Categorized | अमेठी

अमेठी में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा

Posted on 15 September 2012 by admin

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अपने ही संसदीय क्षेत्र अमेठी में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. जब राहुल का काफिला अमेठी के जामोह से गुजर रहा था तभी भीड़ ने उनका रास्ता रोक लिया और नारेबाजी शुरू कर दी. लोग बढ़े डीजल के दाम वापस लेने की मांग कर रहे थे.

राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं. पहली बार उनको इस तरह से भीड़ का सामना करना पड़ा है. वो दामोह के एक गांव में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. वहीं पर भीड़ ने उन्हें रोक लिया और उनसे डीजल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की. महिलाओं और किसानों ने वहां पर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए.

हालांकि राहुल गांधी ने मुंशीगंज अतिथि गृह में जनता दरबार भी लगाया, जहां अमेठी के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, स्कूल, खाद-बीज, और रोजगार जैसी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखी. शाम में राहुल गांधी दो दिन बाद अमेठी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

Vikas Sharma
editor@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in