Archive | राज्य

बसपा सरकार के शासनकाल में विकास की जगह लूट

Posted on 19 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी क्रान्ति रथ के आठवें चरण के अंतिम दिन लखीमपुर जनपद के निघासन, ढखेरवा, (विधानसभा क्षेत्र धौरहरा)  सिसइय्या चैराहे पर आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुये बसपा सरकार पर प्रदेश को बर्बाद-तबाह करने और कांगे्रस पर मंहगाई बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोप लगाए और जनता का आव्हान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएं ताकि सुखी और समृद्ध उत्तर प्रदेश बन सकें। समाजवादी क्रान्ति रथ की सभाओं में श्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए 50 हजार से एक लाख की उपस्थिति रही।
18-12-a श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार के शासनकाल में विकास की जगह लूट, वसूली तथा भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है। निघासन थाने में एक बालिका से सिपाहियों ने बलात्कार कर उसका शव पेड़ से लटका दिया। जोर जुल्म की ऐसी घटनाएं एक नहीं कई हुई हैं। जिन पर बसपा विधायकों-मंत्रियों ने जुल्म किया उन्हें ही प्रताडि़त किया गया। आगे बढ़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्याचार का विरोध किया तो उन्हें अपमानित किया गया। सपा के वरिष्ठ नेताओं तक से बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर ऐसे अफसरों को ऐसी वर्दी पहनाई जाएगी कि दूर से पता चल जाए कि यह वह अफसर है जिसने बसपा के दलाल की भूमिका निभाई थी और गरीबों तथा निरीह लोगों को परेशान किया था।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांगे्रस राज के साथ देश में मंहगाई आती है। इसने बसपा के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रखा है। हाथी पैसे खा रहा है और केन्द्र सरकार चुप बैठी है। वह हाथी को और मोटा कर रही है। समाजवादी पार्टी इस सब पर अंकुश डालेगी। उन्हांेने कहा कि कंगे्रस-बसपा की मिली भगत से किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभप्रद मूल्य नहीं मिल रहा है। गन्ना, धान, और गेंहूॅ किसान बदहाल हैं। नौजवान बेकारी का दंश झेल रहे हैं। भ्रष्टाचार को संगठित रूप दे दिया गया है। जनता के लाभ की योजनाओं के बजाए लखनऊ शहर में 02 हजार पत्थर के हाथी लगा दिये गए है। इसमें हर हाथी एक करोड़ का है। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी प्रतिमाएं लगवा दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गाॅव-किसान की खुशहाली सुनिश्चित की जाएगी।
18-12-a1 प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि समाजवादी क्रांतिरथ में राष्ट्रीय महासचिव          श्री रविप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री शंशाक यादव, डा0 आर0ए0 उस्मानी मो0 इमरान अहमद, श्री कृष्ण गोपाल पटेल, श्री उत्कर्ष वर्मा, श्री रामसरन भार्गव, श्री विनय तिवारी, युवा नेता श्री संजय लाठर, श्री आनन्द भदौरिया, श्री सुनील सिंह यादव, श्री राजपाल कश्यप, श्री रामनक्षत्र यादव, श्री रामसागर यादव, श्री संजय सविता, आदि साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम ने पढ़ाया नियमो का पाठ, व्यापार संगठन ने किया सहयोग का वादा

Posted on 19 December 2011 by admin

photo-1केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया गया फूड सेफ्टी एण्ड स्टैन्डर्ड एक्ट (एफएसएसए) की बारिकियों को समझाने का प्रयास जिलाधिकारी ऐ0 के0 सिह राठौर ने व्यापार उघोग संगठन उ0 प्र0 की जिला इकाई द्वारा आयोजित गोष्ठी को अग्रवाल धर्मशाला रेलवेगंज कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुई कही। डीएम ऐ0के0 सिह राठौर ने कि एफएसएसए के नियमो का पालन हर हाल मे जरूरी है खाघ पान की शुद्वता निश्चित करना और उनका सही स्वरूप मे ग्राहक के पास पहुचे यही उद्देश्य है, व्यापारी लाभ जरूर उठाये तथा मिलावट मानवता के विरूद्व होगी। ये भी सोचना चाहिये कि इसी मे व्यापारी का हित है । सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा ने कहा कि समाज मे व्याप्त बीमारियो का देनदाता व्यापारी न बने ऐसा होने पर मानवता से अपराध करना होगा। खाघ निरीक्षक अमित प्रकाश वर्मा ने कहा कि एक्ट मे सर्विसलान्स की व्यवस्था है कितनी मिलावट है किस एक्ट के तहत आर्थिक दन्ड देने का प्रावधान बनता है जानमाल की सजा का भी एक्ट मे प्रावधान रखा गया है। सिगल विन्डो व्यवस्था पर सारी समस्या एक ही जगह पर सुनी जायेगी। सेक्शन 26 मे व्यापारी स्वतः अपनी व्यवस्था ठीक करे । उन्होने कहा बारह लाख के टर्नओवर पर फार्म बी की महत्वा समझाई व्यापारी एक हजार जमा करके स्वतः अपना नमूना जांच हेतु भेज सकता है। फार्म 5 ऐ का महत्व समझाया व्यापार संगठन के कार्यशाला मे पवन जैन, बालकिशन जिन्दल, सुमन जैन, अचल अग्रवाल, नरेश गोयल आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोते समय वृद्ध को मारी गोली,मौत

Posted on 19 December 2011 by admin

कुड़वार थाना क्षेत्रान्तर्गत बीती रात खेत में मटर की रखवाली करते समय वृद्ध की गाूली मार की हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गये। गोली की आवात सुनकर पहुॅचे परिजनों ने घटनास की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहॅुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार कुड़वार भाना क्षेत्रान्तर्गत वसन्तपुर तिवारीपुर निवासी राम लाल यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र घुट्टुर यादव गाॅव के बाहर बीती रात रोज की भाॅति शकरकन्द एवं मटर की फसल को जंगली जानवर लीलगाय  एवं सुअर से  अपनी फसल को बचाने के लिए भीषण ठंड में रखवाली करते समय बृद्ध की गोली मार कर मौत की नींद सुला दी। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने जबतक पहुॅचे तब तक हत्यारे फरार हो गये। घटना की सूचना मृतक के भाई ने कुड़वार थाने पर दी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मामले की जाॅच शुरू कर दी। मृतक के भाई श्याम लाल ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नही है। जाॅच के बाद ही कुछ मालूम हो पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शीतलहरी चरम पर प्रशासन लापरवाह

Posted on 19 December 2011 by admin

इन दिनों जनपद शीत लहर की चपेट में है। जनपदवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। अभी नगर के व्यस्त स्थानों पर ही अलाव जलवाने की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं हो पायी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर सवारी का इन्तजार करने वाले लोग  पड़ रही भीषण ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो  जाने और प्रशासक की नियुक्ति का कार्य न्यायालय में लंबित रहने से सारे आवश्यक व विधाई कार्य ठप पड़े हैं। पालिका के कर्मचारी भी बेपरवाी होकर कार्य कर रहे हैं। पूरा नगर गन्दगी से अटा पड़ा है। पेयजल आपूर्ति भी सही ढंग से नहीं हो पा रही ह। जिसका सीधा खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा नगर  के व्यस्त खैराहे पर अलाव जलवाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैली में सरकारी तन्त्र का दुरूपयोग

Posted on 19 December 2011 by admin

बसपा सुप्रिमों मायावती द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रत्याशियों एवं सम्भावितों ने पूरी ताकत झोंक दी। जनपद से सैकड़ों गाडि़यों पर हजारों लोग कल से ही लखनऊ के लिए गये जो रविवार की प्रातः 10 बजे से सिलसिला जारी रहा। अपने दो घण्टे के उद्बोधन में मुख्यमन्त्री मायावती ने चुनाव में विजयी होने के गुर उपस्थित जनता को सिखाए। रैली की सफलता के लिए जनपद के धोषित प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पूरे प्रदेश से लाखों लोग रैली में एकत्र हुए।  रैली की सफल बनाने के लिए बसपाइयों ने शासन सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया जो जनपदवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इण्डियन नेशनल कांगे्रस अब मल्टीनेशनल कांगे्रस हो गई है

Posted on 18 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कानुपर में पे्रस को संबोधित करते हुए कांगे्रस-सपा और बसपा पर जबरदस्त हमला किया। श्री नकवी ने कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी को विदेशी कंम्पनियों के प्रमोशन एजेण्ट बताते हुए कहा कि इण्डियन नेशनल कांगे्रस अब मल्टीनेशनल कांगे्रस हो गई है।
श्री नकवी ने कहा कि विदेशी कम्पनियां राहुल के प्रमोशन पर उ0प्र0 में अरबों रूपए पानी की तरह बहा रही हंै। उन्होंने  कांगे्रस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले आठ वर्र्षाें में उसने उ0प्र0 में गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए विकास एवं रोजगारपरक कितनी बड़ी परियोजनाएं उ0प्र0 के लिए दी। उन्होंने पूछा की उ0प्र0 की विद्युत आपूर्ति की कमी को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने अपने सहयोगियों सपा-बसपा शासित उ0प्र0 में कितने बड़े पावर प्रोजेक्ट स्थापित कराया।
श्री नकवी ने कहा कि उ0प्र0 में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए मायावती की बिजली गुम करनी होगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में आत्महत्या कर रहे किसानों की लाश पर लूट का टैªेक्टर चलाकर बसपा ने बंुदेलखंड पैकेज घोटाला किया। यह पाप कभी माफ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बसपा के बेईमानों की भ्रष्ट बारात को जेल जाना तय है। बसपा सरकार में हुई जन धन की लूट को सूद ब्याज के साथ वसूला जाएगा।
श्री नकवी ने कहा कि पिछले दिनों उ0प्र0 की जनता पहाड़ से गिरकर खजूर पर अटक गयी थी। अपराधियों के वर्चस्व वाली सपा सरकार की जगह भ्रष्टाचारियों की वर्चस्व वाली बसपा सरकार ने ले लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और अहंकार का उ0प्र0 से सफाया भाजपा द्वारा किया जाएगा। भाजपा सरकार में आने पर 50 लाख नौजवानों को रोजगार देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार दोनों ने मिलकर बेकारी बढ़ाई है

Posted on 18 December 2011 by admin

17-12-dसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार दोनों ने मिलकर बेकारी बढ़ाई है, किसानों को बदहाल किया है। प्रदेश में हाथी ने केन्द्र का पैसा खा लिया तो इसकी खुली छूट किसने दी? बसपा के साथ कांग्रेस भी इसके लिए पूर्णतया दोषी है। उन्होने जनता का आव्हान किया कि वे विधान सभा चुनावों में प्रदेश की भ्रष्ट एवं अत्याचारी बसपा के प्रत्याशियों की जमानते जब्त कराकर समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाए।
श्री यादव आज क्रांतिरथ से गोला से लखीमपुर खीरी पहुॅचे जहां जनसभा को सम्बोधित करने के पश्चात सुन्दरवन विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर तथा पलिया में भी उन्होने विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। जगह-जगह उनके स्वागत में हजारों नौजवान अपने वाहनों के काफिले के साथ मौजूद थे। क्रांतिरथ के साथ सर्वश्री राष्ट्रीय महासचिव   श्री रविप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री शंशाक यादव, डा0 आर0ए0 उस्मानी, मो0 इमरान अहमद, कृष्णगोपाल पटेल, श्री उत्र्कष वर्मा, श्री रामसरन भार्गव, श्री विनय तिवारी, संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, राजपाल कश्यप, रामनक्षत्र यादव, श्री राम सागर यादव आदि भी चल रहे है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की चिन्ता समाजवादी पार्टी ही करती है। जब भी समाजवादी पार्टी की सरकारें रही है किसानों की हरसम्भव मदद की गई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बाढ़ पीडि़त किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाएगा। नौजवानों को रोजगार देने की कोशिश होगी अन्यथा उन्हें बेकारी का भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन योजना फिर शुरू की जाएगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने हजारों करोड़ पत्थर की मूर्तियों पर फूंक दिए इतने धन से किसानों, मजदूरों, नौजवानों की भलाई की तमाम स्कीमें चल सकती थी। समाजवादी पार्टी ने सस्ती पढ़ाई और मुफ्त दवाई की व्यवस्था की थी आज गरीबों के बच्चों की पढ़ाई और गरीबों का इलाज मंहगा हो गया है।
उन्होने कहा कि यह समाजवादी क्रांतिरथ तब तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश को बसपा के कुशासन से मुक्ति नहीं मिल जाती है। बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तक रथयात्रा और साइकिल यात्रा चलती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू संगठनों, संत-धर्माचार्यो तथा उनके उत्सव और कार्यक्रमों को प्रतिबन्धित करने का पूरा मन बना चुकी है

Posted on 18 December 2011 by admin

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिश्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डा0राम विलास दास वेदान्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार खिसक गए मुस्लिम समाज का वोट प्राप्त करने के लिए हिन्दू संगठनों, संत-धर्माचार्यो तथा उनके उत्सव और कार्यक्रमों को प्रतिबन्धित करने का पूरा मन बना चुकी है। जिसका ताजा उदाहरण बाबा रामदेव के रामलीला मैदान प्रकरण  पर आयी रिपोर्ट से स्पश्ट हो चुका है। कांग्रेस देष को एक बार 1947 के विभाजन की स्थिति में लाकर खंडित करने का शडयंत्र कर रही है। साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम 2011 इसी शडयंत्र का एक हिस्सा है। अभी तक देष के प्रधानमंत्री ने इस पर अपनी तरफ से देष को आष्वस्त नहीं किया कि वह इस अधिनियम के बारे क्या करने वाले है। देष का हिन्दू समाज आषंकित है कि इस कानून के बनने से हिन्दू अपने ही देष में अपराधी बन जायेगा। 2012 के जनवरी-फरवरी माह के बीच इस विशय को लेकर छिड सकता है राश्ट्रव्यापी आन्दोलन। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चाहिए कि वह प्रस्तावित अधिनियम को वापस लेते हुए देष से माफी मांग लें।

श्री वेदान्ती दिल्ली में साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम 2011 के विरोध में संत-धर्माचार्यो द्वारा 11, 12 दिसम्बर को आयोजित हो चुके संत समागम में लिए गए निर्णय के उपरान्त प्रेस को जारी अपने बयान में चर्चा करते हुए कहा साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम 2011 सरकार इसी सत्र में लाना चाहती थी लेकिन भ्रश्टाचार और मंहगाई के कारण संसद के पटल पर यह नहीं आ सका लेकिन संसय के बादल अभी छटे नहीं है।  सोनिया गांधी की अध्यक्षता में गठित राश्ट्रीय सलाहकार परिशद (एन.ए.सी.) की मंषा अभी साफ नहीं हुई है।  उन्होंने कहा इस कानून से हिन्दू समाज की धार्मिक परम्पराआंे को जहाॅं हानि पहूंचाने का शडयंत्र हो रहा है वहीं राश्ट्र विरोधी तत्वों का विरोध करने वाले संगठनों को प्रतिबन्धित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। अल्पसंख्यकों केनाम पर हिन्दू मुस्लिम और दलित इनको तीन भागों में बाॅंट कर फिर मुस्लिमों को दलितों के साथ मिलाकर देष को तोडने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा ऐसा कानून बनाने वाली नेषनल एडवाइजरी कमेठी को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए और देष के प्रधानमंत्री को इस विशय में तत्काल माफी मांगना चाहिए। अन्यथा संत-धर्माचार्यो के नेतृत्व में देष का हिन्दू वर्श 2012 के जनवरी-फरवरी, माह के बीच राश्ट्रव्यापी आन्दोलन छेडेंगे। इससे पूर्व प्रयाग में माघ मेले के दौरान संत-धर्माचार्यो की उपस्थिति में एक बार पुनः मंथन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री शिवपाल सिंह यादव धरने पर

Posted on 18 December 2011 by admin

नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव आज मेरठ जेल के गेट पर जिलाधिकारी तथा जेल अधीक्षक के मनमानी रवैये के विरोध में धरना पर बैठ गए हैं। श्री यादव जिला जेल में निरूद्ध समाजवादी पार्टी विधायक श्री विजय मिश्र से मिलने गए थे। उन्हें अधिकारियों ने जेल गेट पर रोक लिया और मिलाई कराने से मना कर दिया।
नेता विरोधी दल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पहले ही 17 दिसम्बर,2011 को श्री विजय मिश्रा से मिलने के लिए अपने कार्यालय से सूचित करा दिया था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनको जेल में श्री मिश्र से मिलने नहीं दिया गया। जिला प्रशासन की इस मनमानी एवं तानाशाही रवैये के खिलाफ श्री शिवपाल सिंह यादव जेल के गेट पर धरने पर बैठ गए। उनके साथ धरने पर विधायक श्री शाहिद मंजूर,       श्री राजपाल सिंह, श्री जितेन्द्र यादव सदस्य राज्य कार्यकारिणी श्री जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष श्री आदिल चैधरी एवं श्री अनिल बख्शी, एडवोकेट प्रत्याशी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हैं।
इससे पूर्व श्री शिवपाल सिंह यादव जब श्री विजय मिश्र को उनके प्रयोग के लिए कुछ सामान दे आए थे उसे जेल अधिकारियों ने उन तक नहीं पहुॅचाया। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री भी रागद्वेष से शासन चला रही है इसीलिए श्री विजय मिश्र का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में शिकायतों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टायर जलाकर तापने को मजबूर नगरवासी

Posted on 18 December 2011 by admin

तीन ही स्थानों पर जलते पाये गए अलाव

शहर वासियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए पिछले वर्ष नगर के 32 स्थलों व चैराहों पर अलाव जलाए जा रहे थे। किन्तु इस वर्ष सिर्फ तीन स्थलों रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन व जिला अस्पताल गेट पर नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहंे है।
रात पायनियर टीम ने शहर का भ्रमण कर प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए किये गये उपायों का सच देखा तो चैंकाने वाले तथ्य सामने आये। रेलवे स्टेशन के कुड़वार नाका चैराहे पर लोग टायर जलाकर तापते नजर आये वहीं पंचरास्ता चैराहे पर भी सैकड़ों संख्या में भी लोग जुटकर जूट के बोरे व इधर-उधर से लकड़ी इकट्ठा कर तापते देखे गये। इसी तरह खैराबाद में सब्जी मंडी तथा चैक में कूड़ा जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिस करते मिले। शाहगंज, बाधमंडी, दरियापुर, राहुल चैराहा पर भी लोग कागज के गत्ते जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, दीवानी कोर्ट, के इर्द-गिर्द चैराहों पर भी कहीं अलाव नहीं जलता दिखा। लेाग दुकानों की भट्ठियों के पास दुबके नजर आये। डाकखाना चैराहा, एमजीएस चैराहा, बढ़ैयावीर, सिरवारा रोड, गोलाघाट पर भी कूड़ा जलाकर लोग हाथ सेंकते देखे गए।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, व जिला अस्पताल समेत तीन सार्वजनिक स्थलों पर ही अलाव जलवानेे का आदेश हुआ है। प्रशासन व प्रशासक के आदेशानुसार ही अलाव जलवाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in