Categorized | हरदोई

प्रदेश का बरबाद कर दिया बसपा सरकार की उलटी गिनती शुरू

Posted on 30 April 2011 by admin

रामनरेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश यादव ने संडीला के ग्राम भरावन पीपर गांव नेवादा तथा संडीला में रामलीला ग्राउंड में उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि बसपा सरकार की केंद्रीय सहायता का दुरूपयोग करके पूरा पैसा मूर्तियां पार्को या पार्टी के हितों पर खर्च कर रही है। प्रदेश के अंदर दलित बिरादरी या महिलाओं की हालत भला किसी से छिपी नही है।कानून व्यवस्था व्यापारियों का उत्पीड़न धन की उगाही में प्रशासन एव बसपा के नेता लगें है। इस लिए जनता अब इनसे छुटकारा पाकर अपनी पुरानी कांग्रेस के शासन को याद करके उसे ही लाना चाहती है। इस लिए आप सभी लोग मिल बैठकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को ही भारी बहुमत से जिताने की भरसक कोशिश करें ताकि आपके साथ इस प्रदेश वासी समस्त जनता का भला हो सकें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और मण्डल प्रभारी उमेश जी, जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी, अजहर अली, बेगत इशरत रसूल, रामेश्वर प्रसाद, रमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थ्ति सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in