Archive | राज्य

कोई विभाग नहीं बचा जहाॅ लूट न हुई हो

Posted on 13 November 2011 by admin

13-11-kampiyarganj-gorakhpur-2प्रदेश में बसपा राज में संगठित भ्रष्टाचार फैला है। कोई विभाग नहीं बचा जहाॅ लूट न हुई हो। अभी तो ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के घोटाले की ही सीबीआई जाॅच हो रही हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में और भी विभागों के घपलों की पड़ताल होगी और मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारी जो भी दोषी होगें, सबको जेल भेजा जाएगा।
समाजवादी पार्टी क्रांति रथ से उक्त एलान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सातवें चरण के दूसरे दिन मेंहदावल, कम्पीयरगंज, फरेंदा तथा नौतनवा में अपनी विशााल जनसभाओं में किया। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि यात्रा में श्री अखिलेश यादव के साथ श्री अवधेश यादव, श्रीमती चिंता यादव श्री श्यामनारायण तिवारी, श्री अमनमणि त्रिपाठी, श्रीमती राजकुमारी, श्री जयचन्द, मो0 अरशद, श्री देवेेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी, श्रीमती शारदा देवी, श्री सुनील यादव, श्री आनन्द भदौरिया, श्री राजीव राय, श्री नवेद सिद्दीकी, श्री रामसागर यादव, श्री राम सिंह राणा भी चल रहे हैं। क्रांतिरथ आज नेपाल की सीमा से लगे नौतनवां क्षेत्र तक गया ।
जिन्दाबाद के जोशीले नारे लगाते उत्साही जनसमूह केा संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि बसपा राज में मंहगाई बढ़ रही है। किसानों की बदहाली बढ़ी है। गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। लेकिन अमीरजादों के खेल एफ-1 रेस के लिए सरकार ने 20 अरब रूपए खर्च कर दिए। सैकड़ों किसानों की जमीन कब्जें में कर ली। लखनऊ में पत्थर के 02 हजार हाथी लगा दिए हैं। पर्यावरण को नष्ट कर दिया गया है। हरियाली नष्ट कर दी गई है। इसके लिए बसपा सरकार और इसके इशारे पर चलने वाले अफसरों को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाई जाएगी।
13-11-mehndawaal-gorakhpur-3श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने जनता तथा समाजवादियों पर बहुत जोर जुल्म किया है हमारे नेताओं कार्यकर्ताओं को अपमानित एवं प्रताडि़त किया गया है। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। अभी भी हमारे कुछ साथी जेल में हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही झूठे मुकद्मे वापस लिए जाएगेे। जो अधिकारी समाजवादी पार्टी नेताओं को अपमानित करने के दोषी हैं उनको अलग वर्दी पहनाई जाएगी। ताकि दूर से उनकी पहचान हो सके। किसानों को, नौजवानों को राहत देने वाली तमाम योजनाएं चालू की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम भाईयों को सच्चर एवं रंगनाथ मिंश्र कमेटी की संस्तुतियों के अनुरूप आरक्षण दिए जाने की वकालत की और मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुये कहा कि उनकी चिट्ठी पत्री से आरक्षण मिलने वाला नहीं है।
श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वह विधानसभा के चुनावों में बसपा प्रत्याशियों की जमानते जब्त कराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें। समाजवादी क्रान्ति रथ तब तक चलता रहेगा, जब तक भ्रष्ट बसपा को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

द्वितीय चरण की जनस्वाभिमान यात्रा के नायक श्री कलराज मिश्र की फर्रूखाबाद में हुई प्रेसवार्ता के मुख्य अंश प्रकाशनार्थ प्रेषित है

Posted on 13 November 2011 by admin

farrukhabad_me_pyrkarvarta_karte_kalraj_mishra_1ऽ    मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें विरासत में मिला है भ्रष्टाचार। लोग विरासत को बढ़ाते हैं। जो 60 वर्षों में नहीं हुआ वह साढे़ चार वर्षों में कर दिया। बेहतर होता कि जिन लोगों से उन्हें विरासत में भ्रष्टाचार मिला उनको जेल भेजने का वादा निभायें।

ऽ    वास्तव में इनकी कथनी करनी में अन्तर है। इन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोपी किन-किन मंत्रियों को जेल भेजा। जिन मंत्रियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ हटाया है उनके विरूद्ध क्या कार्यवाही की क्योंकि मंत्री पद से हटाना दण्ड नहीं हैे।

ऽ    भ्रष्टाचार में आरोपी मंत्रियों को तत्काल मंत्री पद से हटाकर कानूनी कार्यवाही करें।

ऽ    कांग्रेस, सपा के बाद बसपा मुखिया मायावती भी वंश परम्परा की बेल को सींच रही हैं। गांधी, लोहिया, अम्बेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले दलों के एजेण्डे में परिवार प्राथमिकता पर है। बसपा नेत्री राज्य की मुख्यमंत्री ने तो हदें ही पार कर दी। पत्थरों की प्रेमी ने अपनी खुद की मूर्तियां बनवायी उससे जी नहीं भरा तो अपने माता-पिता के चित्र वाले पार्क बना डाले। अब एक भली भद्र महिला के नाम पर विकलांग विश्वविद्यालय बनाया पर जब लोकापर्ण करने लगी तो उसे अपने दादा जी के नाम समर्पित कर दिया।

ऽ    अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने और मिशन के तहत काम करने का दावा करने वाली नेत्री का मिशन से कोई लेनादेना नही ंहै। इनका केवल एक मिशन है नोट और वोट। उसी को केन्द्रित करके इनके सारे कार्य है। आमजन से कोई लेना देना नहीं है।

ऽ    भाजपा जात-पाँत की राजनीति की विरोधी है, पर जिन लोगों ने जातियों के नाम पर भाई चारा कमेटियां बना रखी हैं। वे लोग कहां थे ? जब डी.डी. मिश्र पागल करार दिये जा रहे थे। बांदा के प0ं रामजग तिवारी ने कर्ज के बोझ से आत्महत्या कर ली। महराजगंज व फतेहपुर के दो ब्राह्मण परिवारों के 10 सदस्यों को जलाकर मार डाला गया। इनका परिवार अभी भी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

ऽ    दलित उत्पीड़न में फर्जी तरीके से लोग फंसाये गये उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। राष्टीय आंकड़ों के अनुसार एस0, एसटी0 के तहत कुल 11143 मामले दर्ज हुए जिसमें से सर्वाधिक उ0प्र0 में 2600 मुकदमे दर्ज किये गये।

ऽ    महिला मुख्यमंत्री के शासन में उ0प्र0 में महिलायें भी सुरक्षित नहीं है। उ0प्र0 में 6704 महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज किये गये। जो कि पूरे देश में महिला उत्पीड़न के मामले में सर्वाधिक है। कई चर्चित मामले न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किये गये। वहीं ऐसे कई मामले है जो भयवश, लाजवश दर्ज ही नहीं कराये गये। कमला कुशवाहा, साक्षी सोनी, शीलू प्रकरण।

ऽ    बढ़ती बेतहाशा मंहगाई के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तौर पर जिम्मेदार हैं। इनमें आम जनता को राहत पहुंचाने की इच्छा शक्ति का अभाव है। उत्पादन और वितरण का समुचित प्रबन्धन व जमाखोरों पर अंकुश लगाने में यह सरकारें असफल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने किया अम्बेडकर ग्राम साधौ और संगेड़ी का निरीक्षण

Posted on 13 November 2011 by admin

अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश

जलालाबाद के डा0 अम्बेडकर ग्राम सराय साधौ तथा कलान के ग्राम संगेड़ी के सघन भ्रमण के दौरान विकास कार्यो का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी नाली, खंड़जा, शौचालय, सीसी रोउ, हैण्डपंप, विद्युतीकरण आदि का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चैपाल लगाकर विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनके निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये तथा इस अवसर पर अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये। उन्होंने कार्यो में उदासीनता बरतने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
जिलाधिकारी श्री रिणवा ग्राम साधौ का भ्रमण कर गांव मंे किए गये विभिन्न कार्यो को देखने के बाद चैपाल लगाकर ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इंदिरा आवास, महामाया आवास, स्वच्छ शौचालय, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, हैडपम्पों की शिकायत, विद्युत व्यवस्था, छात्रवृत्ति, नलकूप समस्या को देखते हुए समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इसके बाद जिलाधिकारी कलान क्षेत्र के ग्राम संगेड़ी पहुंचे जहां गांव का भ्रमण कर उन्होंने इंदिरा आवास, महामाया आवास, बारातघर तथा सीसी रोड का निरीक्षण किया। सीसी रोड कई जगह मानक के अनुरूप न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने आरईएस अभियंता की डांट लगा दी। इसके बाद गांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा ग्रामीणों द्वारा बताई गयी समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्रामीणों ने आवास आवंटन की जिलाधिकारी से शिकायत की जिस पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि वह 19 नवम्बर को शिविर लगाकर आवास आवंटन का कार्य अपनी देखरेख में सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने गांव में किए गये कार्यो के बारे में समबन्धित अधिकारियों से गहन पूछताछ की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि गांव में अन्त्योंदय कार्डधारक पांच है जिनको खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने गांव की चार अन्य विधावाओं को विधवा पेंशन दिलाने के निर्देश दिये। स्कूल में शिक्षक न होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक की तैनाती के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामों में विकास कार्यो की समीक्षा के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। ताकि ग्रामीणों की शंकाओं व समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी कार्य की गुणवत्ता व समय सीमा पर विशेष ध्यान दे तथा निरीक्षण में पाई कमियों और जनशिकायतों का निपटान तत्काल किया जाना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जिला व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी, कम्रचारी व तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई सवायजपुर मार्ग का भाग्य जागा, 19 करोड़ मंजूर-नितिन अग्रवाल

Posted on 13 November 2011 by admin

हरदोई से सवायजपुर होते हुए फर्रूखाबाद जाने वाला मार्ग अपनी बदहाली गड्ढ़ों एवं उबड़ खाबड़ रास्तों के लिए कई सालों से अपनी किस्मत पर रो रहा था। सवायजपुर से फर्रूखाबाद का रास्ता सुगम आरामदायक था। परंतु बीच का रास्ता सवायजपुर तक गाड़ी मालिक चालक यात्री साइकिल सवार सभी परेषान हो जाते जिसका पुर्नरूद्धार होने जा रहा है। जिसमें 1 से 16 किलोमीटर का मार्ग बनाने के लिए उन्नीस करोड़ रूपए स्वीकृत कर लिए गए है और पहली किस्त 3.80 लाख की जारी होकर आ चुकी है। इसके पूरा होने से पहले दूसरे चरण की मंजूरी मिल जाएगी। यह सूचना पत्रकार वार्ता करते हुए सदर विधायक सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने बताई और कहा कि बावन हरियावां के 38 ग्रामों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। बिजली पानी सड़क की प्रत्येक सुविधा नए विधानसभा क्षेत्र को जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा विकास कार्य कराना हमारी पारिवारिक परंपरा रही हैं। मलेरिया विभाग को शहर के निवासियों का मच्छर से मुक्ति दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। बावन क्षेत्र के लोगों को कल से खाद मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होनें बताया कि लखनऊ की रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को 110 बसे और छोटे वाहनों से प्रस्थान करेगें। बसपा की उपलब्धियां गिनाकर 2012 में बसपा सरकार बनने का भरोसा भी दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

द्वितीय चरण की जनस्वाभिमान यात्रा में चैथे दिन नायक श्री कलराज मिश्र मैनपुरी में थे, प्रातः 10 बजे हुई प्रेसवार्ता के मुख्य अंश प्रकाशनार्थ प्रेषित है

Posted on 13 November 2011 by admin

mainpuri_me_ptrkar_varta_karte_kalraj_mishra_11ऽ    वर्तमान सरकार के एजेन्डे से खेती, किसान गायब है। पूरे प्रदेश में खाद का संकट गहरा गया है इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तौर पर जिम्मेंदार हैं। सरकारी गोदामों में अभी भी प्रति बोरी 542.70 रूपये की दर से खाद है। उन्हीं गोदामों में 605 रूपये प्रति बोरी की खाद भी पड़ी है। मौजूदा समय में डी0ए0पी0 960 रूपये से 1200 रूपये तक पहुंच चुकी है। आसानी से मिल भी नहीं रही है। यह सीधे-सीधे जमा खोरी और काला बाजारियों को बढ़ावा देने की नीति के तहत भ्रष्टाचार का यह खेल खेला जा रहा हैे।
ऽ    भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ ;एन0सी0यू0वाई0द्ध ने खुद माना है कि जमाखोरों की मनमानी वसूली के कारण 550 रूपये की खाद 1200 रूपये से 1500 रूपये के बीच बिक रही है।
ऽ    पिछले वर्ष केन्द्र सरकार ने अप्रैल में बढ़ते सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए यूरिया को छोड़कर सभी उर्वरकों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप खाद के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इसकी पुनर्समीक्षा होनी चाहिए। आखिर सब्सिडी कम करने के पीछे कारण क्या है।
ऽ    सरकारी अकर्मणता, लाल फीताशाही के कारण सहकारी समितियां दिवालिया हो गई हैं। लगभग 50 सहकारी समिति में से 35 दिवालिया होकर करोड़़ांे का चूना आमजनों को लगा चुकी हैं। उ0प्र0 के बाहर ये सहकारी समितियां जहां किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। वहीं प्रदेश में कष्टकारी बन गई हैं। गुजरात में अमूल सहकारी क्षेत्र का ही उपक्रम है। उ0प्र0 में आखिर यह संकट क्यों। राजनीतिक इच्छा शक्ति, दूर दृष्टि के कारण राज्य का सहकारिता आन्दोलन मृत प्राय हो गया है।
ऽ    सरकार की गलत नीतियों के कारण धान उत्पादक किसान संकट में है। बिचैलिये सरकारी संरक्षण में हावी हैे। बाजार में अबतक साढे़ पांच लाख टन धान की आवक हो चुकी है। सरकार मात्र 70 हजार टन ही खरीद पायी वह भी ज्यादातर बिचैलियों के माध्यम से। जबकि लक्ष्य 25 लाख टन खरीदने का है। इसके लिए जहां प्रदेश सरकार की बिचैलियों को लाभ पहुंचाने का नीति है वहीं केन्द्र सरकार का उपेक्षा पूर्ण रवैया भी एक महत्वपूर्ण कारण बन रहा हैे। पी0सी0एफ0 कर्मचारी पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं जबकि इन कर्मचारियों की भी धान खरीद और भण्डारण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
ऽ    किसान की सबसे बड़ी नगदी फसल गन्ना पर संकट उत्पन्न हो गया है। गन्ने पर नया विवाद पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा गन्ने का नया मूल्य निर्धारित होने केे कारण मिल मालिक कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी किसान मिल मालिक और न्यायालय के बीच जूझता रहा। गन्ने का मूल्य बकाया है, पर मुख्यमंत्री कहती हैं कि शतप्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। सरकार इस पर श्वेत पर जारी करे।
ऽ    भाजपा का स्पष्ट मानना है कि गन्ने का मूल्य 300 रूपये प्रति कुन्टल किया जाना चाहिए उसका समय से भी भुगतान होना चाहिए। समय पर भुगतान न होने पर इसके लिए 15ः की दर से ब्याज दिया जाना चाहिए।
ऽ    ग्रामीण रोजगार सृजन के लिए चलाई जा रही मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। पूरे प्रदेश में मनरेगा को लेकर शिकायतें हैं। सोनभद्र जैसे कई जनपदों मे पिछले 06-08 महीनों से कोई काम ही नहीं हुआ।
ऽ    मनरेगा का भ्रष्टाचार यू0पी0ए0 सरकार और बसपा सरकार का संयुक्त उपक्रम हैे। इनके बीच नूरा-कुश्ती का खेल चल रहा हैे। सरकार का काम गड़बड़ी पकडे़ जाने पर दोषी को दण्डित करना है। जबकि दोनों सरकारें केवल बयान बाजी कर रही हैं।
ऽ    इटावा, आगरा, फर्रूखाबाद, मैनपुरी आलू उत्पादन का सबसे बड़ा केन्द्र है। किन्तु पर्याप्त मात्रा में भण्डारण वितरण की व्यवस्था न होने के कारण किसान को उसकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता। कई बार तो उसको आलू फेंकना पड़ता है। हमें इस बार अवसर मिलता है तो इस क्षेत्र को आलू उत्पादक जोन घोषित किया जायेगा। उसके लिए भण्डारण, वितरण की सरकार व्यवस्था करेगी। आलू का निर्यात कराया जायेगा। उस पर आधारित उद्योग को कर मुक्त करके यहां उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता के शोषण के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा

Posted on 13 November 2011 by admin

tirvan_me_kalraj_mmishra_ji_1जनस्वाभिमान यात्रा के नायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की जनता के शोषण के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा भी कम दोषी नहीं है। लोकतंत्र की हत्या एवं कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाने में दोनों बराबर के हिस्सेदार है। राज्य की बसपा सरकार गन्ने पर किसानों के साथ साजिश कर रही है। उन्हांेने मांग कि तत्काल गन्ना मिलें चलाना सरकार सुनिश्चित करें।
श्री मिश्र ने आज जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के चैथे दिन मैनपुरी से यात्रा शुरू की। तिर्वा के किसान इण्टर कालेज में बोलते हुए कहा कि मंहगाई गरीब आदमी की जान लेकर ही छोडे़गी। सरकार के कुप्रबंधन के परिणाम स्वरूप मांग और आपूर्ति का अन्तर मंहगाई का प्रमुख कारण बन रहा है। इसे समय से आकलन करके समुचित प्रबंधन करते हुए रोका जा सकता था। पं0 अटल बिहार बाजपेयी की नेतृत्व वाली सरकार ने इसे रोकने का काम किया था। अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री का अर्थशास्त्र फेल हो रहा है। ऐसे में योजना आयोग जब ये आकलन करता है कि 26 रूपये गांव में और 32 रूपये शहर में कमाने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं आता है तो यह गरीबों के साथ एक भद्दा मजाक सा लगता है।
उन्होनें प्रदेश में उत्पन्न खाद संकट पर कहा कि कालाबाजारियों को संरक्षण देने की नीति के चलते किसान बेहाल है। डीएपी की जरूरत है बाजार से गायब है। किसान धान की तैयार फसल बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है। घोषित मूल्य से कम बिचैलिये खरीद कर उसी धान को सरकारी खरीद पर बेच दे रहे है। क्रय केन्द्र खुले नहीं और जो खुले वहाँ भी बिचैलिये हावी है। आखिर किसान कहाँ जाये? साधन सहकारी समितियों की स्थिति यह है कि ज्यादातर अपने-अपने कारणों से निश्प्रभावी हंै जो काम कर रही हैं वहां कालाबाजार करने वालों का दखल है। डीएपी 542.70 पैसे की दर और 605 रूपये की दर से डीएपी कई जनपदों के गोदामों में भेजी गयी। बाजार में 960 से लेकर 1200, 1500 तक खाद बिक रही है तब पर भी आसानी से मिल नही रही है।
श्री मिश्र ने कहा कि किसान की नकदी फसल गन्ने पर संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार की नीति के चलते भ्रम बन रहा है। सरकार मिल चला नहीं रही है गन्ना मूल्य घोषित कर दिया मुख्यमंत्री ने चार दिनों में मिल चलाने की घोषणा की थी। क्यों नहीं मुख्यमंत्री का निर्देश लागू हो रहा है। मिले चलेगी तो किसान को पर्ची मिलेगी, पर्ची मिलेगी तो उस पर गन्ना मूल्य होगा यह एक राजनैतिक साजिश है। गन्ना बकाये भुगतान पर मुख्यमंत्री गलत बयानी कर रही है। गन्ना बकाये मूल्य पर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। उन्होनें कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। आलू उत्पादकों की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होनें कहा कि पर्याप्त मात्रा में भण्डारण और वितरण की व्यवस्था न होने के कारण कई बार किसानों को आलू फेंकना पड़ता है। आलू विशेष जोन क्षेत्र घोषित करने के वायदे के साथ कहा कि सत्ता में आने पर हम आलू निर्यात को प्रोत्साहित करेंगे, आलू आधारित उद्योग को करांे में रियासत देकर उन्हें प्रेरित करेंगे वो इन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करें।
राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, कानून खत्म है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बसपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीडन दलितों का, महिलाओं का तथा पिछड़ो का हुआ है। उन्होनें दलित हित के नाम पर सत्ता में आयी मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उन्होंने कितने दलित नौजवानों को बिना पैसे के नौकरियां दी तथा उनके लिए कितने स्कूल खोले।
बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के सहप्रभारी, सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि  पहले बिहार में भी कानून का राज नही था, किसान बिजली के लिए लालायित रहते थे लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है बिहार उत्तरोत्तर विकास की और अग्रसर है। उ0प्र0 को भी अव्वल प्रदेश बनाने के लिए कलराज मिश्र के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की नहीं आम आदमी की सम्मान की यात्रा है। पेट्रोल की कीमतें यूपीए शासन में 15 बार बढ़ गई। दुनिया में बहुत से देशों में तेल भारत से कम मूल्य पर मिलता है दिल्ली की महरानी घोटाले पर घोटाले करवा रही है, लखनऊ में बैठी महरानी उनसे भी आगे है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी शिवप्रताप शुक्ल, सच्चिदानन्द साक्षी जी महराज, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, रामबक्श वर्मा पूर्व सांसद निरंजन ज्योति, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रवक्ता मनोज मिश्र, बनवारी लाल दोहरे, मदन सिंह चैहान, किसान मोर्चाे के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, अर्चना पाण्डेय, अतुल दीक्षित सुजीत सिंह टीका आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

न्यूज एक्स चैनल अब जनपद सुल्तानपुर में

Posted on 13 November 2011 by admin

आल प्रेस एन राइटर एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वजीत सिंह ने जनपद सीएसएम नगर से पत्रकार अजगर नकी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। आशा जताई गयी है कि श्री नकी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगे।
श्री नकी इन दिनों इलेक्टानिक चैनल न्यूज एक्स में जनपद सीएसएम नगर व जनपद सुल्तानपुर के सम्बाददाता पद पर तैनात है। उनके जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र शुक्ला विजय विद्रोही, माताफेर सिंह’दीपक, शबीर अहमद रिजबी,साजिद हुसैन,आलेाक श्रीवास्तव,अशू श्रीवास्तव लालजी, रबि दूबे, जय कुमार पाण्डेय आदि पत्रकारो ने बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विशिष्ट तारीख विशेष संयोग जुड़वाँ बच्चों का जन्म

Posted on 13 November 2011 by admin

ज्योतिष विज्ञान का मानना है कि सदी के बाद आया11-11-11 का योग चमत्कारिक होगा जन्म लेने वाला बच्चा भाग्यशाली होगा आप को यह जानकर के ताज्जुब होगा कि एक बच्चा ऐसा भी हुआ जो 11-11-11 को 11बजकर11मिनट 11सेकेण्ड पर ही जन्म लेता है।हड़हा गाँव की सरोजनी नामक महिला को जिला अस्पताल के अन्दर 11-11-11 को 11बजकर 11मिनट11 सेकेण्ड पर बच्चे को जन्म दिया घर में खुशी का ठिकाना नहीं है। माँ दादी सहित पूरा गाँव खुश है। डाॅ0आर0लीन हिली कार्यवाहक सीएमएस जिला महिला अस्पताल का कहना है कि डिलीवरी के समय जच्चा को कोई परेशानी नहीं हुई बच्चा भी स्वस्थ है दोनो ठीक हैं बच्चे ने माँ का दूध भी पिया बच्चा स्वस्थ हुआ है वैसे तो इन भाग्यशाली लोगों में जनपद के अन्दर जिला महिला चिकित्सालय में 20 लड़के 16लड़किया कुल जमा 36हुये माधौगंज सी0एच0सी0 पर सुनीता पत्नी बसन्त निवासी इकसई पूनम पत्नी शिवनाथ, अनीता पत्नी दिलीप शाहाबाद सी0एच0सी0 पर रीना पत्नी आनन्द मोहन निवासी परेली मोमिना पत्नी अकीला निवासी आगापुर रीना पत्नी श्रीकृष्ण मियाँपुर, फूलबानो पत्नी खालिद निवासी टुमकी सहित साण्डी मल्लावाँ पीएचसी पर ऐसे भाग्यशाली बच्चे हुये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता पंजीकरण मेले में नागरिको ने दिखाया भारी उत्साह

Posted on 11 November 2011 by admin

commissioner-agra-amrit-abhijat-with-dm-ajay-chauhan-on-the-eve-of-voter-mela-at-st-johns-collegeशतप्रतिशत पहचान पत्र बनाने वाले बी.एल.ओ. सम्मानित होगें

स्वतंत्र भारत में निर्वाचन प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में देश का विश्व में गौरवशाली स्थान है। वातावरण में व्यापक परिवर्तन के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में भी निरन्तर सुधार हो रहे हैं। इसी क्रम में सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र सुलभ कराने का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चल रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ करने और सफलता पूर्वक संचालन हेतु सभी पात्र नागरिक अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवालें।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात सेन्ट जान्स कालेज मैदान पर आयोजित मतदाता पंजीकरण मेले के उद्घाटन के उपरान्त बडी संख्या में उपस्थित नागरिकों, बी.एल.ओ. तथा अन्य कार्मिकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. मतदाता पहचान पत्र बनवाने के महत्वपूर्ण कार्य के द्वारा देश सेवा कर रहे है अतः संवेदनशीलता और सजगता के साथ आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने बी.एल.ओ. को बधाई देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग से मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य सफलता की ओर है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले और सराहनीय कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित करने व प्रोत्साहन देने हेतु संस्तुति भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. अभी भी पहचान पत्र से छूटे मतदाताओं विशेषतः युवा वर्ग और महिला को जागरूक करते हुए उनके फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवायें।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर देने और निर्वाचक गतिविधियों में मतदाताओं की जागरूकता बढाने हेतु जनपद में तहसील तथा जिला स्तर पर आयोजित मतदाता पंजीकरण मेलों में नागरिको ने भारी उत्साह दिखाया है। जागरूकता अभियान में मीडिया द्वारा रचनात्मक भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से नागरिको ने इन मेलों में सक्रियता दिखाई है। उन्होंने बताया कि निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में लगभग तीन लाख नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हुए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बी.एल.ओ. की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही मतदान का अधिकार मिलता है। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। अतः आयोग के निर्देशों का अनुपालन निष्पक्ष और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. अपने कार्य को तत्परता से संचालन हेतु आंगनबाडी, कार्यकत्रि, शिक्षा मित्र, आशा, लेखपाल आदि का सहयोग ले सकते है। उन्होंने विशेष रूप से पात्र युवा तथा महिला मतदाताओं को प्रेरित कर शतप्रतिशत नाम दर्ज कराने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शतप्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवायें ताकि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर भविष्य के निर्माण में सहयोग कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने मेला आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मेले जनपद मे जनपद के विधान सभा क्षेत्रवार काउन्टर लगाये गये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल ने छीना गरीबो का रैन बसेरा

Posted on 11 November 2011 by admin

ऽ    अधिकारी मुनासिब नही समझते जनसूचना देना, बैठे है आखें मूदें

जनसूचना अधिकार अधिनियम की मखौल उडाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये पत्रांक संख्या 3654-2 पर भ्रष्टाचार के सम्बन्ध सन 2005 के तहत सूचनाओं का आधी अधूरी  स्पष्टीकरण देना अधिकारी के गले की फांस बन कर रह गया है।
गौरतलब हो कि गरीब सेवा समिति के अध्यक्ष बसन्त लाल बरनवाल ने 10 रूपये के पोष्टलआर्डर पर 6 सूत्रीय मांग को लेकर जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचर केा उजागर करने के लिये जनसूचना अधिकार का सहारा लिया जिसमें समिति के अध्यक्ष ने सन 2007 से अब तक जिला अस्पताल, ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुन्दरीकरण एंव भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा इस योजना को चलाने के लिये कितना धन आबंटित किया गया है साथ ही आय व्यय के पूर्ण विवरण के साथ प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध करायें जाने की बात कही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिये गरीब व मजबूर लोगों के कल्याण के लिये किन किन लाभार्थियों को लाभान्बित किया गया, एंव शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन के शासनादेश की छाया प्रति उपलब्ध करायी जाय। जनसूचना के महत्वपूर्ण प्रश्नो में रहा कि गरीब, असहाय,लाचार लोगो के लिये नगर पालिका परिषद के मद से बनाये गये अस्पताल के प्रांगण में बने रैन बसेरा का उपयोग होमियोपैथ चिकित्सक का कार्यालय किसके आदेश से चलाया जा रहा है।जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं व पुरूष महिला नसबन्दी लोगो को क्या क्या सुबिधाये दी जा रही है,शासनादेश की प्रमाणित प्रति।
आधे अध्ूारे सूचनाओ को भ्रष्टाचार की आड़ लेते हुए मुख्य चिकित्साअधिकारी सुल्तानपुर ने यह लिखित रूप से सूचना के एक विन्दु के जबाब पर बताया कि जिलाअस्पताल में कोई भी भ्रष्टाचार नही है। बताते चले कि अस्पताल के प्रांगण में बने रैन बसेरा पर स्पष्ट रूप से दीवाल पर संगठित विकास योजना के अन्तर्गत बने आवास सिर्फ असहाय व गरीबो की रात्रि विश्राम के लिये बनाये गये। पूर्व में रहे कलेक्टेªट नागेन्द्र प्रताप सिंह परिषद के चेयरमैन जितेन्द्र नरायण सक्सेना व अवर अभियन्ता संजीव कुमार शुक्ला के नामों की लगी दीवाल पट पर यह साफ अकिंत है कि यह गरीबो असहायों के विश्राम व अतिथियों के लिये सन 1991 में बनाया गया था, पर इन गरीबो के विश्रामाल पर अधिकारियो द्वारा परिषद द्वारा मिलने वाले सुविधाओं पर जिला अस्पताल का पूर्ण रूप से कब्जा हो गया। समिति के अध्यक्ष का कहना है कि अगर इन गरीबो के अधिकार पर जल्द से जल्द मुक्त नही कराया गया तो समिति के दर्जनो कार्यकर्ता को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी के गेट का घेराव करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in