Archive | राज्य

जनता मे सपा सरकार के वर्थडे का कोई जोश तक नही दिखा ।

Posted on 16 March 2013 by admin

edited-01१५ मार्च ।  जनपद मे शुव्रहृवार का दिन सपा सरकार की उपलब्धियों के बखान में बीत गया मगर जनता मे इस वर्थडे का जोश दूर दूर तक नही दिखाई दिया ।
सरकार जनता की, जनप्रतिनिधि जनता के, मगर जनता ने नही दिखाया कोई उत्साह पांच पांच माननीय मिलकर भी कार्यव्रहृम स्थल को नही भर पाये माननीयों, नेताओं ने मात्र अपने कार्यकर्ताओं को ही अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाई वो भी कार्यव्रहृम के मंच से न जनता सुन रही थी न जनता को अपने जिले के माननीयों ने कोई उपलब्धि ही बीते एक वर्ष मे दी है, सिवाय इसके कि चन्द लोग वेरोजगारी भत्ता पाये, कुछ माननीयो के खास अन्य योजनाएं पाये ।
शायद यही कारण था कि आम जनता इस कार्यव्रहृम से दूर नजर आयी स्थानीय माननीयों ने बीते १ वर्ष मे अपने अपनो के लिए पदो का, लाल बत्त्तियों को पाने के प्रयास मे ही पूरा समय गुजार दिया । इस बीच बेलगाम हो चुके अधिकारी और अपराधी जनता को हर स्तर पर बेहाल करते रहे शायद ही कोई वर्ग ऐसा रहा होगा जिसने निरंकुश नौकर शाही व पुलिस की मनमानी से त्राहि न बोल दिया हो ।
हैरत है कि आज सत्त्ता की वर्षगांठ पर लम्बे चैडे भाषण देने वाले माननीयों और नेताओं को भी बीते एक वर्ष मे जाने कितनी बार इन अधिकारियों की बेरुखी न झेलनी पडी हो कोई असलहे के लाईसेंस के लिए रोया कोई दरोगा को हटवाने के लिए ।
हां इतना जरुर है कि आज सभी सपा नेता एक मंच पर बैठकर अखिलेश यादव के नाम की उपलब्धि ही गिना पाये वर्ना आज के दिन न कहने के कुछ मिलता न सुनने वाला कार्यकर्ताओं की जमात ही दिखती । बीते वर्ष में यहां के जनप्रतिनिधि, पत्रकार आम जनता सभी पुलिस और अपराधियोें का कोप भाजक बनती रही मगर इनकी न तो नेतृत्व ने सुनी न शासन ने ।
पूरे जिले मे बसपा शासन के समय वाला नजारा ही चारो तरफ दिखा बल्की उस शासन मे तो आलाधिकारियों को थोडा भय था मगर अब तो पूरी नौकरशाही ही निरंकुश और बेलगाम हो चली है । आज जनता की सुनवाई व फरियाद सुनाने पर आलाधिकारी आम जनता व मीडिया कर्रि्मयों को अपराधी समझ पीट रहे है, वो भी इसौली विधायक के सामने। सोचा जा सकता है जनता का क्या हाल है ।
बखान चाहे जो करे मगर जनता आज भी बीते पांच वर्षो की भांति त्राहि माम कर रही है न बिजली, न पानी, न कानून व्यवस्था न सुनवाई हां सपा नेताओं को व्यक्तिगत उपलब्धि तो लगातार प्राप्त होती जा रही है । मगर जनता के हाथ आज भी खाली है आज के कार्यव्रहृम मे जिले के सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, राम सहाय यादव, अशोक सिंह विसेन, हाजी हारुन, परमात्मा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, लम्भुआ विधायक सन्तोष पाण्डेय, पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय, सुलतानपुर विधायक अनूप सण्डा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष डा० सुरभि शुक्ला, कादीपुर विधायक रामचन्द्र चैधरी, जयसिंहपुर विधायक अरुण वर्मा, इसौली विधायक अबरार अहमद, पूर्व एम०एल०सी०शैलेन्द्र सिंह, लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, हैदर हुसैन, सत्यनारायण रावत समेत तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शारदा सहायक खण्ड १६ में कार्यरत महिला चपरासी निर्मला और चैकीदार पारसनाथ दोनो मे मामूली विवाद के चलते मारपीट ।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च ।  शारदा सहायक खण्ड १६ में कार्यरत महिला चपरासी निर्मला और चैकीदार पारसनाथ दोनो ने मामूली विवाद के चलते आपस मे मारपीट कर लिया । जिसके कारण महिला निर्मल देवी थाना को० नगर मे जाकर घटना के बावत तहरीर दिया और पुलिस चैकीदार पारस नाथ को आफिस से पकड ले गयी तथा आफिस की चाभी भी ले लिया आफिस के बडे बाबू अजय विव्रहृम सिंह आफिस आये तो ताला बन्द देखे तो उन्हे जानकारी हुई सिंचाई खण्ड के अधिशाषी अधिकारी को मामला संज्ञान मे आने पर दोनो पक्षो को बुलाकर समझाया ।
मौके पर दोनो ने तो सुलह कर लिया परन्तु निर्मला देवी ने कोतवाली नगर जाकर पारस नाथ के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज कराया पुलिस वालो ने पारस नाथ को थाने पर बैठाया है और आफिस की चाभी भी ले लिया है । बडे बाबू ने दूसरी चाभी से ताला खोलकर आफिस लगभग २ बजे दोपहर मे खुलवाया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भले ही मंत्री बदल गये हो, फिर भी सब कुछ पुराने अंदाज मे चल रहा है।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च । जनपद सुलतानपुर मे स्वास्थ्य महकमें का भ्रष्टाचार बदलने का नाम नही ले रहा है । भले ही बसपा की जगह सपा सरकार सत्त्ता संभाल ली हो भले ही बाबू सिंह कुशवाहा की जगह ईमान कहलाये जाने वाले अहमद हसन साहब ने कमान संभाल ली हो । मगर न तो जनता को काई राहत दिखती है न ही योजना का लाभ । आज भी सी०एम०ओ० आफिस के वही घाघ और महाभ्रष्ठ बाबू अपनी सीटो पर बदस्तूर काबिज है और योजनाओ के प्रभारी उन्ही की गणित से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लाखो रुपयों का खेल मात्र कागजो मे कर रहे है ।
बन्द कमरो मे योजनाओं की बैठक कर कुछ पाकेट बन्द संस्थाओ के लोगो से मिली भगत कर योजनाओं के धन का बंदरबांट कर रहे है  जिसके लिए अलग अलग बाबू तैनात है जो काल्पनिक बैठको का प्रचार प्रसार अपने सेट अखबारो में छपवा कर मंत्री जी को घर बैठे खुश कर रहे है हालात यह है कि न मरीजो के भोजन मिलता है न ही वाहनो की सुविधा न अधता निवारण की चस्मा न ही आसा बहुओं को किट न मेहनताना न छय रोगियों को दवा ।
फर्जी मरीजो की संख्या और पात्र दिखोर योजना का धन इन्ही पुराने घाघ घोटाले बाज बाबुओं के जरिये हडपा जा रहा है पूरे जिले मे न तो योजनाओ की बाल राईटिंग दिखती है न पोस्टर बैनर न ही जिला अस्पताल मे सुविधांए ही ढूढे से मिलती है । उस पर भी पूरे मार्च धडाधड योजना के चहेते अखबारो मे विज्ञापन दिखेगें और वित्त्तिय वर्ष अपने लोगो और संस्थाओं को चेक कटेगें यही नही इसी एक माह मे पूरे स्वास्थ्य महकमें मे लाखो की योजनाओ का बंटाधार किया जायेगा जिसमे लाखो के लोकल पर्चेज वाहनो का मेंटीनेंस, स्टेशनरी की भारी भरकम खरीद, चददरो बेडो, फर्नीचरो कम्बलो की फर्जी खरीद दिखाई जायेगी ।
मगर हकीकत में न सी०एच०सी० पी०एच०सी० पर कुत्ते की सुई मिलेगी न प्लास्टर आफ पेरिस और तो और बैंडेज तक मरीज बाहर से खरीद रहे है । सीरिज की थोक सप्लाई भी रसीदो मे दिखेगी मगर डिस्पोजल मरीज बाहर से ही खरीदेगा तभी इंजेक्सन लगेगा हालात वही बसपा वाले ही दिखते है जबकि सपा सरकार को सत्ता मे आये १ वर्ष होने को है मगर न हालाद बदले दिखते है न महकमे के कुक्मरान न ही बाबुओं की मंडली सब कुछ एक पुराने अंदाज मे चल रहा है भले ही मंत्री बदल गये हो ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास खण्ड दूबेपुर के भाई दो सम्प्रदायों के विवाद के बाद एक पक्ष के नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर पुलिस के गिरफ्त से बाहर ।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च । विकास खण्ड दूबेपुर के भाई गांव मे जनवरी माह मे हुए दो सम्प्रदायों के विवाद के बाद एक पक्ष के नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है । अभी तक पुलिस मुकदमें के विवेचना अधिकारी द्वारा १८ जनवरी २०१३ को प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय के यहां प्रार्थना पत्र देकर धारा ८२ सी.आर.पी.सी. का आदेश प्राप्त किया । परन्तु अभी तक विवेचना अधिकारी ने तामीला के बाद भी अभियुक्तो के विरुद्ध धारा ८३ सी.आर.पी.सी. की कार्यवाही नही किया जबकि काफी समय व्यतीत हो गया है ।
अभियुक्तो की तरफ से दिनांक ११ फरवरी १३ को न्यायालय प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय कक्ष सं० १७ के यहां धारा ८३ की कार्यवाही से बचने के लिए अभियुक्तो के प्रतीत हो रहे पूर्णता फर्जी हस्ताक्षर से आत्म समर्पण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है । जिस पर न्यायालय द्वारा स्थानीय थाना धम्मौर से रिपोर्ट तलब कर लिया है । हडताल के कारण दो बार सामान्य तिथि की लम्बी तारीख के बाद १६ मार्च नियत की गई है । जिस पर अभियुक्तो के अदालत हाजिर होकर आत्म समर्पण कराने हेतु सुनवाई होना है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद का नगर मुख्यालय जाम और रोडवेज की अराजकता से परेशान ।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च । जनपद का नगर मुख्यालय जाम और रोडवेज की अराजकता से परेशान है जिस पर न प्रशासन का अंकुश है न ही क्षेत्रीय प्रबन्धक का ।
गौरतलब हो कि परिवहन निगम में भ्रष्टाचार और मनमानी कर्रि्मयों के सिर चढकर बोलती है । नगर के बस स्टैण्ड पर यात्रियों की सुविधा की बात ही बेमानी है न पेयजल न लघुशंकालय, दीर्घ शंकालय सभी पैसे से उपलब्ध कराया गया है । जबकि प्रतिदिन हजारो यात्रियों से यात्री सुविधा शुल्क प्रति टिकट लिया जाता है। यही नही रात्रि मे बस स्टैण्ड पर पर्याप्त मात्रा मे रोशनी तक नही रहती जिससे आये दिन यात्रियों के सामान गायब होते रहते है ।
वर्षो से क्षेत्रीय प्रबन्ध और दुकानदार केैन्टीन मालिक की सांठ गाठ से यात्रियों को घटिया स्तर के सामान का बाजार भाव से कई गुना वसूला जा रहा है । यही नही कैंटीन शौकीनो का मयखाना बन चुकी है मगर बोलने वाला कोई नही है । बसो की हालत यह है कि जनपद के छोटे छोटे स्थानो पर बसो की सेवाएं नही उपलब्ध कराई जाती बल्कि फोरमैन को सेट कर ज्यादातर बसे लखनउहृ कानपुर रुट पर चलाई जाती है ।
यही नही अनुबंधित बसो के ड्राईवर और कन्डेक्टरो की आपाधापी से निगम को भारी छति उठानी पडती है । बस स्टैण्ड पर हर समय बसे बाहर सडक पर ही सवारी बैठाती है जिसके चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है मगर व्यवस्था नाम की चीज ही नही है ।
मनबढ व नसेडी ड्राईवर अब तो पैदल और बाईक सवारो की जान तक लेने लगे है बीते दिन दो नौजवानो की शहर के गभडिया ईलाके में रोडवेज के ड्राईवर ने जान बूढकर टक्कर मार दी जिसके चलते एक नौजवान को जान से हाथ धोना पड गया ।
सोचा जा सकता है कि रोडवेज के ड्राइवर अपने घंमड मे किसी को भी पास नही देते है यहां तक कि आपात मरीजो वाली एम्बुलेंस को भी साइड देना उचित नही समझते जहां सवारी ने हाथ दिया वही बस खडी कर दी जाहे पीछे जितना भी जाम लगे इन्हे कोई परवाह नही है कारण साफ है कि न तो इनकी मेडिकल जांच होती है न ही इनके खिलाफ पुलिस यातायात कर्मी और प्रशासन कोई कार्यवाही ही करता है ।
ज्यादातर ड्राईवर नसे के आदी है और पैसा देकर ड््यूटी कर रहे है यही हाल इनकी बसो का भी है । आफ रोड बसे भी रोडो पर धडल्ले से फोरमैन चलवा रहे है एक बस जो सुलतानपुर से अकबरपुर जाती है उसकी तो बाडी ही बीच से चिटकी है मगर है सरकारी इस कारण चल रही है जब कोई बडा हादसा होगा तो सरकारी होने के चलते कुछ होगा ही नही संभागीय परिवहन अधिकारी कभी भी इन बसो की न तो स्थिती देखते है न ही फिटनेस ने ड्राईवर का लाईसेंस न मेडिकल सब कुछ अंधेर गर्दी मे चल रहा है ।
यात्रियों ने परिवहन निगम के एम.डी. से ड्राईबर और बसो की आकस्मिक जांच की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चोरो ने घर मे घुस कर नगद व हजारो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया ।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च । ग्राम सभा ऐंजर के मोतीराम का पुरवा निवासी बैजनाथ तिवारी जो घर मे ही मौजूद सो रहे थे चोरो ने घर मे घुस कर कमरे की कुंडी बंद कर दी और कमरो से छरू हजार नगद व हजारो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया ।
इसी ग्राम सभा के निवासी प्रियव्रत शुक्ला के घर में छत से उतरकर चोरो ने दो जोडी पायल कान का झाला मटर माला व ४० चांदी के सिक्के सहित ४ लाख के अन्य समान चुरा ले गये । घटना की सूचना थाना बल्दीराय को दे दी है थानेदार ने कहा कि चोरियों होती रहती है देख लिया जायेगा । घर घर कोई थोडी रखायेगा कोई बडी घटना हो तो देखा जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टोरन्ट के अधिकारी जनता से अच्छा व्यवहार करें तथा जनशिकायतों का निस्तारण समय से करें-डी0एम0

Posted on 12 March 2013 by admin

जन सामान्य के लिए टोरन्ट पावर के अघिकारियों तथा कर्मचारियों को अपने व्यवहार मंे बदलाव लाना होगा तथा जनशिकायतों का निस्तारण समय से एवं सन्तोषजनक जबाब शिकायत कर्ता को प्राप्त होना चाहिए । उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही किया जायेगा।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने कलेक्ट्रेट में आगरा मण्डल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों तथा टोरन्ट पावर के अधिकारियों के साथ बैठक में व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें आती है उनका सही तरीके से संतोषजनक उत्तर शिकायत कर्ता को मिलना चाहिये जिससे उसे बार बार शिकायत का मौका न मिले।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आगन्तुक/शिकायत कर्ता से व्यवहार की जो शिकायते प्राप्त हो रही है उसके लिए टोरन्ट पावर के अधिकारियों तथा कर्मचारियों अपने में बदलाव लाना होगा। और असिष्टमेन्ट मानको के अनरूप होना चाहिए ताकि शिकायतकर्ता को परेशानी न हो ।
जिलाधिकारी ने टोरन्ट पावर के महाप्रबन्धक को निर्देश दिये कि कम्पनी में एच0आर0 को मजबूत करे तथा जन सामान्य से अवश्य मिले और जन शिकायतों के निस्तारण हेतु बनायी गयी कमेटी का पुर्नगठन कराये, उन्होंने कहा कि दिल्ली विद्युत व्यवस्था की तरह यहा पर भी माडल के रूप में प्रस्तुत करेगे तो निश्चित रूप से जन शिकायतों की संख्या में कमी आयेगी।
आगरा मण्डल व्यापार संगठन (रजि0) के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने टोरन्ट के विरूद्ध 17 जन शिकायती बिन्दुओ पर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 के तहत नियम विरूद्ध चैंकिग एवं उत्पीठन समाप्त किये जाने, उपभोक्ताओं से सम्बन्धित सभी सक्षम अधिकारियों के दूरभाष/मोबाइल नम्बर सूचना पट पर सभी कार्यालय/उप संस्थानो पर प्रकाशित कराने, स्थानीय विद्युत कटौती की फीडर सह रिपोर्ट प्रति सप्ताह प्रकाशित कराने, मीटर विवाद निस्तारण हेतु अधिनियम 2003 के प्राविधानुसार स्वतंत्र मीटर टैस्ट लैब की स्थापना कराने तथा मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा (टी0टी0जेड जोन) आगरा शहर में अविरल विद्युत आपूर्ति का अनुपालन कराने के सम्बन्ध जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए समाधान हेतु आश्वासन देते हुए टोरन्ट पावर के अधिकारियों को निर्देशित किया
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश टोरन्ट पावर के महाप्रबन्धक श्री चैहान, सहायक महाप्रबन्धक पंकज सक्सेना, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के अधीक्षण अभियन्ता, आगरा मण्डल व्यापार संगठन के चेयरमैन, डी0सी0शर्मा एडवोकेट अनिल बंसल, रविन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, चरनजीत सिंह, अजय चैपड़ा, चरणजीत थापर, अनिल बंसल, सहित विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीलरो द्वारा धडल्ले से काम्पलेक्सो का अवैध निर्माण ।

Posted on 12 March 2013 by admin

११ मार्च । शहर के विवादित वेशकीमती जमीनो पर जहां बिल्डरो की निगाहे गडी हुयी है । वही नियत प्राधिकरण के अधिकारी की मेहरबानी से चाहे विवादित जमीन हो या हो धर्मशाला या फिर हो नजूल की जमीन इन सारे जगहो पर डीलर काम्पलेक्सो का निर्माण कर मालामाल हो रहे है परन्तु विभाग के आला अफसर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ नोटिस भेजने की बात करते है ।
बताते चले कि शहर के दर्जनो जगहो पर डीलरो ने पुराने मकानो को खरीद कर उस पर काम्पलेक्सो का निर्माण  करा दिया है । न तो डीलरो द्वारा नगर पालिका परिषद से क्षतिग्रसत करने के लिए कोई सूचना दी गयी न तो काम्पलेक्स के निर्माण के लिए नियत प्राधिकारी विभाग से नक्शा स्वीकृत कराया गया । न तो काम्पलेक्सो मे पार्किग की व्यवस्था दी गयी है । बावजूद इसके डीलरो द्वारा बडे ही धडल्ले से साथ काम्पलेक्सो का निर्माण कराया जा चुका है ।
यही नही नियत प्राधिकरण के आलाअधिकारी की शिथिलता व कार्यवाही न करने के कारण शहर मे अवैध निर्माण का कारोबार बडे ही धडल्ले के साथ चल रहा है । विभाग के अधिकारी की शिथिलता और डीलरो की यह कारगुजारी को देखते हुए इस बात से नकारा नही जा सकता कि विभाग के अधिकारी व डीलरो के बीच सांठ गांठ है । इस मामले को लेकर शहर मे भ्रमण किया तो शहर के दर्जनो जगहो पर पन्नी लगाकर अवैध निर्माण का कार्य कराया जा रहा है । निर्माण कार्य कराये जाने वाले से जब पूछा गया की नक्शा स्वीकृत  व नगर पालिका परिषद से परमीशन की बात तो लोगो का कहना था कि साहब से बात होने के बाद हम लोग काम करा रहे है । जहां विभाग की स्थिलता के कारण शहर मे अवैध निर्माण का कार्य धडल्ले से चल रहा है । वही विभाग की लाखो रुपये की राजस्व हानि पहुंचायी जा रही है ।
अगर जिला प्रशासन समय रहते अवैध निर्माण पर शिकंजा नही कसेगा तो वह दिन दूर नही इस शहर के विकास के लिए नियत प्राधिकरण विभाग के पास एक आना पाई भी नही रहेगा और डीलर मालामाल होते जायेगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार के रवैये से खफा अधिवक्ता सडक पर उतरने के लिए मजबूर ।

Posted on 12 March 2013 by admin

११ मार्च । बार एसोसिएसन सुलतानपुर के अधिवक्ता सदस्यों ने अपनी मांगो एवं पुलिसिया अत्याचार के विरुद्ध जनपद के डाकघर, शाहगंज, सब्जीमण्डी, तिकोनिया पार्क होते हुए अध्यक्ष राय साहब सिंह की अगुवाई मे प्रदर्शन कर जुलूस निकाला ।
अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर पूरा जुलूस कलेक्ट्रेट मे अपर उप जिला मजिस्ट्रेट राजस्व को ज्ञापन सौपा और अध्यक्ष ने ज्ञापन पढ कर सुनाया । वर्तमान सरकार के रवैये से खफा अधिवक्तागण अब सडक पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे है । अध्यक्ष ने कहा कि हम अधिवक्ताओं के हित की लडाई आगे भी लडते रहेगे जो भी कदम बढाना पडेगा हम करेगे । जुलूस मे सैकडो अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे ।
इस दौरान अधिवक्ता पूरी तरह न्यायिक कार्य से विरत रहे । आज भी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे । बार कौसिंल आफ इण्डिया द्वारा राजस्थान मे अधिवक्ताओं के उहृपर पुलिस लाठी चार्ज को लेकर पूरे देश मे न्यायिक कार्य से विरत रहेने का आहवान किया था । जिस पर पूरे देश में अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास खण्ड दूबेपुर में कर्मचारी गण धरने पर ।

Posted on 12 March 2013 by admin

११ मार्च । विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम विकास अधिकारी चन्द्रभान सिंह को ६ मार्च दोपहर मे बोलेरो गाडी पर सवार कुछ बदमाशो ने तमेहडी राईस मिल के पास चन्द्रभान की मोटर साईकिल मे टक्कर मार कर गिरा दिया और उन्हे पकड कर मारा पीटा और उनकी जेब से दस हजार रुपया छीन कर बोलेरो गाडी से फरार हो गये ।
चन्द्रभान ने उसी दिन बोलेरो गाडी संख्या यू०पी०४४ डब्लू २५७४ पर सवार बदमाशो के विरुद्ध स्थानीय थाना पर तहरीर देकर धारा ३९४, ५०६ आई पी सी मे मुकदमा पंजीकृत कराया । उक्त बदमाश ग्राम विकास अधिकारी द्वारा  चेक न काटने के कारण उनको जान से मार डालने की धमकी दे रहे है जिसके विरुद्ध विकास खण्ड दूबेपुर में कर्मचारी गण मजबूर होकर बीडीओ को अभियुक्तो के खिलाफ कार्यवाही करने व गिरफ्तारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और ब्लाक दूबेपुर मे धरने पर बैठ गये है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in