Archive | राज्य

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी के गांव जाकर उनकी स्वर्गीय धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 05 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद प्रतापगढ़ के गांव संग्रामगढ़ पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी की धर्मपत्नी स्वर्गीय डाॅ0 अलका तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री तिवारी एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
ज्ञातव्य है कि 27 अप्रैल, 2012 को श्री तिवारी की धर्मपत्नी डाॅ0 अलका तिवारी का लखनऊ में निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय किसान यूनियन (अ) का धरना सम्पन्न,सौंपा माॅगपत्र

Posted on 03 May 2012 by admin

भारतीय किसान यूनियन (अ) ने सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ।
भारतीय किसान यूनियन के एक दिवसीय कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने किसानो से भरा तिकोनिया पार्क मे यूनियन के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा मे वृद्धा पेंन्शन १५०० रु० प्रतिमाह है परन्तु उ०प्र० मे नही ये दोहरी नीति है ।
उन्होेने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहा कई योजनाएं चलाई जा रही है । श्री अम्बावता ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार किसानो के वजह से बनी है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसान के बेटे है उन्हे किसानो के लिए काम करना पडेगा ।
उन्होने आगे कहा कि हम सरकार हो छरू माह का समय देते है यदि छरू माह में वृद्धा पेन्शन १५०० सौ नही हुआ तो इसके लिए आन्दोलन होगा साथ ही उन्होेने कहा कि उ०प्र० मे किसानो का उत्पीड़न हो रहा है प्रदेश सरकार को इस पर अविलम्ब अंकुश लगाना चाहिए । यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चैधरी हृदय राम वर्मा आज बहुत भावुक स्वर में सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री वर्मा ने कहा कि मेरे लाख प्रयास के बाद भी संगठन में कुछ लोग तोडफोड का काम कर रहे है । उन्होने कहा कि संगठन को चालने मे मैने बहुत कुछ गवायां है और आज भी मै संगठन के सभी पद त्यागने को तैयार हूं परन्तु संगठन चलना चाहिए राष्ट्रीय महा सचिव चैधरी हृदय राम वर्मा ने कहा कि संगठन में जो भी सदस्य पदाधिकारी या किसान भाइयों को जब भी मेरी आवश्यकता पडी मै उनकी सेवा में उपस्थित रहा यह मेरा चरित्र है यही कारण है कि मेरी एक आवाज पर जनपद के कोने कोने से किसान भाई पहुच जाते है ।
वही पत्रकारो के सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बावता ने कहा कि जो लोग संगठन को तोडने या कमजोर करना चाह रहे है उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा । संगठन किसानो कि लडाई उनके हितो की रक्षा करने के लिए है दलाली करने या फोकस बनाने के लिए नही है ये भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन है इसके नाम को बदनाम या बेचने वाले बर्दाश्त नही किए जाएंगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्ट पुलिसकर्मी के कारण एस0पी0 व थानाध्यक्ष की साख दाॅव पर

Posted on 03 May 2012 by admin

थाना कुडवार के   क्षेत्रीय दलाल व भ्रष्ट पुलिसकर्मी के संरक्षण मे पुष्टाहार, गैस रिफलिंग व कबाड का अवैध कारोबार अपने चरम पर है । शासन प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी उस पर अकुंश लगाना मुनासिब नही समझती ।
कुडवार कस्बा क्षेत्र मे प्रतिदिन लाखो रुपये का अवैध कारोबार धडल्ले से चल रहा है । गौरतलब हो कि खाद्यान्न गोदाम पर कुछ भ्रष्ट कोटेदार कागजी कोरम पूरा होते ही अपने ग्राम पंचायत का आंवटित गेंहू चावल विचैलिये के हवाले कर मोटी रकम ले लेती है वही विकास खण्ड मुख्यालय से उठने वाली पुष्टाहार पंजीरी विचैलिए के माध्यम से कुडवार कस्बे मे स्थित परचून व किराना की दूकानो पर जा पहुंचती है । जहां कस्बा दुकानदार ग्रामीण अंचलो मे स्थित दुकानदारो को मोटी रकम लेकर पशु आहार के रुप में देता है ।
दूसरे तरफ गैस रिफलिंग का कार्य अवैधानिक तरीके से कुडवार कस्बे मे किये जा रहा है खुले आम हो रहे अवैध करोबार में पुलिस का भ्रष्ट सिपाही लालता यादव पूर्ण रुपेण से सक्रिय हैं,जो तेज तर्रार एस०पी० व ईमानदार  छवि वाले थानाध्यक्ष को बदनाम कर रहे है । ऐसे मे क्षेत्रीय दलाल व पुलिसकर्मी की संलिप्ता क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परम्पराओं और संस्कृति को जीवित रखने के कारण जिन्दा है

Posted on 03 May 2012 by admin

भारत अगर जीवित है तो वह अपनी संस्कृति, परम्पराओं को अक्षुण्य रखने के कारण। एक हजार वर्शो से लगातार विदेषी हमले झेलने वाला भारत अपनी संस्कृति और संस्कार को नहीं भूला है। सिकुडता तो गया लेकिन चट्टान की भाॅंति उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक परम्परायें आज भी कायम है जिसे हिलाया तक नहीं जा सकता है।
यह विचार विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय ने कारसेवकपुरम् में दो दिन से चल रही अखिल भारतीय साध्वी षाक्ति परिशद की चिन्तन बैठक के समापन अवसर पर व्यक्त किया। उन्होनंे कहा जो समाज अपनी धरती पुरजो और परम्पराओं तथा धार्मिक जीवन मूल्यों को छोड देता है वह जड से समाप्त हो जाता है। इतिहास साक्षी है परम्पराओं को विस्मित करने वाले राश्ट्र सदा-सदा के लिए समाप्त हो गए। जब कि हिन्दूस्तान पर लगातार हजारों वर्शो से आक्रमण होते रहे और आज भी हो रहे हैं लेकिन हम अपनी परम्पराओं और संस्कृति को जीवित रखने के कारण जिन्दा है।
उन्होंने कहा भारत की धार्मिक परम्पराओं और संस्कृति को अक्षुण्य रखने में देष के पूज्य संतों और घर में माताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। श्रीराय ने कहा हिन्दुस्तान में समाज राजाओं से कभी प्रभावित हुआ यहां का समाज संतों की ओर देखता है जब जीवन में कोई कश्ट या संकट महसूस करता है तो स्वाभावित रूप से संतों और मठ-मंदिरों की षरण में जाकर षान्ति महसूस करता है न कि सांसदों और विधायकों की षरण में। विकट परिस्थितियों में भी देष की रक्षा संतों ने ही की है। संतों ने जब जब देष और समाज का मार्गदर्षन किया समाज एक नई उर्जा के साथ उठ खडा हुआ वहीं घर में रहने वाली मातृ षक्ति ने अपनी अगली पीढी को संस्कारयुक्त बनाकर षिवाजी, महाराणा प्रताप जैसे सपूत इस धरती को दिए। मातृषक्ति का जागरण होना चाहिए ताकि संस्कारवान पीढी का निर्माण हो सके। इसमें महिला संतों को अहम भूमिका हो सकती है।
विष्व हिन्दू परिशद का गठन देष के श्रेश्ठ संतों के चिन्तन का प्रकटीकरण है इसलिए देष धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठन संतो ंके मार्गदर्षन में सदैव तत्पर है। दो दिन चली इस चिन्तन बैठक में साध्वी षाक्ति ने विभिन्न प्रान्तों में संगठन को प्रभावी बनाने के लिए कार्य योजना बनाई एवं आगामी जनवरी,2013 में प्रयाग में लगने वाले महाकुम्भ के अवसर पर महिला संत-धर्माचार्यो से सम्पर्क के लिए एक समिति का भी गठन किया जिसमें प्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी प्रज्ञा भारती को संयोजिका तथा साध्वी चरण दास, साध्वी योगश्री, साध्वी भूमा भारती व दिव्यागिरि को सदस्य नियुक्त किया।
समापन सत्र का संचालन अखिल भारतीय महिला प्रमुख मीनाक्षी ताई पिष्वे ने किया तथा इस अवसर पर केन्द्रीय मार्गदर्षक मंडल के संयेाजक जीवेष्वर मिश्र, महामंत्री कमलेष भारती, महंत साध्वी गंगा दास, साध्वी राजलक्ष्मी, महंत निर्मला दासी, सरोज सोनी, षिव दास सिंह, राधेष्याम आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रमिक दिवस काव आय,हमहू का बतावैं

Posted on 03 May 2012 by admin

हे बाबू 1मई मजदूर दिवस काव आय ? कइसे मनावा जा थै ? इस तरह के अनेको प्रश्न है जिनके उत्त्तर की तलाश में है गांव देहात की गरीब महिलाएं व बच्चे। जहां एक ओर सरकार कागजों पर १ मई को मजदूर दिवस के रुप में मना रही है वहीं हकीकत इससे कही परे है। हजारों नही बल्कि कई कई लाख लोगों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होती।
१ मई को सरकार मजदूर दिवस के रुप मे भले ही मनाती चली आ रही हो परन्तु शायद गांव देहात मे रहने वाले और और हाड़ तोड़ मेहनत कर अपनी रोजी रोटी का जुगाड़ करने वाले लोगो को इस बात की जानकारी ही नही है कि आखिर यह मजदूर दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता है।
मझिला, बड़का, महरानी, चमेला जैसी अनेक महिलाएं और इनके छोटे छोटे बच्चे सुबह से लेकर शाम तक जीजान से जुटे रहते है ताकि उन्हे शाम को रोटी नसीब हो सके। जहां गांव देहात के लोग कई प्रकार के काम धंधे करके अपना पेट पालने की जुगत मे रहते है वही तराई के इलाको मे लोग बाध बनाकर रोजी रोटी की व्यवस्था करते है।
नदी के किनारे बसे गांवो के लोग तपती दोपहरी में अपने बीबी बच्चो के साथ साइकिल का पहिया जमीन मे गाड़कर बॅाध बनाते हुए बड़ी आसानी से देखे जा सकते है। गांव मे बाॅध बनाकर ये लोग जनपद के मुख्यालय और कुछ छोटी बड़ी बाजारो मे जाकर बेचते है और उससे मिलने वाले पैसे से अपना गुजारा करते है।
मजदूर दिवस होने के बावजूद भी हजारो के संख्या मे वे बच्चे जिनकी अभी स्कूल जाने की उम्र है, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलो, चाय की दुकानों पर कप प्लेट धोते और चाय का गिलास लेकर बाबू बाबू करते आसानी से देखे जा सकते है।
यहां तक ही नही बल्कि ये छोटे छोटे बच्चे जिनके कंधो पर किताब कापियो से भरा बस्ता होना चाहिए। कूड़े का बोरा अपनी पीठ पर लादकर उसमे कागज के टुकड़े, रददी, शीशे की बोतले भरे हुए दिखाई पड़ते है।
भोर में उठकर पूरा दिन जगह जगह के चक्कर काटना और कूड़े का बोरा पीठ पर लादना शायद इनकी नियति बन चुका है। मुफलिसी में जीवन जीने वाले इन मजदूरो और नौनिहालो को आखिर कब समझ आयेगा बाल दिवस और मजदूर दिवस का मायने।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिले में शिक्षा की स्थिति बेहतर नही

Posted on 03 May 2012 by admin

संयुक्त अभिसरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में प्रथम संस्था पहेली ने जिले के 58गांवों में सर्वे कर विभागीय योजनाओं का आंकलन किया। जहां शिक्षा पर करोड़ों खर्च के बाद भी गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र सिर्फ पंजीरी बांटने तक ही सीमित रह गये। इसी सर्वे की रिपोर्ट को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट को देखकर जहां सीडीओ ने प्रथम संस्था के कार्य पर खुशी व्यक्त की वहीं अधिकारियों को सर्वे में आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में संयुक्त अभिसरण कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम की शुरूआत होने के साथ ही प्रथम संस्था पहेली को सर्वे की रिपोर्ट दिखाने के निर्देश दिए। प्रथम संस्था के रिसर्च आफीसर सत्यम कुमार ने बताया कि जिले के 58गाँवों के 1180घरों पर कराए गए सर्वे में कच्चे-पक्के मकान, रहन-सहन, खान, पान स्वास्थ्य, शिक्षा, शौंचालय, विद्युत, पेयजल, जननी सुरक्षा योजना, प्रसव व्यवस्था व मनरेगा कार्य जाब कार्ड व राशन व्यवस्था का सर्वे कराया गया। जिसमें कई आश्चर्यजनक आंकड़े सामने आए हैं। बताया कि महत्वपूर्ण विभागों को ही लिया जाए तो मनरेगा में अभी भी सौ दिन का काम पाने वालों की संख्या कम है। रिपोर्ट को जिला योजना बनने से पूर्व विभागीय अधिकारियों को दी जाए ताकि उसे योजना में शामिल किया जा सके और कमियां दूर हो सकें। बैठक में पीडी श्रीनिवास मिश्र, डायट प्राचार्य मीरापाल, संयुक्त विकास कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र मिश्रा, कार्यक्रम प्रबन्धक इकाई कर्वजन फैसीलेटर नवीनदास, राज्य परियोजना अधिकारी मंजीत सलूजा, यूएनडीपी की निर्मला पाण्डेय, योगेन्द्र शुक्ला, विवेक अवस्थी व अश्वनी दीक्षित मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनियमित कटौती से नागरिकों का जीना दूभर

Posted on 03 May 2012 by admin

बिजली की अनियमित कटौती ने नगरवासियों को परेशान करके रख दिया है। दूसरी ओर भीषण गर्मी के साथ ही बिजली कटौती ने भी दुश्वारियां बढ़ा दी हैं शहर में जहां एक ओर 20घण्टे की आपूर्ति का चार्ट निर्धारित वहीं इन दिनों मात्र 14 से 16घण्टे की ही आपूर्ति हो रही है। जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। आपूर्ति चार्ट के आधार पर तो कटौती हो नहीं रही है वहीं लोगों को अतिरिक्त कटैती का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिले में अघोषित कटौती के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे हैं एक तो भीषण गर्मी उस पर भी बिजली की बेतहाशा कटौती ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। गौरतलब हो कि नगर में वैसे तो 20घण्टे की आपूर्ति चार्ट निर्धारित किया गया था लेकिन आपूर्ति चार्ट के स्थान पर अधिक कटौती का दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बताते चलें कि एक तो बिजली विभाग ने शहर का आपूर्ति चार्ट बड़ा ही अटपटा दिया है जिसके अनुसार दिन में तो कटौती नहीं होती है लेकिन तड़के कटौती जरूर कर दी जाती है। दिन में भी दो से तीन घण्टे की कटौती तथा रात में आपात कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रही सही कसर लोकल फाल्ट से पूरी हो जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यूको टूरिज्म का विकास किया जायेगा

Posted on 02 May 2012 by admin

आगरा मंे पर्यटन विकास को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ताज नेचर वाॅक के अन्तर्गत यूको टूरिज्म का विकास किया जायेगा। ताज नेचर वाॅक में पर्यटकों को ताजमहल का रात्रि दर्शन तथा पर्यटकों के लिए 8 किमी0 लम्बा साइक्लिंग ट्रैक (साइकिल पथ) का भी निर्माण कराया जायेगा। ताज नेचर वाॅक के मूल (बवतम) क्षेत्र एवं आस-पास (ठनििमत) क्षेत्र का विकास करते हुए वन एवं वन्यजीव क्षेत्रांे को संरक्षित करते हुए  ताज सफारी का विकास, मुमताज इको-पार्क का विकास, केमिल सफारी, वर्षाकाल के उपरान्त यमुना मंे नौकायन की व्यवस्था आदि भी कराई जायेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी शास्त्री भवन, सचिवालय स्थित अपने कार्यालय सभागार में आगरा स्थित ताज नेचर वाॅक में इको-टूरिज्म के विकास हेतु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन विकास को नई दिशा देते हेतु नये कार्यों को समावेशित करते हुए परियोजना की ड्राफ्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट एक माह के अंदर तत्काल प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि ताज नेचर वाॅक क्षेत्र में स्ंदकेबंचपदहए हरित टर्नल का विकास, बीहड़ क्षेत्रों मंे जल संचयन, नये नेचर ट्रेल का निर्माण, पक्षियों हेतु प्राकृतिक वास का विकास, ताज नेचर वाॅक क्षेत्र के बाहर खुले वन को घने वनों में विकसित कराया जाये।
श्री उस्मानी ने कहा कि परियोजना हेतु लागत धनराशि का वित्तीय अधिभार आगरा विकास प्राधिकरण, उ0प्र0 वन निगम, भारत सरकार के पर्यटन, संस्कृति, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय सहित संबंधित विभागों द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि परियोजना की ड्राफ्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट वन विभाग आवास विकास की सहमति प्राप्त करते हुए उच्चादेश हेतु तत्काल प्रस्तुत करे।
बैठक में सचिव वन एवं पर्यावरण श्री आर0के0 सिंह, प्रमुख स्टाफ आफिसर, मुख्य सचिव श्री आशीष कुमार गोयल, प्रमुख वन संरक्षक श्री जे0एस0 अस्थाना, आयुक्त (प्रभारी) आगरा मण्डल आगरा श्री अजय चैहान, वन संरक्षक आगरा श्री बिवास रंजन, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण श्री लाल बिहारी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री शाही डकोर और कोंच विकास खंडों के दौरे पर जालौन पहुंचे

Posted on 02 May 2012 by admin

133_0009भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही आज जालौन जनपद के डकोर और कोंच विकास खंडों के दौरे पर जालौन पहुंचे। श्री शाही विगत 11 अपै्रल को भयानक ओलावृष्टि और चक्रवाती हवाओं से इन दोनों विकास खंडों में हुई जन-धन और किसानों की फसलों को हुई क्षति का जायजा लेने तथा प्रदेश सरकार द्वारा दी गई राहत की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए गिरथान, नुनसाई, पुर, बरसार, बड़ी जैसारी, छोटी जैसारी, डकोर आदि गांवों तथा उरई का दौरा किया। जहां गांववासियों से बातचीत कर श्री शाही ने ओलावृष्टि से मृतक परिवारों के परिजनों को पार्टी की तरफ से 10 हजार रू0 की संवेदना राशि प्रदान की। श्री शाही ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख तथा किसानों की फसल क्षतिपूर्ति के लिए 25 हजार रू0 प्रति एकड़ दिए जाने की मांग की।
डकोर विकास खंड के गिरथान गांव में फसलों की क्षति सरकार द्वारा दिखाई गई जबकि ओलावृष्टि से 7000 एकड़ फसल क्षतिग्रस्त हो गई। इस तरह नुनसाई ग्राम के सीताराम अहिरवार तथा रामदुलारी की मृत्यु ओलावृष्टि के कारण र्हुइं। जिनकेे परिजन रामदुलारी के पुत्र कामेश्वर तथा सीताराम अहिरवार के परिवारजनों को 10 हजार रू0 की संवदेना राशि प्रदान की। लगगभ तीस लोग गंभीर रूप से घायल हुए तथा गांव के 300 किसानों की लगभग सात हजार एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। घायलों को सरकार द्वारा कोई सहायता प्रदान नहीं की गई। नुनसाई के हरनारायण, कालीचरण, राजा भैया, दिलीप ने अपनी चोट और इलाज का पर्चा दिखाते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की। न तो उन्हें सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई और न ही किसी तरह की सहायता मिली। पुर गांव के कामता प्रसाद जोशी की ओला वृष्टि से मृत्यु हुई। उनकी परिजन सुशीला को श्री शाही द्वारा 10 हजार रू0 की संवेदना राशि प्रदान की गई। उनकी डेड़ सौ बीधा फसल एवं घरों को क्षति पहुंची है। बरसार गांव की मृत पुष्पा के पति राजेश कुमार को 10 हजार की संवेदना राशि शाही द्वारा प्रदान की गई। इस गांव के लगभग 400 किसानों की 3500 एकड़ फसल ओलावृष्टि में नष्ट हुई लगभग 70 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनको सरकार द्वारा अब तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई। मृतक पुष्पा के पति राजेश कुमार द्वारा तहसीलदार उरई त्रिवेणी द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का सरकारी सहायता के रूप में प्राप्त 1 लाख रू0 का दिनांक रहित चैक दिखाया। इसी तरह बड़ी जैसारी में ओला वृष्टि से कालीचरण की पत्नी व छिब्बे खाॅं की पत्नी की मृत्यु हो गई। जिन्हें शाही द्वारा 10 हजार रू0 की संवेदना राशि दी गई। इस गांव के 20 लोग घायल हुए जिन्हें किसी प्रकार से सरकारी सहायता राशि नहीं मिली तथा इनकी 250 एकड़ फसल नष्ट हो गई। छोटी जैसारी चतुर ंिसह चैहान की मृत्यु हो गई और लगभग 500 एकड़ फसल बरबाद हुई तथा अनेक लोग घायल हुए तथा डकोर में  सुकरता यादव और रामकली बरार की मृत्यु हो गई। सभी के परिजनों को 10 हजार रू0 की संवेदना राशि शाही ने दी। इस तरह सेपरा, कपासी, कैथेरी, भोगा, बाराघा, खेड़ा, सौमई, परूआ, अकोड़ी, भगवा, सैदनगर, हरदोई, बर्ध, इन सभी गांवों में भी गेहॅू और बीजरा की फसल पूरी तरह चैपट हो गई।
133_0002_1विकास खंड डकोर के इन सभी गांवों में ओला और चक्रवाती हवाओं से प्रभावित किसानों ने समान रूप से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए यह बात बताई की घायल लोगों को न तो सरकार की ओर से सहायता दी गई न ही उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति मिली। गांववासियों को श्री शाही ने आश्वासन दिया कि भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता महाना जी और विधायक रवि शर्मा विधान सभा में यहां के हालात को उठाएंगे। गिरिथान  के लोगों द्वारा शासन को इस क्षति का ब्यौरा भेजा गया है उसके दस्तावेज सतीश महाना जी को दिया। आपको हरसंभव मद्द के लिए प्रयास करेंगें।
श्री शाही के साथ भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता सतीश महाना, झांसी के विधायक रवि शर्मा, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुशील शाक्य, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व एमएलसी श्यामसुन्दर सिंह, जिलाध्यक्ष जालौन नरेन्द्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष झांसी अरिदमन सिंह, महानगर अध्यक्ष संतोष सोनी, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, किसान नेता गोरी शंकर विथवा, नगर अध्यक्ष उरई हरेन्द्र विक्रम सिंह, टिकूं गुर्जर, राम कृपाल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह तथा उरई से विधान सभा प्रत्याशी रहे गौरी शंकर वर्मा रहे जिनके संयोजत्व में यह दौरा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी घोशित

Posted on 02 May 2012 by admin

जनपद मथुरा के विधानसभा क्षेत्र माठ के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अनुमति लेकर डा0 संजय लाठर, सिकन्दरपुर काकोरी जनपद पंचशीलनगर (हापुड़) को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि डा0 संजय लाठर इस समय समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in