Categorized | हरदोई

शरद पवार एवं शुक्ला पर खिलाफ परिवाद दायर

Posted on 06 April 2011 by admin

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई0सी0सी0) के अध्यक्ष शरद चन्द्र गोविन्द राव पवार बी0सी0सी0आई0 के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर एक क्रिकेट प्रेमी ने अदालत में टीम इण्डिया के नकली ट्राफी देने के सम्बन्ध में एक परिवाद दायर किया है। आवास विकास कालोनी के अनिरूद्ध सिंह ने अपने अधिवक्ता हर्ष कुमार सिंह के द्वारा अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम हरिकेश की अदालत में यह परिवाद दायर करवाया है। जिसमें उन्होने कहा है कि विश्व कप फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को दी गई ट्राफी असली एवं परम्परागत ट्राफी छत्रपति शिवाजी इण्टरनेशनल टर्मिनल पर नान पेमेन्ट आफ कस्टम डयूटी की वजह से रोंकने पर आई0सी0सी0 अध्यक्ष एवं बी0सी0सी0आई0 उपाध्यक्ष ने जानबूझकर पारम्परिक ट्राफी की भांति प्रस्तुत कर जनभावना का अनादर किया। न्यायिक अधिकारी श्री हरिकेश ने परिवादी को बयान दर्ज कर सुनवाई के लिये 23 अप्रैल की तारीख तय की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in