Archive | राज्य

प्रदेश का बरबाद कर दिया बसपा सरकार की उलटी गिनती शुरू

Posted on 30 April 2011 by admin

रामनरेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश यादव ने संडीला के ग्राम भरावन पीपर गांव नेवादा तथा संडीला में रामलीला ग्राउंड में उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि बसपा सरकार की केंद्रीय सहायता का दुरूपयोग करके पूरा पैसा मूर्तियां पार्को या पार्टी के हितों पर खर्च कर रही है। प्रदेश के अंदर दलित बिरादरी या महिलाओं की हालत भला किसी से छिपी नही है।कानून व्यवस्था व्यापारियों का उत्पीड़न धन की उगाही में प्रशासन एव बसपा के नेता लगें है। इस लिए जनता अब इनसे छुटकारा पाकर अपनी पुरानी कांग्रेस के शासन को याद करके उसे ही लाना चाहती है। इस लिए आप सभी लोग मिल बैठकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को ही भारी बहुमत से जिताने की भरसक कोशिश करें ताकि आपके साथ इस प्रदेश वासी समस्त जनता का भला हो सकें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और मण्डल प्रभारी उमेश जी, जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी, अजहर अली, बेगत इशरत रसूल, रामेश्वर प्रसाद, रमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थ्ति सभा को संबोधित किया।

Comments (0)

मतदान के दिवस को सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा - प्रमुख सचिव श्रम

Posted on 30 April 2011 by admin

लखनऊ - गोरखपुर जिले के पिपराइच विधान सभा उप चुनाव के मतदान दिवस आगामी 8 मई को क्षेत्र स्थित अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में मतदान के दिवस को सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा और अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन कर्मचारियों से कार्य नहीं लिया जायेगा।

यह जानकारी प्रमुख सचिव श्रम, श्री शैलेश कृष्ण ने दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र स्थित अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान किये जाने हेतु गोरखपुर के जिला अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है।

Comments (0)

लांच के एक महीने के भीतर आइडिया से जुड़े 10 लाख से भी अधिक 3जी उपभोक्ता

Posted on 30 April 2011 by admin

-सबसे तेजी से बढ़ता 3जी नैटवर्क; एक महीने में 400 से ज्यादा शहरों में कवरेज-

लखनऊ- भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी आइडिया सेल्युलर ने 3जी सेवा आरंभ के करने के मात्र एक महीने के भीतर 10 लाख से भी अधिक 3जी प्रयोगकर्ता उपभोक्ता जुड़ गए हैं। मार्च 2011 में 9 शहरों में 3जी नैटवर्क लांच करने के बाद आइडिया ने देश के 400 शहरों को कवर कर लिया है।
आइडिया के 10 लाख उपभोक्ता अब आवाज, टैक्स्ट व डाटा सेवाओं की उत्कृष्ट क्वालिटी का आनंद ले रहे हैं और साथ ही 3जी प्लेटफार्म पर 21.1 डइचे तीव्र गति इंटरनैट ब्राउज़िंग, वीडियो कालिंग, मोबाइल टीवी, आइडिया ऐप्लीकेशन माल, मल्टी प्लेयर गेमिंग व अन्य कई सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

इस नई उपलब्धि के बारे में आइडिया सेल्युलर के प्रबंध निदेशक श्री हिमांशु कपानिया ने कहा, ’’3जी सेवाएं हमारे ग्राहकों की तीव्र गति डिजिटल जरूरतों को पूरा करेंगी और इनसे शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन के अवसरों में वृद्धि होगी; इस तरह से उपभोक्ता सशक्त बनेंगे और उनकी जीवनशैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइडिया का ध्यान दूरसंचार के क्षेत्र में इस बदलाव को लाने पर केन्द्रित है। हमें खुशी है कि हमारा 3ळ नैटवर्क सबसे तेजी से बढ़ता नैटवर्क है। हमारी वृद्धि दर 10 शहर प्रति दिन है, इस प्रकार हमने पहले ही महीने में 10 लाख 3ळ उपभोक्ता बना लिए।’’

आइडिया की 3ळ सेवाएं 9 मंडलों में 400 शहरों में मौजूद हैं, जिनमें बड़े शहरी बाजारों से लेकर प्रथम व द्वितीय श्रेणी के शहर शामिल हैं और कंपनी देश के भीतरी क्षेत्रों तक भी पहुंची है। आइडिया इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि वह अगले 365 दिनों तक हर रोज 10 नए शहर अपने नैटवर्क में जोड़ेगी और अपने मौजूदा ग्राहक आधार के 50 प्रतिशत हिस्से तक आधुनिक 3जी सेवाओं को पहुंचाएगी। आइडिया की 3जी सेवाएं प्रगतिशील तरीके से 2011 के मध्य तक 750 शहरों और वित्त वर्ष 2012 के अंत तक 4,000 शहरों में पहुंच जाएंगी। आइडिया ने पारंपरिक तौर पर भारत के अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर फोकस किया है और कंपनी अपनी 3जी सेवाओं को औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक क्षेत्रों तक पहुंचाने का अभियान इसी प्रकार जारी रखेगी।
आरंभिक अनुभव पर टिप्पणी करते हुए आइडिया सेल्युलर के मुख्य विपणन अधिकारी श्री शशि शंकर ने कहा, ’’शुरुआती रुझान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मौजूदा 3जी उपभोक्ता वायरलैस ब्राडबैंड डाटा को काफी मात्रा में अपना रहे हैं। लांच के प्रथम माह में कंपनी के कुल डाटा प्रयोग में से 20 प्रतिशत डाटा आइडिया के 3जी ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल किया गया। उम्मीद है कि सेवाओं के बढ़ते रहने से इस मद में इसी प्रकार तेजी से इजाफा होता रहेगा।’’
आइडिया सेल्युलर ने अपनी 3जी सेवाएं 28 मार्च 2011 को तीन मंडलों - गुजरात, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश में लांच की थीं। और उसके बाद से 6 अन्य मंडलों- पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उ.प्र., महाराष्ट्र व गोवा, केरल, हरियाणा तथा आंध्र प्रदेश में इस सेवा को लांच किया गया।

आइडिया भारत की पहली मोबाइल आपरेटर है जिसने 3जी उपभोक्ताओं के लिए ’समय आधारित बिलिंग’ सुविधा पेश की है, जिससे ग्राहकों को यह आसानी होती है कि वे बिना इस्तेमाल की मात्रा की चिंता किए हाई-ऐंड डाटा सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। 3जी इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए आइडिया ने ’सैशे प्राइसिंग’ प्रस्तुत की है जिसके तहत प्रतिदिन बिलिंग के साथ आकर्षक ट्रायल पैकेज पेश किए जा रहे हैं।

आइडिया 3जी सेवाओं के बारे में अधिक जानने केलिए और हैंडसैट की अनुकूलता पता करने के लिए उपभोक्ता

www.ideacellular.com/3g पर लाग आन कर सकते हैं या फिर टोल फ्री नंबर 54777 पर 3जी ऐस.ऐम.ऐस. करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खुद इस बदलाव को महसूस करने के लिए आप कंपनी के खास ’ऐक्सपीरिऐंस कियोस्क्स्’ पर 3जी सेवा आ अनुभव ले सकते हैं, ये कियोस्क्स् चुनिंदा 13 ’माय आईडिया’ स्टोर्स पर मौजूद हैं।

Comments (0)

जनता दल (यू0) की बैठक मई को 03

Posted on 30 April 2011 by admin

लखनऊ-  जनता दल (यू0) के प्रदे सचिव/मीडिया प्रभारी डा0 राजेष वर्मा ने बताया कि जनता दल (यू0) केे प्रदेष पदाधिकारियों, जिला/महानगर अध्यक्षों एवं समस्त प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकरियों की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 03-05-2011 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे से पार्टी के प्रदे कार्यालय (38 डी0 मेजर बंक्स रोड, विधान सभा गेट नं0-6 के सामने) सम्पन्न होगी । बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 षरद यादव जी (सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव/ प्रवक्ता मा0 के0सी0 त्यागी जी ( पूर्व सांसद), मा0 आर0सी0पी0 सिंह जी (सांसद राज्य सभा बिहार) एवं राष्ट्रीय महासचिव मा0 जावेद रजा जी विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगें ।  बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदे अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भैया जी करेंगें । बैठक में पार्टी संगठन को प्रदे में मजबूत एवं सक्रिय करने, प्रदे में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनाव, प्रदेष में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की भूमिका एवं पार्टी द्वारा प्रदेष में किए जाने वाले भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी । बैठक संगठनिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है इसलिए इसमें उपस्थित रहने के लिए पार्टी के प्रदे के पदाधिकारियों को परिपत्र द्वारा सूचना दे दी गयी है

Comments (0)

घोटाला कांग्रेस, बसपा व सपा का कामन एजेण्डा - शाही

Posted on 30 April 2011 by admin

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदे अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कहा कि सरकारी खजाने की लूट और घोटाला कांग्रेस, बसपा व सपा का कामन एजेण्डा है। पब्लिक एकाउण्ट कमेटी में घोटालेबाजों और उनको पनाह देने वाले बड़े नामों के खुलासे से भयभीत होकर कांग्रेस का साथ बसपा और सपा ने देकर साबित कर दिया है कि ये तीनों भ्रश्टाचारियों की बरात है और सपा-बसपा कांग्रेस की बी और सी टीमें हैं। इन तीनों का षर्मनाक खेल जगजाहिर हो गया है। यह जनता के साथ विष्वासघात है। सपा-बसपा व कांगे्रस को सरकारी खजाने की लूट और भ्रश्टाचार के लिए देष की जनता को जवाब देना होगा।
आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी के बाद श्री षाही ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकारी धन की लूट एवं घोटालों के लिए ये तीनों ही दल इकट्ठा हैं और एक दूसरे मद्दगार हैं। इन तीनों ने देष और प्रदेष की जनता को धोखा दिया है और घोटालों से तबाह किया है। उन्होंने कहा एनआरएचएम कार्यालय पर राहुल गांधी द्वारा आरटीआई से सूचना अधिकार के तहत सूचना इकट्ठा करवाना नौटंकी और जनता के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांगे्रस की नीति वोट फार नोट, कैष फार वोट की है। अमेरिका भारत परमाणु सौदे के वक्त 2008 में परमाणु बिल के पक्ष में सपा, बसपा ने वोट डालकर संसद की गरिमा को चोट पहुंचाया था। मंहगाई के खिलाफ भी भाजपा के कटौती प्रस्ताव के समय भी बसपा ने कांगे्रस के पक्ष में वोट डालकर और सपा ने संसद का बहिश्कार कर केन्द्र सरकार को बचाने में सहयोग देकर देष की जनता के साथ विष्वासघात किया।
श्री षाही ने कहा कि उ0प्र0 की मुख्यमंत्री मायावती व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घोटाले और भ्रश्टाचार जगजाहिर हैं लेकिन भ्रश्टाचार के मुद्दे पर एकजुट होने के कारण कांगे्रस, सपा व बसपा के प्रमुख एक दुसरे की मद्द भ्रश्टाचार में फंसने पर करते हैं। ताज कारिडोर और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बसपा व सपा सूप्रीमो के खिलाफ सीबीआई जांच में कांगे्रस ने मायावती और मुलायम सिंह की मद्द की ।इन दोनों विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लम्बित है जिसमें मनमोहन सरकार पैरवी में ढिलाई कर इन दोनों के मामलों में लीपापोती कर रही है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट कई बार फटकार लगा चुकी है।
भाजपा प्रदेष अध्यक्ष ने बसपा षासनकाल में किसानों की बदहाली पर चिन्ता व्यक्ति करते हुए कहाकि राज्य के मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में भी यह तथ्य उभरकर सामने आये है कि  35 से 40 प्रतिषत गेहूं क्रय केन्द्र नहीं खुले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सच तो यह है कि राज्य में दो तिहाई क्रय केन्द्र अभी तक अभी तक नहीं खुल पाए हैं जिसके कारण किसानों को अपनी उपज बिचैलियों के हाथों औने पौने दामों पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के धन की इस लूट को बर्दाष्त नहीं करेगी। पार्टी सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद में हो रही अनियमितताओं के विरूद्ध आंदोलन करेंगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्मारकों के लिए ई-टिकट, टिकट बिक्री की आउट सोर्सिंग पर विचार

Posted on 30 April 2011 by admin

सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन ने ली अधिकारियों की बैठक

आगरा स्मारकों पर टिकिट व्यवस्था को यूजर फ्रेन्डली बनाने के लिए ई-टिंकटिंग की व्यवस्था पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। अभी तक टिकट बिक्री का कार्य पुरातत्व विभाग तथा आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था । इस व्यवस्था को  आउट सोर्सिंग के माध्यम  से स्मार्ट एजेन्सियों के माध्यम से टिकट बिक्री और सभी स्मारकों के लिए संयुक्त टिकट की व्यवस्था के अलावा ताजमहल में प्रवेश हेतु बायोमेट्रिक टिकट का प्राविधान किये जाने पर भी गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। अप्रूब्ड गाइड एवं फोटो ग्राफर्स के लिए ड्रेस कोड लागू किये जाने पर भी सहमति प्रकट की गई है।

सचिव एवं महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस पर आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी की गई। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि ताजमहल में आने वाले पर्यटकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विदेशी पुरूष एवं महिला के लिए और भारतीय पुरूष एवं महिला के लिए पृथक-पृथक डीएफएमडी व पृथक कतार लगवायें और डीएफएमडी  की चारों लाइनों का नियमित संचालन भी सुनिश्चित करायें।

उन्होंने निर्देश दिये कि शाहजहां गार्डेन तथा सर्किट हाउस पर पार्क माइनर द्वारा जलापूर्ति के क्रम में 15 दिन में खुदाई कार्य कराये और इसके किनारे स्थित भवनों के लिए सीवर व्यवस्था अथवा सैप्टिक टैंक आदि की व्यवस्थाएं करायें। उन्होंने ताजगंज क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कार्यो को तत्परता से पूर्ण कराने पर बल दिया।

उन्होंने निर्देश दिये कि शिल्प ग्राम में रखी गयी ‘‘शिकायत पंजिका‘‘में पर्यटकों द्वारा दर्ज शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु अधिकारी पंजिका का अवलोकन कर संदर्भित प्रकरणों की जानकारी प्रतिमाह मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा डीआईजी को भी दें। ताजमहल के आसपास विद्युत तारों को अण्डर ग्राउण्ड डालने आदि सुधार कार्यो के लिए टोरन्ट को निर्देश दिये। टोरन्ट के महा प्रबन्धक दीपक ठक्कर ने बताया कि सर्वे का कार्य एक माह में पूर्ण हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि ताज के पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में सुविधाओं की भाॅति पश्चिमी गेट पर भी गवर्मेन्ट आर्केड में सुविधाएं विकसित करें । लपकों और हाकर्स की समस्या के प्रभावी रूप से निदान हेतु निर्देश दिये। शिल्पग्राम मे 235 लाख रूपये से 150 बैडेड डारमेट्री तथा सूरसरोवर पक्षी विहार (कीठम झील ) पर 90 लाख 64 हजार की धनराशि के कार्य पूर्ण करा लिये गये हंै।

पर्यटन ग्राम बरारा के पर्यटन विकास हेतु 46 लाख 17 हजार की स्वीकृत धन राशि में से 19 लाख 62 हजार रूपये अवमुक्त हो चुके हैं। शाहजंहा पार्क सुधार , फतेहपुर सीकरी में बाउण्ड्री बाल-पार्किंग विस्तार तथा शिल्प ग्राम में शौचालय व चालक प्रतीक्षालय निर्माण हेतु स्वीकृत 1569 लाख 61 हजार रू0 की धनराशि में से 859 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त हो गयी है।

बैठक में मण्डलायुक्त अमृत अभिजात, जिलाधिकारी अजय चैहान, डी.आई.जी. असीम अरूण, सचिव आविप्रा उदयीराम, अधीक्षण पुरात्तव , आई.डी. द्विवेदी, डी.एफ.ओ एन. के. जानू , सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव  सहित विभिन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

हज़ 2011 की यात्रा हेतु लाटरी(कुर्रा) का ड्रा 16 मई को

Posted on 30 April 2011 by admin

लखनऊ -   हज़ 2011 पर जाने वाले हज यात्रियों की लाटरी(कुर्रा) आगामी 16 मई को निकाली जायेगी। स्थान व समय की सूचना बाद में एस0एम0एस0 तथा अन्य माध्यमों द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री व राज्य हज़ समिति के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दी है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 40 हजार आवेदन पत्र उ0प्र0 राज्य हज़ समिति के कार्यालय में प्राप्त हुए हैं। सबका इन्द्राज कम्प्यूटर पर कर लिया गया है और सभी हज़ यात्रियों को उनके कवर नम्बर की जानकारी फोन, मोबाइल और एस0एम0एस0 के माध्यम से दी जा चुकी है। जिन हज़ यात्रियों को उनके कवर नम्बर की सूचना नहीं मिली है वह उ0प्र0 राज्य हज़ समिति के हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
श्री सिद्दीकी ने यह भी बताया कि जिन हज़ यात्रियों ने पासपोर्ट  के लिये आवेदन किया है और उन्हें पासपोर्ट उपलब्ध हो गये हैं, वे  कृपया अपने पासपोर्ट की छायाप्रति पर अपना कवर नम्बर, नाम व जिला अंकित कर राज्य हज़ समिति के कार्यालय में लाटरी ड्रा से पूर्व उपलब्ध करा दें। इसके अतिरिक्त जिन हज़ यात्रियों ने सन् 2008, 2009 एवं 2010 में हज यात्रा पर जाने हेतु आवेदन किया था परन्तु लाटरी में नाम न निकलने के कारण हज़ यात्रा पर नहीं जा सके थे, उन्हें हज़ 2011 हेतु यू0पी0आर0 कैटगरी में रखा गया है। यदि ऐसे हज़ यात्रियों को यू0पी0आर0 के स्थान पर यू0पी0एफ0 जारी  हुआ हो तो वे तुरन्त राज्य हज़ समिति को उसकी हेल्पलाइन नम्बरों पर सूचित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बेमिसाल अफसर जनपदवासी याद करेंगे

Posted on 30 April 2011 by admin

हरदोई जनपद में तैनाती के दिन से ही अपनी अनोखी कार्यशैली से प्रभावित करने वाली महिला जिला मुख्य विकास अधिकारी चैत्रावी ने अपने कार्यों से लोगों को इतना प्रभावित कर दिया। कहते हैं नई मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों का कोई जवाब नहीं। पूरी व्यवस्था जो भ्रष्टाचार असफरशाही वगैर पूजा चढ़ावा के जहाँ पर काम ही नहीं होता था नई स्फूर्ति, लगन और नया जोश भरकर सी0डी0ओ0 आफिस में जान फूंक दी। सभी कर्मचारी अब मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। समय से पहुंचना, काम समय के अन्दर पूरा कर देना, आगुन्तकों के साथ बातचीत में विनम्रता सब कुछ कर्मचारियों में आ गया। अब मुख्य विकास अधिकारी अपना कार्यालय सब प्रकार से ठीक करने के पश्चात जिले का दौरा कर व्यवस्था ठीक करने में लगे। कल माधवपुर के धनीराम व श्रवण कुमार के खेतों में क्राफ्ट कटिंग के समय पूरा तीन घंटे का समय देकर उदाहरण पेश कर दिया इस चिलचिलाती धूप में 40 डिग्री का तापमान में खड़े होकर काम करवाया क्या नायाब तरीका दूसरों के लिए उदाहरण सच कहा गया अनुशासन एवं भ्रष्टाचार ऊपर से हो नीचे आता है नीचे से ऊपर नहीं जाता। आयुक्त सचिव राजस्व ने पत्र भेजकर गेहूं की क्राफ्ट कटिंग हेतु जिले स्तरीय अधिकारियों की टीमें निरीक्षण एवं रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। हरदोई जनपद के 36 अधिकारियों को एक-एक गांव देकर नामित संख्या के आधार पर कार्यवाही चल रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नसबन्दी विफल दोषी प्रशासन आत्मदाह की तैयारी

Posted on 30 April 2011 by admin

नसबन्दी करवायी बच्चा हो गया क्यों दोषी प्रशासन युवक जनपद मुख्यालय पर  जिलाधिकारी कार्यालय मुआवजा की मांग न देने पर आत्मदाह की कोशिश फिर गिरफ्तारी इसे समाज, कानून, प्रशासन या उस डाक्टरों की टीम का जिन्होंने उस कार्य को अंजाम दिया। वाक्या माधौगंज थाना क्षेत्र दलनपुरवा निवासी बलजीत सिंह 35 वर्षीय जो सुरक्षागार्ड की नौकरी करता परिवार में पत्नी रेखा तथा दो बच्चे सत्यम 14 वर्षीय तथा रजत 11 वर्ष का है। बलजीत के अनुसार माधौगंज के स्वास्थ्य सेवा केन्द्र पर वर्ष 2002 में अपनी पत्नी की नसबन्दी करवाई लेकिन बाद में पत्नी के गर्भवती होने पर सीएचसी पत्नी को लेकर जाने पर भगा दिया गया जिसका परिणाम 17 मार्च 2011 को जिला अस्पताल में पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। बलजीत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बताता और अब प्रशासन से मकान तथा जमीन का पट्टा देने की मांग कर रहा है। उसी की मांग हेतु रिक्शे से पत्नी और बच्चे सहित रिक्शा पर मिट्टी के तेल की पिपिया साथ में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आया वहाँ पर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला, कोतवाल राजेश सिंह पुलिस के साथ मौजूद मिले फिर वह आवास पर पहुँच गया वहाँ पर सूचना मिलते ही मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इधर स्वास्थ्य विभाग का यह कहना है कि 2005 से कुछ मामलों में नसबन्दी फेल होने की अवस्था में मुआवजा दिया जाता परन्तु बलजीत की पत्नी उस समय सीमा में नहीं आती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्थानीय चुनाव में नहीं होगा पार्टी का निशान

Posted on 30 April 2011 by admin

कुछ दिन पूर्व लखनऊ में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में यह बताया गया कि अब की बार किसी भी पार्टी का निशान स्थानीय चुनाव में प्रयोग नहीं होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि राजनैतिक दलों के निशान का प्रयोग नहीं हो रहा अर्थात् आप किसी भी पार्टी से क्यों न सम्बन्धित न परन्तु आप चुनाव केवल निर्दलीय रूप से लड़ पायेंगे। यह सूचना जनपद में आते ही 75 चुनाव चिन्ह आवंटित पर उम्मीदवारों की नजर लगने लगी है। चुनाव की रूपरेखा बन चुकी अभी केवल फोन के द्वारा मौखिक रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। चुनाव दो चरणों में होगा पहला चरण नगर पालिका अध्यक्ष, दूसरा चरण नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों का कराया जायेगा। चुनाव चिन्हों में ओसाता हुआ किसान, आम का फल, केला, कैंची, फावड़ा, गमला, गले का हार, घन्टी, चश्मा, चारपाई इत्यादि होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in