Archive | राज्य

हज के लिए तैयारियों कंे बारे में निर्देश

Posted on 28 November 2012 by admin

उ0 प्र0 राज्य हज समिति के सचिव ने बताया है कि हज-2013 की घोषणा सम्भवतः फरवरी 2013 में की जायेगी। हज यात्रियों की जानकारी तथा हज के लिए उनकी तैयारियों को वक्त से पूरा करने के सरकार से हज कमेटी आंफ इण्डिया द्वारा कुछ जरुरी हिदायते हज यात्रियों की जानकारी तथा उनकी सहूलियत के लिए जारी की गई हैः-
सऊदी अरब की सरकार द्वारा हज पर जानंे के ख्वाहिशमंद हज या़ित्रयों के लिए अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट, जो कम से कम दिनांक 31-3-2014 तक वैद्य हो, अनिवार्य कर दिया गया है। अतः हज यात्रा पर जाने के लिए इच्छुक हज यात्री यथासम्भव हज-2013 की घोषणा से पहले अपने अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट अवश्य बनवा लें।
हज पर जाने के ख्वाहिशमन्द जिन हजरात के पास पहले से अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट उपलब्ध है, वह देख ले कि उनके पासपोर्ट दिनांक 31-3-2014 तक वैद्य है और उनमे एक दूसरे से मिले हुए कम से कम दो रिक्त पन्ने उपलब्ध है। यह व्यवस्था बच्चों तथा शिशुओं के लिए भी लागू है।
हज के लिए इच्छुक जिन लोगों के पास अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट नही है वह रीजनल पासपोर्ट आफिस में पासपोर्ट के लिए तत्काल आवेदन कर दें और समय से वैद्य अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट जरूर हासिल कर ले ।
अगर उनके अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैद्यता दिनांक 31-3-2014 से पहले खत्म हो रही है या पासपोर्टª के सभी पन्ने भर गये है तो ऐसे इच्छुक हज या़त्री भी अपने अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट का नवीनीकरण हज की घोषणा से पूर्व अवश्य करा ले।
इच्छुक हज आवेदकों को निरस्त चैक की प्रति आई0एफ0एस0 कोड सहित हज आवेदन फार्म के साथ लगाना आवश्यक होगा जिससे कि धनराशि वापस करने के कार्य मेे गति आ सके । सचिव उ0प्र0 राज्य हज समिति ने  बताया कि यदि इच्छुक हज आवेदक का खाता किसी ऐसे बैंक मे है जहा आई0एफ0एस0 कोड नही है तो ऐसे व्यक्ति अपना खाता ऐसे बैंक में खुलवा लें जहा आई0एफ0एस कोड उपलब्ध हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मोबाइल फिश पार्लर योजना में 30 प्रतिशत अनुदान

Posted on 28 November 2012 by admin

सहायक निदेशक मत्स्य ने सूचित किया है कि ताजी मछलियों एवं मछली से व्यंजन तैयार कर बेचें जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2012-13 के अन्र्तगत मत्स्य विभाग द्वारा जनपद आगरा में एक मोबाइल फिश पालर््ार (सचल मत्स्य विक्रय केन्द्र) की स्थापना कराई जाने है । योजना मे ं18 वर्ष से 45 वर्ष आयु के शहरी बेरोजगार व्यक्ति लाभार्थी के रूप में पात्र होगें, जिसमें शिक्षित शहरी बेरोजगार नवयुवक को वरीयता दी जायेगी। लाभार्थी का चयन जनपद स्तर पर गठित चयनित पात्र लाभार्थी को योजना की लागत का 30 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा देय होगा तथा शेष 70 प्रतिशत धनराशि बैंक ऋण अथवा स्वयं के द्वारा वहन की जायेगी। योजना लाभार्थी अपना प्रर्थना पत्र सादे कागज पर अविलम्भ कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, 392 पश्चिम पुरी, आगरा में स्वयं अथवा डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मे सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कैसे होगा साक्षर भारत जब स्कूलों में षिक्षक ही नही है

Posted on 28 November 2012 by admin

हरदोई जनपद में स्कूलों में षिक्षक ही नही है। तब साक्षर भारत यह सर्व षिक्षा अभियान का नारा बेइमानी लगता है। चाहंें वह माध्यमिक विद्यालय हो चाहंे वह परिषदीय विद्यालय दोनो का हाल जस का तस ही है। उदाहरण के तौर पर उच्चीकृत राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय समरावां में केवल अमृता बाजपेई एक मात्र षिक्षिका है। वहीं पर अर्धना में सुश्री प्रभा त्रिपाठी दूसरी विद्यालय में कार्यरत एक मात्र षिक्षिका विद्यालय संचालित कर रही है। इनमें सबसे खराब स्थिति सारीपुर सभी टडि़यावां क्षेत्र के है। वहां पर उमा देवी का स्थानान्तरण गृह जनपद जालौन में हो गया। वहां पर एक मात्र प्रधानाचार्य बीएन मिश्रा षिक्षक प्रषासनिक दायित्व के साथ लिपकीय कार्य भी देख रहे है। ऐसे में एक अध्यापक ढेर सारे बच्चों को सारे विषय की षिक्षा कैसे दे सकता है। यही कामोवेष स्थिति परिषदीय विद्यालयों की है। जनपद में 150 प्राथमिक स्कूल बन्द है या एकल अध्यापक के तौर पर संचालित हो रहे है। जहां पर प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढने वाले बच्चों की संख्या 150 व 200 के मध्य है। तो षिक्षण कार्य कैसे हो पाएगा। यह हालत षिक्षा विभाग की जनपद में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जनपद में 7200 लोगों को कुत्ते ने काटा

Posted on 28 November 2012 by admin

हरदोई जिले में गत एक वर्ष के समय में 7200 लोगांे को आवरा कुत्तों ने काट खाया। जिससे उन्हें रैबीज का इंजेक्षन लगवाना पड़ा। यह बात कोई ऐसे बैठे व्यक्ति की नही है। जिला अस्पताल का रिकार्ड बता रहा है। शहरवासियों द्वारा कुत्ते पालने का शौक तथा आवारा कुत्तों की बढ़त के कारण यह समस्या बढ़ गई है तथा दर्जनों को इसकी वजह से मौतें भी हो रही है। ऐसे में नगर पालिका प्रषासन का दायित्व बनता है कि आवारा कुत्तों के साथ घूमन्त जानवरों जैसे सांडों और गाय, सुअरों की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जाएंे नही तो मौत दर मौत होती रहेगी। प्रषासन शांत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अच्छी ग्राम पंचायतोें को पीएम की तरफ से तोहफा

Posted on 28 November 2012 by admin

हरदोई पंचायत सषक्तिीकरण एवं उत्तरादायित्व प्रोत्साहन योजना में अच्छा सुषासन वाली ग्र्राम पंचायत को प्रधानमंत्री चयनित ग्राम क्षेत्र जिला पंचायत को तोहफा प्रदान किया जाएगा। जिले की 1101 ग्र्राम पंचायतों में 19 क्षेत्र पंचायतों को अवरोही क्रम में सबसे अधिक अंक वाली चार-चार ग्राम पंचायतों में प्रष्नावलियां भेज दी गई है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर देने वाली ग्राम पंचायतों का चयन होने पर जिला परफार्ममेन्स एसएस कमेटी को दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्माण कार्य की गड़बड़ी पर बीओ सहित दो टीचरों पर कार्रवाई

Posted on 28 November 2012 by admin

परिषदीय स्कूलों में निर्माण कार्य में जमकर गोलमाल खराब सामग्र्री के प्रयोग पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की गई जिसमें विकास खण्ड सुरसा का प्राथमिक विद्यालय गजेवा सरसैया और मढि़या भी षिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच करवाई। तकनीकी टीम ने निरीक्षण पर बोझवा सरसैया तथा मढि़या के सामग्री की गुणवत्ता ग्रिल, दरवाजा में कमी पर 3526 तथा 9348 रूपये रिकवरी के आदेष खण्ड षिक्षाधिकारी अवर अभियंता एवं निर्माण प्रभारी रामनाथ पांडे दोषी सिद्ध होने पर रिकवरी कराई जा रही। वहीं शाहबाद के प्राथमिक विद्यालय मालागढ़ में एनपीआरसी धर्मेन्द्र पर पूरे कक्ष न बनवाने पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु उनका तब तक वेतन रोकने का निर्देष डीएम की संस्तुति पर बीएसए देवेन्द्र स्वरूप ने दिया है। दोनो षिक्षकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधि साक्षरता/सहायता जागरूकता महाशिविर 2 दिसम्बर को

Posted on 28 November 2012 by admin

जिला मुख्यालय से सटे जफराबाद कस्बे में स्थित प्राइमरी पाठशाला जफराबाद के प्रांगण में आगामी 2 दिसम्बर दिन रविवार को एक दिवसीय विधिक साक्षरता/सहायता जागरूकता के लिये महाशिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस महाशिविर का आयोजन गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जफराबाद इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस आशय की जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये डा. सुनील कुमार सिंह अपर सिविल जज (जे.डी.) षष्टम ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि जगदीश्वर सिंह जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सुहास एलवाई व आरक्षी अधीक्षक श्रीमती मंजिल सैनी होंगी। इसके अलावा अतिथियों के रूप में समस्त न्यायिक, प्रशासनिक, आरक्षी अधिकारियों के अलावा विधिवेत्ता भी रहेंगे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीश्वर सिंह व सिविल जज/सचिव प्राधिकरण रईस अहमद रहेंगे। डा. सिंह ने बताया कि उक्त महाशिविर में वे सभी अधिकारी अवश्य मौजूद रहेंगे जो न्याय एवं लीगल सर्विसेस अथारटी से सम्बन्धित हैं। इसके अलावा उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपालों के अलावा टीडी विधि महाविद्यालय, शिवानी-गौरव लाॅ कालेज के विधि शिक्षक, छात्र/छात्राओं के साथ ही समस्त अधिक्ता बंधु भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक सहित अन्य छोटे-मोटे आपराधिक मुकदमों में जो लोग सुलह-समझौता करना चाहते हैं, वह आयें और शिविर में अलग से लगे स्टाल पर सम्पर्क करें। श्री सिंह ने बताया कि शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जायेगा जिसके लिये सविता अंशुमान, आंशी साहू, दीपक पाठक देव जैसे कलाकार भी आमंत्रित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील व ब्लाक से सम्पादित कार्यों से लोगों को कराया जायेगा अवगतः डा. सुनील कुमार सिंह

Posted on 28 November 2012 by admin

दीवानी न्यायालय के अपर सिविल जज (जे.डी) षष्टम डा. सुनील कुमार सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 2 दिसम्बर को जनता इण्टर कालेज जफराबाद के प्रांगण में आयोजित विधिक साक्षरता/सहायता जागरूकता महाशिविर में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर छोटे-मोटे आपराधिक मामलों के अलावा बैंकों का विवाद भी निबटाया जायेगा। इसके अलावा विकास खण्डों में संचालित योजनाओं से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराने के साथ उनके हक व अधिकार के लिये जागरूक किया जायेगा। डा. सिंह ने बताया कि उक्त शिविर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, इंदिरा आवास योजना, महामाया आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना, महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना सम्बन्धी जानकारी लोगों को प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में उपरोक्त के अलावा सामान्य जनता की जानकारी के लिये तहसील से सम्पादित होने वाले कार्यों की सूचना भी उपलब्ध करायी जायेगी। वरासत, नामांतरण, पैमाइश, भूमि आवंटन, कृषि पट्टा, आवासीय पट्टा, मत्स्य पालन पट्टा, पौधरोपण के लिये पट्टा, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सम्बन्धी अधिकारों के लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि प्राकृतिक, दैवीय आपदा (बाढ़, सूखा, अग्निकाण्ड, भूकम्प, भूस्खलन, शीतलहरी, लू प्रकोप, ओलावृष्टि, आकाशीय विद्युत, बादल का फटना, हिमस्खलन, कीट आक्रमण आदि) के अन्तर्गत घटना घटित होने पर निम्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि अनुगृह राशि, अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, पशुपालन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं हैं जिनसे सभी को अवगत कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार शीघ्र ही गन्ने की अच्छी कीमत घोषित करेगी: मुख्यमंत्री

Posted on 26 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि शीघ्र ही गन्ने की अच्छी कीमत घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने की ऐसी कीमत दी जाएगी, जिससे किसानों का नुकसान न हो और चीनी मिलों का संचालन भी बन्द न हो।
मुख्यमंत्री ने आज गोण्डा में एक मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य नागरिकांे को सम्बोधित करते हुए कहा बिजनौर, गोण्डा, बलरामपुर तथा लखीमपुर खीरी में गन्ने की सर्वाधिक पैदावार होती है और इन जनपदों की अधिकांश चीनी मिलों की स्थापना समाजवादी पार्टी की सरकार के पिछले कार्यकाल के समय में ही की गई थी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी एवं चुनौती जनता के भरोसे को कायम रखते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है, ताकि हम आम जन की अपेक्षाओं के अनुरूप खरे उतर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति समाज के सभी वर्गों के लोगों को उन्नति के समान अवसर उपलब्ध कराने की है। सरकार समाज में ऐसा स्वस्थ माहौल कायम करना चाहती है, जिसमें सभी जाति, धर्म व सम्प्रदाय का सम्मान हो।
श्री यादव ने कहा कि सरकार छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कन्या विद्या धन एवं बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का कार्य कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है कि कल-कारखाने लगें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती होगी, पुलिस पी0ए0सी0 में भी भर्ती की जाएगी। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
इस मौके पर जन्तु उद्यान राज्य मंत्री डाॅ0 शिव प्रताप यादव, सांसद
श्री ब्रज भूषण शरण सिंह, पूर्व राज्य मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानो की समस्या पर भाकियू एवं काग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट मे हुन्कार

Posted on 25 November 2012 by admin

भारतीय किसान यूनियन बैनर के तले एवं काग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मे धरना प्रदर्शन करके जोरदार प्रदर्शन किया गया। दोनो पार्टियो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट एवं नायव तहसील सदर को ज्ञापन दिया एवं बताया जिले का किसान धान औने पौने दामो मे बेच रहा है, किसान को गन्ने की लागत का सही मूल्य नही मिल रहा। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह ने कहा कि निजी क्रय दुकानो को तुरन्त बन्द कराया जाये, किसान अपना धान 800 से 900 रू0 बेचने को मजबूर हो गया है। किसान को 20 घण्टे बिजली दी जाये, काग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश से लखनऊ के नेताओ ने गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने, कीटनाशक दवाओं खाद बीज उपलब्ध करावाना एवं सम्पूर्ण कर्ज माफी करने की शासन से मांग की इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह के साथ तमाम काग्रेस जन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in