Categorized | आजमगढ़

जनता बसपा सरकार के अराजकता से ग्रसित है

Posted on 24 October 2011 by admin

100_0957भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाहीे ने कहा कि जनता बसपा सरकार के अराजकता से ग्रसित है। मायावती सरकार का एक तिहाई मंत्रिमडल के सदस्यों को दुराचार, भ्रष्टाचार, हत्या में घिरे रहने के कारण मंत्रीमंडल से हटने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने उ0प्र0 की शान में धब्बा लगाया है। किसान, छात्र बेरोजगार, नौजवान इस सरकार की नीतियों से हताश और निराश हैं और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। बसपा सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग त्रस्त हैं। मायावती सरकार के पथरीले हाथियों ने जनता को दल-दल में फंसा दिया है। विकास कार्य अवरूद्ध है। घोर अराजकता है।
श्री शाही आज आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के विजय संकल्प सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं के भारी जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। महर्षि दुर्वासा एवं दत्तात्रेय की तपोभूमि पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विजय वाहिनी भाजपा की ताकत है। पार्टी कार्य कर्ता बसपा के शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता आदि की पोल जनता के बीच में खोलेगें।  उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांगे्रस देश में वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। यह जनसमूह साबित करता है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उ0प्र0 के चारों ओर सभी प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं जिनके द्वारा विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों की गंगा बह रही है।
100_0952प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में उ0प्र0 का नेतृत्व करने के लिए मायावती सरकार की ओर से मुख्यमंत्री की जगह संसदीय कार्यमंत्री लालजी वर्मा को भेजा जाना साबित करता हैै कि मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाल और विकास के लिए गम्भीर नहीं हैं ? उनके अहंकार और दम्भ के कारण ऐसी बैठकों में न जाने से प्रदेश को स्थाई रूप से नुकसान हो रहा है। भाजपा के शासन में किसी भी मंत्री एवं विधायक पर भ्रष्टाचार एवं किसी प्रकार के आरोप नहीं लगे। उन्होंने कहा कि सपा के कुशासन, अराजकता और हल्ला बोल अभी भी जनता के रोंगटे खड़ा कर देती है। वोट बैंक की राजनीति के लिए कांगे्रस और सपा दोनों में गला फाड़ प्रतिस्पर्धा है। मंहगाई भ्रष्टाचार पर इन तीनों दलों की तिकड़ी एकट्ठी होकर एक दूसरे की मद्द करते हैं। प्रदेश में एकमात्र विकल्प भाजपा है। भाजपा अपने बलबूते पर 2012 में सरकार बनाएगी।
श्री शाही ने मुख्यमंत्री द्वारा मंत्री दद्दू प्रसाद को क्लीन चिट दिए जाने की निन्दा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद ही जांच एजेन्सी की भूमिका निभाई। जबकि पीड़ित महिला ने दद्दू प्रसाद एवं उनके सहयोगी पर छः माह से दुराचार करने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार 2012 में आती है तो सरकार किसानों को एक फीसदी ब्याज पर ऋण देगी। 50 लाख लोगों को रोजगार देगी। उनमें से 10 लाख सरकारी नौकरियों दी जाएंगी। बसपा के शासन में प्रशासन ने भी पक्षपात रवैया अपनाया हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यतः  क्षेत्रीय सांसद रमाकान्त यादव, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र  सिंह, नगर अध्यक्ष दीनू जायसवाल, विधानसभा प्रभारी शेरबहादुर सिंह, नीलम सोनकर आदि  मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in