Archive | राज्य

गन्दी राजनीति के शडयन्त का शिकार है मेरा बेटा

Posted on 16 November 2011 by admin

क्यों नही हो रही सीबीआई जांच-रोज्जन निशा

किसी समय लखीमपुर खीरी मंे निघासन राजनैतिक पार्टियों का अडडा बना था। सभी के लिये इस कांण्ड का मकशद राजनीतिक रोटिंया सेकना था। इस काण्ड मंे कई माह बीत गये है सीबीसीआईडी ने एक निर्दोश को फर्जी फंसा दिया। यह कहना अभियुक्त अतीक अहमद की मां रोज्जन निशा व पीडिता सोनम की मां, तरन्नुम का है। वहीं दूसरी तरफ इस कांण्ड मंे फसें अभियुक्त अतीक अहमद की मां रोज्जन निशा ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री उपराष्ट्रपति,कानून मंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग राष्ट्रीय महिला आयोग,अल्प संख्यक आयोग उत्तर प्रदेश राज्यपाल सीबीआई निदेशक आदि को पत्र लिखा है। अभियुक्त अतीक अहमद की मां ने पत्र के माध्यम से कहा है कि गन्दी राजनीति व षडयन्त्र के चलते मेंरे बेटे को फंसाया गया है। उन्होने लिखा है कि जब पीडिता सोनम की मां ने भी अतीक अहमद को फर्जी फसांये जाने की बात कही है और उत्तर प्रदेश सरकार की सीबीआई जांच की सस्तुति हो चुकी है तो उसके बावजूद केन्द्र सरकार सीबीआई जांच क्यों नही करवा रही है? …..काग्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी निघासन मामले में पर नजर डाला जाय तो इस काण्ड के समय सभी राजनैतिक पार्टियो ने डेरा डाल कर इन्साफ का भरोसा दिलाया था। सपा पीस पार्टी,भाकपा,माले ने धरना दिया था। सपा के आजम खां, भाजपा की उमा भारती, सांसद जफर अली नकबी, इलियास आजमी,अखलेन्द्र प्रताप सिंह केे अलावा महिला आयोग की अध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आभा अग्निहोत्री भी निघासन पहुंची थी परन्तु आज पीडिता सोनम की मां तरन्नुम और इस काण्ड में अभियुक्त बनाये गये अतीक अहमद की मा रोज्जन निशा ने कहा कि सीबीसीआईडी के जरिये दोशी पुलिस कर्मियों को बचाकर निर्दोश अतीक अहमद केा फर्जी फंसा दिया गया। दोनेा पक्ष ने लगातार सीबीआई जांच की माग की है परन्तु इस समय कोई भी नेता व उनकी पार्टी इनकी बात उठाने व सुनने के लिये साथ नही है इससे साफ जाहिर हो गया है कि इन पार्टियों का मुख्य मकशद राजनीति करना है पीडिता का इन्साफ दिलाने से केाई मतलब नही है। सीबीआई भी उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार की सस्तुति के बाद भी आज तक जांच के लिये तैयार नही है। अभियुक्त की मा रोज्जन निशा पत्नी हकीम अहमद निवासी लोलेपुर थाना कोतवाली नगर ने राष्टपति व  राहुलगांधी समेत उक्त सभी को पत्र प्रेषित कर सीबीआई जांच की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की प्रथम बैठक

Posted on 16 November 2011 by admin

पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम व वाटर रिचार्ज योजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के संगठनात्मक स्वरूप को और सुदृढ बनाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्याकंन तथा उसके अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन का गठन किया गया है। मिशन की बैठक विकास भवन पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दौलतराम कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम दो माह में तैयार करने के निर्देश दिये गये। जनपद के निरन्तर गिरते जल स्तर को देखते हुए वाटर रिचार्ज की योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाने के निर्देश दिये गये। विधायक डा0 धर्मपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टंकियों (वाटर टैंक) की लीकेज की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया। श्री सिंह ने पूर्व में बनाई गई जल संचय योजनाओं के फलस्वरूप जल स्तर में वृद्वि की ओर भी ध्यान दिलाया।
अध्यक्ष श्री कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में पेयजल की समस्या महत्वपूर्ण है। मिशन द्वारा पेयजल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पेयजल योजनांए अपने जीवन काल (क्मेपहद चमतपवक) तक समुचित सेवा उपलब्ध कराये और पेयजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जनपद स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वित कराना है। जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम को तैयार करना और क्रियान्वित करना, जनपद स्तर पर पेयजल योजनाओं के नियोजन, क्रियान्वयन एवं रख रखाव के सम्बन्ध में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति का मार्ग दर्शन करना तथा तकनीकी रूप से परीक्षण के उपरान्त संस्तुत पेयजल योजनाओं की स्वीकृति हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित करना है। उन्होंने बताया कि जनपद में क्रियान्वित की जा रही पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण करना तथा डी.पी.आर./आई.पी.सी.आर. संस्तुति प्रदान करना आदि मिशन के कार्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम्य विकास विभाग के पूर्व में जारी शासनादेश के द्वारा स्वजल धारा कार्यक्रम हेतु गठित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के स्वरूप व कार्य यथावत रहेगें। यह समिति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम का ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन करेगी।
बैठक में निर्देश दिये गये कि समिति के सदस्य सचिव/जिला विकास अधिकारी दो माह में संस्था का पंजीकरण करालें और अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग को विशेष आमन्त्री के रूप में नामित किया जायें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी ने बताया कि विद्यालयों के नवीन भवनों के लिए वर्षा जल संचय प्रणाली लगाना आवश्यक है।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी टी.सी. पाण्डेय ने ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियन्ता ए0के0 गुप्ता तथा ए0 के0 सक्सैना तथा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरविन्द कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जननी सुरक्षा में एक करोड़ का घोटाला युवा कांग्रेस का दावा

Posted on 16 November 2011 by admin

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन के तहत जननी सुरक्षा योजना पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आषीष सिंह ने दावा किया। कि इसमें करोड़ों रूपए का घोटाला किया गया है। जो जिला स्तर पर सीएमओं कार्यालय द्वारा युवा कांग्रेस के द्वारा सूचनाएं मांगी गई थी। उसी क्रमानुसार एनआरएम की सूचना की सत्यता जानने के लिए उन्होंने सर्वे किया। जिसमें युवक कांग्रेस के संग्राम सिंह ने नेतृत्व किया। गुलाब सिंह, अनुपम दीक्षित आदि ने घर घर जाकर के 500 लाभार्थीयों से जानकारी ली। तो पता चला की 1400 रूपए चेंक के एवज में लाभार्थियों को 50 रूपए से लेकर 700 रूपए तक की वसूली की गई। रूपए जमा होने के बाद उन्हें चेंके दी गई। लाभार्थी को आने जाने का किराया भी नहीं दिया गया। वर्ष 2010-11 में सबसे ज्यादा रूपया सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र पिहानी पर खर्च हुआ। जहां पर 11 हजार लाभार्थी रहे और 500 लोगों को मामला सामने आया। इन लाभार्थियों को प्रसव पीड़ा के दौरान दवाइंया बाहर से लानी पड़ी। आडिट मंे दहेलिया, बगराहा, पंेग पडरी सहित तीन दर्जन गावों का चट्ठा चिट्ठा सामने आया है। खुलासा करने वाली आॅडिट टीम में नीलू वर्मा, राजेंद्र राठौर, शेख सलीम कृष्ण कुमार आदि रहे। इस प्रकार पूरे जनपद में करोड़ों का गोलमाल निकल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भड़क गए राज्यकर्मी किया धरना प्रदर्षन के बीच कलमबंद हड़ताल

Posted on 16 November 2011 by admin

100_2120कर्मचारी षिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीन नेतृत्व के आह्वाहन पर मंगलवार और बुधवार को राज्यकर्मियों ने पूरा दिन कलम बंद हड़ताल प्रारंभ कर दी। कार्य का बहिष्कार करने के अलावा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्षन षिक्षकों के द्वारा स्कूलों में षिक्षण कार्य नहीं किया गया। प्रथम दिवस आंषिक ही रहा। कार्यालयों में कर्मचारी काम करते थे दिखाई दिए। राज्य कर्मचारी षिक्षक समन्वय समिति कई वर्षो से लंबित मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं। कंेद्र के समान महंगाई भत्ता परिवहन भत्ता षिषु षिक्षा भत्ता ग्राम विकास अभिकरण के कर्मचारियों को समायोजित करके राज्यकर्मियों की भांति समान सुविधा अनुमन्य करने के लिए वरिष्ठ लिपिक को 4200 रूपए कनिष्ठ लिपिक को 2400 का ग्रेड वेतन स्वीकृत करने जिला  पंचायत कर्मी को उच्चीकृत वेतनमान चतुर्थश्रेणी को जनवरी 06 से एरियर का नगद भुगतान षिक्षकों को समय से वेतन भुगतान आदि मांगों पर षिक्षक कर्मचारी कर्मचारी संयुक्त समिति द्वारा 15,16 नवंबर को कार्य का बहिष्कार करने और कार्यालयों पर प्रदर्षन तथा 17 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्षन का आह्वाहन किया। समिति के पदाधिकारी षिवष्ंाकर पाण्डेय गजेंद्र पाल सिंह  ओम प्रकाष मिश्रा केवी अवस्थी आदि ने कार्यालयों में जिनमें लोक निर्माण विभाग चिकित्सा उद्योग विभाग वनविभाग पर नारेबाजी करने के बाद प्रदर्षन करके कलेक्ट्रेट कम्पाउंड में मींटिग की एवं सहयोग के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया। सभी से जिला मुख्यालय पर गुरूवार 17 नवंबर को प्रदर्षन में भाग लेने की अपील भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो केन्द्रीय मंत्रियों, कांगे्रस विधान मण्डल दल के नेता तथा एक कांगे्रसी विधायक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज

Posted on 16 November 2011 by admin

कांगे्रस महासचिव की फूलपुर में हुई जनसभा में केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा पीटे गये छात्र ने दी तहरीर

इलाहाबाद जिले के फूलपुर के पास झूंसी के रेलवे ग्राउण्ड में सोमवार को कांगे्रस महासचिव श्री राहुल गांधी की जनसभा के दौरान हुए उपद्रव के मामले में केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, केन्द्रीय पैट्रोलियम राज्य मंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह, कांगे्रस विधान मण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी तथा कांगे्रस विधायक श्री नसीब पठान के खिलाफ झूंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एल.एल.बी. प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक यादव पुत्र स्व. आर.एस. यादव, निवासी चक हरिहरन ने झूंसी थाने में मंगलवार को दी है।  उनकी तहरीर में लिखा है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली पर श्री राहुल गांधी को एक ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन उनसे मिलने की कोशिश में केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, केन्द्रीय पैट्रोलियम राज्य मंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह, कांगे्रस विधान मण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी, कांगे्रस विधायक श्री नसीब पठान तथा इनके सुरक्षा कर्मियों समेत कई लोगों ने उन्हें जमकर लात-घूंसों से मारा-पीटा और अपने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि इसे थाने ले जाकर संगीन अपराधों में बन्द करा दें।
प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस ने श्री यादव की तहरीर पर उल्लिखित केन्द्रीय मंत्रियों, कांगे्रस विधान मण्डल दल के नेता, कांगे्रस विधायक तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 147/149, 323, 504 तथा 7 क्रिमिनल लाॅ एमेण्डमेन्ट के तहत झूंसी थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। प्रवक्ता ने कहा कि अपराध संख्या- 308/211 के अन्तर्गत दर्ज इस प्राथमिकी पर पुलिस नियमानुसार कार्यवाही करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड राज्य के पुनर्गठन हेतु विधानसभा में संकल्प प्रस्तुत किया था जो आज तक लम्बित है

Posted on 16 November 2011 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन एवं बांदा के सदर विधायक विवेक कुमार सिंह ने जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने आज उ0प्र0 को 4 भागों में बांटों का जो एलान किया है। कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं तत्कालीन विधायक प्रदीप जैन आदित्य ने वर्ष 2007 में जब 15वीं विधानसभा का गठन हुआ था, तभी प्रथक बुन्देलखण्ड राज्य के पुनर्गठन हेतु विधानसभा में संकल्प प्रस्तुत किया था जो आज तक लम्बित है।
श्री सिंह ने कहा कि श्री प्रदीप जैन आदित्य के सांसद निर्वाचित हो जाने के बाद श्री विनोद चतुर्वेदी एवं विवेक कुमार सिंह के नाम से आज तक विधानसभा में संकल्प लंबित है और हर विधानसभा के सत्र में वह आता है किन्तु आज तक सुश्री मायावती ने विधानसभा में चर्चा नहीं कराया है और पूरे साढ़े चार वर्षों में यह भाषणों में राग अलापा करती हैं और प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखती रहती हैं और इस मामले को हवा देती रहती हैं। किन्तु उन्होने कभी भी संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान नहीं किया। यही काम जो 21नवम्बर से शुरू हेाने वाले विधानसभा सत्र के दौरान करने जा रही हैं, यदि पहले ही इस पर चर्चा या मतदान करा लिया गया होता तो अब तक बुंदेलखण्ड राज्य बन गया होता।
सुश्री मायावती जी अब यह जान चुकी हैं कि उ0प्र0 में उन्हें करारा हार का सामना आने वाले चुनाव में करना पड़ेगा तो जनता को जनता को गुमराह करने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं। उन्होने कहा कि सुश्री मायावती जी को जवाब देना चाहिए कि उन्होने वर्ष 2007 में प्रस्तुत किये गये संकल्प पर चर्चा या मतदान अभी तक क्यों नहीं कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल वर्णिका 2011

Posted on 16 November 2011 by admin

जनपद इलाहाबाद, फूलपुर के झूसी में कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी की कल दिनांक 14नवम्बर को आयोजित हुई विशाल जनसभा के दौरान मंच पर ‘‘उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल वर्णिका 2011’’ पुस्तक का विमोचन श्री राहुल गांधी द्वारा किया गया। उक्त वर्णिका के मुख्य सम्पादक सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी एवं प्रबन्ध सम्पादक सेवादल के प्रान्तीय मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी द्वारा श्री गांधी को उक्त पुस्तक सौंपी गयी।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी ने बताया कि कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रस्तुत की गयी उपरोक्त वर्णिका में सेवादल द्वारा किये जा रहे कार्यों, संगठनात्मक विवरण तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तृत रूप से वर्णित की गयी है।
श्री रघुवंशी ने बताया कि सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में कल झूसी में जनसभा के दौरान नेहरू-गांधी परिवार की चैथी पीढ़ी को गाड आफ आनर देकर अपनी परम्परा का एक ओर जहां निर्वहन किया गया वहीं यह एक एंेतिहासिक क्षण था।
सेवादल के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि कल राहुल जी सुरक्षा में जिस तरह संेध लगी है उसकी जितनी निन्दा की जाय वह कम है। उन्होने कहा कि प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री द्विवेदी ने निर्णय लिया है कि सेवादल द्वारा शीघ्र ही सेवादल के कार्यकर्ताओं का एक दस्ते का गठन किया जायेगा जो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा में रहेगा। उन्होने कहा कि हेलीपैड पर पुलिस द्वारा सेवादल के कार्यकर्ताओं को न जाने दिये जाने के कारण ही यह घटना हुई है। भविष्य में इस घटना को रोकने के लिए सेवादल के कार्यकर्ता अपने दस्ते के साथ मौजूद रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के विभाजन का शिगूफा शुद्ध रूप से चुनावी स्टंट है

Posted on 15 November 2011 by admin

जनस्वाभिमान यात्रा के नायक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तरashoha_me_kalraj_ji_3, हडबड़ी में लिया गया फैसला है। मुख्यमंत्री विभाजन की बात कर जनता को गुमराह करने की साजिश कर रही है। अपनी जिम्मेदारियों से बचने का रास्ता ढूढ रही हैं।
श्री मिश्र आज द्वितीय चरण की जन स्वाभिमान यात्रा के सातवें दिन असोहा सहित अन्य स्थानों की जनसभाओं में बोलते हुए कहा कि उ0प्र0 की बदहाल स्थिति के लिए मुख्यमंत्री पूर्णरूप जिम्मेदार है। बसपा का ब्राहमण सम्मेलन महज दिखावा है। ईमानदार ब्राहमण प्रशासनिक अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सर्वणों को फर्जी एससी-एसटी एक्ट के मुकदमों में फंसाकर जा रहा है। चुनाव से डरी सहमी बसपा सरकार में जनता का सामना करने का नैतिक साहस नहीं रह गया है। लोक-लुभावन घोषणाएं एवं जातीय सम्मेलन करके अपने पक्ष में वातावरण बनाना में लगी है। जनता यह जानना चाहती है कि साढे़ चार वर्षों तक सत्ता में रहते हुए उसने इन वर्गो के हितों में कौन से कल्याणकारी कदम उठाये ।
उन्होंने कहा कि नेहरू की कर्मभूमि से राहुल का यह कहना है कि उ0प्र0 के लोग बाहर न जाये। उनका यह कहना देश के प्रान्त और भाषा के आधार पर विभाजन की मानसिकता का द्योतक है। जब उ0प्र0 के लोगों पर हमले हो रहे थे और महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार उसको रोकने मेें नाकाम थी। तब राहुल गांधी कहां थे और उनको गुस्सा क्यों नहीं आया ? कांग्रेस, बसपा नूरा-कुश्ती का खेल छोड़कर तथ्यात्मक स्थिति का सामना करे। केन्द्र और प्रदेश में बैठी इनकी सरकारें जनसमस्याओं के लिए जवाबदेह हैं। बयानबाजी के बजाय अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें और यह बतायें कि 20 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में लगभग 12 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे कैसे पहुंच गये।
श्री मिश्र ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस का प्रेम समझ से परे है कि एक-दूसरे से लड़ते है और समर्थन भी करते हैंै। कल सपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने जमकर पीटा फिर भी सपा का कांग्रेस को समर्थन जारी है। बसपा को राहुल के उ0प्र0 के दौरे से नाराजगी है फिर भी केन्द्र में समर्थन जारी है। इनमें इतना नैतिक साहस नही है कि समर्थन वापस ले सकंे। क्या राहुल गांधी उ0प्र0 के लोगों को बसपा के कुशासन से निजात दिलाने के लिए बिना शर्त दिया समर्थन वापस लेंगे अथवा बसपा, कांग्रेस को केन्द्र में दिये गये समर्थन की चिट्ठी वापस लेगी?
ashoha_me_kalraj_ji_1उन्होंने कहा कि चाल-चरित्र के मामले में कांग्रेस और बसपा में कोई फर्क नहीं है। जहां दोनों दलों में लोकतंत्र नहीं है वहीं दोनों के मंत्री भ्रष्टाचार और बलात्कार के मामले में हटाये जा रहे हैं। उ0प्र0 के मंत्री आय से अधिक सम्पत्ति के मामले मेें मुख्यमंत्री का अनुशरण करने की होड़ में लगे हुए हैं और आय से अधिक मामले में लोकायुक्त की जांच के दायरे में आ रहे हैं। यह दर्शाता है कि पिछले साढे़ चार वर्षों में अगर विकास हुआ है तो केवल बसपा के मंत्रियों और नेताओं का। साढ़े चार वर्ष के बसपा के शासन में किसान बदहाल है, किसानों को डीएपी नही मिल रही है। वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन में सरेआम धाधंली की जा रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। मनरेगा के नाम पर फर्जी जाॅब कार्ड बनाकर प्रशासनिक अधिकारी लूट मचाये हुए है। मनरेगा के मामले में केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों के संलिप्तता के संदर्भ में सीबीआई जांच की जाए। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाओं की आबरू सरेआम लूटी जा रही है कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था जर्जर है।
उन्होंने कहा कि उन्नाव से मेरा पुराना नाता है। उन्नाववासियों का सौभाग्य है कि यहाँ पर हृदयनारायण दीक्षित जैसे कुशल राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार रहते है। कमजोर दलित वर्ग के लिए लगातार संघर्ष करते है। श्री मिश्र ने कहा कि अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। बसपा के कुशासन का अन्त करने के लिए जनता निकल पड़ी है। जनस्वाभिमान यात्रा में जगह-जगह पर भारी जनसैलाब का इक्ट्ठा होना सत्ता परिवर्तन का आगाज है। उन्हांेने कहा कि सपा-बसपा के कुशासन के कारण ही प्रदेश बदहाल हुआ है। उन्होंने घोषणा की जब भाजपा सत्ता में आयेगी तो उ0प्र0 अव्वल प्रदेश बनेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, कानून का शासन होगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि मायावती के कुशासन से आम जनता में आक्रोश है। सत्ता परिवर्तन होने वाला है। बसपा के राज में दलितों का उत्पीड़न हुआ है, दलितों उत्पीड़़न के आंकड़ो में रिकार्ड तोड़ वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री का दलित प्रेम मात्र दिखावा है। पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उ0प्र0 पुलिस उत्पीड़न के लगभग 35ः मामले बढ़े हैं। पुलिस एक तरफ सिटीजन चार्टर लागू करती है दूसरी तरफ लाश लेकर भागती है। उ0प्र0 में 30ः शिकायतें पुलिस द्वारा मनावधिकार के उलंघन के खिलाफ दर्ज हुए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में गुड़ाराज है। प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। कलराज जी के नेतृत्व में चल रही जनस्वाभिमान यात्रा ने अलख जगायी है। उन्होंने जनता से आवाहन किया कि बसपा के कुशासन को उखाड़ फेकने के लिए भाजपा को जिताएं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल स्वतंत्र देव सिंह, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, पूर्णिमा वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, गिरिजा श्ंाकर गुप्ता, दिनेश दुबे, अतुल दीक्षित, दिलीप श्रीवास्तव, संजय शुक्ल, अमरनाथ लोधी सरोज सिंह, गंगा प्रसाद वर्मा, आदि लोग उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बलिया (उत्तर प्रदेश) की प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह द्वारा उठाए गए प्रमुख बिन्दु

Posted on 15 November 2011 by admin

013उत्तर प्रदेश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है जो प्रदेश आजादी के समय देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था। वो आज बदहाली का शिकार हो गया है। वर्ष 1951 में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के लगभग बराबर थी। परन्तु आज प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 26051 रू॰ प्रतिवर्ष है जो कि प्रति व्यक्ति आय की राष्ट्रीय औसत 54835 रू॰ प्रतिवर्ष के लगभग आधी है। यानि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश भारत के अन्य प्रांतों की तुलना में लगातार पिछड़ता चला गया है।

    यहां तक कि बिहार जैसा प्रदेश जो आजादी के समय सबसे पिछड़ा राज्य माना जाता था वो भी कुछ वर्षों से काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। आज बिहार के आर्थिक विकास की गति 11 फीसदी से भी अधिक है जबकि उत्तर प्रदेश में विकास की दर महज 6 फीसदी के आसपास सिमट गई है।

    केन्द्र सरकार द्वारा गठित तेंदुलकर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 20 करोड़ आबादी में से लगभग 8 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है। गरीबी और बदहाली का सर्वाधिक असर इस प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में दिखाई दे रहा है। योजना आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के गरीबों का 80 फीसदी हिस्सा गांवों में बसता है। प्रदेश के गांवों में फैली गरीबी और रोजगार के अवसरों में कमी के कारण यहां की गरीब जनता दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और अन्य प्रांतों में रोजगार तलाशने को मजबूर है।

    उत्तर प्रदेश ही नही पूरे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने का काम आखिर किसने किया है? कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने इस देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की सर्वथा उपेक्षा की है। जबकि इस देश का 55 फीसदी रोजगार ग्रामीण अंचलों से आता है। आज उत्तर प्रदेश में कृषि रसातल में चली गई है। गांवों में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके बावजूद इस प्रदेश के गांवों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश या केन्द्र सरकार ने कोई गंभीर प्रयास नही किया है।

    भारत का आर्थिक नियोजन उसके प्रकृति एवं चरित्र के अनुरूप किया जाना चाहिए। योजना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र द्वारा उत्तर प्रदेश को 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) के दौरान ग्रामीण विकास के लिए जो बजट आबंटित किया गया है वह उत्तर प्रदेश को मिलने वाले कुल बजट का महज   4.2 फीसदी ही है। जबकि पहले की पंचवर्षीय योजनाओं में ग्रामीण विकास के लिए औसतन 10 फीसदी बजट का आबंटन होता था।

    यदि कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश की गरीबी और पलायन की चिंता होती तो ग्रामीण विकास के लिए उत्तर प्रदेश को मिलने वाले बजट प्रतिशत में कमी नही आई होती।

    उत्तर प्रदेश की उपेक्षा करने वाली केन्द्र की यूपीए सरकार को बसपा और सपा दोनों का समर्थन हासिल है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए सपा, बसपा एवं कांग्रेस तीनों जिम्मेदार है।

    आजादी के बाद इस देश में सबसे लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी का शासन रहा है। भारत मेें गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी जी के आर्थिक दर्शन को छोड़ना रहा है। चाहे गांधी दर्शन का स्वदेशी का विचार रहा हो, ग्राम स्वराज्य रहा हो, कुटिर उद्योग रहे हो अथवा रामराज्य अवधारणा रही हो, इन सबके साथ-साथ गांधी जी की इन समस्त नीतियों को तिलांजलि देकर कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ गांधी का नाम अपनाया हुआ है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि गांधी जी की हत्या भले ही नाथूराम गोडसे ने की हो मगर गांधीवाद की हत्या कांग्रेस पार्टी ने की है। कांग्रेस पार्टी को जवाब देना होगा कि आखिर क्यों उसने गांधी जी को पूरी तरह छोड़ दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

द्वितीय चरण की जनस्वाभिमान यात्रा के नायक श्री कलराज मिश्र की उन्नाव में हुई प्रेसवार्ता के मुख्य अंश

Posted on 15 November 2011 by admin

navabganj_me_kalraj_mishra_2ऽ    नेहरू की कर्मभूमि से राहुल का यह कहना है कि उ0प्र0 के लोग बाहर न जाये। यह देश के प्रान्त और भाषा के आधार पर विभाजन की मानसिकता का द्योतक है। जब उ0प्र0 के लोगों पर हमले हो रहे थे और महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार उसको रोकने मेें नाकाम थी। तब राहुल गांधी कहां थे और उनको गुस्सा क्यों नहीं आया ?
ऽ    केन्द्र की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में, बसपा सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में, सपा पर भी आरोप रहे। सपा, बसपा के प्रमुखों पर आय से अधिक सम्पत्ति की जांच जारी है। केवल भाजपा ही भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को मुद्दा पिछले लोकसभा चुनाव में ही बनाया था।
ऽ    कांग्रेस, बसपा नूरा-कुश्ती का खेल छोड़कर तथ्यात्मक स्थिति का सामना करे। केन्द्र और प्रदेश में बैठी इनकी सरकारें जनसमस्याओं के लिए जवाबदेह हैं। बयानबाजी के बजाय अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें और यह बतायें कि 20 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में लगभग 12 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे कैसे पहुंच गये।
ऽ    बसपा, कांग्रेस दोनो रणनीति के तहत एक दूसरे को ताकत दे रहे हैं। कांग्रेस चाहती है कि जिस तरह से केन्द्र की सरकार को बसपा ने समर्थन दिया है उसी तरह वह उ0प्र0 में बसपा का भी समर्थन करे।
ऽ    एक छोटे से कालखण्ड को छोड़कर केन्द्र और प्रदेश की सत्ता में कांगे्रस परोक्ष अथवा अपरोक्षरूप से बनी हुई है। उ0प्र0 की बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदारी भी उसकी ही बनती है। कांग्रेस यह बताये कि उ0प्र0 के बेरोजगार नौजवानों के रोजगार के लिए विगत सात वर्षों में केन्द्र सरकार ने कौन सा नया उद्योग लगाया और कौन सा नया पैकेज दिया। मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए कौन से कदम उठाये।
ऽ    विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ रहे उ0प्र0 की तस्वीर अत्यन्त ही भयावह है। उ0प्र0 पांच प्रमुख गरीब प्रान्तों में से एक है। जी0डी0पी0 के मामले 27 राज्यों में 26वां स्थान है। देश के सर्वश्रेष्ठ अस्पातालों में से एक भी उ0प्र0 का नहीं है तथा किसी भी सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक का मुख्यालय उ0प्र0 में नहीं है।GDP Per Capita Per Year  के मामले में उन्तीस राज्यों में 28वां स्थान है।
ऽ    चाल-चरित्र के मामले में कांग्रेस और बसपा में कोई फर्क नहीं है। जहां दोनों दलों में लोकतंत्र नहीं है वहीं दोनों के मंत्री भ्रष्टाचार और बलात्कार के मामले में हटाये जा रहे हैं। उ0प्र0 के मंत्री आय से अधिक सम्पत्ति के मामले मेें मुख्यमंत्री का अनुशरण करने की होड़ में लगे हुए हैं और आय से अधिक मामले में लोकायुक्त की जांच के दायरे में आ रहे हैं। यह दर्शाता है कि पिछले साढे़ चार वर्षों में अगर विकास हुआ है तो केवल बसपा के मंत्रियों और नेताओं का।
ऽ    चुनाव से डरी सहमी बसपा सरकार में जनता का सामना करने का नैतिक साहस नहीं रह गया है। सरकार ने नगर निकाय चुनाव जानबूझ कर टालने की साजिस की इसलिए लोक-लुभावन घोषणाएं एवं जातीय सम्मेलन करके अपने पक्ष में वातावरण बनाना चाहती हैं। जबकि साढे़ चार वर्षों तक सत्ता में रहते हुए उसने इनके हित में कौन से कल्याणकारी कदम उठाये जनता यह जानना चाहती है।
ऽ    पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उ0प्र0 पुलिस उत्पीड़न के लगभग 35ः मामले बढ़े हैं। पुलिस एक तरफ सिटीजन चार्टर लागू करती है दूसरी तरफ लाश लेकर भागती है। उ0प्र0 में 30ः शिकायतें पुलिस द्वारा मनावधिकार के उलंघन के खिलाफ दर्ज हुए हैं।
ऽ    सपा, बसपा कांग्रेस का यह प्रेम समझ से परे है कि एक-दूसरे से लड़ते है और समर्थन भी करते हैंै। कल सपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने जमकर पीटा फिर भी सपा का कांग्रेस को समर्थन जारी है। बसपा को राहुल के उ0प्र0 के दौरे से नाराजगी है फिर भी केन्द्र में समर्थन जारी है। इनमें इतना नैतिक साहस नही है कि समर्थन वापस ले सकंे। क्या राहुल गांधी उ0प्र0 के लोगों को बसपा के कुशासन से निजात दिलाने के लिए बिना शर्त दिया समर्थन वापस लेंगे अथवा बसपा, कांग्रेस को केन्द्र में दिये गये समर्थन की चिट्ठी वापस लेगी?
ऽ    भारतीय जनता पार्टी ही अकेली पार्टी है जो जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है और जनता के समर्थन से बदलाव करके ही दम लेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in