उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल वर्णिका 2011

Posted on 16 November 2011 by admin

जनपद इलाहाबाद, फूलपुर के झूसी में कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी की कल दिनांक 14नवम्बर को आयोजित हुई विशाल जनसभा के दौरान मंच पर ‘‘उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल वर्णिका 2011’’ पुस्तक का विमोचन श्री राहुल गांधी द्वारा किया गया। उक्त वर्णिका के मुख्य सम्पादक सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी एवं प्रबन्ध सम्पादक सेवादल के प्रान्तीय मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी द्वारा श्री गांधी को उक्त पुस्तक सौंपी गयी।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी ने बताया कि कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रस्तुत की गयी उपरोक्त वर्णिका में सेवादल द्वारा किये जा रहे कार्यों, संगठनात्मक विवरण तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तृत रूप से वर्णित की गयी है।
श्री रघुवंशी ने बताया कि सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में कल झूसी में जनसभा के दौरान नेहरू-गांधी परिवार की चैथी पीढ़ी को गाड आफ आनर देकर अपनी परम्परा का एक ओर जहां निर्वहन किया गया वहीं यह एक एंेतिहासिक क्षण था।
सेवादल के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि कल राहुल जी सुरक्षा में जिस तरह संेध लगी है उसकी जितनी निन्दा की जाय वह कम है। उन्होने कहा कि प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री द्विवेदी ने निर्णय लिया है कि सेवादल द्वारा शीघ्र ही सेवादल के कार्यकर्ताओं का एक दस्ते का गठन किया जायेगा जो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा में रहेगा। उन्होने कहा कि हेलीपैड पर पुलिस द्वारा सेवादल के कार्यकर्ताओं को न जाने दिये जाने के कारण ही यह घटना हुई है। भविष्य में इस घटना को रोकने के लिए सेवादल के कार्यकर्ता अपने दस्ते के साथ मौजूद रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in