Categorized | कन्नौज

जनता के शोषण के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा

Posted on 13 November 2011 by admin

tirvan_me_kalraj_mmishra_ji_1जनस्वाभिमान यात्रा के नायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की जनता के शोषण के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा भी कम दोषी नहीं है। लोकतंत्र की हत्या एवं कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाने में दोनों बराबर के हिस्सेदार है। राज्य की बसपा सरकार गन्ने पर किसानों के साथ साजिश कर रही है। उन्हांेने मांग कि तत्काल गन्ना मिलें चलाना सरकार सुनिश्चित करें।
श्री मिश्र ने आज जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के चैथे दिन मैनपुरी से यात्रा शुरू की। तिर्वा के किसान इण्टर कालेज में बोलते हुए कहा कि मंहगाई गरीब आदमी की जान लेकर ही छोडे़गी। सरकार के कुप्रबंधन के परिणाम स्वरूप मांग और आपूर्ति का अन्तर मंहगाई का प्रमुख कारण बन रहा है। इसे समय से आकलन करके समुचित प्रबंधन करते हुए रोका जा सकता था। पं0 अटल बिहार बाजपेयी की नेतृत्व वाली सरकार ने इसे रोकने का काम किया था। अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री का अर्थशास्त्र फेल हो रहा है। ऐसे में योजना आयोग जब ये आकलन करता है कि 26 रूपये गांव में और 32 रूपये शहर में कमाने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं आता है तो यह गरीबों के साथ एक भद्दा मजाक सा लगता है।
उन्होनें प्रदेश में उत्पन्न खाद संकट पर कहा कि कालाबाजारियों को संरक्षण देने की नीति के चलते किसान बेहाल है। डीएपी की जरूरत है बाजार से गायब है। किसान धान की तैयार फसल बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है। घोषित मूल्य से कम बिचैलिये खरीद कर उसी धान को सरकारी खरीद पर बेच दे रहे है। क्रय केन्द्र खुले नहीं और जो खुले वहाँ भी बिचैलिये हावी है। आखिर किसान कहाँ जाये? साधन सहकारी समितियों की स्थिति यह है कि ज्यादातर अपने-अपने कारणों से निश्प्रभावी हंै जो काम कर रही हैं वहां कालाबाजार करने वालों का दखल है। डीएपी 542.70 पैसे की दर और 605 रूपये की दर से डीएपी कई जनपदों के गोदामों में भेजी गयी। बाजार में 960 से लेकर 1200, 1500 तक खाद बिक रही है तब पर भी आसानी से मिल नही रही है।
श्री मिश्र ने कहा कि किसान की नकदी फसल गन्ने पर संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार की नीति के चलते भ्रम बन रहा है। सरकार मिल चला नहीं रही है गन्ना मूल्य घोषित कर दिया मुख्यमंत्री ने चार दिनों में मिल चलाने की घोषणा की थी। क्यों नहीं मुख्यमंत्री का निर्देश लागू हो रहा है। मिले चलेगी तो किसान को पर्ची मिलेगी, पर्ची मिलेगी तो उस पर गन्ना मूल्य होगा यह एक राजनैतिक साजिश है। गन्ना बकाये भुगतान पर मुख्यमंत्री गलत बयानी कर रही है। गन्ना बकाये मूल्य पर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। उन्होनें कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। आलू उत्पादकों की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होनें कहा कि पर्याप्त मात्रा में भण्डारण और वितरण की व्यवस्था न होने के कारण कई बार किसानों को आलू फेंकना पड़ता है। आलू विशेष जोन क्षेत्र घोषित करने के वायदे के साथ कहा कि सत्ता में आने पर हम आलू निर्यात को प्रोत्साहित करेंगे, आलू आधारित उद्योग को करांे में रियासत देकर उन्हें प्रेरित करेंगे वो इन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करें।
राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, कानून खत्म है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बसपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीडन दलितों का, महिलाओं का तथा पिछड़ो का हुआ है। उन्होनें दलित हित के नाम पर सत्ता में आयी मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उन्होंने कितने दलित नौजवानों को बिना पैसे के नौकरियां दी तथा उनके लिए कितने स्कूल खोले।
बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के सहप्रभारी, सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि  पहले बिहार में भी कानून का राज नही था, किसान बिजली के लिए लालायित रहते थे लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है बिहार उत्तरोत्तर विकास की और अग्रसर है। उ0प्र0 को भी अव्वल प्रदेश बनाने के लिए कलराज मिश्र के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की नहीं आम आदमी की सम्मान की यात्रा है। पेट्रोल की कीमतें यूपीए शासन में 15 बार बढ़ गई। दुनिया में बहुत से देशों में तेल भारत से कम मूल्य पर मिलता है दिल्ली की महरानी घोटाले पर घोटाले करवा रही है, लखनऊ में बैठी महरानी उनसे भी आगे है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी शिवप्रताप शुक्ल, सच्चिदानन्द साक्षी जी महराज, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, रामबक्श वर्मा पूर्व सांसद निरंजन ज्योति, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रवक्ता मनोज मिश्र, बनवारी लाल दोहरे, मदन सिंह चैहान, किसान मोर्चाे के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, अर्चना पाण्डेय, अतुल दीक्षित सुजीत सिंह टीका आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in