अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कान्क्लेव आयोजन के समस्त आवश्यक निर्माण कार्य आगामी 26 सितम्बर तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिए जायें

Posted on 16 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी 29 व 30 सितम्बर को जनपद वाराणसी में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कान्क्लेव आयोजन के समस्त आवश्यक निर्माण कार्य आगामी 26 सितम्बर तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिए जायें। कान्क्लेव हेतु चिन्हित मार्गाें तथा स्थलों पर साफ-सफाई, चूना छिड़काव, फाॅगिंग तथा अतिक्रमण हटाए जाने के कार्य नगर निगम द्वारा समय से अवश्य करा लिए जायें, ताकि विदेशी पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बुद्धिष्ट कान्क्लेव के भ्रमण मार्ग व स्थलों में विशेष रूप से सारनाथ व दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स की सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्राफिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। कान्क्लेव आयोजन में आने वाले विदेशी पर्यटकों एवं अन्तर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स हेतु आवश्यक कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष मंे अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कान्क्लेव आयोजन के तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कान्क्लेव आयोजन में विदेशी पर्यटकों एवं अन्य प्रान्तों के पर्यटन मंत्रियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्री के आने की सम्भावना है। इसलिए आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में होने वाली आगामी बैठक में भारत सरकार के सम्बन्धित अधिकारियों को भी आमंत्रित कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने कहा कि बुद्धिष्ट पर्यटन को प्रोत्साहन एवं बुद्धिष्ट सर्किट के पर्यटन एवं गन्तव्यों को प्रचार-प्रसार हेतु इस कान्क्लेव का आयोजन कराया जा रहा है। वाराणसी के विभिन्न तारांकित एवं उच्च स्तरीय होटलों में आवश्यकतानुसार लगभग 267 कक्षों का अग्रिम आरक्षण अवश्य करा लिया जाए।
श्री उस्मानी ने निर्देश दिए कि बाबतपुर एयरपोर्ट से पुलिस लाइन चैराहा, पुलिस लाइन चैराहा से आशापुर, आशापुर से सारनाथ म्यूजियम, सारनाथ चैराहे से रंगोली गार्डेन, पुराना आर0टी0ओ0 से हवेलिया, पुलिस लाइन चैराहा से दशाश्वमेध पार्किंग स्थल, भोजूबीर से चैकाघाट वाया होटल गेटवे तथा पुलिस लाइन चैराहा से कचहरी होते हुए वरूणा पुल मार्ग पर सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यीकरण, साफ-सफाई, ड्रेनेज, अतिक्रमण हटाया जाना आदि के कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करा लिए जायें। उन्होंने कहा कि अग्रसेन महिला डिग्री कालेज मोड़ के पास, काजी सराय, पुलिस लाइन चैराहा, काली माई मंदिर, पहडि़या चैराहा, आशापुर चैराहा, चैखण्डी स्तूप, थाई मंदिर, आधुनिक स्वागत केन्द्र, सारनाथ म्यूजियम, मूल गंध कुटी विहार, चैका घाट पुल, क्वीन्स कालेज गेट, हथुआ मार्केट गेट, चेतगंज चैराहा, बेनियाबाग से दशाश्वेध पार्किंग स्थल, घौसाबाद, खजुरी मोड़, भोजूबीर चैराहा, मछली सट्टी आदि स्थानों पर विशेष रूप से आवश्यक साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए चूना छिड़काव एवं फाॅगिंग तथा अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य तत्काल करा दिए जायें।
बैठक में सचिव पर्यटन श्री मनोज कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सम्बन्धित जनपदों के मण्डलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in