Categorized | हरदोई

हरदोई सवायजपुर मार्ग का भाग्य जागा, 19 करोड़ मंजूर-नितिन अग्रवाल

Posted on 13 November 2011 by admin

हरदोई से सवायजपुर होते हुए फर्रूखाबाद जाने वाला मार्ग अपनी बदहाली गड्ढ़ों एवं उबड़ खाबड़ रास्तों के लिए कई सालों से अपनी किस्मत पर रो रहा था। सवायजपुर से फर्रूखाबाद का रास्ता सुगम आरामदायक था। परंतु बीच का रास्ता सवायजपुर तक गाड़ी मालिक चालक यात्री साइकिल सवार सभी परेषान हो जाते जिसका पुर्नरूद्धार होने जा रहा है। जिसमें 1 से 16 किलोमीटर का मार्ग बनाने के लिए उन्नीस करोड़ रूपए स्वीकृत कर लिए गए है और पहली किस्त 3.80 लाख की जारी होकर आ चुकी है। इसके पूरा होने से पहले दूसरे चरण की मंजूरी मिल जाएगी। यह सूचना पत्रकार वार्ता करते हुए सदर विधायक सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने बताई और कहा कि बावन हरियावां के 38 ग्रामों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। बिजली पानी सड़क की प्रत्येक सुविधा नए विधानसभा क्षेत्र को जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा विकास कार्य कराना हमारी पारिवारिक परंपरा रही हैं। मलेरिया विभाग को शहर के निवासियों का मच्छर से मुक्ति दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। बावन क्षेत्र के लोगों को कल से खाद मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होनें बताया कि लखनऊ की रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को 110 बसे और छोटे वाहनों से प्रस्थान करेगें। बसपा की उपलब्धियां गिनाकर 2012 में बसपा सरकार बनने का भरोसा भी दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in