Archive | राज्य

उर्वरक व धरेलू गैस की काला बाजारी जोरों पर

Posted on 24 August 2011 by admin

रसोई गैस व उर्वरक की काला बाजारी जोरों पर होने का समाचार मिला है। उपभोक्ता परेशान निरन्तर शोषण के शिकार हैं। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी आॅखे मूंदे हुए है तथा उसे किसानों की सुध लेने की फुर्शत नहीं है। दैनिक उपयोगी वस्तुओं के निरन्तर बढ़ते दाम आम आदमी के पहुॅच से दूर होते जा रहे हैं। शासन द्वारा आगंटित दुकाने भी भ्रष्टाचार  की चपेट में है। सूत्रों के अनेसार किसानों को उपलब्ध करायी जाने वाली डीएपी व यूरिया खाद साकारी गोदामों से गसयब है। किसान खुली बाजारों से घटिया किस्म के उर्वरक दोगुने दामों में खरीदने को मजबूर हैं। गौरतलब हो कि रू0 295 की यूरिया खाद बाजारों में रू0375 से लेकर 400 रू0 में बेचे जा रहे हैं। यही यथा स्थित रसोई गैस की है जहाॅ रसोई गैस एजेन्सी के द्वारा उपभोक्ताओं को एक निश्चित समय सीमा में लम्बी कतार का सामना करता पड़ता है और उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पाती है वहीं रेस्टोरेन्टो, होटलों व कस्बों में अवैधानिक ढंग से गैस रिफलिंग करने वालों को आसानी से उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कुड़वार बाजार में गैस रिफलिंग का कारोबार से जुड़े आघा दर्जन दुकानें हैं जहाॅ गैस रिफलिंग की जाती है जि सकी कुड़वार पुलिस को पूरी जानकारी हैं परन्तु प्रति माह एक बॅधी रकम मिल जाने से हो रहे अवैध व्यापार से मुॅह मोड़ लिए हैं। रसोई गैस की काला बाजारी से जुड़े कई दुकानदारों ने जन चर्चा में बताया कि दर्जनों ऐसे चार पहिया वाहन हैं जो घरेलू गैस से चलाए जा रहे हैं। ऐसे में एक गैस सिलेण्डर की कीमत छः सौ रू0 तक मिल जाते हैं। उपभेक्ताओं ने समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी का ध्यान क्षेत्र में हो रहे काला बाजारी को रोकने की तरफ आकर्षित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्ना हजारे के समर्थको ने सांसद कार्यालय के सामने दिया धरना

Posted on 24 August 2011 by admin

अन्ना हजारे द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के विरूद्ध भारत बनाम भ्रष्टाचार के उपलक्ष्य में जिले में नगर स्थित तिकोनिया पार्क में चल रहे क्रमिक अनशन में गायत्री परिवार के सदस्यों  ने धरना देकर अपना समर्थन दिया। वहीं उसी पार्क में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भी भ्रष्टाचार के विरोध तथा अन्ना के समर्थन में एक सभा करके नगर के मुख्य मार्गों में जुलूस निकाला। अन्ना  हजारे की आम जनता से की गयी अपील कि अपने क्षेत्र के सांसदों के घर पर धरना देकर इस बात का दबाव डालें कि वे संसद में जंन लोकपाल बिल के समर्थन में बात करें उसी परिपेक्ष्य में आज आम जनता सुलतानपुर सांसद डा0 संजय सिंह के नगर कार्यालय निकट डी एम आवास पर धरना दिया, जो कई घण्टों तक चला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों की सूचना देने में कोई रूचि नहीं

Posted on 23 August 2011 by admin

जनसूचना 2005 के अन्तर्गत मागी गयी सूचनाओं पर ब्लाक स्तर के अधिकारी सूचना देना आवश्यक नही समझते और उसे कूडेदान मे डाल देते हैं। बताते चले कि विकास खण्ड भदैंया अन्तर्गत ग्राम मझले गाॅव निवासी जयदेव ने खण्ड विकास अधिकारी भदैंया से गांव के विकास हेतु आवंटित धनराशि के उपयोग एंव उपभोग का व्योरा शासन द्वारा आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्यप्रगति ग्राम पंचायत में वर्ष 2008 से 2010 की कार्ययोजना के तहत बीपीएल एंव मनरेगा के अन्तर्गत जाब कार्ड बनवाया गया। ग्राम पंचायत पखरौली में कुल कितने इन्द्रा आवास लाभार्थियों को आवंटित किया गया। आवंटियों की मिली धनराशि एंव कार्य की प्रगतिं। 2008 से 2010 तक विधवा,बृध अवस्था तथा किसान पेशंन की पात्रता सूची एंव लाभार्थियो का नाम विवरण सहित मांगा है। परन्तु चार माह बीतने के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी भदैया द्वारा 7 फरवरी 11 की सूचना अब तक प्रार्थी केा मुहैया नही करायी गयी । सूचना न मिलने पर प्रार्थी जगदेव ने दिनांक 7 अप्रेल को डी पी आर ओ  सेे  खण्ड विकास अधिकारी की शिकायत करते हुए सूचना उपलब्ध कराने की प्रार्थना पत्र दिया। परन्तु  चार माह बीत जाने के बाद डी पी आर ओ के यहाॅ से भी सूचना नहीं उपलब्ध करायी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अभी तक नहीं थम सका बाढ़ का प्रकोप मदद को पीएसी के जवान पहुंचे

Posted on 23 August 2011 by admin

लगातार पानी बढ़ने के कारण जहां पूरे जनपद मंे हाहाकार मचा हुआ है वहीं गर्रा के उफान पर पहुंचने के कारण पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया। वहीं खन्नौत नदी में बढ़ रहे जलस्तर के कारण पानी ने लोदीपुर सहित शहर के निचले भागों मंे पानी ने अपना जमाव कर लिया है। जिससे लोगों ने अपने अपने घर छोड़ दिये हैं तथा अधिकांश मोहल्लेवासी छतों पर पहुंचकर टैण्ट लगाकर अपना गुजर बसर करने को मजबूर हैं। वहंी नगर अधिकांश निचले मोहल्लों के मार्गों पर पानी तेज धार के साथ बह रहा है वहीं नगर पालिका प्रशासन लगातार उक्त मोहल्लों का जायजा ले रहा है।
मिर्जापुर क्षेत्र में लगातार रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण पानी ने पूरे क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मचा रखी है वहीं नगर सहित थाना प्रांगण चिकित्सालय व विद्यालयों सहित ग्राम सिगाह पहाड़पुर, कुनिया पापड़ावरू, कालिका, पहरूआ, बीघापुर, हरिहरपुर, औरंगाबाद, अतरी मौजमपुर, सिठौला, मौजमपुर परतापुर, छितरऊ ग्रामों में पानी भर जाने ग्रामों का सम्पर्क मार्ग मुख्यालय कट गया है वहीं बरेली मुरादाबाद व फर्रूखाबाद बदायूं मार्ग पर चार फिट पानी चलने के कारण आवागमन पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है।
गढ़िया रंगीन क्षेत्र में रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण वैसे ही क्षेत्र के दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं। वहंी चारों तरफ पानी बढ़ने के कारण पूरे क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है। वहीं केशीनगला खूबपुर, अचितपुर सहित कई ग्रामांे के ग्रामीणों को नाव द्वारा निकालवाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा पानी ने पूरे क्षेत्र में चारों ओर से घेर लिया और नगर के जाने वाले सम्पर्क मार्ग भी बंद हो गये तथा पानी नगर भुर्जी मोहल्ला बुधवानी सहित कई मोहल्लों में घुस चुका है। जिससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर तहसील जलालाबाद क्षेत्र में बाढ़ ने पिछली वर्ष की तबाही की याद दिला दी मगर राहत कार्यों में तेजी न आने से अभी सैकड़ों गांवों में फंसे लोगों का बुरा हाल है लगातार तीन दिनों से पानी भरा होने से अब मकानों के गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया तथा पानी नगर की सीमा तब पहुंच चुका है। फर्रूखाबाद रोड पर बाढ़ का पानी उतरने लगा है। रविवार सुबह से ही पीएसी के जवानों ने मोटर वोटों से राहत कार्य करना शुरू कर दिया है। संगहा के रामनाथ, मिश्री लाल, श्रीराम, नत्थू, ओमप्रकाश आदि के मुताबिक उक्त गांवों मंे विकट हालातों में फंसे लोग नित्य क्रियाओं के लिए भी तरस गये हैं।
वहीं थाना व कस्बा जैतीपुर में लगातार रामगंगा व बहगुल का बढ़ रहा जल स्तर आज सामान्य दिखायी दिया लेकिन बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मुसीबत कम होती नजर नहीं आयी जहां इस बाढ़ में कई मकान गिर कर ध्वस्त हो गये। वहीं प्रशासन के निर्देश पर आयी मोटर वोटों से फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं दो दर्जन पीएसी बल काा जवान ग्राम भरई पीड़ी, छेदापट्टी, जगतया, मरेना, लोहरगढ़ी, रूद्रपुर सहित एक दर्जन गांव अभी तक इस बाढ़ की चपेट में है वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं।
मिर्जापुर क्षेत्र में लगाबार बढ़ रहे बाढ़ के प्रकोप से पानी में हुए हजारों ग्रामीण कोलाघाट पुल पर पहुंच गये जहां उक्त तीन दिन से भूख प्यास की शिद्दत से बैचेन है। वहीं प्रशासन अभी तक कोई गम्भीर कदम नहीं उठाया है। जिस कारण ग्रामीणों में रोष है।
अभी लोग विगत वर्ष की बाढ़ विभीषिका को नहीं भूल पाये थे और एक बार फिर वह मंजर आने से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में हाहाकार मच गया और इस आपाधापी के चलते पानी की तेज लहरों के चलते दर्जनों मवेशी बह गये।
उधर बाढ़ की आपदा झेल रहे ग्रामीणों मंे जब भूख की शिद्दत सहने की क्षमता समाप्त हो गयी। तब उन्होंने खाना बनाने के लिए मिर्जापुर कलान स्थित गैस एजेंसियों पर धावा बोल दिया जिससे हालात बिगड़ गये, लेकिन बाद में पुलिस जैसे तैसे मामला शान्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चार सौ गांव पानी के भंवर में

Posted on 23 August 2011 by admin

बारिश के साथ ही बांधों से छोड़े जा रहे पानी से जिले में जलप्रलय से हालात पैदा हो गये हैं। सदर तहसील के पांच दर्जन गांवों समेत जलालाबाद के तीन सौ तथा तिलहर तहसील के सौ से ज्यादा गांवों को गर्रा, रामगंगा, बहगुल, खन्नौत आदि नदियों ने चपेट में ले लिया है। बाढ़ में फंसे हजारों लोग राहत की बाट जोह रहे हैं। दिल्ली -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली -बिल्हौर स्टेट हाइवे समेत करीब दो दर्जन प्रमुख मार्ग भी सैलाब में डूब गये हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। जलालाबाद में दर्जनों मवेशी बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं।
जिले में लाल निशान की गर्दन मरोड़ने के बाद गर्रा, रामगंगा, गंगा, खन्नौत आदि नदियां सर्वभक्षी सी हो उठी है। तिलहर तहसील के बंडिया कलां, छेदापट्टी, लोहरगवां, रुद्रपुर, आदि तीन दर्जन गांव बाढ़ से घिर हुए हैं। जैतीपुर गढिया रंगीन मार्ग समेत कई सम्पर्क मार्ग भी डूब गये हैं। नाव और मोटर बोट की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों तक न तो राहत सामग्री पहुंच पा रही है और न ही उनकी खैर खबर को कोई पहुंच पा रहा है।
रामगंगा में आयी भीषण बाढ़ से जगतियापुर, गढिया-रंगीन तथा सिमरिया रायपुर का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क पूरी तरह टूट गया है। एसडीएम ब्रजेश कुमार के अनुसार खेड़ारठ तथा सिमरिया रायपुर में बाढ़ राहत सहायता चैकियों की स्थापना की गयी है। बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। कुछ लोगों के इन्कार पर उन्हें नावों द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई गई। विधायक राजेश यादव व उनके अनुज अमित यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। बीएसए जेके वर्मा ने शिक्षकों के साथ पीड़ितों की मदद का सिलसिला शुरू कर दिया है।
इससे भी बदतर स्थित है जलालाबाद तहसील की। क्षेत्र के करीब तीन सौ गांव बाढ़ से घिर चुके है। जलालाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर रामगंगा, बहगुल का सैलाब पहुंच गया है। मिर्जापुर तथा कलान की सभी गांव और सम्पर्क मार्ग सैलाब की चपेट है। मिर्जापुर से फर्रुखाबाद, कलान, जलालाबाद, बदायूं आदि मार्गो पर दो से चार फिट पानी बह रहा है जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश में आर्थिक अराजकता: कलराज मिश्र

Posted on 23 August 2011 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि पूरे देश में आर्थिक अराजकता है। वह निगोही स्थित आदर्श इंटर कालेज में आयोजित विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा पुराना रिश्ता है। यहां मैंने बैलगाड़ी पर बैठकर प्रचार किया है। यदि मुझे अवसर मिला तो इस क्षेत्र में जो कुछ संभव हुआ करने में मुझे संकोच नहीं होगा। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार तथा काले धन का मुद्दा संसद तथा संसद के बाहर दोनों तरफ उठाया। उसके बाद गैर राजनीतिक संगठनों ने भ्रष्टाचार खत्म करने का फैसला किया। केन्द्र सरकार ने मौलिक अधिकारों का हनन किया है। श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब मुलायम सिंह की सरकार थी तब मायावती कहती थीं कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है, गुंडागर्दी हो रही है। फिर उनकी सरकार आयी तो सारी हदें टूट गई। करोड़ों रुपया खर्च करने के बावजूद बाढ़ रोकने के लिए आपदा प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार ने कहा कि चुनाव की लड़ाई पोलिंग बूथ पर होती है। इसलिए बूथ पर विशेष ध्यान रखें। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रत्येक गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा लक्ष्य है।
सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायन मिश्र, अवनीश कुमार, शरत चन्द्र, डा.रागिनी सिंह, डीपीएस राठौर, राकेश कुमार मिश्र, पवन कुमार सिंह, बलवीर सिंह, सत्यभान सिंह भदौरिया, अखिलेश तिवारी, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा रामगोपाल आदि ने सम्बोधित किया।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र की जनसभा में 86 लोग भाजपा में सम्मिलित हुए। इनमें अंडखेड़ा, तेंदुलिया, सैजना, बंदिया, शिवरामपुर गांवों के मुकेश सिंह, गिरिन्द सिंह, वीरेन्द्र यादव, पप्पू यादव, कश्मीर सिंह, वीरपाल यादव, मोहब्बत शाह, जगत पाल सिंह आदि थे।
उधर जनपद में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र का शहर आने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र व एमएलसी विनोद पांडेय का भाजपाइयों ने कनेंग स्थित एक पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर स्वागत किया। इसके बाद आयोजित सभा में कलराज मिश्र ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। एमएलसी विनोद पांडेय ने भाजपा को ही भ्रष्टाचार रोकने के लिए सक्षम बताया। नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना व संगठन मंत्री राहुल ने भी सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह चैहान व संचालन जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने किया। बाबूराम गुप्ता, जेपीएस राठौर, बलवीर सिंह, सतेन्द्र शुक्ला, डीपीएस राठौर, रजनीश दीक्षित, हरिकृष्ण गुप्ता आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हर ओर गूंजा अन्ना हम तुम्हारे साथ हैं बच्चे से लेकर बूढ़ा तक अन्ना के साथ

Posted on 23 August 2011 by admin

जिले में कई संगठनों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्षन रखा उपवास

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का इण्डिया अगेस्ट करप्शन मूवमेंट को पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश सर्राफ अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शहीद उद्यान के बाहर 16 अगस्त से लगातार आज 20 अगस्त को भी अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा महात्मा गांधी द्वारा सत्यग्रह करके देश से गोरे अंग्रेज तो भगा दिये। केन्द्र सरकार में बैठे यह काले अंग्रेज प्रदेशांे के साथ-साथ देश की जनता को लूटकर विदेशों में हिन्दुस्तान का पैसा जमाकर रहे हैं। देश प्रदेश की जनता अब जागरूक हो गयी हैं। आज सबक सिखायेगी। आम जन इन भ्रष्टाचारियों की शिकायत किससे करे जिससे करे वह भी महा भ्रष्टाचारी। महात्मा अन्ना हजारे ने देश की जनता को जगा दिया है बूढ़े से लेकर जवान बच्चे तब भ्रष्टाचार समाप्त करने के इस आन्दोलन में कूद पड़े हैं। जनता व सरकार की आर पार की लड़ाई में केन्द्र सरकार नेस्तनाबूद हो जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतीश सर्राफ, कौशल किशोर वर्मा महामंत्री क्षेत्रीय स्वर्णकार वि. परिषद श्याम बिहारी लाल वर्मा कोषाध्यक्ष, सरदार कुलदीप सिंह, गिरीश चन्द्र गुप्ता निशात टाकीज, संरक्षक विजय गुप्ता महामंत्री हलवाई एसोसिएशन संजीव कपूर युवा जिला उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र पाल सिंह गोष्ठी नगराध्यक्ष, अनिल सक्सेना आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
देश मंे व्याप्त भ्रष्टाचार के समूह उन्मूलन के लिए जन लोकपाल विधेयक संसद में पेश किये जाने की मांग को लेकर गांधी वादी समाज सेवी वयोवृद्ध अन्ना हजारे द्वारा जो देश व्यापी आन्दोलन छेड़ा गया है और जिस तरह इस आन्दोलन को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उसे देख कर यह कहना अप्रत्याशित नहीं होगा कि यह आन्दोलन कांगे्रस के ताबूत की कील साबित होगा। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मीडिया प्रभारी नरेश पांचाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चारो ओर से घिर चुकी केन्द्र सरकार और अन्ना हजारे के आन्दोलन से कंाग्रेस युवराज राहुल गांधी और बड़बोले महासचिव दिग्विजय सिंह की भी बोलती बन्द है। संसद में मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद जबाब देने की स्थिति में नहीं है। कैंसर की तरह सारे देश में फैले भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है। आम आदमी इससे पीड़ित है लेकिन कांग्रेसी भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम मंे गायत्री शक्ति पीठ शाहजहांपुर ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। डाॅ प्रणव धंड्या के 24 व 25 अगस्त को रामलीला मैदान में घोषणा के बाद गायत्री परिजनों में भी इस लड़ाई को लेकर गजब उत्साह आ गया है।
गायत्री शक्ति पीठ गौहरपुरा मंे हुई प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल की बैठक मंे अन्ना हजारे को पूर्ण समर्थन दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए शक्ति पीठ की जिला संचालक उर्मिला ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की लड़ाई ने लोगों में अलख जगा दी है। परमपूज्य गुरूदेव पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य भी विचार क्रान्ति के जरिय व्यक्ति मंे वह सोच पैदा करना चाहते थे कि उसके अंदर की बेईमानी व भ्रष्ट आचरण को मारा जा सके। अन्ना हजारे की इस जंग मंे इसी कारण गायत्री परिवार भी शामिल हुआ है। बैठक में व्यवस्थापक राजाराम मौर्या, विद्याधर मिश्रा, जमुना गुप्ता, राधा अग्रवाल, पी.डी. लाहौरी, मुकेश अस्ताना, पुनीत मिश्रा, वीरेन्द्र सक्सेना आदि उपस्थित थे।
शोषित समाज मोर्चा ने जिलाधिकारी को भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन दिया जिसमें कहा गयाा कि भ्रष्टाचार के वातावरण मंे रिश्वत खोरी, दलाली राजनैतिक हस्तक्षेप आदि भ्रष्टकारकों से समाज के शोषित वंचित पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दलित पिछड़े बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने अम्बेडकर ग्राम विकास योजना की परिधि में जिन-जिन अम्बेडकर ग्रामों का चयन किया गया है। उसमें भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी आदि के कारण पक्षपात एवं अन्याय किया गया है। शोषित समाज मोर्चा ने 23 अगस्त को कलेक्ट्रेट गेट पर निर्णायक सत्याग्रह आन्दोलन के आयोजन का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में मो. नवी, राममूर्ति शर्मा, प्रमोद कुमार, वासुदेव आदि थे।
भ्रष्टाचार, कालेधन एवं सरकारी लेखपाल बिल के खिलाफ एवं जन लोकपाल बिल के समर्थन में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की राष्ट्र निर्माण पद यात्रा एवं भ्रष्टाचार की अर्थी निकाली। राष्ट्र निर्माण पद यात्रा के सैकड़ों कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगांे ने भाग लिया। इसमंे लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगा रहे थे और देशभक्ति सेे ओत प्रोत थे। वंदेमातरम भारत माता जय घोष गूंज रहा था। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के मण्डल प्रभारी अशित पाठक ने कहा कि देश आज जाग चुका है। आज स्वामी रामदेव ने भ्रष्टाचार एवं कालेधन के खिलाफ जो राष्ट्र व्यापी आन्दोलन शुरू किया। उसको अन्ना जी ने चरम पर पहुंचा दिया। आज प्रत्येक युवा को आगे आकर अन्नाराम बनने की जरूश्रत है। जिससे इस मुहिम के एक जुटता से भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जा सके। इस अवसर पर उमेश अरोड़ा, मदन लाल, विश्वनाथ, रामलाल आहुजा, सोनी, अनूप गुप्ता, अजय, अवनीश द्विवेदी, संतोष, मोहित, आदित्य शुक्ला, देश दीपक आशू, डीके वर्मा आदि के साथ सैकड़ों लोग एवं सामाजिक संगठन उपस्थित थे। आशीष शुक्ला, चन्द्रकान्त, नवीन चिनारिया, महिपाल सिंह, सरोज गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, अलाना मिश्रा, केके सक्सेना, अवनीश द्विवेदी आदि उपस्थि थे।
वहीं शिव सेना जिला प्रमुख डाॅ सुरेश सिंह ने कहा कि इस आन्दोलन में उनका व शिव सेना का पूरा सहयोग रहेगा। लोक जन शक्ति अभियान द्वारा आयोजित अन्ना हजारे के समर्थन के धरना, उपवास व सांकेतिक अनशन का पूर्णतया समर्थन किया है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष नीरज बाजपेई ने लोकजन शक्ति अभियान के संयोजक चन्द्रवीर गंगू के द्वारा शहीद पार्क पर अन्ना हजारे के समर्थन मंे चलाये जा रहे उपवास धरना मंे आज चैाथे दिन भी उपवास पर बैठकर समर्थन दिया। उन्हांेने धरना स्थल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अन्ना हजारे को तिहाड़ जेल में बिना शर्त रिहा करना जनता की जीत है। देश की 120 करोड़ जनता को किस प्रकार लोकतंत्र के दो स्तम्भ कार्य पालिका व न्याय पालिका लूट कर खोखला किये जा रहे हैं। इसलिए आज अन्ना हजारे ने जो बीड़ा उठाया है उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़कर उनकेे द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें। उनके साथ मुख्य रूप से विजय पाण्डेय, शिवम सक्सेना, दिनेश, देवराज, वैभव शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, सत्यनारायन मिश्रा आदि मौजूद थे।
मीरानपुर कटरा में नगर के व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष पुनीत गुप्ता के नेतृत्व में नगर के युवाओं ने विशाल रैली निकाली। जहां युवा भ्रष्टाचार को समाप्त करने नारे दे रहे थे। वहीं भ्रष्टाचार विरोधी पट्टिकायें लेकर पूरे नगर मंे घूमे और केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाकर मुहिम तेज करने का आवाहन किया। इस मौके पर सज्जन खां, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, अमित अवस्थी, मो. अकरम, जावेद खां, इकबाल शरीफ, विवेक, मनोज, रामनिवास सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्ना इमरजेंसी, मींसा, भारत रक्षा कानून, आजादी की दूसरी जंग, शब्दों का रहा बोलबाला

Posted on 22 August 2011 by admin

जनलोकपाल बिल अन्ना के अंादोलन का दायरा काफी बढ़ चुका हैं अन्ना की आवाज को बाबा रामदेव की तरह दबाने की कोशिश में आग में घी का काम किया। अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आपात काल भुगत चुके लोग। जनपद के गली कूचों ग्रामीण क्षेत्रों के वाशिंदे अपने घरों से निकलकर आजादी का दूसरा उन्माद बताकर अपनी उपस्थिति का एहसास करवा रहे है। हमारें संवाददाता को आपात काल में भेजे गए जेल के शिकंचों में रहे भुक्त पूर्व विधायक विद्याराम वर्मा ने कहा कि आज के हालात अघोषित इमरजेंसी जैसे बन रहे है। कामरेठ आशुतोष अग्निहोत्री कह रहे है कि नागरिक के मौलिक अधिकार विचारों की अभिव्यक्ति की स्तंत्रता छीनी जा रही है। पूर्व मंत्री डा. अशोक बाजपेई ने कहा कि आपात हमनें भुकता है सवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई तानाशाही जैसे हालात बन रहे हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वयोवृद्ध बुजुर्ग भोला पाण्डेय, महादेव प्रसाद शुक्ला, रमाभरोसे आर्य, अफसोस जताकर कहते है कि हमारा शरीर साथ नहीं देता नही ंतो सरकार को हम यह बात देतें कि हमारी आवाज दबाने का परिणाम क्या होता है। सभी कहते है जनतंत्र में जन की ही आवाज चलेगी। या फिर सरकार की मनमानी। इसी प्रकार पूरा जनपद धीरे धीरे अन्नामय हो रहा हैं। मैं अन्ना हो रहा हूं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विनाश कारी कहर खतरे के ऊपर बह रही रामगंगा

Posted on 22 August 2011 by admin

आखिरकार विनाशकारी बाढ़ का तांडव जनपद में शुरू हो गया। चार लाख 72 हजार क्यूसेक पानी छोडे़ जाने से जनपद में बाढ़ की आशंका निर्मूल नहीं थी अब तो शुरूआत हो चुकी है शासन का पूरा प्रयास धरा का धरा रहा गया। और वह बौना साबित हो रहा है  पिछले साल की बरबादी अस्सी सालों की गृहस्थी को लोग बना भी नहीं पाए थे कि दूसरी बार आपदा को ईश्वरीय लीला कहकर कोस रहे हैं। ग्रामीण कह रहे है कि ईश्वर हम यहां पर पैदा ही क्यों हुए जहां आफत से छुटकारा नहीं मिल रहा। कटियारी क्षेत्र हरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, सवायजपुर के सैकड़ों गांवों का अस्तित्व पहले ही मिट गया था। और अब फिर मिटने जा रहा हैं वह भी पहाड़ो पर हुई बारिश का नतीजा भुगत रहे है यहां के ग्रामीण कहते है सरकार क्यों नही सोचती है प्रशासन गांव गांव खाली करने का आदेश दे रहा है चालीस नावों की व्यवस्था कर दी है महिलाओं और बच्चों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। पर मवेशी बेमौत मारे जाएगें। नेताओं की आमद राहत शिविर द्वारा मामूली राहत बाढ़ से ग्रसित इलाकों में रामगंगा का जलस्तर 137.70 मीटर दर्ज है जो खतरें के निशान से 80 सेमी ऊपर है गंगा खतरें के निशान से 10 सेमी ऊपर है गर्रा नदीं खतरे के निशान से केवल 60 सेमी नीचे बह रही हैं दो दिनों के अंदर पानी का स्तर बढ़ने की सूचना पर प्रशासन और निवासियों के होश ठिकानें पर नहीं हैं क्षेत्र के चंद्रमपरु, गोरिया, नंदना, अरवल, सुदनीपुर, अर्जुनपुर, आदि गांवों का अस्तित्व पहले भी मिट गया था। फिर अस्तित्व मंे आया अब फिर वहीं तबाही शुरू। आबाद और बरबाद होने का मंजर हमारें जीवन की कार्यशैली बन चुका हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यवस्था का भ्रष्टाचार इतना क्रूर होता है कि वह व्यक्ति को भ्रष्ट आचरण के लिए मजबूर कर देता है: स्वामी चिन्मयानन्द

Posted on 20 August 2011 by admin

spn-04व्यवस्था का भ्रष्टाचार इतना क्रूर प्रभाव वाला होता है वह व्यक्ति को भ्रष्ट आचरण करने के लिए मजबूर कर देता है। ऐसे में लोक जीवन भ्रष्टाचार निरन्तर गहरी जगह बनाता चला जा रहा है। व्यक्ति मजबूरन इस खाई में गिरता है और इससे सहजता से निकल नहीं पाता। इस व्यवस्था के भ्रष्टाचार में आज आम आदमी को इतना व्यथित कर दिया है कि व्यक्ति इसके खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। यह विचार पूर्व केन्द्रिय गृह राज्य मन्त्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने व्यक्त किए। स्वामी चिन्मयानन्द एस.एस. कालेज में आयोजित लोकपाल विधेयक और अन्ना हजारे विषयक परिचर्चा के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गयी स्वाधीनता की लड़ाई उतना गुलामी के विरूद्ध नहीं थी जितनी कि उस क्रूर भ्रष्टाचार के विरूद्ध थी जिससे कि देष व्यथित हो गया था। ऐसे में गांधी जी ने व्यवस्था परिवर्तन की जो आवाज उठायी वह जन-जन की आवाज बन गयी। यही स्थिति एक बार पुनः देष में निर्मित हो गयी। आज हमें लगता हो कि देष स्वाधीन हुआ है परन्तु वह व्यवस्था की गुलामी से आजाद नहीं हुआ है। यह शोषक खून चूसने वाली व्यवस्था जब तक रहेगी तब तक कुुछ सुधार नहीं होगा। इसी कारण अन्ना ने जब व्यवस्था बदले के बात की तो जनान्दोलन खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल भ्रष्टाचार के खिलाफ उंगली उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सके तभी अन्ना ने इतना बड़ा सामाजिक आन्दोलन उद्वेलित कर दिया। यदि विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया होता तो अन्ना को अनषन करने की आवष्यकता नहीं पड़ती।
उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि जनलोकपाल बिल चुने हुए लोगों द्वारा नहीं बनाया गया परन्तु सरकार यह कहकर झूठ बोल रही है। सरकार ने जिस संगठित साम्प्रदायिक हिंसा बिल को संसद में प्रस्तुत किया है वह भी 21 गैर राजनैतिक लोगों द्वारा बनाया गया है। सरकार जब उस बिल को संसद में प्रस्तुत कर सकती है तो फिर जन लोकपाल बिल को क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि जब तक शासक अमीर होते रहेंगे और जनता गरीब होती रहेगी तब तक ऐसे आन्दोलन तो जन्म लेते ही रहेंगे। ऐसे आन्दोलनों की जिम्मेदारी सरकारी की है जनता की नहीं। विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेष भइया ने कहा कि स्वतन्त्रता से पहले जो हमारी गर्दन पर चलती थी वह विदेषी थी परन्तु वह छुरी देषी हो गयी है। परन्तु उसने गर्दन पर चलना नहीं छोंड़ा। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं वरन् सदाचार के समर्थन में खड़े होना होगा। आज पैसे का महत्व बढ़ा है जिसके चलते भ्रष्टचार को बढ़ावा मिला है। यही नहीं आज आर्थिक विषमताएं बढ़ी हैं जिसके कारण ज्यादा नुकसान हो रहा है। गरीबी उतनी भयानक नहीं है जितनी की आर्थिक विषमता। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सुरेष मिश्र ने कहा कि जो प्रकाष की किरण अन्ना ने दी है सब उसी में अपना रास्ता तलाष रहे हैं। अन्ना ने कृष्ण की भांति गोवर्धन पर्वत उठा लिया है हम सब भ्रष्टाचार की अतिवृष्टि से बचने के लिए उसके नीचे आ जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गद्दी नसीन लोगों को आदमकद आईनों के सामने खुदको खड़ा कर देखना चाहिए। नहीं तो नौजवान उन्हें पकड़कर आईनों के सामने खड़ा कर देंगे। सत्ता में बैठे लोग जनाक्रोष को देख कर आज बदहवास हैं। सत्ता के पास कोई नहीं है जो देष के समक्ष आकर स्पष्टीकरण दे सके। यही स्थिति रही तो गोमुख पर बैठे लोगों की गर्दन इस देष का युवा मरोड़ देगा। युवाओं का यह अथाह सागर जिस दिन अपनी सीमाएं तोड़ देगा भ्रष्टाचार समूल बह जाएगा।
व्यापारी नेता कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि देष में जो भी भ्रष्टचारी है उसे जेल तो जाना ही चाहिए परन्तु जेल जाना ही पर्याप्त नहीं है उससे देष का पैसा वसूला जाना चाहिए और वह उस आदमी तक जाना चाहिए जिसका कि वह हक है। हमें सबसे पहले स्वयं ईमानदार बनना होगा। अन्ना की आवाज इसी लिए ललकार बन पायी क्योंकि वह सच्चे व ईमानदार हैं।
डाॅ. रवि मोहन ने कहा कि लोगों का विष्वास संसद से उठ रहा है संसद को सुप्रीम कोर्ट निर्देष देता है कि उसे अनाज का वितरण किस प्रकार करना चाहिए। यह बहुत ही शर्म की बात है। हम मानते हैं कि हम अपने प्रतिनिधि के रूप में पांच साल के लिए एक सचेत और जाग्रत को चुनकर भेजते हैं पर वह संसद में जाकर सो जाता है। तब अन्ना हजारे जैसे लोग आते हैं और उन्हें झकझोर कर जगा देते हैं।
विषय का प्रवर्तन करते हुए प्राचार्य डाॅ. ए.के. मिश्र ने कहा कि नेताओं को संसदीय मर्यादाओं का पालन करना होगा। तभी भ्रष्टाचार समाप्त होगा। गांधी दर्षन विषय के मूल में भारतीय सनातन परम्परा है उसे जीवन में उतारना होगा तभी व्यक्ति के परिवर्तन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो सकेगी और यही प्रक्रिया एक अच्छे समाज के निर्माण का आधार बनेगी।
परिचर्चा में इसके अतिरिक्त सुरेष सिंघल, डाॅ. हेमेन्द्र वर्मा, रोटेरियन अजय शर्मा, कीर्तिमान प्रकाष च्यवन, आषीष अर्जुन, संतोष पाण्डेय तथा इंजीनियर आर.के. अग्रवाल आदि ने भी विचार प्रकट किए। इससे पूर्व अतिथियों ने शुकदेवान्नद जी तथा धर्मानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलि अप्रित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। इस अवसर पर एस.एस. कालेज की छात्राओं ने वन्देमातरम तथा राष्ट्रगान गाया। लाॅ कालेज की छात्रा कु. रीतिका श्रीवास्तव ने अन्ना हजारे की अपील पढ़ी।
परिचर्चा के समापन पर आभार लाॅ कालेज के प्राचार्य डाॅ. संजय वरनवाल ने व्यक्त किया जबकि संचालन छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने किया। इसके उपरान्त उपस्थित गणमान्य नागरिकों तथा विद्यार्थियों द्वारा एक कैण्डिल मार्च निकाला गया जिसमें वे भ्रष्टाचार के विरूद्ध और अन्ना हजारे के समर्थन मे नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ. अवधेषमणि त्रिपाठी, ओंकार मनीषी, डाॅ. के.के. शुक्ला, विभा अग्रवाल, अनिल मालवीय, प्रमोद गुप्ता, श्रीमती पूनम टंडन, मो. नाजिम, पंकज आचार्य, केषव चन्द्र मिश्र, गोपी वल्लभ सक्सेना, निर्मल कटियार, सुधीर टंडन, डी.सी. पाण्डेय, राजेष सिंह चैहान, डाॅ. एस.पी. अग्निहोत्री, हरिष्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ. अनुराग अग्रवाल, डाॅ. प्रभात शुक्ल, डाॅ. मीना शर्मा, डाॅ. आदर्ष पाण्डेय सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in