Archive | राज्य

कांग्रेस को दीमक बताने वाले स्वयं समाज के कैंसर है

Posted on 04 March 2013 by admin

हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी ने वंशी नगर स्थित कार्यालय पर एक मासिक बैठक आहूत की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास उसका त्याग स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु किए गए संघर्ष को देश एवं विदेश तक के इतिहास के जानकारों से पूछा जा सकता। कथनी करनी को कौन नहीं जानता इसी प्रकार दीमक बताने वाले महापुरूष का इतिहास खंगालने की जरूरत नहीं गत दस वर्ष की मीडि़या की जानकारी रखने वाला जनसाधारण भी समझ सकता है। इस प्रकार के वक्तव्यों का कोई औचित्य नहीं बनता। भारत की जनता पर इसका विश्वास नहीं होगा। मीटिंग में अध्यक्ष के अलावा संयोजक दवा व्यापारी अशोक सिंह लालू, कपड़ा व्यवसायी कुंवर पाल सिंह एवं सर्राफा मार्केट के प्रदीप रस्तोगी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूकर (सुअर) पालक प्राधिकरण पत्र प्राप्त करने हेतु धरने पर बैठे, दिया ज्ञापन

Posted on 04 March 2013 by admin

हरदोई जिले से सूकरों को ले जाने हेतु प्राधिकरण पत्र की मांग करके समिति के सदस्य अपने बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सिटी मजिस्टेª अरूण कुमार शुक्ला को उन्होने ज्ञापन दिया। उनकी मांग यह रही कि सूकर को ले जाने हेतु गैर राज्यों नागालैण्ड, आसाम, त्रिपुरा की तरफ जाने हेतु एक प्राधिकार पत्र प्रशासन द्वारा दिया जाए। हम अपना सूकर जब गैर राज्यों में ले जाते है तो इसे राजस्व की चोरी बताया जाता। इसीलिए इस कार्रवाई से बचने हेतु प्राधिकार पत्र जरूरी है। हमें लाइसेन्स दिया जाए एवं सूकरों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण भी करवाया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन अब होना चाहिए। समिति के पदाधिकारियों से सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गन्ना किसानों का भुगतान शीघ्रता पूर्वक करें मिल मालिक

Posted on 04 March 2013 by admin

जिलाधिकारी- हरदोई डीएम एके द्विवेदी द्वारा गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए कहा कि सभी गन्ना किसानों का भुगतान 15 मार्च तक अवश्य कर दिया जाए। किसानों एवं मिल मालिकों के प्रबन्धकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम द्विवेदी द्वारा आहूत बैठक में उन्होने कही। उन्होने आगे कहा कि शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिसमें 80 प्रतिशत का भुगतान प्रबन्धक स्वयं करें बाकी अविलम्ब भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 15 मार्च तक का समय उन्होने दिया है। उन्होने बघौली शुगर मिल मालिक को खराब स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की नाराजगी के स्वर में कहा कि एवं निर्देश दिया कि अपने उच्चाधिकारियों को भुगतान सुनिश्चित करवाएं अन्यथा कार्रवाई निश्चित की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी ऊषा पाल ने भी मिल प्रबन्धकों की हीला हवाली पर शीघ्र भुगतान करने को कहा। बैठक में गन्ना किसानों के साथ हरियावां, रूपापुर, लोनी, बघौली शुगर मिल प्रबन्धक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को कतई बर्दाश्त करने वाली नहीं है

Posted on 04 March 2013 by admin

rajendra-chaudhary-samajwadi-party-in-ghaziabad1समाजवादी पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी
ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को कतई
बर्दाश्त करने वाली नहीं है। पूर्व की बसपा सरकार ने पॉच साल के अपने शासनकाल
में प्रदेश को बदनाम और बदहाल किया है। मायावती सरकार का आधा मंत्रिमंडल
भ्रष्टाचार में डूबा था। कुछ मंत्री जेल जा चुके हैं, जल्द ही कुछ और मंत्री
जेल की सलाखों के पीछे होंगे। देश को सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलसाने का
काम कांग्रेस और भाजपा ने किया है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर
है। अल्पसंख्यकों के हितों की वह संरक्षक है। किसानों मजदूरों का कल्याण उसकी
प्राथमिकता में हैं।
श्री राजेन्द्र चौधरी आज यहॉ अपने सम्मान में गृह जनपद गाजियाबाद में लोहिया
नगर स्थित गॉधी पार्क में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे
थे। उन्होंने कहा कि राज्य की समाजवादी पार्टी की सरकार ने तय किया है कि बजट
का 70 फीसदी हिस्सा किसानों और ग्रामीणों के उत्थान पर खर्च किया जायगा। साथ
ही उन्होंने कहा कि अभी सरकार को एक साल का समय हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या
में भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों पर कार्यवाही की गई है। अभी और काम होने बाकी
हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि को कतई नहीं छोड़
सकती है। आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है।
हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव
द्वारा लोकसभा में दिए गए वक्तव्य पर अपने विचार रखते हुये श्री राजेन्द्र
चौधरी ने कहा कि नेताजी के बयान को हर कोई अपने अपने अंदाज में पेश कर रहा है।
देष की चिंता किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी
धर्मनिरपेक्ष छवि को नहीं छोड़ेगी। देश की आजादी के पैंसठ साल के दौरान पचपन
सालों तक कांग्रेस सत्ता पर काबिज रही है। अल्प संख्यकों की हालत दलितों से
बदतर हो गई। गरीबी, महंगाई बढ़ गई। बाबरी विध्वंस की याद को ताजा करते हुए
उन्होंने कहा कि जिस समय ये दुस्साहसिक घटना घटित हुई उस समय प्रदेश में
भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि देश
की आजादी में हिन्दुओं के साथ ही मुसलमानों का भी अभूतपूर्व योगदान रहा है,
उसे भुलाया नहीं जा सकता है।  कांग्रेस और भाजपा मिलकर एक बार फिर हालात को
बिगाड़ने का षड़यंत्र रच रहे हैं।rajendra-chaudhary-samajwadi-party-in-ghaziabad
श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार के दौरान कानून नाम की कोई चीज
नहीं रह गई थी। मायावती के समय कमीशनखोरी का आलम यह था कि जिले व ब्लाक स्तर
पर होने वाले विकास कार्यों में लिये जाने वाला कमीशन मुख्यमंत्री तक जाता था।
इस कमीशन की रकम को गिनने के लिए मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने अपने सरकारी
बंगले मे नोट गिनने की मशीन तक लगवा रखी थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में
लोकलाज की अहम भूमिका होती है। पिछले पॉच साल में लोकतंत्र में लोकलाज को
कुचलने के हर संभव प्रयत्न हुए। अब समाजवादी पार्टी को प्रदेश के अवाम ने
सत्तासीन होने का मौका दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब सत्ता में आने के
बाद समाजवादी पार्टी को कोई हटा नहीं पाएगा चूंकि यह सरकार जनहित में बड़े काम
कर रही है। प्रदेश में पंद्रह फीसदी लोग ही समृद्ध हैं बाकी 85 प्रतिशत लोगों
के लिए समाजवादी सरकार ही काम कर रही है। विधान परिषद में बसपा के नेता
नसीमुद्दीन सिद्दकी पर हमला बोलते हुए श्री चौधरी नेे कहा कि भ्रष्टाचार में
आंकठ डूबे ऐसे लोगों को बसपा ने सदन में नेता बना रखा है। इनकी जॉच हो रही है।
उन्होंने अपने विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि जेल कोई ऐशगाह नहीं है। इस बारे
में जेल अधिकारियों को बता दिया गया है कि वे जेल में आने वाले भ्रष्ट नेताओं
व भ्रष्ट अफसरों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार करें जैसा आम कैदियों के साथ होता
है। जेल के नियमों मंे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस
अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता श्री राजकुमार चौधरी ने जिला व महानगर
समाजवादी पार्टी, गाजियाबाद की ओर से श्री चौधरी को अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
अभिनन्दन समारेाह में शरीक होने के लिए गाजियाबाद आए प्रदेश के कारागार मंत्री
राजेन्द्र चौधरी का यू0पी गेट से लेकर गॉधी पार्क तक उनके समर्थकों ने जोरदार
स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए गाजियाबाद का पूरा जनसमुदाय उमड़ पड़ा। यू0पी0
गेट से गॉधी पार्क तक की लगभग अठारह कि0मी0 की दूरी ढाई घंटे में तय हुई। हर
तरफ स्वागत करने वालों का जन सैलाब उमड़ा हुआ था। स्वागत करने वालों में
छात्र, युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी एंव अल्पसंख्यक समाज के हजारों लोेग
शामिल थे। यू0पी0 गेट से लेकर गॉधी पार्क तक लगभग 20 स्थानों पर श्री चौधरी का
जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों की सर्वाधिक संख्या यू0पी0 गेट
नवीन सब्जी मंडी साहिबाबाद, मोहन नगर तिराहा, एवं अर्थला के सामने मौजूद थी।
श्री चौधरी ने मेरठ रोड तिराहे पर स्थित किसानों के मसीहा व देश के पूर्व
प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदुलार यादव, गाजियाबाद विकास
प्राधिकरण के सदस्य और समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव श्री धर्मवीर डबास,
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष श्री संजय
यादव, वरिष्ठ समाजसेवी राजीव चौधरी, राज कुमार चौधरी, अभिजीत चौधरी, अशोक
चौधरी युवा समाजवादी पार्टी नेता वीरेन्द्र यादव, लखमी चौधरी, चौधरी दर्शन
सिंह, श्री सुघर रावत, पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी, गौरव गोयल, नमोनारायण
बंसल, राजकुमार पंसारी, मुकेश गर्ग, नवीन चौधरी, प्रमोद यादव, नरेन्द्र
सिसोदिया, रमेश यादव, अमीन अंसारी, प्रवीण ढाका, अरूण चौधरी, अर्जुन सिंह,
मुकेश जैन निसार पेंटर, ललित चौधरी, नाहर सिंह यादव, अलाउद्दीन अब्बासी, चौधरी
आनन्द सिंह, चौधरी अरूण ंिसंह, ललित चौधरी, मोहित चौधरी, लोकेश चौधरी, अशोक
यादव, जगत यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री
चौधरी का माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए वैज्ञानिकों को आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया

Posted on 03 March 2013 by admin

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में महिलाओं के छात्रावास हेतु 2 करोड़, वाई-फाई हेतु 2.5 करोड़, विधि संकाय हेतु 50 लाख, पुस्तकालय तथा कैन्टीन व अन्य सुविधाओं हेतु क्रमशः एक-एक करोड़ रुपए सहित एक स्पोटर््स स्टेडियम बनाने की घोषणा
  • कुश्ती ग्रामीण संस्कृति व गरीबों से जुड़ा हुआ खेल

pressउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए वैज्ञानिकों को आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्वांचल के इस इलाके में आयोजित इस तीन दिवसीय विज्ञान कांग्रेस से प्रदेश के सतत् एवं समावेशीय विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के महत्वपूर्ण निष्कर्षों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे राज्य की जनता का भला हो सके।
मुख्यमंत्री ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित प्रथम उत्तर प्रदेश विज्ञान कांग्रेस 2012-13 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में महिलाओं के छात्रावास हेतु 2 करोड़, वाई-फाई हेतु 2.5 करोड़, विधि संकाय हेतु 50 लाख, पुस्तकालय तथा कैन्टीन व अन्य सुविधाओं हेतु क्रमशः एक-एक करोड़ रुपए सहित एक स्पोटर््स स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
श्री यादव ने कहा कि सरकार युवा प्रतिभाओं को सही अवसर प्रदान करने के लिए व्यावहारिक नीति बनाने का प्रयास कर रही है ताकि उन्हें विकास यात्रा में अपना योगदान देने का मौका मिले और उनका ज्ञान व्यर्थ न जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा प्रतिभाओं की कमी नही है केवल उन्हें सही दिशा दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में एक मैग्जीन में 200 विश्वविद्यालयों की सूची आयी है, जिसमें प्रदेश का कोई विश्वविद्यालय सम्मिलित नहीं है। गुणवत्तापरक शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं एवं संसाधनों के अभाव के बावजूद यह आयोजन सराहनीय है। उन्होंने इंसेफलाइटिस को क्षेत्र की बड़ी समस्या बताते हुए वैज्ञानिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों की खुशहाली एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन्हें आधुनिक पढ़ाई एवं तकनीक में दक्षता हासिल करने के लिए शीघ्र लैपटाप उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए उनको आर्थिक मदद दे रही है।
press-1उन्होंने नौजवानों को समाज की नींव बताते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा का मौका उपलब्ध कराने पर इसका लाभ समाज को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुसंधान से समाज में नई सोच तथा चेतना का विकास होता है और अन्ततोगत्वा इसका लाभ देश को मिलता है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए नौजवानों की प्रतिभा निखारनी होगी और यह काम बिना पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए सम्भव नहीं है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 8 वैज्ञानिकों डाॅ0 नित्यानंद, डाॅ0 बी0पी0 कम्बोज, डाॅ0 एस0एस0 अग्रवाल, डाॅ0 पी0के0 सेठ, डाॅ0 आर0एस0 त्रिपाठी, डाॅ0 सी0एल0 खेत्रपाल, डाॅ0 एच0एन0 वर्मा तथा डाॅ0 कमर रहमान को विज्ञान-विभूषण से सम्मानित किया। बाद में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में लगे साइंस एक्सपो-2013 (इंटरनेट) का अवलोकन किया। इस एक्सपो में स्वास्थ, चिकित्सा, ग्रामीण विकास, वैज्ञानिक शोध तथा बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न माॅडलों को प्रदर्शित किया गया था। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री पी0सी0 त्रिवेदी भी उपस्थित थे।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती एवं महान भारत केसरी प्रतियोगिता के एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती ग्रामीण संस्कृति व गरीबों से जुड़ा हुआ खेल है। इसको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यश भारती सम्मान की राशि 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 11 लाख रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से कुश्ती के अलावा अन्य क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को पुरस्कृत किया जाता है, जिससे कि कुश्ती सहित अन्य विधाओं का विकास हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से जो भी वायदे किये गए थे, प्रदेश सरकार उनको तेजी से पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, किसानों और समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है। किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के बेरोजगारों को स्थायी रोजगार की व्यवस्था होने तक बेरोजगारी भत्ता का वितरण किया जा रहा है। कन्या विद्या धन सहित अन्य योजनाएं समाज के कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं।
इस दौरान उन्होंने सेना के पहलवान श्री युगवीर एवं उत्तर प्रदेश के श्री किशन कुमार के बीच महान भारत केसरी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया तथा 51 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त श्री रामदुलारे यू0पी0, श्री अनवार अहमद दिल्ली को रजत एवं श्री नवीन कुमार उ0प्र0 व श्री रिन्कू पंजाब को कांस्य पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व आयोजकों ने मुख्यमंत्री को गदा व स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया।
उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने किया। इन अवसरों पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री शंखलाल माझी, श्री रामकरन आर्य, श्री ब्रह्माशंकर तिवारी, विधायक श्रीमती राजमति, पूर्व विधायक डाॅ0 पी0के0 राय, पूर्व मंत्री श्री जयप्रकाश यादव, सांसद श्री बृजभूषण सिंह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समस्त उपभोक्ता त्रस्त्र हो चुके है

Posted on 03 March 2013 by admin

जनपद में मंहगाई की मार झेल रहे सीधे साधे उपभोक्ताओ के साथ अमेठी गैस सर्विस द्वारा तौल में कम भरे हुए गैस सिलेन्डरो को खुलेआम आपूर्रि्त करके उपभोक्ताओं के जेब पर डाका डालने का कार्य हो रहा है । निराला नगर के कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि अमेठी गैस के हाकरो द्वारा तौल मे कम गैंस सप्लाई करना एवं उपभोक्ताओं से २० रु० से लेकर ५० रु० तक डिलवरी चार्ज वसूलना इनका लक्ष्य बन चुका है । जिससे जनपद के समस्त उपभोक्ता त्रस्त्र हो चुके है ।
जब कि नियम यह कहता है कि इन गैस डिलेवरी मैन को तौल का कांटा और छपे गैस मूल्य की कीमत से अधिक नही लेना चाहिए उसमें डिलेवरी चार्ज जुडा होता है परन्तु इन गैंस एजेन्सियों की शह पर गैस हाकर उपभोक्ताओं से जबरन अधिक पैसा लिए बिना घर से नही जाते और यदि किसी उपभोक्ता ने शिकायत की बात उससे की तो वह गैस हाकर धमकी देता है कि दुबारा गैस नही लाउंगा जाकर एजेन्सी के चक्कर लगाना । इस बावज जब उपभोक्ता ने अमेठी गैस एजेन्सी से सम्पर्क साधना चाहा तो एजेन्सी मालिक का मोबाइल स्विच आफ मिला लैंड लाइन फोन नही उठा ।
परेशान होकर उपभोक्ता ने एक दूसरे नं० पर बात की परन्तु उस कर्मचारी द्वारा संतोष जनक जबाब न प्राप्त होने पर उपभोक्ता ने जिला पूर्रि्त अधिकारी वी०के० श्रीवास्तव से सम्पर्क साधा वह उस समय हाईकोर्ट मे थे और उन्होने कहा एक शिकायती पत्र आफिस मे दे दीजिए और एक शिकायती पत्र कांटा बाट माप अधिकारी को देकर अवगत करा दीजिए । जिस पर उचित कार्यवाही की जा सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया

Posted on 03 March 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा श्री निर्मल सिंह, ग्राम व पो0 नबीपना, माल जनपद लखनऊ तथा श्री सूर्यकुमार, भारत यात्रा केन्द्र, ऐलो पयागपुर, बहराइच को समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।
इनके सहयोग से समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत होने की आशा की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आत्मदाह करने की चेतावनी दी

Posted on 03 March 2013 by admin

खानदानियों के जुल्म एवं ज्यादतियों से पीडि़त तथा बांदा जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संवेदनहीनता के मद्देनजर अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर एस0डी0एम0 बाँदा द्वारा आमरण अनशन को तुड़वाते समय दिये गये आश्वासन को निभाने में असमर्थता जाहिर करने पर सा0 समाचार पत्र ‘पैनी कलम’ (वर्तमान में प्रकाशन बंद) के प्रधान संपादक, समाज सेवी तथा आर0टी0आई0 कार्यकर्ता सद्दू अली ने यू0पी0 स्टेट के राजा अखिलेश सिंह यादव के आवास के सामने 15 मार्च 2013 को दिन में 12 बजे आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। आत्मदाह की सूचना मुख्यमंत्री को रजिस्ट्रर्ड डाक से 26 फरवरी 2013 को भेजी जा चुकी है।
बताते चले कि पत्रकार सद्दू अली अपनी नानी स्व0 मासूमन बेगम पत्नी स्व0 हाफिज नवी वक्श के मकान में उनके जीवन काल से सपरिवार रहता चला आ रहा है। पत्रकार की नानी मासूमन बेगम ने अपने जीवनकाल में मकान के सम्बन्ध में करम इलाही, फजल इलाही पुत्रगण हाफिज नवी बक्श एवं अपनी एक मात्र पुत्री श्रीमती नूरजहां बेगम के हक में एक वसीयतनामा गवाहों के समक्ष तहरीर किया था। सद्दू अली नूरजहां बेगम के पुत्र है। दोनो परिवारों को अलग-अलग निकास दिया गया था। लेकिन अजीज इलाही, शफीक इलाही, जुबैर इलाही तथा शमीम खां निवासी मर्दननाका बांदा आदि ने ढाई माह पूर्व दबंगई दिखाते हुए सद्दू अली के मुख्य निकास में ताला ठोक दिया। पत्रकार सद्दू अली के परिवार से मारपीट, घर से बेघर वार करने व एक लाख रूपये की मांग कर, जान से मार डालने की धमकी देते हुए उन्हें उनके मर्दन नाका बाँदा स्थित घर से पत्नी बच्चों समेत खदेड़ दिया गया। वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। किन्तु उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। कथित अभियुक्तों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। मजबूरन पत्रकार सद्दू अली 15 फरवरी 2013 को अशोक स्तम्भ के नीचे बांदा में नोटिस देकर आमरण अनशन पर बैठ गया। आमरण अनशन के तीसरे दिन एस0डी0एम0 बाँदा ने कथित अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन व दबंगो द्वारा जबरन बंद कराये गये मुख्य निवास का ताला खुलवा कर घर में रहने की न्यायोचित मांग को पूरा करने का भरोसा देकर आमरण अनंशन जूस पिलवाकर तुड़वाया। वहीं अनशन समाप्त होने के अगले दिन न्याय दिलाने में असमर्थता जाहिर कर दी। एस0डी0एम0 बाँदा की वाद खिलाफी व दबंगो से मिली भगत की आशंका के चलते मजबूरन पत्रकार सद्दू अली को आत्मदाह करने की घोषणा जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।
पत्रकार के साथ दो बार आतताई खानदानियों द्वारा संज्ञेय अपराध किया गया। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। पत्रकार सद्दू अली का कहना है कि वर्तमान सरकार की सरकारी मशीनरी पीडि़तों को न्याय दिलाने में विफल है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने तमाम मामलों में पीडि़तों के दर्द का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को न्याय की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिये है। जनपद स्तर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मुख्य मंत्री की संवेदन शीलता से नसीहत लेकर कार्य करना चाहिए। जिससे मुझ जैसे तमाम पीडि़तो को जनपद स्तर पर ही न्याय मिल जाये ताकि वर्तमान सरकार के प्रति जनता की आस्था मजबूत हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कार्यालयों का हाल पहले बाबू की करो पूजा बाद में सरकार का इनकम टैक्स

Posted on 02 March 2013 by admin

हरदोई जिले में सभी कार्यालयों में फरवरी का महीना आयकर का माना जाता आमदनी का टैक्स सरकार को देना ही इनकमटैक्स कहलाता। इनके लिए फार्म भरने हेतु बाबुओं की जेब भरना पहले जरूरी समझा जाता। शिक्षा विभाग यह गणेश प्रक्रिया सबसे ज्यादा देखने को मिलती। यहां पर हर ब्लाक का बाबू एक निश्चित रकम जो 300 से 500 के लगभग मानी जाती। प्रति शिक्षक वूसली जाती। यह फार्म भरने या भरवाने का नजराना है। जो शिक्षक को देना पड़ता है। कार्यालय बाबू कहते है कि हमें पैसा ऊपर भी देना पड़ता। शिक्षा विभाग में फार्म ब्लाकवार जमा किया जाता। फिर लेखा विभाग को यह फार्म भेजे जाते। इसीलिए तो यहां के क्लर्क गत वर्ष स्थानान्तरण के बावजूद अपना-अपना कार्य पटल आज तक नहीं छोड़ पाए। पूरा कार्यालय प्रशासन इस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। पूरे जनपद का यही हाल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कन्या विद्याधन 6003 पात्रों को मिलेगा लाभ

Posted on 02 March 2013 by admin

हरदोई प्रदेश की सरकार ने माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 12 उत्र्तीण करने वाली बालिकाओं हेतु कन्या विद्याधन देने की शुरूआत की। इस योजना में 36 हजार की आमदनी वाले परिवारों की बालिकाओं को तीस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मुहैया करवाई जाएगी। जिसमें केवल अब 6003 बालिकाओं को ही इसका लाभ मिल पाएगा। जबकि हरदोई जनपद में सुयोग्य पाठकों की संख्या 11767 है। इनमें 9 हजार 594 बालिकाओं मे हरदोई की ही है। 2200 गैर जनपदों की छात्राएं है। इनमें 560 बालिकाओं का बाद मंे चयन किया गया। अब अन्तिम 4028 बालिकाओं की सूची जारी की गई। इन दूसरी बालिकाओं को बजट की उपलब्धता पर बाद में दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in