केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार दोनों ने मिलकर बेकारी बढ़ाई है

Posted on 18 December 2011 by admin

17-12-dसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार दोनों ने मिलकर बेकारी बढ़ाई है, किसानों को बदहाल किया है। प्रदेश में हाथी ने केन्द्र का पैसा खा लिया तो इसकी खुली छूट किसने दी? बसपा के साथ कांग्रेस भी इसके लिए पूर्णतया दोषी है। उन्होने जनता का आव्हान किया कि वे विधान सभा चुनावों में प्रदेश की भ्रष्ट एवं अत्याचारी बसपा के प्रत्याशियों की जमानते जब्त कराकर समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाए।
श्री यादव आज क्रांतिरथ से गोला से लखीमपुर खीरी पहुॅचे जहां जनसभा को सम्बोधित करने के पश्चात सुन्दरवन विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर तथा पलिया में भी उन्होने विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। जगह-जगह उनके स्वागत में हजारों नौजवान अपने वाहनों के काफिले के साथ मौजूद थे। क्रांतिरथ के साथ सर्वश्री राष्ट्रीय महासचिव   श्री रविप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री शंशाक यादव, डा0 आर0ए0 उस्मानी, मो0 इमरान अहमद, कृष्णगोपाल पटेल, श्री उत्र्कष वर्मा, श्री रामसरन भार्गव, श्री विनय तिवारी, संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, राजपाल कश्यप, रामनक्षत्र यादव, श्री राम सागर यादव आदि भी चल रहे है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की चिन्ता समाजवादी पार्टी ही करती है। जब भी समाजवादी पार्टी की सरकारें रही है किसानों की हरसम्भव मदद की गई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बाढ़ पीडि़त किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाएगा। नौजवानों को रोजगार देने की कोशिश होगी अन्यथा उन्हें बेकारी का भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन योजना फिर शुरू की जाएगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने हजारों करोड़ पत्थर की मूर्तियों पर फूंक दिए इतने धन से किसानों, मजदूरों, नौजवानों की भलाई की तमाम स्कीमें चल सकती थी। समाजवादी पार्टी ने सस्ती पढ़ाई और मुफ्त दवाई की व्यवस्था की थी आज गरीबों के बच्चों की पढ़ाई और गरीबों का इलाज मंहगा हो गया है।
उन्होने कहा कि यह समाजवादी क्रांतिरथ तब तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश को बसपा के कुशासन से मुक्ति नहीं मिल जाती है। बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तक रथयात्रा और साइकिल यात्रा चलती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in