शारदा सहायक खण्ड १६ में कार्यरत महिला चपरासी निर्मला और चैकीदार पारसनाथ दोनो मे मामूली विवाद के चलते मारपीट ।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च ।  शारदा सहायक खण्ड १६ में कार्यरत महिला चपरासी निर्मला और चैकीदार पारसनाथ दोनो ने मामूली विवाद के चलते आपस मे मारपीट कर लिया । जिसके कारण महिला निर्मल देवी थाना को० नगर मे जाकर घटना के बावत तहरीर दिया और पुलिस चैकीदार पारस नाथ को आफिस से पकड ले गयी तथा आफिस की चाभी भी ले लिया आफिस के बडे बाबू अजय विव्रहृम सिंह आफिस आये तो ताला बन्द देखे तो उन्हे जानकारी हुई सिंचाई खण्ड के अधिशाषी अधिकारी को मामला संज्ञान मे आने पर दोनो पक्षो को बुलाकर समझाया ।
मौके पर दोनो ने तो सुलह कर लिया परन्तु निर्मला देवी ने कोतवाली नगर जाकर पारस नाथ के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज कराया पुलिस वालो ने पारस नाथ को थाने पर बैठाया है और आफिस की चाभी भी ले लिया है । बडे बाबू ने दूसरी चाभी से ताला खोलकर आफिस लगभग २ बजे दोपहर मे खुलवाया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in