Archive | राज्य

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात

Posted on 30 January 2012 by admin

नामांकन पत्र प्राप्त करने हेतु भवन निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित जनपद आगरा के अन्तर्गत सभी नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो मेें जिलाअधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने रिटर्निंग / सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति कर दी है। उन्होने नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु भवन भी निर्धारित कर दिये हैं।
विधानसभा क्षेत्र 86 एत्मादपुर के लिये उप जिला अधिकारी एत्मादपुर आर0 ओ0 बनाये गये है तथा तहसीलदार  एत्मादपुर व खण्ड विकास अधिकारी खन्दौली सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाये गये है। नामांकन पत्र आगरा नगर निगम आगरा में स्थित कक्ष संख्या 125 में प्राप्त किये जायेंगे।
87- आगरा कैन्टोनमेंट (अ0जा) के लिए अपर नगर मजिस्े्रट प्रथम को रिटर्निंग आफिसर तथा जिला पंचायत अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी एत्मादपुर को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। नामांकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित नायब तहसीलदार बरौली अहीर के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगें।
विधान सभा क्षेत्र 88 आगरा दक्षिण के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट(तृतीय) आगरा को आर0ओ0 और तहसीलदार (न्यायिक) आगरा व खण्ड विकास अधिकारी बरौली अहीर को ए0आर0ओ0 तैनात किया गया है। नामांकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित तहसीलदार (न्यायिक) के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगें।
89 आगरा उत्तर के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय आगरा को आर0ओ0 तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी अकोला को ए0आर0ओ0 बनाया गया है। नामंाकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित नायव तहसीलदार बिचपुरी के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगें ।
विधान सभा क्षेत्र 90 आगरा ग्रामीण (अ0जा0) के लिए उप जिलाधिकारी आगरा को आर0ओ0 तथा तहसीलदार आगरा तथा खण्ड विकास अधिकारी सैंया  को ए0आर0ओ0 बनाया गया है। नामंकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित तहसीलदार (सदर) के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगंे ।
विधान सभा क्षेत्र 91 फतेहपुर सिकरी   के लिए उप जिलाधिकारी किरावली को आर0ओ0 तथा तहसीलदार किरावली  तथा खण्ड विकास अधिकारी फतेपुर सीकरी को ए0आर0ओ0  तैनात किया गया है। नामंकन पत्र  नगर निगम आगरा में स्थित कक्ष संख्या 136 में  प्राप्त किये जायेगंे ।
92 खेरागढ विधान सभा क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी खेरागढ को आर0ओ0 तथा तहसीलदार खेरागढ  तथा खण्ड विकास अधिकारी खेरागढ को ए0आर0ओ0 बनाया गया है। नामंकन पत्र कार्यालय आयुक्त आगरा मण्डल आगरा परिसर में स्थित न्यायालय मण्डलायुक्त कक्ष संख्या-4 में प्राप्त किये जायेगें।

विधान सभा क्षेत्र 93 फतेहाबाद के लिए उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को आर0ओ0 और तहसीलदार फतेहाबाद व खण्ड विकास अधिकारी फतेहाबाद को ए0आर0ओ0 तैनात किया गया है। नामांकन पत्र कार्यालय आयुक्त आगरा मण्डल आगरा परिसर में स्थित न्यायालय अपर आयुक्त कक्ष संख्या-5 में प्राप्त किये जायेगें।
विधान सभा क्षेत्र 94 बाह के लिए उप जिलाधिकारी बाह को आर0 ओ0 और तहसीलदार बाह व खण्ड विकास अधिकारी बाह को ए0आर0ओ0 तैनात किया गया है। नामांकन पत्र कार्यालय आयुक्त आगरा मण्डल आगरा परिसर में स्थित न्यायालय मा0 सदस्य राजस्व परिषद कक्ष संख्या-18 में प्राप्त किये जायेगें।
जिलाधिकारी ने सभी आर0ओ0 तथा ए0आर0ओ0 को निर्देश दिये है कि दिनांक 2 फरवरी से 13 फरवरी 2012 तक अपने निर्धारित नामांकन स्थल पर नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। समस्त सहायक रिटर्रिंग आफिसर अपने रिटर्निंग आफिसर के साथ उपस्थित रह कर पूर्ण सहयोग करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्रा की हरदोई मे जनसभा

Posted on 30 January 2012 by admin

photo-news-no-07लखनऊ रोड पर आईटीआई मैदान मे बसपा के नेता सतीश चन्द्र मिश्रा की एक जनसभा आयोजित की गई जिसमे बसपा के नेता मशहूर एडवोकेट तथा राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाजवादी  पार्टी के शासन मे सभी का चाहें वो किसी भी जाति वर्ग या समुदाय का हो सामाजिक भाईचारा स्थापित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका उपलब्ध करवाई। प्रशासन मे गुन्डा माफिया और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। सपा के गुन्डाराज, भाजपा के पाखन्डराज को और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को प्रदेश मेे पनपने नही दिया। उन्होनें जनसभा मे इस बात का आवाहन किया कि सभी सवर्ण मिलकर के दलितो पिछड़ो के साथ मे फिर बसपा की सरकार बनाये, और सुशासन को वापस लायें। मन्च पर सदर प्रत्याशी राजावख्श सिह, अनीता वर्मा, रजनी तिवारी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिसने पाला-पोषा बड़ा किया उसी को कपूूत ने मौत के घाट उतारा

Posted on 30 January 2012 by admin

टडि़यावा थाना क्षेत्र की घटना ग्राम अमरावती पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गई है। शिवकुमार अपने माता पिता की इकलौती सन्तान था, सम्पन्न परिवार उसका रहा, अच्छी खेतीवाड़ी, घर मे ट्रेक्टर कुल मिलाकर सम्पन्न परिवार कहा जायेगा, क्योकि परिवार मे किसी चीज की कमी नही थी। उसी परिवार मे बूढ़ी दादी माॅ जिताना की सेवा करने के लिये उसने अपने बडे़ पुत्र रामबाबू की शादी कर दी। रामबाबू के ढेड़ वर्ष का पुत्र भी था, परन्तु रामबाबू को तो शराब पीने की लत लग गई। पोस्टमार्टम हाउस पर शिवकुमार ने बताया जो कुछ खेती मे पैदा होता रामबाबू उसे शराब पीकर उड़ा देता। पत्नी सोनम को भी मारता पीटता, तब वह अपने पुत्र को लेकर अपने मायका चली गई। रामबाबू ने 60,000 रूपये के यूकेलिप्टस के पेड़ बेचकर सारा रूपया शराब मे उड़ा दिया। शिवकुमार अपने छोटे बेटे श्यामबाबू के साथ किसी तरह से गुजार कर रहा था। माॅ जिताना 60 वर्ष की उम्र मे खाना बनाकर सबका पेट भर रही थी। रामबाबू घर मे सबके साथ मारपीट करता। सभी घर के सदस्य इसके अभ्यस्त हो गये। शनिवार की शाम को वो शराब पीकर आया, खाना मांगा माॅ ने उसे खाना दिया, दाल मे नमक कम था, तो वह गालियाॅ देने लगा। माॅ ने कुछ कहा तो नशे के कारण भूत सवार हुओ तो माॅ को खत्म कर डाला, हमारी पत्नी मर गई बेटा जेल पहॅच गया, मेरा सबकुछ बर्बाद हो गया। रोते रोते शिवकुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर अपनी गाथा पत्रकारो को बताई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक की गतिविधि पर रहेगी माइक्रो आप्जरबर की सर्तक निगाह

Posted on 30 January 2012 by admin

स्थानीय प्रेक्षाग्रह मे विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2012 को सम्पन्न करवाने के लिये बनाये गये माइक्रो आप्जरबर के प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुये सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी ने कहा कि माइक्रो आप्जरबर विधानसभा नियुक्ति के दिशा निर्देशन मतदान प्रक्रिया होने पर जमा करने की सभी गतिविधिओ पर नजर रखने और उनकी सतत चैकसी पर ध्यान देने की जरूरत के महत्व को समझाया। जैसे पीठसीन व मतदान अधिकारी पोलिग ऐजेन्ट व वाहर से आने वाले लोगो पर पूरी निगार रखने को कहा। बूथ या उसके आसपास किस किस्म के लोग मौजूद है आवाछित व्यक्तिओ की गतिविधिओ की सूचना तत्काल पुलिस को दे या फिर अपने रिटर्निग आफिसर सेक्टर मजिस्ट्रेट या अपने प्रेक्षको को जानकारी मुहैया करायें। सीडीओ ने ये भी बताया कि 18 फरवरी को सभी पोलिग पार्टिया सीएसएन, आईटीआई कालेज के मैदान से रवाना की जायेगी। इस लिये 18 फरवरी की समस्त तैयारिया पहले से पूरी करवाये । 19 फरवरी को चुनाव के दिन पोलिग एंेजेन्टो की उपस्थ्तिि मे सुबह 6ः30 बजे माप पोल खोलकर उनकी जाच करवाकर ईवीएम मशीन ऐजेन्टो को दिखाकार प्रातः 7 बजे से मतदान प्रकिया प्रारम्भ कर दी जायें, और शाम 5 बजे तक जो भी मतदान लाइन मे लग गये हो उनसे मतदान करवाकर ही जाने दिया जायें। नेत्रहीन विकल्प विकलांग, अति वृद्व व्यक्तिओ, छोटे बच्चो वाली महिलाओ को सुविधा अनुसार मतदान करवायें। मतदान खत्म होने पर आप्जरबर, पीठसीन अधिकारी की डायरी, मतदान रजिस्टर, कन्ट्रोल यूनिट, ईवीएम सहित समस्त प्रारूपो पर अपनी आख्या भरकर सेक्टर मजिस्ट्रेटो, पीठासीन अधिकारियो, मतदान अधिकारियो के साथ जमा कर दें। रिटर्निग अफसर की अनुमति पर ही आप घर जा सकते है, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भयमुक्त, और स्वतन्त्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाना आप सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला विकास अधिकरी पी0के0 सिह सहित सभी अधिकरी मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यय प्रेक्षकों ने पढ़ाया पाठ, चुनाव आयोग के निर्देशो का पालन करो और करवाओ

Posted on 30 January 2012 by admin

निर्वाचन आयोग ने भारत सरकार ने चुनावी दंगल मे भाग्य अजमा रहंे प्रत्याशिआंे को कैसे चुनाव के दायरे मे रखा जायें ये आरओ बनाये गये आफिसरांे को लापरवाही करने का खामियाजा किस प्रकार से प्राप्त होगा इसकी नसीहतंे सख्ती से दी गई। गड़वड़ी पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी। आयोग की ओर से आय व्यय प्रेक्षक प्रशान्त कुमार और एच0एस0 मीना कलेक्ट्रेट सभागार मे सभी विधानसभाओ के रिटर्निग आफिसर एवं सहायको के साथ बैठक करके गाइडलाइन जारी की और उसका पालन करने की जिम्मेदारी भी दी। उन्होने कहा कि सभी आरओ  और एआरओ अपने अपने क्षेत्रो मे वीडिओ ग्राफी करवाने गतिविधिओ पर नजर रखने, जनसभाओ, जुलूसों और प्रत्याशिओं की गाड़ी पर ध्यान रखकर चैकस निगाह रखें। जो प्रत्याशी नामांकन होने के बाद क्षेत्रों मे भ्रमण कर रहे है उनके साथ चलने वालो वाहनो की संख्या की सघन चेंकिग करवायी जायं। अगर अनुमति से ज्यादा वाहन पाये जाये तो उन पर कार्यवाही की जायें। आयोग की ये मन्शा है कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्वक चुनाव हो। बैठक मे जिलाधिकारी एम0क0ेएस0 सुन्दरम, सीडीओ ए0के0 द्विवेदी, एडीएम राकेश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा सहित कई एआरओ मौजूद रहें। इसके अलावा विधानसभा चुनाव पर नजर रखने हेतु 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किये गये है उनकी सख्या अब 48 कर दी गई है। शिकायत कर्ता निम्न नम्बरो पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है जिनके नम्बर इस प्रकार है - 8004911162 (व्यय प्रेक्षक मीना), 8004911163 (व्यय पे्रक्षक प्रशान्त भूषण) तथा फैक्स नम्बर 05852-253075 पर लिखित शिकायत की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल भइया ने किसानो से कहा सत्ता मिली तो 5 सालो मे बदलेगी सूरत

Posted on 30 January 2012 by admin

photo-news-no-021हरदोई के बिलग्राम कस्बे तथा सुरसा के भकुराई कस्बे मे राहुल गाॅधी एक नेता की तरह भाषण न देकर एक सम्वादशैली स्थापित करके किसानों के साथ खेती किसानी की बाते करते हुये ऐसे लग रहा था जैसे एक महती सभा को नही, एक पाठशाला के विशाल स्वरूप मे बोल रहे हो। राहुल गाॅघी ने कहा कि पिछले 7 सालो से मै गाॅव-गाॅव, गलिओ-गलिओ, उवड खाबड रास्तो से हर गरीब के घरो मे जाकर हाल चाल ले रहा हूॅ उनकी परेशानी पूछ रहा हूॅ नेता तो गाॅव मे नही जाता तो अपनी नीति कैसे बतायेगे उनकी तकलीफांे को कैसे सुनेगा, मायावती कभी आपके यहाॅ आई है? तो जवाव मिला नही। भाजपा के नेता इण्डिया साइनिंग का नारा टीवी पर दिखाते है। नारा और विज्ञापन करते  है, क्या इण्डिया साइनिंग हो गया,? हाॅ एक बात जरूर हुई भाजपा की साइनिंग जो थी वो समाप्त हो गई। काग्रेस ने मनरेगा लाकर साइनिंग की कोशिश जरूर की जो आप सभी ने देखा। केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा 60 हजार करोड़ की कर्ज माफी की गई उसकी याद भी दिलाई। उन्होने कहा यूपी के अन्दर अब साइकिल और हाथी की सरकार नही बनेगी वल्कि तीसरी शक्ति की सरकार बनेगी। केन्द्रीय मन्त्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने कहा कि हमने सोचा भी नही था कि राहुल गाॅधी यूपी को इतना महत्व और प्राथमिकता देगंेे। अब गुन्डाराज खत्म होगा, भ्रष्टाचार मिटेगा। यूपी मे जनता की सरकार होगी। भकुराई ग्राम मे किसान अपनी फसलो को भीड़ से बचाने के लिये प्रयत्नशील दिखाई दिये कही लोगो की भीड़ उनकी फसलों को बर्बाद न कर दें। राहुल गाॅधी सड़क मार्ग से जनपद उन्नाव से आये और 3 बजे पण्डाल पर पहॅुचे। पहॅुचने के पहले पण्डाल खाली रहा, और एसपीजी ने दो दिन पूर्व ही सुरक्षा घेरा डाल रखा था। स्थानीय नेता भी उनसे मिलने को तरस गये। 3ः30 पर वो सुरसा के भकुराई के लिये रवाना हो गये। इसके पूर्व लालन शर्मा मन्च से भावुकता मे रो पड़े, उन्होने कहा कि भाई ने सपा मे रहकर जनता के हितार्थ अपनी आधी जमीन बेच डाली। सपा से टिकट न मिलना उनके लिये दुर्भाग्यशाली रहा। कांग्रेस द्वारा टिकट देेने पर हम परिवार सहित कृतज्ञ है। महिलाओं ने कहा कि हम इन्दिरा का पोता देखने आये है। राहुल के साथ साथ राशिद बिलग्रामी सायें की भाॅति रहे। मन्च पर धर्मग्य मिश्रा प्रत्याशी बिलग्राम भी मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Rahul Gandhi criticizes Mulayam, Mayawati for neglecting Muslims

Posted on 29 January 2012 by admin

Shri Rahul Gandhi said on Saturday that Mulayam Singh Yadav and Mayawati had criticized the Congress decision to give 4.5 per cent sub quota to backward Muslims but both the leaders, themselves, had not done anything for Muslims.   “Mulayam Singh Yadav and Mayawati said that 4.5 per cent was less. Both have been chief ministers more than once — so what was stopping them from giving more reservation to Muslims. Now that congress has done it, they are criticizing us,’ he said.   Shri Gandhi, while addressing rallies in Unnao and Hardoi on Saturday, said that the Congress always made policies that were all-inclusive. “We want to include all sections in progress whereas these parties work for only 10 per cent of the population and exclude 90 per cent of the population which explains why UP has not made required progress in the past 22 years,” he said.
Shri Gandhi said that parties like Samajwadi Party, BJP and BSP change colors in every election.
“In 2009, SP had said that they were against the use of computers and English even though Mulayam Singh’s own son works on computers and talks in English. Now in their manifesto, the SP has decided to distribute free computers. This is election time and they will even agree to change the color of the sky if you want. The Congress does not believe in making scores of promises but we do promise that we will provide a government that works for common man,” he said.   Shri Gandhi further said that for 22 years , there had been a brake on development in UP because leaders come out during elections, give speeches, make promises and then shut their doors on the public after becoming chief minister.   He said that Mayawati and Mulayam Singh do not meet the common man to understand his problems. “They did not go to Bhatta Parsaul, they did not go Bundelkhand. They come to you only during elections and when I reach out to you, they ridicule me. But I will not stop meeting you because I learn a lot from you — something that I do not learn during meetings with top officials in Delhi. I learnt about   your problems from you and we launched MNREGA that gives you employment at your own home and the Food security bill that ensures that no one will go hungry,’ he said.   Shri Gandhi further said that SP, BSP were promising to change Uttar Pradesh but these parties had ruled UP for 22 years. You voted for the cycle and Mulayam Singh punctured your hopes, then you voted for the elephant and he ate up all your money.   Shri Gandhi said that centre had sent money to UP– money for MNREGA, NRHM, Bundelkhand package but none of it reached the people. “We sent Rs 10,000 crore for NRHM but two or three BSP ministers took it all and you do not have adequate medical care for your family,” he stated.   Addressing the women in the meeting, Shri Gandhi said that women work hard and make contribution towards the country’s progress but their voice is not heard. I will not budge from here until these women get a voice, until UP decides to progress and change.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धर्म आधारित आरक्षण से समाज टूटेगा

Posted on 29 January 2012 by admin

aभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र ने उ0प्र0 की दुर्दशा के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों गरीबों-किसानों के हक की बात उठाने वाली भाजपा को विरोधीदल साम्प्रदायिक बता रहे हंै। कांग्रेस पर मजहबी आरक्षण के नाम पर देश को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए श्री मिश्र ने कहा कि राहुल के नाना नेहरू ने भी कहा था कि धर्म आधारित आरक्षण से समाज टूटेगा।
श्री मिश्र आज संत मलूकदास की जन्मस्थली कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा के सैनी बाजार में भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या से समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। जनसभा में उमड़े जनसैलाब से लबरेज श्री मिश्र ने सपा, बसपा और कांगेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की धरती पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हजारों की संख्या में जुटे किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, समाज के विभिन्न वर्ग के लोगो ने यह संकेत दे दिया है कि सपा, बसपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचार से जनता त्रस्त है। श्री मिश्र ने कहा कि सपा, बसपा की जातिवादी राजनीति और भ्रष्टाचारी यू0पी0ए0 सरकार को बचाने की कांग्रेस की मजबूरी ने उ0प्र0 को विकास की दौड़ में पीछे ढकेल दिया।
श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 विधानसभा चुनाव के समय सपा, बसपा और कांग्रेस अल्पसंख्यकों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों के 27 फीसदी आरक्षण में से साढे़ चार फीसदी आरक्षण मजहबी आधार पर देने का फैसला कर गैर संवैधानिक कृत्य किया है। उन्होनंे कहा साढ़े चार फीसदी आरक्षण की घोषणा के बाद अब केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मजहबी आरक्षण नौ फीसदी करने की घोषणा की तो पिछड़ों का मसीहा मुलायम सिंह यादव ने एक कदम आगे बढ़कर उसे 18 फीसदी करने की घोषणा कर दी। बसपा वोट बैंक के लालच में इस पूरे मामले पर चुप बैठी रही। श्री मिश्र ने सपा, बसपा और कांग्रेस से प्रश्न किया कि वे भविष्य में किसका कोटा कम करके मजहब के आधार पर आरक्षण का कोटा बढ़ायेंगे। जनसभा में श्री मिश्र ने ऐलान किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर मजहब के आधार पर आरक्षण दिये जाने के निर्णय को खत्म किया जाएगा।
श्री मिश्र ने जनता को भाजपा शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि हमने उ0प्र0 में अपनी सरकार के दौरान सभी गांवो को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम किया। राजग शासनकाल में देश में सड़कों का ऐसा जाल बिछाया गया कि देश विकास के पथपर तेजी से आगे बढ़ने लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृतसंकल्प है। हम राज्य को गुजरात माडल पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। उ0प्र0 में सत्ता की बागडोर मिलने पर हम किसानों के एक लाख तक कृषि ऋण माफ करेंगे। साथ ही किसानों को एक फीसदी ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। हम पांच वर्ष में बेराजगारों के लिए प्रदेश के भीतर ही एक करोड़ नौजवानों रोजगार उपलब्ध करायेंगे। शिक्षा के समग्र विकास के लिए शिक्षा आयोग का गठन किया जायेगा और बजट में दस फीसदी शिक्षा के लिए व्यय का प्रावधान किया जायेगा। श्री मिश्र ने जनसभा में जनता को संकल्प दिलाया कि वह उ0प्र0 को अत्याचार, अनाचार व भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए भाजपा को विजयी बनायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संजय सिंह अलीगढ़ में कल

Posted on 29 January 2012 by admin

27-1-12इंडिया अंग्रेस्ट करप्शन के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अन्ना कोर टीम के सदस्य संजय सिंह अलीगढ़ में कल (29 जनवरी को) अन्ना समर्थकों की एक बैठक पुरानी चुंगी एएमयू, अनूपशहर रोड़ स्थित गुलमर्ग होटल में सायं 4 बजे लेंगे। बैठक में भ्रष्ट्राचार के विरोधी एवं अन्ना टीम के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है।
उक्त जानकारी इंडिया अगेंस्ट करप्शन अलीगढ़ की एक बैठक नन्दप्रकाश नवमान के आवास पर हुई एक बैठक में श्री नवमान द्वारा दी गई।
उन्होनें बताया कि बैठक में संजय सिंह ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को वोट देने तथा शत-प्रतिशत मतदान कराने का आह्वान करेंगे। वह दोपहर 12 बजे मथुरा में, सायं 4 बजे अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। तत्पशचात् 30 जनवरी को मेरठ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

10 ब्लाकों मे से 86 स्कूल शौचालय विहीन

Posted on 28 January 2012 by admin

सर्व शिक्षा अभियान मे परिषदीय विघालयो की हालत उनकी दशा सुधारने पर लाखो रूपयो खर्च कर दिये गये, परन्तु उनमे वो सुधार नही आ पाया जो होना चाहिये था। चुनाव का महासन्ग्राम चालू हो चुका है। महिलाओ की ड्यूटी चुनाव मे लगी हुई है। इस पर दर्जनो ब्लाको के स्कूलो मे शौचालय भी उपलब्ध नही है। कितनी परेशानी इन महिलाओ उठानी पडेगी, शायद इसका अन्दाजा प्रशासन ने गम्भीरता से नही लिया है। मुख्यालय को प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 10 ब्लाको की सूचनाये प्राप्त हुई है जहा पर शौचालय तथा हैन्डपाइप विहीन विघालय मौजूद है। अहिरोरी ब्लाक के 16 विघालय शौचालय विहीन है, कछौना के 6 विघालय शौचालय विहीन तथा 22 विघालयो मे हैन्डपाइप भी नही है। टोडरपुर ब्लाक के 10 विघाालय शौचालय विहीन तथा 30 मे हैन्डपाइप की सुविधा नही है। भरावन ब्लाक मे 17 विघालय शौचालय विहीन है तथा 23 विघालय हैन्डपाइप विहीन है। हरपालपुर ब्लाक मे 3 विघालयो मे शौचालय नही है तो 28 विघालय मे हैन्डपाइप भी मौजूद नही है। सान्डी के 13 विघालय शौचालय विहीन है तथा 33 विघालयो मे पेयजल के लिये हैन्डपाइप नही है। बेहन्दर, भरगनी, टढियावा, सन्डीला सहित जनपद के सई विघाालयो की स्थिति इनसे अलग नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in