Archive | राज्य

एचटीलाइन से छात्रा की मौत

Posted on 28 September 2011 by admin

बिजली विभाग अपनी लापरवाही और जान की कीमत कब समझेगा जब शायद सामूहिक हादसा नहीं हो जाएगा। क्योंकि एक दो बार के हादसों से वह सुधरना नहीं चाहता। अब आम जनता की यही सोच बन चुकी है। सुरसा के मोहकम पुर निवासी अशोक की पुत्री रूबीना 13 वर्ष गांव के ही आशा सिंह माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी। परिवार मेहनत मजदूरी करता और वह पड़ोस के गांव फतियापुर गई हुई थीं। दोपहर बाद वापस आ रही थी ईट भटठोे के पास एचटी लाइन टूटी पड़ी थी रूबीना का उसपर पैर पड़ गया। और वह मौके पर मौत का शिकार हो गई। ग्रामीण इकट्ठे हेा गए बिजली विभाग की लापरवाही पर उनमें एक फिर रोष जागा। सब यह कह रहे थे कि बिजली विभाग चेतना नहीं चाहता शायद अब बड़ा आंदेनल करना पड़ेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद ग्रामीणों को समझाबुझाकर वापस किया और विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिक्ख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मेरठ जिले के बी.एस.पी. विधायक हाजी याकूब कुरैशी बी.एस.पी. से निलम्बित

Posted on 27 September 2011 by admin

  • बी.एस.पी. सभी धर्माें का आदर करने के साथ ही समाज में भाईचारा स्थापित करने की प्रबल पक्षधर है
  • हाजी याकूब कुरैशी को पार्टी व संगठन के किसी भीकार्यक्रम में शामिल न किये जाने के निर्देश

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी के आदेशानुसार, बहुजन समाज पार्टी ने मेरठ शहर से बी.एस.पी. विधायक हाजी याकूब कुरैशी को बी.एस.पी. से तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उनके निर्देशानुसार भविष्य में श्री याकूब कुरैशी को पार्टी व संगठन के किसी भी कार्यक्रम में न तो बुलाया जायेगा और न ही सम्मिलित किया जायेगा।
बी.एस.पी. के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस निर्णय की जानकारी आज यहाँ देते हुये बताया कि हाजी याकूब कुरैशी वर्ष 2007 में विधानसभा के आम चुनाव में अपने खुद के द्वारा व बनायी गई पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुने गये थे और बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध करके फिर इन्होंने अपनी पार्टी को बी.एस.पी. में विलय कर दिया था। श्री कुरैशी पहले से ही विवादित रहे हैं और समय-समय पर विवादास्पद बयान देते रहे हैं। उन्होंने मेरठ में आधुनिक पशुवधशाला के शिलान्यास के मौके पर सिक्ख समुदाय के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे सिक्ख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं थी और उनमें जबरदस्त आक्रोश फैल गया था।
श्री मौर्य ने कहा कि हाजी याकूब कुरैशी द्वारा सिक्ख समुदाय के बारे में दिया गया आपत्तिजनक बयान अनुशासनहीनता की परिधि में आता है और उन्होंने इस प्रकार आपत्तिजनक बयान देकर पार्टी के अनुशासन को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. सभी धर्माें का आदर करती है और समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे के आधार पर चलती है। उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. एक अनुशासनप्रिय राष्ट्रीय पार्टी है, जो अपने सदस्यों से यह अपेक्षा करती है कि वे पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों व गतिविधियों में पूरी निष्ठा व लगन के साथ शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है, उसके विरूद्ध पार्टी नेतृत्व द्वारा सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाती है। उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. ने उनके इस बयान को बड़ी गम्भीरता से लेते हुये उन्हें पार्टी से निलम्बित करने का निर्णय लिया है।
श्री मौर्य ने कहा कि बी.एस.पी. किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती और ऐसे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करती है, जो पार्टी के नीतियों और विचारधारा के प्रतिकूल आचरण करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना देकर दी सरकार को चेतावनी

Posted on 27 September 2011 by admin

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उ0प्र0 माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ का  एक दिवसीय  धरना प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर हुआ। धरना स्थल पर पूरे जनपद के वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय से आये हुए सैकडांे शिक्षकों एंव शिक्षिकाआंे केा सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने कहा कि आज हम प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री केा ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को चेतावनी दिया जा रहा है और यदि समय रहते वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का सीध्र निस्तारण नही किया गया तो आगामी अक्टूबर माह में व्यापक संघर्ष की रणनीति के तहत आन्दोलन कर एक निर्णायक स्थिति के बाद ही समाप्त होगा।
कार्यक्रम संचालन कर रहे जिला महामंत्री देबेन्द्र कुमार पाठक  ने कहा कि संघर्षरत वित्तविहीन शिक्षकेां का आर्थिक एंव सामाजिक संकट गहराता जा रहा है‘‘ कुभुक्षित किं न करोति पापम्’’ की उक्ति को चरितार्थ करते हुए बताया कि यदि भविष्य में यह पीड़ा आक्रमक या अन्दोलनात्मक रूख अख्तियार कर लेती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मण्डल अध्यक्ष अनुराग द्विबेदी ने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षकेा के शोषण का अधिकार जिस नीति के तहत ईजाद किया गया है वह संविधान की मूल नैतिक भावनाअेां एंव जनतात्रिंक मूल्यों के विरूद्व है। इस अवसर पर जिला केाषाध्यक्ष मो0 मजहर द्वारा कहा गया कि आर्थिक एंव सामाजिक संरक्षण सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रान्तीय संगठन मंत्री वायु नन्दन उपाध्याय ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल देते हुए आगामी आन्दोलन में भरपूर भागेदारी का आवाहन किया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा0 रीता तिवारी,महामंत्री अलका सिंह,उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सरिता द्विबेदी, अविनाश, जितेन्द्र सिंह, जमुना प्रसाद गुप्त,बिजय श्रीवास्तव,राजनाथ यादव,रणबीर सिंह,अजीत पाण्डे,बृजेश सिंह,समरबहादुर सिंह,श्याम नरायण पाण्डेय,लोकेश शुक्ला,अत्री शुक्ला,अवधेश श्रीवास्तव, तीरथ राज सिंह,केडी मौर्या,विन्दू तिवारी,आशिक अली,माजिद अहमद आदि सैकडो वित्तविहीन शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगामी चुनाव में किसान मित्र करेंगे बसपा सरकार का विरोध

Posted on 27 September 2011 by admin

किसान मित्रों ने  बकाये मानदेय के भुगतान के लिए किसान मित्र वेलफेयर एशोसिएशन ने शहीद पार्क , जिला पंचायत में एक बैठक की। बैठक में बागामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि किसान मित्रों को सिर्फ 1000 रू0 प्रति माह मानदेय तथा 220 रू0 यात्रा भत्ता दिया जाता है। परन्तु सरकार कर निरंकुशता के चलते अप्रैल 2010 से अब तक किसान मित्रों का मानदेय बकाया है। मानदेय का भुगतान न होने ने कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। किसान मित्रों की एनजीओ के माध्यम से हो रही भर्ती का विरोध भी किया गया। किसान मित्रों ने सर्व सम्मति से बैठक में निर्णय लिया कि यदि मानदेय का भुगतान शीर्घ न किया गया तो आगामी विधान सभा के चुनाव में बसपा सरकार का विरोध करेंगे। बैठक में शिव नायक वर्मा, राजीव सिंह, सन्दीप पाण्डेय, शिव मूर्ति यादव, लालेन्द्र प्रताप सिंह, करूणा निधान, मनोज कुमार, पारस राम, कृष्ण कुमार,राजेन्द्र कुमार यादव, राहुल गुप्ता,जगदीश प्रसाद, अरविन्द मौर्या, वेद प्रकाश, लाल बहादुर, अनिल कुमार, श्याम बहादुर, गोरख नाथ सिंह, राम जी एवं अमर बहादुर यादव मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा ने मनाया प. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिन समारोह

Posted on 27 September 2011 by admin

जनसंघ के कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

spn-06भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस एक मैरिज लाॅन में मनाया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डाॅ प्रकाश मालगावे ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी का दर्शन जिस काल मंे आया था उस समय और आज के समय में भिन्नता नहीं है।  उन्हांेेने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित जी ने यह सोचा नहीं था कि स्वतंत्रता के बाद देश के राजनैतिज्ञों का इतना पतन हो जायेगा और राजनीति भ्रष्ट लोगों के हाथांे में चली जायेगी। आज देश के उच्च पदों पर बैठे लोगों को कानून का भी भय नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोग हमारी नकल करके आगे बढ़े हैं। आज देश का दुर्भाग्य है कि हम उनकी नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र में केाई खतरा बढ़ता है तो देश के लोगों की एक जैसी ही प्रतिक्रिया होती है। जन्म दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कश्यप ने कहा कि देश व प्रदेश में दलितों व किसानों का उत्पीड़न नहीं है प्रदेश की मुख्यमंत्री केवल जाति के नाम पर वोट ले रही है। नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय जी असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। विधायिका कृष्णाराज ने कहा कि उनका सपना साकार करने के लिए सभी को भ्रष्ट सरकारों को हटा देना चाहिए। जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने कहा कि  2012 के चुनाव में भाजपा को भारी विजय दिलाकर उनके सपने को साकार करने का संकल्प लें। समारोह में जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं में चोवर लाल, आदित्य प्रकाश, किशन लाल, राजेन्द्र प्रसाद, रमाऔतार, राजेन्द्र सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजाराम मिश्र, रामप्रकाश श्रीवास्तव, श्याम नारायन मिश्र, दलसिंह यादव, वीरेन्द्र पाल सिंह, रजनीश दीक्षित, छोटे सिंह, शम्भू शरण त्रिवेदी, नेतराम, जयेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, नत्थू सिंह, राजकुमार दीक्षित आदि शामिल रहे। संचालन सत्यपाल सिंह चैाहान व संतोष दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीबों की मद्दगार है बसपा सरकार

Posted on 26 September 2011 by admin

manna-chc1आम जनमानस के गरीब तबके की हर हाल की मजबूती को प्रदान करने की तमन्ना रखने वाली यह बसपा की सरकार उपस्थित जनसमुदाय इसी बात का द्योतक है कि यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अब्दुल मन्नान ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने की। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को कानूनी सहायता हेतु अधिवक्ता शासन स्तर से मिलेगा। चेहरा बदलकर राजनीति करने वालों की कलई खुल जाती है जब चुनावों में हार कर वे गायब हो जाते है। जिलाधिकारी श्री राठौर ने जिले में 5 सीएचसी बनाए गए है जिनमें से 4 संडीला तहसील की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 52 हजार लोगों को महामाया योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। नवनिर्मित भवन को काबीना मंत्री एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्हांेने दो नीम के पेड़ भी लगाए। सांसद अशोक रावत ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश अवस्थी, धर्मेद्र त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, संतराम आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

8 लाख रूपए की खाद पकड़ी गई

Posted on 26 September 2011 by admin

गुप्त रूप से प्राप्त एक सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने अमर सिंह ने शहर कोतवाल यूपी सिंह के साथ रेलवे गंज स्थित एक खाद की दुकान पर छापा डालकर 8 लाख रूपए की खाद तथा 800 खाली बांेरियां भी बरामद की। उन खाली बोरियों में नकली खाद भरकर बेची जाती थी। जिला कृषि अधिकारी और शहर कोतवाल ने रेलवे गंज में श्री कृष्ण अग्रवाल की दुकान और गोदाम दोनों जगह पर एक साथ छापा मारा जिसमें 8 लाख रूपए की खाद और खाली बोरी जो डीएपी की थी उनमें खाद भरकर बेची जाती थी। इसके अलावा जिंक सल्फेट क्यूरोबिन पालीथिन कीटनाशक के डिब्बे तथा अन्य काफी सामान भी बरामद किया। वहां पर खाद की पैकिंग का काम भी होता था। श्रीकृष्ण अग्रवाल का एक गोदाम सीतापुर रोड़ कंजड़पुरवा मेें भी है वहंा और घर पर दोनों जगह केवल पैकिंग और बेचने का काम होता था। कृषि अधिकारी एवं शहर कोतवाल का यह कहना कि बरामद सैंपल के आधार पर जो प्रयोगशाला भेजे जा रहे जंाच रिपोर्ट पर कार्यवाही की जाएगी। जबकि व्यापारी श्रीकृष्ण का यह कहना है कि हमारा भाई जयकिशन जो कुछ दिन पूर्व सेक्स रैकेंट कांड का आरोपी है उसने हमसे 10 हजार रूपए मांग थे। वह हमनें नहीं दिए इस लिए उसने फर्जी सूचना देकर हमकों परेशान करवाया। जिससे पुलिस ने छापा डाला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कर्तव्य प्रेरणा से कार्य करे अधिकारी-कामिनी अग्रवाल

Posted on 26 September 2011 by admin

विकास भवन के सभागार मेें स्थानीय निकाय की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी पूरी तैयारी और जबावदेही सुनिश्चित करके आवें। विकास कार्यो में रूचि लेकर सभी अपना काम करें। जिला परिषद की अध्यक्षा ने जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सवालों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों को अवश्य करना चाहिए। जिससे विकास की गुणवत्ता पर कोई सवाल न उठ सकें। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी संबंतिध अधिकारियों की जो भी समस्या या बाधकता बनती है उन्हंे दूर करें। ताकि प्रगति में वृद्धि हो सके। उन्हांेने अधिशाषी अभियंता जलनिगम को जनप्रतिनिधियों की सूची के अनुसार हैण्डपंप लगवाने का निर्देश भी दिया। पीडीडीआरडीए श्री निवास ने वित्तीय वर्ष मनरेगा मंे 8548.47 लाख रूपए का व्यय होना बताया जिसमें 97515 परिवारों का रोजगार उपलब्ध हुआ। श्री मिश्र ने बताया कि स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में 4728 स्वरोजगारियों को 1553.57 लाख रूपए का ऋण दिया गया और 462.93 लाख का अनुदान भी दिया गया। 725 इंदिरा आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष में 2651 आवासों का निर्माण करवाया गया। बैठक मंे पीडब्लूडी, विद्युत, नलकूप, जिलानिगम, सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने समीक्षा बैठक में जिला परिषद की अध्यक्षा को समुचित जबाव दिया। इस अवसर पर सांसद, विधायक, और जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र सरकार पूर्णतः भ्रष्ट है

Posted on 25 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार पूर्णतः भ्रष्ट है और यह सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। वित्त मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वे यहां पर विजय संकल्प सम्मेलन मोहम्मदी, लखीमपुर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा कि 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तथ्यों के आधार पर वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय भी पूरी तरह शामिल है। यह सरकार भ्रष्ट है बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी इनको जानबूझ कर समर्थन दे रही हैं। वे इनके हर प्रकार के कृत्य में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि योजना आयोग द्वारा जिस प्रकार से अव्यवहारिक रिपोर्ट पेश की गई है उसके हिसाब से हिन्दुस्तान में कोई गरीब है ही नहीं। यह गरीबों के मुंह पर करारा तमाचा है। आज कांग्रेस के क्र्रियाकलापों के कारण देश टूट रहा है। आतंकवादियों का फंासी नहीं दी जा रही है जिससे आतंकियों का मनोबल बढ़ रहा है।
000_0183उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था है। भ्रष्टाचार चरम पर है बसपा सुप्रीमो को पत्थरों के अलावा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। किसान आत्महत्या कर रहा है। खाद, बिजली, कीटनाशक समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हंै। फसल आती है तो उसका सही मूल्य प्राप्त नहीं होता तो किसान का मन विद्रोह कर उठता है। तब उनको प्रताड़ित किया जाता है। जनप्रतिनिधि बहू-बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में माया सरकार से भ्रष्ट सरकार अबतक कोई नहीं हुई। जनता से मुख्यमंत्री मिलता था यह पहली मुख्यमंत्री है जो जनता से नहीं मिलती। अगर लोकतंत्र बचाना है और भ्रष्टाचार खत्म करना है और माया सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में सुशासन दे सकती है तो केवल भाजपा। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। आम कार्यकर्ता की सहभागिता से और अच्छी छवि वाला उम्मीदवार एक रणनीति के आधार पर घोषित करेंगे। श्री मिश्र का शाहजहांपुर से मोहम्मदी जाते समय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
मोहम्मदी में विजय संकल्प सम्मेलन में लोकेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, कृष्णराज विधायक, नरेश वर्मा पूर्व विधायक, अतुल रस्तोगी, अजय मिश्रा, संदीप मेहरोत्रा नगर पंचायत अध्यक्ष, शरद बाजपेई पूर्व जिलाध्यक्ष, रामकुमार वर्मा, राजीव रंजन जिलाध्यक्ष हरदोई, वीरेन्द्रपाल यादव पूर्व जिलापंचायत शाहजहांपुर, नागेश्वर विभाग संगठन मंत्री, बलबीर सिंह प्रदेश संयोजक सहकरिता के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने गोरखपुर का दौरा किया

Posted on 25 September 2011 by admin

गोरखपुर मेडिकल कालेज में ए0ई0एस0(एक्यूट इसेंफलाइटिस सिन्ड्रोम)/जे0ई0 से पीड़ित मरीजों के लिए 80 बेड के वार्ड को आरक्षित कर आज से चालू करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में जापानी इसेंफलाइटिस (जे0ई0) बीमारी के प्रकोप को गम्भीरता से लेते हुए युद्धस्तर पर इसकी रोकथाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है  कि जे0ई0 से निपटने में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसी के साथ माननीया मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव को आज ही गोरखपुर जाकर स्थिति का मौके पर जायजा लेकर उन्हें (माननीया मुख्यमंत्री जी को) अपनी आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद गोरखपुर व बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज का दौरा किया। तत्पश्चात मुख्य सचिव ने माननीया मुख्यमंत्री जी को वहां की स्थिति सेे अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से प्राप्त फीड बैक के क्रम में निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल समस्या से ग्रसित गांवों में आगामी 15 अक्टूबर तक 02 हजार नये हैण्डपम्प प्रत्येक दशा में स्थापित कर दिए जाए। इसके अलावा खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत भी प्राथमिकता पर कराई जाये। उन्होंने जे0ई0 प्रभावित गांवों में कम गहराई के हैण्डपम्पों को चिन्हित कर (लाल रंग से पेन्ट कर) ऐसे हैण्डपम्पों के पानी को पेयजल हेतु प्रयोग में लाने पर प्रतिबन्ध लगाने तथा इन गांवों में ब्लीचिंग व फागिंग तत्काल कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकोप में आए क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए तथा जहां अभी तक जे0ई0 टीकाकरण नहीं हुआ है, वहां इसे युद्धस्तर पर शतप्रतिशत कराया जाये।
मुख्यमंत्री ने बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज, गोरखपुर को जे0ई0 के बेहतर उपचार हेतु 02 करोड़ रूपये की लागत के आठ वेंटीलेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कालेज में ए0ई0एस0(एक्यूट इसेंफलाइटिस सिन्ड्रोम)/जे0ई0 आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए 80 बेड वाले एक वार्ड को आरक्षित कर उसे आज से ही चालू करने के निर्देश देते हुए कहा कि दीर्घकालीन योजना के तहत मेडिकल कालेज गोरखपुर में जे0ई0 प्रभावित मरीजों के इलाज हेतु 100 बेडों के एक नवीन वार्ड के तत्काल निर्माण हेतु 18 करोड़ रूपये की धनराशि शीघ्र उपलब्ध करा दी जाए।
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के बाल रोग विभाग को सुदृढ़ करने तथा भर्ती मरीजों के बेहतर उपचार हेतु 02 करोड़ रू0 की धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कालेज में जे0ई0 के उपचार हेतु अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने व बाल रोग विभाग में डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ की सीटों की संख्या को 03 से बढ़ाकर 10 करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में जे0ई0 आदि रोगों से निपटने हेतु संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मरीजों के सभी आवश्यक टेस्ट मेडिकल कालेज व सम्बन्धित जिला चिकित्सालयों में ही किए जायें व उन्हें पर्याप्त दवा उपलब्ध करायी जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जे0ई0 के अधिकांश केस इलाज हेतु गोरखपुर मेडिकल कालेज आते हैं। अतः सी0एम0ओ0 गोरखपुर इसकी मानीटरिंग कर सम्बन्धित जिले के सी0एम0ओ0 को अवगत करा दें, जो अपने जिले के प्रभावित गांवों में साफ-सफाई, फागिंग व क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने गोरखपुर के समीपवर्ती जिलों व बस्ती मण्डल के जनपदों में टीकाकरण और सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ए0ई0एस0/जे0ई0 से प्रभावित जिलों में नागरिकों में स्वच्छता एवं सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय स्वायत्तशासी संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित कर अभियान चलाये जाने के भी निर्देश दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in