Categorized | Companies

पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन ने विद्यार्थिंयों को फैशन एवं डिज़ाईन के वैश्विक जगत से परिचित करवाया

Posted on 08 April 2011 by admin

पीएएफ जयपुर ने फैशन एवं डिज़ाईन उद्योग में विद्यमान के अवसरों पर कार्यशाला का आयोजन किया
फैशन एवं डिज़ाईन जगत के संपन्न उद्योग में करियर बनाने का विचार रखनेवाले प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए, पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन (पीएएफ) जयपुर, तेजी से बढ़ रहे इस क्षेत्र में विकास के अवसरों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं परामर्श सत्रों की श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। इसी प्रकार के एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन इन उद्योगों में करियर बनाने के लिए विद्यार्थिंयों का मार्गदर्शन करने के लिए आज लखनऊ में किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री. अरिंदम दास, निदेशक, पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन, जयपुर, ने कहा कि, ‘‘फैशन एवं डिज़ाईन उद्योगों में उदीयमान होनेवाले नये अवसरों के बारे में प्रतिभावान विद्यार्थियों से बातचीत करने एवं संवाद बनाने के लिए यह एक अनोखा मंच है। नाबा एवं डोमस जैसे - विश्व स्तरीय संस्थानों के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से, दोनों ही रोजगारिता एवं उद्यमिता के हमारे सशक्त प्रभाव के साथ, मिलान में स्थित हैं, इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नई सीमाएॅं खोजने की आशा रखते हैं। फैशन एवं डिज़ाईन के क्षेत्र में हाल ही में जबरदस्त तरीके से विकास हुआ है एवं इस क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रतिभावान तथा गुणवत्तायुक्त विद्यार्थियों की सशक्त मांग है।’’

पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन, जयपुर, जिसने अपनी अद्वितीय एवं विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए कई सारे पुरस्कार प्राप्त किये हैं, पूर्वस्नातक एवं स्नातकोत्तर श्रेणी में, बहुत-से पाठ्यक्रम प्रस्तुत करता है जिसमें टेक्सटाइल डिज़ाईन, ज्वेलरी डिज़ाईन एवं फैशन डिज़ाईन का समावेश है एवं विद्यार्थियों को स्नातक हो जाने पर उनकी कुशलताओं में निपुणता प्राप्त करने एवं रोज़गार के क्षेत्र में उनके अवसर बढ़ाने के लिए मदद करना जिसका उद्देश्य है। विभिन्न सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान और रचनात्मकता एवं व्यवसाय की बृहद वैश्विक समझ को बढ़ाने के दृष्टिकोण के साथ, यह अकैडमी अपने विद्यार्थियों के लिए फैशन जगत के हृदय/केंद्र समझे जानेवाले नाबा एवं डोमस जैसे अग्रणी संस्थानों के साथ भारत और वैश्विक स्तर पर परस्पर कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देती है। पर्ल विद्यार्थियों को नाबा एवं डोमस की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान और बहुआयामी शैक्षणिक एवं सामाजिक अनुभवों के लिए विशेष छात्रवृत्तियों का लाभ मिलता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संबंधित क्षेत्रों मे अपने अनुभव, विशेषज्ञता एवं जानकारी को विद्यार्थियों के साथ साझा किया एवं स्नातक हो जाने के बाद वे किन विविध क्षेत्रों को चुन सकते हैं इस बाबत उनका मार्गदर्शन किया।

पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन के बारे मेंः
पर्ल अकैडमी आॅफ फैशन की स्थापना 1993 में की गई थी। यह भारत का एक अग्रणी फैशन एवं डिज़ाईन शिक्षा संस्थान है। फैशन एवं डिज़ाईन उद्योग में अकैडमी के स्नातकों की मांग उच्च रही है, एवं इस अकैडमी के अनेक भूतपूर्व छात्र दुनियाभर की अग्रणी फैशन कंपनियों में तथा डिज़ाईन हाउसेस में उच्चपदासीन हैं। अकैडमी अपने उच्च क्षमता संकाय, छात्र आदान-प्रदान के अद्भुत कीर्तिमान, आंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग एवं प्लसेमेंटस् के लिए गर्व का अनुभव करती है। पर्ल अकैडमी के तीन कैम्पस दिल्ली, जयपुर एवं चेन्नई में है।
इंस्टिट्यू्ट की वेबसाइटस्ः www.pearlacademy.com पर मिलेंगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in