Archive | राज्य

शहर में होते - होते बचा बालक का अपहरण शोर मचाने पर अपहर्ता छोड़कर भागे

Posted on 25 July 2011 by admin

दोस्त के साथ स्कूल जा रहे एक छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जान बचाकर भागे साथी छात्र के शोर मचाने पर बदमाश छात्र को छोड़कर भाग गए। शहर में सुबह के वक्त हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट आज दो रोज बाद दर्ज की है। यह रपट एएसपी के आदेश पर चार बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखी गयी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कांट थाना क्षेत्र के महमूदपुर आजमाबाद निवासी अशोक कुमार का ग्यारह वर्षीय पुत्र अभिषेक, शहर के कच्चा कटरा मोड़ स्थित जेएल कन्नौजिया स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। रपट के मुताबिक कुछ अज्ञात बदमाशों ने अभिषेक के पिता को कई दिन पूर्व फोन पर धमकी दी थी कि वह उन्हें 20 लाख रुपये दे अन्यथा उसके पुत्र का अपहरण कर लिया जाएगा। अशोक कुमार ने पुत्र के अपहरण की धमकी की सूचना कांट थाने को पहले ही दे दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे नजरंदाज कर दिया था।

अशोक कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रपट में कहा गया है कि उसका पुत्र सुबह साढ़े सात बजे घर से स्कूल को निकला था। वह पहले आनंदपुरम कालोनी निवासी अपने दोस्त उत्कर्ष के घर गया। बाद में उत्कर्ष के साथ ही पैदल स्कूल के लिए चल पड़ा। रास्ते में मस्जिद के पास खड़े दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उनके पास आए और दोनों को रोककर पूछा कि अभिषेक कुमार कौन है? इसी बीच उत्कर्ष ने साथी की ओर इशारा कर उसे अभिषेक बताया। बदमाशों ने अभिषेक को पकड़ लिया तो उत्कर्ष भागकर स्कूल गेट पर पहुंचा और शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर-शराबा होने पर बदमाश अभिषेक को छोड़कर भाग गए।

बाद में उत्कर्ष व अभिषेक ने प्रधानाचार्य को भी इस घटना की जानकारी दी तो प्रधानाचार्य ने अभिषेक के पिता को सूचना देकर बुला लिया। अभिषेक ने स्कूल पहुंचे अपने पिता को बताया कि जिन लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की वे गांव के ही अवधेश व नन्हू थे जबकि बाकी दो को वह पहचान नहीं सका।

बच्चे के पिता का कहना है कि उसकी इन बदमाशों से कोई रंजिश नहीं है। बदमाश फिरौती वसूलने के चक्कर में उसके पुत्र का अपहरण करना चाहते थे। सीओ सिटी शिवराज ने बताया कि छात्र के पिता ने चार बदमाशों के खिलाफ धारा 365, 511, 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाखों की दवा खरीद के बाद भी मरीज बाहर से खरीदने को विवश

Posted on 25 July 2011 by admin

सरकार लाख चाहे जितना जतन कर ले परन्तु  गरीबों को उसका लाभ नहीं मिलने वाला। इसी तरह महिला जिला अस्पताल में चिकित्सक इन दिनों शासन की मंशा का खुले आम धज्जियाॅ उड़ाने में लगें हए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार महिला जिला अस्पताल में मरीजों के लिए माह जुलाई में 439798 रूपये की दवा खरीदी गयी। अभी दवा खरीदे मात्र 20 दिन ही बीते हैं,पर कमीशन बाजी के चक्कर में चिकित्सकों द्वारा दवाईयाॅ बाहर से लाने के लिए लिखी जा रही हैं। यही हाल पुरूष जिला  अस्पताज में भी मारज दवाईया बाहर से खरीदने को विवश है। जिला अस्पजाल में मरीजों को कोई भी सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इमरजेन्सी कीे सुविधा भी घायल व बीमार लोगों को चिकित्सक समय से उपलब्ध नहीं रहते हैं। मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। एक भुक्तभोगी ने बताया कि मैं जब अपना लड़का दिखाने गया तो   जिला अस्पताल में इमरजेंसी में डियुटी पर डाक्टर उपस्थित नहीं मिला। मजबूरन मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाजं के लिए भर्ती कराया । इस बाबत जब मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की गयी तो उन्हांेने व्यवस्था कां चुस्त दुरस्त करने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एपीडी की मृत्यु स्वाभाविक या संदिग्ध

Posted on 24 July 2011 by admin

यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन परियोजना निदेशक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु     स्वाभाविक या संदिग्ध यह जांच प्रश्न है वैसे तो पोस्टमार्टम होने पर कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है बिसरा सुरक्षित कर लिया गया हैं लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी मकान संख्या 02/397 के राजेंद्र सिंह सिरोही यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन में सहायक परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत थे उन पर हरदोई अलावा इटावा का भी कार्यभार का दायित्व संभाल रहे थे इस समय कार्पोरेशन के अधीन सीतापुर रोड़ ंिस्थत परिवहन निगम के क्षेत्रीय वर्कशाप को निर्माण कार्य देख रहे थे उसी का निरीक्षण करने के बाद शाम को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात रात्रि दस बजे खाना खाकर अपने आवास आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर ए-12 में रोजाना की तरह सोने चले गए। सुबह के आठ बजने पर भी जब वह नहीं उठे तो बगल के कमरें में उनके विभागीय अधिकारियों ने उन्हंे चारपाई पर अचेतन अवस्था में लेटेे दिखाई पड़े तब वे लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन हरदोई आ गए परिजनों ने मृत्यु पर कोई संदेह भी नहीं जताया। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने परिजनों के अनुरोध पर मोबाइल की काॅल डिटेल चेक करवाई तो पता चला कि इटावा के एक टेकेदार से रात्रि 12 बजे उनकी बात चीत हुई थी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया इस लिए आगे की जंाच हेतु उनका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सीएफआई के छापे से दूध का जखीरा बरामद

Posted on 24 July 2011 by admin

जनपद में सिंथेटिक दूध का कारोबार काफी फल फूल रहा है संडीला तहसील का यह इलाका सिंथेटिक दूध का सबसे बड़ा क्षेत्र सौदागरों के लिए हब बन चुका है जिसकी रिपोर्ट हम पहले भी दे चुके है। मुख्य खाद निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र ने हमारे संवाददाता को बताया कि काफी लंबे समय से हमें बराबर यह सूचना मिल रही थी इसी लिए संडीला क्षेत्र खाद निरीक्षक अमित प्रकाश तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ ज्ञानपुर रोड़ के मोड़ पर दूध की डेरी पर छापा मारा। वहीं पर हमें तीन सौ लीटर दूध जो सिंथेटिक था बरामद किया। छापे की खबर सुनकर सभी दूध के कारोबारी भाग गए या भूमिगत हो गए। वहां पर डेरी मालिक मुनीम उर्फ मोबीन सुजान पुर कछौना का था जो भाग निकला। दूध के नमूने लेकर सीएफआई की टीम ने चलने को हुई तभी एक पिकअप हरदोई के रेलवेगंज से आती हुई दिखाई पड़ी। जिसमें दूध की कैने रखी थी। रोक करके हमनें उनके मालिक का नाम पता लेकर नमूने भरे और सभी के विरूद्ध कार्यवाही अपनाई गई। श्री मिश्र ने हमारंे संवाददाता को बताया कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सिंथेटिक दूध का ही कारोबार होता है। यहां से अन्य जनपदों को सप्लाई की जाती है। यह छापेमारी का अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पति द्वारा पत्नी का अपहरण, आरोपी पति पर विधिक कार्यवाही

Posted on 24 July 2011 by admin

अरवल थाना क्षेत्र के गांव बहेलियन पुरवा में एक पति द्वारा पत्नी के अपहरण का मामला अपने आप में रोचक ही कहा जाएगा। जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले बहेलियन पुरवा निवासी महेंद्र की पत्नी नीरजा रहस्यमय ढंग से ससुराल से गायब हो गई और उसके पति ने कन्नौज के ग्राम नगलाताल निवासी भूरे गजेंद्र और वीरेंद्र के विरूद्ध पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। तदंतर थाना पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया और उसे उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। उक्त महिला पुलिस के निर्देशानुसार अपने बयान दर्ज करवानें थाने जा रही थी। रास्तें में उसके पति ने अपने साथियों के साथ अगवा कर लिया और फिर पिता की सूचना पर पुलिस ने उसे शाहजहांपुर से बरामद किया। इस बावत पता चला कि हरपालपुर थाना क्षेत्र से नीले रंग की मारूति कार पर सवार उसके पति ने तमंचे के बल पर अपने साथियों सहित अगवा किया था। फिर हमारें पिता ने शाहजहांपुर से हमें पुलिस को बरामद करवाया। हमारे पति के अलावा तीन अन्य लोग है जो अज्ञात है और हम उन्हें नहीं जानते। रिपोर्ट दर्ज करके उन पर विधिक कार्यवाही की जाएं यह बयान उसने इलाकाई पुलिस को दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्ययोजना व प्रगति की नहीं होती प्रेसवार्ता

Posted on 24 July 2011 by admin

जनपद में विकास के लिए सरकार द्वारा बनाई गई  सरकारी योजनाएं एवं विकास की जानकारी से पत्रकारों को जिला प्रशासन देने में कोई रूचि नहीं दिखता है। समीक्षा बैठक की भी कोई जानकारी पत्रकारों को नहीं दी जाती है।पिछले दो सालों से यह सिस्टम गड़बड़ा गया है। पूर्व में जब जनपद के जिलाधिकारी विशाल राय थे तब से जिले के विकास के लिए बनाई गयी कार्य योजना एवं प्रति माह होने वाली बैठक की सूचना पत्रकारों को देना बन्द सा हो गया। पर्व जिलाधिकारी ने तो जनपद में  अपने आगमन के बाद होने वाली प्रेस वार्ता भी नहीं की थी। एक बार जब पूर्व डीएम से  मिला गया और यह शिकायत उनसे की गयी तो उन्होनें कहा कि हमंे तो पंे्रस वार्ता के लिए बताया ही नहीं गया। जिले की प्रति माह समीक्षा बैठक में बाकायदा प्रत्रकारों को भी बुलाया जाता था तथा प्रेसवार्ता  के विषय की पूरी जानकारी पूर्व में ही दे दी जाती थी, जिससे पत्रकार भी सम्बन्धित विषयों की जानकारी तथा उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करते थे।ं जिस विभाग की कमी निकलती थी प्रतिकूल प्रविष्टी भी वही ंहीं दे दी जाती थी। पर अब यह सब सपना सा लगता है। जिले की आला मुखिया को उनके मातहत शायद यहाॅ की परम्परा को नहीं बताए हैं या यह मीडिया को प्रशासिनिक गतिविधियों से दूर रखने की विभागीय शाजिस ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Congress general secretary Rahul Gandhi Purvanchal Visit

Posted on 24 July 2011 by admin

azamgarh-pix-july-22-dpna-1

azamgarh-pix-july-22-dpna-2

azamgarh-pix-july-22-dpna-3
azamgarh-pix-july-22-dpna-4azamgarh-pix-july-22-dpna-5ballia-pix-july-22-dpna-1ballia-pix-july-22-dpna-2

Comments (0)

पूर्वांचल का पिछड़ापन बगैर पूर्वांचल राज्य बने दूर नही किया जा सकता

Posted on 24 July 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह ने कहा है कि पूर्वांचल का पिछड़ापन बगैर पूर्वांचल राज्य बने दूर नही किया जा सकता है। यह क्षेत्र आर्थिक रूप से बहुत पीछे है और विकास से कोषो दूर है कृषि पर आधारित पूरे पूर्वांचल में सिंचाई के पर्याप्त साधन आज भी मुहैया नही हो पाए हैं उद्योग धन्धो की कमी के कारण यहां का नौजवान दूसरे प्रदेशों मे रोजगार के लिए भटकने पर मजबूर है।

श्री अजित सिंह आज देवरिया जनपद के विशुनपुर कला में आयोजित किसान पंचायत को सम्बोधित कर रहे थे उन्होने पूर्वांचल की दूर्दशा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हर वर्ष यहां के लोग बाढ़ के कारण बेघर होते हैं, फसलें तबाह हो जाती हैं और बाढ़ के बाद इन्सेफलाइटस से सैकड़ो लोग मौत के मुह में समा जाते हैं जबकि स्वास्थ्य सेवाओं का करोड़ो रूपया सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार करके लूटा जा रहा है। उन्होने इस सरकार को जन विरोधी तथा भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए कहा कि इस सरकार ने अपने कार्यकाल में सिवाय लूट-खसोट के अलावा कोई कार्य नही किया तथा प्रदेश के विकास का पूरा पैसा स्मारकों और पत्थरों मे लगाने का काम किया इस सरकार के मंत्री और विधायक अपराध में लिप्त हैं जिसका प्रमाण बसपा के चैदह मंत्री एवं विधायकों का जेल में होना है । उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून ही रह गया है व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है उसे पटरी पर लाने के लिए बसपा को उखाड़ फेंकना आवश्यक है जिसके लिए इन्होने पूर्वांचल के लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि कभी पूर्वांचल में राष्ट्रीय लोकदल का दबदबा था और उसी दबदबे को पुनः बनाने के लिए यहां के लोग हमारा साथ दें हम पूर्वांचल की खुशहाली के लिए संघर्ष करेंगे।

पूर्वांचल में लगातार किसान पंचायत कर रहे चैधरी अजित सिंह ने 1894 के भूमि अधिगृहण कानून को किसान विरोधी हुए बताते हुए इसे निरस्त करने की तात्कालिक आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस सत्र में पार्टी जोर-शोर से लोकसभा में इस बात को उठाएगी उन्होने कहा कि इसी कानून की आड़ लेकर प्रदेश सरकार किसानों की जमीन हड़प रही है। किसान पंचायत को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष शिवाजी राय ने भी संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लापरवाही ने किया देश को बरबाद, आतंकी छाया

Posted on 24 July 2011 by admin

देश में आतंकी खतरा प्रदेश को रेड एलर्ट का ऐलान सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद का निर्देश व सूचना प्रकाशित जैसी खबरे बराबर प्राप्त हो ऐसे में हरदोई शाहजहांपुर के रास्तें पर बेहटागोकुल स्टेशन पर रेल पथ निरीक्षक त्रिवेणी यादव को एक युवक संदिग्ध दिखाई पड़ा। पकड़ने पर वह धक्का मुक्की करके भागा जिससे उसका पर्स गिर पड़ा जिसको देख रेल कर्मियों के होश उड़ गए उन्होंने आनन फानन में आंझी, शाहाबाद, मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल रूम सहित सभी जगह सूचना दी क्योंकि पर्स में से सउदी अरब, कुवैत, मुंबई ट्रैवलिंग नंबर, कार्ड सभी जगह के रेस्तरों के नंबर, एक कार्ड की वैद्यता 26.11.08 से 25.11.10 तक थी जो समाप्त हो चुका है साथ सैकड़ो कागजों सहित विदेशी मुद्रा, कुवैत का हेल्थ कार्ड आदि थे जो उसकी संदिग्धता को प्रमाणित कर रहे थे। भाग करके वह सहरानपुर एक्सप्रेस जो निकल रही थी उसमें बैठकर चला गया। परंतु रेलवे और जीआरपी पुलिस ने पहले तो उसे विक्षिप्त की संज्ञा देकर मामला हल्के फुल्के ढंग से निपटाया। युवक के पास 18 जुलाई से वर्द्धमान सहारनपुर का टिकट मौजूद था ये सभी स्थितियां उसे आतंकी ही प्रमाणित कर रही थी। सूचना पर प्रदेश एटीएस सहित सुरक्षा एजंेसियां चैकस हुई और मोबाइल सिम नंबर की जांचो से बिलों के आधार पर मंदिरों का लिया चंदा रसीदों से वह जांच में जुट गई क्योंकि जिस समुदाय का था दूसरे समुदाय के लोगों को चंदा वाली बात समझ में नही आ रही है युवक को विक्षिप्त न होकर बहुत ही चतुर चालाक होने की प्रमाणिकता ही बयान कर रही तथा लोकल आरपीएफ और जीआरी बचाव को लेकर आगे आ गए। एसपी अनिल कुमार कह रहे है जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनप्रतिनिधियों की कालपर तुरंत आएंगे बीएलओ

Posted on 24 July 2011 by admin

जनपद के सभी अध्यक्ष प्रतिनिधियों व एसडीएम को संबोधित करते हुए एडीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले मंे वोटरों का प्रतिशत कम है जिसमें खासकर महिलाओं एवं 18 वर्ष से 19 वर्ष तक के नवयुवक/नवयुवतियों का प्रतिशत काफी कम है इसलिए सभी दल एवं उनके प्रतिनिधि अपने अपने बूथ लेवल पर निसस्हायों की मद्द के लिए सभी पात्र एवं वोट कार्ड नहीं बने हैं उनके फार्म भरवारकर तहसील में जमा करे। वोटर कार्ड बन जाने पर उन्हें क्षेत्रों में वितरित भी करवाएं। उन्होंने निर्वाचन कार्यालयों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के समस्त बीएलओ के नाम मोबाइल नंबर सूची सभी अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराएं। सभी प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के छूटे हुए नाम या त्रुटि वाले वोटर कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाएं। तहसील में कंम्प्यूटर आपरेटर की नियुक्ति है फोटो भरकर कार्ड बनवाएं और वितरण करवाएं। इस अवसर पर शराफत अली अध्यक्ष सपा, हरीश तिवारी, अविनाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in