Archive | राज्य

काली माता के मंदिर में आस्था पर महिला ने जीभ चढ़ाई

Posted on 01 November 2011 by admin

अंध विश्वास या आस्था की महिला की मन्नत पूरी हो गई। महिला ने काली मंदिर पर ब्लेट से काटकर अपनी जीभ मां के चरणों मंे अर्पित कर दी। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की बिलग्राम चुंगी निवासी विभूति नगर की महिला पत्नी लालाराम गुप्ता काली ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान भी है। भरापूरा परिवार पत्नी शशि गुप्ता की दो पुत्रियां चार पु़त्र है। और बड़ी पुत्री की शादी भी हो चुकी है। वह प्रतिदिन मंा काली के मंदिर में पूजन अर्चन हेतु आती रही है। सोमवार की सुबह शशि गुप्ता घर से पूजन हेतु आई मंदिर पर काफी भीड़ थी। पूजा के बाद वह सीधें मूर्ति के पास चली गईं और जेब से ब्लेड निकालकर अपनी जीभ का अगला हिस्सा काटकर चढ़ा दिया। जब तक लोग कुछ समझे वह मां के चरणों मंे लेट गई। जीभ कटते ही खून बहने लगा सूचना पर परिजन भी आ गए। महिला बोली हमारी मनौती पूरी हो गई है लेकिन मनौती के विषय में परिजनों ने कुछ नहीं बताया। महिला की दिमागी हालत भी ठीक बताई जा रही है। चार वर्ष पूर्व महिला की बड़ी बेटी ने भी इसी प्रकार अपनी जीभ काटकर चढ़ाई थी। कुछ समय बाद उसकी जीभ पूरी हो गई थी और वह बोलनेे लगी। इस संबंध में डाक्टरों की राय के मुताबिक मनुष्य की जीभ में एक विशेष प्रकार का तरल पदार्थ निकलता है वह श्राव होने के कारण जीभ का कटा हिस्सा पूरा कर देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आंगन बाड़ी केन्द्र प्रशासन का सबसे बड़ा सर दर्द पात्रों को वाजिब हक नहीं तो कार्यवाही - मु0 विकास अधिकारी

Posted on 01 November 2011 by admin

बाल विकास निदेशालय और जिला प्रशासन के अधिकारी लाख कोशिस करें ब्यवस्था सुधारने की जीतोड़ कोशिस कर रहे है परन्तुनतीजा ढाक के तीन पात हो रही है इसी सन्दर्भ में कल डी0पी0ओ और शहर की सी0डी0पी0ओ के साथ लेकर  शहर के केन्द्रों की हकीकत देखी उन्हे आश्चर्य हुआ अनिमितिताओं की कोई सीमा नहीं तब उन्होनें दो सुपरवाइजर और 5 कार्यकत्रियों की तीन सहायिकाओं की और सी0डी0पी0ओं से जवाब तलब करके कार्यवाही की लापरवाही से फुरसत में बैठी इन लोगों में औचक निरिक्षण से हडकंप मच गया सी0डी0पी0ओ गीता गीता पाॅंडेय के साथ मलिन बस्ती बगियापुर भट्रटा पुरवा केन्द्र पर 5 बच्चें मिलें। सहायिका राम रखि गायत्री देवी नदारत मिली अभिलेख भी देखने को नही मिले भट़टा पुरवा में सहायिका किरन देवी मीना देवी गायब थी अभिलेख में भी गड़ब़ड़ी थी अपूर्ण रजिस्टर पर सी0डी0पी0आ सेे जवाब तलब किया। यही हाल काशी राम कालोनी पर एक भी बच्चा नही मिला। सहायिका किताबा देबी उर्मिला नीलम देवी सरिता और उमा कान्ती गायब थी। एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की गई सुपरवाइजर रामलली ऊषाा साहनी पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। ग्रोथ चार्ट पूरा करने का आदेश भी दिया। दूसरी तरफ सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी ने विकास भवन सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्लाॅक परियोजना अधिकारी सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके आदेशित किया कि औचक निरीक्षण बच्चों का वजन चार्ट अंकित करने अभिलेखों का सत्यापन महिला और बच्चों का टीकाकरण पोषण कार्य सभी पर सत्त निगरानी शून्य से 6 वर्ष के बच्चों की डाटा फिडिंग कराने का भी निर्देश दिया। पात्रों का लाभ न देने पर कार्यवाही अवश्य करे। इस अवसर पर डीपीओ प्रकाश कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नए और पुराने रेट पर भी नहीं निकल पा रही है डी0ए0पी की खाद

Posted on 01 November 2011 by admin

रवी की फसलों की बुवाई का मौसम पूरे प्रदेश  में जोरों से चल रहा है परंतु जनपद हरदोई का किसान  डी0ए0पी की खाद के लिए मारा-मारा फिर   रहा है न तो  शासन को उसकी चिंता है न ही प्रशासन को  खाद केवल काला बाजारी  पर मिल रही  है  नेता गण केवल बयान बाजी कर रहे है प्रशासनिक अधिकारी  स्ब कुछ ठीक ठाक बता रहे है हकीकत जानकर के अंंजान बने हुए है  गोदामों मे खाद मौजूद है पुराने रेट  क्ी खाद 605 रु0 है जिसे  नयी   बताकर के 925 रु0  बताकर के वसूले जा रहे है नयी और के चक्कर में  अन्नदाता परेशान है बगैर खाद के यूरिया डालकर सरसों की बुवाई करने में लगाा है गेहूंं जैैसी मुख्य फसल  के लिए भी किसान तरस रहा हैं खाद की काला बाजारी में चर्चित ब्यवसायी अपनी दबंगई और नेतागिरी के बल पर प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे है जबकि कृशि  अधिकारी अमर  सिंह िशकायत पर  कार्यवाही करने की बात कर रहे है। क्या यही है लोकतंत्र या लाल फीता शाही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी कर्मियों द्वारा किसानों की हो रही लूट

Posted on 26 October 2011 by admin

प्रदेश सरकार के वादों में व्यापारी तथा किसानों को सही सुविधा व उत्पादन पर सही मूल्य सही तौल के लिये कृषि मण्डी परिषद लखनऊ ने सभी जनपदों पर एक व्यवस्था लागू की है कि व्यापारी किसानों केा उचित मूल्य देने के लिये जनपदों पर तैनात अधिकारी की देख रेख मंे यह कार्य सुचारू रूप से किया जायेगा। जबकि देखा जाय तो जनपद सुल्तानपरु में सब उल्टा पुल्टा हो रहा है।
बताते चले कि जनपद की नवीन कृषि मण्डी अमहट मंे काफी अर्से से तैनात मण्डी सचिव के ना आने से यहंा की स्थित बद से बदतर होती जा रही है। किसानो केा सही रेट व सही तौल पर मिलने वाला खाद्य सामानों पर घोर अनियमितता होने का मामला प्रकाश में आया है। नाम न छापने की शर्त पर लम्भुआ निवासी ने जब कृषि मण्डी अमहट में आलू की खरीददारी के लिये पहुंचते हैं तो यहां विभाग के तैनात मण्डी व्यापारी मण्डी रेट से ज्यादा का भाव बताकर पल्लेदारी व तहबजारी की मांग करते है तथा वहीं पर तैनात विभाग के कर्मचारी निकासी के नाम  पर पैसा मागते फिर रहे  हैं। जिसे देख वह दंग रह गया। व्यापारी के कथानानुसार निकासी के लिये भी मण्डी में तैनात चतुर्थ श्रेण्ीा के कर्मचारी एक बोरी का सामान हो या फिर गाडी भर की खाद्य सामग्री। विना वसूली के बाहर नही जा सकतेे, यहां तो हाल यह है कि ‘‘सण्डे हो या मण्डे’ प्रतिदिन का कार्य करना व विभाग के लिये मिशाल बना हुआ है। लगता है इन कर्मचारियों के हक में केाई विभागीय छुटटी होती ही नही। सूत्रों की माने तो मण्डी के साहब की न मौजूदगी में यहा का सारा कार्य विभागीय कर्मचारी के जिम्मे है। महीनो बीत जाने के बाद भी जनपद मंे तैनात अधिकारी मण्डी सचिव के दर्शन दुर्लभ हो गये हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी जनपद के पदस्थ विभागीय जिम्मेदार अधिकारी को इतनी फुर्सत नहीं है कि वे मण्डी  में हो रही अनियमितता को देखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन विभाग के संविदा कर्मियों ने किया हड़ताल

Posted on 26 October 2011 by admin

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त सधर्ष मोर्चा लखनउ के तत्वाधान में सुलतानपुर डिपो के समस्त चालक/परिचालक पूर्व में लिए गये निर्णय के क्रम में अनिश्चित कालीन कार्य का बहिष्कार किया। इस परिप्रेक्ष्य में  पूर्व प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा 10 सूत्रीय मांग के सन्दर्भ को विगत दो माह से निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। निगम प्रबन्धन के हठधर्मिता के चलते आज विवश होकर  सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार किया।संविदा के समस्त चालक/परिचालक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया कि हम सभी कार्य का बहिष्कार तब तक करेंगे जब तक 10 सूत्रीय मांग सम्मान पूर्वक मान नहीं ली जाती। सभी  संविदा कर्मी स्टेशन के परिसर में एकत्र होकर  मांग दोहरायी। अपनी मांग पत्र मं लिखा है कि यदि रोडवेज में नियमित भर्ती की जाय तो संविदा कर्मी से ही किया जाना, लोड फैक्टर के आधार पर वेतन के आदेश को तुरन्त वापस लिया जाना, नियमित कर्मियों की तरह ही समस्त सुविधाएं मुहैया कराया जाना, पूर्व में यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू किया जाना आदि प्रमुख रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापामारी, 16 नमूने भरे

Posted on 26 October 2011 by admin

मिलावटी व नकली खाद बीज और कीटनाशक पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। कृषि निदेशक का फरमान मिलने के बाद यहां कृषि अधिकारियों ने तीन दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर डीएपी, एसएसपी, माइक्रोन्यूट्रिएंट समेत कीटनाशक व बीज के नमूने भरे।
कृषि निदेशक ने प्रदेश भर के कृषि अधिकारियों को प्रतिदिन दस-दस दुकानों की चेकिंग के निर्देश दिये हैं। जिले में जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी एके त्रिपाठी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तथा भूमि सरंक्षण अधिकारी आके विश्वकर्मा ने अमल शुरु कर दिया है। डीएओ, एडीएओ और पीपीओ आदि ने पहले ही दिन तीन दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर 16 नमूने अधिगृहीत किये गये। कार्रवाई का केन्द्र रहा पुवायां और सदर क्षेत्र। डीएओ ने इस दौरान नाहिल साधन सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। यहां न तो कृषि ऋण का रजिस्टर मिला और न ही किसानों को दी जाने वाली चेक। इस अवसर किसानों ने पुराने मूल्य 605 रुपये वाली डीएपी को नये दर पर बेचे जाने की शिकायत की। डीएओ ने बताया कि समितियों पर ऋण के तहत डीएपी पुरानी दरों मिल रही है, जबकि नया रेट 910 रूपये बोरी का है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता बसपा सरकार के अराजकता से ग्रसित है

Posted on 24 October 2011 by admin

100_0957भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाहीे ने कहा कि जनता बसपा सरकार के अराजकता से ग्रसित है। मायावती सरकार का एक तिहाई मंत्रिमडल के सदस्यों को दुराचार, भ्रष्टाचार, हत्या में घिरे रहने के कारण मंत्रीमंडल से हटने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने उ0प्र0 की शान में धब्बा लगाया है। किसान, छात्र बेरोजगार, नौजवान इस सरकार की नीतियों से हताश और निराश हैं और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। बसपा सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग त्रस्त हैं। मायावती सरकार के पथरीले हाथियों ने जनता को दल-दल में फंसा दिया है। विकास कार्य अवरूद्ध है। घोर अराजकता है।
श्री शाही आज आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के विजय संकल्प सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं के भारी जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। महर्षि दुर्वासा एवं दत्तात्रेय की तपोभूमि पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विजय वाहिनी भाजपा की ताकत है। पार्टी कार्य कर्ता बसपा के शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता आदि की पोल जनता के बीच में खोलेगें।  उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांगे्रस देश में वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। यह जनसमूह साबित करता है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उ0प्र0 के चारों ओर सभी प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं जिनके द्वारा विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों की गंगा बह रही है।
100_0952प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में उ0प्र0 का नेतृत्व करने के लिए मायावती सरकार की ओर से मुख्यमंत्री की जगह संसदीय कार्यमंत्री लालजी वर्मा को भेजा जाना साबित करता हैै कि मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाल और विकास के लिए गम्भीर नहीं हैं ? उनके अहंकार और दम्भ के कारण ऐसी बैठकों में न जाने से प्रदेश को स्थाई रूप से नुकसान हो रहा है। भाजपा के शासन में किसी भी मंत्री एवं विधायक पर भ्रष्टाचार एवं किसी प्रकार के आरोप नहीं लगे। उन्होंने कहा कि सपा के कुशासन, अराजकता और हल्ला बोल अभी भी जनता के रोंगटे खड़ा कर देती है। वोट बैंक की राजनीति के लिए कांगे्रस और सपा दोनों में गला फाड़ प्रतिस्पर्धा है। मंहगाई भ्रष्टाचार पर इन तीनों दलों की तिकड़ी एकट्ठी होकर एक दूसरे की मद्द करते हैं। प्रदेश में एकमात्र विकल्प भाजपा है। भाजपा अपने बलबूते पर 2012 में सरकार बनाएगी।
श्री शाही ने मुख्यमंत्री द्वारा मंत्री दद्दू प्रसाद को क्लीन चिट दिए जाने की निन्दा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद ही जांच एजेन्सी की भूमिका निभाई। जबकि पीड़ित महिला ने दद्दू प्रसाद एवं उनके सहयोगी पर छः माह से दुराचार करने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार 2012 में आती है तो सरकार किसानों को एक फीसदी ब्याज पर ऋण देगी। 50 लाख लोगों को रोजगार देगी। उनमें से 10 लाख सरकारी नौकरियों दी जाएंगी। बसपा के शासन में प्रशासन ने भी पक्षपात रवैया अपनाया हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यतः  क्षेत्रीय सांसद रमाकान्त यादव, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र  सिंह, नगर अध्यक्ष दीनू जायसवाल, विधानसभा प्रभारी शेरबहादुर सिंह, नीलम सोनकर आदि  मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पूर्वक अधिकारी निपटाएं

Posted on 24 October 2011 by admin

जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने जिले के किसानों को आश्वस्त किया कि आपकी समस्याआंे का निस्तारण प्रशासन अवश्य करेगा। किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिए गए है। जिनकों नहीं मिला वह प्राप्त कर लेवे। रबी की बुवाई के लिए पर्याप्त खाद मौजूद है जहां नहीं मौजूद है वहां पहुंचाई जा रही है। जिलाविकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने कहा किसानों को एनपीके की खाद का प्रयोग करना चाहिए। दोनों अधिकारी विकास भवन के स्वर्णजयंती सभागार में आयोजित कृषक गोष्ठी में रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को बैंक द्वारा केसीसी पर हो रही देरी पर इन्हें शिविर लगाकर बंटवाने की व्यवस्था कर दी गई हैै। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद मुहैया रहेगी। अहिरोरी मेें खाद सेंटर न होने पर स्थापित करने का निर्देश दिया। डीएपी खाद चिंहित की गई नई दुकानों पर भी मिलनें का भरोसा दिलाया। सीवीओ को पशुपालन, टीकाकरण, 18 वर्ष पूरी कर चुके लोगों को वोटर फार्म भरवाकर बनाने का भी निर्देश दिया। अभिंयता नहर विभाग, के पीपी पाण्डेय में मनरेगा में मरम्मत कार्य करवाने के लिए कहा किसानों का पलेवा सिचाईं हेतु नहरों से पानी दिया जाए। सीडीओ द्वारा एनपीके खाद का प्रयोग की सलाह भी दी गई। तथा सीडीओे ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत 24 अक्तूबर को दोपहर 11 बजे गांधी भवन मंे एक गोष्ठी आयोजन किया गया है आप सभी उसमं आमंत्रित होकर जानकारी प्राप्त करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खाद विभाग की टीम द्वारा 20 कुंटल खोया बरामद

Posted on 24 October 2011 by admin

जनपद की संडीला पूर तरह से नकली दूध खोया की सबसे बड़ी मंडी बनती जा रही हैं जहंा से सैकड़ो लीटर दूध कुंटलों खोया दूसरे जनपद कारे सप्लाई किया जाता है। ऐसी खबरे पहलें भी प्रकाश मंे आई। जो शासन और प्रशासन दोनों की जानकारी में रही। ऐसा ही एक वाकया बीते दिन खाद सुरक्षा टीम ने बस स्टैण्ड के निकट एक पिकअप डाला की सूचना पर कार्यवाही करके पकड़ा। तो दर्जन डलियों, बोरियों, और थैलों के अंदर करीब 20 कंुटल खोया बरामद किया। नमूना लेने के बाद तीन लोग मौजूद मिले उन्हें छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने पूरे खोये को गौसगंज रोड़ पर एक नालें में फिकवा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार गौर, शिवराम और संडीला पुलिस की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की दूध डेरियों पर जांच की लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। गुप्त रूप से सूचना पर बस अड्डे के निकट पिकअप डाले को घेर लेने पर उसके चालक ने बताया कि यह खोया वह लखनऊ से लाया है। और साथ में अशोक कुमार मेंहदीहसन और अजीज को अधिकारियों ने सैम्पल लेकर छोड़ दियां बाकी लोग भय के मारे फरार हो गए। पकड़े गए खोये की कीमत करीब 3 लाख रूपए बतायी जाती है भागने वालों के नाम परसादी, चैनू, मूंशी, मंगू, अवधेश, दीपू, साबिर आदि बताए गए। इन लोगों को घेरने की भी कोशिश की गई पर अधिकारियों के दबाव के आगे किसी की नहीं चली। खाद विभाग की टीम के वापस जाने पर इन लोगों ने फेके गए खोये को नहर से निकाल कर उसे खुरच खुरच कर साफ किया और सुखाकरके गंतव्य स्थान की ओर लेकर चल दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिबंधित मांस तस्करों के हौसले हुए बुलंद, नतीजा एसओ को कार से कुलचने का प्रयास

Posted on 24 October 2011 by admin

जनपद में बीतें समय में प्रतिबंधित जानवरों या गोंवश की तस्करी में अचानक वृद्धि इस कदर बढ़ चुकी है जो कभी भी जनपद का माहौल बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है। बीते वर्षो में कई जगह पर ऐसी घटनाएं हुई। अभी कुछ समय पहले बाकायदा एक पार्टी का झण्डा लगाए शहर के जीआईसी चैराहे पर एक वाहन से एक गाड़ी टकराई। दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में गाड़ी खड़ी होने पर उसमें बेहोश किए गए जानवर पाए गए कोई भी इंसान जबावदेही हेतु उसके पास मौजूद नहीं था। कुछ घंटों के बाद वह गाड़ी किसकी थी कहां गई। कोई कार्यवाही हुई या नहीं कोई जवाब देने वाला नहीं मिला। ऐसा ही करीब टड़ियावां के एसओ रघुवीर को कुचलकर मारने का शर्मनाक प्रयास हुआ। जिसमें उनको गुप्त रूप् से मिली जानकारी पर इटौली तिराहें के आस पास गश्त कर रहे थे मांस तस्करों के इंतजार में वह अपनी फोर्स के साथ खड़े रहे। उसमें एसआई आरएन सिंह, एसआई एसएन सिंह, हमराही कल्लू, संतोश सिंह, सूर्यभान, सुरेश मिश्र के साथ रहे। उसी बीच मारूति नंबर यूपी78 53666 उन्हें आती हुई दिखाई दी। जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया जिसमें चालक ने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। वह तत्परता से सामने से हटें। यह दृष्य देखकर सभी भौचक रह गए। घेरकर तीन तस्कर पकड़े गए। जिनमें वसीउल्ला पुत्र मुन्ने, रईस पुत्र नबी, शामिल रहे। यह तीनों गोपामऊ कस्बे के लालपीर निवासी है। तीनों के खिलाफ 307/7, सीएल4/25/3/27/207 एमसीएच के तहत कार्यवाही की गई। एसओ पर जानलेवा हमले से विभाग सकते में है। और सबका ध्यान पुरानी घटनाओं की तरफ अनायास मुड़ गया है। जिसमें किसी तरह के हौसले की एक और कोशिश बताई जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in