Archive | राज्य

समापन वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुआ

Posted on 13 March 2012 by admin

कारसेवकपुरम् में चल रहे विष्व हिन्दू परिशद धर्म प्रसार विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक का विधिवत समापन वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुआ।  धर्म प्रसार विभाग ने अवध प्रान्त में पदाधिकारियों के दायित्वों में फेर-बदल किया।
विगत रविवार से प्रारम्भ हुई धर्म प्रसार विभाग की बैठक में देष भर से जिला स्तरीय 400 पदाधिकारी सम्मिलित हुए। तीन दिन तक चले इस बैठक के विभिन्न सत्रों में हिन्दू समाज की घर वापसी तथा जन जागरण के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। समापन सत्र. को सम्बोधित करते हुए युग पुरूश स्वामी परमानन्द महाराज के षिश्य व साध्वी ऋतम्भरा के गुरूभाई स्वामी परमात्मानन्द गिरि ने कहा हम गौरवषाली हिन्दू हैं।  जो विष्व का कल्याण चाहते हैं। लेकिन अधर्म और पाप को समाप्त करने के लिए हम राम और कृश्ण के पदचिन्हों पर चलने को भी पीछे नहीं हटने वाले। जिस प्रकार रािम ने रावण, कृश्ण ने कंस रूपी पाप का अन्त किया ठीक उसी प्रकार वर्तमान युग में चल रहे अनाचार, दुराचार और धर्मान्तरण जैसे पापाचारों का समन करने के लिए आगे बढना होगा। उन्होनंे कहा धर्मान्तरण जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। राश्ट्रीय स्वाभिमान जगाने के लिए गांव-गांव निकलना होगा।
दिल्ली से पधारे महंत हरी दास ने कहा लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमको आगे बढना होगा। बाधाएॅं मार्ग में आ सकती है लेकिन हमारे दृढ निष्चय को कोई ढिगा नहीं सकती।  स्वामी किरण गिरि महाराज ने कहा जिस प्रकार हम ईष्वर में आस्था रखते हैं ठीक उसी प्रकार अपने कार्यो के प्रति भी हमें आस्थावान रहना चाहिए। ईष्वर ने सदैव हमारा मार्गदर्षन किया है। धर्म प्रसार का कार्य राश्ट्र के स्वाभिमान व सम्मान से जुडा है। हमारे तीर्थ त्यौहार, हमारी राश्ट्रीयता के प्रतीक है।  इनकेो जीवन रखने के लिए हिन्दू समाज को संगठित होना होगा।
केन्द्रीय मंत्री और धर्म प्रसार विभाग के सह प्रमुख धर्म नारायण षर्मा ने कहा धर्मान्तरित हुए हिन्दुओं की पुनर्वापसी के लिए घर वापसी कार्यक्रम चलता रहेगा। हिन्दू धर्म प्रेम, षान्ति का सन्देष देता है जबकि अनेक पंथ समाज में विभेद उत्पन्न कर अपनी विचारधारा को थोपने में लगे हुए है। इस प्रकार की संकीर्णता को समाप्त कर इस देष को सनातन बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। देष के पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्येां में चल रहे धर्मान्तरण के खेल को अब हम सफल नहीं होने देंगें। इन राज्यों में धर्म प्रसार विभाग अपने कार्यो के माध्यम से समाज को जोडने का काम करेगा। उन्होंने समाज से भी अपील की कि वह किन्ही कारणों से अपने से दूर हुए बन्घुओं को पुनः गले लगायें और हिन्दूत्व के जीवन मूल्यों के रक्षा में अपना योगदान दें।
समापन से पूर्व विष्व हिन्दू परिशद धर्म प्रसार विभाग अवध प्रान्त में पदाधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया। जिसमें प्रमुख सर्व श्री डा.वी.के.श्रीवास्तव को कार्याध्यक्ष, फूल चन्द्र षास्त्री को प्रान्त प्रमुख, ष्यामता प्रसाद को प्रान्त उपाध्यक्ष, देवेन्द्र मिश्र को प्रान्त कोशाध्यक्ष बनाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव में चलेंगी दयालबार व अरतौनी से नगर बसे॓

Posted on 12 March 2012 by admin

मण्डलायुक्त ने दिये विभिन्न निर्देश

आगामी 16 से 25 मार्च, 2012 को आयोजित होने वाले ताज महोत्सव-2012 में आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम नगर के मुख्य स्थानों यथा दयालबाग, कमलानगर, शास्त्रीपुरम्, सेवला व अरतौनी आदि दूरस्थ स्थलों से शिल्पग्राम तथा वापसी के लिए स्थानीय बसें चलायेगा।
यह निर्णय मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया। यह बसें महोत्सव की अवधि के दौरान देर रात्रि तक चलायी जायेंगी।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि महोत्सव के संबंध में व्यापक रूप से जानकारी देने के लिए स्थानीय स्कूल, कालेजों विभिन्न होटल एवं टूअर आपरेटर्स, एम्पोरियम, सामाजिक संगठनों निर्यात गृहों आदि को आमंत्रित कर दिन प्रति दिन के कार्यक्रमों का विवरण समय से पूर्व ही उपलब्ध करायें जायें।
उन्होंने शिल्पग्राम के मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सूरसदन व नाइट बाजार, सदर में प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए व्यापक पुलिस बन्दोबस्त के भी निर्देश दिये। उन्होंने इस हेतु पुलिस के अतिरिक्त सहयोग के रूप में गाइड्स, एन0सी0सी0 कैडेटस को भी साथ रखने के निर्देश दिये। सभी कार्यक्रमों के दौरान मेडिकल सुविधा व अग्निशमन यंत्र कार्यरत व उपलब्ध रहने को भी कहा गया।
सदर नाइट बाजार को और विकसित कराने के लिए उन्होंने बेहतर कार्यक्रमों की प्रस्तुति व समन्वय पर बल दिया। सदर बाजार में कार्यक्रमों की व्यवस्था ताज महोत्सव समिति करायेगी जबकि संरचनात्मक सुविधायें कैंट बोर्ड की ओर से प्रदत्त की जायेंगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, मयूरी नृत्य, फूलों की होली, आर्केस्ट्रा आदि का इस दौरान नियमित आयोजन किया जायेंगा।
उन्होंने विभिन्न माध्यमों से इस महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। बैठक में नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे, उप निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव, सुधीर नारायण आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी रजिशॅ में प्रघान की हत्या,गाव में रोष

Posted on 12 March 2012 by admin

कल देर शाम लौहारा गांव के नहर की पटरी पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने दलित प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी हत्या को चुनावी रंजिश से जोडकर देखा जा रहा है । वही दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को चुनावी रंजिश मानने से इनकार किया है । मृतक प्रधान कादीपुर के पूर्व बसपा विधायक भगेलूराम का करीबी बताया जा रहा है । प्रधान को गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। आस पास रहे लोगो की मदद से प्रधान को सीएचसी ले जाया गया । जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । अस्पताल ले आते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कादीपुर कोतवाली के लौहारा गांव निवासी ४५ वर्षीय प्रधान अच्छेलाल बीते दिवस अपने एक मित्र के साथ कादीपुर से बाइक से घर जा रहे थे । जैसे ही गांव के करीब नहर की पटरी पर पहुंचे तब बाइक चला रहे साथी ने प्रधान से शौच जाने की बात कही। चालक बाईक खडी कर शौच के लिए चला गया ।
इसी बीच बाइक से दो  हमलावर नहर की पटरी पर पहुंचे और प्रधान अच्छेलाल पर ताबडतोड फायरिंग शुरु कर दी । प्रधान के सिर व पेट में गोली लगने के कारण वह जमीन पर गिर पडें । लोगो ने अचेत पडे प्रधान अच्छेलाल को सीएचसी पहुचाया ।
जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया और अस्पताल पहुंचनेे पर अच्छेलाल ने दमतोड दिया । लोगो का कहना है कि प्रधान अच्छेलाल व विरोधियों के बीच मतदान के दिन से ही तनातनी चल रही थी । इस बीच दोनो से दो बार विवाद हुआ था । प्रधान और हमलावरो के बीच सुलग रही चिनगारी आखिरकार रविवार को देरशाम खून खराबे में बदल गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धर्मान्तरण आतंकवाद को जन्म देता है

Posted on 12 March 2012 by admin

विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय ने आज यहाॅं कहा धर्मान्तरण आतंकवाद को जन्म देता है। और उससे राश्ट्र द्रोही उत्पन्न होते हैं। सम्पूर्ण देष में 1947 की पुनरावर्ती बन रही है अगर चिन्तनषील नहीं हुए तो 40-50 वर्शो में भारत का एक और भूखण्ड अलग हो जायेगा

श्रीराय विष्व हिन्दू परिशद धर्म प्रसार विभाग के कारसेवकपुरम् मे चल रहे तीन दिवसीय अलिख भारतीय बैठक में आये हुए पदाधिकारियों के बीच में अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा विष्व हिन्दू परिशद के गठन के बाद संगठन का प्रथम कार्य करने का निर्णय परावर्तन था क्योंकि इस्लाम और ईसाई आक्रमणकारियों ने हिन्दू समाज को धर्मान्तरित कर संस्कृति और इतिहास से अलग कर रखा था। इसलिए इसे अक्षुण्य रखना विहिप के मार्गदर्षकों ने इसे अपना प्रथम कर्तव्य समझा। गधे को घोडा बनना ही होगा। दूध फट गया है यह सोच बदलनी ही होगी। कहने का तात्पर्य जहाॅं से हिन्दू समाज गया था वहाॅं उसकी वापसी पुनः हो यही परावर्तन है। यही घर वापसी है जो कार्य धर्म प्रसार विभाग करता आ रहा है। धर्मान्तरण हिन्दू आस्था से काटता है जबकि हिन्दू धर्म प्रेम और षान्ति का अग्रदूत है।

उन्होंने विगत दिनों केन्द्र सरकार द्वारा मुस्लिम आरक्षण की घोशणा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कोई भी व्यक्ति किसी भी सम्प्रदाय एवं धर्म का अपनी विद्वता से आगे बढता है तो वह गलत नहीं है लेकिन धर्म आधारित आरक्षण देने की घोशणा विभाजन की पुनरावर्ती को बल प्रदान करने वाली है। मजहब के आधार पर आरक्षण दिया जाता रहा तो विधानसभा और लोकसभा में भी आबादी के आधार पर सीटें आरक्षित करने की मांग उठेगा जो इस देष के लिए बहुत घातक होगा। मालूम होना चाहिए कि दस लाख लोगों की गर्दनें पूर्व में काटी जा चुकी हैं यह अनायास ही नहीं कटी यह विधिवत काटी गयी हैं।  उन्होनंे कहा केन्द्र सरकार समय समय पर हिन्दू विरोधी क्रिया कलापों को प्रोत्साहन दे रही है। गाय की हत्या करने के लिए कत्लखानों को स्थापित करने की मांग की जा रही है जिसका प्रस्ताव योजना आयोग को भेजा गया है यानी हिन्दूओं की माॅं का वध, आस्था पर कुठाराघात करने का कुचक्र रचा जा रहा है। आज की हमारी उदासीनता हमारी सन्तानों के लिए कश्टकारी न बन जाये इसलिए हमें सचेत रहने की आवष्यकता है।
बैठक का संचालन क्षेत्र प्रमुख स्वामी सुदर्षनाचार्य ने किया। इस अवसर पर विहिप के केन्द्रीय मंत्री धर्म नारायण षर्मा, जुगुल किषोर, हरी ओम तायल, सुरेन्द्र सिंह, संत राम सिंह, फूल चन्द्र षास्त्री, देवेन्द्र मिश्र, डा.वी.के.श्रीवास्तव सहित देष के विभिन्न प्रान्तों से आये हुए 400 पदाधिकारी उपस्थित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू हिन्दुत्व के प्रति निश्ठावान हो तभी धर्म की रक्षा हो सकेगी

Posted on 12 March 2012 by admin

श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास महाराज जी ने आज यहाॅं कहा हिन्दू हिन्दुत्व के प्रति निश्ठावान हो तभी धर्म की रक्षा हो सकेगी।  श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में मुस्लिम और न्यायालय के द्वारा बाधा नहीं बल्कि तथाकथित सेक्यूलरवादी हिन्दू ही बाधा बने खडे हैं। 85 प्रतिषत हिन्दू होते हुए भी यह समस्या हिन्दू समाज के लिए षर्म की बात है। जिस दिन हिन्दू समाज गर्व से कहेगा हम हिन्दू हैं उसी दिन जो कार्य कल होने वाला है वह आज ही सम्पन्न हो जायेगा।
श्रीदास कारसेवकपुरम् में विष्व हिन्दू परिशद धर्म प्रसार विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक के उद्घाटन अवसर पर आये पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। श्री दास ने कहा धर्मो रक्षति रक्षितः हम धर्म की रक्षा करेंगे। तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। एक तरफ हमारी रक्षा ईष्वर कर रहा है तो दूसरी तरफ धर्म कर रहा है। जिस प्रकार ईष्वर सनातन है उसी प्रकार धर्म भी सनातन है। यह किसी महापुरूश या व्यक्ति द्वारा चलाया गया नहीं है जो मिट जाये हम आदि से हैं और अन्त तक रहेंगे। राम साक्षात् धर्म हैं और धर्म को धारण कर मर्यादा पुरूशोत्तम बने। राक्षसों का बध ही मूल कारण नहीं रहा बल्कि धर्म की रक्षा के लिए वह इस धरा पर आये और उन्होंने विभिन्न सूक्तियांे को अपने विचारों और कृतित्व से स्थापित कर धर्म का संवर्धन किया। धर्म लोक बनाता है कला सिखाता है इसलिए हम लोक तक सीमित न रह जायें इसलिए धर्म का संरक्षण करें। उन्होंने कहा ईष्वर सर्वकालिक है उसे सीमाओं में बाॅंधा नहीं जा सकता वह सर्वत्र व्याप्त है।
विष्व हिन्दू परिशद धर्म प्रसार विभाग धर्म की सुरक्षा में तत्पर है वह अपने कार्य को ईष्वर का कार्य समझकर करें, ईष्वर उनकी मदद करेगा ही। उन्होंने कहा धर्म  पर चतुर्दिक प्रहार हो रहे हैं। एक तरफ ईसाई और इस्लाम तो दूसरी तरफ राजनीतिक संकीर्णता।  आसुरी षक्तियों पर विजय प्राप्त कर लक्ष्य की प्राप्ति करनी ही होगी।
इससे पूर्व विष्व हिन्दू परिशद के केन्द्रीय मत्री धर्म नारायण षर्मा ने कहा हम सनातनी है धर्म हमारा सनातन है अनेक राश्ट्र मिट गए परन्तु भारत का प्रवाह निरन्तर बना हुआ है। गंगा-यमुना-सरस्वती और तीर्थ नगरियाॅं ज्यों की त्यों हमारी संस्कृति और सभ्यता को अक्षुण्य बनाये हुए हैं।  आक्रमणकारियों ने हमे परास्त करने का निरन्तर प्रयास किया लेकिन हम चट्टान की भाॅंति आज भी अपनी गौरव गाथा गा रहे हैं। इस धरती पर धर्म का दीप जलाने का कार्य सनातन काल से हिन्दू समाज करता आ रहा है। आज विष्व हिन्दू परिशद सर्वे भवन्तु सुखिनः, कृण्वन्तो विष्व मार्यम् की सुक्ति को आत्मसात करते हुए आगे बढ रही है। व्यक्ति छोटे-बडे स्वार्थ के कारण इधर उधर भटक रहा है हमे धर्म के प्रति कट्टरता लानी होगी हमारी धर्म के प्रति निश्ठा होनी चाहिए।  सनातन जीवन मूल्यों की रक्षा हर हाल में करनी होगी। ‘‘जागो जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाये’’ शडयंत्रकारी षक्तियों को पराभूत कर धर्म की स्थापना करो।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख पुरूशोत्तम नारायण सिंह, जुगुल किषोर, साध्वी  ऋतम्भरा के गुरूभाई स्वामी परमात्मानन्द गिरि अमरकंटक, महन्त हरी दास दिल्ली, अखिल भारतीय जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरि ओम तायल, किरण जी, नारी षक्ति मंच की महामंत्री अरूणा, कोशाध्यक्ष मनोहर लाल, भुजंगराव, अच्युदानन्द, राम कृश्ण गौर, स्वामी राम स्वरूप, गुलाब सिंह, धर्मेन्द्र भाई, लक्ष्मी लाल, सुरन्द्र सिंह, प्रमोद साहू तथा कारसेवकपुरम् प्रभारी प्रकाष अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होली रंग के बजाय खून से खेली गयी

Posted on 11 March 2012 by admin

रंग की होली या खून की दोषी कौन समाज या राजनीति-जनपद की होली रंग के बजाय खून से खेली गयी हत्या का सबब आपसी विवाद प्रेम प्रसंग या राजनैतिक दुराग्रह जो समाज को खोखला करके हमारे सामाजिक तानाबाना सौहार्द्र को नष्ट कर रहा है। घटनाक्रम में शहर कोतवाली ग्राम गौरीपुरवा निवासी राजेश कुमार पुत्र सुधीर कुमार की हत्या होली में घर से बुलाकर की गयी वह पिहानी के जी0डी0सी0कालेज में बी0ए0 का छात्र है हत्या का कारण सजातीय लड़की का प्रेमप्रसंग बताया जा रहा है। इसी प्रकार मल्लावाँ ग्राम लकड़हारा में होली पर युवक घर से निकला पिता का नाम रामपाल का पुत्र लवकुश उसके खेत में उसका शव मिला कछौना क्षेत्र के ग्राम दीननगर के अनवर के खेत में एक महिला का छत विक्षत शव हांथ पैर बंधे वाल कटे दूसरी तरफ लग रहा था महिला का सर मुड़ाकर हत्या की गई शरीर पर कालाबुर्का भूरे रंग की जर्सी मिली चेहरे पर पहचान मिटाने के लिये तेजाब भी डाला गया साण्डी कस्बे के खेरा सहिजनवाँ पवन 22वर्ष पुत्र रामचन्द्र कुशवाहा विवाद में हत्या मंझिला थाना क्षेत्र के कोरिया गाँव का विकास(35) पुत्र ब्रजलाल की दबंग युवकों ने घर बुलाकर हत्या कर दी। इसी प्रकार देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा निवासी रिक्शा चालक दिरगज जो कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता क्षेत्रीय प्रचारक के रूप में कार्य कर रहा था। गाँव में घर से बाहकर उसका पुआल (धान का पैरा) का ढेर लगा था होली की प्रातः 4बजे शरारती तत्वों द्वारा जो दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता रहे आग लगाकर यह कह गये कांग्रेस भूलो हमसे जुड़ों नहीं तो यही होगा। अन्य सहयोगी में जो उसी में सहयोगी विश्राम के साथ भी यही किया गया पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है विचारा परेशान है। की गई ऐन होली के वक्त इन हत्याओं से जिला थर्राया प्रशासन हैरान कि जनपद में चुनाव निपटते ही यह क्या हो रहा है कहीं आग लगाई जा रही कहीं हत्यायें मारपीट की घटनाओ से हुई अचानक बढ़ोत्तरी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं की रूचि मनरेगा के काम में कतई नहीं रह गई है

Posted on 11 March 2012 by admin

मनरेगा योजना में महिलाओं की भागीदारी पर सवाल-जनपद की महिलाओं की रूचि मनरेगा के काम में कतई नहीं रह गई है। प्रशासन लाख कोशिश कर रहा परन्तु वह इस पर अमल कर पाने में पूर्णतया असफल कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी आंकड़े इस बात के गवाह बन चुके हैं। इस समय जिले की 1101ग्राम पंचायतों में मात्र 849 ग्रामों में काम हो रहा है। इसमें मात्र 642 महिलायें काम कर रही हैं इसमें दिसम्बर मास में काम करने वाली महिलाओं की संख्या तब भी 850 थी अब चुनाव को लेकर महिलायें और कम हो गयी हैं क्रमवार देखें तो स्थित इस प्रकार से है अहिरोरी ब्लाक में 65 बावन ब्लाक में 35 बेहन्दर ब्लाक में 41, भरावन ब्लाक में 25, भरखनी में 63, बिलग्राम में 22, हरियावाँ में 17 हरपालपुर में 33 कछौना ब्लाक 17, कोथावाँ में 58, माधौगंज 25, मल्लावाँ 24, पिहानी में 24, साण्डी में 17 सण्डीला में 79, शाहाबाद में 18 सुरसा ब्लाक 48, टंडि़यावाँ में 27, टोंडरपुर ब्लाक में 23 महिलायें काम पर लगी हैं। इन आंकड़ों में अगर सण्डीला को हटा दें तो बांकी महिलायें ब्लाकों में नगण्य हैं। जबकि शासन स्तर पर इन्हें प्रेरित किया जा रहा परन्तु कोई भी सुधार नहीं हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टूटा-फूटा मकान है सपा विधायक अबरार की पहचान

Posted on 11 March 2012 by admin

बाहुबलियों व पंूजीपतियों को नकार जनता ने बैठाया सिर आंखों पर
इसौली विधानसभा

हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से पैदा होता है चमन में दीदवर। इकबाल की यह पंक्तियां इसौली विधानसभा के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अबरार पर सटीक बठती है। भले ही उनके संघर्ष, ईमानदारी भरे जीवन की दुश्वारियां और फटे हाल रहने की मुश्किलें पर उनका जज्बा समाजसेवा से कतई नहीं हटा। आर्थिक तंगी के बावजूद इसके जुझारूपन जरूरतमंदों की मदद बदौलत पूंजीपतियों व बाहुबलियों को नकारकर जनता ने इन्हें चुना। चाहे जो भी चुनाव हो इनके व्यक्तित्व ने हमेशा जीत का सेहरा बांधा है।
इसौली विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक अबरार अहमद का राजनैतिक कैरियर भी काफी पुराना है। अझुई गांव के किसान रफात उल्ला के घर मां जमीदुलनिशा की कोख से आठ नवम्बर 1950 को ऐसे बालक ने जन्म लिया। जो गांव का ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया। जिसका नाम अबरार है। वैसे तो अबरार तीन भाई हैं। जो उनसे अलग हैं। माली हालत के चलते कक्षा आठ तक की ही पढ़ाई कर सके हैं। उच्च शिक्षा के लिए महौल अच्छा नहीं मिला, तो वंचित रह गए। पर परिवार बहुत नेक है। गांव में जामिनदारी का रूतबा था। रूतबेदार लोग मजदूरों का शोषण करते थे। सो अबरार को अच्छा नहीं लगा। 1976 में मजदूरों के हक की लड़ाई लड़नी शुरू की। चार आना मजदूरी से दो रूपये करवाया। जो गंवई लोगों को नागवार लगा। विरोध करना शुय कर दिया। इसी दौरान गांव की प्रधानी में यह जानते हुए कूद पड़े कि उन्हें पराजय मिलेगी। चुनाव हारने के बाद घर से डंड कमंडल लेकर गांव छोड़कर निकल पड़े, और इस्लामगंज में आकर डेरा डाल लिया। यहीं से गरीबों के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया। खुद बयां करते हैं कि कई दिनों तक भूखे तड़पते रहे। गांव वालों को उनका दर्द छलका, सो खाने पीने की व्यवस्था शुरू कर दी। यहीं से इनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ। 27 अगस्त 1977 को रंकेडीह गोलीकांड हुआ। कइयों की जाने गईं। विरोध किया, पुलिस के कोपभाजन का शिकार हुए, लेकिन अपने मिशन को नहीं रोका। इसी दौरान सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य बने। रामसुमिरन को चुनाव लड़ाया। फिर मकबूल के साथ रहकर उनकी मदद की। विधायक मंत्री बने। बाद में मुईद अहमद का साथ दिया। 83-84 के दरमियान मुलायम सिंह यादव का क्रान्ति रथ निकला। इस्लामगंज में स्वागत किया। फिर उनके साथ लोकदल व सपा में हो लिए। यह अबरार का ऐसा दौर रहा जो चुनौतियों से भरा था, लेकिन मिशन को कमजोर नहीं होने दिया। इस्लामगंज वासियों की झुग्गी झोपड़ी वालों की लड़ाई लड़ी। उनको उनका हक दिलाया, तो उनके रहनुमा बन गए। यही लोग उनके खाने पीने की व्यवस्था में निरन्तर लगे हैं। चार बार जिला पंचायत सदस्य बने। इसी बीच उनकी पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य रहीं। एक दो बार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिल किस्मत ने साथ नहीं दिया। गरीबों की लड़ाई का सिला भी इन्हें अपना हाथ-पैर तुड़वाकर मिला। 2006 में विरोधियों ने हमले ऐसे किए कि इनके हाथ पैर कई जगह टूट गए। आजम खां ने इनके इलाज की व्यवस्था की। ठीक होने के बाद फिर पुरानी धारा में लौट आए। आजम खा के पार्टी छोड़ने पर उनके साथ हुए। पुनः आजम के सपा में वापस आने पर  पार्टी से जुड़ गए। पहले सुलतानपुर फिर इसौली विधानसभा से टिकट पाने में कामयाब रहे। ईमानदारी संघर्ष के बल पर चुनाव जीता। जिसका श्रेय अबरार जनता को देते हैं। जो अदने से आदमी को विधानसभा पहुंचाया। कहते हैं कि विधायक का मतलब जन सेवक होता है। जनता की सेवा करना उन्हें खूब आता है। उनका टूटा-फूटा खपरैल मकान, क्षतिग्रस्त बैठका गिरने के कगार पर है। घर के अंदर देशी चूल्हा, पत्तियों के सहारे खाने बनाने की व्यवस्था इनकी ईमानदारी को बयां कर रही थी। बावजूद इसके उनके चेहरे पर मुस्कान व स्वाभिमान साफ झलक रहा था। अपना कुछ नहीं खाने नाश्ते की व्यवस्था गांव वाले ही कर रहे थे। खातिरदारी के लिए भी जनता लड्डू, चीनी, पेठा खुद लेकर पहुंच रही है, पर सिगरेट की कश लगाने को नहीं भूलते। अपनी स्टाइल में दूसरों से ही मांग कर पीना शुरू कर देते हैं। इस पर एक बात सटीक बैठती है। जिसका कोई नहीं उसका  खुदा यारों। साधारण परिवार, साधारण सा रहन-सहन, संघर्ष, ईमानदारी अबरार की पूंजी है। जो जनता के चहेते बन गए हैं। जिनके दम पर फटेहाल अबरार ने चुनाव लड़ा और असम्भव को सम्भव कर इतिहास रचकर विधानसभा पहुंच गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विष्व हिन्दू परिशद की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक

Posted on 10 March 2012 by admin

विष्व हिन्दू परिशद धर्म प्रसार विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक कारसेवकपुरम् में आज से (11.3.12) प्रारम्भ हो रही है। बैठक का उद्घाटन प्रातः 10 बजे श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज करेंगे। देष के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 400 पदाधिकारी व कार्यकर्ता देर रात्रि अयोध्या पहुंच गए हैं।
धर्म प्रसार विभाग के क्षेत्रीय परियोजना प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि 11, 12 व 13 मार्च तक चलने वाली इस बैठक में गुजरात, महराश्ट्र, आन्ध्र, केरल, उडीसा, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेष, बिहार, छत्तीसगढ, झारखण्ड, बंगााल, पंबाज, हरियाणा, जम्मू कष्मीर, आसाम, पांडिचेरी, मणिपुर, मिजोरम, नागालैण्ड, उत्तर प्रदेष, उत्तराखण्ड सहित देष के सभी प्रान्तों से कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं। देष के प्रमुख पदाधिकारियेां में धर्म प्रसार विभाग के राश्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेष पाल सिंह, भारतीय जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरि ओम तायल, विहिप के केन्द्रीय मंत्री धर्म नारायण षर्मा, एवं जुगुल किषोर जी प्रान्त अध्यक्ष सन्तराम सिंह आदि पहंुच चुके है।
उन्होंने बताया धर्मान्तरण से राश्ट्रान्तरण का खतरा बना हुआ है। देष के अनेक प्रान्तों में छल कपट के बल पर हिन्दू विरोधी षक्तियाॅं भोले-भाले हिन्दुओं का बलात धर्मान्तरण कराने में सक्रिय हैं। इनके कुकृत्यों का विरोध करने वालों की हत्यायें तक कर दी जाती हैं।
उन्होंने कहा जिस प्रकार से विदेषी मिषनरियाॅं भारत को अपने चंगुल में कसती जा रही हैं उससे संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ आर्थिक रीढ भी टूट सकती है। उन्होंने कहा छल-कपट के बल पर अपनी जनसंख्या को निरन्तर बढाकर धर्मान्तरण का कुचक्र चलाने वाले राश्ट्रान्तण का खतरा बन चुके हैं। यही नहीं भारत को जनसंख्या के आधार पर खंडित करने का भी दुरगामी प्रयास चल रहा है। जिसका उदाहरण पूर्वाेत्तर राज्य है। 5 प्रान्त एवं 48 जिले इसाई एवं मुस्लिम बाहुल्य हो चुके है।
उन्होंने कहा विष्व हिन्दू परिशद के अनुसांगिक संगठन धर्म प्रसार विभाग विभिन्न कार्यो के माध्यम से देष के अनेक प्रान्तों में परावर्तन का कार्यक्रम चला रहा है। आज लाखों लोगों की घर वापसी हो चुकी है। जो हिन्दू समाज में अपना योगदान तो दे ही रहे हैं साथ ही शडयंत्रकारियों के मंसूबों का खुलासा भी कर रहे है। उन्होनंे कहा सरकारी नीतियों के कारण इस प्रकार की समस्या बन चुकी है कि हिन्दू समाज अपने ही देष में षरणार्थी बनता जा रहा है।
विष्व हिन्दू परिशद राश्ट्र को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए निरन्तर संघर्शरत है संतो ंके आषीर्वाद और कार्यकर्ताओं के आत्मीय योगदान के कारण वह लगातार अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। तीन दिन चलने वाली बैठक में विभिन्न सत्र होंगें जिसमें देष की आन्तरिक एवं वाह्य समस्याओं से निजात पाने के लिए चर्चा होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता की महत्वाकाक्षा ने लायी रंग

Posted on 07 March 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2012 के चुनाव परिणाम लगभग अपराहन के बाद आने लगे, सभी प्रत्याशियों ने अपनी खुशी का इजहार करते नही थके। परिणाम का यह नतीजा सिर्फ जनता की महत्वाकांक्षा और उनकी जागरूकता का परिचायक कहा जा रहा है। सपा की सरकार बनना उ0प्र0 में बनाना साफ हो गया है। कही ढोल तासे, कही होली की अबीर गुलाल, तो कही नृत्य प्रत्याशियांे के आवासों पर देखे गये। बसपा सरकार की मार झेल रही जनता का निर्णय सर्वोपरि है अर्थात जनता व राजनीति दोनो एक दूसरे के पूरक है। सुल्तानपुर की पाचों विधानसभा सीट अब पांच सालों के लिये सपा की झोली में कैद हो चुकी है, माना जा रहा है कि काग्रंेस से युवराज राहुल ही नही बल्कि प्रदेश के युवराज अब अखिलेश सिंह यादव ही है।
सपा का आगाज जनता के सामने है, एक एक कर जनता का फैसला सपा के पक्ष में आता जा रहा है। प्रत्याशियों की ख्ुाशी का लहर तो है ही पर जागरूक जनता का मानाना है कि सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी के साथ उ0प्र0 की सरकार चलती रही है। आखिर बसपा हो या सपा जनता जो भी प्रत्याशी चुन कर जनता के बीच में खडा करता है वही पार्टी प्रत्याशी विधानसभा की पूर्ण दावेदारी कर अपनी सरकार बनाने का रश्म चला आ रहा है जिसका नतीजा एक बार फिर जनता के सामने खडा है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ सपा की सरकार विधानसभा  दरवाजे पर आकर खडी अपनी पूर्ण बहुमत सरकार की दावेदारी कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in