Archive | राज्य

एड्स के प्रति किया जागरूक

Posted on 04 February 2011 by admin

2उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण शोसायटी द्वारा अनुदानी संस्था लक्षित हस्तक्षेप परियोजना प्रताप सेवा समिति के माध्यम से शोसायटी की एडोकेशी अधिकारी डॉ0 फातिमा जोशी ने पुलिस लाईन सुलतानपुर में 215 नौजवानों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से एच0आई0वी0 एड्स के चार कारणों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की। डॉ0 जोशी ने बताया कि प्रत्येक सेक्स के समय कण्डोम का प्रयोग अवश्य करें। हमेशा जॉचा परखा खून चढावें। रक्त के पैकेट पर एच0आई0वी0 मुक्त की मोहर लगी हो। हमेशा नई सिरिंज का प्रयोग करें। संक्रमित माता डॉ के सम्पर्क में ही बच्चों को जन्म दे। बैठक में संस्था के परियोजना प्रबन्धक जसवन्त कुमार सिंह ने बताया कि लक्षित हस्तक्षेप परियोजना का प्रमुख्य उददेश्य बचाव उपचार देख भाल के सहयोग के माध्यमों को समेकित करके एच0आई0वी0 संक्रमण की दर में कमी लाना है। उक्त उद्देशो की पूर्ति हेतु लक्षित समूह के बीच में अनेक प्रकार के कार्यक्रम लिये जाते हैं। बैठक में नगर क्षेत्राधिकारी िशव प्रसाद, प्रेम लता केशरवानी व डब्लू सीमा श्रीवास्तव, इरफाना ,गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी महासंग्राम में जनता के मूड से बसपाई परेशान

Posted on 04 February 2011 by admin

•    दल-बदलू नेता  अन्य दलों में ढूंढ रहे अपना स्थान

चुनावी महासंग्राम 2012 को लेकर खास कर बसपाईयों के सम्भावित प्रत्यािशयों में चिन्ता की लकीरें अभी से झलक रही हैं। सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों से बसपा खेमे में हलचल सी मच गई है। प्रत्याशी बहनजी को खुश करने के बजाय जनता में अपनी पैठ जमाना चाहते हैं। लेकिन बसपा के खद्दर धारी जनता का आक्रोश झेल रहे हैं। जिससे उनमें हार का जबरदस्त भय ब्याप्त है। अवसर वादी नेता अब पार्टी से पाला बदलने की जुगत ठूंठ रहे हैं।

आगामी विधान सभा चुनाव 2012 की तैयारी हर पार्टी के कार्यकर्ता करने में जुट गये हैं। लगभग सभी पार्टियों के सम्भावित प्रत्याशी अपने-अपने विधान सभा में जाकर पैठ जमाना शुरू कर दिये हैं। सूत्रों के मुताबिक इसौली विधान सभा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य होने की वजह से मुस्लिम प्रत्याशी को ही बसपा से टिकट मिलने की उम्मीद तेज हो गई है। सुलतानपुर सीट भी मुस्लिमों की जागीर मानी जाती है। प्रत्याशी के जीत हार का फैसला मुस्लिम मतदाताओं पर ज्यादा रहता है। जयसिंहपुर सीट में मिलीजुली सरकार है। चॉदा में ब्रहम्मणों का वर्चस्व कायम है। ब्रहम्मण जिसपर खुश हो जाते हैं। उसकी सीट पक्की मानी जाती है। कादीपुर में हरजनो ंका वर्चस्व कायम है। जहॉ पर बसपा विधायक भगेलू राम वर्मा को शानदार जीत मिलती है। इन सब के बावजूद बसपा के सम्भावित प्रत्याशी इस बार चुनाव को लेकर काफी सशंकित हैं। जनता का कहना है कि बसपा सरकार में सिर्फ गिने चुने लोगों को ही फायदा मिला प्रदेश भर में त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता को न्याय मिलना दूभर हो गया है। विकास कार्यों में भ्रस्टाचार्य के दीमक लगे हैं। थानों पर आम जनता की सुनवाई नहीं होती है। बे गुनाहों को अनायाश ही जेल में ठूस दिया जाता है। अवैध वसूली के चक्कर में वदीZ धारी अक्सर बेगुनाह को थाने पर लेजाकर पीटते हैं। पेशगी मिल जाने पर वह उसे छोड देते हैं। छोटे से बडे काम में अधिकारियों व कर्मचारियों को पेशगी देना लाजमी हो गया है। इस वजह से जनता अब अन्दोलन के मूड में है। इन्हीं जवाबों से बसपा के सम्भावित प्रतियाशी हैरान व परेशान हैं। सूत्रों से पता चला है कि कुछ अवसर वादी नेता जीत के लिए पार्टी का पाला बदल देगें। वह अब अन्य दलों में अपना वजूद खोज रहे हैं। इसकी खबर भी बसपा सुप्रीमों मायावती को लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ एक प्रत्यािशयों पर जनता इसलिए मेहरबान है कि वह सब के सुख दुख में हाजिर रहते हैं। हलाकि बसपा नेता पूर्व सांसद ताहिर खॉ, अतहर खॉ, राम सिरोमणि वर्मा इसौली विधायक सोनू सिंह आदि की जनता में गहरी पैठ है। बहरहाल आने वाले चुनाव में सपा प्रत्यािशयों का डंका बजने की उम्मीद तेज मानी जा रही है। जनता हर हाल में बसपाईयों को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आर0आई0 पुलिस का डण्डा सर्विशक्षा अभियान पर

Posted on 04 February 2011 by admin

जनपद सुलतानपुर में मुख्यमन्त्री की मंशानुरूप सर्व िशक्षा अभियान को पूरा िशक्षा महकमा और समाज सेवी संस्थाएं पूरे लगन से चला रहे हैं। वहीं जिले की पुलिस लाईन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय को छात्र विहीन बनाने के लिए पुलिस लाईन के आर0आई0 प्रतिदिन नये नये तरकीब लगाते हैं।

गौर तलब है कि प्रदेश की मुखिया मायावती के जिले के दौरे के मद्देनज़र आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस लाईन में बैठक कर रहे थे। उसी दरमियान विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी से विद्यालय की अब्यवस्था के सम्बन्ध में बात करने के लिए उपस्थित हुए तो पुलिस लाईन के आर0आई0 ने प्रधानाध्यापिका व महिला िशक्षिकाओं को धमकी भरे लहजे में हडकाना शुरू कर दिया। आर0आई0 ने तो सभी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कहा कि मैंं पुलिस लाईन का मालिक हूं मैं यह विद्यालय नहीं चलने दूंगा। हैरत की बात यह है कि आर0आई0 के इस ब्योहार को मौजूद अधिकारियों ने सही ठहराया। वाक्या यह है कि पुलिस लाईन में यूं तो कई गेट हैं गेट नं0 2 को बन्द करा दिया गया है। और मेन गेट पुलिस लाईन का अति ब्यस्त मार्ग है। जिसपर 24 घटेंं क्रासिंग बन्द होने के चलते वाहनों का जमावडा लगा रहता है। जिससे पैदल चलना भी दूभर है। उस पर भी प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-नन्हें बच्चों को वाहनों के बीच से आने जाने पर मजबूर किया जा रहा है। जिसके चलते मलिन बस्ती के दलित शोसित बच्चे अब दुघाZटनाओं के भय और आर0आई0 के खौफ के चलते विद्यालय छोडने पर मजबूर हो गये हैं। बुधवार को तो हद ही हो गई। जब सभी जिले के वरिश्ठों के सामने ही आर0आई0 का रौद्ररूप देख सभी अधिकारियों ने भी गेट बन्द रखने की घोशणा कर दी। और तो और जिलाधिकारी ने तो आर0आई0 को निर्देश तक दे दिया कि आप विद्यालय आकर बच्चों को चेक करो। या दिन की िशक्षा ग्रहण करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चे को जब पुलिस चेक करने लगी गी तब भला कौन सा बच्चा विद्यालय आयेगा। यह तो सीधे सीधे  मुख्यमन्त्री जी की सर्विशक्षा अभियान को जबरन रोकना प्रतीत होता है। जिले की वरिश्ठों की यह संरक्षण प्राप्त होने से अब जल्द ही एक और प्राथमिक विद्यालय बन्द हो जायेगा। पूर्व में भी रेलवे लोको कालोनी में सुचारू रूप से चल रहे विद्यालय को भी कुछ इसी तरह बन्द करा दिया गया था। जिसमें भी एक सैकडा बच्चे पढते थे। यही हाल नगर के विद्यालय का है। पारकीसगंज, मेजरगंज, गभडिया, ठठेरी बाजार आदि प्राथमिक विद्यालय जिले के अधिकारियों की उपेक्षा के चलते बन्दी की कगार पर हैं। गौर तलब है कि यह पुलिस लाईन का विद्यालय जिले में प्रथम स्थान प्राप्त है। जिसे अभी गणतन्त्र दिवस पर स्वंय िशक्षाधिकारी ने विद्यालय की िशक्षार्थी प्रीती सोनी को सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत भी किया था। नगर की समाज सेवी संस्था गरीब सेवा समिति, विवेकानन्द जन कल्याण संस्थान समेत बुद्धजीवियों ने मुख्यमन्त्री व िशक्षामत्री से मॉग किया है कि प्राथमिक विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ न्याय किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विशेश सचिव नियोजन बिना बातचीत के ही लौट गये

Posted on 04 February 2011 by admin

•    मलिन बस्ती के लोगों में है आक्रोश

जनपद सुलतानपुर व नव सृजित जिला सी0एस0एम0 नगर व जिले के ब्लाकों में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्यवयन की जॉच कर विशेश सचिव नियोजन ने हकीकत जानी।

बताते चलें कि नगर के मलिन बस्तियों में लाल डिग्गी स्थित महाकालेश्वर मन्दिर के पास उपस्थित सैकडों की संख्या में महिलाओं व पुरूशों की भीड विशेश सचिव नियोजन के जॉच दौरे पर उपस्थित थी। श्री कृश्ण श्रीवास्तव नें मलिन बस्ती में महामाया योजना का लाभ पात्रों के सम्बन्ध में बातचीत कर जानकारी ली। जिससे पात्र ब्यक्ति को लाभ दिया गया था और 20 अपात्र लाभार्थी थे। लाल डिग्गी के सभासद के पति कृश्णा पहलवान नें सचिव के समक्ष पात्रों के चयन व समस्यांओं से अवगत कराना चाहा। परन्तु उपजिलाधिकारी सदर नें विशय के ही मोड पर सचिव को समझा दिया। जिससे पात्रों को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला यहॉ तक कि सचिव ने भी जनता से आमने सामने पूछना भी उचित नहीं समझा बल्कि अधिकारियों से ही सारी जानकारी प्राप्त कर चले गये। अब जनता नें उपजिलाधिकारी को ही अपनी समस्या बताई जिसे सुनकर वह भी जॉच की बात कह आगे चले गये। गौर तलब है कि इस योजना के लाभार्थियों का चयन स्थानीय स्तर पर नगर पालिका परिशद व लेखपालों द्वारा किया गया था। जबकि नगर में कई मलिन बस्ती हैं। और हजारो पात्र भी। उदासीनता के चलते योजना आधी अधूरी ही दिखती है। जबकी यह मुख्यमन्त्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बहन जी ने चलाया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा डॉ0 अबेडकर ग्राम गढी बच्ची में स्थलीय निरीक्षण

Posted on 01 February 2011 by admin

photo-2नोडल अधिकारी प्रति दिन गांव में सायकाल चौपाल लगाकर जन समस्या सुनें

जिलाधिकारी अमृत अçाजात ने डॉ0 अबेडकर ग्राम गढी बच्ची में विकास कायोंü का स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिये कि अबेडकर ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना जाना मुय मन्त्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अत शासन की मंशा के अनुरूप साी विकास कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें।

उन्होंने ा्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर सीसी रोड तथा नाली निर्माण कार्य टूटा पाया जिसे अविलब ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम की सफाई व्यवस्था ाी सुचारू बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने डॉ0 अबेडकर सामुदायिक ावन के पास चारदीवारी में इन्टरलाकिंग टाइल्स का फर्श डलवाने तथा ावन की दीवारों तथा ग्राम में पर्यावरण, वृक्षारोपण आदि विशयों की पेçन्टग बनवाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव के तीनों तालाबों का जीणोüद्वार कराया गया है।

डीएम ने ाुद ही प्राथमिक स्कूल जाकर छात्र व छात्राओं से वार्ता की। विद्यालय की दीवारों तथा आगनबाडी कक्ष की दीवारों पर शिक्षा प्रद प्रेçन्टग कराने तथा महापुरूषों के लिावाने के निर्देश दिये। उन्होंने मिड-डे मील तथा आंगन बाडी केन्द्र पर बनाये जा रहे हाट कुक ाोजन को ाी देाा और मसाले तथा अन्य सामान डिब्बों में सुव्यवçस्थत रूप से राने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कडे निर्देश दिये हैं कि डॉ0 अबेडकर ग्रामों में निरीक्षण एवं मूलाूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु तैनात नोडल अधिकारी अपने विाागीय कायोंü का निस्तारण करके प्रतिदिन रात्रि कालीन ा्रमण एवं शिकायत व जन समस्या सुनने हेतु सांयकाल ग्राम में चौपाल लगाकर सत्यापन करेंगे और निधाüरित प्रश्नावली के अनुसार प्रतिदिन आया मुय विकास अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक अबेडकर ग्राम के लिए एक जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के आवेदन पत्रों पर प्राावी और गुणवत्ता युक्त निस्तारण करें

Posted on 01 February 2011 by admin

photo-1तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता पर समयबद्ध रूप से प्राावी और गुणवत्ता युक्त निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पडे। अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों में ाी ा्रमण करें और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाााçथüयों को तत्रता से लाा दिलाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी अमृत अçाजात ने एत्मादपुर में आयोजित तहसील दिवस में यह निर्देश देते हुए कहा कि कोई ाी जिला स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के मुयालय नहीं छोडेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा डीआईजी असीम अरूण ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण हेतु निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत सारई में पानी की टंकी की समस्या पाइप न डालने, ग्राम गढी हरपाल में सार्वजनिक हैण्डपप न लगाने सहित पेयजल के सबन्ध में अनेक शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अçान्यता एकेगुप्ता को कायोंü में सुधार लाने के निर्देश दिये।

ग्राम नवलपुर में आयी महिलाओं ने जिलाधिकारी से पेंशन दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने ऐसे पात्र व्यçक्तयों को महामाया आçथüक मदद योजना में सçमलित किये जाने के निर्देश देेते हुए कहा कि ग्राम साा की ाुली बैठकों लाााçथüयों का चयन करने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने ग्राम पैसई में मनरेगा तथा अन्य विकास कायोंü की जांच हेतु निर्देश दिये कि कृ अधिकारी ाण्ड विकास अधिकारी तथा तहसीलदार संयुक्त रूप से ग्राम में जाकर देों और आया अविलब प्रस्तुत करें। नगला हरीराम मौजा ाण्डा में सौ वर्ष पुराने मरघट तथा तालाब पर कब्जा हटाने हेतु ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन दिया। जिलाधिकारी तत्काल तहसीलदार और सहायक निदेशक मत्स्य और थाना प्राारी बरहन को मौके पर ोजकर कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने एत्मादपुर में रोडवेज की बसों के स्टॉपेज हेतु बडी संया में उपçस्थत नागरिकों ने मांग राी। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक से दूरााष पर वार्ता कर एत्मदपुर में रोडवेज बसों के नियमानुसार स्टॉपेज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन अन्य विाागों की शिकायतें मिली हैं। वे निधाüरित अवधि में निस्तारण कर वेवसाइट पर ाी निस्तारण विवरण अपडेट करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसील दिवस में मेडिकल कैप लगाया गया जिसमें आठ विकलांगों की मौके पर ही जांच कर विकलांग प्रमाण पत्र दिये गये। इस अवसर पर मुय विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवासतव, डीएफओएन के जानू उप जिलाधिकारी डॉ0 राजेश प्रजापति सहित विçान्न विाागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपçस्थत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धरना पांच दिन के लिए स्थगित

Posted on 01 February 2011 by admin

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं श्रमिक समाज कल्याण संघ द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारी समस्याओं एवं ई0टिकटिंग मशीन के माध्यम से हुये घोटाले की न्यायिक जांच एवं फर्जी ढं से फंसाये गये दीपनारायण यादव, वरिष्ठ लिपिक (सेवानिवृत्त) आर.के. यादव, कनिष्ठ लिपिक, कैलाश यादव, तुलसी राम मिश्र परिचालक, देवकान्त मिश्रा चालक के निलम्बन जैसी घृणित कार्यवाही कर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, जौनपुर द्वारा ईमानदार और निष्ठावान कर्मचारियों के मनोबल को दबोते हुये एवं आतंक फैलाने, बाहरी अराजकतत्वों को बुलाकर एवं स्वयं एक-एक कर्मचारी को बुलाकर धमकी देने की कार्यवाही की निन्दा की गई।

श्रमिक समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार चौबे द्वारा यह खेद व्यक्त किया गया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक, वाराणसी द्वारा जो संगठनों में तोड़फोड़ की कार्यवाही में जितनी रूचि ली जा रही है, यदि यही सक्रियता समस्याओं के समाधान करने में ली गई  होती तो धरने की नौबत ही न आती, धरना देना कर्मचारियों का न तो पेशा है और न तो शौक है, न तो निगम  को किसी प्रकार की क्षति पहुचाने की मंशा, जिसका परिणाम रहा, जिस दिन से धने की कार्यवाही चल रही है। डिपो की आय कि0मी0 एवं लोडफैक्टर बढ़ा हुआ है।

सभा में ही श्रमिक समाज कल्याण संघ के शाखामन्त्री उमेश कुमार दूबे द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया कि माघ मेले की व्यस्तता को देखते हुये यदि 5 दिन धरना कार्यक्रम बन्द रखने एवं अधिकारियों को समस्याओं के शमन का एक मौका देते हुये दिनांक 07.02.2011 को श्रमिक समाज कल्याण संघ के बैनर तले पूर्व की नोटिस के क्रम में धरना चलाया जाये। इस प्रस्ताव को भी लोगों ने पास किया। आज की सभा में यह भी पास किया गया कि पूरा कर्मचारी समाज पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें, जिससे परिवहन निगम बेहतर स्थिति में रहे। शाखाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह द्वारा कर्मचारी साथियों की एक जुटता के लिये धन्यवाद दिया गया और समस्याओं के शमन रोडवेज परिषद के बैनर तले शमन न करा पाने का दु:ख भी व्यक्त किया गया। अजीत कुमार चौबे अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि जो यह धरना कार्यक्रम आपके सहयोग से चलाया जा रहा था। पुन: दिनांक 07.02.2011 से चलाने की जो घोषण आप द्वारा की गई है, उसमें मेरा व्यक्तिगत रूप से सहयोग जारी रहेगा।
यह प्रेस विज्ञप्ति शाखामुत्री उमेश कुमार दूबे द्वारा दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस : 155 प्रार्थना पत्रों में 10 का निस्तारण

Posted on 01 February 2011 by admin

विकलांग की ड्यूटी 20 किमी दूर लगाने पर डीएम ने बीएसए को लगाई फटकार

जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस तहसील सदर में सम्पन्न हुआ। पिछले तहसील दिवस के लंबित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगर एक सप्ताह में ऐसे मामलों का निस्तारण सम्बंधित अधिकारी द्वारा नहीं किया जाता है तो उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में 14 दिन में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कुल विभिन्न मामलों में 155 दरख्वास्त पड़ी। जिसमें 10 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को समय सीमा के अन्दर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत करा दिया गया।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सम्बंधित व्यक्ति को हर हालत में मिलना चाहिए। निर्धारित समय के अन्दर सम्बंधित के नाम वसीयत दर्ज हो जाना चाहिए। सरकारी भूमि पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नही होना चाहिए।
अधिकारियों के समक्ष पड़े प्रार्थना पत्रों में एक विकलांग अध्यापक का भी प्रार्थना पत्र था। अपनी फरियाद सुनाते हुए जब जिलाधिकारी से उसने बेसिक के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि मैं विकलांग हूं। बीएसए द्वारा मेरी ड्यूटी घर से 20 किलोमीटर दूर लगा दी गई है। मैं इतनी दूर जाने में असमर्थ हूं। उसकी फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को फटकार लगाते हुए सही ढंग से कार्य करने की नसीहत दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एसके भगत, डीडीसी एएन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बाल मयंक मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचन्द राम, सीओ सदर प्रकाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एके सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डीएन सिंह, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, प्रोबेशन अधिकारी सरोज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता विद्युत शुभचन्द झा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वंशराज सिंह, सहायक श्रमायुक्त गणेश बरनवाल, तहसीलदार रमेश चन्द यादव सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

चर्चा है कि जिले में तीन वर्ष से अधिक समय बिताने वाले इस शिक्षाधिकारी के पास जब कोई भी कोई व्यक्ति कार्यवश जाता है तो वह अपने से सम्बद्ध एक बाबू से मिलने को कहकर भेज देता है। उक्त बाबू द्वारा सुविधा शुल्क रकम तय होने के बाद ही कार्य को निपटाया जाता है। शायद बीएसए के इस कार्य प्रणाली की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं है, लेकिन आम लोगों विशेषकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में बीएसए के भ्रष्टतम आचरण की ऐसी चर्चा है। लोगों का कहना है कि प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के अध्यापकों को उठाकर 20 से 40 किमी दूर इसलिए भेज दिया जाता है कि दिक्कत आने पर वे उसके पास आयेंगे। तब सुविधा के तौर पर मोटी रकम लेकर नजदीकी विद्यालयों पर नियुक्त कर दिया जायेगा।

केराकत संवाददाता के अनुसार उप जिलाधिकारी मधु शालिनी की अध्यक्षता एवं जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप सिंह की उपस्थिति में तहसील दिवस के अवसर पर कुल 82 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 5 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया तथा शेष को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रमिकों हेतु योजनाएं संचालित

Posted on 01 February 2011 by admin

सहायक श्रमायुक्त गणेश बरनवाल ने बताया कि जिले की भौगोलिक सीमा के अन्तर्गत किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य जैसे भवन, सड़क, नाली, खड़ण्जा, विद्युत, वितरण/पारेषण कार्य, सिंचाई, परियोजना आदि कार्याें में कार्यरत समस्त श्रमिकों को लाभािन्वत किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सिन्नर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा तीन योजनाएं संचालित की जा रही है। दुघZटना सहायता योजना, मातृत्व हित लाभ योजना और शिशु हित लाभ योजनाओं के संचालन हेतु श्रम विभाग उ0प्र0 नोडल विभाग है। योजनाओं से आच्छादित/लाभािन्वत होने के लिए भवन एवं अन्य सिन्नर्माण कायोंZ में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में लाभार्थी के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है। योजनाओं के लाभार्थियों के रूप में पंजीकरण हेतु आयु 18-60 वर्ष होनी चाहिए। पंजीकरण फार्म श्रम कार्यालय, गोशाला भवन ढ़ालगर टोला में नि:शुल्क उपलब्ध है। पंजीकरण फार्म के साथ श्रमिक का तीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र का अभिलेख तथा 50 रूपये पंजीकरण शुल्क संलग्न किया जाना है। योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने के बाद जिलाधिकारी से स्वीकृत कराने के उपरान्त चेक के माध्यम से लाभािन्वत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि श्रमिक दुघZटना सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत लाभार्थी श्रमिक (कार्यदायी संस्थाओं, संविदाकार/निजी क्षेत्र में) की मृत्यु अथवा स्थाई पूर्ण/स्थाई आंशिक अपंगता/विकलांगता के फलस्वरूप श्रमिक के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 40 हजार रूपये (मृत्यु पर) तथा विकलांगता/अपंगता पर 20 हजार रूपये बोर्ड द्वारा दिया जायेगा। मातृत्व हित लाभ योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला निर्माण कर्मकार को अधिकतम दो बच्चों की सीमा तक 3 हजार रूपये की धनराशि का एकमुश्त समाधान प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार शिशु हित लाभ योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवजात शिशुओं को उनके जन्म से दो वर्ष की आयु पूर्ण होने तक पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराये जाने हेतु पुत्र होने की स्थिति में 3 हजार रूपये तथा पुत्री होने की स्थिति में 4 हजार रूपये की वाषिZक दर से भुगतान किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 शकुन्तला मिश्रा स्मृति दृिश्टबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Posted on 01 February 2011 by admin

untitled-1सुविख्यात पूर्व क्रिकेटर श्री दिलीप वेंगसरकर 31 जनवरी,2011 को  के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम में डॉ0 शकुन्तला मिश्रा स्मृति दृिश्टबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए। साथ में उ0प्र0 राज्य सलाहाकार परिशद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्रा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in