Archive | राज्य

सिंधौली में दलित महिला से दुराचार

Posted on 26 December 2011 by admin

थाना सिंधौली के गांव इंदरखू जिगनिया गांव में बीती रात एक वहशी ने घर में अकेली सो रही दलित महिला को हवश का शिकार बना डाला। महिला का पति शहर में रिक्शा चलाता है। कल रात वह घर नहीं गया। घर पर उसकी पत्नी अपने पांच साल के बच्चे के साथ अकेली थी। रात करीब 12 बजे गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने सोते हुए ही महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर उसने महिला के सिर पर तमंचे की बट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बेवश करके उसने महिला की आबरू लूट ली और फरार हो गया। सुबह महिला अपने पति के साथ थाने गई और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट तो नहीं लिखी अलवत्ता महिला को डाक्टरी मुआयना के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा नोडल आॅफीसर ने चेक किये एक वर्ष के कार्य

Posted on 26 December 2011 by admin

- अधिकारी सहित प्रधान को दिये कड़े निर्देश
- कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

शासन के निर्देश पर क्षेत्र के ग्राम दीपपुर में मंनरेगा के अन्र्तगत विगत एक वर्ष में कराये गये कार्यो का सोशल आडिट मंनरेगा नोडल आफिसर/ जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजीत कौर ने गाॅव मंे पहुंच कर किया। उन्होनें ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान, एवं रोजगार सेवक को कड़े निर्देश दिये कि मंनरेगा के अन्र्तगत रोजगार मागंने वाले व्यक्तियों को समय से रोजगार उपलब्ध कराया जाये। अगर कोई व्यक्ति रोजगार मांगने के पश्चात रोजगार विहीन रहता है तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं उन्होनें मंनरेगा के अन्र्तगत कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्मित कार्याे की गुणवत्ता से नोडल आफीसर ने संतोष व्यक्त किया। वहीं उन्होनंे ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवक को निर्देशित किया कि गाॅव में मंनरेगा श्रमिकों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। यह शासन की मंशा है। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम वर्मा, ब्लाक समन्वयक राजेश्वरी देवी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजदूरी ना मिलने पर मजदूरों ने काटा हंगामा

Posted on 26 December 2011 by admin

- पंचायत मित्र के विरूद्ध भड़के किसान
- एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को मजदूरी ना देने से आक्रोशित मजदूरों ने पंचायत मित्र के विरूद्ध जमकर हंगामा काटा तथा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम ढकिया बुजुर्ग के एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने दोपहर एक बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा तथा पंचायत मित्र सतेन्द्र यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त मजदूरों ने मनरेगा के अन्तर्गत एक माह कार्य किया था। जिस पर पंचायत मित्र सतेन्द्र यादव जबरन उनकी एक माह की ड्यिूटी के स्थान पर मात्र एक सप्ताह की हाजिरी लगायी तथा उसका भी भुगतान नहीं किया। इस बावत जब मजदूरों ने अपनी मजदूरी मांगी तब उक्त पंचायत मित्र उग्र हो गया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके उपरान्त मजदूरों ने एसडीएम कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा तथा पंचायत मित्र के विरूद्ध एसडीएम कृष्णपाल को ज्ञापन सौपकर पंचायत मित्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों ने नीरज, बांकेलाल, कालू, अजय, मदनपाल, प्रेमपाल, महेन्द्र, राघवेन्द्र, रामू सहित तमाम मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गर्रा नदी मे नौ बच्चो सहित मैजिक गिरी, ग्रामीणो ने सभी को बचाया

Posted on 25 December 2011 by admin

साण्डी की गर्रा नदी के किनारे खड़ी मैजिक गाड़ी अनायास ही गर्रा नदी मे कटान की जमीन पर खड़ी होने के कारण धीरे-धीरे खिसक कर जा गिरी। गाड़ी का चालक मैजिक को धोने हेतु धोने के लिये लाया था, चालक पानी से मैजिक धो रहा था उसे एक बार पानी से धुलाई करके वो सर्फ लेने पास की दुकान पर चला गया। आसपास के मोहल्ले के बच्चे जिसमे पूजा (4 वर्ष), श्याम (3 वर्ष), अंशन (4 वर्ष), नेहा (4 वर्ष), शिवानी (5 वर्ष), खुशवू (8 वर्ष), उमा (6 वर्ष) अन्दर वैठकर ये सभी बच्चे खेलने लगे तभी गाड़ी आगे वढ़कर धीर धीरे नदी मे खिसक गई नदी मे गिरते ही बच्चो की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़ और कुछ बच्चो को अचेता अवस्था मे बाहर निकाला। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने भी बच्चो को बाहर निकालने मे वहा के निवासियों की मदद की। बच्चो को स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहा पर खुशवू की गम्भीर हालत होने के कारण डाक्टरो की राय पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। पुलिस ने कृेन मगवांकर शाम को गाड़ी नदी से बाहर की। सूचना पर पहुॅचे परिजन और उनके माॅ वाप बच्चो से लिपटकर रोने लगे निवासियांे को मलाल है कि नदी के किनारे बाउन्ड्री वाल की मांग करने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक नही वनवायी। अगर वन गई होती तो शायद ये हादसा न होता। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, दीपू शुक्ला, आजम आदि ने डीएम से फरियाद करने एक बार फिर हरदोई आये, कि नदी के किनारे बाउन्ड्रीवाल अविलम्ब वनवायी जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन का रूख और हुआ सख्त, निर्देशो के पालन पर दिया जोर

Posted on 25 December 2011 by admin

विधान सभा 2012 केे व्यय अनुरक्षण के सम्बन्ध मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक करके डीएम ऐ0 के0 सिह राठौर ने आयोग की मन्सा अनुरूप चुनावउ 2012 मे धन वल के प्रभाव को रोकने और कडाई से अनुपालन करने पर जोर दिया गया चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उसके दूसरे दिन से व्यय पर्यवेक्षक निगरानी रखने हेतु जिले मे आजायेगे जो प्रत्याशियो के व्यय पर नजर रखने, संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर एक से अधिक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेगे। सभी प्रत्याशियो को चुनाव व्यय हेतु नया बैक खाता खुलवाना पडेगा, निर्वाचन व्यय उसी खाते से किया जायेगा। डीएम ने बताया चुनाव व्यय पर नियन्त्रण फ्लाइग स्क्वाड, वीडियो सविर्सलान्स, ब्यूम टीम, एकाउन्ट टीम, स्टेटिक्स सर्विसलान्स, मीडिया मानीरिटिग टीम, शराब निरोधी दस्ता का गठन प्रत्येक क्षेत्र मे किया जायेगा । प्रत्याशियो को चुनाव प्रसार हेतु सभी वाहनो का प्रचार विवरण देना होगा। सभाओ के मन्च पर वैरिकेटिग व्यय जानकारी मुहैय्या करानी होगी। मौके पर एडीएम राकेश मिश्रा, एएसपी ए0के0 सिह, नगर मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा आदि मोजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का सफल आयोजन

Posted on 25 December 2011 by admin

photo-news-no-4जनपद के इतिहास मे पहली बार विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन परशुराम सभा के बैनर तले जीआईसी मैदान पर किया गया आयोजक के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्व नैमिशारण तीर्थ के नारदानन्द सरस्वती आश्रम भारत भक्त समाज के सरंक्षक स्वामी सर्वेश्वरानन्द जी महराज तथा उनके परम शिष्य आचार्य राजेश चन्द्र मिश्र महराज मन्च पर आसीन रहे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुये स्वामी जी ने कहा कि हिन्दू समाज मे व्याप्त कुरीतिओ पर प्रहार करते हुये बताया कि ब्राह्मण अपना ब्राह्मणत्व किस प्रकार खो रहा है जबकि वो अपनी पहचान शिखा तिलक केश पहनावा, वाणी मे संयम ही खो चुका है तो ब्राह्मण का ब्राह्मणत्व कहा रह गया जाति वर्ण व्यवस्था पर कहा ब्राह्मण की उत्पत्ति ब्राह्म के मस्तिष्क रूपी स्वरूप से क्षत्रियो की उत्पत्ति उसकी भुजाओ से हुई है अन्य की उत्पत्ति इसी प्रकार अन्य अंगो से हुई है। मुगलकालीन सम्राट अकबर और ब्राह्मण बीरबल की कहानी मे ब्राह्मण की विशेषता मे बताया जिसमे गंगा जल की महिमा क्यो गाय का दूध सर्वोत्तम क्यो जाति ब्राह्मण की क्यो सर्वोच्च है तो ब्राह्मण बीरबल ने जवाब दिया कि गंगा का पानी अमृत समान है गाय का दूध औषधि के रूप मे जाना जाता है और ब्राह्मण की पहचान इसलिये सर्वोत्तम है कि अपनी वाणी अपने पहनावा से उसकी विशेषता आंकी जाती है जो आज का ब्राह्मण खो रहा है आचरण विहीन बन रहा है । आयोजन समिति का संचालन के के दिवेदी जी ने किया अध्यक्षीय भाषण मे श्यामाकान्त दीक्षित जी ने ब्राह्मण को आरक्षण पर समुचित विचारधारा के उपयोग पर संगठन की महत्वा को समक्षा कर एकता का पाठ पढाया। सस्कृत भाषा अपनाने, वाणी मे नमृता, सहनशीलता बच्चो मे संस्कार देने की सारगर्भित बाते बताई। पूर्व विधायक लालन शर्मा द्वारा हरदोई जनपद की 5 नदी वाले क्षेत्र की विशेषता पर अपने विचार रखे। और आयोजन समिति द्वारा प्रथम बार सम्मेलन करने पर काफी साधुवाद भी दिया। प्रसिद्व वक्ताओ मे पन्डित उमाकान्त शास्त्री, अशोक कुमार दीक्षित, लालन शर्मा, महराज नारायण अवस्थी आदि ने अपने विचार रखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छत्तीस घण्टे बाद भी हत्यायों का नहीं मिला सुराग

Posted on 25 December 2011 by admin

छत्तीस घण्टे  बीत जाने के बाद भी कल प्रातः हुई प्राचार्य एवं गार्ड की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है। बताते चले कि  थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत सीताकुण्ड के पास स्थित गनपत सहाय डिग्री कालेज के प्राचार्य  प्रताप बहादुर सिंह  एवं उनके गार्ड सुरेश बहादुर की कल शुक्रवार को प्रातः 7.30 पर कुछ पेशेवर हत्यारों ने घेर कर  गोलियों से छलनी कर दिया, जब  वह अपने गनर के साथ अवध विश्वविद्यालय द्वारा बैक परीक्षा को संचालित करने के लिए गनपत सहाय डिग्री कालेज के महिला शाखा को अपने आवास से जा रहे थे। इस हत्या के विरोध में डा0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से सम्बद्ध परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। प्रदेश भर के डिग्री कालेज के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चेतावनी देते हुए चले गये कि यदि इस दोहरे हत्या काण्ड का खुलासा आगामी चैबीस घण्टे के अन्दर नहीं हो जाता तो ऐसा आन्दोलन किया जायेगा कि प्रदेश सरकार ने सोचा भी नहीं होगा। छात्रों ने हत्या के विरोध में पुतला भी फूॅका था। किसी अनहोनी घटना के भय से पुलिस प्रशासन ने नगर के संवेदनशील स्थानों  एवं प्रमुख चैाराहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है। जनमानस में चर्चा आम है कि हत्यारों का पता प्राचार्य के मोबाइल फोन पर आने वाली धमकियों के रिकार्ड से हो जायेगा जिसे पुलिस अधीक्षक ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्राचार्य की हत्या का राज सही मायने में पता नहीं चल सका है। सूत्रांे की माने तो हत्यारों की खोज में नामजद अभियुक्त की तलाश में पुलिस सम्भावित स्थानों पर दबिश डाल रही है आज शाम तक कुछ उपलब्धि प्राप्त होने की सम्भावना है। जानकारी के लिए जब पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि आज रात तक हत्यारे पकड़़़ लिए जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

योजनाओं का लाभ कमजोर संगठन के चलते पार्टी को नहीं मिल रहा है- श्रीनाथ वर्मा

Posted on 25 December 2011 by admin

कांग्रेस के जिला महासचिव श्रीनाथ वर्मा ने जारी बयान में कहा है कि राहुल गाॅधी आम जनता की खुशहाली के साथ प्रदेश के सर्वोमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं जनता के लिए केन्द्र की ओर  से  तमाम योजनाओं  के साथ अब ग्रामीण को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना  अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गाॅधी के प्रयास से देश के गरीबों के लिए राजीव गाॅधी विद्युतिकरण योजना, महात्मा गाॅधी ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना, किसानों की 75 हजार करोड़ कर्ज माफी, बुनकरों के लिए विशेष योजना तथा बुन्देलखण्ड के विकास के लिए विशेष पैकेज दिलाना अहम है। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए अमेठी से शुरू होने वाली स्वाभिमान योजना ग्रामीणों के उत्थान का महत्वपूर्ण अंग बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गाॅधी के इतने प्रयास के बाद शुरु होने वाली इन योजनाओं का लाभ कमजोर संगठन के चलते पार्टी को नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 77 सदस्यों को जिले में जाकर केन्द्र सरकार की ग्रामीण स्तर तक लागू की गई योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें तथा इसकी समीक्षा प्रदेश के केन्द्र स्तरीय मंत्री करें। जिससे इसका लाभ पार्टी को मिल सके। इससे केन्द्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो होगा ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उल्लास का संचार का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सौर ऊर्जा के प्रति लोगों में भारी उत्साह

Posted on 25 December 2011 by admin

सौर ऊर्जा मेल में आज दूसरे दिन विकास खण्ड खन्दौली, सैंया, एत्मादपुर, जगनेर एवं खेरागढ के ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण सत्र एवं गोष्ठी में भाग लिया। बडी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने मेलें में लगाये स्टालों पर जाकर जानकारी प्राप्त की ।
प्रशिक्षण प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि सोलर सिंचाई पम्प 1200 तथा 1800 वाट में उपलब्ध है। सबमर्सिबल, सोलर सरफेस पम्प 900 वाट में उपलब्ध है। सोलर बूस्टर पम्प बहुमंजिले भवनों के लिए उपयोगी है। नागरिकों ने गैसीफायर के बारे में भी जिज्ञासा दिखाई। गैसी फायर में कूडें-कचरे से बिजली बनाई जाती है। इससे उत्पन्न धुॅएंे को पानी से गुजार कर प्रोडुशर बनाते है। इसे आल्टरनेटर से भी जोडा जा सकता है। यह 20 किलोवाट से 500 किलोवाट क्षमता में उलपब्ध है और एक हजार रूपये प्रतिवाट अनुदान है। संगोष्टी में परियोजना अधिकारी नेडा अतुल जैन ने सौर ऊर्जा पर आधारित विभिन्न उपकरणों की विस्तार से जानकारी दी। श्री जैन ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने में सौर ऊर्जा उपकरणों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि 23 से 25 दिसम्बर तक आयोजित मेले में लगभग 20 संस्थानो ने अपने स्टाल लगाये है तथा प्रोजेक्ट लगाने हेतु कन्सल्टेंट भी उपलब्ध हैं।
टाटा सोलर के प्रतिनिधि आर.पी.सिंह ने होम लाइट पैनल आदि की जानकारी देते हुए अनुदान तथा ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा अनुदान तथा ऋण सुविधा हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है। सोलर प्रोजेक्ट हेतु पांच प्रतिशत व्याज दर निर्धारित है। नेडा के परियोजना अधिकारी अरूण श्रीवास्तव ने सोलर पावर प्लांट, सोलर कुकर, तापीय ऊर्जा से वाटर हीटिंग सिस्टम आदि की जानकारी देते हुए बताया कि दयालबाग के दो छात्रावासों में लगभग 400 छात्रों का खाना सैफ्लर सोलर कुकर के द्वारा तैयार किया जा रहा है।
परियोजना अधिकारी अतुल जैन ने प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सौर ऊर्जा के प्रति लोगों के उत्साह को महत्वपूर्ण बताया है।ग्राम प्रधान राज्य वित्त आयोग की धनराशि से सामूहिक प्रकाश व्यवस्था हेतु उपकरण क्रय कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोडें

Posted on 25 December 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आदेश दिये है कि जनपद में कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोडेगा। उन्होंने निर्देश दिये है कि नगर मजिस्ट्रेट, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर/तहसील सदर अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी (नगर) के माध्यम से और अन्य उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से अवकाश स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित करेगें। उन्होंने सचेत किया है कि अवकाश स्वीकृति की पुष्टि होने पर ही अधिकारी मुख्यालय छोड सकेगें।
उन्होंने बताया है कि यह देखने में आया है कि जनपद में तैनात कुछ जिला स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर मुख्यालय छोड कर चले जाते है। इसी प्रकार तहसीदार अपने उप-जिलाधिकारी के स्तर से ही अवकाश स्वीकृत कराकर अवकाश पर चले जाते है। यह प्रक्रिया उचित नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in