योजनाओं का लाभ कमजोर संगठन के चलते पार्टी को नहीं मिल रहा है- श्रीनाथ वर्मा

Posted on 25 December 2011 by admin

कांग्रेस के जिला महासचिव श्रीनाथ वर्मा ने जारी बयान में कहा है कि राहुल गाॅधी आम जनता की खुशहाली के साथ प्रदेश के सर्वोमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं जनता के लिए केन्द्र की ओर  से  तमाम योजनाओं  के साथ अब ग्रामीण को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना  अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गाॅधी के प्रयास से देश के गरीबों के लिए राजीव गाॅधी विद्युतिकरण योजना, महात्मा गाॅधी ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना, किसानों की 75 हजार करोड़ कर्ज माफी, बुनकरों के लिए विशेष योजना तथा बुन्देलखण्ड के विकास के लिए विशेष पैकेज दिलाना अहम है। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए अमेठी से शुरू होने वाली स्वाभिमान योजना ग्रामीणों के उत्थान का महत्वपूर्ण अंग बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गाॅधी के इतने प्रयास के बाद शुरु होने वाली इन योजनाओं का लाभ कमजोर संगठन के चलते पार्टी को नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 77 सदस्यों को जिले में जाकर केन्द्र सरकार की ग्रामीण स्तर तक लागू की गई योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें तथा इसकी समीक्षा प्रदेश के केन्द्र स्तरीय मंत्री करें। जिससे इसका लाभ पार्टी को मिल सके। इससे केन्द्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो होगा ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उल्लास का संचार का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in