Archive | राज्य

हरदोई महोत्सव का आगाज, कैबिनेट मंत्री द्वारा महोत्सव की शुरूआत

Posted on 26 November 2011 by admin

रंगारंग अंदाज में हरदोई महोत्सव की शुरूआत राजकीय इंटर काॅलेज के प्रंागण में दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अब्दुल मन्नान ने शुभारंभ करते हुए कहा कि जनपद में प्रत्येक वर्ग से चाहे किसान छात्र या प्रषासनिक सेवा के अधिकारी सभी का उद्देष्य जिले की संस्कृति प्रतिभा का परिचय मंच के माध्यम से जनता को अवगत कराना ही लक्ष्य है। आगे भी यह अनवरत चलता रहेगा। हमाररी कोषिष यहीं होनी चाहिए की इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगोें को प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकें। जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिंह भी भेंट किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भोला सिंह को सम्मानित करते हुए किया गया। संचालन अनीता सहगल ने किया। इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष उमेंष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी आरके मिश्रा सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे। महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम 24 नवंबर से 28 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा और उसी दिन इसका समापन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अस्पताल मंे लगा ताला मिला, मजबूरी में जीप में हुआ प्रसव

Posted on 26 November 2011 by admin

सरकार चाहे जितना प्रयास करे मगर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। जच्चा बच्चा की सुरक्षा की आप बात छोड़ दीजिए उनकी जान ही ऐसी हालत में बच जाए यही क्या कम हैं। वाकया बेनीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी तहेदर की पत्नी सरला (30) को प्रसव पीड़ा होने पर कोथावां स्थित सरकारी अस्पताल में पति के साथ आई। परिजनों के मुताबिक डाक्टर साहब गायब थे और सभी कमरों में सुबह नौ बजे ताला लगा मिला। जबकि अन्य कर्मचारी बाहर बैठे गपषप कर रहे थे। तब आषा बहू ऊषा तिवारी के साथ वह जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण हालत बिगड़ चुकी थी। इसलिए जिला अस्पताल में भी भर्ती करने से मना कर दिया। षिषु और प्रसूता प्रसव होने पर जीप में ही पड़े रहे। भीड़ बढ़ती ही चली गई। हंगामा शुरू हो गया। नारेबाजी होने के कारण भीड़ के दबाव में अस्पताल प्रषासन ने जच्चा और बच्चा को अंदर लेकर भर्ती किया। इस प्रकार की घटनाओं से जनता को कम निजात मिलेगी। इनमें कैसे सुधार होगा। ऐसी नौकरषाही व्यवस्था से कैसे जनता का काम चलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अब मिलेगा गरीबों को ज्यादा राषन

Posted on 24 November 2011 by admin

जनपद वासियों को नये साल में एक खुषखबरी है कि उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जिरए ज्यादा राषन मुहइया कराया जायेगा। जनपद में नये सर्वे का कार्य इन दिनों जोरों पर है। चार वर्श पूर्व केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेष के कुछ जिलों का हाउसहोल्ड सर्वे कराया गया था उस सर्वे में उन्नाव सहित 21 जिलों के गरीबी रेखा के नीचे एवं गरीबी रेखा के आस-पास जीनेवालों की संख्या अधिक पायी गयी थी इसी के तहत केन्द्र सरकार इन जिलों को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की योजना बनाई थी। यह खाद्यान्न बांटे जाने के लिऐ जिले में तीन माह से सवे्र चल रहा है। जिले में लगभग 55000 गरीब परिवारों को चिन्हित भी कर लिया गया है। चिन्हन आगामी 15 दिसम्बर तक पूरे होने की उम्मीद है। इसी के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रमोदषंकर षुक्ल ने गत दिवस जिला आपूर्ति अधिकारी एस0पी0लवानी एवं सभी सोलह ब्लाकों के बी0डी0ओ0 के साथ एक मीटिंग की जिसमें अपर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द सर्वे का कार्य पूरा करने के आदेष अपने मातहतों को दिये। दूरभाश पर अपने जवाब में जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि आगामी गुरूवार को लखनऊ में परिवारों के चिन्हाकन की रिपोर्ट देनी है इसलिए सभी विकास खण्डों से ग्रामसभावार पात्रों की सूची माँगी गयी है। उन्होनें यह भी बताया कि सभी 21 जिलों में गरीब परिवारेां के अनुपात में उक्त खाद्यान्न का वितरण कर दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकायुक्त की जांच में ख्ंागाले जा रहे अभिलेख

Posted on 24 November 2011 by admin

स्थानीय प्रषासनिक कर्मचारी दो दिन से संडीला तथा बेंहदर क्षेत्र से संबंधित सभी फाइलों का बारीकी से  अवलोकन करके रिपोर्ट तैयार कर रहे है। इस जांच पड़ताल का आषय लोकायुक्त के यहां पर चल रही एक जांच को वीआईपी से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों की अगर माने तो एसडीएम अपने अधीनस्थों के साथ एक निजी वाहन से बेंहदर गए और थाने के सामने बनी हुई कई दुकानों एवं भवनों की जांच करके उनके नक्षों के बावत सारी जानकारी मालूम की। उसके बाद सुखानखेड़ा गांव में ग्राम समाज की पषुचर व खलिहान की भूमि पर एक इंटर काॅलेज को बना पाया। तहसीलदार और अन्य राज्य कर्मियों के साथ गोगवां जोधपुर सहित कई अन्य गांवों की जांच पड़ताल यु़द्धस्तर पर की। उसके बाद रजिस्ट्री विभाग में दो घंटे बिताकर सारी जानकारी ली। सभी कागजातों की और अभिलेखों की फोटो कापी लेकर गए। दूसरे दिन नगर पालिका परिषद को एसडीएम ने सभी अभिलेखों का निरीक्षण करके भारी अनियमितताएं पकड़ी। मंगलवार को आई बी (खुफिया विभाग) की टीम ने कोतवाली पहुंचकर रजिस्टर नंबर आठ सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच पड़ताल कर फोटो कापी ले गए। इन सब जाचों को क्षेत्र के एक वीआईपी की लोकायुक्त की जांच से संबधित बताया जा रहा है। क्योंकि लोकायुक्त के यहां पर एक मंत्री की षिकायत करने वाले अनुराग त्रिपाठी को दो दिन से फोन पर धमकियां भी मिल रहीं इसकी षिकायत उन्होंने जिले के एएसपी से की। कि हमें और हमारें पिता की जान माल की सुरक्षा की जाए। प्रार्थना पत्र में कुछ भी हो जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के सभी हिस्सा में खाद की समस्या, महिलाओं ने मोर्चा संभाला

Posted on 24 November 2011 by admin

khad-ke-liye-lagi-bhir-2जिलें में डीएपी खाद के लिए हाहाकार मचा है। रात रात पर लाइन में लगकर खाद न मिलने पर घर की महिलाएं चैका बर्तन चूल्हा छोड़कर अपने दुधमुहंे बच्चों को साथ लेकर लाइन में लगी दिखाई पड़ रही हैं जनपद में सभी जगहों पर एक ही दृष्य नजर आ रहा है कि वितरण केंद्रोे पर पर्चियां भी नहीं मिल पा रही चाहें बिलग्राम चुंगी का पीसीएफ केंद्र हो या शहर स्थित एग्रों का। कछौना पीसीएफ केेंद्र सहित सभी जगहों पर मेले दृष्य कभी भी देखा जा सकता है यह लाइनेें रात में ही 12 बजे के बाद से लगनी चालू हो जाती है। सुबह पुलिस फोर्स के आने पर धक्का मुक्की करके विकलांग पुरूष महिलाएं बच्चे और बूढ़े सभी अपना काम छोड़कर लाइन में लगे है। हमारें संवाददाता ने जब कृषि अधिकारी अमर सिंह से खाद की किल्लत के बारें में पूंछा तो वह बोले की डीएपी एनपीके कोई पूंछ नहीं रहा है शायद केंद्रों पर मेले जैसा दृष्य उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा। आंख बंद करके अनजान बनने की कोषिष कर रहे है। लंबी सांस खीचकर कहते है कि लोग पुराने रेट पर की चाहत में लाइन में लगने जाते है जो सर्वथा असत्य बात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना

Posted on 24 November 2011 by admin

जिला उद्योग केन्द्र द्वारा चार माह का प्रशिखण कार्यक्रम

महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया है कि अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2011-12 द्वितीय सत्र हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम (चार माह) की अवधि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्वांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्धांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/-प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी ट्रेडों में 8 वीं पास तथा तकनीकी ट्रेडों में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक अनुसूचित जाति/जनजाति के नवयुवकों /नवयुवतियों से आवेदन पत्र दिनांक 28.11.2011 तक कार्यालय, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, नुनिहाई, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे। इस सम्बन्ध में दिनांक 30.11.2011 को साक्षात्कार किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल प्रातः 9 बजे से पूर्व नही खुलेगे

Posted on 24 November 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आदेश दिये है कि वर्तमान में जनपद में सर्दी एवं घने कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल जाने वाले बच्चों को होने वाली असुविधा व सम्भावित किसी प्रकार की जन हानि को रोकने के उद्देश्य से कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के सरकारी एवं निजी स्कूल (काॅन्वेंन्ट सहित) दिनांक 24-11-2011 से प्रातः 9ः00 बजे से पूर्व अग्रिम आदेशों तक नहीं खोले जायेंगे। तद्नुसार सभी सम्बधित विद्यालय संचालक अपना विद्यालय शिक्षण समय री शिड्यूल करलें। परिषदीय विद्यालयों में पहले से ही विद्यालयों का समय प्रातः 10ः00 बजे निर्धारित है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेगें। यदि सर्दी से कोई भी अप्रीय घटना घटित होती है तो उसके लिये संबंधित अधिकारी व विद्यालय के प्राचार्य व प्रबन्धक जिम्मेदार होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस अधिकारियों पर ही नहीं मोदी पर भी दर्ज हो मुकदमा- पीयूसीएल

Posted on 22 November 2011 by admin

सभी एंकाउंटरों की हो न्यायिक जांच- पीयूसीएल

पीपुल्स यूनियन फाॅर सीविल लिबर्टी (पीयूसीएल) ने गुजरात हाई कोर्ट द्वारा इषरत जहां मुठभेड कांड को फर्जी घोशित करने के फैसले का स्वागत किया है। संजरपुर स्थित कैंम्प कार्यालय में बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में पीयूसीएल के प्रदेष संयुक्त सचिव मसीहुद्दीन संजरी ने कहा कि फैसले के बाद अब जरूरी हो गया है कि सरकार आतंवाद के नाम पर हुये सभी एंनकाउंटरों की जांच के लिये एक विषेश न्यायिक जांच आयोग का गठन करे। ताकि उन एंकाउंटरों पर उठने वाले सवालों के भी जवाब जनता को मिल सकंे। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद सिर्फ दोशी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना न्यायसंगत नहीं होगा क्योंकि ये हत्या कांड नरेंद्र मोदी केे सहमति से हुआ था इसलिये मोदी पर भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये।

मानवाधिकार नेता ने कहा कि इषरत जहां की हत्या करने वाले पुलिस कर्मियों ने दावा किया था कि उन्होंने केंद्रिय खुफिया विभाग के इनपुट पर उसे मारा था, इसलिये खुफिया विभाग के अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिये।  उन्होंने कहा कि इस फैसले से आजमगढ के उन तमाम परिवारों के लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद बढेगी जिन के परिवार के बच्चे आंतकवादी के नाम पर मारे और पकडे गये हैं। उन्होंने बाटला हाउस समेत कचहरी विस्फोट जिसमें आजमगढ के युवक मारे और पकडे गये हैं पर भी एसआईटी गठित करने की मांग की है। मसीहुद्दीन संजरी ने बताया कि फैसला आने के बाद उन्होंने इषरत की मां षमीमा कौसर और भाई अनवर से बात की जिन्होंने इस फैसलो को उन तमाम लोगों कंी जीत बताई जो उनके परिवार के साथ खडे रहे। यहां गौरतलब है कि इषरत जहां का परिवार बाटला हाउस कांड की बरसी पर संजरपुर में आयोजित मानवाधिकार सम्मेलन में षामिल होने आया था। बैठक में तारिक षफीक, सालिम दाउदी, विनोद यादव, असलम खान, गुलाम अम्बिया, वसीउद्दीन और अब्दुल्ला एडवोकेट इत्यादि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त की पहल पर सारथी अभियान

Posted on 22 November 2011 by admin

शिक्षा और विकास में सामाजिक सहभागिता का अनूठा प्रयास
स्कूलों को अंगीकृत करने हेतु नागरिकों ने दिखाया उत्साह

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की पहल पर आगरा में शिक्षा में सामाजिक सहभागिता हेतु अनूठा प्रयास प्रारम्भ किया जा रहा है। मण्डलायुक्त की प्रेरणा से स्थानीय जागरूक नागरिकों ने स्कूलों को अभिभावक के रूप में अंगीकृत करने हेतु उत्साह दिखाया है। श्री अभिजात द्वारा इससे पूर्व में जिलाधिकारी मुजफरनगर के रूप में मुजफरनगर जनपद में सारथी अभियान एक सार्थक पहल सिद्व हुआ है और नागरिकों तथा संस्थाओं द्वारा स्कूलों को अभिभावक के रूप में अंगीकृत कर उसकी शैक्षिक व अन्य गतिविधियों में भागीदारी की गई है फलस्वरूप सरकारी स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान में सहायता मिली है। सारथी अभियान की सफलता से आगरा जनपद को प्रेरणा मिली है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि सारथी अभियान में किसी से आर्थिक सहयोग की कोई अपेक्षा नही है बल्कि प्राइमरी स्कूलों के संचालन में नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए उत्साह के साथ आगे आकर सहयोग करें। उन्होंने अपेक्षा की है कि इन बच्चों की न केवल देखभाल करें बल्कि महसूस करें कि वे आपके बच्चे है। इन बच्चों को स्नेह दें, जन्म दिन पर बधाई दें और उनके सुखःदुख बांटे और आने वाले वर्षो में  उनका हाथ पकडकर उनको मार्ग दर्शन देकर उनका शैक्षिक और सामाजिक स्तर ऊॅचा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ की हड़ताल अनवरत जारी

Posted on 21 November 2011 by admin

जनपद में दिनंाक 16.11.2011 से अनिष्चित कालीन हड़ताल की घोशणा से यह अनवरत जारी है जबकि अन्य घटलों द्वारा झूठे आष्वासन पर हड़ताल समापन की घोशणा की गयी है जिससे कर्मचारियों को भ्रम की बात कर्मचारियों में हो गयी है। यह जानकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष उमेषच्रन्द्र साईबाबा ने दी उन्होनें पूर्व घोशित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर लगभग एक सैकड़ा कर्मचारियों के साथ विकासभवन एवं कलेक्टेªट पर धरना दिया और अपने साथी कर्मचारियों से चल रही अड़ताल में षामिल होने के लिए सभी कार्यालय के कर्मचारियों को काम बन्द करके एक साथ षामिल होने के लिए कहा हड़ताल अनवरत प्रान्तीय निर्देषन में जारी रहेगी, जबतक 22 सूत्री एजेंडे के क्रम में सकारात्मक परिणाम सरकार द्वारा घोशित कर षासनादेष जारी नहीं कया जाता। जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों से यह भी कहा कि सभी लोग पूर्ण रूपसे गठन के प्रति समर्पितभाव से काम करें। राज्य कर्मचारी संघ में अी0आर0डी0 संघ, सफाई कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी संघ, वाहन चालक संघ, आषा बहू संघ, बालविकास/आंगनबाड़ी संघ, नलकूपसंघ, मिनिस्ट्रियल एसोषियषन संघ, ग्रा0पं0वि0अ0संघ, सीचपाल संघ, मुंषी संघ, जिलेदार संघ, सहकारिता, पषुपालन, कृशि, भूमिसुधार, वन विभाग, उद्यान, समाज कल्याण, सांख्यिकी,कृशिरक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लघु सिंचाई, पी0डब्लू0डी0 एवं षिक्षणेत्तर, व्यवसायिक षिक्षक, कम्प्यूटर आपरेटर, रोजगार सेवक, कोआर्डिनेटर, तकनीकी सहायक, षिक्षा मित्र, किसान मित्र, डी0आर0डी0ए0, विकास एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ आदि विभाग के कर्मचारीगण षामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in