Archive | राज्य

सरकारी उपेक्षा कर्मचारियों में आक्रोश

Posted on 01 February 2011 by admin

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया गेट मीटिंग

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को आईटीआई सिद्दीकपुर में जनजागरण/गेट मीटिंग का कार्यक्रम किया गया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 01 जनवरी 06 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पे-बैण्ड का एरियर दिया जाय तथा शासन से बार-बार समझौता करने के बावजूद आज तक शासनादेश जारी न करने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों की उम्र 62 वर्ष की जाय। जनवरी 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन दिया जाय आदि मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। जिलामन्त्री सीबी सिंह ने 20 सूत्रीय मांगों यथा वेतन विसंगति दूर करने, केन्द्रीय कर्मचारियों की भान्ति परिवहन भत्ता, शिशु शिक्षा भत्ता, लिपिक संवर्ग सहित वेतन विसंगतियां दूर करने, अवकाश नकदीकरण सुविधा दिये जाने, चिकित्सा परिचर्चा नियमावली संशोधित किये जाने, मकान किराया भत्ता केन्द्र के समान देने आदि मांगों पर विस्तार से जानकारी दिया। कर्मचारियों से 02 फरवरी को 2 बजे कृषि विभाग में गेट मीटिंग की समीक्षा तथा 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरने की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक में अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। इस अवसर पर आरआर तिवारी, सभाजीत यादव, पीएन सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, गायत्री प्रसाद, अनिल कुमार, आफताब अहमद, जयवीर सिंह, हेमेन्द्र सिंह, श्रीमती अनिल कुमारी यादव, पारसनाथ यादव, राजबली यादव, हीरालाल आजाद, चन्द्रशेखर सिंह, शिव कुमार यादव, अंजनी मौर्य, नील कमल आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी केके त्रिपाठी ने दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ढ़ाबे से संचालित हो रहा नशे का अवैध ब्यापार

Posted on 01 February 2011 by admin

•    पिण्टी और शेरू के नाम चल रहा ओवर लोड ट्रकों का कोड
•    युवा कॉग्रेस ने डी0एम0 को सौंपा ज्ञापन

ढाबे की आण्ड में नसीले पदाथोंZ का कारोबार व इन्ट्री पासिंग का कोड चलाकर परिवहन विभाग को क्षति पहुचाने का आरोप लगाते हुए भारतीय युवा काग्रेंस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ढाबा मालिक के विरूद्ध कार्यवाही करने की मॉग किया है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिशेक सिंह राणा, चन्दन सिंह, प्रतीक साही, अब्दुल रहीम, तेज बहादुर पाठक, रूकसार अहमद खॉ हाफिज जहॉगीर, रीतेश सिंह आदि ने कहा है कि धम्मौर थानाक्षेत्र के मुडुई नेवादा स्थित लखनऊ वाराणसी राश्ट्रीय राजमार्ग पर मोहम्मद इस्माइल देरावसी नाम से खाने का ढाबा खोल रखा है। ढाबे की आण्ड में ही उक्त ब्यक्ति ने अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब चरस गॉजा अफीम हिरोईन मार्फीन व गैरकानूनी और चीजों का भी कार्य करता है। जैसे कि परिवहन विभाग की मिली भगत से गाडियों को टोकन बॉटकर इन्ट्री पासिंग भी देता है। इन्ट्री पािंसग का कोर्ड वर्ड नाम शेरू और पिण्टी है। जो कि सरकारी राजस्व को क्षति पहुचॉने का कार्य करता है। राश्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले नशे के आदि ट्रक ड्राइवरों के अलावा काफी संख्या में नशे के िशकार नौजवान इसके ग्रहक हैं। नशे का यह सौदागर हर तरीके का नशा उपलब्ध कराकर मोटी कमाई करता है। लांग रूट की गाडियों से अवैध रूप से चोरी का क्योला सरिया आदि सामान खरीदने व बेचने का काम करता है। ऐसे ब्यक्ति और उसके कारोबार से आम जनता त्रस्त है। हमेशा इसके द्वारा अप्रीय घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। कई बार क्षेत्र की जनता ने स्थानीय थाने पर जाकर धडल्ले से चल रहे इस गैर कानूनी कारोबार की िशकायत की। परन्तु थाने से इसके विरूद्ध कोई कार्यवाही न होने के कारण ढाबा मालिक का हौसला बुलन्द है। ढाबा मालिक कहता है कि पुलिस मेरा कुछ नही करेगी क्योंकि पुलिस को मैं माहवारी पैसा देता हंू उक्त ब्यक्ति कई बार जेल की हवा भी खा चुका है। उपरोक्त ब्यक्ति धम्मौर थाने का हिस्ट्री सीटर है। इसके हिस्ट्री सीटर की कापी भी सौंपी गई भारतीय युवा कांग्रेस ने इसके विरूद्ध जॉच कराकर घोर कार्यवाही करने की मॉग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी परिशद में अवैध वसूली का धंधा जोरों पर

Posted on 01 February 2011 by admin

कृशि मण्डी परिशद में अवैध वसूली का धंधा जोरो पर है। सुबह से ही जहॉ लोग अपने`-अपने ब्यापार में जुटे रहते हैं। वहीं मण्डी में अधिकारी के कुछ गुर्गे बैठकी वसूली में चक्कर काटते नज़र आते हैं। बताते चलें कि जनपद मुख्यालय से सटे अमहट स्थिति कृशि मण्डी में अगर ठेला गुम्टी व जमीन पर दुकानों के सामने पान की दुकान लगाये बैठा है तो विभाग के कुछ आदमी इन लोगों से 20-20रू0 अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर गरीब ब्यापारियों के प्रति अधिकारी कठोर कार्यवाही करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 अम्बेडकर ग्राम वरारा में जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय सत्यापन

Posted on 01 February 2011 by admin

िशक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये और जन जागरण अभियान चलाये
तीन िशक्षक निलिम्बत और दो सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रवििश्ट
जल निगम के अवर अभियन्ता का वेतन काटने के निर्देश

dm-agra-amrit-abhijat-visited-primary-school-at-barara-ambedkar-villageअम्बेडकर ग्रामों में गुणवत्तायुक्त विकास कार्यो के साथ-साथ िशक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सार्थक प्रयास करें। अधिकारी इन ग्रामों में नियमित भ्रमण कर नागरिकों से संवाद वनाये रखें और जन समस्याओं का त्वरित निदान करायें। जनपद के सभी अम्बेडकर ग्रामों में सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि समिन्वत रूप से जन जागरण अभियान चलायें ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से बंचित न रहे। सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में क्वालिफाईड िशक्षक, मिड-डे-मील, नि:शुल्क पुस्तके, ड्रेस, आदि की सुविधा सुलभ है जिसका ग्रामवासी लाभ उठाये।

जिलाधिकरी अमृत अभिजात ने डा0 अम्बेडकर ग्राम बरारा में कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह निर्देश दिये। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान अचानक ग्राम के नगला हगा में विकास कार्यो का देखा। प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण में बच्चों की उपस्थित कम पाई गई। उन्होंने सीधे छा़त्रों से वार्ता की और िशक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कडे निर्देश दिये। ग्राम वासियों द्वारा िशक्षकों के नियमित न आने की िशकायतें की गई ।

जिलाधिकारी ने तीन िशक्षकों को निलिम्बत करने और दोनो सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी-अनिल कुमार तथा उदय शंकर को प्रतिकूल प्रवििश्ट देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी विचपुरी तथा ग्राम के नोडल अधिकारी -जिला पंचायत राज अधिकारी को भी चेतावनी देते हुए कार्यो में सुधार लाने के निर्देश दिये।

dm-agra-checked-under-construction-cc-road-at-barara-villageप्राथमिक स्कूल तथा अन्य स्थानों पर लगे हैण्डपम्पों के चबूतरे नही बने है  तथा उन पर योजना/वशZ आदि का विवरण भी अंकित नही पाया गया। उन्होंने जल निगम के अवर अभियन्ता का एक दिन का वेतन काटने तथा कार्यो को एक सप्ताह में सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम तथा इसके मजरों में लगे टी.टी.एस.पी. तथा हैण्डपम्पों की शतप्रतिशत जांच कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने तालाब की खुदाई कार्य का निरीक्षण किया और मनरेगा जॉब कार्ड की जांच कराने के निर्देश दिये।उन्होंने तालाब की खुदाई कार्य का निरीक्षण किया और मनरेगा जॉब कार्ड की जांच कर लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने मौके पर ही जॉब कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने तालाब के आस-पास वृक्षारोपण कराने तथा बैंच लगवाने निर्देश दिये। उन्होंने सी.सी. रोड बनाने हेतु डाली जा रही गिट्टी की जांच हेतु दो स्थानों खुदाई कराकर जांच की और मानक के अनुरूप गिटृी न पाये जाने पर उसे निकलवाकर अनुमन्य गिटृी ही डलवाने तथा मसाला भी निर्धारित अनुपात में लगवाने के निर्देश दिये। गिटृी की कुटाई हेतु लकडी का एक मात्र दुरमुट ही मिला जिस पर असन्तोश प्रकट करते हुए आर.ई. एस. के अधिशासी अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता शमशेर वहादुर तथा ठेकेदार को कठोर चेतावनी दी और कार्यो में सुधार दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर विवरण तथा मानकों आदि का उल्लेख करते हुए बोर्ड लगाये ताकि आम आदमी को भी जानकारी रहे। उन्होंने प्रयोग किये जा रहे सीमेन्ट की भी जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि यह ब्राण्ड मानकों के अनुरूप है अथवा नही।

उन्होंने डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र का निरीक्षण किया और सडक से सम्पर्क मार्ग वनवाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि निजी कार्यो के लिए 250 रूपया प्रति दिन देकर ग्रामवासी  इसका उपयोग कर सकते है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी श्रीमती शीतल वर्मा सिंह विभागों के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी न इस अवसर पर वडी संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों से भी विस्तार से वार्ता की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अम्बेडकर गांवों की कमियां जल्द दूर करें : जिलाधिकारी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

Posted on 31 January 2011 by admin

सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्य पद्धति में बदलाव लाये। शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से मुहैया करायें। डा0 अम्बेडकर ग्रामसभा में जो भी कमियां हैं, उसे हर हालत में तीन दिन के अन्दर पूरा करायें।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी गौरव दयाल ने 96 अम्बेडकर गांवों के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों, सभी जिला स्तरीय अधिकारी/नोडल अधिकारियों, सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिये। उन्होंने अम्बेडकर गांव, इन्दिरा आवास, सुलभ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, छात्रवृत्ति, सभी प्रकार की पेंशन, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण, राशन कार्ड, नये पेंशन पात्र लाभार्थियों का चयन आदि के बारे में एक-एक करके अम्बेडकर गांव की गहन समीक्षा की तथा भौतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अपूर्ण कार्यो को पूर्ण करने के लिए 5 फरवरी तक का समय दिया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी कार्य पूर्ण कर लिये जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या उदासीनता बरतने पर अधिकारी व कर्मचारी के प्रति दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के अम्बेडकर गांव का निरीक्षण कर यह देख लें कि कहीं भी चकरोड पर अवैध कब्जा तो नहीं है। किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्य में कोई व्यवधान कर रहा है तो उसके प्रति प्राथमिकी दर्ज करायें तथा समय से निर्माण कार्य पूर्ण करायें। पूर्व प्रधानों द्वारा इन्दिरा आवास, सुलभ शौचालय का पैसा बैंक खाते से निकाल लेने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण न कराये जाने की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दिये जाने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर धन वसूली करायें तथा कार्य पूर्ण करायें। अम्बेडकर गांव के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी के अतिरिक्त 4 डिप्टी कलेक्टर अलग से लगाये हैं ताकि भौतिक जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित कार्य कराया जा सके।

अधिशासी अभियन्ता समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा अभी तक किसी भी सामुदायिक भवन पर छत न डाले जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण कराये अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। सबसे ज्यादा रामपुर विकास खण्ड में अम्बेडकर गांव होने के कारण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खण्ड विकास अधिकारी प्रकाश बिन्दु, उप जिलाधिकारी ओपी त्रिपाठी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि सभी अम्बेडकर गांवों में एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करायें। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह को निर्देशित किया कि आज तक नये पेंशन लाभार्थियों को मिलने वाली सूची पर तथा पूर्व लंबित पेंशनधारियों की पेंशन तत्काल स्वीकत कराकर उनके खाते में धन भेजना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियन्ता विद्युत मड़ियाहूं को निर्देशित किया कि अपने तीनों तहसीलों के अधूरे कार्य 5 फरवरी तक हर हालत में पूरा करायें। अधिशासी अभियन्ता विद्युत एससी त्रिपाठी एवं शुभचन्द झा को निर्देशित किया कि अपने सम्बंधित उप जिलाधिकारी के साथ विद्युत के अपूर्ण कार्य हर हालत में पूरा करायें। अधिशासी अभियन्त्रा ग्रामीण अभियन्त्रण एसएन पाण्डेय को निर्देशित किया कि सीसी रोड तथा नाली का कार्य पूर्ण करायें। महामाया आर्थिक मदद योजना, महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना, सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना की गहन समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्बंधित के खाते में समय से धनराशि पहुंच जाना चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिशासी अभियन्ता विद्युत को सूची भेजे ताकि अपूर्ण कार्य पूर्ण कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बिना मेरे पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने से सम्बंधित किसी भी अधिकारी को अवकाश स्वीकृत न करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी विजय बहादुर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 राम नरायन यादव, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस कार्यवाही से ाडके ााजपाई अकोला में बाजार बन्द करा जताया विरोध

Posted on 30 January 2011 by admin

photo-11जिला मुयालय पर किये गये प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्यवाही से माहौल गरमा गया है। पुलिस द्वारा रात्रिार चली दबिश में दो ााजपा नेताओं के पकडे जाने के बाद पुलिस से सीधे टकराव के हालात पैदा हो गये हैं। इसे लेकर अकोला में ााजपाईयों ने बाजार बन्द करवा दिया।

विगत दिवस सांसद द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में एत्मादपुर में दर्ज किये गये मुकदमे को वापस लेने का ाी था। लेकिन सांसद रामशंकर कठेरिया तीन और नये मुकदमों में फंस गये। अब तक उन पर दर्ज मुकदमों की संया आठ हो चुकी है।

विगत शुक्रवार को हुये बवाल के बाद पुलिस का रवैया और सत हो गया और ााजपा नेताओं की धड पकड के लिए रातार दबिश्ों दी। रात्रि में सांसद प्रतिनिधिय अçालेश चौहान और कागारौल निवासी अशोक लवानिया¡ के घर रात्रि में कई बार दबिशें दी। इसके अलावा पुलिस कई अन्य ााजपा नेताओं के घरों पर रात्रि में डेरा डाले रही लेकिन किसी ाी प्रमुा नेता की गिरतारी नहीं हो सकी। इस सम्बंध में एसओ नाई की मण्डी ने बताया कि बॉबी और सुरेन्द्र की गिरतारी हो चुकी है और अन्य ााजपाईयों की गिरतारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गौरतलब है कि सांसद और ााजपाईयों के çालाफ एक मुकदमा इंस्पेक्टर लोहामण्डी द्वारा धारा 147,148,336,332,3भ्3,436,भ्11,304,341 आईपीसी और 7 सीएलए के तहत दूसरा मुकदमा एसओ नाई की मण्डी द्वारा एमजी रोड पर जाम लगाने के मामले में और तीसरा एसआई वेदपाल की ओर से कलेक्ट्रेट में तोडफोड करने के मामले में धारा 147,327 आईपीसी और 3/भ् राजकीय संपçत्त निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया है। मुकदमों से सैकडों ााजपाईयों को ाी अज्ञात बताया गया है। उधर अकोला में पुलिस द्वारा की गई दबिश के बाद सुबह होते ही लोग उžोजित हो गये। उन्होंने बाजार बन्द करवा दिया। उनका कहना था कि समस्याएं उठाने पर पुलिस जुल्म कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना देने में सकारात्मक और व्यवहारिक दृिश्टकोण अपनाये

Posted on 30 January 2011 by admin

state-chief-information-commissioner-addressing-meetingराज्य मुख्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 रणजीत सिंह पंकज ने कहा है कि अधिकारी सूचना के अधिकार अधिनियम का भलिभान्ति अध्ययन करें और अपनी विभागीय जानकारी व उपलब्धियों को अपनी वेवसाइट पर डालें और कार्यो के सम्पादन में पारदिशZता बरतें। उन्होंने स्पश्ट किया कि सरकारी विभाग, सरकारी नियन्त्रण के संस्थान तथा वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थाएं अर्थात जिन पर किसी भी प्रकार सरकार का नियन्त्रण है वे संस्थाए सूचना देने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभाग अपनी वेवसाइट को अपडेट करते रहे ।

मुख्य सुचना आयुक्त आज यहां कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोक प्राधिकारी का कर्तव्य है कि अपने कार्यालय में जन सूचना अधिकारी की तैनाती करें। उन्होंने कहा कि जिसके पास सूचना है वह डीम्ड जन सूचना अधिकारी है। उन्होंने जन सूचना अधिकारी तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी के दायित्वों तथा अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आयोग की वेवसाइट पर अधिनियम तथा उ0 प्र0  सरकार द्वारा जारी शासनादेशों का विवरण उपलब्ध है और प्रकरण की सूची भी हर शुक्रवार को अपडेट की जाती है। लिम्बत प्रकरणों की सूची हर विभाग तथा जिलाधिकारी को भी भेजते है। उन्होंने स्पश्ट किया कि धारा 20 के अनुसार सूचना तीस दिन में न देने पर 250 रूपये प्रतिदिन की दर से 25 हजार रूपये तक का अर्थदण्ड दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने में सकारात्मक और व्यवहारिक दृिश्टकोण अपनाये। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत शंकाओं का समाधान दिया।

अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप ने धन्यवाद देते हुए निर्देशों को सार्थक बताया। बैठक में मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबडे, जिलाधिकारी अमृत अभिजात, मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रिेट चन्द्रशेखर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में बडी संख्या में सैनिको ने भाग लिया

Posted on 30 January 2011 by admin

d2जनपद  के पूर्व सैनिकों के लिम्बत आवेदन पर 28 फरवरी तक शस्त्र लाइसेंस निर्गत कर दिये जायेगें
सैनिक कल्याण भवन के जीणोZद्वार हेतु 2 लाख स्वीकृत
पूर्व सैनिको को रोजगार हेतु डाटा वेस तैयार किया जा रहा है।

जनपद के पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह (रैली) का आयोजन जीत सिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुआ जिसमें ग्रामीण अंचलों से भी  पूर्व सैनिकों , सैनिक विधवाओं आदि ने बडी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-जिलाधिकारी अमृत अभिजात तथा स्टेशन कमान्डर ए.के. छिंगडा ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सैन्य विधवा एवं वीर नारियों को कम्बल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। जिलाधिकारी ने “जिला पूर्व सैनिक दातव्य निधि से द्वितीय विश्व युद्व के पेंशन भोगियों तथा पेंशन प्राप्त नही कर रही सैन्य विधवाओं को चैक भेंट किये।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं सैन्य विधवाओं की उनकी विशेश क्षमताओं के आधार पर डाटा वेस तैयार किया जा रहा है जिससे कि विभिन्न योजनाओं में उन्हें सेवायोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सैनिकों के योगदान के लिए हम सब सदैव ़़ऋणी रहेगे। उन्होंने बताया कि लगभग बीस विभागों मे पूर्व सैनिको के सेवा योजन की सम्भावनाएं  सामने आई है। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा प्राइवेट दोनो सेक्टरों मे रोजगार की वहुआयायी समम्भावनांए है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सैनिक कल्याण की योजनाओं को भी तत्परता से लागू कराने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 अम्बेडकर ग्रामों में विकास कार्यो में लापरवाही क्षम्य नही

Posted on 30 January 2011 by admin

जिलाधिकारी द्वारा मलपुरा में निरीक्षण: 5 कर्मी निलिम्बत, ठेकेदारों के विरूद्व एफ.आई. आर. के निर्देश

डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा योजना मे चयनित ग्रामों में सभी विकास कार्यो को गुणवक्ता पूर्ण ढग से पूर्ण करें । इन कार्यो में िशथिलता सहन नही की जायेगी। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने डा0 अम्बेडकर ग्राम-मलपुरा में कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह निर्देश दिये।

dउन्होंने कार्यो में लापरवाही बरतने पर तीन विभागों जल निगम,ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा और समाज कल्याण निर्माण निगम के ग्राम में तैनात अवर अभियन्ताओं तथा सफाई कर्मी को निलिम्बत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता आर. ई.एस. महेश्वर सिंह को प्रतिकूल प्रवििश्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यो का सुपरवीजन न करने के लिए पूर्ववर्ती तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी को भी निलिम्बत करने हेतु परियोजना निदेशक को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सी.सी. रोड, नाली, हैण्डपम्प, टी.टी.एस.पी, आवास,सफाई विद्युत, आदि सभी कार्यो का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कई स्थानों पर सी.सी. रोड तथा नाली की गुणवत्ता खराब पाई और एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिये। समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा वनाये जा रहे डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र निर्माण में अनेक खामियां मिली। हैण्डपम्पों के चबूतरे नही बनाये गये है तथा टी.टी.एस.पी के कनेक्सन नही दिये है और निर्माण कार्य टूट रहा है। जिलाधिकारी ने इन तीनों विभागों के ठेकेदारों के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने आर.ई.एस. के ठेकेदार की सालवेन्सी जब्त करने, चरित्र प्रमाण पत्र में अंकन और धनरािश की कटौती की आर.सी. के रूप में वसूली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलदार सदर को नक्शे तथा चकरोड आदि की जानकारी न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि तालाब तथा चकरोड से अतिक्रमण तत्काल हटवायें।

d1जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक अम्बेडकर ग्राम के लिए जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात करते हुए हर सप्ताह निरीक्षण के निर्देश दिये थे। मलपुरा के लिए जिला वेसिक िशक्षा अधिकारी,-नोडल अधिकारी द्वारा सम्यक् पर्यवेक्षण न किये जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने इस अवसर पर अनुपस्थित लो.नि.वि. तथा समाज कल्याण निर्माण  निगम के अधिशासी अभियन्ताओं के विरूद्व भी कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने ग्राम में निर्मित स्वच्छ शौचालयों पर दरवाजे लगवाने, उन पर लाभार्थी का नाम/वशZ अंकित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने महामाया आवास योजना के लाभार्थी शीला देवी तथा भाव सिंह के आवासों पर जाकर पूछताछ की। इन लाभार्थियों को स्वत:रोजगार योजना में ऋण दिया गया है और इन्होंने डलिया/टोकरी बनाने तथा जूते का अपर बनाने का कार्य कर रहे है।

जिलाधिकारी ने आंगनवाडी केन्द्र पर बच्चों से मिलकर जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्र पर बनाने जा रहे भोजन का स्वंय जायजा लिया और ग्राम वासियों से भी पूछा और भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह को भी विकास कार्यो ने सक्रियता लाने के लिए कहा। उन्होंने नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी (सदर) श्रीमती शीतल वर्मा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माया सरकार दलितों का हो रहा शोशण………

Posted on 30 January 2011 by admin

011माया सरकार में दलितों को न्याय मिलने का बस यही अब एक चारा कि भूख हडताल पर बैठना पडे। अपने ही जमीन को पाने के लिए भूखे पेट खुले आसमान के नीचे महिला पुरूश समेत छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भी घर से बेघर होकर अधिकारियों के आफिस के सामने बैठने को मजबूर होना पड रहा है। क्या ऐसे ही होगा सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय।

गौर तलब हो कि थाना अखण्डनगर क्षेत्र अन्तर्गत साकिन खानपुर पिलाई तहसील कादीपुर के दलित परिवार निर्मल “याम लाल, अंशलाल, तीजू, आदि लोग शनिवार को सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भूख हडताल पर बैठ गये जिनका आरोप है कि सन 1997 में गाटा संख्या 227 आवासीय पट्टा मिला जिसपर भवन निर्माण कर प्रार्थी अपने परिवार के साथ निवास करते चला आ रहा था। हल्का लेखपाल ने 5000 रू0 नकदी की मॉग की। सुविधा शुल्क न दे पाने के स्थित में उक्त हल्का लेखपाल प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह करते हुए स्थानीय थाना की मिली भगत से जुल्म ढहाया। न्याय की आस लिए जब दलित निर्मल बौध थाने पर पहुंचा तो उसे सलाखों के पीछे कर दिया गया। दो दिन तक थाने के अन्दर जुल्म ज्यादिती की जाती रही और दबाव में जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिये। उसके बाद जब छोडा गयां। तो घर पहुंच कर देखा कि उसका घर पूरा ढहा दिया गया है। और बच्चे तथा महिलाए खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। विवश होकर उक्त दलित परिवार सैकडों की तादात में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। आरोपियों का कहना है कि गणतन्त्र दिवस के दिन बेलवायी चौकी इन्चार्ज जबरदस्ती पकड़ ले गये। इस बाबत बसपा विधायक  भगेलू राम से न्याय की गुहार की गई लेकिन न्याय नही मिला। जब कि तहसीलदार ने स्पश्ट आदेश दिया था कि मौके पर यथा स्थित बरकरार रहे। लेकिन पुलिस ने अपना खेल कर डाला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in