Archive | राज्य

गैंगरेप पीड़िता स्वस्थ, नहीं छोड़ रही अस्पताल- सी0एम0एस0

Posted on 22 February 2011 by admin

डॉक्टरो ने स्वस्थ बताकर पीडिता को थमायी डिस्चार्ज स्लिप

बहुचर्चित गैंगरेप काण्ड की पीडिता इस समय जिला चिकित्सालय में भर्ती होने के बावजूद डॉक्टरों से खौफजदा है । चिकित्सकों ने उसका ईलाज बन्द कर दिया है । चिकित्सालय प्रशासन की ओर से पीडिता को चिकित्सालय से निकालने की प्रक्रिया  की जा रही है । ईएमओ की ओर से कोतवाली नगर पुलिस को दो बार इस बाबत पत्र भी भेजा जा चुका है । गत 14 फरवरी को चिकित्सालय से पीड़िता को डिस्चार्ज स्लिप थमा दी गई । पीड़िता का कहना है कि इलाज की ‘ाुरूआत से ही चिकित्सालय व जिला प्रशासन उसकी आवाज दबाने के लिए तरह- तरह की साजिश रच रहा है । दूसरी ओर जिला अस्पताल के सी0एम0एस0 डॉ वी0 पी0 सिंह का कहना है कि दो बार महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तीन-तीन डॉक्टरो ने उसके स्वस्थ होने की रिपोर्ट दे दी है। फैजाबाद के डॉक्टरो ने पैनल की जांच रिपोर्ट में महिला पूरी तरह स्वस्थ बतायी गई है। पुन: उसे लखनऊ भेजा जा रहा है, किन्तु पीडिता वहां जाने को तैयार नहीं है। वह जबरन अस्पताल के प्राईवेट वार्ड में रह रही है।सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि पीड़ित महिला 26 फरवरी को मुख्यमन्त्री के जनपद निरीक्षण के दौरान मुख्यमन्त्री से मिलना चाहती है, जबकि जिला अस्पताल का प्रशासन नहीं चाहता कि वह मुख्यमन्त्री के सामने आये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुश्प प्रदशZनी का शुभारम्भ

Posted on 22 February 2011 by admin

पुश्प प्रकृति की अनुपम देन है-अभिजात

पुश्प प्रकृति की अनुपम देन है। फल एवं सब्जियां जहां तन को स्वस्थ रखने में योगदान देती है वहीं पुश्प मन को प्रसन्न रखते है। मण्डलायुक्त अमृत अभिजात  ने सिर्कट हाउस राजकीय उद्यान शाहजहां पार्क में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुश्प प्रदशZनी का शुभारम्भ करते हुए यह उद्गार व्यक्त किये। प्रदशZनी में आयोजकों द्वारा प्रकृति की इन्द्र धनुशीय घटा विखेरने का प्रयास किया गया है जिसे देख दशZक सहज ही अल्हादित हो उठते है।

उन्होंने कहा कि 22 तथा 23 फरवरी को दो दिवसीय फल-फूल प्रदशZनी में मण्डल स्तर पर आयोजित की गई है। ताज महोत्सच के साथ प्रदशZनी का आयोजन देशी विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्शित कर रहा है।

60 वीं मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुश्प प्रदशZनी में अनेक स्टालों में आकशZक पुश्पों का प्रदशZन किय गया है। विभिन्न प्रकार की शाकभाजी भी प्रदिशZत की गई है। राजकीय विभागों द्वारा विकास सम्बंधी आकशZक स्टाल लगाकर प्रदशZनी को लुभावना स्वरूप प्रदान किया गया है। प्रदशZनी में 1764 उत्कृश्ट नमूने प्रदिशZत किये गये है। बहुरंगीय सिनरेरिया का गमला समूह जहॉ अपने ओर आकर्शित कर रहा है वहीं गमलों में लगी विविध प्रकार की डहेलिया भी लुभावनी प्रतीत होती है।

एक ओर पुश्प सज्जा के साथ ही गुलदस्ते, मालायें, बुके तथा फूलों के गमले अपनी कला की छटा विखेर रहे है तो दूसरी ओर रंगोली भी प्रदशZनी का मुख्य आकशZण बनी हुई है। गेन्दा, गुलाब की विभिन्न प्रजाजियों का संकलन भी अद्वितीय है।

शाकभाजी पण्डाल में मूली, शलजम, गोभी, बैंगन, टमाटर, मटर तथा फलों में बेर, पपीता, अमरूद, सन्तरा, चाइना औरंंज भी सब को लुभा रहा है। गमलों में लगी शाक भाजी द्वारा गृहवाटिका का प्रदशZन केन्द्रीय कारागार आगरा एवं मण्डल के जिला कारागारों द्वारा शाकभाजी के उत्कृश्ट नमूने लगा सराहनीय प्रदशZन किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उद्यान शाखा, कृशि विभाग (कृशि रक्षा) कृशि विविधीकरण परियोजना फिरोजाबाद, राजकीय खाद्य  विज्ञान प्रिशक्षण केन्द्र आगरा, मत्स्य विभाग, जिला उद्यान अधिकारी आगरा, राश्ट्रीय बागवानी बोर्ड आगरा, सूर्या फिश गैलरी ताजगंज, (वर्मी काम्पोस्ट) ग्राम किसराव, फिराजाबाद, दि ओवराय, अमर विलास एण्ड ट्राईडेन्ट, समशी एजंन्सी, आई0टी0सी0 होटल दि मुगल आगरा द्वारा सुसज्जित आकशZक स्टाल प्रदिशZत किये गये है।

उद्यान सम्बंधी पौध, बीज व यन्त्र प्रदिशZत करने हेतु मैसर्स सुधा फार्म एण्ड नर्सरी, जौहरा बाग, आगरा द्वारा आकशZक स्टाल लगाये गये है।

उप निदेशक/अधीक्षक, राजकीय उद्यान, भैरम सिंह नेे बताया कि प्रदशZनी में मण्डल के 1263 प्रतियोगियों ने भाग लिय । प्रदशZनी सर्वोत्तम पुश्प गमला समूह पुरूश्कार सीजनल में राजकीय उद्यान , आगरा फल में जिला उद्यान अधिकारी, फिरोजाबाद तथा सर्वोत्तम पुश्प सज्जा के लिए होटल मुगल शेरेटन को वििशश्ट पुरूश्कार प्राप्त हुआ है। वायुसेना, थल सेना,509 आर्मा वर्कशाप होटल ओवराय द अमर विलास एण्ड ट्राईडेन्ट तथा आई0 टी0सी0 मुगल का प्रदशZनी भी सराहनीय रहा है।

प्रदशZनी में  बच्चों की फैन्शी ड्रेस शो, बेबी शो होगा। पुरूश्कार विवरण 23 फरवरी को अपरान्ह  3:00 बजे से होगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने महिला व जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Posted on 22 February 2011 by admin

सफाई व्यवस्था, सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश
पैथोलाजी लैब मे अव्यवस्था पाई, टेक्नीिशयन निलिम्बत

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात और जिलाधिकारी अजय चौहान ने आज आचानक राजकीय महिला चिकित्सालय और राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और बीमार व्यक्तियों  व उनके तीमारदारों की समस्या सुनी। उन्होंने सफाई व्यवस्था तथा सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देश दिये। उन्होंने महिला चिकित्सालय की पैथोलाजी लैब के निरीक्षण मे पाई गई कमियों और रिकार्ड रखरखाब के प्रति उदासीनता को देखते हुए लैब टैक्नीिशयन राम आशीश को निलिम्बत करने निर्देश दिये। उन्होंने अनिमितताओं पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख अधीक्षिका डा0 सुधा अग्रवाल का स्पश्टीकरण भी तलब किया है और प्रमुख सचिव स्वास्थ को भी स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा । मरीजो और उनके परिजनों द्वारा अवैध धन वसूली आदि की िशकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उनके बयान लिये गये और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन को जॉच कर आख्या अविलम्ब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने महिला चिकित्सालय परिसर में निश्प्रयोज्य समान को निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ओ.पी.डी प्रभाग , पैथोलाजी विभाग,सर्जिकल बार्ड, नवजात िशशु वार्ड,, िशशु केयर, पोस्ट आपरेटिव वार्ड , इमरजेन्सी आदि का निरीक्षण किया । उन्होंने बाडोZ में फशZ मरम्मत, लाइट व्यवस्था, शौचालय आदि में सफाई व्यवस्था सुदृढ बनाने के निर्देश दिये। अधीक्षिका ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत भुगतान लाभार्थी को अस्पताल से डिस्चार्ज के समय दिया जाता है।

उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल में मरम्मत व सुधार हेतु आवश्यक कार्यो का आगणन बनायें। उन्होंने ले आउट प्लान की कम्प्युटीकृत प्रति भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

तत्पश्चात उन्होंने राजकीय जिला अस्पताल का भी आकिस्मक निरीक्षण किया। उन्होंने रीजनल डायग्नोस्टिक सेन्टर में सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिये। एक्सरे तथा अल्ट्रासाउड कक्ष में टाइल्स फशZ लगाने,पुताई, प्रकाश व्यवस्था तथा मशीनों की नियमित सफाई हेतु निर्देश दिये। उन्होंने मशीनो के रखरखाब में लापरवाही पर अधीक्षक को सचेत किया और अविलम्ब सुधार हेतु निर्देश दिये। उन्होंने एमरजेन्सी के निर्माण कार्यो, प्राइवेट वार्ड आदि का निरीक्षण किया और वाहरी फशZ तथा जल निकाशी व सीवर व्व्यवस्था सुविधा सुनििश्चत करने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धरने को लेकर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बनायी रणनीति

Posted on 22 February 2011 by admin

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक  बैठक कृषि परिसर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। श्री श्रीवास्तव ने 17 सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया तथा बताया कि 24 फरवरी को प्रात: 5 बजे कृषि परिसर से बसों द्वारा प्रस्थान कर लखनऊ में ज्योतिबा फूले पार्क ( नीबू पार्क ) में पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश स्तरीय धरने में भाग लेगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा धरने के बाद अगले कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा अब तक 17 सूत्रीय मांगों के सम्बंध में शासनादेश जारी न करने पर काफी आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी.राय, संरक्षक इं. डी.आर. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. आर.पी.पाण्डेय, रोडवेज के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष राजबली यादव, जे.डी.सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामलखन पाल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार यादव, श्रीमती महालक्ष्मी वर्मा, रामअवध लाल श्रीवास्तव, आलमदार, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार यादव, सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष मन्त्री उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिलामन्त्री सी.बी.सिंह ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमिश्नर और आई जी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Posted on 22 February 2011 by admin

मुख्यमन्त्री मायावती के 25 फरवरी को जिले में दौरा करने के कार्यक्रम के मÌेनज़र  मण्डलायुक्त वाराण्सी अजय कुमार उपाध्याय व पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस लाइन में हेलीपैड का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जिलाधिकारी गौरव दयाल व पुलिस अधीक्षक एस0के0 Òगत को जरूरी निर्देश दिये।

इसके पूर्व मण्डलारयुक्त ने जिला अस्पताल का Òी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विÒाग के अधिकारियों को सफाई एवं अन्य व्यवस्था ठीक रखने की हिदायत दी। बाद में मण्डलायुक्त ने सदर तहसील के अिÒलेखों व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक को सÒी तैयारियां पूरी के लिए निर्देशित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिना बापू की होर्डिग लगे नहीं उतरने देगें सीएम को -कांग्रेस

Posted on 22 February 2011 by admin

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लगी हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की होर्डिग हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेसजनों ने जूलूस निकालकर प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए सÒा किया । अन्तत: प्रशासन ने अतिशीघ्र बापू की होर्डिग को लगवाने का आस्वासन दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्रÒुवन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमन्त्री और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया तथा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ  जहर उगलते हुए अल्टीमेटम दिया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि बड़े  शर्म की बात है कि बापू की होर्डिग हटवा कर प्रशासन ने मुख्यमन्त्री  मायावती का होर्डिग लगवा दिया। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने अपने Òारत के दौरे के समय यह बात स्वीकार किया कि यदि गांधी जी पैदा नहीं होते तो मैं अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं होता। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बसपा सरकार ने चार साल के दौरान प्रदेश को गर्त में डाल दिया और इस चुनाव में जनता बसपा को गर्त में मिलाने के लिए तैयार बैठी है।  जहां- जहां Òी मुख्यमन्त्री का दौरा लगा रहा है वहां कपक्तZयू जैसी स्थिति पैदा कर दी जा रही है। अगर बुधवार को पूर्वान्ह10 बजे तक बापू की होर्डिग यथा स्थान नहीं लगवा दी जाती तो वे मायावती का हेलीकाप्टर नहीं उतरने देगे और उनके कार्यक्रम को सप ल नहीं होने देगें। प्रदेश सरकार जनतन्त्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। मायावती को  जनता से नहीं मिले बिना वापस Òेजने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। अधिकारी अपनी गर्दन बचाने में लगे हुए है। अन्त में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट ने सÒा स्थल आ कर कहा कि आज ही बापू की होर्डिग लगवा दी जायेगी। तब जाकर कांग्रेसियों का रोष समाप्त हुआ। इस मौके पर साजिद हमीद, जयप्रकाश सिंह साथी,राजेश सिंह,विनय सिंह,ताहिर हुसैन तेज बहादुर,दया शंकर राय, दिनेश तिवारी,राकेश उपाध्याय सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जौनपुर विरासत में मची अराजकता,चली कुर्सियां

Posted on 22 February 2011 by admin

प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन विÒाग ,जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शाही किला में शुरू हुए तीन दिवसीय जौनपुर विरासत के दूसरे दिन रविवार को रात में साढ़े नौ बजे रात प्रशासन की लापरवाही से दर्शकों के बीच जमकर कुर्सियां चलाकर मारपीट हो गई जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Òोजपुरी चैनल महुआ के सुरसंग्राम कार्यक्रम से जुड़े वाराणसी के कलाकार आलोक पाण्डेय के बम बम बोल रहा है काशी पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायी। इससे गदगद् हो कर पाण्डेय माइक लेकर श्रोताओं के बीच अपनी पीठ थपथपाने के लिए पहुंच गये और लोगों से हाथ मिलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने उनका हाथ जोरों से दबा दिया। जब वे मंच पर चले गये तो दर्शकों में इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी और लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेकना शुरू कर दिया जिससे वहां अराजकता का माहौल कायम हो गया। इस बीच न तो प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और सुरक्षा कर्मियों को कही पता रहा। कुछ देर बाद प्रशासन को होश आया तो मामला शान्त कराया गया। लोगों का कहना था कि आयोजकों को इस कलाकार को दर्शकों के बीच नहीं देना जाना चाहिए अन्यथा यह स्थिति पैदा नहीं होती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भू माफियाओं ने कई लेखपालों को करोड़पति बनाया

Posted on 22 February 2011 by admin

शहर के आस पास Òू मापि या बेश कीमती जमीनों पर धड़ल्ले से कब्जा कर रहे हैं। यहां तक कि कब्रिस्तान तक नहीं बक्शे जा रहे हैं। वजह यह है कि Òू माफियाओं से राजस्व कर्मियों को घर बैठे मोटी रकम मिल जाती है। यदि कोई  बवाल होता है तो सिरदर्द पुलिस को झेलना पड़ता है। नगर में कई ऐसे लेखपाल हैं जो जो Òू माफियाओं के बलबूते करोड़ों के मालिक बन बैठे हैं।

शहर कोतवाली तथा लाइन बाजार क्षेत्र के वििÒé मुहल्लों में ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा कर उनकी प्लाटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। शहर में भू माफियाओं की गहरी पैठ जम गई है। यहां पर बैनामा किसी और जमीन का और कब्जा किसी और जमीन का किया जा रहा है।  आमल यह है कि सरकारी जमीन, श्मसान घाट और दलितों के कब्रिस्तान पर भू माफिया काबिज हो कर बेच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि नाजायज कब्जे की शिकायत अधिकारियों से नहीं की जाती। जांच करने पहुंचे लेखपाल और कानून गो मोटी रकम लेकर सब छीक कीइ रिपोर्ट कर देते हैं। कई जमीनों पर जबरन  कब्जा किये गये है। पीड़ित अधिकरियों का चक्कर लगातेलगाते थक जाते हैं। लेकिन कोई सुनवाइ्र नहीं होती। हकीकत यह है कि भू मापि या और राजस्वकर्मी के बीच गहरी पैठ बन गई है।जिसमें यह तय है कि ग्राम समाज की जमीन बिकते ही आधा रूपया बांट लिया जायेगा। यदि ज्यादा दबाव पड़ता है अधिकारियों को समझाने बुझाने के लिए अलग से धन खर्च किया जाता है। कोई बवाल खड़ा हो तो राजस्व कर्मियों से कोई मतलब नहीं रहता उन्हे मतलब सिर्फ अपने हिस्से से होता है। भू माफियाओं के इस गोरखधन्धे में  लिप्त कई राजस्व कर्मियों की अवकात करोड़ों में आंकी जा रही है। इनकी गोपनीय जांच करायी जाय तो भरष्टचार की पोल खुल सकती है। कई भू मापि याओं ने तो स्टाम्प में तगड़ी चोरी की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मलिन बस्ती की कमियों को तत्काल दूर करें - जिलाधिकारी

Posted on 22 February 2011 by admin

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने आज पूर्वान्ह मलिन बस्ती मातापुर में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत दिया कि तत्काल कमियों को दूर करें अन्यथा सम्बंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने दलित बस्ती का भौतिक सत्यापन किया विद्युत, इण्टर लाकिंग,नाली एवं नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा एवं जल निकासी की समुचित ब्यवस्था करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इस अवसर पर सैकड़ों व्यक्तियों ने वृद्धापेंशन,विधवा पेंशन, महामाया गरीब आर्थिक योजना राशन कार्ड तथा अन्त्योदय/अन्नपूर्णा के कार्ड आदि से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिये जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को कल तक जांच कर सम्बंधित को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभानिवत करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मलिन वस्ती में कैम्प लगाकर अपने विभाग से सम्बंधित जो भी पात्र लाभार्थी है उन्हें शासन की मंशा के अनुसार हरहालत में लाभािन्वत करें। पुलिस अधीक्षक एस.के.भगत ने उपस्थित लोगों से कहा कि पुलिस से सम्बंधित कोई समस्या हो तो क्षेत्राधिकारी नगर एनपी सिंह तथा मुझे भी अवगत कराये। उक्त अवसर पर अधि.अभि. विद्युत शुभचन्द झा, जल निगम, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी,प्रोबेशन अधिकारी सरोज श्रीवास्तव, अधि.अधिकारी नगरपालिका बंशराज सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एकेसिंह, परियोजना अधिकारी डूडा कंचन सिंह परिहार, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल से एक साथ 5 बेसहारा मरीजों को निकालकर अन्यत्र छोड़े जाने पर जिलाधिकारी ने खेद व्यक्त किया तथा कहा कि जांचोपरान्त  दोषी चिकित्सक के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी ,चिकित्सा अधीक्षक पुरूष/महिला  तथा समस्त प्रभारी अधिकारियों को हिदायत दिया कि अस्पताल में भरती मरीजों को कोई दिक्कत न हो, उनका समुचित इलाज किया जाय, शिकायत मिलने पर सम्बंधित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।   इसी प्रकार अपरान्ह 3 बजे जिलाधिकारी ने मान्यवर कांशीराम  शहरी गरीब आवास योजना सिद्दीकपुर  व शाहगंज में चौपाल लगाकर समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जो कमी हो उसे तत्काल दूर करने को कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बम बनाने में एक ने गंवाया दोनो हाथ, एक कर रहा जीवन के लिए संघशZ पुलिस बेखबर, वसूली अभियान में जुटी

Posted on 22 February 2011 by admin

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय थाने से महज पॉच सौ मीटर की दूरी पर हुए बम विस्फोट में एक युवक को अपना दोनों हाथ गंवाना पड़ा। वही दूसरा जीवन मृत्यु के बीच संघशZ कर रहा है।

मुंगराबादशाहपुर नगर के सिपाह मुहल्ले में 15 फरवरी को दोपहर में हुए भीशण विस्फोट ने सबको हिला कर रख दिया। बात आगे न बढ़े उसे पटाखा का विस्फोट करार दिया। घायल दोनो युवको को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया और बताया गया कि पटाखा फटने से घटना घटी और बम विस्फोट की घटना को दबा दिया गया।  विस्फोट में मछलीगली निवासी अनिल कुमार गुप्त के दोनो हाथ उड़ गये और सिपाह मुहल्ला निवासी राहुल हरिजन उम्र 15 वशZ भी जख्मी हो गया।  दोनो  का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में कराया गया। अनिल कुुमार गुप्त की हालत गम्भीर होने पर इलाहाबाद स्वरूपरानी में इलाज कराया गया जहॉ पर अनिल कुमार गुप्त का दोनो हाथ का पंजा अन्तत: काटना पड़ा। वही दूसरा दलित युवक को काफी चोट आयी हैं । वह ईलाज करा रहा हैं। विश्वस्त सूत्रो के अनुसार सिपाह में सीसे के व्यवसाय के साथ भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट का भण्डार बताया जाता है। लेकिन मुंगराबादशाहपुर पुलिस घटना के बारे में सब कुछ जानते हुए न तो विस्फोट के कारणों का पता लगा रही हैं और न ही अमोनियम नाइट्रेट के भण्डारण के बारे में। विस्फोट कैसे हुआ यह पहेली बना हुआ हैं। लोगो का कहना है कि बम बनाकर ट्रायल किया जाना था जो पहले ही फट गया। पुलिस और बम बनाने वाले इसे दबाने में लगे हैं लेकिन नागरिक सहमा हुआ है इस प्रकार के तत्व कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। मुंगराबादशाहपुर पुलिस और छूट भैया नेताओं और सुविधा शुल्क के भारी दबाव में बड़ी घटना को दबाने में लगी हुयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in