Archive | राज्य

शिक्षिकाओ से भरी विव्रहृम टेम्पो पलट गई

Posted on 28 May 2013 by admin

२७ मई । कुड़वार थानान्तर्गत शिक्षिकाओ से भरी विव्रहृम टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छुटटी बारह बजे होने पर सभी  स्टाफ एक विक्रम टेम्पो पर सवार हो शहर की तरफ आ रहे थे कि पैगापुर गांव के पास स्थित पेट्रोल टंकी के पास एक गाड़ी को पास देने के चक्कर मे विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमे सवार किरनबाला श्रीवास्तव उम्र लगभग ५२ वर्ष निवासी निरालानगर की विव्रहृम के नीचे दबने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना मे माधुरी श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, विन्ध्यवासिनी मिश्रा तथा एक अन्य शिक्षिका घायल हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय

Posted on 28 May 2013 by admin

२७ मई । लम्भुआ थानान्तर्गत बेदूपारा गांव के पास स्थित शिवाले के सामने चांदा की तरफ से आ रही ओवरलोड मैजिक सामने खड़ी ट्रक में घुस गई जिससे उसमे सवार ४ महिलाओ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि २ लोगो ने जिला चिकित्सालय मे दम तोड़ दिया । अन्य ८ घायलो को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग डेढ बजे चांदा की तरफ से आ रही ओवरलोड मैजिक नं० यू०पी० ७२ टी ३४०२ बेदूपारा गांव के पास स्थित शिवाले के पास सामने खड़ी ट्रक यू०पी० ६३ ई ९५३५ से टकरा गई जिससे उसमे सवार कलावती पत्नी देवनरायन निवासी रामगंज कोईरीपुर, पराना पत्नी रामअवध निवासी रामगंज कोइरीपुर, मैमुन पत्नी अकरम निवासी रामगंज कोईरीपुर तथा मौसमी पत्नी गुलाबचन्द्र बरनवाल निवासी विशुनगंज रामगंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई इसी मे सवार दो अज्ञात पुरुष जिनकी पहचान खबर लिखने तक नही हो सकी थी, की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई ।

मैजिक पर सवार राबिया पत्नी मो० नूरु उल्ला, सामिया उम्र्र लगभग ६ वर्ष पुत्री नूर उल्ला, नगमा उम्र लगभग ६ वर्ष, मुस्कान उम्र लगभग ७ वर्ष पुत्री मोहम्मद अकरम व अरमान पुत्र अकरम निवासी कोईरीपुर रामगंज तथा गुलाब चन्द्र बरनवाल पुत्र श्याम बिहारी निवासी विशुनगंज रामगंज उम्र लगभग ३५ वर्ष, श्यामा देवी पत्नी रामभवन विश्श्व्कर्मा निवासी बहरिया रामगंज इस घटना में घायल हो गये । घटना मे शामिल अधिकांश लोग लम्भुआ स्थित उत्कर्ष बैक से पैसा लेने आ रहे थे । घटना में मैजिक के परखच्चे उड़ गये । सभी मृतको का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह बात जिला चिकित्सालय में आज उस समय देखने को मिली जब दुर्घटना ग्रस्त मैजिक में सवार गुलाबचन्द्र बरनवाल व उनकी पत्नी मौसमी की १५ दिन मासूम बच्ची बाल बाल बच गई ।  आपको बता दे कि इस दुखद हादसे में इस दुधमुंही बच्ची के सर से मां का साया उठ गया और पिता घायलावस्था में जिला चिकित्सालय मे इलाज करा रहा है ।

पुलिस घायलो के साथ इस बच्ची को भी एबुलेंस से लाई थी । चिकित्सको ने बच्ची को स्वस्थ घोषित कर दिया । घंटो इस बच्ची के परिजनो की तलाश होती रही । वही एक स्वयं इस घटना में चोटहिल महिला श्यामा देवी अस्पताल के एक कोने में रुई के फाहे से इस बच्ची को दूध पिला रही थी । बाद में लगभग चार घंटे बाद सूचना मिलने पर जब इस बच्ची की दादी व परिवार के अन्य सदस्य आये और इसको अपनी गोद मे उठाया तो हंसती खेलती बच्ची अचानक रोने लगी जिसे बाद मे उसके घायल पिता के पास पहुंचा दिया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला उद्योग बन्धु की बैठक 27 मई को

Posted on 23 May 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक दिनांक 27.05.2013 को अपरान्ह 4 बजे कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की जायेगी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बैठक से सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्रगति आख्या एवं सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा हेतु समय से उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कम स्टाम्प लगाने पर डी0एम0 ने लगाया दोगुना अर्थदण्ड

Posted on 23 May 2013 by admin

वासदेव मूलचन्दानी निवासी ढाकरान, एम0जी0 रोड, रकाबगंज वार्ड आगरा ने एक तीन मंजिला मकान विक्रेता निर्मल कौर, सतेन्दर कौर से खरीदा। इस मकान में कम्प्यूटर शिक्षा केन्द्र सील्ड बनाने का कारखाना तथा व्यावसायिक प्रयोजन हेतु गोदाम भी होने के बावजूद जब मकान का बैनामा कराया गया तो इसे आवासीय दर्शाकर रू0 13 लाख 80 हजार 400/ के कम स्टाम्प लगाये गये।
जिला मजिस्टेªट जुहेर बिन सगीर ने सहायक आयुक्त स्टाम्प की जांच आख्या के क्रम में मकान क्रेता वासदेव मुलचन्दानी को नोटिस देकर पार्टी को बुलाया गया। न्यायालय में बहस भी हुयी जिसमें विलेख/बैनामा में व्यावसयिक का आवासीय दर्शाकर तथ्यों को छिपाने के लिए पार्टी पर रू0 27 लाख 60 हजार 800/धनराशि का अर्थदण्ड लगाया गया है।

इसी प्रकार चन्द्रकान्त शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा निवासी 1265/7 आवास विकास कालौनी, आगरा ने दुष्यन्त नगर, मौजा बोदला, सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर 150.95 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट दर्शाकर बैनामा कराया।
जिला मजिस्टेªट जुहेर बिन सगीर ने सहायक आयुक्त स्टाम्प की जांच आख्या के क्रम में तथा प्रथम तल पर चार-चार दुकाने एवं आस-पास व्यावसायिक प्रतिस्ठानों के दृष्टिगत दुकानों का निर्माण खरीद से पहले हो चुका था, लेकिन पार्टी का कहना है कि यह निर्माण उसने प्लाट खरीद के बाद ही कराया है, न्यायालय में बहस के दौरान पार्टी द्वारा प्लाट खरीदे जाने ेके बाद कोई साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर रू0 10 लाख 62 हजार का कम स्टाम्प लगाने पर दोगुना रू0 21 लाख 25 हजार 200/ की धनराशि का अर्थदण्ड लगाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर डी0एम0ने इरादत नगर के थानाध्यक्ष का वेतन रोका

Posted on 23 May 2013 by admin

थानाध्यक्ष इरादत नगर की आख्या के आधार पर जिला मजिस्टेªट न्यायालय में चार वाद विचाराधीन होने पर प्रतिउत्तर प्रस्तुत न करने पर तथा काफी समय व्यतीत हो जाने के उपरान्त प्रतिउत्तर राज्य प्राप्त न होने पर जिला मजिस्ट्रेट ने कड़ा रूख अपनाते हुए इरादत नगर के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का यह कृत्य उनकी स्वेच्छाचारिता, शासकीय कार्य में लापरवाही, न्यायालय के आदेशों की अवहेलना एवं अवमानना का द्योतक मानते हुए माह मई 2013 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए जिला मजिस्टेट जुहेर बिन सगीर ने यह भी निर्देश दिये कि यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुयी तो और कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेयजल की लम्बित परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करायें-डी0एम0

Posted on 23 May 2013 by admin

ग्रामीण क्षेत्र में जल निगम की लम्बित परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करायंे, तथा खराब पड़े हैण्डपम्पों को रीबोर शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर कलेक्टेªट सभागार में पेयजल सम्बन्धी व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की लम्बित परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और हैण्ड पम्पों की रीबोर अतिशीघ्र करायें जिससे कि ग्रामीण को पेयजल समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से सर्वे कराकर प्रति सप्ताह समीक्षा करें और मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से आख्या प्रस्तुत करें।
जनपद आगरा के लिए इस वर्ष 826 टी0टी0एस0पी0 की स्वीकृति मिलने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि स्थलों का चयन मानक के अनुरूप तथा वास्तविक आवयकतानुसार होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी 15 दिन के अन्दर टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण होनी चाहिए तथा  कार्य की समाप्ति तीन माह में पूर्ण होनी चाहिए। इसी प्रकार रायभा में लम्बित शेष कार्याे को आगामी 30 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पाइप लाइन चोरी की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिये कि पाइप लाइन चोरी करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये। उन्होंने टी0टी0एस0पी0 की मरम्मत तथा हैण्ड पम्प रिबोर के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराने के लिए कहा कि स्कूल खुलने पर रिबोर कराये।
ग्रामीणक्षेत्र में 102  ओवर हैड टैंक (ओ0एस0टी0) में से जिनकी मरम्मत होनी है उसकी अति शीघ्र मरम्मत कराकर चालू करायें। उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गर्मी की अधिकता को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी और यदि कही पर किसी की लापरवाही की शिकायत मिलती है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभान्शु श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्रा अधिशासी अभियन्ता जल निगम हर्ष कुमार चोपड़ा, सहित जल निगम से सम्बन्धित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पहचान पत्रों के शुद्धीकरण हेतु तहसीलों में शिविर 2 जून को

Posted on 21 May 2013 by admin

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने अवगत कराया कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा वर्ष 2013 निर्वाचक नामावली वर्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में ऐसे मतदाताओं से अपील है कि जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में मतदाता का नाम पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग एवं पता, स्पेलिंग आदि की अशुद्धियंा है उन त्रुटियांे को शुद्ध करने के लिए जनपद की प्रत्येक तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र में त्रुटि निवारण शिविर का आयोजन दिनांक 02.06.2013 रविवार को प्रातः 9 बजे से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में अशुद्धियां है वह मूल पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं अन्य अभिलेखों सहित अपने से सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की तहसील में मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर पहुचकर अपने पहचान पत्र में अंकित त्रुटियों को शुद्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल कैदियों को धर्मगुरू करायेंगे पुराणांे का ज्ञान-डी0एम0

Posted on 21 May 2013 by admin

  • धर्म गुरू करेंगे प्रवचन, जिलाधिकारी ने शुरू की अनूठी पहल

बाल कैदियों को सुधारने के लिए एक अनूठी पहल शुरू होने जा रही है। सभी धर्मों के गुरू अब हर महीने बाल सुधार गृह और नारी निकेतन में प्रवचन दंेगे, इसका उद्देश्य कैदियों की मानसिकता और बुद्धि विकास में परिवर्तन करना है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने इस सम्बन्ध में धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है। जिला प्रशासन के पास लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं कि बाल सुधार गृह में बच्चे सुधारने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। उनके मानसिक विकास को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं है, यही बच्चे बड़े होकर खंूखार हो जाते हैं। इसका कारण यह भी है कि बच्चा जेल में उनके बाल मन को अपराधी बना रही है इन बच्चों को पुराण और धार्मिक ग्रन्थों का नया कवच पहनाया जायेगा, जिससे वह अपराध के रास्ते से बच सकें।
जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह और नारी निकेतन में प्रवचन की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया है। इससे कैदियों का दिल दिमाग शान्त रहेगा। जब वह अच्छी बातें सुनेंगे तो उनका मन बुरे ख्याल और कर्मांे से भटकेगा। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने तिहाड़ जेल में यह मुहिम चलाई थी, जो काफी कारगर साबित हुई। इसी तर्ज पर आगरा में में भी व्यवस्था की जा रही है। बैठक में प्रभारी एडीएम सिटी सी0पी0 सिंह, सिटी मजिस्टेªट रामअभिलाष, जिला प्राबेशन अधिकारी डां0 ए0एन0 अग्निहोत्री, जामा मस्जिद के शाही इमाम इरफान उल्लाखां निजामी, फादर पी0पी0 हाबिल,गुरूद्वारा गुरू का ताल के संत प्रीतम सिंह, मनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे चल रही बाल विकास विभाग की योजनाएं फ्लाफ

Posted on 21 May 2013 by admin

२० मई । जनपद मे चल रही बाल विकास विभाग की योजनाएं धीरे धीरे फ्लाफ होती जा रही है चूंकि उ०प्र० सरकार ही स्वयं इस केन्द्रीय परियोजनाओं मे दिलचस्पी नही ले रही है ।

गौरतलब हो कि जिले मे बाल विकास विभाग की समेकित बाल विकास परियोजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा बित्त पोषित है यहां तक कि परियोजनाओं के गांव गांव चल रहे केन्द्रो मे तैनात आंगन वाडी व सहायिकाओं का मानदेय व सेन्टर की सम्पूर्ण सामग्री केन्द्र सरकार ही देती है प्रदेश सरकार अपने नियमित कर्मचारियों अधिकारियों के जरिये ।

मगर इन गरीब महिलाओं का दोहन शोषण व केन्द्र धन के हडपने का येन केन रास्ता तलासती है उसे न तो जनता की चिन्ता है न योजनाओं के संचालन की ही फिव्रहृ बीते तीन माह से इन गरीब व अल्प मानदेय कर्रि्मयों को एक पैसा भी सरकार ने नही दिया । आंगन वाडियों के साथ साथ बच्चो को मिलने वाला पोषाहार तक बीते कई माह से गायब है कभी ३ बोरी कभी ५ बोरी ही दिया जा रहा है वो भी समय बेसक उस पर भी बच्चो को मिलने वाले हाट कुुक्ड का बजट ही नही है जो कई माह से बन्द चल रहा है सेंन्टरो पर वर्षो पूर्ण कुछ गिलास, टिफिन, कुर्सी, मेज, टाट पटटी दी गई थी जो कि कमी कि समाप्त हो चुकी है वर्तन नम की चीज शायद ही किसी सेन्टर पर दिखें वही मातृत्व लाभ योजना का फार्म तो जनता से भराया जाता है मगर पैसा उनके खाते मे कई माह से नही जा रहा है ।

गर्भावस्था मे पोषा आहारो के लिये बनी योजना बच्चे के मुंडन तक नही पूरी होती दिख रही है विभाग कहता है योजना का बजट नही है वही मुख्य सेविका और सी.डी.पी. ओ. इस योजनाओ मे दिलचस्पी नही दिखाती है कारण भी वाजिब है । जब इस विभाग द्वारा हाट कुक्ड मे आधा पैसा पोषाहार मे आधा पैसा मिलने वाली साडी मे आधी साडी सामानो के लिये आये फलेकसी एमाउंट मे पूरा पैसा वसूला जाता है तो इस योजना मे उनका हिस्सा क्यो नही मिलता यही कारण है कि योजना को सुपर फ्लाप कर दिया जाये ।

यही कारण है कि थोडा तुम लापरवाह बनो थोडा हम योजनाएं अपने आप फ्लाफ हो जायेगी । हालत यह है कि देहातो में चल रही योजनाओ की मानीटिरिंग करने वाली नियमित कर्मी सुपर वाईजर व सी.डी.पी.ओ. स्वयं माह मे केवल एक दिन वसूली मिटिंग मे ही दिखती है उन्हे स्वयं चल रहे सेंटर नही मालूम है न ही मुख्यालय छोड कोई गांव मे जाना चाहता है यही कारण है कि पूरी की पूरी योजनाएं बुरी तरह फलाफ होती जा रही है इससे निदेशालय व सरकार की मूकदर्शी बन सहयोग कर रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजनीति के खेल निराले

Posted on 21 May 2013 by admin

२० मई । नही समझ सकता हर कोई राजनीति के खेल निराले, जाने क्या क्या दिन दिखलायेंगें कुर्ता पैजामा वाले । कभी दलितो को साथ लिया कभी क्षत्रियों का गुणगान किया और अंत मे ब्राह्मणो को लुभाने के लिए प्रदेश की राजनैतिक पार्रि्टयों ने कमर कस लिया है । जनता करें तो क्या करे नेताओं द्वारा विभाजित होना और प्रताडित होना हमारा भाग्य बनता गया है ।

हम गौर करें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सुलतानपुर की सरजमी पर कैसा चुनावी चक्रव्यूह रचा गया है राजनैतिक पार्टियों द्वारा तो आसानी से समझ सकते है कि पिछले चुनावों मे कौन छला गया था और इस चुनाव में कौन छला जाने वाला है । बसपा ने ब्राहम्ण समाज का वृहद सम्मेलन कराया और ब्राहम्णो को अपने पक्ष मे लाने की कोई कसर नही छोडा वही दूसरी ओर भाजपा की विशाल जनसभा ने भी सिद्ध कर दिया कि सुलतानपुर की जनता का भाजपा से मोहभंग नही हुआ है ।

देखा जाय तो ब्राहम्णो को अपने पाले मे लाने हेतु राजनेताओं में होड मच गई है । जनता बराबर परिवर्तन चाहती है भले बाद मे पछताना ही पडे जैसा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के बाद कमोवेश हर कोई पछता रहा है । इन पक्तियों से पाठक गण बिल्कुल भी यह अंदाजा ना लगाये कि लिखने वाला किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित है जैसे प्रदेश के हालात है वही बयान किया जा रहा है चंद लुभावने वादे तो जरुर पूरे हुए लेकिन कानून व्यवस्था जिस तरह तार तार हुई बताने की जरुरत नही है ।

अपराधियों के हौसले बुलंद है किसी पर कोई लगाम कसने वाला नही है । कानून के रखवाले ही आज सुरक्षित नही है अपराधियों से तो सामान्य जनता की बात ही क्या । कमी कहां है गल्ती किसकी है भुगत कौन रहा है जैसे तमाम अनसुलझे सवाल है  जबाब देने वाला कोई नही है । जनता का क्या है हमेशा छल का शिकार हुई है और आगे भी होते रहेगी कभी क्षेत्र के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर । राजनैतिक पार्रि्टयां कभी दलित मसीहा कभी क्षत्रिय मित्र तो कभी ब्राम्हण सहयोगी बनकर हम हिदुस्तानियों को बांटती रहेगीं और हम पर राज करती रहेगीं । यह कथन बिल्कुल भी इस प्रसंग मे गलत नही है कि राजनितिक पार्टियों की कारगुजारियों से आज एक भारत मे अनेक भारत बसते है । सोचकर देखिये सही और गलत आपके सामने है साथ आप किसका देगें यह आपको तय करना है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in