Archive | राज्य

जनपद में फल- फूल रहा है नकली नोटों का धन्धा

Posted on 09 September 2012 by admin

जनपद में इन दिनों नकली नोटों का धन्धा जोरांे  पर है इसे चलाने वाले सक्रिय हैं। नकली नोटों केा लेकर अक्सर दुकानदारों व ग्राहको में में तू-तू,मैं- मैं होते कभी भी देखा जा सकता हैं ।नकली नोटों के कारोबारियों का निषाना ष्षहर की भीड़-भाड़ वाली दुकानें होती है। क्यों कि यहाॅ पर इन्हें नोट चलाने में आसानी होती हैं। कारोबारी दुकानदार को नकली नोट पकड़ा कर आगे बढ़ जाता है। उसे इसकी जानकारी तभी होती  है जब वह उसे जमा करवाने बैंक जाता हैं। बाजार व बैंक में नकली नोटों को लेकर ग्राहकों व दुकानदार में अक्सर नोक-झोंक होती रहती है। कभी-कभी ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों में तू-तू, मैं-मैं ज्यादा बढ़ जाती है। नकली नोटों का प्रचलन ष्षहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला होने के कारण छोटे दुकानदारों को नकली नोट पहचानने में काफी परेषानी का सामना करना पड़ता है। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498 ए से 489 ई के अन्तर्गत जाली नोटों की छपाई करना, असली नोटों की तरह उपयोग करना, अपने पास जाली नोट रखना दण्डनीय अपराध है। न्यायालय की ओर से भारी जुर्माने के साथ ही सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। जनपद मुख्यालय व बाजारों में इन दिनों नकली नोटों को धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। जिला प्रषासन जानकर भी अन्जान बना हुआ है। नागरिकों ने नकली नोटों के प्रचलन को जड़ से खात्म करने तथा षामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग जिाधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरुण गाॅधी का सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट षुरू

Posted on 09 September 2012 by admin

ऽ    संजय गाॅधी का एहसान चुकाने के लिए आधे से अधिक कांग्रेसी करेंगे प्रचार
ऽ    क्या जनता अब काॅग्रेस के नाम पर वोट नहीं देगी
जनपद की राजनैतिक सियासत पुनः जोर पकड़ने जा रहा है। कारण यह कि गली व चैराहों पर सुलतानपुर संसछीय ़ोत्र से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ने वरुण गाॅधी आ रहे हैं। कुछ वरिष्ठ काॅग्रेसियों ने चर्चा के दौरान बताया कि कहीं यदि सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से वरुण गाॅधी चुनाव मैदान में आ जायंेगे तो जिले के ही नहीं रायबरेली, अमेठी व सुलतानपुर, फैजाबाद, आजमगढ़, जौनपुर तथा  प्रतापगढ़ आदि जनपद से लगे क्ष्ेात्र भी प्रभावित होंगे।  वैसे भी कांग्रेस को की लुटिया डुबोने में किषोरी लाल काफी अहम अपनी योगदान दे रहे हैं ऐसा वरिष्ठ काग्रेयिों का कहना हैं । इस तथ्य को जब जानने के लिए क्षेत्रों की जनता से सम्पर्क किया गया तो और भी बातें खुल कर सामने आयी। कांग्रेस में जातिगत समीकरण बैठाने में गड़बड़ा गई है। अभी रायबरेली, अमेठी तथा सुलतानपुर में किषारेी लाल षर्मा ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर ब्राम्हणों को ही बैठा दिया। ऐसे में मुष्लिम तथा बैकवर्ड काफी नारज हो गया है।  कांगेसी लोगों का कहना है कि यदि रायबरेली से ब्राम्हण को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है तो अमेठी से मुस्लिम व सुलतानपुर से बैकवर्ड को जिलाध्यक्षी सौंपना चाहिए था। परन्तु किषोरी लाल ष्षर्मा ने ब्रम्हणों को ही जिलाध्यक्षी की कुर्सी पर बैठाया।  यदि कांग्रेसी पार्टी पर दाॅव ही लगाना है तो युवाओं पर दाॅव लगाये न कि घिसे-पिटे लोेगों पर।  काॅग्रेस पार्टी से नाराज व एक ही व्यक्ति पर उपरोक्त तीनों सीटों पर अपना एकाधिकार समझना ही कोॅग्रेस की लुटिया डुबोने में काफी हैं इसका सीधा असर पिछले दिनों विधानसथा व नगर निकाय के चुनाव में देखने को मिला। कांग्रेसियों का मानना है कि कंग्रेस की मटियामेट करने में किषोरी लाल षर्मा की अहम भूमिका, रही है। अगर हम  विधानसभा के चुनाव से समीक्षा करें तो सारी बाते सपष्ट नजर आयेगा।  काुग्रेस पार्टी के कार्यकताओं का मानना है कि सोनिया व राहुल गाॅधी को सत्य का ज्ञान नहीं,, मान रहे हैं वरिष्ठ कांग्रेसी कि विधान सभा के चुुनाव में राहुल व प्रियंका ने झोकी थी पूरी ताकत, फिर भी नतीजा षून्य रहां । नगर पालिका के चुनाव  में भी हुई  सियासत, परिणाम ढाक के तीन पात रहा पुराने कांग्रेसी नेता को बेज्जत किया गया और उनको मिला हुआ टिकट काट कर बिना किसी छवि वाले नेता को दिया गया जिसका  जिला व पार्टी में कोई वजूद नही था। विधान सभा में कांगेस की मिली हार को गाॅधी व नेहरु का नाम जपने वाले, विधायकी हार जाने के बाद लाॅछन लगाना षुरु कर दिया था । अब तक जो गाॅधी नेहरु के नाम का गुणगान करते नहीं थकते थे, वही अब चुनाव हार जाने के बाद यह कहना षुरु कर दिया कि जनता अब जागरुक हो गई है। वह अब गाॅधी नेहरु के नाम पर वोट नहीं करती है। ऐसी हालत में पुरानी कोग्रेसी जो संजय गाॅधी के साथ थे वे पूरी तरह वरुण गाॅधी के साथ जाने की तैयारी मैं है जिसकी चर्चा चैराहों व चाय की दुकानों पर प्रारम्भ हो चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहीं मिल रहे हैं प्रमाण-पत्र

Posted on 08 September 2012 by admin

ठाकुरद्वारा- एकल खिडकी पर षुक्रवार को भी हंगामा हुआ। लोगों को दिए जा रहे प्रमाण-पत्र इंटरनेट पर उपलब्ध न होने से संबंधित छात्र परेशान हैं। एकल खिडकी पर षुक्रवार को भी भारी भीड लगी रही। लोग लाइन तोडकर एकल खिडकी के अंदर जाकर अपने प्रमाण-पत्र बनवाते रहे। जिसे लेकर लाइन में लगे लोग हंगामा करते रहें। षुक्रवार को तहसीलदार के सुरक्षा गार्ड भी एकल खिडकी पर दिखाई नहीं दिए। उधर एकल खिडकी से दिए जा रहे प्रमाण पत्र इंटरनेट पर नहीं चढे है। जिससे संबेधित विभागों में विभिन्न कार्यो के लिए आवेदन करने वालो के प्रमाण पत्र चेक नहीं हो पा रहे है। इससे उनके संबंधित कार्य भी रूक गए है। तहसीलदार ने बताया अभी तक 23 अगस्त तक जारी प्रमाण पत्र इंटरनेट पर चढाए गए हैं। करीब सात हजार लोग प्रमाण पत्र बनवा चुके है। उन्होंने बताया षेश प्रमाण पत्र भी शीघ्र इंटरनेट पर फीड करवा दिए जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहीद रामानुज के 29वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित मेला एवं श्रद्धंाजलि सभा

Posted on 07 September 2012 by admin

प्रधानपुर स्थित खरिया डीह बांध पर शहीद रामानुज के 29वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित मेला एवं श्रद्धंाजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि शहीद कभी मरते नही है, शहीद रामानुज ने समाज, गांव, गरीबों के शोषण, अन्याय व अत्याचार के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जो शहादत दी है इसके लिए वे सदा-सदा के लिए अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस शहीद बलिदानी जनपद बलिया के लोग भाग्यशाली है। बलिया ने शहीद मंगल पाण्डेय जैसे तमाम सपूतो को पैदा किया जिन्होंने भारत माता को गुलामी की जंजीरो से मुक्त करा के हमें आजादी का तोहफा दिया। आजादी के बाद शहीद रामानुज ऐसी सख्शियत है जिन्हें शहीद का दर्जा मिला है। आज के दौर में राजनीति प्रदूषित हो रही है समय की जरूरत है शहीद रामानुज के आदर्शो पर चलने की जरूरत है क्योंकि समाज सेवा हो या राजनीति जब तक लोगांे मे त्याग समर्पण गांव एवं समाज शोषित गरीबों के लिए कुछ करने का जज्बा नही पैदा होगा गांव समाज और राष्ट्र में सुखधाम नही होगा।
उन्होंने डेटरी से प्रधानपुर व खरियाडीह तक जर्जर सड़क के पुर्ननिर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र देकर निर्माण शुरू कराने की बात कहते हुए कहा कि यदि यह शहीद रामानुज मार्ग नही बना तो इसके लिए आन्दोलनात्मक रूख अपनाया जायेंगा।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एम0एल0सी0 केदारनाथ सिंह ने कहा कि शहीद रामानुज एक सच्चे कर्मठ एवं संघर्षशील प्रतिभा के धनी समाज सेवक थे। इनके आदर्शे को आत्मसात करना ही इनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि प्रत्येक परिवार में शहीद रामानुज जैसा जज्बाा पैदा करना होगा।
बैठक में प्रमुख रूप से फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अच्छेलाल यादव, जिला अध्यक्ष बलवन्त सिंह, पुरूषोत्तम  यादव, वीर बहादुर सिंह, सुरेश राम, श्री विलासयादव, सीयाराम यादव, अमर जीत चैहान, बालचन्द्र शर्मा, संजय यादव, पूर्व प्रमुख शिवजी तिवारी, अरविन्द सिंह रिंकू सिंह, छात्रनेता संपोष पाण्डेय, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बौद्ध परिपथ के अन्तर्गत स्थलों के पर्यटन का विकास किया जाएगा

Posted on 07 September 2012 by admin

कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना कर बौद्ध परिपथ के अन्तर्गत स्थलों के पर्यटन का विकास किया जाएगा। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने हेतु प्रत्येक माह राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त तथा जनपद स्तर पर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उद्योगबन्धु की बैठक पूर्ण कार्य दिवस आयोजित होगी। समस्त जनपदों में निवेश मित्र को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराया जाएगा। उद्योगों में त्वरित विकास हेतु लागू नई औद्योगिक नीति के अन्तर्गत समस्त विभागों के शासनादेश सितम्बर माह में ही निर्गत कर दिए जाए। प्रदेश में पी0पी0पी0 के आधार पर सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण की नीति बनाते हुए सड़कों के विकास हेतु शीघ्रता शीघ्र बैठक आयोजित की जाए। विकास कार्याें में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी आज अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रदेश के विकास हेतु शासन के निर्धारित एजेण्डा-प्प् के अन्तर्गत ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, औद्योगिक विकास, आवास, लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्राॅनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्हांेने निर्देश दिए कि आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए। उन्हांेने आगरा-लखनऊ के मध्य एक्सप्रेस वे का निर्माण तथा गाजियाबाद में नार्दन पेरीफेरल रोड के निर्माण हेतु विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट 24 घण्टे के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आई0टी0 एवं आई0टी0ई0एस0 उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई आई0टी0 औद्योगिक विकास नीति एवं समेकित आई0टी0 शिक्षा नीति बनाते हुए उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाए।
श्री उस्मानी ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण मिशन के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में विद्युत उपलब्धता में वृद्धि करने हेतु जवाहरपुर, अनपरा-‘डी’, हरदुआगंज विस्तार, पनकी तथा ओबरा-‘सी’ तापीय परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु कार्याें में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार भारत सरकार के संबंधित सचिवों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अथवा पत्राचार कर आने वाली समस्याओं का समाधान कराए। उन्हांेने विद्युत कार्याें में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पुनर्गठन त्वरित विद्युत विकास और सुधार कार्यक्रमों की समीक्षा सितम्बर माह के अन्त में ही की जाएगी। फीडर सेपरेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि एवं ग्रामीण फीडर अलग करते हुए मीटर लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में सुधार लाया जाए। उन्हांेने कहा कि प्रदेश समस्त उपभोक्ताओं की मीटरिंग करायी जाए तथा विद्युत पारेषण के क्षेत्र में सब-स्टेशनों तथा लाइनों का निर्माण कर क्षमता में वृद्धि करने हेतु कार्य योजना बनाई जाए।
मुख्य सचिव ने प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत उत्पादन की नीति निर्धारण करने एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु तत्काल एक प्रारूप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण हेतु निजी नलकूपों का लक्ष्यानुसार ऊर्जीकरण कराने हेतु कार्यांे में तेजी लायी जाए। उन्हांेने कहा कि उ0प्र0 जैव प्रौद्योगिकी नीति का निर्धारण कर इस क्षेत्र का भी विकास करने हेतु योजना यथाशीघ्र बनाई जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री माजिद अली, प्रमुख सचिव आई0टी0 श्री जीवेश नन्दन, विशेष सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री भुवनेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल ने मायावती का फूॅका पुतला

Posted on 06 September 2012 by admin

ऽ    जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई  ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रमोषन में आरक्षण  को लागू करने के लिए संविधान के नियमों में संषोधन किया और बसपा प्रमुख  मायावती की पार्टी के सांसद द्वारा राज्य सभा में नेरष अग्रवाल को गैलरी में जाने से रोका तथा उनसें धींगामुष्ती की उसके विरोध में उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के  जनपद के जिलाध्यक्ष अब्दुल नफीस ने अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मायावती का पुतला फूॅक कर विरोध जताया तथा बाद में जिलाधिकारी का ज्ञापन सौंपा। श्री नफीस ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उ0 प्र0 की जनता जिसने बसपा प्रमुख की इन्हीं तानाषाही रवैये की वजह से सत्ता से बाहर किया, जिससे हताष बसपा सांसद अवतार सिंह करीम पुरी ने संसद को कलंकित किया यह उनकी विकृति मानसिकता का परिचय देती है। जिसकी मैं ओलोचना करता हॅूॅ जिला प्रवक्त एवं प्रभारी खुर्षीद आलम ने कहा कि सांसद अवतार सिंह ने जिस तरह संसदीय एवं राजनैतिक स्तर वर परिपक्व नेता जिनका कैरियर इस क्षेत्र में लगभग 30 वषों का है ऐसे नता नरेष अग्रवाल के साथ सदन में घींगामुष्ती करना अत्यंत ष्षर्म नाक है। जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव , अमित पाण्डेय तथा राजेष सिंह ने एक साथ बसपा सुप्रिमों की आलोचना की तथा सांसद अवतार सिंह को सदन से बर्खास्त करने की मांग की।  जिलाध्यक्ष अब्दुल नफीस संगठन के प्रवक्ता उवं प्रभारी खुर्षीद आलम, हीरा लाल यादव, नगर अध्यक्ष एवं राजेष जायसवाल, राजकुमार कषौधन, महेष जायसवाल, बेलाल अहमद, अरविन्द जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारियों  की मौजूदगी में जिलाधिारी को ज्ञापन सौंप कर सांसद की सदन से बर्खास्तगी की मांग की एवं मायावती का पुतला फूॅककर रोष व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डूडा अधिकारी द्वारा पत्रावली न उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी से षिकायत

Posted on 06 September 2012 by admin

ऽ    राज्य सूचना आयुक्त ने आठ दिसम्बर दो हजार ग्यारह को दिया था आदेष
थानानगर कोतवाल के निवासी  पल्टू का पुरवा इन्द्र जीत राही  ने डूडा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए षिकायती पत्र सौंपा है कि लगभग एक वष बीत जाने के बाद भी सूचना आयंक्त के आदेष को अनदेखा करते हुए डूडाधिकारी अजय ष्षुक्ला ने मान्यवर काषीराम ष्षहरी आवास योजना के तहत निर्मित 1500 आवासों के आवंटन में व्यापक पैमाने पर पर धांधली कह गई जिसके अवलोकानार्थ लगभग 200 पत्रावलियों का उपलब्ध नही करवाया है , इन 200 चिन्हित पत्रावलियों   में डूडाधिकारी द्वारा छेड़-छा़ड़ की आषंका व्यक्त की है।  श्री राही ने  जिलाधिकारी को दिए गये षिकायती पत्र में कहा है  डूडा कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी आज तक मांगी गई पत्रवलियों अवलोकनार्थ नहीं दी जा रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में श्री राही ने मा0 काषीराम ष्षहरी गरीब आवास योजना के आबंटन में में घांधली का आरोप लगाया था कि अपात्र लोगों का कालोनियों का आवंटन किया गया है। कालोनियों पर  अपना अधिकार जमाये लगभग 80 प्रतिषत लोग फर्जी राषनकार्ड लगा कर कालोनी हथिया ली है।  तब तत्कालीन जिलाधिकारी पिंकी जोवेल ने कुछ चिन्हित मकानों की जाॅच करवायी थी। जिसमें लगभग 35 मकानों को गलत आवंटन पाया था और जिसे निरस्त करते हुए आदेष दिया था कि इन मकानों को खाली करवाकर पात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित करे। परन्तु लगभग एक सील बीत जाने के बाद भी न तो वे आवास खाली हुए और न ही पात्र व्यक्तियों का आवास उपलब्ध करवाये गये। गरीब बेचारे आज भी अपनी फाईल लिए डूडा कार्यालय के चक्कर लगाते दिख जायेगे।  जिनकी कोई सुनवाई नहीं है। षिकायती पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए श्री राही ने मांग की है कि माननीय राज्य सूचना आयुक्त के आदेष 08 दिसम्बर के अनुपालन को सुनिष्चित कराते हुए न उपलब्ध कराई गई लगीाग 200 पत्रावलियों के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराने के लिए विधिक कार्यवाही करे तथा मांग के अनुसार ष्षेष पत्रावलियाॅ ष्षीर्घ उपलब्ध करवाने का आदेष  डूडा अधिकारी को दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सऊदी अरब में उन्हें हर तरह के खाने पीने की चीजें आसानी से उपलब्ध हो जायेंगी

Posted on 05 September 2012 by admin

प्रदेश से हज पर जाने वाले यात्री अपनी सुविधा के लिये अपने साथ सामान सहित 22-22 कि0ग्रा0 के दो सूटकेस ले जा सकते हैं जिनकी लम्बाई, चैड़ाई, मोटाई 158 से0मी0 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही वे 10 कि0ग्रा0 के वजन तक का एक हैण्ड बैग भी ले जा सकते हैं, जिसकी लम्बाई 22 इंच, चैड़ाई 16 इंच व ऊँचाई 08 इंच से अधिक न हो।
यह जानकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति ने दी। हज समिति में हज यात्रियों को हिदायत देते हुए कहा है कि हज यात्री अपने साथ, आटा, दाल, चावल व सब्जी आदि न ले जायें। उनकी जरूरत के हिसाब से सऊदी अरब में उन्हें हर तरह के खाने पीने की चीजें आसानी से उपलब्ध हो जायेंगी। सफर के लिए जरूरी सामान जैसे एहराम, हवाई चप्पल, पहनने के लिए तीन जोड़ी कपड़े, चादर, बेल्ट, छोटा बैग, हैण्डबैग, छोटी कैंची, साबुन, तौलिया, प्लेट, गिलास आदि अपने साथ जरूर ले जायें। कोई भी धारदार चीज जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड, रस्सी, नायलान डोरी, नेल कटर, सूजा, सरौता आदि हवाई जहाज में बैठते वक्त अपने साथ रखने वाले हैण्डबैग में न रखे। स्टोव, गैस का चूल्हा, माचिस, मिट्टी का तेल, डीजल आदि न लगेज में रखे और न ही अपने साथ रखें। इससे जहाज में आग लगने का खतरा रहता है।
इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थ जैसे तेल, घी, अचार, चटनी, मुरब्बा व अन्य तरल पदार्थ या किसी प्रकार की खुली चीजें न तो अपने हैण्ड बैग में और न ही बुकिंग लगेज में ले जा सकते हैं। इसकी पूरी तरह मनाही/पाबन्दी है।
दिल्ली उड़ान स्थल से मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, बागपत, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, सहारनपुर, जे0पी0 नगर, बिजनौर, फिरोजाबाद व गाजियाबाद के हज यात्रियों की उड़ाने अपने तयशुदा समय पर होंगी।
लखनऊ उड़ान स्थल के लिये चयनित जिले हैं सुलतानपुर, बलरामपुर, गोण्डा, शाहजहाँपुर, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, कानपुर, कानपुर देहात, बरेली, बदायूँ, अम्बेडकरनगर, औरैया, बाँदा, मैनपुरी, महोबा, इटावा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर, सन्तकबीरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, उन्नाव, बस्ती, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, झाँसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, एटा जालौन, लखनऊ व सीतापुर।
वाराणसी उड़ान स्थल के लिये चयनित जिले- देवरिया, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, इलाहाबाद, मिर्जापुर, सन्तकबीरनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, गोरखपुर, चन्दौली, कौशाम्बी व कुशीनगर।
हज से जुड़ी और अधिक जानकारी www.uphajcommittee.com व  www.hajcommittee.com वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकतर स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना

Posted on 05 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नदी पलियाकलां गेज स्थल पर तथा घाघरा नदी बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज पर खतने के निशान से क्रमशः 0.28 मी0 एवं 0.22 मी0 ऊपर बह रही है जबकि गोण्डा के चन्द्रदीप घाट पर कुआनों नदी, फैजाबाद के अयोध्या एवं बलिया के तुर्तीपार गेजस्थल पर घाघरा नदी खतरे के निशान से क्रमशः 0.44 मी0, 0.26 मी0 एवं 0.29 मी0 नीचे बह रही है।
मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ जनपद में आंशिक रूप से बादल छाये रहने एवं गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

लखनऊ। सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित

Posted on 05 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध वाहन संचालन रोकने में विफल सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आगरा (प्रवर्तन) श्री अवधेश कुमार को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करते हुये परिवहन आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह के अनुसार बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद बाह-आगरा मार्ग पर अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टरों का व्यावसायिक वाहनों के रूप में संचालन रोकने में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई न किये जाने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के आरोप में निलम्बन की कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया प्रदेश में जहाॅ कहीं प्रवर्तन अधिकारी अवैध वाहन संचालन तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों का व्यावसायिक प्रयोग रोकने में विफल रहेंगे, उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in