Archive | राज्य

हाथ धोओ जीवन बचाओ उत्तर प्रदेष ग्लोबल हैण्डवाषिंग डे 2011 मनाने के लिए तैयार

Posted on 15 October 2011 by admin

वाराणसी जिले में स्थित प्राथमिक विद्यालय, कचनार में 12 वर्षीय खुशबू अपने स्कूल में काफी लोकप्रिय है। इनको यह लोकप्रियता ऐसे हासिल नहीं हुई, चार साल पहले जब इन्होंने अपने हाथ साफ रखने के लिए साबुन से हाथ धोने की तरकीब सुझाई तो इनके उत्सुक दोस्तों ने इन्हें चारों तरफ से घेर लिया और आत्मविश्वासी खुशबू ने हाथ धोने के महत्वपूर्ण समय के बारे में अपने दोस्तों को बताया।

सन् 2008 के बाद से दुनिया भर के लोगों ने 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे के रूप में मनाना शुरू किया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बीमारियों से बचाव के लिए साबुन से हाथ धोने की महत्व पर जागरूकता फैलाना है। पिछले साल भी दुनिया भर में 70 से अधिक देशों में ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे मनाया गया जिसमें 200 मिलियन बच्चों ने भाग लिए।

उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों, शिक्षकों, बच्चों और परिवारों ने इस महत्वपूर्ण अभ्यास के लिए हर वर्ष इस दिवस को मनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की और इसके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।

इलाहाबाद में नेवादा सामोगर स्थित अपर प्राइमरी स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य श्री राम प्रसाद शुक्ला ने बताया, ‘‘पहले बच्चे अकसर बीमार पड़ जाते थे और अब खाने से पहले साबुन से हाथ धोने की अधिक से अधिक जागरूकता के साथ बच्चे प्रायः बीमार नहीं होते हैं। यह अच्छी आदत बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने में मदद करता है।’’

15 अक्टूबर, 2011 पर उत्तर प्रदेश के सभी 155000 सरकारी प्राथमिक स्कूल इस दिवस को विशेष दिन के रूप में मनायेगी और इन स्कूलों को यह सुनिश्चित करना है कि साबुन से हाथ धोने के संदेश को सभी बच्चों तक पहुँचे। उत्तर प्रदेश में लगभग 1.5 लाख आँगनवाड़ी कार्यकत्र्ता भी यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे साबुन से ही हाथ धोऐं और उनके माताओं को इस सरल अभ्यास के बारे में जानकारी हो।

अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, महत्वपूर्ण समय में साबुन से हाथ धोने से 40 प्रतिशत से अधिक अतिसार होने की दर को कम कर सकते हैं। साबुन की कमी कोई बाधा नहीं है, क्योंकि अधिकतर घरों में साबुन का प्रयोग होता है। बल्कि बाधा यह है कि लोग शायद ही कभी साबुन का प्रयोग हाथ धोने के लिए करते हैं। अपने स्थायी व्यवहार में परिवर्तन लाना और साबुन से हाथ धोने का एक नियमित अभ्यास ही यूनिसेफ के विश्वव्यापी स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रमों के प्रमुख घटक हैं।

’’बच्चे अतिसंवेदनशील होते हैं। वे अनुपातहीन रूप से अतिसारीय रोगों के शिकार हो जाते हैं। महत्वपूर्ण समय में साबुन से हाथ धोने का एक आसान तरीका जैसे कि शौचालय का उपयोग करने के बाद और भोजन करने से पहले हाथ धोना, एक कम लागत और उच्च प्रभाव वाला जीवनरक्षक हस्तक्षेप हो सकता है।’’ यह कहना था उत्तर प्रदेश के यूनिसेफ कार्यालय प्रमुख श्री अदेल खुद्र का।

इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश में लाखों बच्चे, अभिभावकगण, शिक्षकगण और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताऐं साबुन से हाथ धोने के लिए और इस संदेश को अन्य परिवारों में फैलाने लिए तत्पर रहेंगे। यह सरल संदेश है - हाथ धोओ जीवन बचाओ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार आखिर दलित चेतना के नाम पर प्रदेश के लूटतंत्र को कब तक बनाये रखेगी

Posted on 15 October 2011 by admin

dsc_0132भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार पत्थरों के कारोबार में जुटी है मूर्तियों और पार्कों के नाम पर 8000 करोड़ के ऊपर खर्च कर डाले है 685 करोड़ रूपये लागत से बने पार्क का जो मुख्यमंत्री लोकापर्ण कर रही है बेहतर होता कि इन पैसों से दलित कल्याण की योजनाओं पर काम होता तो प्रदेश के हालात कुछ और होते। जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन चकिया, शिकारगंज, बबुरी आदि स्थानों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि गम्भीर बात यह है कि यह सब दलित चेतना के नाम पर हो रहा है। प्रदेश की जनता के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वाली ये सरकार आखिर दलित चेतना के नाम पर प्रदेश के लूटतंत्र को कब तक बनाये रखेगी।
उन्होंने कहा कि चन्दौली में लोगों की फसले बर्बाद हो गई किसानों को कोई राहत नहीं मिली किसान दुखी है और परेशान है। कटेशर (चन्दौली) की घटना का जिक्र करते हुए सरकार के भूमि अधिग्रहण नीति की जमकर आलोचना की और कहा कि केवल कटेसर ही नहीं प्रदेश भर में अवैध तरीकों से भूमि अधिग्रहण किये गये। भारतीय जनता पार्टी ने कुबेरपुर (आगरा) से लेकर भट्टा परसौल तक इन अवैध अधिग्रहण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। अवैध खनन का करोबार प्रदेश भर में जारी है। बुन्देलखण्ड में इस मुद्दे पर जनता सड़कों पर है।
श्री मिश्र ने उ0प्र0 सरकार के लूटपत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि इस चन्दौली के नौबतपुर में अवैध वसूली के चक्कर में ड्राइवर को लोगों ने मार डाला। इस प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि अधिकारी आत्महत्या तक कर रहे है। पीसीएस अधिकारी हरमिन्दर राज की आत्महत्या पर सन्देह की पर्त पड़ी हुई है। सरकार को जनस्वास्थ्य के मुद्दे पर पूरी तौर से फेल बताते हुए इंसेफ्लाइिटस का मुद्दा भी उठाते हुए एनआरएचएम घोटाले की चर्चा की। कल बसपा द्वारा भाजपा द्वारा लगाये गये आरोपों पर जो सफाई दी है उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता की लोकप्रियता से कतई नहीं घबऱा रही है बल्कि उसके तानाशाही रवैये और जनता के प्रति की जा रही साजिश का पर्दाफाश करने में लगी हुई है। अपनी जनस्वाभिमान यात्राओं के माध्यम सपा, बसपा कांग्रेस के भ्रष्टाचार की मण्डली के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद कर रहे हैं।
dsc_0031भाजपा अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि हम आये हैं और हम चाहते कि जनता कुशासन के खिलाफ खड़ी हो और जागरूक हो । हम पहले से कहते रहे कि सपा शासन के अपराधी और माफिया तत्व बसपा में आ गये हैं। आज आलम यह कि उत्तर प्रदेश सरकार के 15 मंत्री किसी न किसी कारण से हटाये गये पूरी की पूरी बसपा सरकार अत्याचारी, भ्रष्टाचारी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बच्चों की पढ़ाई पर जजियाकर वसूला जाता है। प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए सरकारी धन की लूट पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कलराज जी ने प्रदेश में जो सड़कें बनवाई थी आज सरकार में बैठे लोग उस पर तारकोल तक नहीं चढ़वा पा रहे हैं।
साध्वी उमा भारती जी ने सम्बोधन करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश से जो पैसा गरीबों के कल्याण के लिए आता है वो यदि पूरा का पूरा पहंुच जाता जो हालात दूसरे होते पर भ्रष्टचार का आलम यह है कि गरीब और गरीब हो रहा है। हम ये नहीं कहते कि सत्ता में आने पर जादू की छड़ी का प्रयोग करेंगे। पर ये जरूर कह रहे हैं कि यह पूरा का पूरा पैसा पहुंचे इसकी सुनिश्चित व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून में सबको अधिकार बराबर है ऊपर वाला जब ठीक होगा तब नीचे वाले अपने आप ठीक हो जायेंगे। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भाजपा ने जो जन अभियान चलाया है उसमें पहली आहूति आप डालो। सत्ता बदलने की जिम्मेदारी आपकी व्यवस्था बदलने की जिम्मेदारी हम लेते हैं। कलराज जी की जब-जब अगुवाई होती है हमें सत्ता मिलती है।
कार्यक्रम में यात्रा प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला, रामनाथ कोविन्द, सिद्धार्थनाथ सिंह, सहयात्रा प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह, महेन्द्रनाथ पाण्डेय, रमापति शास्त्री, प्रभुनाथ चैहान, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, क्षेत्रीय मंत्री संजय राय, करूणेश शर्मा, महापौर कौशलेन्द्र, जि0अ0 राणा प्रताप सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन-जन तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाने में आशायें महत्वपूर्ण कड़ी -डीएम

Posted on 15 October 2011 by admin

गांधी भवन में आशा सम्मेलन का आयोजन

समुदाय स्तर पर सेवाओं को शत प्रतिशत पहुंचाने में आशा एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिन्हें और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने यहां गांधी भवन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आयोजित आशा सम्मेलन में आशाओं को सम्बोधित करते हुये विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शासनकी मंशा है कि ग्रामीणांचल तक के अन्तिम कड़ी तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंच सकें इसी को दृष्टिगत रखते हुये आशाओं का चयन किया गया जो ग्रामीण परिवेश से ही क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकत्री होती है। जिन्हें स्थानीय परिवेश का भलीं प्रकार ज्ञान होता है जिसके कारण आशाओं का स्वास्थ्य विभाग की प्रगति में अहम भूमिका बड़ रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 केके कटियार ने कहा कि आशाायें स्वास्थ्य सेवाओं में मनोयोग से अपनी सेवायें महिलाओं व बच्चों को उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि आशाओं की भूमिका को दृष्टिगत रखते हुये इन्हें और अधिक सक्रिय किया जा रहा है।
आशा सम्मेलन के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर प्रसाद ने आईडीएसपी व स्मार्ट कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई। इसके अलावा अपर मुख्य चिकितसाधिकारी डा0 शिवओम ने जजनी सुरक्षा योजना संस्थागत प्रसव मातृ एवं शिशु सुरक्षा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 श्रीवास्तव ने छः जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण, जिला कृषि अधिकारी डा0 पीके वर्मा ने कुष्ठ रोग के चिन्ह बचाव एवं एमटीडी से उपचार, जिला पंचायत राज अधिकारी ए0के शाही ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित बाल स्वास्थ्य पोषण माह एवं विटामिन-ए से संबंधित तथा ग्रामोदय से अवधेश मिश्रा ने ग्रामीणांचल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर गत वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने एवं आशाओं का उत्साहवर्धन करने के लिये प्रत्येक विकास खण्ड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आशाओं का चयन कर उनके किये गये कार्यों के आधार पर किया गया।
इसके अतिरिक्त आशा सम्मेलन में आशाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऊषा कनौजिया, द्वितीय रामप्यारी तथा तृतीय स्थान कमलेश सिंह ने प्राप्त किये। इसी क्रम में स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में गुरूनानक कन्या स्कूल तथा बेसिक शिक्षा के बच्चों को संयुक्त रूप से प्रथसम पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री रिणवा ने दीप जलाकर किया तथा विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन जिला  स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी राजेश भटनागर ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी सभी न्यायोचित मांगे पूरी की जाएगी

Posted on 15 October 2011 by admin

deligationसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से आज कानुपर क्षेत्र बस आपरेटर्स जनसेवक एसोसिएशन तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डलों ने मिलकर उन्हें अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिए। श्री यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को अपने चुनाव मुद्दों में भी शामिल करेगें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी सभी न्यायोचित मांगे पूरी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
कानपुर क्षेत्रीय बस आपरेटर्स जनसेवक एसो0 के अध्यक्ष श्री अशोक अंशवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने श्री मुलायम सिंह यादव को बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2005 में बसों पर प्रतिमाह 5000 रूपए की कर दर निर्धारित कर दी थी। इससे पूर्व सन् 2001 में बसपा-भाजपा सरकार ने बसों पर 12500/- रू0 प्रतिमाह का कर प्रत्यारोण कर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद बस स्वामी 5 हजार रू0 ही जमा कर रहे थे। अब बसपा सरकार वर्श 2001 से वर्ष 2007 तक की अंतरराशि मांग रही है जिसे देने में बस स्वामी असमर्थ है। उन्होने कहा कि सरकारी ज्यादती के कारण कई बस मालिक अपनी बसें बेचकर यह व्यवसाय ही छोड़ गए है। श्री अंशवानी के साथ प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री राजकुमार जुनेजा, राजीव पाठक, जोगेंन्द्र सिंह, दीपक अंशवानी एवं अजय बाजपेयी (महामंत्री) शामिल थे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन देकर बताया कि माध्यमिक शिक्षा का 75 प्रतिशत भाग माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय उठा रहे हैं। उसके बदले में सरकार से उन्हें एक रूपया भी नहीं मिलता है। इससे इनके शिक्षकों की हालत मजदूरों से भी बदतर है। उन्होने बताया कि संघ की मांगों को लेकर आज लखनऊ में धरना स्थल पर शिक्षक अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिला चिकित्सालय में लाखों की हेराफेरी, जिम्मेदार अधिकारी मौन

Posted on 15 October 2011 by admin

महिला सी0एम0एस0 के संरक्षण में हो रहा खेल

जनपद का महिला चिकित्सालय  अव्यवस्था का शिकार है। महिला मरीजों की जितना अनदेखी यहाॅ होती है इतना शायद और कहीं नहीं होता है।  अव्यवस्था का आलम यह है कि महिलाओं का प्रसव भी बेड  की अनुपलब्धता  के चलते बरामदे में  ही हो जाता है।  कुछ महलिा मरीजों के तीमार दारों ने यह बताया कि वहाॅ पर उपस्थित कर्मचारी महिला को भर्ती करने के लिए  सुविधा शुल्क कह माॅग करते हैं, तो उन्हे सुविधा शुल्क दे देता है उपके मरीजों को तुरन्त भर्ती कर लिया जाता है।  इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका  की मौन सहमति से इन्कार नहीं किया जा सकता । भ्रष्टाचार का आलम यह है कि  ग्रामीणांचल व शहरी गरीजों को सारी की सारी दवाइयाॅ बाजार से खरीदनी पड़ती है।  मरीजों का आर्थिक शोषण  खुले आम किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि सी0एम0एस0 द्वारा प्रतिमाह लाखों की दवायें व काटन बैन्डेज की सरकारी खरीद कागजों पर की जा रही है, जबकि महिला मरीजों को अस्पताल से न दवा मिलती है, न ही रक्त श्राव के समय काटन व बैण्डेज ही मिलता है। यहां तक कि ग्लूकोज बोतल (डी0एन0एस0) व एनीमा भी मरीजों का बाहर से खरीदना पड़ रहा है। इसके विपरीत इस महिला चिकित्सालय में कीमती-कीमती दवायें जैसे ओ-फ्लाक्साटिस 200, नीयोमो सलाईड, पैरासिटामाल, आयरन, कैल्शियम तक बाहर से खरीदना पड़ता है। और तो और डिस्पोजल सिरिंज, स्प्रिट, कैथेटर, बीगों सेट तक मरीजों के परिजनों को खरीदना पड़ता है। जबकि महिला सी0एम0एस0 ने मार्च में लगभग 14 लाख रूपये की दवा, पट्टी की खरीद की थी। वहीं दूसरे माह 6 लाख रूपये की दवा पट्टी खरीदी की गई। मगर मरीजों को नहीं दी जाती, आखिर लाखों की काटन व बैण्डेज कहां जा रही है। अगर सप्लाई आई है, तो अस्पताल के स्टाक बोर्ड पर लगना चाहिए। मगर न तो पूरे कैम्पस में स्टाक बोर्ड है, न ही दिवारों पर उपलब्धता दिखाई जाती है। यानि की सारी कीमती दवाओं की खरीद केवल पर्चे बिल्टी पर ही हो रही है। वहीं मरीजों से भर्ती शुल्क के अतिरिक्त मेहनताना वसूला जाता है। अस्पताल में प्रतिवर्ष गद्दा, चादर, कम्बल आदि की खरीद की जाती है। जिसमें लाखों रूपये का सरकारी व्यय होता है। मगर कभी भी बेडों पर दिखाई नहीं पड़ती है। अब तो ज्यादातर नार्मल केसों में भी उपर की कमाई के चक्कर में ड्यूटी की डाक्टर महिला मरीज का आप्रेशन कर डाल रही है। उसमें भी आपे्रशन से सम्बन्धित सामान बाहर से ही तीमारदारों को लाना पड़ता है। और तो और विभिन्न प्रकार की जांचें भी कमीशन सेट पैथोलाॅजी से कराई जाती है। यह सब कुछ मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका की संरक्षण में चल रहा है। डाॅक्टर ओ0टी0 मंे न बैठकर अपने सरकारी आवास पर प्राईवेट प्रेक्टिस करती है। सी0एम0एस0 तो प्रतिदिन ड्यूटी टाईम में भी सरकार को आम ग्रामीण मरीजों में बुरी तरह बदनाम किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना के फर्जी चेक वो भी प्रतिचेक 400रू0 एडवांस लेकर दिये जाते है। न ही मरीज की कोई पहचान, न फोटो, सिर्फ पैसा देकर फर्जी पर्चा बनवाया और 20रू0 का डिस्चार्ज कार्ड बनवाकर योजना का चेक दलालों के माध्यम से बांटा जा रहा है। उसमें पूर्व में पारदर्शिता के चलते मरीजों की फोटो लगाई जाती थी। उसे मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका व डाॅक्टर प्रभावित करती थी। मगर अब सब कुछ भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ चुका हैं। यहां तक कि टीका कर, टांका कटाई, दवा प्ट्टी का भी पैसा वसूला जा रहा है। उस पर भी घाघ कर्मचारी खुलेआम कहते है कि ‘‘माया सरकार है भईया सब कुंछ जायज है’’ सोचा जा सकता है कि सरकार किस हद तक बदनाम हो रही है। मरीजों के तीमारदारों ने, नगर की शोषण  की शिकार महिलाओं और निवासियों ने स्वास्थ्य सचिव व मुख्यमंत्री से जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निडर बनों इंसाफ पर चलो यहीं हो सिद्धांत तुम्हारा- आईजी लखनऊ परिक्षेत्र

Posted on 15 October 2011 by admin

पुलिस की नौकरी मेें पगपग पर संघर्ष का जीवन है सच्चा सिपाही वहीं है जो संघर्ष करते वक्त कभी डरता नहीं। इंसाफ के वास्ते जीवन मंे कभी डरना भी नहीं चाहिए। यह संदेश पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र के आशीष गुप्ता ने सच्चाई ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए पुलिस की जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहीं। स्पोस्ट्र्स स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर आए आई आशीष गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों का पुरस्कृत करते हुए कहा कि प्रदेश में हरदोई जिला ही एक ऐसा जिला है जिसमंे रंगरूटो का इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करवाया। रंगरूटों को संबोतिध करते हुए कहा कि परेशानियों से डरना मत सामना करों अधिकारी के आदेशों का पालन करो लखनऊ परिक्षेत्र में हरदोई का यह कार्यक्रम एक नजीर बन गया। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा आज पुलिस अधीक्षक लव कुमार जो आपके यहां पर हैं उन्होनें हमंे गुरूदक्षिणा प्रदान कर दी। क्योंकि लवकुमार को हमनें हैदराबाद पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पीरियड मंे प्रशिक्षण दिया था ठीक उसी प्रकार उन्होंने आप सभी को प्रशिक्षण दिया हैं इस प्रकार हमंे हमारी गुरू दक्षिणा मिल गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने रंगरूटों को कर्तत्य का पाठ पढ़ाया। अंत मंें एसपी लवकुमार ने रंगरूटों को संबोधित किया एवं उन्हें नैतिक शिक्षा दी। समाज सेवी उमेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे लोग जनपद में कम आते है जिन्होनें अपनी याद जनता के दिलों में हमेशा के संजो दी। उन्होनंे कहा कि दिल का सूना साज तराना ढूढे़गा, वीर निगाहों का निशाना ढूढे़गा, तुमकों तेरे बाद जमाना ढूढेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शहर की सीमाओं का होगा विस्तार

Posted on 15 October 2011 by admin

सबकुछ अगर ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में हरदोई शहर की शक्ल सूरत काफी बदल चुकी होगी। हरदोई महायोजना 2021 के तमाम बिंदुओं पर सर्वे चल रहा है। जिसमें विनियमित योजना लखनऊ द्वारा हरदोई शहर की चैतरफा सीमा बढ़ाई जाएगी। शहर को जाम से निजात दिलाने हेतु नगर पालिका की पिछली दिनों की बैठकों में काफी सुझाव सामने आए मुख्य रूप से भारी वाहनों का प्रयोग रोकने हेतु पांच किलोमीटर की परिधि में चारों तरफ बढ़ाऐ जाने की संभावना पर चर्चा हुई। जो कई गंाव आस पास के है इनमें समा जाएगे। अभी तक यह सीमाएं दो किलोमीटर की परिधि में है वह पांच किलोमीटर की परिधि में आवेगी। जिसमें लगभग इस समय सवाॅ लाख आबादी रह रही है जिसमें बावन रोड़ का तत्यौरा शाहजहांपुर रोड़ का कुर्रिया लखनऊ रोड़ का नानकगंज झाला। पिहानी रोड़ पर क्रासिंग तक सीतापुर रोड़ पर देहात कोतवाली रद्धेपुरवा बिलग्राम रोड़ पर कसरावां सांडी रोड़ का बिजलाल पुरवा के गांव तक शरह के विस्तार की योजना शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के अनुसार इन मार्गो को आपस मंे जोड़ने पर एक बाईपास की योजना पर भी चर्चा हुई। इस महायोजना की रूप रेखा पर शासन से स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। शहर की इस महायोजना को कार्य रूप में अब शहर के लोग देखने को उत्सुक है। ताकि हरदोई शहर का विकास का खाका शासन स्तर से तैयार किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं पर मुसीबत पांच ने जीवन त्यागा

Posted on 11 October 2011 by admin

हरदोई रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से आगे महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पता चला कि मृतका कासिमपुर थाना क्षेत्र के मल्हाखेड़ा निवासी महबूब की पुत्री जहूरा 40 वर्षीय है। जहूरा की शादी कछौना के गांव नैरा लोनारा हाफिज से हुई थी। गुजारा भत्ते मुकदमें हेतु पेशी पर आई थी। दूसरी घटना हरियावां थाना क्षेत्र के कुल्हणी की रहने वाली रजावती 85 वर्ष घर से कहीं जाने हेतु निकली और उनका शव बिलहरी के पास अज्ञात वाहन से टकराकर मौत होने पर मिला। तीसरी घटना बिलग्राम क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अवधेश की पत्नी छोटी बिटिया 35 वर्ष परिजनों के अनुसार चाय बनाते समय बंदर कूदने से ऊपर रखा दिया जिमसें काफी तेल था। गिरने से आग लग गई परिजन उसे लेकर जिलाअस्पताल लाए जहंा उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार लोनार थाना क्षेत्र के 15 दिन पूर्व हुए प्रसव से बंागरमऊ हसनापुर क्षेत्र के माता प्रसाद की पुत्री पे्रमा 28 वर्ष की मौत हो गई। उसकी शादी लोनार थाना के शाहू पुर निवासी सर्वेश के साथ हुई। पति ने कमजोरी की वजह मौत का कारण बताया। कानपुर जाने वाली ट्रेन से एक अन्य महिला कस्बे मजरा मठखेरिया निवासी छत्रपाल की पत्नी सूरजा 45 वर्ष की मौत टेªन से कटकर हो गई। इस प्रकार जनपद में पांच महिलाएं असमय काल कवलित हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयोग के निर्देश पर प्रशासन तैयार कर रहा सुरक्षा सूचना का पूरा खाका

Posted on 11 October 2011 by admin

विधानसभा उत्तर प्रदेश 2012 का चुनाव ज्यों ज्यों पास आ रहा है चुनाव आयोग के निर्देश पर पूरा चुनावी सभी विभागों द्वारा प्रशासन इकट्ठा कर रहा है क्यों कि आयोग ने सभी थानों के संबंधित ग्रामों का पूरा ब्यौरा उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी महिला पुरूषों की जनसंख्या, झगड़े की आश्ंाका वहां का पिछला रिकाॅर्ड सभी कुछ आयोग तलब कर रहा है। इसके अलावा परिवहन विभाग में गाड़ियों की स्थिति विभागों द्वारा सभी कर्मचारियों की संख्या पर भी आयोग की पूरी नजर है चुनाव आयोग द्वारा 2010-11 में आबकारी विभाग से बिक्री की गई शराब की खतप के बारे में अलग अलग सर्किल का पूरा ब्यौरा की रिपोर्ट भी देने को कहा है। कहीं पर कोई भी कमीं न रह जाए हर स्तर पर समीक्षात्मक ब्यौरा प्रशासन उपलब्ध करवा रहा है। क्यों कि प्रशासन के पास आया चुनाव आयोग का पत्र मिलने पर प्रशासन गंभीर हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन स्वाभिमान रैली की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Posted on 11 October 2011 by admin

कटरा, तिलहर मंे हुई बैठकें नेताओं ने दी रैली मंे पहुंचने की अपील

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को जनपद आ रही जन स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के लिए कटरा विधान के कार्यकर्ताओं की बैठक मंे नगर अध्यक्ष पिंकू गुप्ता के आवास पर कटरा में हुई तथा तिलहर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक सब्जी मण्डी धर्मशाला मंे हुई कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने कहा कि राजनाथ सिंह कांग्रेस के भ्रष्टाचार घोटालों वजन विरोधी नीतियों के विरोध में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से व प्रदेश मंे बसपा सरकार के काले कारनामों व भ्रष्टाचार व मंहगाई, बिजली पानी आदि मुद्दों को जनता के समक्ष रखेंगे। भदौरिया ने कहा कि प्रदेश की बसपा, सपा का केन्द्र की कांग्रेस सरकार को समर्थन है और सपा, बसपा मिलकर कांगे्रस की भ्रष्ट सरकार के चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश मंे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। मायावती आम जनता की गाढ़ी कमायी का पैसा पत्थरों व मुर्तियों पर व्यय कर रही है और पत्थरों पार्कों के नाम पर करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। कटरा व तिलहर नगर विधानसभा क्षेत्र की विशाल जनसभाओं मंे राजनाथ सिंह की जन स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के लिए दायित्व सौंपे गये हैं। बैठक में सरोज शर्मा, सुधीर सिंह, राजेश कश्यप, लल्लाराम कश्यप, विधाराम शर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी, राशिद भाई, दीपू, प्रमोद, अनूप गुप्ता, संत कुमार अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, श्याम रस्तोगी, रवि चक्रवर्ती, रोहित, आनन्द सहाय, संजय गुप्ता, महेश गुप्ता, सुरेश शर्मा आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in