Archive | राज्य

राष्ट्रीय एकीकरण के लिए कार्यरत संस्थाओं /व्यक्तियों को अनुदान

Posted on 15 November 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि राष्ट्रीय एकीकरण के लिए कार्यरत गैर सरकारी स्वैच्छिक संगठनो को पांच हजार रूपये एवं व्यक्तियों को एक हजार रूपये अनुदान दिये जाने सम्बन्धी नियमावली की शासकीय अधिसूचना राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की वेवसाइट ीजजरूरुदंजपवदंस पदजमहकमचण्नचण्दपबण्पद पर राज्य सरकार की योजनांए शीर्षक के अन्तर्गत उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र संस्थाओं/ निकायों एवं ऐसे व्यक्तियों के विषय में, जो कौमी एकता के लिए कार्यरत हैं तथा जिन्होंने कौमी एकता से सम्बन्धित अच्छी पुस्तकों की रचना की हो अथवा साम्प्रदायिक दंगो के दौरान साम्प्रदायिक एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये हों उनके कार्यो के विवरण के साथ नाम व फोटों सहित अनुदान हेतु प्रस्ताव  शासन को भेजे जाने हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक-तृतीय अनुभाग से भी प्राप्त कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुकदमा दर्ज करने के बाद गरीबो को छुठला रही पुलिस, मायासरकार में न्याय कहां…?

Posted on 15 November 2011 by admin

मान्यवर कांशीराम व मुख्य मंत्री मायावाती के भविष्य का सबसे बडा सपना था कि शहर के अति गरीब असहाय,निर्वल वर्ग, बेसहारा आदि जैसे किस्म के लोग यदि रहने के लिये एक आशियाना मिल जाय तो सायद एक प्रकार की बेरोजगारी से इन्हे कुछ और करने का सहारा दे सकता है। जिसका नतीजा यह है कि सरहंगो माफियाओं बडे लेागो के गिरफत मंे यह योजना दब रक रह गयी जहां न कोई सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम, न पुलिस चैकी जिसके कारण आये दिन अकारण हत्या,बलात्कार लूट छिनैती जैसी घिनौनी हरकत देखने को मिल रहा हे। कारण कुछ भी हो मगर इस आवासीय कालोनी के महज चन्द दिनो में हुए अपराध को देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्य मंत्री के नारों में आवास पाने वाले  दलितों शोषितों अति निर्वल पर पुलिस अपराध छिपाने के बजाय उन्हे न्याय दिला पाने विल्कुल मन्द हेा चुकी है। बताते चले कि यह कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी गभडिया पुलिस चैकी मंे 2011 माहं के शुरू से लगभग 11 अपराध संगीन हो चुके है ज्याद से ज्याद मुकदमो में एफ0आर0 लगाकर पुलिस चैकी इन्चार्ज गभडिया ने मामले को रफा दफा कर दिया गया है। जैसे कि आसमा पत्नी हमीदुल्ला ने  13 मई केा 498,506 में दर्ज कराया था, पर गिरफतारी की कार्यवाही न होने से विपक्षी ने पुलिस के अधिकारी से मिलजुल कर फाइल लगवा लिया। इसी प्रकार डूडा के अधिकारी इन्द्र कुमार को ब्लाक नं014 के कमरा नं0164 में ही दौडाकर गोली से छलनी कर दिया। गम्भीर अवस्था में उसे जिलाचिकित्सालय में भर्ती करा 306 व 324 मेें मामले को दर्ज कर समय के साथ उस पर भी फाइनल लगाने वाले पुलिस अधिकारी की कारगुजारी का पिटारा क्या यही सर्वजन हिताय का नारा देने वाली मायासरकार की पुलिस न्याय दिलाने में आम जनता की हिमायती दिखाने का कैसा खेल है। पुलिस अधिकारी व डीजीपी समेत मायावती की मंशा पर निर्वलो की गुहार अनसुनी साबित हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल गांधी व मायावती मिलकर उ0प्र0 में नूरा-कुश्ती का खेल-खेल रहें हैं।

Posted on 15 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष एवं जन स्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी व मायावती मिलकर उ0प्र0 में नूरा-कुश्ती का खेल-खेल रहें हैं। दोनों अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे पर टिप्पणी कर अपनी-अपनी जिम्मेंदारियों से जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। मायावती को अहंकारी मुख्यमंत्री की संज्ञा देते हुए कहा कि चुनाव नजदीक देख विभिन्न वर्गों के लिए लोक लुभावन बातें कही जा रही हैं।
389929_182149185206379_100503366704295_378353_456759377_nश्री मिश्र ने आज द्वितीय चरण की जनस्वाभिमान यात्रा के छठे दिन विभिन्न सभाआंे में बोलते हुए कहा कि ब्राह्मणों को लुभाने का नाटक किया जा रहा है। यह वर्ग बसपा का असली चेहरा देख चुका है। एस0सी0, एस0टी ऐक्ट के दुरूपयोग से सभी वाकिफ हैं। अभी एक ताजा प्रकरण हुआ। एक ईमानदार पुलिस अधिकारी को मुंह खोलने पर पागल करार दे दिया गया। डी0डी0 मिश्रा का सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार उनके साथ हुआ वह निन्दनीय है। बसपा शासन में जिस तरह के व्यवहार ब्राह्मणों के साथ हुए हैं उसमें तो ब्राह्मणों को इनका बहिष्कार तक कर देना चाहिए। ्मुख्यमंत्री ने कल अपनी सभा में जिस तरह से दूसरे दलों के मुख्यमंत्रियों की घोषणा की उसपर कहा कि यह बयान दो वर्गों को आपस में लड़ाने के लिए दिया गया है।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में कांग्रेस अपना जनाधार बनाने में लगी है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बिहार में भी बड़ी सक्रियता दिखाई थी। पर जब परिणाम आये तो सभी वाकिफ हैं कि क्या हुआ। उ0प्र0 में बसपा, कांग्रेस जनसमस्याओं से ध्यान हटाने के लिए वाक युद्ध से नूरा-कुश्ती का खेल-खेल रहे हैं। आमजन की समस्याओं के लिए जवाबदेह केन्द्र और प्रदेश सरकारें जन समस्याओं के सवाल पर कटघरे में है। किसान डी0ए0पी0 के लिए मारा-मारा फिर रहा है। केन्द्र कहता है हमने खाद भेजी। प्रदेश सरकार बिचैलियों की संरक्षण की नीति के चलते खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। प्रदेश भर में बुआई का सीेजन चल रहा है डी0ए0पी0 जर्बदस्त संकट है। पूरे प्रदेश की ऐसी हालत हो गई है जो बर्दाश्त के बाहर है।
374174_182149325206365_100503366704295_378355_781303635_nश्री मिश्र ने सपा, बसपा दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मंहगाई के सवाल पर कांग्रेस के साथ यह दल भी दोषी हैं। दिल्ली में दोस्ती और उ0प्र0 मे दुश्मनी का खेल चल रहा हैे। प्रदेश की बदहाली के लिए भी तीनों दल कटघरेे में है। लोकतंत्र की निचली ईकाई ;स्थानीय निकाय द्ध का चुनाव सरकार चाहती तो हो जाता पर जनाक्रोश से डरी सहमी यह सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती। इसलिए लगातार यह कोशिश होती रही कि राजनीतिक दलों के सिम्बल पर चुनाव न हो। सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र विरोधी है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटाकर प्रशासक बैठाना अलोकतांत्रिक कदम है। स्थानीय निकाय का चुनाव जल्दी से जल्दी से करायें जाए।
श्री मिश्र के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्र देव सिंह, पार्टी प्रवक्ता हृदयनरायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री निरंजन ज्योति, पूर्णिमा वर्मा, अनुपमा जायसवाल, किसान मोर्चा व महिला मोर्चा की महामंत्री क्रमशः दिनेश दुबे व कमलावती सिंह, पूर्व सांसद गंगाबख्श सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र आदि लोग मौजूद थेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुख्तार अब्बास नकवी का प्रेस वक्तव्य

Posted on 15 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भ्रष्टाचार, कालेधन एवं आय से अधिक सम्पत्ति के गम्मीर आर्थिक अपराधों में लिप्त लोगों पर चुनाव लडने से रोक लगनी चाहिए।

श्री नकवी ने जोकि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव सुधार समिति के संयोजक भी है, ने   कहा कि ऐसे लोग धनबल की ताकत पर चुनाव जीतने के बाद इस जीत को ‘‘भ्रष्टाचार पर जनादेश’’ और ‘‘लूट पर छूट,, का प्रमाण पत्र’’ मान लेते हैं। आर्थिक अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोकने हेतु उपयुक्त सुरक्षा उपायों के साथ, कड़े कानूनी प्रावधान की जरुरत है

श्री नकवी ने कहा कि पार्टी चुनाव सुधारो पर काफी समय से काम कर रही है, धन बल का दुरुपयोग, चुनावों में कालेधन का इस्तेमाल, अपराधीकरण पर प्रभावी रोक, आदर्श चुनाव आचार संहिता में सुधार, डमी उम्मीदवारों की भरमार पर रोक, मतदान प्रक्रिया और सरल व सस्ती बनाने, चुनावों में राजनैतिक पार्टियों के खर्च में पारदर्शिता आदि पर विभिन्न सुधारात्मक सुझाव, एवं संस्तुति का मसौदा तैयार कर रही है।

श्री नकवी ने कहा कि ‘‘राईट टू रिकाॅल’’ जैसे मुददों को आज के माहौल में व्यवहारिक नही माना जा सकता। इस व्यवस्था का कालेधन की ताकत से आर्थिक अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं, ऐसे समय में जबकि हर छः महीने में किसी न किसी राज्य में चुनाव, उप-चुनाव के जरिए लोग, पार्टियों और उम्मीदवारों को रिजेक्ट, रिकाॅल करने का अवसर पाते रहते हो, ‘‘राईट टू रिकाॅल’’ की बात बेमानी है। भाजपा ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में सुधार का सुझाव दिया था, जिसे कुछ हद तक चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत ई0वी0एम0 की मतदान प्रकिया काफी हद तक मतदाताओं को सन्तुष्ट कर सकेगी।

श्री नकवी ने कहा कि चुनावों में डमी उम्मीदवारों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाने की जरुरत है, डमी उम्मीदवारों की रोकथाम के लिए जरुरी है कि राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के पोलिंग ऐजेन्ट, काउन्टिंग ऐजेन्ट और चुनाव ऐजेन्टों की संख्या दोगुनी की जाय। क्योंकि देखा गया है कि अधिकांश राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवार पोलिंग ऐजेन्ट, काउन्टिंग ऐजेन्ट के लालच में डमी उम्मीदवारों को नामांकन हेतु प्रोत्साहित-प्रायोजित करते है।

श्री नकवी ने कहा कि केन्द्र सरकार को चुनाव सुधारों कि दिशा में तेजी से प्रभावी कदम बढाना चाहिए, सरकार को गौस्वामी कमेटी, बोहरा कमेटी, इन्द्रजीत गुप्त कमेटी सहित विभिन्न चुनाव सुधार समितियों की रिपोर्ट एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के सुझाव पहले ही मिल चुके हैं। इस दिशा में सरकार को चुनाव आयोग के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों की तत्काल बैठक बुलाकर चुनाव सुधारों से सम्बन्धित मसौदे को अन्तिम रुप देना चाहिए, ताकि संसद में इस पर चर्चा होकर पास किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशियों का चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जायेरू डा0 बहादुर

Posted on 15 November 2011 by admin

महामहिम राष्ट्रपति सहित लोस अध्यक्ष व अन्ना हजारे को भेजा पत्र

भारतीय मानवाधिकार के जिला प्रमुख डा0 विजय बहादुर सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार व अन्ना हजारे को भेजे गये एक पत्र के माध्यम से मंाग की है कि विधायक व संसद के चुनाव में इस बार से प्रत्याशियों का चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाये और उनकी शैक्षिक योग्यता भी कम से कम स्नातक निर्धारित की जाये ताकि भारत की संसद और विधायिका को अच्छे और पढ़े लिखे लोग मिल सकें।
पत्र में उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि एक चरित्रहीन व शिक्षाहीन विधायक या सांसद, मंत्री प्रशासन पर रौब गालिब करता है और मनमाने ढंग से काम कराने की कोशिश करता है जो देश हित में अच्छा नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र रखना अवैधानिक-जिलाधिकारी

Posted on 15 November 2011 by admin

किसी व्यक्ति द्वारा गलत घोषणा देकर दो स्थानों पर नाम सम्मिलित कराने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सकती है। इसी प्रकार से एक से अधिक मतदाता फोटो पहचान पत्र रखना भी अवैधानिक है। जिलाधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मतदाता को एक बार फोटो पहचान पत्र जारी होने पर वह सभी जगह वैध होगा भले ही सम्बन्धित मतदाता ने अपना निवास स्थान बदल दिया हो या मतदाता के रूप में किसी अन्य स्थान पर पंजीकृत हुआ है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता को एक बार मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी हो जाता है तो उसे निवास परिर्वतन के कारण दूसरा पहचान पत्र जारी नही किया जायेगा। यदि मतदाता अपना नया पता सम्मिलित कराने हेतु दूसरा पहचान पत्र चाहता है तो पुराना पहचान पत्र उससे वापस लेकर तथा निर्धारित धनराशि लेकर डुप्लीेकेट फोटो पहचान पत्र जारी किया जायेगा।
उन्होंने ऐसे सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदाता सूची में अपना नाम चैक कर लें और उनके पास यदि एक से अधिक मतदाता फोटो पहचान पत्र हैं, वह उन्हें सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में नियमानुसार वापस कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साढ़े तीन लाख मतदाता बदल देगे राजनीति के समीकरण

Posted on 15 November 2011 by admin

जनसाधारण ही नहीं राजनीति के धुरधरों के लिए भी हैरत की खबर है कि जनपद मंे बढ़ रहे मतदाता के पुनरीक्षण मंे इजाफा कर चुके है। यानी जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों में 43 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़ गए है। जो किसी भी जनपद का भविष्य तय कर सकते है। जनपद का चुनाव परिणाम प्रभावित तो होगा ही सियासी तस्वीर भी बदल जाएगी। अलग अलग चरणा में  मतदाता बढ़ते चले गए नया मतदाता फिर पुनरीक्षण पर बढ़ोत्तरी हुई। इस बढोत्तरी में युवा वोटरों की संख्या 18 से 19 आयु के बीच में आठ नौ फिसदी बढ़ा। 20 से 29 आयु के बीच में 22 फीसदी 30 से 39 के बीच 15 फीसदी बढ़ोत्तरी कैसे हुई। जो सियासत मोड़ने में काफी होगी। साढ़े तीन लाख मतदाता बढ़ने के साथ साथ राजनीति में हलचल पैदा कर चुका है। ऊर्जावान युवा मतदाता किसी के पक्ष को प्रभावित कर सकता है। ऐसा समझा जा रहा है। इस प्रकार मतदाता की संख्या जनपद में 26 लाख की हो जाएगी। इसके पूर्व में यह संख्या 22 लाख 30 हजार ही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूपी में अपने दम पर सरकार बनाएगें, किसी का समर्थन न लेना न देना-सुषमा

Posted on 15 November 2011 by admin

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सुषमा स्वराज ने अपनी ओजस्वी भाषण में चिरपरिचत वाणी से गांधी मैदान की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा 2012 का चुनाव आसन्य निकट है और हरदोई जनपद को ही हमने प्रारंभिक चरण को चुना है। चुनावी शंखनाद करते हुए यह विचार मन में लाई। यहां सोई हुई भाजपा को जगाने का काम चुनावी संजीवनी प्रदान करने का श्रीगणेष यही से किया जाए। उनके भाषण को प्रमुखता दी जाए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही भ्रष्टाचार महंगाई की समर्थक है। केंद्र की सरकार इन्हीं के सहयोग से चल रही है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर किसी का समर्थन लेने का प्रष्न हीं नहीं उठता। नोट के बदले वोट मांगने मंे अमर सिंह को जेल भेजना अगर वाजिफ था तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी कैबिनेट को भी उन्होंने कठघरे में खड़ा किया। अपने वक्तत्य में उन्होनंे कहा कि मामला खोलने वालों को जेल की हवा खानी पड़ी। परंतु लाभार्थी प्रधानमंत्री और उनकी सरकार का अपराध किस श्रेणी मंे आता है यह हमें बताया जाए। अगर नहीं बताया गया तो इसका जबाव जनता लोकसभा केे चुनाव में कांगेे्रस से लेगी। सपा और बसपा को उन्होंने जिम्मेदार ठहराते हुए लोकसभा के चुनाव में इन पार्टियों से भी जनता हिसाब किताब करेगी। उन्होंने बसपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि नारांे खेल में बसपा का पैतरा बदल कर पहले और अबकी नारों का फर्क देखिए। प्रदेष का पत्थर प्रदेष बनाने वाली सरकार को हटाकर आप भाजपा की सरकार बनाए। यहीं कहनेें में आई हूं। जनस्वाभिमान यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा चारों तरफ लूटघसोट भ्रष्टाचार अनैतिक आचरणों में सरकार डूबी हुई है। सीएम उत्तर प्रदेष झूठ बूल रही है। विकास की बातें बेईमानी है। वैट सेट के साथ माया टैक्स चल रहा है। यह कहकर उन्होनंे उपहास उड़ाया। उत्तर प्रदेष मेें सुषासन तभी आएगा जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। जनसभा का प्रदेष स्तर के नेताओं ने भी संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रजिस्ट्री कार्यालय में गड़बड़ी रोकने की उठी मांग

Posted on 15 November 2011 by admin

स्थानीय उप रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त भश्टाचार को लेकर कृशि हेतु भूमि का क्रय करना या मकान हेतु प्लाट का बैनामा कराना दुष्कर बना हुआ है। सरकारी रसीद के साथ उतनी ही धन राषि की अवैध वसूली किसी से छुपी नही है। सब कुछ जानकर भी आला अधिकारियों ने मौन साध रखा है। कार्यालय दलालों एवं तिकड़म बाजों की पौ बारह हो रही है। बैनामे में चपरासी से लेकर अधिकारी तक का प्रतिशत बंधा है। कांग्रेस के जिला महासचिव रमेष चन्द्र गुप्त ने जिलाधिकारी उक्त धंाधली अविलम्ब रोकने की गुहार लगाते हुये चेतावनी दी है। कि अधिकारियों द्वारा इस मुददे पर ध्यान न दिये जाने पर आन्दोलन की रूपरेखा कांग्रेस जन बना सकते है। मालूम हो कि तहसील मुख्यालय स्थित उप निबन्धक कार्यालय स्थित है जहां उप रजिस्ट्रार सहित तीन लिपिक व चपरासियों का फौज फाटा है। प्रदेष में बसपा सरकार भश्टाचार प्रषासन देने को जहां संकल्प दोहराती है। वहीं इस विभाग के कारिन्दे भ्रश्टाचार के आकण्ड में डूबकर उसकी छवि में कालिख पोतने का काम कर रहे है। आश्चर्य जनक यह भी पहलू यह है कि यहां दस से बीस वर्शो के अन्तराल से जमे बाबू अवैध वसूली के इस उपनिबन्धक कार्यालय से हटने का मोह नहीं त्याग पा रहे है। भ्रश्टाचार की यह पराकाश्ठा ही कही जायेगी कि जहां बाबू वर्ग देर रात्रि तक कार्यालय खोलकर काम निपटाते है। इस कार्यालय खुलने का समय मनमाना है। लिपिक वर्ग तकरीबन ग्यारह बजे आमद करा देता है। वहीं अधिकारी अपरान्ह आकर अपनी  दबंग षैली का अनुभव षासन को करा रहे है। जिला सचिव उपनिबन्धक कार्यालय में व्याप्त भ्रश्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस जन इस मुद्दे पर आन्दोलन की रूपरेखा बना सकते है। सूत्रों की अगर मानें तो जनपद के मुख्यालय से लगाकर सभी सबरजिस्टारों के कार्यालय में दोहरी वसूली चलती है जिसमें डीड राइटर एवं अधिवक्ताओं का भी खुला हिस्सा रहता है ऐसा न करने पर स्टाम्प कमी एवं अन्य कमियां दिखाकर मुकदमा करने की खुली घुड़की दी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उडा दी मूर्ति पार्कों को बनाने में करोड़ों रूप्ये खर्च कर दिये

Posted on 13 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व में जनस्वाभिमान यात्रा के द्वितीय चरण के पांचवे दिन आज लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सुषमा स्वराज ने हरदोई के गांधी मैदान में भारी जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 की बसपा सरकार ने लोक लाज को किनारे रख दिया। सवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उडा दी मूर्ति पार्कों को बनाने में करोड़ों रूप्ये खर्च कर दिये। बदहाल किसानों की समस्याएं नहीं दूर की। जनता बसपा के शासन से आजिज आ चुकी है। प्रदेश की जनता का स्वाभिमान आहत हुआ है। उन्होंेने कहा कि जनता को झकझोरने के लिए एवं जाग्रत करने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के नेतृत्व में जनस्वाभिमान यात्रा चल रही है जिसे जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री मायावती अपने राजसी अहंकार के कारण अपने साथियों को लज्जित कर रही है। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि सपा के कुशासन का अन्त करने के लिए जनता ने बसपा को चुना। उन्होंने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि अब परिवर्तन की घडी आ गयी है बसपा के शासन का अन्त करने के लिए कमल के फूल का बटन दबा कर भाजपा को जितायें।
hardoi-me-kalraj-mishra-6श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि संप्रग की गलत नीतियो एवं भ्रष्टाचार के कारण ही मंहगाई बढती जा रही है। बढ़ती महगाई की पहली मार महिला की रसोई पर पड़ती है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मंहगाई से पीडि़त लोगों का दर्द नहीं समझ पा रहे है। उन्होनें केन्द्र सरकार द्वारा मंहगाई बढ़ने के कारणों, तर्काे को कुर्तको की संज्ञा देते हुए कहा कि गलत नीतियों एवं भ्रष्टाचार के कारण ही मंहगाई बढ़ी है। उन्होंने 6 नये घोटालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सबसे भ्रष्टतम सरकार के मुखिया डा0 मनमोहन ंिसह है। उन्हें सिर्फ अपनी गद्दी बचाने की फिक्र है। केन्द्र सरकार के कुर्कमों को उजागर करने वाले सांसदों को जेल भेज दिया गया उन्होंने कहा कि दूसरे के सिर पर ठीकरा फोड़ कर प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्होंने सम्भावना व्यक्त करते हुए कहा कि देश मध्यावधि चुनाव की ओर जा रहा है।
जनस्वाभिमान यात्रा के नायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि बसपा में पूरा प्रदेश कंगाल हो गया है। किसान बदहाल है जनता त्रस्त है बावजूद इसके बसपा सरकार के मंत्री मालामाल है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को विरोध करने वाले अधिकारी को पागल करार कर दिया जाता है। श्री मिश्र ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाओं की आबरू सरेआम लूटी गयी। उन्होंने सोनम कांड शीलू कांड, दिव्या कांड का भी उदाहरण दिया। ज्यादातर अपराधिक घटनाओं में बसपा सरकार के नेता ही आरोपी है। बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक नये टैक्स से वसूली की जा रही है जिसका नाम है माया टैक्स।
श्री मिश्र ने सम्बोधित कहा कि कालेधन, भ्रष्टाचार, कैश फार वोट आदि मामलों में संप्रग सरकार ने देश की छवि को धूमिल किया है। सपा-बसपा दोनों के दो चेहरे है। राज्य में ये दोनों ही दल कांग्रेस का विरोध करते है वहीं सीबीआई जांच के डर से कांग्रेस सरकार को बचाने का कार्य भी यही दोनों दल करते हैं। दोनों दलों के मुखियों पर आय से अधिक आमदनी वाले मामलों में मुकदमा चल रहा है। सपा के शासन में बाहुबलियों का आतंक था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। जनता सपा के शासन से आजिज आ चुकी थी बसपा के शासन में भी जंगलराज है। जनता बसपा के कुशासन का अन्त चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो साठ वर्ष में नहीं हुआ, बसपा ने साढ़े चार वर्ष में कर दिया। भ्रष्टाचार के मामलों की लम्बी श्रृंखला है। प्रदेश की ऐसी पहली भ्रष्टतम सरकार है जिसके ज्यादातर मंत्री लोकायुक्त जांच में दोषी पाये गये।
hardoi-me-kalraj-mishra-9राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि  उ0प्र0 में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यमंत्री का दलित प्रेम मात्र दिखावा है। दलितांे के उत्पीड़न के लिए राज्य सरकार ही दोषी है। पीडि़त दलितों की कही सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जनता से बसपा सरकार को उखाड़ फेकने का भी आवाहन किया।
वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है। अपराध मुक्त उ0प्र0 चाहती है। भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो प्रदेश में विकास कर सकती है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल स्वतंत्र देव सिंह, सत्यदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, सुभाष त्रिपाठी, संगठन मंत्री राजेन्द्र जी, प्रदेश मंत्री सुनील द्विवेदी, अनुपमा जायसवाल, दिनेश दुबे, अतुल दीक्षित, दिलीप श्रीवास्तव, साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्णिमा वर्मा, रजनी सरीन, आदि लोग उपस्थिति थे।
जनस्वाभिमान यात्रा के द्वितीय चरण के पांचवे दिन फर्रूखाबाद से सीतापुर के बीच दर्जनों स्वागत सभाएं तथा दो बड़ी जनसभाएं हुई। यात्रा का रात्रि विश्राम सीतापुर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in