Archive | राज्य

आपदा राहत की 35 देशांे की माकड्रिल आगरा में होगी

Posted on 08 April 2011 by admin

3-6 मई की ड्रिल के क्रम में टेबिल टाप एक्सरसाइज का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (छक्ड।) और संयुक्त राष्ट्र के अन्तराष्ट्रीय रिसर्च एण्ड रेस्क्यू एडवायसरी ग्रुप (प्छै।त्ळ) के संयुक्त तत्वावधान में एशिया पैसिफिक समूह के लगभग 35 देशों के प्रतिनिधियों की भूकम्प रेसपोन्स एक्सरसाइज का आयोजन 3 से 6 मई, 2011 के मध्य आगरा में किया जाना हैं। इसके पूर्व 25 अपे्रल को रिहर्सल के रूप में माक एक्सरसाइज आगरा में चार स्थानों पर की जायेंगी। इनमें राजा की मण्डी, लोहामण्डी, कमलानगर तथा शाहगंज सम्मिलित हैं। इसी क्रम में आज विकास भवन पर आयोजित टेबिल टाप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के वरिष्ठ विशेषज्ञ बिगे्रडियर (डा0) वी0के0 खन्ना ने प्राधिकरण की गतिविधियों तथा भूकम्प के बारे में पावर पाइन्ट पे्रजेन्टेशन व्दारा विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन रिहर्सल के व्दारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत बनाया जा सकेगा। विभिन्न विभागों तथा एन0जी0ओ0 और नागरिकों को भूकम्प आदि आपदाओं के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाकर सक्रिय प्रतिभाग के लिए तैयार किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों की भूमिका और विभागीय आपदा प्लान बनाने और बचाव के उपयों पर चर्चा की गयी। बैठक में जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु सुझाव दिये गये। श्री चैहान ने जनपद के आपदा प्रबंधन प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भूकम्प के दौरान बेहतर कम्युनिकेशन, राहत व बचाव के उपायों और जन प्रशिक्षण कार्यों पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य योजना में समन्वय बनाने के निर्देश दिये।

डी0आई0जी0 असीम अरूण ने पुलिस के डिसास्टर रेसपोन्स प्लान की विस्तार से जानकारी देते हुए कन्ट्रोल रूम की स्थापना, वायरलेैस से कम्युनिकेशन/रेडियो कम्युनिकेशन, बचाव टीमों आदि की जानकारी दी। उन्होंने इन्फ्रास्ट्रकचर को मजबूत करने के साथ अधीनस्थ स्टाफ को भी आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करने की जरूरत बताई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि तेल की आग पर काबू पाने के लिए जिले में 2 फोम टेण्डर उपलब्ध है, और विभिन्न जलस्त्रोंत के रूप में 13 ओवर हैड टेैंक तथा 23 जोनल पम्पिंग स्टेशन पर व्यवस्था हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन ने जनपद में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। आई0एम0ए0 के अध्यक्ष डा0 अरूण चतुर्वेदी ने प्राइवेट डाक्टरों की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।

नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने सफाई व्यवस्था, उपलब्ध उपकरणों तथा भूकम्प की स्थिति में सहायता के बारे में बताया। जल संस्थान की ओर से जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी गयी। सचिव आगरा विकास प्राधिकरण उदयीराम ने बताया कि हाईराइज भवनों तथा माॅल आदि भवनों के भूकम्प रोधी तथा अग्निशमन की व्यवस्था होने पर ही एन0ओ0सी0 जारी की जाती हैं। आर0टी0ओ0 डा विजय कुमार ने भूकम्प आपदा के समय वाहनों की उपलब्धता के प्लान की जानकारी दी।

कमाण्डेंट होमगार्ड ने बताया कि जनपद में होमगार्ड की 35 कम्पनियां हैं। बैठक में होमगार्ड को पुलिस के साथ कार्यों की ट्रैंिनंग के साथ फस्र्ट एड तथा फायर सर्विस के बारे में भी प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता विद्युत तथा टोरन्ट पावर के प्रतिनिधि ने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति तथा कैरियर कम्युनिकेशन सिस्टम के बारे में बताया।  बी0एस0एन0एल0 के श्याम सिंह ने बताया कि वर्तमान में आगरा में 25 लैण्ड लाइन एक्सचेंज तथा 70 मोबाइल टावर जी0एस0एम0 तथा डब्लू0एल0एल0 7 टावर कार्यरत हैे। उन्होंने संचार के विभिन्न उपयों की जानकारी दी। एस0एन0 मेडिकल कालेज के डा0 मुकेश ने हैम रेडियों के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसो0 के अध्यक्ष राकेश चैहान तथा संदीप अरोडा और पर्यटन गिल्ड के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने होटलों तथा पर्यटकों के बचाव तथा होटलों में आपदा प्रबंधन उपायों से अवगत कराया। उप निदेशक, सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने आपदा के समय सूचना के प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताते हुए आपदा के समय कन्ट्रोल रूम के माध्यम से मीडिया को नियमित सूचनाएं-जानकारी देने का सुझाव दिया।

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभाग वार योजना बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) रामआसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर), अरूण प्रकाश नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट, एस0पी0 सिटी प्रतिभा अम्बेडकर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन ने विद्यार्थिंयों को फैशन एवं डिज़ाईन के वैश्विक जगत से परिचित करवाया

Posted on 08 April 2011 by admin

पीएएफ जयपुर ने फैशन एवं डिज़ाईन उद्योग में विद्यमान के अवसरों पर कार्यशाला का आयोजन किया
फैशन एवं डिज़ाईन जगत के संपन्न उद्योग में करियर बनाने का विचार रखनेवाले प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए, पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन (पीएएफ) जयपुर, तेजी से बढ़ रहे इस क्षेत्र में विकास के अवसरों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं परामर्श सत्रों की श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। इसी प्रकार के एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन इन उद्योगों में करियर बनाने के लिए विद्यार्थिंयों का मार्गदर्शन करने के लिए आज लखनऊ में किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री. अरिंदम दास, निदेशक, पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन, जयपुर, ने कहा कि, ‘‘फैशन एवं डिज़ाईन उद्योगों में उदीयमान होनेवाले नये अवसरों के बारे में प्रतिभावान विद्यार्थियों से बातचीत करने एवं संवाद बनाने के लिए यह एक अनोखा मंच है। नाबा एवं डोमस जैसे - विश्व स्तरीय संस्थानों के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से, दोनों ही रोजगारिता एवं उद्यमिता के हमारे सशक्त प्रभाव के साथ, मिलान में स्थित हैं, इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नई सीमाएॅं खोजने की आशा रखते हैं। फैशन एवं डिज़ाईन के क्षेत्र में हाल ही में जबरदस्त तरीके से विकास हुआ है एवं इस क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रतिभावान तथा गुणवत्तायुक्त विद्यार्थियों की सशक्त मांग है।’’

पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन, जयपुर, जिसने अपनी अद्वितीय एवं विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए कई सारे पुरस्कार प्राप्त किये हैं, पूर्वस्नातक एवं स्नातकोत्तर श्रेणी में, बहुत-से पाठ्यक्रम प्रस्तुत करता है जिसमें टेक्सटाइल डिज़ाईन, ज्वेलरी डिज़ाईन एवं फैशन डिज़ाईन का समावेश है एवं विद्यार्थियों को स्नातक हो जाने पर उनकी कुशलताओं में निपुणता प्राप्त करने एवं रोज़गार के क्षेत्र में उनके अवसर बढ़ाने के लिए मदद करना जिसका उद्देश्य है। विभिन्न सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान और रचनात्मकता एवं व्यवसाय की बृहद वैश्विक समझ को बढ़ाने के दृष्टिकोण के साथ, यह अकैडमी अपने विद्यार्थियों के लिए फैशन जगत के हृदय/केंद्र समझे जानेवाले नाबा एवं डोमस जैसे अग्रणी संस्थानों के साथ भारत और वैश्विक स्तर पर परस्पर कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देती है। पर्ल विद्यार्थियों को नाबा एवं डोमस की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान और बहुआयामी शैक्षणिक एवं सामाजिक अनुभवों के लिए विशेष छात्रवृत्तियों का लाभ मिलता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संबंधित क्षेत्रों मे अपने अनुभव, विशेषज्ञता एवं जानकारी को विद्यार्थियों के साथ साझा किया एवं स्नातक हो जाने के बाद वे किन विविध क्षेत्रों को चुन सकते हैं इस बाबत उनका मार्गदर्शन किया।

पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन के बारे मेंः
पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन की स्थापना 1993 में की गई थी। यह भारत का एक अग्रणी फैशन एवं डिज़ाईन शिक्षा संस्थान है। फैशन एवं डिज़ाईन उद्योग में अकैडमी के स्नातकों की मांग उच्च रही है, एवं इस अकैडमी के अनेक भूतपूर्व छात्र दुनियाभर की अग्रणी फैशन कंपनियों में तथा डिज़ाईन हाउसेस में उच्चपदासीन हैं। अकैडमी अपने उच्च क्षमता संकाय, छात्र आदान-प्रदान के अद्भुत कीर्तिमान, आंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग एवं प्लसेमेंटस् के लिए गर्व का अनुभव करती है। पर्ल अकैडमी के तीन कैम्पस दिल्ली, जयपुर एवं चेन्नई में है।
इंस्टिट्यू्ट की वेबसाइटस्ः www.pearlacademy.com पर मिलेंगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ह्यूज़ कम्युनिकेषंस ने कैरियर प्वाइंट के साथ मिलकर एआई ईईई और आईआईटी जेईई कोचिंग प्रोग्राम षुरू किए

Posted on 08 April 2011 by admin

देशभर के इच्छुक छात्र अब कोटा फैकल्टी पर आधारित आॅनलाइन इंटरेक्टिव क्लास के जरिये तैयारी कर पाएंगे

ह्यूज़ कम्युनिकेषंस इंडिया लिमिटेड ने आज कोटा के बहुचर्चित कोचिंग केंद्र कैरियर प्वाइंट के साथ मिलकर आॅल इंडिया इंजीनियरिंग प्रवेष परीक्षा (एआई ईईई) तथा इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलाॅजी की संयुक्त प्रवेष परीक्षा (आईआईटी जेईई) के लिए कोचिंग कार्यक्रम षुरू करने की घोशणा की।

इन प्रवेष परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवार अब अपने षहर में बैठकर कैरियर प्वाइंट की उसी प्रतिश्ठित फैकल्टी का लाभ उठा सकेंगे जिन्होंने अभी तक 32000 से अधिक छात्रों को इन परीक्षाओं में कामयाबी दिलाई है। ये प्रोग्राम एक तथा दो साल की अवधि के हैं और इनका मकसद छात्रों को भौतिकी, रसायन और गणित में उनके कौषल को निखार लाने में मदद देना है। कोटा की अनुभवी फैकल्टी से देषभर में ह्यूज़नेट फ्युज़न के केंद्रों को लाइव और आॅनलाइन इंटरेक्टिव क्लास से पढ़ाई कराई जाएगी।

कोटा के प्रमुख एवं उदीयमान संस्थान का यह प्रोग्राम 40 सप्ताह तक का है। यह आज की परीक्षाओं और छात्रों की सीखने की क्षमता के आधार पर डिजाइन किया गया है। इसमें आॅनलाइन कक्षाओं के माध्यम से आॅनसाइट लर्निंग अनुभव दिया जाता है जिसमें मूल्यांकन, संदर्भ सामग्री का साझा और संदेह दूर करने के सत्र षामिल हैं। यह सब साथ-साथ आॅन लाइन किया जा सकता है।

टैक्नोलाॅजी और उपकरणों के आविश्कार ने स्कूलों और काॅलेजों को षिक्षा के आॅन लाइन तरीके अपनाने की सुविधा दी है। ह्यूज़नेट फ्युज़न ने लाखों डाॅलर के कोचिंग बाजार की जरूरतों का अहसास किया और षिक्षण कला को टैक्नोलाॅजी के बल पर छाात्रों तक पहुंचाने की तैयारी की। ह्यूज़नेट फ्युजन सेंटर किसी भी तरह से षिक्षा की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते।

ह्यूज़ कम्युनिकेषंस इंडिया लिमिटेड के प्रमुख मार्केटिंग मैनेजर-फ्युजन श्री नवनीत वत्स ने कहा, ’’भारत की युवा षक्ति को उनके कौषल में निखार लाकर दीर्घकालिक संपदा के रूप में बदला जा सकता है। एक ओर आईटी एवं इंजीनियरिंग कारोबार समुचित कौषल और प्रतिभाओं के लिए तरस रहे हैं तो दूसरी ओर हमारे पास छात्रों को प्रषिक्षित करने के लिए कुषल फैकल्टी नहीं हैं। हम एआई ईईई तथा आईआईटी जेईई प्रषिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से इस खाई को पाटना चाहते हैं।‘‘

कैरियर प्वाइंट, कोटा के श्री प्रमोद माहेष्वरी ने इस अवसर पर कहा, ’’इन प्रोग्राम से इच्छुक छात्रों को देषभर में गणित, भौतिकी और रसायन षास्त्र की अनुभवी फैकल्टी और षोधकर्ताओं के कौषल का लाभ मिलेगा। छात्र अब अपने षहरों में रहते हुए सर्वश्रेश्ठ षिक्षकों के दिषा निर्देषन में प्रवेष परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।‘‘

उन्होंने कहा, ’’कैरियर प्वाइंट भारत का ऐसा एकमात्र संस्थान है जिसके पास षिक्षा षोध एवं विकास प्रकोश्ठ है जिसमें यह सुनिष्चित किया जाता है कि षिक्षा सामग्री और षिक्षा की टैक्नोलाॅजी समुचित हो और प्रवेष परीक्षाओं के ताजा रुझान, छात्रों की सीखने की क्षमता और परीक्षकों की मानसिकता के अनुरूप हो।‘‘

प्रोग्राम का पाठ्यक्रम इलैक्ट्राडायनामिक्स, माॅडर्न फिजिक्स, आॅप्टिक्स, फिजिकल कैमिस्ट्री, आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री, इन-आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री, मैथमैटिक्स और अन्य संवाद परक कक्षाओं पर फोकस करते हुए बनाया गया है और षिक्षण का तौर तरीका नतीजे हासिल करने के लिए है। इनमें छात्रों को बढ़िया षोध, संपूर्ण एवं प्रासंगिक सामग्री, रोजाना की प्रगति और निगरानी तथा नियमित टेस्ट के जरिए प्रवेष परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा और उनके प्रदर्षन का मूल्यांकन करते हुए उनके कौषल में निखार लाया जाएगा।

ह्यूज कम्युनिकेषंस इंडिया लिमिटेड के बारे में

ह्यूज़ कम्युनिकेषंस इंडिया लिमिटेड भारत में ब्राॅडबैंड नेटवर्कों तथा सेवाओं की अग्रणी प्रदाता है। कंपनी उपक्रमों, सरकारों और छोटे व्यवसायों के लिए ब्राॅडबैंड सैटलाइट नेटवर्क तथा सेवाएं उपलब्ध कराती है। ह्यूज़नैट में ह्यूज़की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले तमाम ब्राॅडबैंड समाधान और प्रबंधन सेवाएं षामिल हैंे जो सर्वोत्तम सैटलाइट तथा टैरिस्ट्रियल टैक्नोलाॅजी का लाभ अपने में समेटे हुए हैं। इसने कई नई सेवाओं और एप्लीकेषनों जैसे इंटरेक्टिव डिस्टेंस लर्निंग तथा ग्रामीण स्तर पर नेटवर्कों को उपलब्ध कराने में पुरोधा की भूमिका निभाते हुए कम सेवा प्राप्त बाजारों को भी ब्राॅडबैंड के लाभ दिलाए हैं।

ह्यूज़ कम्युनिकेषंस इंडिया की बिज़नेस डिवीज़न, ह्यूज़फ्युज़न के देषभर के 300 षहरों में रिटेल सेंटर हैं जो आपस में उपग्रह के जरिए संपर्क में हैं। ह्यूग्स एक षक्तिषाली प्रणाली है और यह इंटरेक्टिव आॅनसेट लर्निंग (आईओएल) प्लेटफार्म टैक्नोलाॅजी का इस्तेमाल करती है, जो भौगोलिक दृश्टि से काफी छितराए हुए प्रतिभागियों को फैकल्टी के साथ संवादपरक, ’वन-टू-मैनी‘ एक्सचेंज सुविधा का लाभ्ीा दिलाती है। यह मंच बिल्कुल क्लासरूम सत्र की तरह संवादपरक साबित होता है जिसमें देष के किसी भी भाग में बैठा हुआ छात्र सहजता के साथ प्रोफेसर के साथ संवाद कर सकता है, सवाल पूछ सकता है, अपनी षंकाओं को प्रकट कर सकता है। इस तरह, संवाद की यह प्रक्रिया ठीक उसी तरह से एकदम सहज होती है जैसी की कक्षाओं में होती है। यह आईओएल प्लेटफार्म प्रतिभागियों तथा प्रषिक्षुओं को वीडियो, वाॅयस तथा डाटा के इस्तमाल से अत्यंत इंटरेक्टिव क्लास सेषंस के लिए आसान मगर षक्तिषाली टूल उपलब्ध कराता है।

और जानकारी के लिए कृपया देखें www.hughesnetfusion.com

कैरियर प्वाइंट, कोटा
कैरियर प्वाइंट की स्थापना छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता देने के लिए 1993 में की गई। श्रेश्ठता के प्रतिवचनद्धता के साथ अटूट रिष्ते के साथ अब कैरियर प्वाइंट एक गतिषील, उत्तरदायी और अव्वल नंबर के संस्थान के रूप में जाना जाता है। आविश्कार और श्रेश्ठता के सफर को जारी रखते हुए कैरियर प्वाइंट ने इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को क्वालिटी षिक्षा दी है और यह उनकी सफलता के प्रति समर्पित है।

स्थापना के बाद से ही कैरियर प्वाइंट ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेजोड़ नतीजे हासिल करने षुरू किए। हर साल कैरियर प्वाइंट के छात्र विभिन्न परीक्षाओं में षीर्श रैंक हासिल कर रहे हैं। यह कैरियर प्वाइंट की श्रेश्ठता और क्वालिटी षिक्षा का प्रमाण है। इसी का नतीजा है कि कैरियर प्वाइंट अब सफलता का दूसरा नाम बन गया है।

प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए कैरियर प्वाइंट की एक रणनीति होती है और उसके आधार पर एक सुनियोजित प्रोग्राम बनाया जाता है। इसका मकसद एक ऐसा पाठ्यक्रम तैयार करना होता है जो छात्रों को खुद ब खुद एक आत्म निर्देषित मिसाइल की तरह लक्ष्य की ओर ले जाए और निषाने पर जाकर टकराए। संस्थान ने आईआईटी जेईई तथा एआई ईईई की परीक्षाओं में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं और उसके सफल छात्रों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वर्श 2008-09 में ही एआई ईईई में उसके 6000 और आईआईटी जेईई में 800 छात्रों ने कामयाबी हासिल की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लागत दो करोड़ उपयोग जीरो सरकारी कारगुजारी

Posted on 08 April 2011 by admin

हरदोई मुख्यालय से मात्र 20किमी0 पर कटियारी क्षेत्र थाना साण्डी स्थित ग्राम रसूलपुर से छितरामऊ का पुल जो बाढ़ में बह गया उद्घाटन की आशा संजोये क्षेत्र के छितरामऊ निवासी ठाकुर कुँवरपाल सिंह, बलराम सिंह सहित एक दर्जन ग्रामवासियों ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षतिग्रस्त पुल उद्घाटन के पहले टूट चुका मौजूदा जिलाधिकारी ए0के0सिंह राठौर ने निरीक्षण किया शासन प्रशासन के सामने माँग की परन्तु बरसात के बाद पुनः बरसात आने वाली है समस्या ज्यों की त्यों है। इस पुल के हादसे में 2 बच्चों की तथा कई मवेशियों की जाने भी गई हैं आवागमन दुर्लभ है। कई बार सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय समाचारों में प्रकाशन के बाद भी शासन स्तर पर ध्यान नहीं दिया गया व्यापार प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष कीर्तिप्रकाश अवस्थी ने आन्दोलन करने का विचार बना चुके ताकि इस गूंगी बहरी व्यवस्था से सरकार को जगाया जाये और क्षे़़त्रीय जनता को आवागमन सुलभ हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शरद पवार एवं शुक्ला पर खिलाफ परिवाद दायर

Posted on 06 April 2011 by admin

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई0सी0सी0) के अध्यक्ष शरद चन्द्र गोविन्द राव पवार बी0सी0सी0आई0 के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर एक क्रिकेट प्रेमी ने अदालत में टीम इण्डिया के नकली ट्राफी देने के सम्बन्ध में एक परिवाद दायर किया है। आवास विकास कालोनी के अनिरूद्ध सिंह ने अपने अधिवक्ता हर्ष कुमार सिंह के द्वारा अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम हरिकेश की अदालत में यह परिवाद दायर करवाया है। जिसमें उन्होने कहा है कि विश्व कप फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को दी गई ट्राफी असली एवं परम्परागत ट्राफी छत्रपति शिवाजी इण्टरनेशनल टर्मिनल पर नान पेमेन्ट आफ कस्टम डयूटी की वजह से रोंकने पर आई0सी0सी0 अध्यक्ष एवं बी0सी0सी0आई0 उपाध्यक्ष ने जानबूझकर पारम्परिक ट्राफी की भांति प्रस्तुत कर जनभावना का अनादर किया। न्यायिक अधिकारी श्री हरिकेश ने परिवादी को बयान दर्ज कर सुनवाई के लिये 23 अप्रैल की तारीख तय की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई मनरेगा बेबसाइट पर लाखों जाब कार्ड गायब

Posted on 06 April 2011 by admin

मनरेगा की राष्ट्रीय बेबसाइट पर 2.35लाख जाब कार्ड गुम है जबकि इसी बेबसाइट पर शत प्रतिशत जाब कार्डों पर काम देने की बात बतायी गयी है तो फिर चार लाख में से केवल 1लाख 89हजार जाब कार्ड ही क्यों दिखायी दे रहे हैं पूंछने पर जिले के अधिकारियों के पास कोई जबाव नहीं है। इस प्रकार 2लाख 35हजार की पारदर्शिता क्यों नहीं है जिसकेा लेकर चर्चा कानाफूसी हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी चैत्रा बी कहती हैं कि जो मजदूर काम चाहता है दे दिया जाता है शेष जाब कार्ड बच जाते हैं शायद सारे कार्डों पर काम नहीं दिया जाता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम परिसम्पत्ति रजिस्टर में नव स्रजित सम्पत्तियों का अंकन अनिवार्य

Posted on 06 April 2011 by admin

डा0 अंम्बेडर ग्रामों के समग्र विकास हेतु कार्य योजना 14 अपे्रल तक प्रस्तुत करें
डी0एम0, सी0डी0ओ0 व मण्डल अधिकारी ग्रामों में विकास कार्यों का निरीक्षण करें
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देश

dsc04235सभी ग्रामों का परिसम्पत्ति रजिस्टर बनाये और नव स्रजित/निर्मित सम्पत्ति कार्यों का भी अंकन अनिवार्य रूप से करायें। डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा योजना, मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना और मा0 कांशीराम जी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र योजना के कार्यों के लिए इस वित्तीय वर्ष के आंगणन अविलम्ब भिजवायें। डा0 अम्बेडर ग्रामों के समग्र विकास हेतु कार्य योजना ग्राम सभा की खुली बैठक में बनाकर आंगणन प्रत्येक दशा में 14 अपे्रल तक शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें। डा0 अम्बेडकर ग्रामों के साथ उनके मजरों का भी समग्र विकास किया जाना हैं। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डल स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से ग्रामांे का निरीक्षण करें, सभी अधिकारी पाक्षिक रूप से भ्रमण कार्यक्रम की सूचना मण्डलायुक्त से समक्ष प्रस्तुत करें। आयुक्त व्दारा जिलों में भ्रमण के दौरान विद्युत, पानी, सडक, शिक्षा स्वास्थ्य आदि विभागों के मण्डल स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेगे।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने यह निर्देश यहां मण्डलीय समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति, आंगनवाडी केन्द्रेां पर अनुपूरक पोषाहार की समिति तथा अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की समीक्षा की। मण्डल में गत वित्तीय वर्ष में 205 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण पूर्ण हो गया है। सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना में मथुरा जनपद के अलावा सभी जनपदों में लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। मण्डल में 2185 छात्राओं को साइकिल वितरित की गयी हैंे।

महामाया गरीब बालिका आर्शिवाद योजना में मण्डल के 7000 लाभार्थियों को एफ0डी0 दी गयी हैं तथा 141 आवेदन पत्र अभी अवशेष हैं। उन्होंने डा0 अम्बेडर ग्रामों में संचालित सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उ0प्र0 की मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना में मण्डल 88699 लाभार्थियों को सम्मिलित किया गया हैं। इनमें आगरा जनपद के सर्वाधिक 37966 लाभार्थी सम्मिलित हैं।

आयुक्त ने निर्देश दिये हैं कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति पर ध्यान दें और रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करें। खराब ट्रान्सफारमर तुरन्त बदलवायें और अतिरिक्त रूप में भी ट्रान्सफारमर रखें।

उन्होंने शिक्षको, चिकित्सकों और ग्रामों में सफाई कर्मियों की उपस्थित की जिले वार समीक्षा की। मण्डल में किये गये निरीक्षणों में अनुपस्थित पाये गये 957 शिक्षकों, 153 चिकित्सको तथा 391 सफाई कर्मियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है। आयुक्त ने अभिभावक-शिक्षक संघ (पी0टी0ए0) की नियमित बैठके बुलाने के निर्देश दिये।

उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं को सेवा भावना से लागू करने, नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने तथा रोगी कल्याण समिति तथा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक नियमित आयोजन के निर्देश दिये। मण्डल में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में 25569 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को प्रभावी रूप से लागू करें। वर्ष 2010-11 में मण्डल में मनरेगा में धनराशि 206 करोड 22 लाख 87 हजार रू0 उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने जिला योजना तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की।

उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि अपे्रल, मई माह में तैयारियों का समय है। अतः पौधा रोपण हेतु स्थल चयन कर लें। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षा रोपण हेतु पौध उद्यान व वन विभाग की नर्सरी से ही क्रय करे। अन्य किसी नर्सरी से पौधे क्रय करने पर धनराशि की वसूली की जायेंगी। उन्होंने गत वर्ष के वृक्षारोपण स्थलों का सत्यापन करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान, फिरोजाबाद सुरेन्द्र सिंह, मथुरा एन0जी0 रवि कुमार, मैनपुरी रणवीर प्रसाद एवं सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मण्डल स्तर अधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव,  संयुक्त विकास आयुक्त श्री एल0 अग्रवाल, अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आईडिया ने उत्तर प्रदेश पूर्वी में पेश की ’’3G की शक्ति’’

Posted on 05 April 2011 by admin

लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, सीतापुर व आज़मगढ़ में 3जी सेवा प्रारंभ

  • कंपनी की प्रगतिशील योजना है 2012 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 87 शहरों में आईडिया उपभोक्ताओं तक बेमिसाल ’गोल्ड-स्टैंडर्ड’ 3G सेवा का अनुभव पहुंचाना
  • आईडिया उपभोक्ता वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग, वीडियो आॅन डिमांड, मोबाइल टीवी, आईडिया माॅल और हाई-स्पीड इंटरनैट का आनंद ले सकेंगे
  • 3G सेवाओं के लिए समय आधारित बिलिंग योजना पेश की
  • www.ideacellular.com/3g या ’माय आईडिया’ स्टोर्स पर आकर 3G का अनुभव लें

033भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी आईडिया सेल्युलर ने उत्तर प्रदेश पूर्वी में अपनी ’गोल्ड स्टैंडर्ड’ 3G सेवा के लांच की घोषणा की है। यह सेवा मोबाइल संचार सेवाओं को एक नए मुकाम पर ले जाएगी और उपभोक्ताओं के अनुभव में भी खासा बदलाव लाएगी। तीसरी पीढ़ी की मोबाइल संचार प्रणाली 3G उपभोक्ताओं को उच्च स्तरीय डाटा सेवाओं की व्यापक रेंज सुलभ कराएगी जिसका इस्तेमाल वे विभिन्न किस्म के हैंडसैटों व अन्य उपकरणों पर कर सकेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा आईडिया की 3G सेवाएं अब मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और केरला में
आईडिया ने आज उत्तर प्रदेश पूर्वी में अपने नैटवर्क पर 3G सेवाओं के लांच की घोषणा कर दी है। यह सेवा लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, सीतापुर व आज़मगढ़  में उपलब्ध होगी। इस अवसर पर आईडिया ने एक नया 3G लोगो का अनावरण भी किया। इस नई ब्रांडिंग को पूरे भारत में सभी उपभोक्ता केन्द्रों पर लागू किया जाएगा। आईडिया ने ’ऐक्सपीरिऐंस कियोस्क्स्’ (Experience Kiosks) की स्थापना भी की है जहां पर उपभोक्ता इन सेवाओं से रूबरू हो कर अपना विकल्प चुन सकते हैं। ये ’ऐक्सपीरिऐंस कियोस्क्स्’ सभी उपभोक्ताओं के लिए चुनिंदा ’माय आईडिया’ स्टोरों पर उपलब्ध होंगे। 3G सेवाओं का प्रचार करने के लिए आईडिया ने अपने ब्रांड ऐम्बैसडर को दर्शाते हुए एक नया विज्ञापन भी लांच किया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 6 शहरों से शुरु करते हुए आईडिया 3G सेवाएं वित्त वर्ष 2012 के अंत तक इस क्षेत्र के 87 शहरों तक पहुंच जाएंगी। आईडिया ने पारंपरिक तौर पर भारत के अर्ध शहरी इलाकों से उन्नति करने पर ध्यान केन्द्रित किया है और कंपनी इसी तरह अपनी 3G सेवाओं को भी औद्योगिक, कृषि व शैक्षिक क्षेत्रों में विस्तार देना जारी रखेगी।

3G नैटवर्क के लांच पर आईडिया सेल्युलर के मुख्य परिचालन अधिकारी-काॅरप®रेट, श्री लक्ष्मी नारायण ने कहा, ’’हमें खुशी है की हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में आईडिया की गोल्ड स्टैंडर्ड 3ळ सेवाओं को प्रारंभ कर दिया है। मोबाइल उपभोक्ता माय आईडिया स्टोर्स पर जाकर विशेष ’ऐक्सपीरिऐंस कियोस्क’ पर 3G सेवाओं का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। हमारी योजना औद्योगिक व कारोबारी इलाकों, शिक्षण केन्द्रों व उच्च संभावना वाले ग्रामीण क्षेत्रों में अपने 3G नैटवर्क का विस्तार करने की है जहां पर अब तक ब्राॅडबैंड की सुविधा नहीं पहुंच पाई है।’’

आईडिया की 3G सेवाएं अप्रैल 2011 के मध्य तक 200 शहरों में उपलब्ध हो जाएंगी तथा 10 शहर प्रति दिन की दर से प्रगति करते हुए साल 2011 के मध्य तक यह सेवा 750 शहरों और वित्त वर्ष 2012 के अंत तक 4,000 शहरों में पहुंच जाएगी। फिलवक्त, आईडिया के 86 मीलियन से भी अधिक ग्राहकों में से 10 प्रतिशत

ग्राहक 3G सक्षम हैंडसैट इस्तेमाल कर रहे हैं। अपेक्षा है की ये ग्राहक 3G सेवाओं को सबसे पहले अपनाएंगे।

इस सर्कल में 3G के लांच के बारे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आईडिया सेल्युलर के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री राजेश नाइक ने कहा, ’’आईडिया ने पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने 52 लाख उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवाएं उपलब्ध करा कर ग्रामीण व अर्ध-शहरी लोगों को सशक्त करने का प्रयास किया है। आईडिया की 3G सेवाएं अब उन्हें एक और मौका देगी जिसके द्वारा वे उच्च स्तरीय डाटा सेवाओं का बड़े आराम व सुविधा के साथ लाभ उठा सकेंगे जैसे की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग, आईडिया माॅल ऐप्लीकेशन स्टोर, मोबाइल टीवी, वीडियो आॅन डिमांड तथा हाई-स्पीड इंटरनैट ब्राउजिंग।’’

आईडिया माॅल आईडिया का ऐप्लीकेशन स्टोर है जो वैब व मोबाइल प्लेटफार्म पर गेम्स व ऐप्लीकेशंस का पूरा कैटलाॅग पेश करता है।
आईडिया 3G सेवाएं सर्वश्रेष्ठ मोबाइल अनुभव प्रदान करेंगी जिनमें शामिल हैं- गाने डाउनलोड करना, यूट्यूब पर वीडियो देखना, स्ट्रीमिंग आॅडियो, फेसबुक पर फोटो अपडेट, मेल व अन्य आॅनलाइन मीडिया, मूवी डाउनलोड, मोबाइल टीवी, अटैचमेंट के साथ ईमेल, ब्लाॅग पोस्ट करना, फोटो देखना और फ्लैश व ऐचडी गेमिंग। आईडिया 3G उपभोक्ता अपने 3G हैंडसैट पर 21 Mbps की गति का मज़ा ले सकेंगे और उपकरणों की क्षमता अनुसार अन्य उपकरणों पर ज्यादा गति का लाभ उठा सकेंगे।

आईडिया ने 3G सेवाओं के लिए समय आधारित बिलिंग योजना भी प्रस्तुत की है जिससे उपभोक्ता उपयोग की मात्रा की चिंता किए बगैर उच्च स्तरीय डाटा सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। 3G उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आईडिया ने ’सैशे’ के अंदाज कीमतें पेश की हैं जिनके तहत प्रति दिन बिलिंग वाले आकर्षक पैकेज उपलब्ध हैं।

आईडिया 3G सेवाओं के बारे में अधिक जानने के लिए और अपने हैंडसैट की अनुकूलता जांचने के लिए उपभोक्ता www.ideacellular.com/3g पर लाॅगआॅन कर सकते हैं या उपभोक्ता सहायता केन्द्र में 12345 पर काॅल कर सकते हैं। 3G का खुद अनुभव करने के लिए मोबाइल उपभोक्ता लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, सीतापुर व आज़मगढ़ में आईडिया आउटलैट पर विशेष तौर पर बनाए गए ’ऐक्सपीरिऐंस कियोस्क्स्’ पर आ सकते हैं।

आईडिया ने 2.1 GHz (3G स्पैक्ट्रम) 11 सर्कल के लिए जीता है, जिनमें शामिल हैं- मध्य प्रदेश व छत्तीस गढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व गोवा, गुजरात, केरल, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू व कश्मीर तथा पंजाब; जहां से कंपनी का 80 प्रतिशत राजस्व आता है। आईडिया ने इन क्षेत्रों में प्रगतिशील तरीके से 3G सेवाओं को उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त आईडिया को जिन क्षेत्रों के लिए 3G स्पैक्ट्रम नहीं मिला है, वहां पर अच्छे परिचालक ढूंढ कर उनके साथ दीर्घकालिक गठबंधन की व्यवस्था भी की जा रही है। इस प्रकार से आईडिया उपभोक्ताओं को पूरे देश में गोल्ड स्टैंडर्ड वाली 3G सेवाओं की सुविधा मिल पाएगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्र भर में रोमिंग का लाभ मिलेगा।

आईडिया सेल्युलर लिमिटेड
आईडिया सेल्युलर भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल आॅपरेटर कंपनी है जिसके 86 मीलियन से अधिक ग्राहक हैं। आईडिया नैटवर्क का ट्रैफिक एक बीलियन मिनट्स प्रति दिन है और इसका शुमार दुनिया के शीर्ष 10 आॅपरेटरों में होता है। आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए आईडिया उपभोक्ता स्पर्श बिंदुओं के सबसे व्यापक नैटवर्क के जरिए विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। आईडिया नैशनल स्टाॅक ऐक्सचेंज (NSE) और बाॅम्बे स्टाॅक ऐक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध है।

आईडिया सेल्युलर, सही मायनों में भारत के प्रथम बहुराष्ट्रीय निगम माने जाने वाले आदित्य बिड़ला समूह की एक कंपनी है। यह समूह दुनिया के 26 देशों में कार्यरत है और इसके लिए 40 राष्ट्रीयताओं वाले 1,30,600 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। कंपनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखेंः www.ideacellular.com  और समूह के बारे में जानकारी के लिए देखेंः www.adityabirla.com.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्पीड़न पर महिला सेवादल का विरोध प्रदर्शन

Posted on 05 April 2011 by admin

काँग्रेस की महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष नीतू तिवारी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्री अरूण कुमार शुक्ला को दिया जिसमें कहा गया कि पूर्व में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर कोई कार्यवाही न होने पर आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं महिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह स्वयं आजाद नगर में एक महिला जो दबंग किस्म की है उन्हें धमकी दे रही है। इसी प्रकार नेहा तिवारी निवासी पचकोहरा सुरसा में उसके जेठ बेइज्जत करके घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं तथा महिला शैलजा सिंह 29 मार्च को घर वापस जाते समय अपराधिक प्रवृत्ति के लोगांे द्वारा बुरी नियत से उत्पीड़ित किया, धर्मशाला रोड निवासी सीमा अस्थाना, पड़री निवासी रजिया जमीन जायदाद को लेकर परिजन बेइज्जत करते हैं। इस अवसर पर संगठन मंत्री मायाराम गुप्ता, दीपकुमारी, नेता तिवारी, भूपेन्द्र कुमार, शैलजा सिंह आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीआईओएस पाण्डेय हत्याकाण्ड की जिरह सम्पन्न

Posted on 05 April 2011 by admin

डीआईओएस दिनेश पाण्डेय हत्याकाण्ड की पत्रावली सत्र न्यायाधीश तनवरी अहमद सिद्दीकी के न्यायालय में परीक्षण चल रहा है। जिसमेें मंगलवार को अभियुक्त श्री प्रकाश सिंह एवं अंजनी श्रीवास्तव को जिलागार से पेश किया गया। मृतक डीआईओएस के भाई यशवंत पाण्डेय की जिरह अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा सम्पन्न की गई। पुनः अगले गवाह को तलब करते हुए 15 अप्रैल तिथि नियत की गई। इसी क्रम में सूत्रो द्वारा ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त अंजनी श्रीवास्तव की पत्नी बबीता श्रीवास्तव ने 31 मार्च 2011 को जिलाधिकारी गौरव दयाल के समक्ष इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पति राज कालेज में अध्यापक है उक्त काण्ड के पश्चात 16 फरवरी 2009 में बीएसए ने निलंबित कर दिया जिसके वजह से जीवन निर्वाह खर्चा न होने के कारण भुखमरी के कगार पर पहंची हूं संबंधित विभाग को जीवन निर्वाह हेतु भत्ता देने की कृपा करें। उक्त प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर बीएसए को शीघ्र कार्रवाई करने का आदेश 1 अपै्रल को दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in