती। 2-5 वर्ष के बच्चों को एक गोली( 100 मि.गा.),6 से 14 वर्ष के बच्चों को दो गोली, 15 वर्ष से अधिक के लोगों को तीन गोली खिलाई जायेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी एम.पी.सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. वी.के.तिवारी, डा. ए.के.सिंह, डा. कमर अब्बास, डा. आनन्द कुमार चौधरी, गीता त्रिपाठी, शैल मौर्या, माधुरी गुप्ता,डा. विमला सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वरिश्ठ भाजपा नेता और विधायक बहराइच पहुचें

Posted on 27 December 2010 by admin

जनपद के विशेश्वर गंज विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतगणना में धांधली कर बसपा प्रत्याशी को जिताने और पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुबाश त्रिपाठी उनके पुत्र और अनेक पार्टी समर्थकों केे खिलाफ गम्भीर धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कराये जाने के खिलाफ भाजपा जिला ईकाई बहराइच द्वारा  शहर में एक जुलुस निकालकर तथा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक धरना प्रदशZन किया। जिसमें भाग लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही तथा प्रदेश के वरिश्ठ भाजपा नेता और विधायक बहराइच पहुचें।

img_2607भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली और दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमों के खिलाफ जिला ईकाई द्वारा निकाले गये विशाल जुलुस का नेतृत्व किया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री शाही ने कहा कि इतनी बिशाल संख्या में आपकी उपस्थिति यह प्रमाणित करती हेै कि अन्याय के खिलाफ आप झुकने वाले नही है।उन्होने बहराइच जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिनों के अन्दर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमें यदि वापस न लिए गये तो पार्टी इसी स्थल पर अनििश्चकालीन धरना देगी और यदि आवश्यक हुआ तो अन्याय के प्रतिकार के लिए आन्दोलन भी करेगी।श्री शाही ने  कहा कि प्र्र्रदेश वासियों को न समय पर बिजली है न पानी है न ही खाद न गन्ने की कीमत न धान खरीद केन्द्र । मायावती सरकार ने पंचायत चुनाव में लोकतन्त्र का गला ही घोट दिया। उन्होने कहा कि बहुत हो चुका अराजकता और गुण्डागदीZ बन्द होनी चाहिए। प्रदेश के मन्त्रियों के खिलाफ भ्रश्टाचार की अनेक िशकायते लोकायुक्त के यहा दर्ज है। खुलेयाम लुट हो रही है। चीनी मिलों की ब्रिकी में ढाई हजार करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ। यह सरकार न गरीब के हित में न किसान के न मजदूर के और न ही बेरोजगार के इसका एक मात्र मक्सद पैसा है। विशेश्वर गंज के चुनाव में की गई गड़बरी के लिए बहराइच जिला प्रशासन पहले से ही कटिबद्ध था। वहा एक ही वर्ग के तीन अधिकारियों की तैनाती इसका प्रमाण है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2012 में भाजपा की सरकार बनेगी और इन सारे कारनामों की सीबीआई द्वारा जांच कराकर हम मायावती को जेल में डालेंगें। उन्होने कहा कि हम प्रदेश भर में उन अधिकारियों को और राजनेताओं को सूचीबद्ध कर रहे है जो प्रदेश में भ्रश्टाचार और लूटतन्त्र के मालिक बने बैठे है। भाजपा सरकार आते ही इन लोगों का हिसाब सरकार लेगी।श्री शाही फर्जी मुकदमें में फसायें गये पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों से मिलने जिला जेल भी गये।

जिलाधिकरी कार्यलय गेट पर आयोजित विशाल धरने को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व सांसद और प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री, स्वतन्त्र देव सिंह, प्रदेश महामन्त्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व मन्त्री अक्षयबर गौड़, पूर्व विधायक मुकुट बिहारी बर्मा, विधायक सुरेश्वर सिंह, प्रदेश मन्त्री अनुपमा जायसवाल बहराइच जिले के जिलाध्यक्ष संचित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भगतराम मिश्रा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, जिला मन्त्री गुलाब शुक्ला,  पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह,विधान परिशद सदस्य रामनरेश रावत, प्रदेश मन्त्री अनुपमा जायसवाल आदि थे।इस धरने में शामिल होने के लिए लखनउ कैन्ट विधायक सुरेश तिवारी,  श्रावस्ती के पुर्व जिलाध्यक्ष रामफेरन पाण्डेय, क्षेत्रीय मन्त्री कुंअर जितेन्द्र सिंह, लखनउ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी मीडिया प्रभारी हरीश चन्द्र श्रीवास्तव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैप्टन चन्दन सिंह नेगी एवं महेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपका पुराना स्वेटर एक जीवन बचा सकता है

Posted on 27 December 2010 by admin

यूनीनॉर का राहत अभियान गरीब और बेघरों के लिए राज्य के लोगों से इस सदीZ के लिए गर्म कपड़े जुटाने में लगा

सदीZ के इस मौसम में उत्तर भारत में शीत लहर से प्रभावित लाखों लोगों की मदद करें। आपको केवल पुराने कपड़े, पुराने जूते, बेडशीट, सोफा कवर, पर्दे आदि के माध्यम से सहयोग करना है। इन सब चीजों का दान यूनीनॉर के स्टोर मैरी गोल्ड बििल्डंग, यूजीएफ, 4 - शाहनजफ रोड, सपू्र मार्ग, लखनऊ में किया जा सकता है। सभी कपड़े और अन्य प्राप्त योगदानों को विश्वसनीय गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से प्रदेश भर में जरूरतमन्द और उत्तर भारत के बाकी लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। लखनऊ के निवासी 31 दिसम्बर 2010 तक स्टोर पर दान कर सकते है।

अपने राहत अभियान के तहत यूनीनॉर यूपी के 9 शहरों में गरीबो और बेघर लोगों को कंबल का वितरण करेगा - जिसमें खुर्जा, मथुरा, बरेली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद देहरादून और उत्तराखण्ड शामिल हैं। कंपनी सोशल नेटविर्कंग प्लेटफामोंZ जैसे फेसबुक पर लोगों को इस प्रयास में शामिल होने व योगदान करने के लिए तैयार कर रही है।

इस अवसर पर यूनीनॉर में कार्पोरेट मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री राजीव बावा ने कहा कि, “हर साल हजारों गरीब और बेघर लोग उत्तर भारत की शीत लहरों का शिकार होकर मारे जाते हैं। हम सब एक साथ सहयोग करके इसमें फर्क ला सकते हैं। मैंने आगरा के लोगों से इस प्रयास में शामिल होने व गर्म कपड़े देने की अपील की। हमारे प्रयास से जिन्दगी बच सकती है।´´

इस वर्ष के अन्त तक आप यूनीनॉर के स्टोर पर पुराने कपड़े, जूते व लिनेन दे सकते हैं। दान करने वालों से यह निवेदन है कि जो कपड़े वे दान करे वह पहनने योग्य हो।


यूनीनॉर के बारे में

यूनिनॉर भारत की दूसरी सबसे बड़ी बहुआयामी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड तथा विश्व की छठे नंबर मोबाइल सेवा नार्वे की कंपनी टेलीनॉर ग्रुप के संयुक्त उपक्रम यूनीटेक वायरलेस की ब्राण्ड है। टेलीनॉर ग्रुप ने इस संयुक्त उपक्रम में 6135.63 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इस तरह कम्पनी में उसकी हिस्सेदारी 67.25: हो गई है।

कंपनी के पास भारत के सभी 22 सिर्कल में मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यूएएस लाइसेंस है। इसे इन 22 में से 21 सिर्कलों में अपनी सेवाएं देने के लिए स्पैक्ट्रम भी आबंटित किया जा चुका है। इस समय यूनिनॉर की सेवाएं तेरहा सर्कलों - उत्तर प्रदेश (पिश्चम), उत्तर प्रदेश (पूर्व), बिहार, उड़ीसा, कोलकाता, पिश्चम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरला, आंध्र प्रदेश, मुम्बई, महाराष्ट्र और गुजरात में उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद का फोटो कवरेज औसतन 96 प्रतिशत पहुंचा

Posted on 27 December 2010 by admin

निरीक्षण अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यो की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि अब तक जनपद में फोटो कवरेज 96 प्रतिशत हो गया है । इनके अतिरिक्त  कतिपय बूथों की फीडिंग कम्प्यूटर में हो रही है । जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि 30 दिसम्बर तक शत प्रतिशत लक्ष्य सुनििश्चत करें। इसी क्रम में उन्होंने 30 दिसम्बर को 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पुन: बैठक आहूत की है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राम आसरे, अपर
जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी(भू0/अ0) वी.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (ना0 आ0) एस. के. मौर्य ने अपने आवंटित बूथों की निरीक्षणकत्र्ता अधिकारी वार प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिये कि जिन बूथों पर अभी औसत से कम कवरेज है उनके अधिकारी तथा वी.एल.ओ. घर घर जाकर सर्वे करें। उन्होंने बताया कि आगरा कैण्ट विधान सभा क्षेत्र में 243 बूथों पर कवरेज 95 प्रतिशत से ऊपर है, जबकि 93 बूथों पर लगभग 95 के आस-पास है और फीडिंग की जा रही है। केवल 19 बूथों पर 95 से कम कवरेज पाई गई है । जिनमें वरिश्ठ अधिकारी को क्षेत्रों में स्वंय जाकर निरीक्षण के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने निर्देश दिये कि ऐसे बूथ लेविल आफीसर जिनके मतदेय स्थलों की मतदाता सूची में विलोपन 50 से अधिक हुए है उनकी सूची की एक प्रति अपने क्षेत्र के राशन विक्रेता(कोटेदार) की दुकान पर चस्पा करायें तथा एक प्रति निरीक्षण अधिकारी को उपलब्ध करायें । मतदाता सूची से काटे गये नामों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कर आख्या अपने समीक्षा अधिकारी को उपलब्ध करा दें।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संस्कृति कला और संगीत की बही त्रिवेणी

Posted on 26 December 2010 by admin

dsc_0824यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के परिसर में विद्यालय के रजत जंयती समरोह के अन्तर्गत विज्ञान  एंव कला प्रदशZनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्वघाटन मुख्य अतिथि श्री प्रकाश जायसवाल केन्द्रीय राज्य मन्त्री द्वारा किया गया। इस प्रदशZनी मे स्कूली छात्र एंव छात्राओं ने अपने किताबी ज्ञान को वास्तविकता मे रूपान्तरित करने का साहसी एंव सफल प्रयास किया। इस प्रदशZनी के माध्यम से छात्र एंव छात्राओं के अन्दर हुयी भावी इन्जीनियर वैज्ञानिक एंव डाक्टर बनने की ललक साफ दिखाई दे रही थी।एक तरफ जहां बच्चों ने पवन जल चक्की बाये गैस प्लांट एंव सोलर कुकर के माध्यम से आज की ऊर्जा समस्या से निपटने का सुझाव दिया वही दूसरी तरफ वन संरक्षण ग्लोबल वार्मिंग तथा वशाZ जल पुन: उपयोग आदि विशयों पर माडल प्रस्तुत करके लोगों मे जागरूकता फैलाई एंव विधुत की सुचालकता उपग्रह एंव टेलिस्कोप में छुपे वैज्ञानिक सिद्वान्तों केा उजागर किया। छात्रों ने महंगाई जनंसख्या वृद्वि के दुश्परिणाम एंव कन्या भ्र्रूण हत्या जैसे कठोर एंव कटु विशयों पर माडल बनाकर सामाजिक अनियमितता एंव कुपरम्परा पर कटाक्ष कर उनसे लड़ने का आगाज किया। विभिन्न संस्कृतियों को दशाZती कला प्रदशZनी ने भी अपनी अनोखी छटा बिखेरी हुयी थी। विद्यालय के जूनियर विंग के छात्र छात्राओं ने भी विज्ञान प्रदशZनी में बढचढ़ कर भाग लिया। के प्राचीन काल से लेकर अब तक के तरीकों को माण्डल के  द्वारा दिखाने का सफल प्रयास किया एंव हरी भरी धरती आज बंजर क्यो होती जा रही है। इस भंयकर समस्या को दशाZने वाले माडल ने लोगो को  यह अहसास कराया कि आज के बालक किसी से कम नही है। प्रदशZनी में मनोंरजन हेतु तरह तरह के गीत एंव भजन आदि का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शैली धीर ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की एंव कार्यक्रम के सफल सचांलन विद्यालय के सचिव इन्द्र मोहन रोहतगी ने विद्यालयों के छात्रों  एंव अध्यापक अध्यापिकाओं के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि ये बडे हशZ की बात है। कि सीनियर छात्रों के जाने के बाद भी विद्यालय में प्रतिभा की कोई कमी नही होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत

Posted on 26 December 2010 by admin

ग्वालटोली निवासी श्रीमती सलीमा बेगम के छोटे पुत्र असगर अली उर्फ जेपी सानू को बर्रा थाना पुलिस द्वारा 13 दिसम्बर द्वारा  वाहन चोरी के आरोप में  उठाया था जंहा थाने मे बर्रा पुलिस व एस.पी पिश्चम मोहित गुप्ता व एस.ओ.जी सिपाही द्वारा युवक को थर्ड डिग्री की यातनायें दी गई। तथा 15 दिसम्बर को गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचने पर युवक की हालत काफी गम्भीर थी। जहां शुक्रवार को जेल के डाक्टरों द्वारा उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया  हालत गम्भीर होने पर उसे मुरारी लाल चेस्ट हािस्पटल ले जाया गया। जहा देर रात उसकी मौत हो गई थी। जिस पर युवक के परिजनों से मुरारी लाल चेस्ट हािस्पटल मे बर्रा पुलिस पर पिटाई हीटर पर पेशाब कराने व उसकी मल गुदा में नमक मिर्च डालने के गम्भीर आरोप लगाकर  हंगामा किया था। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम से पहले परिजनों ने विधायक इरफान सोलंकी व धनीराम बौद्य के साथ सड़क जाम करके नारेबाजी की और एस.पी पिश्चम व बर्रा पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और मुआवजे की मांग की।  और वहंा पर शहर काजी मुफ्ती मजाहरी ने पहुंचकर युवक के परिजनों को धीरज बंधाया और फोन पर मण्डलायुक्त से कार्यवाही की मांग की।जाम के चलते लगभग डेढ़ घटें तक रोड जाम रहा एसडीएम  शैलेन्द्र सिंह ने परिवार वालों से प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया और परिवार वालों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया मौके पर मौजूद विधायक इरफान सोलंकी और धनीराम पैन्थर ने सरकार से युवक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा व परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कब तैनात होंगे चिकित्सक

Posted on 25 December 2010 by admin

रामपुर,जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के औरा गांव में बना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण उपकेन्छ्र उद्घाटन के पांच वर्ष बाद भी संचालित नहीं हो सका है। इसके होने के बाद भी लोग प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने को विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब स्वास्थ्य केन्द्र बनना शुरू हुआ तो काफी राहत महसूस हुई कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनकर तैयार हुआ, उद्घाटन भी हुआ लेकिन पांच वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। पूर्व प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 में समाज कल्याण निगम की तरफ से उपकेन्द्र का निर्माण करवाया गया था। लेकिन आज तक एक भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकमंीZ की तैनाती नहीं की गई। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओ के भरोसे है। ग्राम प्रधान राकेश यादव ने जिला प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गॉव में जाकर भाजपा की उपलब्धियों को बताये कार्यकर्ता- सीमा द्विवेदी

Posted on 25 December 2010 by admin

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ता गॉव गॉव जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताये। गॉव चलों कार्यक्रम से जनता की समस्याओं कठिनाइयों को जाने। पूर्व की सपा सरकार की गण्डागदीZ तथा वर्तमान सरकार की भ्रश्टाचार से जनता उब चुकी हैं। उक्त बातें सरोज विद्याशंकर कन्या इण्टर कालेज सुजानगंज में गॉव चलो अभियान के अन्तर्गत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होने कहा कि जनता भाजपा की ओर आस लगाये बैठी हैं। 2012 के आगामी विधान सभा चुनाव में उ0प्र भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं से मिलकर भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्याें को बतायेंंं। जिला महामन्त्री राजेश्वरी सिंह ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए कार्यकर्ता सेक्टर प्रमुख एवं टीम गॉव चलो अभियान के सन्दभिZत प्रसंग मतदाताओं के घर घर जाकर सम्बाद कायम करे ं। अटल जी के अभियान का ही प्रभाव हैं कि गॉव मुख्य मार्ग से जुड़ गयें। भाजपा के किसी भी नेता पर भ्रश्टाचार का आरोप नही लगा।

अध्यक्षीय सम्बोधन में विद्याशंकर तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी तरह जुट जाये इस अवसर पर सुबाश पाण्डेय, विनोद मिश्रा, पिन्टू सिंह, हरि गोविन्द तिवारी, अरविन्द उपाध्याय, छोटेलाल पाण्डेय, महेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त कियें। कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in