Archive | राज्य

लोक अदालत का 23 सितम्बर रविवार को आयोजन होगा

Posted on 22 September 2012 by admin

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेशानुसार दीवानी परिसर आगरा में 23-9-2012 रविवार को 11 बजे पूर्वान्ह से सायं 4 बजे तक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद, शिविल वाद, कारपोरेशन अपीले, उपभोक्ता फोरम के मामलें, श्रम विभाग के मामले, वन विभाग के मामले, एवं दाण्डिक वादो का निस्तारण किया जायेगां।
इसी प्रकार समस्त तहसील मुख्यालयो पर, जिलाधिकारी के अन्र्तगत समस्त ए0डी0एम0, एस0डी0एम0, चकबन्दी अधिकारी से सम्बन्धित वाद- राजस्व, चकबन्दी, स्टाम्प मामलें एवं फौजदारी वादों का भी निस्तारण दिनांक 23-9-2012 रविवार को समय 11 बजे पूर्वान्ह से सायं 4 बजे तक लोक अदालत आयोजित कर किया जायेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण ने समस्त पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त दिवस मे नियत लोक अदालत मे अधिक से अधिक मामले नियत करके पक्षकारों को सूचित किया जाये और इस प्रकार नियत किये वादो कि सूची उनके कार्यालय को प्रेषित कर दी जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय जल पुरूस्कार हेतु नामांकन के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 22 September 2012 by admin

तीन वर्गीकृत श्रेणी में पुरूस्कारो हेतु 2 लाख रू0 नकद, प्रशस्ति पत्र व फलक

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार हेतु जनपद आगरा से वांछित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार/ एजेन्सी से नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। तीन विभिन्न वर्गीकृत श्रेणी के समस्त पुरूस्कार हेतु आवेदन पत्र विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिवस के अन्दर ‘‘कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी आगरा’’ को पहुंच जाने चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया हेै कि पुरस्कार तीन वर्गीकृत श्रेणी  के लिए अलग-अलग दिये जायेगे। श्रेणी-3  में राष्ट्रीय पुरस्कार जल श्रेत्र में पंचायत राज के लिए है । जल उपयोग हेतु लोगो की सहभगिता के साथ नवाचारी विधियों को अपनाने के लिए ग्राम पंचायत को देय है।
श्रेणी-4 में राष्ट्रीय पुरस्कार जल श्रेत्र में एन0जी0ओ0, डब्लू0यू0ए0 पानी पंचायत एवं सामुदायिक संस्थानो के लिए है। जल प्रबन्धन हेतु वर्षा जल की नई तकनीकें विकसित करने के लिए एन0जी0ओ0 सामुदायिक संस्थाओं को दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि श्रेणी-5 में राष्ट्रीय पुरस्कार जल क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकायों के लिए है। शहर, नगर, गांव मे वाटर सप्लाई और वेस्ट वाटर मैनेजमन्ट हेतु शहरी स्थानीय निकायों को देय है। इन सभी श्रेणी के लिए पुरस्कारो में दो लाख रूपये नकद, प्रशस्तिपत्र व फलक/मेडल देय है।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन सभी पंजीकृत गैर सरकारी संगठनों/ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों और व्यक्तियों के लिए खुला है जिन्होंने जल प्रबन्धन के क्षेत्रो में उत्कृष्टता हासिल की हो। भूजल पुर्नभरण, जल उपयोग दक्षता, जल पुनर्चकण अथवा जल के दोबारा उपयोग और इसके लिए जागरूकता सृजन करने को बढावा देने में उत्कृष्टता हासिल होनी चाहिए। नामित व्यक्ति को उक्त क्षेत्र  मे कम से कम तीन वर्ष का अनुभव अवश्य होना चाहिए।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सीनियर जियोफिजिसिस्ट, भूगर्भ जल विभाग 295 जयपुर हाउस आगरा से सम्पर्क किया जा सकता हेै अथवा विस्तृत दिशा निर्देश तथा आवेदन कि लिए जल संसाधन मंत्रालय की वेबसाइट  http:/mowr.gov.in पर भी देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक श्रेष्ठता कायम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे: मुख्यमंत्री

Posted on 18 September 2012 by admin

  • अल्पसंख्यकों, ग्रामीणों और गरीबों का एक सपना पूरा हुआ
  • रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का शुभारम्भ और आर्यभट्ट नक्षत्रशाला का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए जो भी सम्भव होगा वह जरूर किया जाएगा। इसे विश्वस्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सारी रुकावटों को दूर करते हुए इसे बेमिसाल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। राज्य सरकार इसकी शैक्षणिक श्रेष्ठता कायम करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करेगी। इस विश्वविद्यालय में तकनीकी दक्षता, उच्चस्तरीय प्रयोगशालाएं और वे सारे साधन तथा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनसे यह विश्वविद्यालय अपनी विशिष्ट पहचान बना सके।
मुख्यमंत्री आज रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है, जो तालीम हासिल करने में भी अव्वल रहता है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के शुरु होने से अल्पसंख्यकों, ग्रामीणों और गरीबों का एक सपना पूरा हुआ है। इस विश्वविद्यालय के दरवाजे सभी के लिए खुले रहेंगे और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ अन्य वर्गों की उच्च शिक्षा के लिए भी यह विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका अदा करेगा।
श्री यादव ने कहा कि 06 साल पहले इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास हुआ था। लेकिन इसे रोकने के हर स्तर पर प्रयास किए गए। क्योंकि अल्पसंख्यक, गरीब और ग्रामीण जब तरक्की चाहते हैं तो इसी तरह रोड़ा अटकाया जाता है और इसके लिए कानून तक का सहारा लिया जाता है। उन्होंने इस विश्वविद्यालय को शुरु करने में प्रदेश के नगर विकास मंत्री
श्री मोहम्मद आजम खाँ के अथक संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जद्दोजहद जरूर रंग लाएगी और यह विश्वविद्यालय एक दिन विश्व भर में विख्यात हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी बेहतरी में अब किसी भी रुकावट को सरकार स्वयं दूर करेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
श्री मुलायम सिंह यादव ने विश्वविद्यालय का औपचारिक शुभारम्भ करते हुए कहा कि मेरे लिए आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि मैंने ही 06 साल पहले इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। उन्होंने नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां के संकल्प की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो ठान लेते हैं उसे कर दिखाते हैं। उनकी इस संघर्षशीलता को पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखा जाएगा।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम से एक विश्वविद्यालय शुरु हो रहा है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर और उनके भाई शौकत अली का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान है। ये बेहद खुशी की बात है कि जल्दी ही वो दिन जरूर आएगा कि एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर बने इस विश्वविद्यालय से इस क्षेत्र को पहचाना जाएगा।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तरक्की का रास्ता शिक्षा संस्थानों से होकर ही गुजरता है। इसलिए अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा के और भी संस्थान खोले जाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में मेडिकल कालेज भी खुलवाने पर विचार करें। उन्होंने शुभारम्भ के अवसर पर मौजूद लोगों का आह्वान किया कि वे जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगे वो पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाद रामपुर में आज इतिहास रचा गया है।
इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
श्री मोहम्मद आजम खां ने श्री मुलायम सिंह यादव को ‘रफीकुल मुल्क’ बताते हुए कहा कि वे उनके हमेशा आभारी रहेंगे। इस विश्वविद्यालय को तबाह और बर्बाद करने की हर मुमकिन कोशिश की गई लेकिन हमने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि ये विश्वविद्यालय किसी एक आदमी की संस्था नहीं है। इस पर भारत के हर नागरिक का अधिकार है।
श्री आजम खां ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने इस विश्वविद्यालय को 6 बीघा जमीन दान देने वाले श्री अमन शर्मा को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 लुकमान खां ने कहा कि शिक्षा की ताकत से समाज की तमाम बुराईयां दूर की जा सकती हैं। इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी समेत प्रदेश के लगभग सभी मंत्री मौजूद थे।
इससे पूर्व रामपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का हेलीपैड पर जबरदस्त स्वागत किया गया। हेलीपैड से विश्वविद्यालय तक लगभग
18 किलोमीटर के रास्ते पर जगह-जगह तोरण द्वारा बनाए गए थे और सड़क के दोनों तरफ थोड़ी-थोड़ी दूर पर इकट्ठा हुजूम ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाकर उनका अभिनन्दन किया।
विश्वविद्यालय के शुभारम्भ से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, नगर विकास मंत्री तथा अन्य लोग गांधी समाधि पर पहुंचे और बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में मुख्यमंत्री
श्री अखिलेश यादव ने रामपुर में 28 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनी आर्यभट्ट नक्षत्रशाला का लोकार्पण भी किया। इसमें डिजिटल लेजर तकनीक वाले उपकरण लगाए गए हैं। इसमें एक खगोल गैलरी भी विकसित किए जाने की योजना है। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव तथा प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने नक्षत्रशाला में 17 मिनट के पहले शो को भी देखा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हृदय गति रुकने से भाजपा नेता की मृत्यु

Posted on 18 September 2012 by admin

ऽ    षव यात्रा में भाजपा नेताओं सहित नगर के प्रतिश्ठित लोग रहे उपस्थित
ऽ    पूर्व मंत्री ओम प्रकाष पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,विजय सिंह, षिवाकांत, मुन्ना सिंह, एस0पी0 सिंह आदि ने षव को कंधे पर उठाकर ष्मषान घाट तक पहुॅचाया

भारतीय जनता पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेष सह संयोजक की सोमवार  को देर रात उनके आवास पर मृत्यु हो गई। हजारों लोगों की उपस्थिति में हथियानाला पर अन्तिम संस्कार किया गया। छात्र जीवन से  ही राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे वीरेन्द्र श्रीवास्तव नगर के बढ़ैयावीर मोहल्ले के निवासी अपने मिलनसार स्वभाव के कारण सब के हमेषा प्रिय रहे। जिसने भी सुना अपने को श्री श्रीवास्तव के निवास पर जाने से नहीं रोक सका। श्री श्रीवास्तव बाद में भाजपा के सक्रिस सदस्य रहे और उन्हें जो जिम्मेदारी मिली पूरी निष्ठा के साथ निभाया। यहीं कारण रहा कि जिले की भाजपा से सुलतानपुर लोक सभा सीट से जीते सांसद विष्वनाथ दास षास्त्री तथा लम्भुआ विधान सभा से जीते विधायक अरुण सिंह के निजी सचिव रहे। जिले में सभी के प्रिय श्री श्रीवास्तव के मृत्यु की खबर सुनकर सभी आष्चर्य चकित हो गये और जो जहाॅ सुना वैसे ही उनके निवास स्थान पर प्रातः से ही उनके अनितम दर्षन के लिए लोग पहुॅचने  लगे। दोपहर 12 बजे उनके षव को भाजपा कार्यालय पर लोगों के अन्तिम दर्षन के लिए रखा गया। वहीॅ लोगेंा ने उनके षव को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा भाजपा ध्वज में लपेट कर अन्तिम यात्रा की षुरुआत करके हथियानाला ले गये। जहाॅ पर उन्हें मुखाग्नि दी गई। उनके अन्तिम संस्कार में जनपद के भाजपा नेता पूर्व मंत्री ओम प्रकाष पांडेय, पूर्व विधायक सूर्य भान सिंह, चेयर मैन नगर पालिका प्रवीन अग्रवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता इन्द्र देव मिश्रा,  भाजपर प्रदेष अध्यक्ष, षिक्ष प्रकोष्ठ डा0 एम0पी0 सिंह, काषी प्रान्त के संगठन मंत्री ओम प्रकाष श्रीवास्तव,  भाजपा जिला प्रभारी ऋषि केष ओझा,पूर्व जिला अध्यक्ष बबबन सिंह,विनोद मिश्रा पूर्प विधायक अर्जुन सिंह,व्यवसायी, ठेकेदार तथा मीडिया एवं उनके परिवार वालों सहित हजारों लोग षामिल हुए। मृत वीरेन्द्र श्रीवास्तव पत्रकार एषोसिएषन के महासचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव के बहनोई थे। पत्रकार एषोसिएषन के सुपर मार्केट सिथत कार्यालय पर एक षोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डा0 अवधेष षुक्ला ने कुष प्रभात के सम्पादक रहे वीरेन्द्र श्रीवास्तव के मिलनसार व्यवहार एवं उनके कृतित्व पर प्रकाष डाला। उपस्थित प्रत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की षान्ति के लिए ईष्वर से प्रार्थना की। भाजपा कार्यालय पर भी काषी प्रान्त के संगठन मंत्री ओम प्रकाष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में षोक सभा का आयेाजन कर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता की असमायिक मृत्यु पर  षोक प्रकट किया गया तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन षक्ति देने के लिए ईष्वर से प्रार्थना की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूर्या कमान द्वारा शुरू किया गया सेवा निवृत वर्ष अभियान

Posted on 18 September 2012 by admin

मध्य कमान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

blood-donation सूर्या कमान स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष पर इस वर्ष भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक अनुक्रम प्रारम्भ कर रही है। इस उपलक्ष पर ले0 जनरल अनील चैत, अति विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल आफिसर कमांडिक इन चीफ, मध्य कमान ने 18 सितम्बर 2012 को सूर्या हाल प्रांगण लखनऊ में एक भूतपूर्व सैनिक रैली पद उदघाटन किया इस  अवसर पर सेना कमाण्डर ने उ0प्र0, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र मध्य कमान के लगभग 6 लाख भूतपूर्व सैनिकों और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, के कुछ जिलों के लगभग 3 लाख भूतपूर्व सैनिकों जो कुल मिलाकर 50 प्रतिशत सेना निवृत्त मध्य कमान में रहतें है के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उ0प्र0 के सिर्फ दो भागों पूर्वी और पश्चिमी 1,57,608 भूतपूर्व सैनिकों का घर है जो कि अपने आप भारत में भूतपूर्व सैनिकों का एक बहुत बड़ा केन्द्र बिन्दु बनाता है। यहा पर 2000 वीर नारी और 1 लाख विधवा से अधिक कमान के जिम्मेवारी में है।
सेना कमान्डर ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों से सम्बन्धित सभी समस्याओं के लिऐ एक तीन स्तरीय मार्गदर्शी परियोजना शंुरू किया गया है ंप्राप्त किये गये अनुभवों को मद्धेनजर रखते हुए मध्य कमान के अन्य भागों में भी इस परियोजना को दोहराया जायेगा।
इसके प्रथम भाग में सेना के दल गावों मे भ्रमण करेंगें और भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा उठायी जा रही सभी समस्याओं का प्राथमिक आकड़े इकट्ठा करेंगें। द्वितीय भाग तीसरे हफ्ते के अन्त में सम्पूर्ण संकलन किए गये आकड़ो का जांच करेंगें। और शिकायतों के अनुसार अलग-अलग गहन विश्लेषण करेंगें। इस प्रणाली के अन्तिम और वास्तविक चरण एक माह मे समस्या का समाधान किया जायेगा। आवेदक या भूतपूर्व सैनिक और जो शााखा, पेंशन, विभाग/पेंशन वितरण बैंक एक सार्वजनिक मंच पर एक दूसरे के सम्मुख लाये जायेगें ताकि भूतपूर्व ैिनिकों के चार मूलभूत क्षेत्रों जैसे, अधिकार स्वास्थ, पुनः रोजगार के लिये कार्य कुशलता, और सिविल समाज में पुनः एकीकृत होना, पर आधारित है।
सेवा कर रहे जवानों के अच्छे जीवन और एक सुरक्षित भविष्य और सैनिकों जिन्होने अपना कल हमारे आज के सुरक्षित जीवन के लिये दिया है, मध्य कमान मे एक दर्जन स्थानों पर आज एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ और जवान सेवा कर रहें अधिकारियों और सैनिकों ने आगरा में स्वैछिक रक्त दान किया। आज सैनिकों ने संेवा निवृतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए अपना रक्त दिया।
इस कार्यक्रम को भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के एक दूसरे के पारस्परिक मेल-मिलाप के साथ समापन किया जिन्होंने मध्य कमान के द्वारा सेवा निवृतों के परेशानियों को हल करने मे किये जा रहे कोशिशों की प्रशंसा की । इस अवसर पर एक स्वर्ण जयंती प्रतीक और ‘‘हमारे हाथ आपके साथ’’ चिन्हित, सेवा निवृत वर्ष ध्वज का अनावरण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस किरावली में जिलाधिकारी ने जनसमस्यंाए सुनी

Posted on 18 September 2012 by admin

जन शिकायतों का निर्धारित अवधि में गुणवत्तापरक निस्तारण करें
झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश
भूमि विवाद के प्रकरणों मे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाये

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज किरावली में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतों और जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निस्तारण का विवरण भी वेबसाइट पर उपलोड़ करे तथा शिकायत कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने सचेत किया कि तहसील दिवस में एक से अधिक बार प्राप्त शिकायतों को प्रथक से अंकित कर प्रभावी कार्यवाही करें। चकरोड तथा ग्राम सभा की परिसम्पत्तियों पर अवैध कब्जें की शिकायतों तथा पैमाइश आदि के आवेदन पत्रों पर राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौक पर जाकर तत्परता से निस्तारण करें।
तहसील किरावली मे आज 145 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 52 राजस्व, 20 विकास विभाग, 25 पुलिस, स्वास्थय-8, समाज कल्याण 10 तथा शेष अन्य विभागों से सम्बन्धि थी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के बारे प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी से संज्ञान लेते हुए अधिकारी अभियन्ता जल निगम को सचेत किया कि प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर देखें और तत्परता से निदान भी कराये। ग्राम अरदाया मे जल निकासी के प्रकरण पर लो0नि0वि0 तुरन्त को मौके पर जाकर निरीक्षण कर आज सायं तक ही अवगत आदि प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सिकरौदा आदि ग्रामों मे सिंचाई विभाग द्वारा आब पासी के आवेदन पत्रों पर सिंचाई तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जांच कर एक सप्ताह में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
ग्राम कराहरा मे सहकारी समिति द्वारा उर्वरक आदि वितरित न किये जाने की शिकायत पर सहायक निबन्धक को अभिलेखों का परीक्षण कर शिकायत कर्ताओं का पक्ष सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये
उन्होंने अछनेरा भरतपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देश दिये कि लो0नि0वि0,नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, पुलिस की संयुक्त टीम 22 सितम्बर को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाये।
तहसील दिवस मे विद्युत ,मध्यान्ह भोजन आदि के बारे मे शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) प्रभांशु श्रीवास्तव पुलिस अधिक्षक अशफाक अहमद, उप जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कान्क्लेव आयोजन के समस्त आवश्यक निर्माण कार्य आगामी 26 सितम्बर तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिए जायें

Posted on 16 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी 29 व 30 सितम्बर को जनपद वाराणसी में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कान्क्लेव आयोजन के समस्त आवश्यक निर्माण कार्य आगामी 26 सितम्बर तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिए जायें। कान्क्लेव हेतु चिन्हित मार्गाें तथा स्थलों पर साफ-सफाई, चूना छिड़काव, फाॅगिंग तथा अतिक्रमण हटाए जाने के कार्य नगर निगम द्वारा समय से अवश्य करा लिए जायें, ताकि विदेशी पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बुद्धिष्ट कान्क्लेव के भ्रमण मार्ग व स्थलों में विशेष रूप से सारनाथ व दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स की सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्राफिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। कान्क्लेव आयोजन में आने वाले विदेशी पर्यटकों एवं अन्तर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स हेतु आवश्यक कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष मंे अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कान्क्लेव आयोजन के तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कान्क्लेव आयोजन में विदेशी पर्यटकों एवं अन्य प्रान्तों के पर्यटन मंत्रियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्री के आने की सम्भावना है। इसलिए आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में होने वाली आगामी बैठक में भारत सरकार के सम्बन्धित अधिकारियों को भी आमंत्रित कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने कहा कि बुद्धिष्ट पर्यटन को प्रोत्साहन एवं बुद्धिष्ट सर्किट के पर्यटन एवं गन्तव्यों को प्रचार-प्रसार हेतु इस कान्क्लेव का आयोजन कराया जा रहा है। वाराणसी के विभिन्न तारांकित एवं उच्च स्तरीय होटलों में आवश्यकतानुसार लगभग 267 कक्षों का अग्रिम आरक्षण अवश्य करा लिया जाए।
श्री उस्मानी ने निर्देश दिए कि बाबतपुर एयरपोर्ट से पुलिस लाइन चैराहा, पुलिस लाइन चैराहा से आशापुर, आशापुर से सारनाथ म्यूजियम, सारनाथ चैराहे से रंगोली गार्डेन, पुराना आर0टी0ओ0 से हवेलिया, पुलिस लाइन चैराहा से दशाश्वमेध पार्किंग स्थल, भोजूबीर से चैकाघाट वाया होटल गेटवे तथा पुलिस लाइन चैराहा से कचहरी होते हुए वरूणा पुल मार्ग पर सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यीकरण, साफ-सफाई, ड्रेनेज, अतिक्रमण हटाया जाना आदि के कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करा लिए जायें। उन्होंने कहा कि अग्रसेन महिला डिग्री कालेज मोड़ के पास, काजी सराय, पुलिस लाइन चैराहा, काली माई मंदिर, पहडि़या चैराहा, आशापुर चैराहा, चैखण्डी स्तूप, थाई मंदिर, आधुनिक स्वागत केन्द्र, सारनाथ म्यूजियम, मूल गंध कुटी विहार, चैका घाट पुल, क्वीन्स कालेज गेट, हथुआ मार्केट गेट, चेतगंज चैराहा, बेनियाबाग से दशाश्वेध पार्किंग स्थल, घौसाबाद, खजुरी मोड़, भोजूबीर चैराहा, मछली सट्टी आदि स्थानों पर विशेष रूप से आवश्यक साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए चूना छिड़काव एवं फाॅगिंग तथा अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य तत्काल करा दिए जायें।
बैठक में सचिव पर्यटन श्री मनोज कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सम्बन्धित जनपदों के मण्डलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमेठी में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा

Posted on 15 September 2012 by admin

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अपने ही संसदीय क्षेत्र अमेठी में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. जब राहुल का काफिला अमेठी के जामोह से गुजर रहा था तभी भीड़ ने उनका रास्ता रोक लिया और नारेबाजी शुरू कर दी. लोग बढ़े डीजल के दाम वापस लेने की मांग कर रहे थे.

राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं. पहली बार उनको इस तरह से भीड़ का सामना करना पड़ा है. वो दामोह के एक गांव में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. वहीं पर भीड़ ने उन्हें रोक लिया और उनसे डीजल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की. महिलाओं और किसानों ने वहां पर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए.

हालांकि राहुल गांधी ने मुंशीगंज अतिथि गृह में जनता दरबार भी लगाया, जहां अमेठी के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, स्कूल, खाद-बीज, और रोजगार जैसी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखी. शाम में राहुल गांधी दो दिन बाद अमेठी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

Vikas Sharma
editor@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला सम्परीक्षा अधिकारी, वाराणसी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत

Posted on 14 September 2012 by admin

समूहिक नकल कराने के दोषी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बलिया के प्रधानाचार्य भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलम्बित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोपी जिला सम्परीक्षा अधिकारी, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा जनपद वाराणसी के विरुद्ध सम्बन्धित थाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर प्रकरण की जांच उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान को सौंप दी गई है।
एक अन्य मामले में श्री यादव के निर्देशों के क्रम में जनपद बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्री एम0एल0गुप्ता के विरुद्ध सरकारी सेवक नियमावली की व्यवस्थानुसार अनुशासनिक जांच प्रारम्भ कराकर उन्हें तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
जिला सम्परीक्षा अधिकारी, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा जनपद वाराणसी श्री जवाहर लाल की वर्ष 2007-08 तथा 2008-09 के सत्यनिष्ठा प्रमाण-पत्र रोके जाने तथा बिना किसी कारण के विभागीय नियमों की उपेक्षा करने, राजकीय कार्य में रूचि न लेने और आॅडिट/निरीक्षण आख्याओं को अनावश्यक विलम्ब से पारित/प्रेषित कराने के कारण लघु दण्ड प्रदान किए जाने हेतु जांच आख्या की एक प्रति वित्त विभाग को भेजे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। विवेचना के हित में श्री जवाहर लाल का स्थानान्तरण जनपद वाराणसी से दूरस्थ किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बलिया के प्रधानाचार्य श्री एम0एल0गुप्ता को जिलाधिकारी बलिया की आख्या एवं अन्य संगत साक्ष्यों को दृष्टिगत करते हुए निलम्बित किया गया है। अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2012 में परीक्षा केन्द्र परमहंस इण्टर काॅलेज, मंझौली, बलिया के आकस्मिक निरीक्षण में यह पाया गया था कि प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बलिया श्री एम0एल0गुप्ता की उपस्थिति में उनकी सहमति से सामूहिक नकल कराई जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कई स्थानों पर हल्की से भारी तथा अन्य स्थानों पर सामान्य वर्षा हो सकती है

Posted on 13 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में शारदा नदी लखीमपुर खीरी के पलियाकलां गेज स्थल पर खतरे के निशान से 0.17 मी0 ऊपर है जबकि घाघरा नदी बाराबंकी जनपद के एल्गिन ब्रिज तथा कुआनो नदी गोण्डा जनपद के चन्द्रदीप घाट पर खतरे के निशान से क्रमशः 0.41 मी0 तथा 0.45 मी0 नीचे है।
केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई भवन एनेक्सी से प्राप्त सूचना के अनुसार घाघरा नदी का जल स्तर एल्गिन ब्रिज एवं अयोध्या ब्रिज पर बढ़ रहा है जबकि बलिया के तुर्तीपार ब्रिज पर घट रहा है।
आगामी 24 घण्टों में पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से भारी तथा अन्य स्थानों पर सामान्य वर्षा हो सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in