Archive | राज्य

भारतीयम में बाल नर्तकों ने रंग जमाया

Posted on 30 April 2011 by admin

जापानी नृत्यांगना का हुआ सम्मान

लखनऊ - भारतीयम डांस एकेडमी में विश्व नृत्य दिवस पर गोमती नगर विनय खण्ड चार भवन संख्या एम 76 में डांस शो हुआ। इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम और कथक सीखने वाली जापान मूल की नृत्यांगना हीरोको फूजीवारा का सम्मान भारतीयम की कला निदेशिका शुभ्रा अस्थाना ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेहल सोनी ने केन वी टुइस्ट, पूर्वी भाव्या आनंद ने लेफट लेग आगे, सिमरन चावला ने धन्नो, श्रेया बाजपेई, श्रेया मिश्रा, विभूति साहू, विधि बाजपेई ने डिस्को वाले खिसको, ईशा श्रीवास्तव ने मुन्नी, पल्लवी गुप्ता ने शीला, प्रेरणा बोरा व श्वेता सिंह ने एवी व नफीसा व तृप्ती नेगी ने छान के मोहल्ले पर बेहतरीन नृत्य किया।
नृत्य अध्यापिका रत्ना अस्थाना के अनुसार फिल्मी नृत्य सीखने वालों में बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या विवाहित महिलाओं की है। जून माह में संस्थान संस्कार गीतों की निःशुल्क कार्यशाला आयोजित करेगा। इसके अलावा वेस्टर्ड डांस में सालसा, कंटमपरी, हिप हाप का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोगों में भी नृत्य के प्रति रुझान बढ़ा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजस्व अभिलेखागार का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण

Posted on 30 April 2011 by admin

कार्यो के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्वता का ध्यान रखें

आगरा - जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार का अचानक गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सर्व प्रथम सूचना पट्ट पर अंकित प्रतिलिपि जारी करने के विवरण का सत्यापन कराया और फायर उपकरणों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत की व्यवस्था हेतु पैनल बनवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने प्रधान प्रतिलिपिक सहायक के पटल का निरीक्षण करते हुए प्राप्त आवेदनों के निस्तारण और पंजिका में मिलान कराया। उन्होंने निर्देश दिये कि आवेदन पत्र निर्धारित अवधि में निस्तारित करें और प्राप्त कत्र्ता के नाम और दिनांक अनिवार्य रूप से अंकित कराये। पंजिका में प्रविष्टियां अपूर्ण पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की।
उन्होंने तहसील वार गोसवारों का अवलोकन किया और कुछ ग्रामों के बस्ते खुलवाकर अभिलेखो का मिलान और सत्यापन कराया। उन्होंने निर्देश दिये कि हर तहसील के बस्ते अलग-अलग रंग के कपडे में बाॅधे । उन्होंने सचेत किया कि कार्यो में पारदर्शिता और समय बद्वता का ध्यान रखते हुए शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह, नाजिर- प्रमोद कुमार, ईश्वरी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग बन्धु और वाणिज्य बन्धु के बैठकों के निर्णयो का समयबद्व रूप से अनुपालन करें

Posted on 30 April 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देशित दिये है कि जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की बैठक में लिए गये निर्णयों का समय से अनुपालन करायें और नीतिगत प्रकरणों को समय से शासन को संदर्भित करें। उन्होंने उद्योग बन्धु, वाणिज्य बन्धु और उद्योग व्यापार सुरक्षा समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई की।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सरकार मान्यता प्राप्त लैव स्थापना पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है ताकि सम्पल/नमूने में अपमिश्रण की जांच शीघ्रता से हो सके। उन्होंने अतिक्रमण हटाओं कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि प्रथम चरण में हाथीघाट से चिम्मन चैराहे तक  सडक से अतिक्रमण हटाये/नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण सामान न हटाने पर उसे जब्त कर लिया जाये। ईट व चम्बल सेन्ड की ट्रैक्टर ट्रालियो द्वारा अतिक्रमण को हटाने हेतु संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये।
सिकन्दरा फैक्ट्री आनर्स एसो. द्वारा श्रमिकों के आवागमन हेतु महानगर सेवा प्रदान करने की मांग की गई। मांग पत्र आर.टी.ए. बैठक में भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्रों में जिला परिषद द्वारा सफाई कराने की मांग पर निर्णय लिया गया कि इन क्षेत्रों से प्राप्त वार्षिक आमदनी का 20 प्रतिशत धनराशि औद्योगिक एसों. को जिला परिषद द्वारा सुलभ करा दी जाये।
बैठक में त्वरित निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना में कुल 19 दावे जिनकी धनराशि 34 लाख 47 हजार रू0 के स्वीकृत किये गये। जिला अग्रणी प्रबन्धक ने बताया कि सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में कैनरा बैंक द्वारा शाखा खोलने हेतु आवेदन रिजर्व बैंक की स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया है। अनु. जाति/ जनजाति हेतु सब प्लान में 43 लाभाथियों को जूता ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण हेतु सहमति प्रकट की गई । इसके लिए लगभग 3 लाख रूपये का आवंटन भी प्राप्त हो गया है।
जिलाधिकारी ने स्टार केटेगरी योजना वर्ष 2010-11 के लिए 6 उद्यमियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इनमें मै0 कौशल इण्ड0, मीतल कैमीकल्स इण्ड0 त्रिमूर्ति इण्ड0 अम्बिका पालीटयूब्स, एम0ए0 एक्सपोर्ट और ओवरसीज ट्रैड लिन्कर्स सम्मिलित है।
बैठक का संचालन महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डी.आर. गौतम ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमी-बी0एस0गोयल, हरिओम अग्रवाल, के.के. पालीवाल, किरन धवन, भरत सिंह, दीपक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, भुवेश कुमार, विष्णु भगवान अग्रवाल, संत शरण बरूआ आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक लाख रुपये से अधिक के 1,58,662 विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये

Posted on 29 April 2011 by admin

 17,443 बकायेदारों के विरूद्ध आर0सी0जारी

                             

लखनऊ- यू0पी0 पावर कारपोरेशन ने एक लाख रुपये से अधिक के विद्युत बकायेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गत फरवरी माह तक कुल 2,21,726 बकायेदारों में से 1,58,662 के कनेक्शन काटे तथा 16,518 उपभोक्ताओं के स्थायी विच्छेदन (पी.डी.) फाइनल किये।
 इसके अलावा 1,62,928 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 3 की कार्रवाई तथा 17,443 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 5 की कार्रवाई की गयी है।
 इस दौरान पश्चिमांचल डिस्काम में 21706 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये, 24519 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 3 तथा 535 के विरूद्ध सेक्शन 5 की कार्रवाई की गयी। मध्यांचल डिस्काम में 23636 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये, 22923 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 3 की कार्रवाई तथा 2538 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 5 की कार्रवाई की गयी। दक्षिणांचल डिस्काम मंे 46,954 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये, 48,168 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 3 तथा 4742 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 5 की कार्रवाई की गयी। पूर्वाचंल डिस्काम में 39,810 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये, 41200 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 3 की कार्रवाई तथा 5807 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 5 की कार्रवाई की गयी।
 इसके अलावा केस्को में 26,556 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये, 26,118 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 3 की कार्रवाई तथा 846 बकायेदारों के विरूद्ध सेक्शन 5 की कार्रवाई की गयी।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता के मौलिक अधिकारों का हनन - शाही

Posted on 28 April 2011 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा जारी किए गए फरमान, जिसमें सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक आंदोलनों को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है की कड़ी भत्र्सना करते हुए इसे जनता के मौलिक अधिकारों का हनन बताया है और कहा कि मायावती सरकार ने अपने नादिरशाही फरमान के तहत उप्र के सभी राजनैतिक, सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाकर देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती दी है।
भाजपा उ.प्र. अध्यक्ष ने कहा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल के बाद यह पहली घटना होगी जब राजनीतिक कार्यक्रमों, धरना, प्रदर्शन, आंदोलन और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का शर्मनाक षड्यंत्र किया गया है।
सुश्री मायावती अपनी सरकार के खिलाफ उपजे जनाक्रोश को कुचलने के प्रयास के तहत असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक आदेश जारी किया है। जो प्रदेश में फैले जंगलराज, हत्याओं, लूटपाट महिलाओं पर दुराचार, सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, सड़क के बुनियादी सवालों एवं प्रदेश में चैतरफा भ्रष्टाचार और अराजकता तथा किसानों तथा बेरोजगार युवकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रदेश में बढ़ रहे व्यापक असंतोष को बर्बरतापूर्ण कुचलने का शर्मनाक प्रयास है।
श्री शाही ने उत्तर प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि बसपा सरकार के भ्रष्टाचार ध्वस्त कानून व्यवस्था निरंकुश तानाशाही एवं अहंकार के विरूद्ध भाजपा के व्यापक जननांदोलन तथा रैलियों और कार्यक्रमों को मिल रहे अपार जन-समर्थन से बौखलाई सुश्री मायावती का यह फरमान भाजपा को जन-समस्याओं और भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष से नहीं रोक सकता।
भाजपा इस नादिरशाही फरमान के विरूद्ध प्रदेश व्यापी अभियान के विषय में आगामी 2 मई को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों की बैठक में विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना अप्रैल माह तक कक्षा-11 की 1,83632 एवं कक्षा-12 की 1,93095 छात्राये लाभान्वित

Posted on 28 April 2011 by admin

लखनऊ -  माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अप्रैल माह तक सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत कक्षा-11 की 183632 तथा कक्षा-12 की 193095 छात्रायें लाभान्वित हुई हैं।
 माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा कक्षा-11 एवं कक्षा-12 में बालिकाओं में शिक्षा के प्रति अभिरूचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना चलाई जा रही है। योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं को कक्षा-11 में प्रवेश लेने पर 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं स्कूल आने-जाने हेतु एक साइकिल दी जाती है। कक्षा-11 उत्तीर्ण कर कक्षा-12 में प्रवेश लेने पर 10,000 रुपये की धनराशि दिये जाने की व्यवस्था है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

22 मई को लखनऊ में होगा खत्रियों का जमावड़ा

Posted on 28 April 2011 by admin

सुलतानपुर - उत्तर प्रदेश की तरक्की के अनुरूप ही खत्री समाज  भी अपने खत्री समाज के उत्थान के लिए एजेण्डा तैयार करने के उद्देश्य से 22 मई को उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ में एक दिवसीय खत्री महोत्सव सम्मेलन आयोजित कर रहा है। खत्री महोत्सव 2011 एजेण्डा में वैवाहिक परिचय सम्मेलन, रोजगार के अवसर, सामाजिक उत्तरदायित्व, महिला उत्थान, राजनैतिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण शैक्षणिक परिचर्चा, कला एवं संस्कृति, स्वजातीय सम्पर्क, राष्ट्रीय एकीकरण, औद्योगिक विकास की थीम पर पूरे एक वर्ष की कार्ययोजना सुनिश्चित करने की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है।
 उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक खत्री समाज उ0प्र0 के अध्यक्ष अचल मेहरोत्रा ने बताया कि उन्होंने विगत 15 फरवरी 2011 से उ0प्र0 के सभी प्रमुख जनपदों में जाकर खत्री समाज के लोगों को जागृत करने का अभियान प्रारम्भ किया है। जिसमें खत्री महोत्सव सम्मेलन में गृह उद्योग,सामाजिक जिम्मेदारियों में खत्री समाज की भूमिका, वैवाहिक अवसरों की भूमिका , महिलाओं का उत्थान व व्यवसायिक पहल के वातावरण का अवसर, कम्प्यूटर की अनिवार्य शिक्षा की आवश्यकताओं का महत्व,परम्परागत खान पान की वर्तमान आवश्यकताएं एवं महत्व, बृद्ध जनों के सेवा सत्कार के लिए वातावरण तैयार करना तथा अपनी राजनैतिक उपस्थिति को प्रदेश में दर्ज कराना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य होगा। श्री मेहरोत्रा ने अन्त में कहा कि खत्री समाज मार्शल कौम है। परम्पराओं का पालन करते हुए समाज के सभी वर्गो व धर्मो का आदर किया है जिसके चलते देश, राज्य  में खत्री समाज के लोगों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर जे0पी0 कपूर, डा0 प्रयाग कपूर, सुभाष कपूर , डा0 दीपक मेहरोत्रा, राहुल सेठ, दिलीप खत्री, विजय सेठ एडवोकेट, विजय कुमार टण्डन व अशोक खत्री सहित दर्जनों की संख्या में ख्त्री समाज के लोग मौजूद रहे।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

2 मई को जंतर-मंतर पर होगा निषादों का प्रदर्शन

Posted on 28 April 2011 by admin

 सुलतानपुर - उ0प्र0 कष्यप निषाद सभा के प्रान्तीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निषाद तथा प्रमुख महासचिव आर. के. तोमर ने संयुक्त रूप से प्रदेश संगठन मण्डल संगठन तथा जनपदीय संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील किया है कि 2 मई सोमवार को 10 बजे आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित धरना को सफल बनाने हेतु जंतर-मंतर नई दिल्ली अवश्य पहुचने का प्रयास करें। उक्त नेता गण के अनुसार सुलतानपुर जनपद से 11 अपे्रल को राजाराम निषाद एडवोकेट के नेतृत्व में पद यात्रियों का जत्था निकल चुका है जो खुर्जा, बुलन्दशहर होते हुए 2 मई को जंतर-मंतर नई दिल्ली पहुच कर आरक्षण की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन देगा। चूंकि आरक्षण की मांग पूरे समाज की है जिसका प्रयास उ0प्र0 कश्यप् निषाद सभा लगातार कर रही है, इसलिए उक्त धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास समाज व संगठन को करना है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

30 मई को सुलतानपुर नहीं आयेंगे अन्ना हजारे

Posted on 28 April 2011 by admin

सुलतानपुर - प्रख्यात गाॅधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने के कारण 30 अप्रैल को होने वाली जनसभा कार्यक्रम में परिवर्तन की सूचना देते हुए कार्यक्रम के व्यवस्थापक संजय सिंह ने बताया कि अन्ना हजारे के स्थान पर सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश अरविन्द केजरीवाल, हास्य कवि जसपाल भट्टी , पूर्व डी.जी.पी. प्रकाश सिंह, युवा कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम 30 अपै्रल को 12 बजे दिन में तिकोनिया पार्क मे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुन्दर लाल टण्डन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गाॅधीवादी नेता अन्ना हजारे स्वास्थ्य ठीक होने पर जनपद में आने का भरोसा दिलाया है। श्री टण्डन ने कहा कि अन्ना हजारे जिस भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अगुआ है उससे जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता 30 अप्रैल को जनपद में आयंेगे। जनता को नूरे उत्साह के साथ तिकोनिया पार्क की जनसभा  में शामिल होने की अपील किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बार काउंसिल के चुनाव में जाति-पात का बन्धन टूटा

Posted on 28 April 2011 by admin

सुलतानपुर  - आगामी 29 व 30 अपै्रल को होने वाले बार काउन्सिल आफ उ0 प्र0 इलाहाबाद के हो रहे चुनाव को लेकर दीवानी न्यायालय व कचेहरी में प्रत्याशिओं द्वारा जन सम्पर्क करते हुए देखा गया। अधिकतर अधिवक्ता भी कार्याे से दूर, केवल चूनाव की चर्चा में मशगूल दिखे। पिछली बार हुए बार काउन्सिल के चुनाव में अल्प मतों से सदस्य का चयन होने से वंचित रह गये महेन्द्र प्रसाद शर्मा जोरशोर के साथ सम्पर्क करते देखे गये। वैसे तो इस जनपद से जो बार काउन्सिल आफ उ0 प्र0 इलाहाबाद की सदस्यता का चुनाव लड़ रहे हैं उनमें महेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रेम नाथ पाण्डेय, अबदुल करीम, उदय प्रताप सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अम्बिका प्रसाद मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, शिव शरण उपाध्याय मुख्य हैं। परन्तु अमरेन्द्र सिंह, अम्बिका प्रसाद मिश्र, श्याम नारायण शुक्ला व शिव शरण उपाध्याय गैर जनपद में वकालत करते हैं। जिसके कारण लोगों की दिलचस्पी  इन प्रत्याशियों में कम लगी। जनपद में वकालत कर रहे महेन्द्र प्रसाद शर्मा, अब्दुल करीम व प्रेम नाथ पाण्डेय व उदय प्रताप सिंह के बारे में अघिवक्ता मतदाता चर्चा में लगे दिखे। ज्ञात हो कि अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई के लिए जिले से प्रतिनिधित्व करने के लिए उक्त अधिवक्तागण चुनाव में शिरकत कर रहे हैं। कुछ अधिवक्ताओं से  जब 29 व 30 अपै्रल को  होने वाले बार काउन्शिल उ0 प्र0 इलाहाबाद के चुनाव में  प्रत्याशियों को मतदान  के सम्बन्ध में  पूछा गया तो अधिवक्ताओं नेे बताया कि पिछले वर्ष के चुनाव में अल्पमत से हारे  निर्विवादित महेन्द्र प्रसाद शर्मा के प्रति अधिक सहानभूति दिखाई पड़ रहा है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in