Archive | राज्य

सत्तारूढ़ बसपा सरकार ने जुल्म की इम्तहां कर दी

Posted on 20 October 2011 by admin

mannभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में किसानांे, अघिवक्ताओं पर पुलिसिया आतंक बरपाने के बाद अब छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराकर सत्तारूढ़ बसपा सरकार ने जुल्म की इम्तहां कर दी हैे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बसपा सरकार के आतंक के खिलाफ जनता विद्रोही हो रही है। अपने अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर लोकतंात्रिक तरीके से बसपा सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज चुप कराने के लिए बसपाई पुलिस की बर्बरता ने गोरे अंग्रेजों के जुल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। श्री मिश्र आज राजापुर, मनमोहन पार्क, आनन्द भवन, पं0 दीनदयाल मूर्ति, बैजनाथ कोठा पार्चा, कीटगंज, यमुना ब्रिज नैनी, में अलग-अलग स्वागत सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इलाहाबाद में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज से आहत श्री मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है। इसीलिए वह छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शान्तिपूर्वक आन्दोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रों के मन में बसपा सरकार के विरूद्ध आक्रोश है इसीलिए मुख्यमंत्री भयभीत हैं। यही कारण है कि छात्र, नौजवान संगठित होकर बसपा सरकार का तख्ता पलट न कर सकेे इसलिए उनपर पुलिस कहर बरपा रही है। उन्होंने छात्रों पर लाठी चार्ज की भत्र्सना करते हुए कहा कि बसपा सरकार को इतिहास से सबक लेना चाहिए कि नौजवानों ने जब भी हुंकार भरी है तब देश व प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। आमजन को सुरक्षा प्रदान करने वाली पुलिस के आला अफसर सत्तारूढ़ दल के नेताओं की चाटुकारता में लगे हैं। किसानों को डी0ए0पी0 खाद नहीं मिल पर रही है। फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों की जमीनों को अधिग्रहित कर सत्तारूढ़ दल बड़े औद्योगिक घरानों से लाभ की जुगत में लगा है। पूर्वांचल के विकास के लिए आई धनराशि की बसपा टिकटार्थियों के कहने और कोआर्डिनेटरों की सुविधानुसार बांटकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेरा-फेरी की जा रही है। उन्होनें पूर्वांचल विकास निधि की बंदरबांट के आरोप को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्याें पर माया टैक्स की वसूली जारी है और भ्रष्टाचार के कारण आमजन प्रभावित है। उ0प्र में दलित उत्पीडऩ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 29500 दलित उत्पीड़न की शिकायतें है जो देश का 30प्रतिशत है। ऐसे में कैसे दलित हित हो रहा है ये आप स्वयं समझ सकते हैं। बसपा सरकार के कार्यकाल में किसानों पर भी बेइम्तहां कहर बरपाया गया है। अपनी जमीनों को बचाने के लिए प्रयासरत किसानों को जहां गोलियां खानी पड़ीं वहीं अब डी0ए0पी खाद पाने लिए अब उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हंै। इलाहाबाद में भी बसपाई पुलिस ने किसानों पर कहर बरपाया है। बसपा सरकार के राज में किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, छात्र और आम नागरिक बेहाल हैं। उन्होंने जनता का आवाह्न किया कि उ0प्र0 के गौरव और आमजन के स्वाभिमान को वापस लाने के लिए भाजपा द्वार चलाये जा रहे जन संघर्ष अभियान को अपना समर्थन देकर बसपा को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज रामनाथ कोविद, केशरी नाथ त्रिपाठी रमापति राम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्रदेव सिंह, विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह गौंड, उदयभान करवरिया, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, दिनेश दुबे, योगेश शुक्ला, राकेश त्रिवेदी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में सम्पूर्ण राजनीति को हिला कर रख दिया

Posted on 20 October 2011 by admin

untitled-12विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय अध्यक्ष अषोक सिंहल ने कहा श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में सम्पूर्ण राजनीति को हिला कर रख दिया। मंदिर निर्माण में एक मात्र बाधक सेक्यूलरवादी हैं।  संसद में राम जन्मभूमि निर्माण के निमित्त अगर प्रस्ताव लाया जाता है तो तमाम राजनीतिक दलों में ऐसे सांसद हैं जो इसका समर्थन करेंगे। लेकिन सोनिया गांधी से ऐसा सम्भव नहीं है, क्योंकि वह रोम भक्त हैं राम भक्त नहीं।
श्री सिंहल अयोध्या के रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्यषाला का निरीक्षण करने के उपरान्त समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा विगत 4 वर्शो से मंदिर निर्माण का कार्य रूका हुआ था। धन की समस्या सामने थी। अनेक लोग मंदिर निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से सहयोग के लिए तत्पर थे लेकिन मंदिर निर्माण सम्पूर्ण हिन्दू समाज के सहयोग से होना है। उन्होंने कहा देष के प्रमुख संत-धर्माचार्यो से मिलकर यह निवेदन अवष्य किया जायेगा कि वह इस पुनीत कार्य में भी अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने एक प्रष्न के उत्तर में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विदेषो से दान तथा निर्माण के लिए सोने-चाॅंदी के ईंट प्राप्त किए यह ऐसे लोगों के दिमाग की उपज है जो आध्यात्मिकता एवं राश्ट्रीयता के विरोधी है। उन्होंने एक अन्य प्रष्न के उत्तर में कहा 30 सितम्बर को न्यायिक फैसला आने के बाद हिन्दू समाज का विष्वास और भी दृढ़ हुआ है। उन्होंने कहा राम ने सदैव जोडने का काम किया लेकिन वर्तमान के तथाकथित सेक्यूलरवादी समाज को तोडने का काम कर रहे है। श्रीराम जन्मभूमि के आन्दोलन ने भारत की राजनीति को हिला कर रख दिया। संसद में अगर प्रस्ताव आता है तो मुस्लिम सांसद भी मंदिर निर्माण का समर्थन करेंगे ऐसा मुझे विष्वास है लडाई तो सेक्यूलरवादियों के द्वारा खडी की जा रही है। भारत का प्रधानमंत्री इस देष पर मुस्लिमों का प्रथम अधिकार बता रहे हैं। यह सब वोट बैंक की कुत्सित राजनीतिक का हिस्सा है इससे किसी का भला तो नहीं होगा इस देष का नुकसान अवष्य हो जायेगा। श्री सिंहल ने एक अन्य प्रष्न के उत्तर में कहा सोनिया गांधी रोम की भक्त हैं वह राम की भक्त नहीं इसलिए मंदिर निर्माण के कार्यो में वह रोडा डाल रही है।
उन्होंने कहा अब तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के वर्तमान कार्यो पर लगभग 20 करोड रूपये का व्यय हो चुका है। षीघ्र ही श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्यों के साथ बैठक बुलाई जायेगी और आगे की कार्ययोजना को मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा। श्री सिंहल ने राम सेवकपुरम् में स्थित दूसरी कार्यषाला का भी अवलोकन कर उसे षीघ्र चालू करने का निर्देष दिया। इस अवसर पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिश्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डा.राम बिलास दास वेदान्ती, दिगम्बर अखाडा के महंत और मंदिर आन्दोलन के षिखर पुरूश महंत रामचन्द्र दास परमहंस के षिश्य सुरेष दास, विहिप के संयुक्त महामंत्री चम्पत राय उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कृषि निवेशों की आपूर्ति व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

Posted on 20 October 2011 by admin

कृषक दूरभाष 0562-2217782 पर शिकायत-जानकारी दे सकते है

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद में उर्वरक, बीज एवं कीट नाशक रक्षा रसायनों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने तथा कृषकों को सुगमता पूर्वक सभी कृषि निवेश उपलब्ध कराने के साथ साथ इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण कराने के उद्देश्य से एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये है।
आदेश के परिपालन में कृषि निवेशों की आपूर्ति व्यवस्था को सुनिश्चित बनाये रखने हेतु कार्यालय  उप कृषि निदेशक, पचकुईयां रोड शाहगंज आगरा के कार्यालय कक्ष में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 0562-2217782 है। कन्ट्रोल रूम प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक खुलेगा।
जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम मे कर्मचारियों की तैनाती करते हुए निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम से प्राप्त समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री बाबू, वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक राजेन्द्र सिंह गुप्ता तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी के.वी.एस. तालान को कन्ट्रोल रूम पर तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दस वर्ष के कार्यकाल में देश को रसातल में ढकेेल दिया

Posted on 19 October 2011 by admin

img_2619img_2615जनपद देवरिया की देवा विधान सभा सम्मेलन तथा जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व0 रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए आज भाजपा की राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि सूर्य जिस दिशा में निकलता है वही से भाजपा का चुनाव अभियान की शुरूआत करती है। यहां के सभी लोग देवतुल्य हैं सभी लोग शुरूआत करती है। यहां के सभी लोग देवतुल्य है। सभी लोग भाजपा की सरकार  बनावें। उमा श्री भारती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कम समय में ही पूरे देश में जय-जवान-जय किसान का नारा बना दिया किन्तु प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दस वर्ष के कार्यकाल में देश को रसातल में ढकेेल दिया।
विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सांसद विनय कटियार ने कहा कि स्व0 रवीन्द्र किशोर शाही जनसंघ से भाजपा तक नीचे के कार्यकर्ताओं के लिए लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो माया सरकार के कार्यकाल में बनी सोने के हाथियों को नीलाम किया जाएगा तथा उस पैसे को ग्रामों के विकास में खर्च किया जाएगा।
img_2436प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मुख्य अतिथियों एवं विजय संकल्प रैली में आए विशाल जन समूह का स्वागत करते हुए कहा कि जब तक आप लोग भ्रष्टाचारी एवं लूटेरों से लड़ाई नहीं लड़ेंगे तब तक क्षेत्र का विकास, बिजली खेतों में पानी, खाद, बीज की समस्या ठीक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दस वर्ष से क्षेत्र में खाद,बिजली, तथा पानी के लिए हाहाकार मचा है कोई देखने वाला नही है। यह सब आपको तय करना है कि क्षेत्र का हाल कैसा रहे।
श्रद्धाजलि सभा में स्व0 रवीन्द्र किशोर शाही को पुष्प अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन, तृप्ति शाक्य, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद  ले0 जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी, देवी सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, जन्मेजय सिंह,धुवदेव गिरि, भूपेन्द्र सिंह, डा0 सत्य प्रकाशमणि, अजय उपाध्यक्ष, केदार मणि, मुरारी मोहन शाही, त्रिपुरारी मोहन शाही, त्रिपुरारी शरण शाही, ओम प्रकाश शाही, सुब्रत शाही, धुब्र नारायण पाण्डेय, दयाशंकर शास्त्री आदि ने पुष्प अर्जित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध ढंग से किया जा रहा बालू खनन

Posted on 19 October 2011 by admin

संवाददाता। समाचार पत्रों मंे छप जाये, मोहल्ले की जनता चिल्लाती चीखती रहे, पूरा जिला जान जाये लेकिन सदर बाजार की पुलिस और बालू रेता विभाग यह नहीं जानता कि मोहल्ला लोदीपुर के पड़ोस से गुजरने वाली खन्नौत नदी से 24 घंटे बालू खनन किया जा रहा है। हालांकि इसकी जानकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को तो है ही जनता भी अब जान गयी है कि यह खनन अवैध ढंग से किया जा रहा है। सूत्रांे के मुताबिक जिले से बाहर का एक माफिया टैªक्टर ट्रालियों से पिछले एक माह से निरंतर लाखों रुपये की बालू की ढुलाई करवा चुका है। बताया जाता है कि यहां से विभाग ने किसी के नाम बालू खनन का ठेका नहीं किया है। जो लोग रेता उठा रहे हैं। उनके पास भी इसका कोई प्रमाण नहीं है और इसको पुलिस प्रशासन भी बाखूबी जानता है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी। जिससे अवैध बालू खनन को रोका जा सके। यदि सूत्रों की माने तो इस खनन से अब तक जिले भर में एक करोड़ से ऊपर का सरकार को चूना लगाया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा के सहयोग का आवाह्न किया।

Posted on 19 October 2011 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 में सत्तारूढ़ दल और भ्रष्ट अधिकारियों का काकश सरकारी धन की लूट में लगा है। मुख्यमंत्री अपने चहेते अधिकारियोें को नियम विरूद्ध नियुक्तियां और सेवा विस्तार देकर पूरे प्रदेश में अपने भ्रष्ट तन्त्र का राज चला रही हैं। जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाई उन्हें या तो पद से हटा दिया गया या वेे आत्महत्या करने पर मजबूर हो गये। श्री मिश्र ने प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि बसपा सरकार आमजन को शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवायें देने में विफल रही है। उन्होंने प्रदेश में राइट टू एजूकेशन की तर्ज पर राइट टू हेल्थ लागू करने की मांग की। श्री मिश्र आज जनस्वाभिमान यात्रा के छठवें दिन अमेठी पहुँचने पर स्थानीय रामलीला मैदान अमेठी में जनसभा को सम्बोधित कर
रहे थे।
सुल्तानपुर से जनस्वाभिमान यात्रा लेकर निकले श्री मिश्र का अमहट चैराहा, धम्मौर बाजार, महेशगंज, परितोष, ठौरा, विश्वेश्सरगंज, ठिठावर बाजार में भव्य स्वागत हुआ। जन स्वाभिमान यात्रा को कांग्रेस के गढ़ में मिले अपार समर्थन और जनसभा में उमडे जनसैलाब से उत्साहित श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस और बसपा में नूरा कुश्ती चल रही है। प्रदेश भर में मनरेगा की योजनाओं में लगातार घोटाला जारी है केन्द्र के मंत्री जब उ0प्र0 आते है तब उन्हें यह घोटाला दिखाई पड़ता पर आखिर केन्द्र से वित्त पोषित इस योजना में हो रहे घेाटालों के खिलाफ केन्द्र सरकार कोई कार्यवाही क्यों नही करती। उन्होंने कहा कि मनरेगा की योजना दलित, मजदूर, और गरीब इन्सान को लाभ पहुंचाने की नीयत से शुरू की गई थी। लेकिन इस योजना के लिए आवंटित धन सत्तारूढ़ दल के लोग और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़़ ने सुनियोजित ढंग से लूट लिया।
श्री मिश्र ने प्रदेश में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार को कांग्रेस द्वारा संरक्षण दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एन0आर0एच0एम0 घोटाले और राजधानी लखनऊ में दो-दो सी0एम0ओ0 व एक डिप्टी सी0एम0ओ0 की हत्या के बाद आर0टी0आई0 के माध्यम से बसपा सरकार के घोटालों के खिलाफ संघर्ष का ढोंग रचने वाली कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि केन्द्र सरकार के अधीन काम करने वाली जांच एजेन्सी सी0बी0आई0 ने एन0आर0एच0एम0 घोटालों और सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड अब तक कि क्या कार्यवाही की। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा-कांग्रेस के गठजोड का ही परिणाम है कि एन0आर0एच0एम0 घोटालों और सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड को लेकर संदेह के घेरे में आये माया सरकार के मत्रियों से सी0बी0आई0 ने अबतक पूछताछ क्यों नहीं की। श्री मिश्र ने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए सी0बी0आई0 के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ चल रही सी0बी0आई0 जांच को केन्द्र सरकार प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि सी0बी0आई0 मुख्यमंत्री के खिलाफ चार्जशीट तैयार होने की बात तो करती है लेकिन उसे अदालत में दाखिल नहीं करती। भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से कहा कि वह बतायें कि उनके और बसपा सुप्रीमांे के
बीच क्या डील हुई क्योंकि बसपा सुप्रीमों ने अभी हाल ही में दिये गये एक बयान में यह कहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चल रहीे जांच में उन्हें मदद का भरोसा  दिया था।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार जन स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। एन0आर0एच0एम0 के तहत चल रही सरकारी योजनाओं में बडे़ पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। पूरा पूर्वांचल इन्फ्लाइटिस के कहर से जूझ रहा है। इलाज न मिलने के अभाव में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हंै। लेकिन आमजन को स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार विभाग के एक मंत्री को घोटालों में संलिप्तता के आरोंपों के कारण अपना पद छोड़ना पड़ा। तो मौजूदा मंत्री बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से बेखबर होकर अपने नजदीकी रिश्तेदारों एवं चहेतों को घपले घोटाले कर लाभ पहुंचाने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में आमजन के स्वाभिमान को लाने के लिए, उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एवं अनाचारी, दुराचारी और भ्रष्टाचारी सरकार हटाने के लिए भाजपा के सहयोग का आवाह्न किया।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज यात्रा प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं विन्ध्यवासिनी कुमार प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश दुबे, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह , प्रभूनाथ चैहान, अनुपमा जायसवाल एवं मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा कई मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है

Posted on 19 October 2011 by admin

वर्तमान समय में देश में कांग्रेस के खिलाफ एक जबरदस्त हवा चल रही है। यह बात जन स्वाभिमान यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं उसके गठबंधन दलों के उम्मीदवार बुरी तरह पराजित हुए हैं। हरियाणा जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां उनका उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा और उसकी जमानत तक जब्त हो गई। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले कांग्रेस समेत उन सभी राजनीतिक दलों के लिए यह एक संदेश है।
उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रही आम जनता अब यूपीए सरकार से निजात चाहती है और वो लोकतांत्रिक तरीके से अपने रोष को प्रकट कर रही है। इन उपचुनावों के नतीजे उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के लिए भी खतरे की घंटी है क्योंकि इस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पिछले साढ़े चार वर्षों के बसपा सरकार के शासनकाल में करीब ढ़ाई लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। इतना बड़ा घोटाला बिना मुख्यमंत्री की सहमति के संभव नहीं है। प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा कई मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है परन्तु लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र में मुख्यमंत्री पद के बाहर रहने के कारण उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच संभव नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में सरकारी धन का दुरूपयोग और अपव्यय व्यापक पैमाने पर किया गया है। पिछले दिनों प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने नोएडा में 685 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित एक विशाल पार्क का उद्घाटन किया है जिसमें उन्होंने स्वयं की भी एक मूर्ति लगवायी है। उत्तर प्रदेश में दलितों की स्थिति काफी दयनीय है। उनकी स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में धन व्यय करने की बजाय उत्तर प्रदेश सरकार अपना Narcissist Agenda लागू कर रही है। हजारों करोड़ों रूपये की धनराशि पार्कों व मूर्तियों के निर्माण में खर्च की जा रही है। इससे ना तो दलितों को रोजगार मिल रहा है, ना शिक्षा प्राप्त हो रही है और ना ही उनका कोई कल्याण हो रहा है। यदि सरकार इस धनराशि का उपयोग अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित Special Component Plan को आबंटित करती तो निश्चित रूप से दलितों का कुछ भला होता।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। आज उत्तर प्रदेश करीब दो लाख करोड़ रूपये के कर्ज के तले दब चुका है। कर्ज का यह स्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब 40 फीसदी है। यह खतरनाक संकेत है। उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विस्तृत जानकारी चाहती है। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि वो उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त के जांच के घेरे में लाया जायेगा।
भाजपा उत्तर प्रदेश को एक जवाबदेह और पारदर्शी सरकार देना चाहती है। इसके लिए हम सत्ता में आने पर ‘Public Service Guarantee Act’ बनाएंगे जिसके अन्तर्गत आम जनता को सभी सरकारी सुविधाओं और सेवाओं को एक निश्चित समय सीमा में प्रदान की जायेंगी। मध्य प्रदेश सहित कई भाजपा राज्यों में ‘Public Service Guarantee Act’ पहले से ही लागू है। इस Act को उत्तर प्रदेश में लागू कर भाजपा आम जनता को सुविधाओं का अधिकार प्रदान करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, उपनेता विधानमंडल दल हुकुम सिंह, विधायक राघव लखनपाल सहित सभी पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंत्र सिद्धी से कठिन से कठिन कार्य सम्पन्न हो जाते हैं

Posted on 19 October 2011 by admin

untitled-26 दिसम्बर,1992 को श्रीराम जन्मभूमि पर खडा कलंकित ढांचा 5 घंटे में मंत्र सिद्धी के कारण ही समाप्त हुआ। कलंक से मुक्ति और मंदिर के मार्ग का प्रषस्त होने का कार्य अनुश्ठान से ही संभव होगा। यह विचार विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री अषोक सिंहल ने आन्ध्र प्रदेष से आकर अयोध्या के कारसेवकपुरम में अखण्ड विश्णुसहस्रनामजप के साधको के बीच व्यक्त किया।
17 अक्टूबर से श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त आन्ध्र प्रदेष से आये अनुश्ठान कर्ताओं ने प्रातः 4 बजे से विश्णुसहस्रनाम का अखण्ड पाठ प्रारम्भ कर दिया है। यह पाठ 24 दिसम्बर प्रातः पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।  पाठ के दूसरे दिन आयोजित साधक सम्मेलन में श्री सिंहल ने कहा सर्वदेव अनुश्ठान से लोक मंगल कारी वातावरण का निर्माण हुआ है। देष के विभिन्न भागो से आये अनुश्ठानकर्ताओं की तपस्या का परिणाम रहा कि श्री हनुमान जी का 6 दिसम्बर को प्रकटीकरण हुआ और कलंकित ढांचा अप्रत्याक्षित रूप से समाप्त हो गया।  उन्होंने कहा ईसाई और इस्लाम ईष्वर को सातवें आसमान पर मानते हैं जबकि हिन्दू समाज ईष्वर का कण-कण में सर्वत्र विद्यमान मानकर पूजा करता है। हिन्दू समाज में धारणा है कि हाथ की छोटी ऊँगली को भी पकड कर हम ब्रह्म को पकड लेतेे हैं अर्थात् वह भगवान को प्राप्त कर लेता है। जबकि अन्य धर्मावलम्बी इसके विपरीत सोचते हैं।  उन्होनंे कहा हिन्दू समाज में सम्प्रदाय अनेक हैं लेकिन उसमें किसी भी प्रकार अन्य धर्मा की तरह विवाद नहीं है।
श्री सिंहल ने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए एक धर्मयोद्धा की तरह समाज को खडा होना होगा। न्यायालय में यह विशय चल रहा है जो एक लम्बी प्रक्रिया है भारत के समस्त राजनीति दल हिन्दू भावनाओं का आदर करते हुए इसके समाधान के लिए बडी सोच अपनायें। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण से राश्ट्रीय स्वाभिमान का पुनर्जागरण होगा।  स्वतंत्रता प्राप्ति के पष्चात् गुलामी के प्रतीक चिन्हों का समाप्त करने का कार्य नया नहीं है। गुलामी का चिन्ह हटा कर सोमनाथ के मंदिर की पुनप्र्रतिश्ठा की गयी। जिसमें प्रथम राश्ट्रपति बाबू राजन्दे प्रसाद स्वयं उपस्थित रहे थे। इसी प्रकार अंग्रेजों के द्वारा खडे किए गए गुलामी के चिन्हों को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद समाप्त किया गया। तो श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए ऐसी सोच क्यों नहीं अपनायी जा रही। उन्हांेने कहा जिस ईष्वरीय कार्य को लेकर विष्व हिन्दू परिशद चला है उसको पूर्णता अवष्य प्राप्त होगी।
इस दौरान आन्ध्र प्रदेष से आये स्वामी सच्चिदानन्द तीर्थ ने कहा प्रभू श्रीराम जन-जन के हृदय में विराजमान है। भगवान विश्णु महामानव के रूप में अवतरित होकर अयोध्या जैसी पूण्य भूमि को अपनी लीला एवं कर्मभूमि बनाया उनके मंदिर निर्माण के लिए राजनैतिक दुराग्रह से ऊपर उठकर विचार करना चाहिए। स्वामी षंकरानन्द सरस्वती ने कहा अनुश्ठान एक ऐसा मार्ग है जो परमात्मा को भी दुर्गम कार्यो को पूर्ण करने के लिए विवष करा देता है। मंदिर का निर्माण अवष्य होगा और संकल्प पूर्ति का मार्ग प्रभु ही प्रषस्त करेंगे।
इस अवसर पर अन्तर्राश्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेष चन्द्र, संयुक्त महामंत्री चम्पत राय, केन्द्रीय मंत्री पुरूशोत्तम सिंह, राजेन्द्र सिंह पंकज, कारसेवकपुरम् प्रभारी प्रकाष अवस्थी, त्रिलोकीनाथ पांडेय, देवेन्द्र सिंह, प्रो.कृश्णमूर्ति सहित लंगभग सवा सौ साधक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पीस पार्टी करेगी सपोर्ट तभी बनेगी उत्तर प्रदेष में सरकार

Posted on 19 October 2011 by admin

पीस पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाषंकर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में जिले के कार्यकर्ताओं ने 24 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा को सौपा। जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया हैं। गांधी मैदान में धरना प्रदर्षन को संबोधित करते हुए राश्ट्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के कल्याण, प्रदेष के विकास व सर्वसमाज के हित को कोई सरकार तभी पूरा कर पाएगी जब उसमें हमारी भागीदारी होगी। क्योंकि यह जनसमुदाय हमारें साथ है और अब यह जनता सत्ता की चाभी पीस पार्टी को सौपकर निष्चित हो जाएगी। हरदोई जिलें में तो हमारी पार्टी जिलें में तो सभी सीटें प्राप्त करेगी। यह जनसमुदाय इस बात की एक नजीर है। जिला पंचायत सदस्य पार्टी के कद्दावर नेता सुभाश पाल विलग्राम मल्लावां से जो प्रत्याषी हैं उनके समर्थक काफी संख्या मंे आए थे सवायजपुर प्रत्याषी अरूण कुमार मौर्य षैलेंद्र द्विवेदी सुनीता मित्रा सहित सभी प्रत्याषियों ने भ्ीा आपेन विचार प्रकट किए। जिला कोआर्डिनेटर अजीम खाॅ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्षन की आड़ मंे जिला पीस पार्टी ने नेतृत्व में अपनी हनक और प्रदर्षन हेतु तोरणद्वार, नुमाइष चैराहे से लेकर गांधी मैदान तक झण्डें बैनर सड़कों पर लगाकर दिखानें में काफी हद तक प्रदर्षन को कामयाब बनाया। जो चर्चा का विशय रहा। प्रषासन ने भी काफी चैकस व्यवस्था रखीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन समस्याओं को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारियों की तैनाती

Posted on 19 October 2011 by admin

दस व्यक्तियों से अधिक समूह का कोई कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में नही

ज्ञापन देने हेतु तहसील सदर, उद्यान कार्यालय, उप श्रमायुक्त कार्यालय निर्धारित

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारियों की तैनाती की है। दिवस अधिकारी कार्यालय समय में विभिन्न राजनैतिक दलों एवं संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त ज्ञापन लेने हेतु भी उत्तर दायी होंगे।
जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि यदि कोई राजनैतिक दल, समूह, संस्था अपनी मांगों के सम्बन्ध में दस व्यक्तियों अथवा इससे ऊपर की संख्या के समूह के रूप में ज्ञापन देना चाहते हैं, तो उसके लिए यह अवधारित किया गया है कि ज्ञापनदाता अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आगरा के कार्यालय में ज्ञापन देने की सूचना दो दिन पूर्व लिखित रूप में निर्धारित किये गये तीन स्थानों में से एक स्थान इंगित कर, उसमें ज्ञापन देने का दिनांक/समय अंकित करते हुए प्रस्तुत करेंगे। ज्ञापन हेतु इन निर्धारित स्थानों में-तहसील सदर आगरा, उद्यान कार्यालय पालीवाल पार्क के पास तथा उप श्रमायुक्त कार्यालय गार्डन रोड आगरा छावनी सम्मिलित है ।
आदेश में कहा गया है कि दस व्यक्तियों से अधिक समूह का कोई भी कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में नही होगा। दिवस अधिकारियों के अपरिहार्य परिस्थियों में अनुपस्थित होने पर, कार्य विभाजन के अनुसार नामित किए गये उनके लिंक अधिकारी ही दिवस अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश दिये है कि दिवस अधिकारी प्रतिदिन कलेक्ट्रेट कार्यालय की उपस्थित पंजिका को प्रातः 10ः10 बजे मगंवाकर उपस्थिति का अवलोकन करेगें और अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के सम्बन्ध में प्रतिदिन जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये है कि मुख्य विकास अधिकारी भी इसी प्रकार अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में अपनी आख्या उपलब्ध करायेगें।
जिलाधिकारी की प्रशासनिक कार्यो में व्यस्तता की स्थिति में दिवस अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन शिकायतों को सुनेगें और समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। प्रत्येक अधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में भ्रमण कर कार्य प्रणाली एवं अन्य बिन्दुओं जिन पर तत्काल संज्ञान लिया जाना आवश्यक हो, के सम्बन्ध में भी अपनी संक्षिप्त टिप्पणी जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगें।
उन्होंने बताया है कि सोमवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एवं सम्बद्व अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट रहेगें। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (भू0 अ0) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बुधवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सम्बद्व अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) गुरूवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम), शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) एवं अपर उप जिलाधिकारी (सदर) तैनात रहेगें। शनिवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) एवं सम्बद्व अधिकारी वी.के. शर्मा डिप्टी कलेक्ट्रेट को तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in