कोई विभाग नहीं बचा जहाॅ लूट न हुई हो

Posted on 13 November 2011 by admin

13-11-kampiyarganj-gorakhpur-2प्रदेश में बसपा राज में संगठित भ्रष्टाचार फैला है। कोई विभाग नहीं बचा जहाॅ लूट न हुई हो। अभी तो ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के घोटाले की ही सीबीआई जाॅच हो रही हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में और भी विभागों के घपलों की पड़ताल होगी और मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारी जो भी दोषी होगें, सबको जेल भेजा जाएगा।
समाजवादी पार्टी क्रांति रथ से उक्त एलान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सातवें चरण के दूसरे दिन मेंहदावल, कम्पीयरगंज, फरेंदा तथा नौतनवा में अपनी विशााल जनसभाओं में किया। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि यात्रा में श्री अखिलेश यादव के साथ श्री अवधेश यादव, श्रीमती चिंता यादव श्री श्यामनारायण तिवारी, श्री अमनमणि त्रिपाठी, श्रीमती राजकुमारी, श्री जयचन्द, मो0 अरशद, श्री देवेेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी, श्रीमती शारदा देवी, श्री सुनील यादव, श्री आनन्द भदौरिया, श्री राजीव राय, श्री नवेद सिद्दीकी, श्री रामसागर यादव, श्री राम सिंह राणा भी चल रहे हैं। क्रांतिरथ आज नेपाल की सीमा से लगे नौतनवां क्षेत्र तक गया ।
जिन्दाबाद के जोशीले नारे लगाते उत्साही जनसमूह केा संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि बसपा राज में मंहगाई बढ़ रही है। किसानों की बदहाली बढ़ी है। गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। लेकिन अमीरजादों के खेल एफ-1 रेस के लिए सरकार ने 20 अरब रूपए खर्च कर दिए। सैकड़ों किसानों की जमीन कब्जें में कर ली। लखनऊ में पत्थर के 02 हजार हाथी लगा दिए हैं। पर्यावरण को नष्ट कर दिया गया है। हरियाली नष्ट कर दी गई है। इसके लिए बसपा सरकार और इसके इशारे पर चलने वाले अफसरों को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाई जाएगी।
13-11-mehndawaal-gorakhpur-3श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने जनता तथा समाजवादियों पर बहुत जोर जुल्म किया है हमारे नेताओं कार्यकर्ताओं को अपमानित एवं प्रताडि़त किया गया है। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। अभी भी हमारे कुछ साथी जेल में हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही झूठे मुकद्मे वापस लिए जाएगेे। जो अधिकारी समाजवादी पार्टी नेताओं को अपमानित करने के दोषी हैं उनको अलग वर्दी पहनाई जाएगी। ताकि दूर से उनकी पहचान हो सके। किसानों को, नौजवानों को राहत देने वाली तमाम योजनाएं चालू की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम भाईयों को सच्चर एवं रंगनाथ मिंश्र कमेटी की संस्तुतियों के अनुरूप आरक्षण दिए जाने की वकालत की और मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुये कहा कि उनकी चिट्ठी पत्री से आरक्षण मिलने वाला नहीं है।
श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वह विधानसभा के चुनावों में बसपा प्रत्याशियों की जमानते जब्त कराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें। समाजवादी क्रान्ति रथ तब तक चलता रहेगा, जब तक भ्रष्ट बसपा को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in