Archive | राज्य

दुर्घटना मंे एक की मौंत , तीन घायल

Posted on 29 March 2012 by admin

लम्भुआ थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव मंे खाद्यान्न गोदाम निकट हुई सडक दुर्घटना में एक की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गये । स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद लखनउ रिफर कर दिया गया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार लम्भुआ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी चार लोग इण्डिगो कार से बदलापुर जा रहे थे जैसे ही लम्भुआ थाने से तीन किलोमीटर दूर नरहरपुर गांव के खाद्यान्न गोदाम के पास पहुंचे कि एक साइकिल सवार सामने से आ गया जिसको बचाने के प्रयास में अनियत्रित इण्डिगो कार पेड से जा टकरायी ।
कार में सवार अयोध्या प्रसाद सुत महादेव, प्रसिद्ध नारायण दूबे पुत्र अयोध्या प्रसाद, मनोज सिंह पुत्र बद्री सिंह, अजय सिंह पुत्र माताफेर सिंह अमारी शिवगढ़ निवासी गंम्भीर रुप से घायल हो गये जिसमे मनोज सिंह की रास्ते मे मौत हो गई । घायलो को स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां से इनको लखनउ रिफर कर दिया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराधिक घटनाओं की भरमार कुडवार पुलिस मस्त

Posted on 29 March 2012 by admin

ऽ    दलालों का अड्डा बन गया है थाना

कुड़वार -स्थानीय थाना कुड़वार दलालों का अड्डा बन गया है । जहां दिनों दिन अपराधिक घटनांओं में इजाफा हो रहा है जिससे क्षेत्र में अशान्ति का वातावरण व्याप्त है ।
कुड़वार थानाध्यक्ष वी०एन० सरोज की कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की बाढ सी आ गयी है । चोरी, छिनैती, राहजनी, अपहरण की हुई लगातार घटनाओं से भयग्रस्त लोगो में अशान्ति का माहौल है ।
ज्ञातव्य हो कि कुडवार थाने से चन्द कदम दूर इसरौली गांव निवासी रघुनाथ अग्रहरि की पत्नी की नाक व कान का जेवरात दिन दहाडे अराजक तत्व खींचकर भागने में सफल रहे । लहूलुहान पीडित महिला ने लिखित शिकायत थाने पर दी परन्तु स्थानीय थाना पुलिस कार्यवाही की जगह दलालो के बीच बैठी चुटकी लेती रही । घटना की सूचना पर सपा विधायक अबरार अहमद के कड़ा रुख अख्तियार करने पर पुलिस हरकत में आयी और कागजी खाना र्पु्र्ति की ।
वही नौगंवतीर मार्ग पर लोनीखार के निकट प्रतापपुर निवासी शिव मिश्र को अराजकतत्वो ने अपना निशाना बनाया और तमंचे के नोक पर उनका सारा सामान लूट लिया । दूसरी बड़ी घटना भगवानपुर निवासी भंवरराज कोरी के साथ घटित हुयी जिनकी नाबालिग तेरह वर्षीय बालिका को अपहरण कर्ताओं ने अपने चंगुल मे ले लिया ।
स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत पर सुविधा शुल्क की मांग के चलते पीडि़त को निराशा ही हाथ लगी । पुलिस कार्यवाही से क्षुब्ध स्थानीय लोगो की सूझ बूझ से बालिका को अपहरण कर्ताओं से हासिल करने मे कामयाब रहे । इसी कडी में बख्त पुरवा, अगई, धरावां, लखई का पुरवा, प्रतापपुर, गंजहेडी, कुडवार, देवलपुर, बेला पश्चिम आदि गांवो में अपराधिक घटनाएं घटित हुई परन्तु थानाध्यक्ष बी०एन० सरोज व उनके हमराही सिपाही भारी सुविधा शुल्क के बल मामले को रफा करने में व्यस्त रहे।
बताते चले कि थाना परिसर में दलालो का अनैतिक कार्य अपने चरम पर है जहां दलाल पुलिस का इशारा पाते ही छोटे से छोटे विवाद को खूनी संघर्ष का रुप दे देते है । चर्चाओ के अनुसार प्रतापपुर के पूर्व प्रधान ने गांव के गरीब तबके से पटटे, वृद्धा पेंशन, आवासीय कालोनी व राशन कार्ड आदि के नाम पर भारी धन वसूली की और जब असहाय गरीब परिवार के लोग अपने कार्य न होने पर पैसे की मांग करते है तो उन्हे अपने दलाली के बल थाने में फर्जी केसो में फंसाने का धौस दिखाते है ।
पूर्व प्रधान ने अपने दलाली के बल गांव के एक दलित परिवार को पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने का प्रयास, चैरसिया परिवार पर जानलेवा हमला तथा दो ब्राहमण परिवार में खूनी संघर्ष का रुप दे रखा है पीडित पक्षो ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाच सक्षम अधिकारियों से कराये जाने की मांग की है । गौरतलब हो कि आधा दर्जन ऐसे मामले प्रकाश मे आये है जहां थानाध्यक्ष ने न्यायालय के स्थागनादेश को धता बताते हुए दबंगो की मदद कर अवैध कब्जा करना अपने बायें हाथ का खेल समझा । स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध क्षेत्रीय लोगो ने घटित अपराधिक घटनाओं की निष्पक्ष जांच सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से करने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यों में मानकों का पालन सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त

Posted on 29 March 2012 by admin

commissioner-agra-meetingआगरा के विकास, सौन्दर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कराये जा रहे सभी कार्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, पर्यावरणीय नियमों तथा भारतीय पुरातत्व सर्वे के मानकों के अनुरूप ही सुनिश्चित किये जायें।
यह निर्देश मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने यहां माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित एम0सी0 मेहता बनाम यूनियन बैंक आफ इंडिया की रिट तथा उच्च स्तर पर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यों के संदर्भ में आयोजित बैठक के दौरान दिये।
बैठक में मुख्य रूप से मंटोला नाला डिस्चार्ज, वृ़क्षारोपण, सोलर लाइटिंग आदि बिन्दुओं पर व्यापक चर्चा की गयी। अवगत कराया गया कि मंटोला नाले के डिस्चार्ज की समस्या से जल निगम व्दारा जेनर्म के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्य से व्यवस्थित कर लिया जाएगा। मात्र एक चैथाई अवशेष समस्या को सीवर लाइन की स्थापना के उपरान्त ठीक कराया जायेंगा।
मण्डलायुक्त ने ताजगंज शवदाह गृह को अन्यत्र परिवर्तित करने तथा विद्युत शवदाह गृह का व्यापक उपयोग करने के लिए माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर आयुक्त को अपने स्तर से बैठक आहूत कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि आगामी तीन-चार माह में ताजगंज क्षेत्र में केवल विद्युत शवदाह गृह का ही उपयोग किया जाए।
उन्होंने ताज इन्टरपे्रटेशन सेन्टर के लिए कार्य अवार्ड किये जाने की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया। मण्डलायुक्त ने यमुना नदी के घाटों की सफाई व सौन्दर्यीकरण, चैकडैम की आवश्यकता तथा ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण व पर्यावरणीय सजगता के लिए आवश्यक तकनीकी अध्ययन किये जाने के भी निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने आगरा में साफ्टवेयर टेक्नालाजी पार्क की स्थापना, एम0जी0 रोड़ तथा यमुना किनारे रोड को एलीवेटिड बनाने पर होने वाले व्यय तथा उपयोगिता पर भी चर्चा की। बैठक में चंबल सफारी योजना, बटेश्वर के घाटों के जीर्णोद्धार व फतेहपुर सीकरी को जाने वाले आरंभिक मार्ग को चार लेन में परिवर्तित करने के भी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
मथुरा-वृन्दावन के विकास के लिए कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सचिव विकास प्राधिकरण को निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग को सुव्यवस्थित, गढ्ढा मुक्त तथा जन सुविधाओंयुक्त किया जाये। उन्होंने मथुरा-गोवर्धन मार्ग को चार-लेन तथा नंदगांव-बरसाना का लिंक उचित ढंग से कराये जाने की कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, नवागुत नगर आयुक्त, सचिव मथुरा -वृन्दावन विकास प्राधिकरण, महाप्रबंधक, जल निगम, टाउन प्लानर, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीएसएनएल में सेवायें सस्ती फिर लाभ क्यों नहीं

Posted on 27 March 2012 by admin

हरदोई जनपद के निवासी यह सोंच कर परेशान हैं कि दूरसंचार विभाग की सेवायें सस्ती हैं परन्तु उसका लाभ आम उपभोक्ता क्यों नहीं उठा पा रहा है प्रथम मोबाइल सेवा में फोन नं0 की वैलिडिटी पर टापअप कराने को लेकर असमंजस की स्थिति एक सप्ताह से बनी हुई है जिसमें कस्टमेयर केयर नोड, सीसीएम पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता शिकायतें लेकर पहुँच रहे हैं अफसरों द्वारा जानकारी दे देकर भी इसे परेशानी महसूस कर रहे हैं ट्राई के निर्देश पर बी.एस.एन.एल. के लम्बी अवधि वाले वैलिडिटी वाउचर एवं टापअप पर टाक वैल्यू के साथ वैलिडिटी बढ़ानेकी सुविधा को बन्द कर दिया गया है। यह व्यवस्था एकसप्ताह से चालू है ग्राहक परेशान है सीसीएन प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा तथा तकनीकी सहायक आशीष सिंह ने बताया कि नये बाउचरों पर लोगों को जानकारी दी जा रही है नई व्यवस्था में सेवायें काफी सस्ती है अब टापअप से केवल टाक वैल्यू ही लोगों को मिलेगी वैलिडिटी तथा नये कनेक्शन की प्लान एक जैसे वाउचरों पर रिचार्ज कराना होगा इसके अलावा डाटा तथा जीपीआरएस तथा काल दरों को सस्ता करने वाला टैरिफ पहले की भांति लोड हो सकेंगे। सीडीएमएस एवं डब्लूएलएल उपभोक्ता अब 20रू. के रिचार्ज पर 180दिनों की वैलिडिटी पायेंगे इसी प्रकार प्यारी जोड़ी स्टूडेण्ट प्लान तथा जयजवान प्लान के लाभ को विशेष एस0टी0डी0 लोग करवानी होगी। पूर्ववत सुविधा मिलने के साथ बात करने का टाइम डेटा आदि  की सुविधा भी मिलेगी। रिचार्ज बाउचरों में फेरबदल के बाद मोबाइल उपभोक्ता प्लान को चेन्ज नही करपा रहे हैं एफ0आर0सी0 रिचार्ज और कनवर्जन वाउचर एक समान प्लान वाउचरंों द्वारा करने की जानकारी भी उपलबध करवायी जा रही है। प्लान कनवर्जन नहीं  हो पा रहा है इन समस्याओं पर भी समाधान एक दो दिन में कर दिया जायेगा। ऐसा सी0सी0एन0 प्रभारी का कहना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ठेकेदारी के चलते विजली व्यवस्था ध्वस्त

Posted on 27 March 2012 by admin

जनपद सुलतानपुर में बिजली विभाग सरकार और कानून से परे है पूरा विभाग बसपाई कार्यशैली से ओत प्रोत है कनेक्सन लेने से लेकर परमानेंट डिस्कनेक्शन तक भारी कमीशन खोरी के चलते ठेके पर चल रहा है ।
अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता टाउन, जूनियर अभियंता, एस०डी०ओ०समेत सभी भ्रष्ट्राचार में लिप्त है । ठेकेपर बिजली की रीडिंग करवाना, ठेकेपर अवैध कनेक्सन में नियमो के विपरीत, खंम्भा, केबिल, ट्रांसफार्मर व कनेक्सन तक में खुलेआम हजारो रुपये की वसूली खुलेआम बसपा सरकार के समय से जारी है वो आज भी जारी है बेखौफ अभियंता व कर्मचारी कनेक्सन के बी०एल० फार्म तक अपने कार्यालयों से ब्लैक कर रहे है आम उपभोक्ता त्रस्त है ।
शहर में सुबह से ही बिजली काट दी जाती है और शाम पांच बजे दी जाने वाली बिजली ८ बजे रात्रि में फिर काट दी जा रही है कारण साफ है कि आम उपभोक्ता से सौ दो सौ रुपये ही घूस मिलता है । जबकि फैक्ट्री एरिया में बिजली ट्रांसफर करने पर बंधी बंधाई माहवारी अधीक्षण अभियंता तक पहुचती है आम शहरी जनता को बताया जाता है कि उपर से रोस्टिंग है जबकि पूर्व से न तो रोस्टिंग घोषित है न ही प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने ही ६ से १० सुलतानपुर को बिजली न देने का फरमान दिया है फिर सपा सरकार की घोषणा के बेमानी साबित करने मे जुटे है ये बिजली विभाग के अभियंता ।
गौरतलब हो कि बोर्ड परिक्षा के मददे नजर कटौती बंद करने का आदेश है मगर मुख्यमंत्री का आदेश ठेंगे पर नगर में सभी कार्यालयों के कम्प्यूटर बैको के काम काज, खसरा, खतौनी, व्यापारियो का व्यापार, अखबारो के कार्यालयों में बिजली नही होने से समाचार भेजने में भारी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है । कम्प्लेन कोई अधिकारी नही सुनना चाहाता फोन पर नाट रिचवेल लगा कर बडे अधिकारी गायब रहते है बिजली विभाग की इस कार्यशैली से परिक्षार्थियों में जो उत्साह सपा मुखिया के प्रति था वह अब धीरे धीरे खीझ और आव्रहृोश में बदलता जा रहा है ।
नगर की जनता ने मुख्यमंत्री से जनपद के इन भ्रष्ट बसपाई अधिकारियों को हटाने व बिजली रोस्टिंग की बहाने बाजी बंद कर बिजली देने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वजीफा वितरण को लेकर ग्रामीणो में रोष, शिकायत विभाग के अघिकारी से

Posted on 27 March 2012 by admin

कुड़वार - प्रा०पा० बहमरपुर में बच्चो के वजीफा वितरण में भारी अनियमिता बरती जा रही है जहां क्षेत्रीय ग्रामीणो ने सम्बन्धित विभाग के आलाधिकारियों का दरवाजा खट खटा लिखित शिकायत के माध्यम से बच्चो का छात्रवृत्ति दिलाये जाने की मांग की है ।
सूत्रो के अनुसार विकास क्षेत्र कुडवार के ग्राम पंचायत बहमरपुर प्रा०पा० विद्यालय के बच्चो का वजीफा दो माह पूर्व ग्राम प्रधान व सेव्रहृेट्ररी ने निकाल लिया । परन्तु अभी तक छात्रवृत्ति का वितरण बच्चो में न होने से क्षेत्रीय ग्रामीणो ने लिखित शिकायत डी०डी०ओ०, वी०डी०ओ०, बी०एस०ए० व डी एम को देकर पूरे प्रकरण की जांचकर गरीब बच्चो की छात्र वृत्त्ति दिलाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिष्ठित मधुर स्वीट कारखाने में लगी आग से उठे कई सवाल

Posted on 27 March 2012 by admin

शहर के व्यस्तम इलाके मंे सुभाष नगर मोहल्ले में एक लब्ध प्रतिष्ठत मिठाई की दुकान जो मधुर स्वीट हाउस के नाम से जानी जाती है, के कारखाने में लगी आग ने कई सवाल उनुउत्तरित सवाल खड़े कर दिये है जिनका फौरीतौर पर निवारण और निराकरण नितान्त ही आवश्यक है। परन्तु पता नही इस आवश्यक, आवश्यकता के प्रति अन्धा एवं बहरा प्रशासन कुछ ध्यान देगा अथवा नही यह कहना बहुत मुश्किल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कारखाने में यह आग वहाॅ पर ईधन के रूप में दो कारीगर और एक श्रमिक लालजी पुत्र परदेशी उम्र 28 वर्ष तथा हरि प्रसाद पुत्र सुखई उम्र 45 वर्ष जो बस्ती के बताये जाते तथा अंगद उम्र 28 वर्ष फैजाबाद का है बुरी तरीके से झुलस गये है। इस करखाने में बालिक एवं नाबालिक दोनों मिलाकर लगभग डेढ़ दर्जन श्रमिक कार्यरत है। परन्तु यह विडम्बना ही है कि इस कारखाने पर बालश्रम अधिनियम का कोई असर नही है और आबाध रूप से बालश्रम लिया जा रहा है। वही दूसरी ओर एक से एक कीमती मिठाईयाँ बनाने का काम कारखाने में स्थित लैट्रीन के टैंक के कवर पर किया जा रहा है और वहाॅ खाद्य और प्रदूषण विभाग को भी सरासर ठंेगा दिखाया जा रहा है। यूॅ तो आये दिन प्रशासन की ओर से बालश्रमिको को ढूढ़ने, खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण की खोज करने के लिये विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दस्ते इधर-उधर छापेमारी करते रहते है लेकिन कारखाने तक आज तक किसी ने पहुंॅचने की कोई जहमत क्यों नही उठाई यह एक ऐसा प्रश्न है जिनका तात्कालिक उत्तर तलाशा ही जाना चाहिए।
कारखाने में लगे, आग पर यधपि फायर बिग्रेड कर्मियों ने काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन कारखाने में रखा हुआ सीज फायर सेलेन्डर मौके पर ही जवाब दे गया। घटना के बारे में जानकारी लेने घटना स्थल पर पहुॅचे इस प्रतिनिधि को कारखाने के प्रबन्ध नरेश कुमार से पूछने पर बताया कि यह सीज फायर सिलेन्डर फायर बिग्रेड के सिपाहियों से खरीदा गया है जबकि फायर बिग्रेड विभाग को वैधानिकतौर पर इस तरह के सिलेन्डर को बेचने का अधिकार कोई नही है। यह फायर बिग्रेड विभाग सिर्फ अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने भरके लिये ही अधिकृत है ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक ही है कि आखिर इस तरह के नाकाम एवं नाकारे सीज फायर सिलेन्डर फायर बिग्रेड विभाग कैसे बेच रहा है और यह पैसा किसी जेब में जा रहा है जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि जो सिपाही सीज फायर का सिलेन्डर देते है उसकी रसीद भी देते है। गौरतलब है कि ये रसीदे किस कम्पनी की होती है यह भी बताने का काम फायर बिगे्रड का ही है। कुलमिलाकर जिले के कोने-कोने में इस तरह बेचे गये हजारों सिलेन्डर भी पूरी तरह से सन्देह के घेरे में है और यह गोलमाल की उच्चस्तरीय जाँ का विषय है। कुल मिलाकर भले ही इस कारखाने में लगी आग से बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन मिठाई जैसी सर्वप्रिय खाद्य सामग्री लैट्रिन के टैंक के ऊपर बनाया जाना और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ठेगा दिखाया जाना तो तुरन्त ही नियन्त्रित किया जाना आवश्यक है और साथ ही कारखाने में काम कर रहे बालश्रमिको को मुक्त कराया जाना प्रशासन के लिए एक चुनौती है देखना है कि इस घटना से प्रशासन कितना सबक लेता है और कितना सक्रिय होता है।

मधुर स्वीट हाउस के कारखाने में लगी आग से उठे कई सवाल
- तीन झुलसे, फायर बिग्रेड का दिया हुआ सीजफायर सिलेन्डर हुआ फुस्स
-लैट्रिन के टैंक पर बाल श्रमिक बना रहे है मिठाई
-प्रशासन पूरी तरह बेखबर
-मिठाई के नाम पर बेच रहे महामारी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आतंकवादियों की धमकी से प्रशासन मुस्तैद

Posted on 27 March 2012 by admin

आतंकवादियों ने कचेहरी और रामलला स्थल को उड़ा देने की धमकी के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद कुछ दिनों के लिए टूटी और इन दिनों कचेहरी एक छावनी दस्ते के रूप में नजर आने लगी। हर आने-जाने वाले की छानबीन में पुलिस महकमा पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराधियों को संरक्षण दे रही कुडवार पुलिस

Posted on 26 March 2012 by admin

कुडवार - अंग्रेजो के समय से चली आ रही लाल फीता शाही व्यवस्था लोगो के लिए अभिशाप बन गयी है जहां जनता की रक्षक पुलिस अब भक्षक रुप अख्तियार कर अधिकाधिक धन उगाही के चक्कर में अपराधियों को खुल्लमखुल्ला संरक्षण देने में कोई हिचक नही करती ।
भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबा पुलिस विभाग लोगो की गले की फांस बनता जा रहा हे थानो पर तैनात पुलिस कर्मी रक्षक की जगह भक्षक बन बैठे है । गौरतलब हो कि कुडवार थाने पर कार्यरत सिपाही सत्य नारायण राम व थानाध्यक्ष भोला नाथ सरोज नियम कानून को ताक पर रख निर्दोष को दोषी और दोषी को निर्दोष बनाना अपने बाये हांथ का खेल मानते है । वर्षो से तैनात थानाध्यक्ष सरोज के समय से अपराधो का ग्राफ बढता जा रहा है चोरी राहजनी अपहरण व बलात्कार तथा अन्य कई जघन्य अपराधिक घटनाएं कुडवार थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित हुयी । परन्तु दोषियों पर कार्यवाही कम निर्दोषियों को बलि का बकरा बना पुलिस अपना पीठ थपथापाती रही ।
सूत्रो के अनुसार प्रतापपुर के पूरे चूडाधर गांव निवासी राम देव चैरसिया का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जहां स्थानीय थाना पुलिस का दलाल रामफेर अग्रहरि से मोटी सुविधा शुल्क पुलिस को दिला कर बीते वर्ष २०११ के भोर में तीन जून को जानलेवा हमला करा दिया । हमले के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार रामशंकर चैरसिया उनकी पत्नी श्रीमती उर्रि्मला व भाई राम देव गंम्भीर रुप से घायल हो गये । जिसमे जिला पत्रकार संगठन व एस०पी० श्री अग्रवाल के हस्ताक्षेप पर थानाध्यक्ष वी०एन०सरोज ने भा०द०वि ३२३, ५०४, ५०६, ४५२, ३०८ के तहत मुकदमा पंजीकृत किया ।
किन्तु पुलिस हिरासत में रहे आरोपी सरजू सुत खुन्नू व राम फेर सुत स्वामी नाथ को मोटी सुविधा शुल्क लेकर छोड दिया । दूसरी घटना धरमंगल के पुरवा ग्राम पंचायत सोहगौली की रही जहां एक यादव परिवार पर दबंगो का कहर टूटा और वी.एन.सरोज मामूली घटना करार देकर आरोपियो की मदद करने का प्रयास किया । इसी तरह घरवां, हरखपुर, मीरापुर, अगई, भण्डरा, गजंहडी, कुडवार, राजापुर आदि दर्जनों गांवो में अपराधिक घटनाएं हुयी जहां मित्रवत पुलिस का व्यवहार पीडित पक्षो के विपरीत रही ।
बताते चले कि मौजूदा समय के थाने पर जितने पुलिस कार्यरत है उससे कही ज्यादा दलाल थाने परिसर के आस पास बैठे किसी भी समय देखे जा सकते है । चर्चाओं के अनुसार थानाध्यक्ष बी़ एन. सरोज को उच्चााधिकारियो वरदहस्त प्राप्त है जिनके इशारे पर ये सारे काम अपने दलालो के माध्यम से कराते है वही हरे पेडो की कटान भी धडल्ले से एस०ओ० की रहमो करम पर अपने चरमोत्कर्ष पर है । यही नही गैकसी व अवैध शराब का धन्धा भी जोरो पर है । जिसमे प्रतिमाह लाखो रुपये की आय के उपरान्त भी थानाध्यक्ष न्यायालय के स्थगनादेश को ताक पर रख अवैध कब्जा मोटी सुविधा शुल्क वसूलने के बाद करना अपने बाये हाथ का खेल समझते है ऐसे में सत्त्ता परिवर्तन के उपरान्त भी पुलिस अपनी तनाशाही रवैया छोडना नही चाहती जो मित्रवत पुलिस का व्यवहार शान्ति प्रिय लोगो के लिए अभिशाप एवं सपा सरकार के लिए घातक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोग्राफी प्रतियोगिता को व्यापक रूप दिया जायेगा- मण्डलायुक्त

Posted on 26 March 2012 by admin

ज्ञानदीप की प्रविष्टि को मिला प्रथम पुरस्कार।

commissioner-at-photo-exhibition-2012-2ताज महोत्सव-2012 के अन्तर्गत सूचना विभाग आगरा तथा स्थानीय फोटोग्राफर्स क्लब व्दारा आयोजित किये गये फोटोग्राफी प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर भविष्य में इसे व्यापक रूप प्रदान किये जाने की घोषणा की।
शिल्पग्राम के मुख्य व्दार के समीप प्रतिभागियों से प्राप्त प्रविष्टियों तथा अन्य फोटोग्राफी पे्रमियों व्दारा उपलब्ध करायी गयी फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन उ0प्र0 के महानिदेशक, पर्यटन श्री मनोज कुमार सिंह ने कल अपरान्ह किया था।
मण्डलायुक्त ने इस प्रतियोगिता में प्राप्त फोटो प्रविष्टियों, उनकी गुणवत्ता तथा विषय को सराहनीय बताते हुए कहा कि आगामी वर्ष से काफी समय पूर्व ही सूचना विभाग व फोटोग्राफर्स कल्ब आफ आगरा को प्रतियोगिता की थीम से अवगत करा दिया जायेंगा, ताकि वर्ष पर्यन्त फोटो पे्रमी अपनी उत्कृष्ट प्रविष्टियां भेजने के लिए प्रोत्साहित हांे। उन्होंने कहा कि विदेशों से व दूरस्थ जगहों से ई-मेल से प्रविष्टियां प्राप्त की जायेंगी तथा थीम और व्यापक बनाया जायेंगा। उन्होंने अपने अवलोकन के दौरान काफी चित्रों की प्रशंसा की तथा आयोजन की सफलता के लिए फोटोग्राफर्स क्लब की टीम को बधाई दी।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2012 के लिए निर्णायक मंडल ने 10 हजार रू0 का प्रथम पुरस्कार ज्ञानदीप, 7,500 रू0 का व्दितीय पुरस्कार सतेन्द्र सिंह तथा 5000 रू0 का तृतीय पुरस्कार ब्रजभूषण के चित्रों को दिया है।
“ अतिथि देवो भवः-आगरा के स्मारक “ की थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता के लिए एक-एक हजार रू0 के पांच सान्तवना पुरस्कार जिन प्रतिभागियों को घोषित किये गये है, उनके नाम हंैः- पियूष सचदेवा, राकेश कुमार सिंह, अनुष्का लाल, राजवीर सिंह तथा अमन सागर।
फोटोग्राफर्स क्लब आफ आगरा व्दारा इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन देने के दृष्टिकोण से एक-एक हजार रू0 के पांच पुरस्कार भी घोषित किये गये हंै, जिनमें यंगेस्ट अचीवर एवार्ड, विक्रम जैन, बेस्ट बडिंग फोटोग्राफर्स एवार्ड (महिला) माही गोयल, बेस्ट बडिंग फोटोग्राफर्स एवार्ड (पुरूष) ईशान सिद्दिकी, उत्कृष्ट व्यवसायिक फोटोग्राफी के लिए संदीप तोमर तथा श्रेष्ठ अन्तराष्ट्रीय प्रविष्टि के लिए श्रीमती संहिता बनर्जी को चयनित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in