Archive | राज्य

25 किसान मित्रांे ने मांगी इच्छा मृत्यु, 9 अगस्त को लंेगे जिन्दा समाधि

Posted on 28 July 2011 by admin

किसान मित्रांे की ज्वलन्त समस्याओं का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक निराकरण न करने से क्षुब्ध होकर किसान मित्र वेलफेयर एसोसिए शन की जनपदीय बैठक एसोसिए शन के आवास विकास स्थित कार्यालय पर वयोवृद्ध सेवा निवृत्त वैज्ञानिक चै. महाराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक किसान मित्र ने उपेक्षा से आहत होकर इच्छा मृत्यु कीे मांग प्रदेश की मुख्यमंत्री से की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि किसान मित्र योजना बन्द करने, बकाया मानदेय न दिये जाने व वादा खिलाफी से अत्यधिक आहत है। एक तरफ शिक्षामित्र व पंचायत मित्र योजनाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसान हितैषी महत्वपूर्ण किसान मित्र योजना बन्द की जा रही है। फिर भी प्रदेश सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नकल ढिढोरा पीट रही है। इससे आजिज जनपद के 25 किसान मित्रों ने नकली लोकतंत्र से आस्था खत्म करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर स्वेच्छा से इच्छामृत्यु स्वीकृत करने का निवेदन किया। सभी किसान मित्र 9 अगस्त को झूलेलाल पार्क लखनऊ पर महा घटना कर सामूहिक रूप से इच्छा मृत्यु (जिन्दा समाधि) लेंगे। किसान मित्रों की बैठक की अध्यक्षता कर सेवा निवृत्त वैज्ञानिक चै. महाराज सिंह यादव ने इसे अन्यायपूर्ण बताया और प्रदेश सरकार को सलाह देते हुए कहा कि शीघ्र किसान मित्र योजना सरकार को शीघ्र जारी करनी चाहिए। इच्छा मृत्यु की मांग करने वालों में देवकी नन्दन वर्मा, विजय कुमार सिंह, राजकुमार, वीरपाल, वीरेन्द्र सिंह, रमेश पाल सिंह, प्रदीप कुमार, रफ्फन खां, अवनीश सक्सेना, प्रताप सिंह, रामनिवास, महेश चन्द्र, सियाराम यादव, सुधीर कुमार सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, धनपाल सिंह, तारिक हुसैन, अमर पाल आदि शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शौचालय निर्माण में हुआ लाखों का गबन

Posted on 28 July 2011 by admin

शासकीय योजनाओं के कार्यान्वयन में घोटालों की परत दर परत खुलना शुरु हो गई है। मनरेगा के बाद अब शौचालय निर्माण में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। प्रभारी डीएम मुरली मनोहर लाल ने इस मामले में लिप्त दो सेक्रेटरियों को निलंबित करने के साथ ही पूर्व प्रधानों को भी नोटिस भेजकर रिकवरी के आदेश दिए हैं। उन्होंने 15 दिन के अन्दर गबन की रकम जमा नहीं होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वसूली के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार खुटार ब्लाक के गांव कहमरिया निवासी जमीलुद्दीन, तबुद्दीन, सुबाउद्दीन, शबीब, सलीमुल्ला आदि ने 16 मार्च 2011 में डीएम नवदीप रिणवा को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2010-11 में गांव में स्वच्छता अभियान के तहत एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराए जाने का आरोप लगाया था। श्री रिणवा के निर्देश पर डीपीआरओ ने इसकी जांच एडीओ पंचायत राजवीर सिंह को सौंपी थी। जांच के दौरान शिकायतें सही पाई गई। श्री सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गांव में 50 बीपीएल व पांच एपीएल शौचालयों में से एक का भी निर्माण नहीं कराया गया था और न ही लाभार्थियों के खातों में कोई पैसा भेजा गया। इस मामले में डीपीआरओ ने पूर्व प्रधान मेराजुद्दीन व सेक्रेटरी हर्षवर्धन श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसी तरह के एक अन्य मामले में पुवायां के बड़ागांव में 75 बीपीएल व आठ एपीएल शौचालय निर्माण न होने की शिकायत पर संपूर्ण स्वच्छता अभियान की जिला परियोजना समन्वयक बीना श्रीवास्तव ने जांच की। इस दौरान सेक्रेटरी महेश कांत पांडेय ने गांव में 53 शौचालय बने होने तथा 30 पर काम कराने की बात कही थी लेकिन सत्यापन में एक भी शौचालय बना नहीं मिला। इतना ही नहीं उन्होंने एक भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। इस पर श्रीमती श्रीवास्तव ने उन्हें व पूर्व प्रधान सविता शुक्ला को शौचालय निर्माण के लिए मिली धनराशि 177000 के गबन का दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की। डीपीआरओ अभय कुमार शाही की रिपोर्ट पर प्रभारी डीएम मुरली मनोहर लाल ने दोनों सेक्रेटरी को निलंबित करने के साथ ही उनको व पूर्व प्रधानों को सरकारी धन के गबन का दोषी मानते हुए आधी-आधी रकम के जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने 15 दिन के भीतर पैसा जमा नहीं होने की स्थिति में वसूली प्रक्रिया अमल में लाने को कहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दर्जन भर गांवों में नहीं पहुंची एक माह से बिजली

Posted on 28 July 2011 by admin

जलालाबाद तहसील के अम्बेडकर ग्राम रुस्तमपुर चक से खण्डहर तक करीब एक दर्जन गांवों में एक माह से बिजली न पहुंचने से ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि है।
शासन की मंशा के विपरीत यहां दलितों के ग्राम रुस्तमपुर चक में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक माह से बल्ब की रोशनी देखने को लोग तरस गये हैं। ग्रामीणों ने एकता क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक चैधरी की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर विद्युत विभाग एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें बताया गया है कि विद्युत सप्लाई एक माह से बाधित है परन्तु दर्जनों शिकायतों के बाद भी कर्मचारी नहीं सुन रहे हैं। जिससे कई ग्रामों में अंधेरा पसरा रहता है। ग्रामीणों में विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाये जाने की मांग की है। लाइन ठप हो जाने से ग्राम चकचन्द्रसेन दिवियापुर, ढकियाआंई, गुरैया, खलसा, रूपापुर सहित कई गांवों में लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त किये जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रेमपाल, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने छेड़ा इंकलाब, जमकर केन्द्र सरकार को कोसा

Posted on 28 July 2011 by admin

देश की जड़ों को खोखला कर रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा छात्र सड़क पर उतरे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों के चेहरे पर जबर्दस्त आक्रोश झलक रहा था। भ्रष्टाचार के विरुद्ध सैकड़ों छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और केन्द्र सरकार को कोसा।

सुबह से अभाविप के कार्यकर्ता राजकीय क्रीड़ा स्थल खिरनी बाग में एकत्र होने लगे थे। यहां पर इकठ्ठे होकर सैकड़ों कार्यकर्ता नारे बुलंद करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
श्भ्रष्टाचारियों सावधान, जाग उठा नौजवानश्, श्भारत माता की जयश् के नारों से युवाओं ने आसमान गुंजा दिया। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट विनय पाठक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस जुलूस में कक्षा आठ के छात्रों ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों का कहना था कि अभी से उन्हें कदम-कदम पर हो रहे भ्रष्टाचार का अहसास होने लगा है। जुलूस में चल रहे एबी रिच कालेज के इंटर के छात्र शिवम द्विवेदी का कहना था कि देश की नसों में पेवश्त होते भ्रष्टाचार को दूर करना ही होगा। अभाविप के जिला संयोजक नवेन्दु ने कहा कि अभी आदोलन और आगे जाएगा। युवा छात्रों की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी से वह अभिभूत हैं। परिषद के तहसील संयोजक चंद्रबरन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 15 अगस्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तिरंगा रैलियों का आयोजन करेगा।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संगठन मंत्री श्यामवीर, उत्तम मिश्र, यूथ अगेंस्ट करप्शन के सह जिला संयोजक रोहित मिश्र, पंकज मिश्र, अभिषेक, सुरजीत, चंद्रबरन, विजय, शिवाजी, गौरव, ओपी, अंकित, आकाश, अक्षय, शुभम, अतुल सैनी आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इंटैक्स ने ए.एस.ए. ऐंटरप्राइसिस, लखनऊ को मारुति सुजुकी वैगन-आर कार देकर सम्मानित किया

Posted on 28 July 2011 by admin

mr-narendra-bansal-cmd-intex-handing-over-keys-of-maruti-suzuki-wagon-r-to-mrघरेलू मोबाइल हैंडसैट बाजार में अग्रणी कंपनियों में से एक इंटैक्स टैक्नोलाॅजीस ने अपनी मोबाइल हैंडसैट चैनल फोर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित करने के लिए सुपर अचीवर्स मीट नामक एक भव्य समारोह आयोजित किया।

इस समारोह में देश भर से आए 100 से अधिक इंटैक्स मोबाइल फोन वितरकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम का खास हिस्सा रहा पुरस्कार समारोह जिसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वितरकों को पुरस्कृत किया गया। इंटैक्स टैक्नोलाॅजीस के महाप्रबंधक (दूरसंचार) श्री राजेन्द्र गुप्ता ने सुधांशु रस्तोगी व राजेश कपूर (मैसर्स ए.एस.ए. ऐंटरप्राइसिस, लखनऊ, उ.प्र.) को मारुति सुजुकी वैगन-आर कार देकर उनका सम्मान किया।

लखनऊ इंटैक्स टैक्नोलाॅजीस के मोबाइल हैंडसैट कारोबार में सबसे उत्तम प्रदर्शन करने वाले शहरों में से एक है और ए.एस.ए. ऐंटरप्राइसिस का इस सफलता में बहुत बड़ा सहयोग है ।

श्री गुप्ता ने इस मौके पर कहा, ’’वर्ष 2008 में मोबाइल हैंडसैट के बाजार में पूरी तरह उतरने के बाद, आज इंटैक्स ने घरेलू बाजार में अपने लिए एक खास मुकाम हासिल किया है। इंटैक्स भारत में उत्पन्न उन कुछ मोबाइल कंपनियों में से एक है जो इस बाजार में अपने पांव जमाने में कामयाब हुई है। हमारा यह समारोह अपने सहयोगियों के प्रति आभार जताने का एक छोटा प्रयास है जिनके बिना यह सफलता प्राप्त करना संभव नहीं हो पाता।’’

कारों के अलावा कई वितरकों को मलेशिया व थाईलैंड की फ्री रिटर्न ट्रिप का पुरस्कार भी दिया गया। भावी कारोबारी रणनीति, गो-टू-मार्केट स्ट्रेटजी और नये उत्पादों की प्रस्तुति के बारे में सहयोगियों ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ जानकारीपूर्ण चर्चाएं भी कीं। इस मौके पर कंपनी के नए और मौजूदा उत्पादों की रेंज भी प्रदर्शित की गई।

यह मुलाकात इंटैक्स के चैनल केन्द्रित प्रयासों का एक खास हिस्सा थी। इस किस्म की कोशिशें चैनल सहयोगियों के साथ रिश्तों को मजबूत करने, उत्पादों की जानकारी प्रदान करने, व्यापार वृद्धि योजनाओं को सांझा करने और चैनल टीम की सोच को कंपनी के विचारों के साथ जोड़ने में बहुत मददगार साबित हो रही हैं।

इंटैक्स टैक्नोलाॅजीस (इंडिया) लिमिटेड के बारे में
इंटैक्स टैक्नोलाॅजीस एक 15 साल पुरानी आईटी हार्डवेयर, मोबाइल फोन व इलैक्ट्राॅनिक्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। डाटा क्वैस्ट (जुलाई 2010) ने इसे 200 सबसे तेजी से उभरती आईटी (हार्डवेयर व साॅफ्टवेयर) कंपनियों में 87वां स्थान दिया है। पिछले 9 वित्त वर्षों के दौरान कंपनी का टर्नओवर 32 करोड़ रुपए (2001-02) से बढ़कर 740 करोड़ रुपए (2010-2011) हो गया है।

इंटैक्स की उपस्थिति पूरे देश भर में है। कंपनी के नैटवर्क में शामिल हैं- 2 मुख्य वेयरहाउस, 30 शाखाएं, 79 ऐक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर, 500 से ज्यादा सेवा केन्द्र, 3000 से अधिक वितरक, 20,000 से ज्यादा रिसैलर और 130 से ज्यादा काउंटर जो कि हाइपर मार्ट और स्पेशलिटी रिटेल श्रंृखलाओं में हैं।

ब्रांड इंटैक्स 9 कारोबारी क्षेत्रों कार्यरत है- आईटी हार्डवेयर पेरिफेरल्स, मोबाइल फोन, पीसी, कंज़्यूमर इलैक्ट्राॅनिक्स, सिक्युरिटी साॅफ्टवेयर, पावर इलैक्ट्राॅनिक्स, रिटेल, ऐंटरप्राइज़ बिज़नस और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार। बिज़नस सैगमेंट में 26 उत्पाद समूहों का पोर्टफोलियो शामिल है जो कि 300 से ज्यादा उत्पादों तक फैला हुआ है जिनमें डुअल व ट्रिपल सिम मोबाइल हैंडसैट, टीऐफटी-ऐलसीडी/ऐलईडी माॅनीटर, ऐलसीडी टीवी, हैडफोन, वैब कैमरा से लेकर विभिन्न कंप्यूटर पेरिफेरल्स, डैस्कटाॅप, डीवीडी प्लेयर, होम थिएटर सिस्टम तक कई उत्पाद शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आइडिया ने 3G मनोरंजन को भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रयोग करने का सुझाव दिया

Posted on 27 July 2011 by admin

क्या आपके साथ ऐसा नहीं हुआ की रोमांचक वनडे क्रिकेट मैच या मजेदार टीवी धारावाहिक के बीच में बिजली चली गई और आपका मूड खराब हो गया, नतीजतन आप मनोरंजन का कोई और साधन खोजने लगे? हमारे देश में ऐसे कितने ही सामान्य परिवार हैं जिनके जीवन में मनोरंजन की कमी की वजह पति पत्नी बिना योजना के परिवार का विस्तार कर बैठते हैं और देश की आबादी में बढ़ोतरी कर देते हैं।

ब्रांड आइडिया ने इस समस्या का एक सरल व असरदार हल सुझाया है और वह है आइडिया 3ळ सेवाओं के साथ बाधारहित और नाॅन-स्टाॅप मनोरंजन। आइडिया का नई ब्रांड कैम्पेन एक बार फिर सामाजिक विषय पर आधारित है जो देश में बढ़ती जनसंख्या की चुनौती को सामने रखते हुए उसका एक सरल टेलीफोनी हल सुझाता है।

टेलीविज़न पर आइडिया के नए विज्ञापन में दिखाया जाता है कि ब्रांड ऐम्बैसडर अभिषेक बच्चन अपने एक दोस्त को समझा रहे हैं कि देश में अधिक जनसंख्या का मूल कारण लोगों के पास मनोरंजन के साधन उपलब्ध न होना है। वह बताते हैं कि आइडिया 3ळ और उसके कई ऐप्लीकेशन जैसे कि मोबाइल टीवी, गेमिंग, वीडियो काॅलिंग, सोशल नैटवर्किंग; सुपर फास्ट इंटरनैट पर नाॅन-स्टाॅप मनोरंजन प्रस्तुत करते हैं और लोगों को कनैक्ट रखने व उनका मन बहलाने में मददगार साबित होते हैं।

इस विज्ञापन में यह संदेश दिया जाता है कि ’नो आबादी, नो बरबादी’ क्योंकि लोग रहेंगे ’3ळ पे बिज़ी’। इस विज्ञापन का मूड हल्का-फुल्का और मजेदार है, किंतु फिर भी यह व्यापक स्तर पर दर्शकों से जुड़ता है; क्योंकि इसमें देश के विभिन्न भागों के लोगों को शामिल किया गया है जो एक साथ इस बात पर सहमति जताते हैं कि उनके मनोरंजन का एकमात्र साधन. टीवी. बिजली गुल होने पर बंद हो जाता है।

आइडिया सेल्युलर के चीफ मार्केटिंग आॅफिसर श्री शशि शंकर के अनुसार, ’’आइडिया के विज्ञापनों ने हमेशा बेहतरीन विचारों को दर्शाया है जिनमें समाज और हमारे जीने के तरीके को बदलने की शक्ति है। इस बार आइडिया ने 3ळ को आधार बनाया है जिसमें मनोरंजन करने की बेहद मजबूत क्षमता है और यह विचार व्यापक तौर पर लोगों को सही लगेगा, एक ऐसे मुद्दे पर जो देश के लिए चिंता का विषय है। दूसरी ओर यह विज्ञापन आइडिया के कुछ 3ळ आधारित मोबाइल ऐप्लीकेशंस को भी प्रचारित करेगा। इस कैम्पेन को प्रोमोट करने और जागरुकता फैलाने के लिए हमने संचार के सभी माध्यमों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।’’

यह नया विज्ञापन आइडिया की लंबे समय से चली आ रही विज्ञापन श्रृंखला में एक नया जुड़ाव है जिसका संवाद ’वट् ऐन आइडिया, सरजी!’ बेहद मशहूर हो चुका है। इससे पहले ब्रांड आइडिया ऐसे कई विज्ञापन पेश कर चुका है जिनमें सरल टेलीफोनी सामधान के जरिए समाज के अहम मुद्दों को हल करने का संदेश दिया गया है, जैसेः ’जातिवाद’, ’सबके लिए शिक्षा’, ’लोकतंत्र’, ’वाॅक वैन यू टाॅक’, ’यूज़ मोबाइल, सेव पेपर’ और ’ब्रेक द लैंग्वेज बैरियर’।

यह नया विज्ञापन आइडिया की विज्ञापन एजेंसी लोवे द्वारा तैयार किया गया है।

आइडिया सेल्युलर लिमिटेड
आइडिया सेल्युलर भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल आॅपरेटर कंपनी है जिसके 95 मीलियन से अधिक ग्राहक हैं। आइडिया नैटवर्क का ट्रैफिक एक बीलियन मिनट्स प्रति दिन है और इसका शुमार दुनिया के शीर्ष 10 आॅपरेटरों में होता है। आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए आइडिया उपभोक्ता स्पर्श बिंदुओं के सबसे व्यापक नैटवर्क के जरिए विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। आइडिया नैशनल स्टाॅक ऐक्सचेंज (NSE) और बाॅम्बे स्टाॅक ऐक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध है।
आइडिया सेल्युलर, सही मायनों में भारत के प्रथम बहुराष्ट्रीय निगम माने जाने वाले आदित्य बिड़ला समूह की एक कंपनी है। यह समूह दुनिया के 33 देशों में कार्यरत है और इसके लिए 42 राष्ट्रीयताओं वाले 132ए000 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। कंपनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखेंः www.ideacellular.com और समूह के बारे में जानकारी के लिए देखेंः www.adityabirla.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रिया साफ्ट कार्यशाला का आयोजन

Posted on 27 July 2011 by admin

पंचायतराज विभाग के अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान एंव प्रिया साफ्ट की कार्यशाला का आयोजन उप निदेशक मण्डल फैजाबाद ने जिला पंचायतराज अधिकारी की उपस्थिती में किया गया है। जिसमें उप निदेशक पंचायत फैजाबाद मण्डल द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिये निर्देश दिया है।
बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी परवेज आलम खां समेत उनके समस्त सहायक विकास अधिकारी, व पचंायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे, कर्मचारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि उप निदेशक पंचायत फैजाबाद मण्डल केे आगामी 30 सितम्बर को जनपद के समस्त स्कूलों में विशेष रूप से प्रिया साफ्ट के अन्तर्गत किस प्रकार आन लाइन फीड़िग करवायी जायेगी के सम्बनध में  विस्तार से आन लाइन इन्ट्री कराकर समझाया गया तथा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत व्यक्गित, स्कूल तथा आंगनवाडी शौचालय के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी व उपस्थिति कर्मचारियों की सहमति में निर्णय लिया गया कि 30 सितम्बर को जनपद के समस्त स्कूल तथा आगंनवाडी शौंचालय, टाइल्स,छत,वासवेसिन सहित कार्य पूर्ण हो जाने चाहिये, और जिला पंचायतराज अधिकारी को जारी निर्देश मंे यह कहा गया कि सभी सफाई कर्मी से नियमित सफाई का कार्य लिया जाय। अन्त में अपने निर्देश में कहा कि जनपद के सभी परिवार रजिष्टर को पूर्ण कर कैश बुक व कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र रजिस्टर पर ही बनवायें जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त लेगें जनपद के अधिकारियों की क्लास

Posted on 27 July 2011 by admin

आयुक्त फैजाबाद मण्डल के पुलिस उप महानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र के निम्न जनपदों को संयुक्त भ्रमण कर अपने कार्यक्रमों में उप महानिरीक्षक फैजाबाद 27.7.2011 को जनपद सुल्तानपुर के भ्रमण कर जनकारी प्राप्त करेगे।

जारी विज्ञप्ति में अनुसार प्रातः 10 बजे फैजाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक मण्डल, फैजाबाद से चलकर 11.00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगे। उसके उपरान्त शान्ति व्यवस्था के तहत सम्बन्धित अधिकारियों में सीडीओ,एडीएम व जन प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर योजनाओ के बारे में उन्हे सम्बोधित करेंगे। उसके बाद 12.00 बजे मध्यान्ह में विकास कार्यो से जुडे नवीन प्रर्थिमिकता कार्यक्रमो की मुख्य मन्त्री द्वारा निर्देशित जानकारी देते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर अवगत करायेगें, इसके बाद पुलिस महा निरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ कानून एंव व्यवस्था आदि विषयों पर बैठक कर 2.00 बजे के पश्चात सुल्तानपुर से समय 3.00 बजे नये जनपद छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के लिये प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

18 वर्ष के वयस्कों के वोटरकार्ड बनाने के निर्देश

Posted on 27 July 2011 by admin

कस्बा खुटार में नगर पंचायत कार्यालय पर उपजिलाधिकारी ने पालिकाध्यक्ष व सदस्यों की बैठक ली जिसमें 18 वर्ष के युवकों के अतिशीघ्र डोर-टू-डोर जाकर पहचानपत्र बनाने के निर्देश बीएलओ को दिये। सदस्य अखिलेश मिश्रा ने चार वार्डो के कई बूथों को बदलने की माँग की।

नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला व सदस्यों की बैठक में उपजिलाधिकारी डीपी श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि प्रत्येक वार्ड मे डोर-टू-डोर बीएलओ जाकर 18 वर्ष के वयस्को व जिनके पहचान पत्र खा गये है या फिर गलत बने हैं, पुनरू जाँच कर अतिशीघ्र बनवायें।

नगर पंचायत सदस्य अखिलेश मिश्रा ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर माँग की कि नगर पंचायत के चार वार्डों मे रायटोला बूथ 168, पूर्वीगढी देवस्थान बूथ 64, बजरिया बूथ 164, कोट बूथ 172 को जनहित मे बदला जाये क्योंकि मतदाताओं को बूथ तक जाने के लिये निधारित दूरी से अधिक तय करनी पड़ती है जिससे मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से कतरा जाते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

बैठक में उपजिलाधिकारी पुवायाँ, अध्यक्ष नगर पंचायत अनुपम शुक्ला, सदस्य अखिलेश मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी पीएन शुक्ला समेत सभी सभासद व स्टाफ मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसीलों में अवैध/अपंजीकृत मुंशियों का कब्जा

Posted on 27 July 2011 by admin

मुंशियों से परिसर खाली कराये जाने के जिलाधिकारी के आदेश बेअसर
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के नाम पर हो रही जम कर लूट-खसोट

तहसील परिसर में अवैध रूप से कब्जा जमाये अपंजीकृत मुंशियों व दलालों को तहसील परिसर से बाहर खदेड़े जाने के जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार सदर द्वारा तहसील परिसर में मुंशियों व दलालों को तीन दिन में परिसर खाली किये जाने का जो नोटिस चस्पा किया गया था उस पर कोई असर नहीं हुआ। तहसील परिसर में आज भी वकीलों से ज्यादा जगह दलालों ने कब्जा कर रखी है।

तहसीलों में सक्रिय दलाल आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर इन दिनों जमकर लूट खसोट कर रहे हैं। जिला प्रशासन इस पर कोई रोक नहीं लगा पा रहा है। तहसीलों में अपंजीकृत दलालों द्वारा अवैध कब्जा कर लूट खसोट किये जाने की शिकायत जिला प्रशासन से करने के बाद कोई कार्यवाही न होने पर मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा जा चुका है परन्तु तहसीलों में आज भी दलाल सक्रिय हैं।

तहसील सदर में कार्यरत एक मात्र स्टाम्प वेंडर मोहम्मद अली निर्धारित दर से ज्यादा पर स्टाम्प बेंच रहा है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के लिये दलाल 300 से लेकर 400 रूपये प्रति प्रमाण पत्र के लिये उगाही कर रहे हैं। इसके अलावा लेखपालों के कारिन्दे जब जांच के लिये आवेदकों के घर पर जाते हैं तो उनसे अलग से उगाही की जा रही है। तहसीलों में लेखपाल, कानूनगो, माल बाबू सब के सब प्रमाण पत्रों के नाम पर जम कर लूट खसोट कर रहे हैं। आवेदकों को स्कूलों में प्रमाण पत्र जमा करने की जल्दी होती है इसका फायदा उठाकर तहसील में सक्रिय दलाल और लेखपाल, कानूनगो व माल बाबू सभी आवेदकों से जमकर लूट खसोट कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in