Categorized | हरदोई

कांग्रेस को दीमक बताने वाले स्वयं समाज के कैंसर है

Posted on 04 March 2013 by admin

हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी ने वंशी नगर स्थित कार्यालय पर एक मासिक बैठक आहूत की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास उसका त्याग स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु किए गए संघर्ष को देश एवं विदेश तक के इतिहास के जानकारों से पूछा जा सकता। कथनी करनी को कौन नहीं जानता इसी प्रकार दीमक बताने वाले महापुरूष का इतिहास खंगालने की जरूरत नहीं गत दस वर्ष की मीडि़या की जानकारी रखने वाला जनसाधारण भी समझ सकता है। इस प्रकार के वक्तव्यों का कोई औचित्य नहीं बनता। भारत की जनता पर इसका विश्वास नहीं होगा। मीटिंग में अध्यक्ष के अलावा संयोजक दवा व्यापारी अशोक सिंह लालू, कपड़ा व्यवसायी कुंवर पाल सिंह एवं सर्राफा मार्केट के प्रदीप रस्तोगी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in