टायर जलाकर तापने को मजबूर नगरवासी

Posted on 18 December 2011 by admin

तीन ही स्थानों पर जलते पाये गए अलाव

शहर वासियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए पिछले वर्ष नगर के 32 स्थलों व चैराहों पर अलाव जलाए जा रहे थे। किन्तु इस वर्ष सिर्फ तीन स्थलों रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन व जिला अस्पताल गेट पर नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहंे है।
रात पायनियर टीम ने शहर का भ्रमण कर प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए किये गये उपायों का सच देखा तो चैंकाने वाले तथ्य सामने आये। रेलवे स्टेशन के कुड़वार नाका चैराहे पर लोग टायर जलाकर तापते नजर आये वहीं पंचरास्ता चैराहे पर भी सैकड़ों संख्या में भी लोग जुटकर जूट के बोरे व इधर-उधर से लकड़ी इकट्ठा कर तापते देखे गये। इसी तरह खैराबाद में सब्जी मंडी तथा चैक में कूड़ा जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिस करते मिले। शाहगंज, बाधमंडी, दरियापुर, राहुल चैराहा पर भी लोग कागज के गत्ते जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, दीवानी कोर्ट, के इर्द-गिर्द चैराहों पर भी कहीं अलाव नहीं जलता दिखा। लेाग दुकानों की भट्ठियों के पास दुबके नजर आये। डाकखाना चैराहा, एमजीएस चैराहा, बढ़ैयावीर, सिरवारा रोड, गोलाघाट पर भी कूड़ा जलाकर लोग हाथ सेंकते देखे गए।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, व जिला अस्पताल समेत तीन सार्वजनिक स्थलों पर ही अलाव जलवानेे का आदेश हुआ है। प्रशासन व प्रशासक के आदेशानुसार ही अलाव जलवाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in