Categorized | लखनऊ

घोटाला कांग्रेस, बसपा व सपा का कामन एजेण्डा - शाही

Posted on 30 April 2011 by admin

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कहा कि सरकारी खजाने की लूट और घोटाला कांग्रेस, बसपा व सपा का कामन एजेण्डा है। पब्लिक एकाउण्ट कमेटी में घोटालेबाजों और उनको पनाह देने वाले बड़े नामों के खुलासे से भयभीत होकर कांग्रेस का साथ बसपा और सपा ने देकर साबित कर दिया है कि ये तीनों भ्रश्टाचारियों की बरात है और सपा-बसपा कांग्रेस की बी और सी टीमें हैं। इन तीनों का षर्मनाक खेल जगजाहिर हो गया है। यह जनता के साथ विष्वासघात है। सपा-बसपा व कांगे्रस को सरकारी खजाने की लूट और भ्रश्टाचार के लिए देष की जनता को जवाब देना होगा।
आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी के बाद श्री षाही ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकारी धन की लूट एवं घोटालों के लिए ये तीनों ही दल इकट्ठा हैं और एक दूसरे मद्दगार हैं। इन तीनों ने देष और प्रदेष की जनता को धोखा दिया है और घोटालों से तबाह किया है। उन्होंने कहा एनआरएचएम कार्यालय पर राहुल गांधी द्वारा आरटीआई से सूचना अधिकार के तहत सूचना इकट्ठा करवाना नौटंकी और जनता के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांगे्रस की नीति वोट फार नोट, कैष फार वोट की है। अमेरिका भारत परमाणु सौदे के वक्त 2008 में परमाणु बिल के पक्ष में सपा, बसपा ने वोट डालकर संसद की गरिमा को चोट पहुंचाया था। मंहगाई के खिलाफ भी भाजपा के कटौती प्रस्ताव के समय भी बसपा ने कांगे्रस के पक्ष में वोट डालकर और सपा ने संसद का बहिश्कार कर केन्द्र सरकार को बचाने में सहयोग देकर देष की जनता के साथ विष्वासघात किया।
श्री षाही ने कहा कि उ0प्र0 की मुख्यमंत्री मायावती व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घोटाले और भ्रश्टाचार जगजाहिर हैं लेकिन भ्रश्टाचार के मुद्दे पर एकजुट होने के कारण कांगे्रस, सपा व बसपा के प्रमुख एक दुसरे की मद्द भ्रश्टाचार में फंसने पर करते हैं। ताज कारिडोर और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बसपा व सपा सूप्रीमो के खिलाफ सीबीआई जांच में कांगे्रस ने मायावती और मुलायम सिंह की मद्द की ।इन दोनों विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लम्बित है जिसमें मनमोहन सरकार पैरवी में ढिलाई कर इन दोनों के मामलों में लीपापोती कर रही है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट कई बार फटकार लगा चुकी है।
भाजपा प्रदेष अध्यक्ष ने बसपा षासनकाल में किसानों की बदहाली पर चिन्ता व्यक्ति करते हुए कहाकि राज्य के मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में भी यह तथ्य उभरकर सामने आये है कि  35 से 40 प्रतिषत गेहूं क्रय केन्द्र नहीं खुले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सच तो यह है कि राज्य में दो तिहाई क्रय केन्द्र अभी तक अभी तक नहीं खुल पाए हैं जिसके कारण किसानों को अपनी उपज बिचैलियों के हाथों औने पौने दामों पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के धन की इस लूट को बर्दाष्त नहीं करेगी। पार्टी सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद में हो रही अनियमितताओं के विरूद्ध आंदोलन करेंगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in