Archive | राज्य

अवैध खनन में वन विभाग की मिलीभगत पर डीएम सख्त

Posted on 04 September 2013 by admin

तहसील खेरागढ़ के ग्राम होलीपुरा, जोगीपुरा, मौजा बाघौर के विभिन्न गाटा संख्या जो कि वन विभाग के नाम दर्ज होने के बावजूद अवैध खनन के सम्बंध में वन विभाग व्दारा कोई प्रभावी कार्यवाही न करने पर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सख्त रूख अपनाते हुए डीएफओ को पत्र लिखकर अपेक्षा की है कि वे स्वयं अपने स्तर से स्थलीय जांच कर अवैध खनन कर्ताओं व दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कि अवेैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकें।

जिलाधिकारी को प्रेषित उप जिलाधिकारी खेरागढ़ की आख्या के अनुसार विगत 23 अगस्त को खान निरीक्षक व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ खनन स्थलों का निरीक्षण किया गया जिसमें ग्राम होलीपुरा, जोगीपुरा, मौजा बाघौर के विभिन्न गाटे जो वन विभाग के नाम से दर्ज हैं, उनमें अवैध खनन कर्ता करतार सिंह पुत्र कमोद सिंह निवासी तांतपुरा, भूरा जादौन पुत्र हरीसिंह निवासी होलीपुरा, जोगीपुरा, भरत सिंह पुत्र रमेश चन्द शर्मा निवासी कुंकरसों तथा संजय उर्फ गुड्डू पुत्र नरसिंह निवासी तांतपुरा व्दारा काफी मात्रा में वृहद रूप से खनन कार्य किया गया है जिनके विरूद्ध तत्काल थाना बसई जगनेर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। उक्त अवैध खनन के सम्बंध में आज तक न तो वन विभाग व्दारा कोई प्रभावी कार्यवाही की गयी और न ही कोई सूचना उपलब्ध कराई गयी है। इससे स्पष्ट है कि उक्त खनन कार्य वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है तथा वन विभाग के कर्मचारीगण भी अवैध खनन में संलिप्त प्रतीत होते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा कुकृत्य

Posted on 04 September 2013 by admin

दो दिन पूर्व थाना पीपरपुर अन्तर्गत देहली मुबारकपुर गांव में हुई अग्निकांड की घटना में प्रशासन द्वारा हरिजन वस्ती की पीडित महिला व बच्चो के रहने की व्यवस्था की तरफ अभी कोई भी कार्य की शुरुआत नही की गई आखिरकार कब तक लोग खुले आसमान व प्राइमरी पाठशाला की शरण में रहेगें । विद्यालय में न तो शौचालय की व्यवस्था है न ही स्नान गृह है ।

विद्यालय के इर्द गिर्द पी.ए.सी. व पुलिस जवान भी लगातार मौजूद है । घटना के बाद से ही ग्रामीणो व कुछ सामाजिक व राजनैतिक दल भाजपा के सदस्यों ने ही पीडित परिवारो को राशन उपलब्ध करा कर भोजन की व्यवस्था करायी है । जिला पंचायत सदस्य प्रभाकर पाठक, पूर्व प्रधान कुतुबपुर विमल पाण्डेय अमेठी के राजेश मसाला द्वारा पीडितो को राशन फल व भोजन की व्यवस्था उपलब्ध किया है ।

एस.डी.एम. सदर के आदेश पर स्थानिय कोटेदार कुतुबपुर, पकडी, उहृतरी से कुछ सामग्री सोमवार को वितरित करायी गयी है । पीडित परिवार व मृतक राम सुन्दर की बहू निशा और उनके पुत्र सूर्यपाल का रो रो कर बुरा हाल है । मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा इस कुकृत्य कार्य के शिकार हरिजन परिवारो की स्थिति व मंजर भयावह है । इस घटना के पीछे कई कारण दबी जुबान से अब सामने आ रहे है ।

मुस्लिम समुदाय के पप्पू आदि की कुछ जमीन हरिजन बस्ती के पास थी जिसमे हरिजनो को शौचालय आदि के लिए पप्पू द्वारा आये दिन हरिजन महिलाओं को अपमानित किया जाता रहा। गोली के शिकार रामसुख द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। सगरा के पास नागपंचमी के दिन हरिजन बस्ती की लडकियों व बच्चो को गुडिया पीटने से मना किया और अश्लील हरकते मुस्लिम पक्षों द्वारा किये जाने पर दोनो पक्षों मे मार पीट हुई थी। लगभग १५ दिन पूर्व हरिजन के घर के एक लडके के साथ मुस्लिम समुदाय की लडकी स्वेच्छा भाग गयी थी और दोनो विवाह के लिए थाने पहुंच गये। जो बाद में साथ साथ रह रहे थे।

सूत्रो के अनुसार मुस्लिम समुदाय की भागी लडकी ने कई महत्वपूर्ण सुराग व तथ्य पुलिस के सामने रखे उसके अनुसार गांव के पूर्व प्रधान के घर मे दो हिन्दुओं की लडकियो को जबरदस्ती रखा है। इसके प्रतिवाद मे हिन्दुओं के शादी विवाह में जनरेटर बन्द कराना, बाजा बजाने से मना करने राम दुलार यादव मर्खापुर के यहां आयी हुई बारात के लोगो के साथ अश्लील हरकते विशेष समुदाय के लोगो ने किया। कुछ स्थानीय लोगो के अनुसार अक्टूबर माह में दुर्गा पूजा की मूर्रि्त लगाये जाने का भी विशेष वर्ग के लोग काफी दिनो विरोध करते आ रहे है । विशेष वर्ग के लोगो के विरोध के बाद भी हरिजन बस्ती के लोग पीछे हटने का नाम नही ले रहे थे और अडे थे इसी बीच हरिजन बस्ती की एक लडकी घटना के दो दिन पूर्व वहीं गायब हो गई थी । जिसके चलते दोनो पक्षो मे तना तनी बढ गयी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

किशोरी ने विषाक्त प्रदार्थ खाया ।

Posted on 04 September 2013 by admin

संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी ने विषाक्त प्रदार्थ खाने से अचेत अवस्था मे परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

प्राप्त सूचना के अनुसार जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीखूपुर निवासी हृदयराम की २० वर्षीय पुत्री बिन्दू दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों मे विषाक्त खा लिया हालत बिगडते देख कर परिजनो ने आनन फानन मे अचेत आवस्था मे उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वाह रे समाजवाद ।

Posted on 04 September 2013 by admin

जिले मे जाति सम्प्रदायों की खाई चैडी करने में सत्तादल नेता और समर्थक बने अधिकारी जुट गये है जिसमें निर्दोषो, महिलाओं बच्चो यहां तक कि मवेसियों को भी नही बख्या जा रहा है। मुख्यमंत्री के रौब और मंशा को सरेआम धूल धूसरित किया जा रहा है जिसका दूर गामी परिणाम होगा। जनता असहाय होती जा रही है।

गौरतलब हो कि जनपद के पांचो विधायक जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को भूला बैठे है वही लोकसभा प्रत्याशी घोषित हो शकील मियां भी धीरे धीरे जनता के बीच संदिग्ध होते जा रहे है । चूंकि बीते दिन ब्लाक दूबेपुर के ग्राम देहली मुबारकपुर मे दलितो और मुस्लिमो के बीच हुए झगडे में वाही भी इनकी भूमिका साफ नही दिखी अगर चाहते तो एक सत्त्ताधारी व सपा घोषित प्रत्याशी की हनक के चलते न स्थानीय पुलिस व राजस्व कर्मी लापरवाह होेते न इतनी बडी शर्मशार करने वाली घटना होती ।

एक नेता के पर इनके लिए सभी वर्ग सम्प्रदाय व जातियां बराबर है । वही बसपा के कददावर व धनाड््य नेता पूर्व पर्यटन मंत्री और वर्तमान पर्दानशीन एम.एल.सी. भी न तो दलितो के बीच गये यहां तक कि २७ घरो के हजारो स्त्री पुरुष बच्चे आगजनी के चलते खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे है उनमें कई गर्भवती महिलाएं है कुछ असक्त वृद्ध स्त्री पुरुष है उनकी सुधि लेना तो दूर घटना की निंदा तक से सपा बसपा के नेता परहेज कर रहे है । जिसमें लापरवाह अधिकारी भी हवा का रुख भांप कर व सारी मानवता पद की कर्तव्य निष्ठा त्यागकर दिलत विरोधी हो गये है ।

माना कि ये दलित हाथी पर ही वोट देते है मायावती को खुदा मानते है मगर है तो वर्तमान में आगजनी पीडित दुखियारे मानव धर्म भी कोई चीज होती है । यहां जानवरो के साथ भी ये बर्ताव नही किया जाता ये तो मानव है इनकी मदद से न तो मुलायम नाराज हो सकते है न अखिलेश ही टिकट काट देगे, लालबत्त्ती छीन लेगें । जनता और मीडिया के समझ मे एक बात नही आयी कि इतनी बडी घटना पर उ०प्र० मानव आयोग व महिला आयोग क्यो खामोश है ?

क्या मानव उत्पीडन, दलित उत्पीडन पर बोलने कार्यवाही करने पर क्या सरकार द्वारा कोई रोक लगी है? या कोई शासना देश आया है डी.एम. एस.पी. के पास की इनकी बस्ती जलाई जाये इन्हे गोली मार दी जाये प्रशासन कोई कार्यवाही नही करेगा, कोई भी सपा नेता विधायक नही बोलेगा ? जबकि दंगे की पृष्ठ भूमि महिनो पहिले बन चुकी थी । भांई का दंगा, और अब देहली मुबारकपुर का दंगा आखिर क्या कह रहा है ? क्या दंगे से ही वोट मिलेगें भाई चारे अमनचैन विकास और समरसता, समाजिक कार्यो से भी वोट व सत्त्ता मिलती है और मिलेगी भी ।

नोयडा मे मात्र दंगे की आंशका से मध्यरात्रि मे दुर्गाशक्ति को निलंबित कर दिया गया मगर यहां तो हत्या, आगजनी, लूटपाट सब कुछ हुआ फिर भी अधिकारी अपने पदो पर आज भी बदस्तूर मौजूद है । और शायद आगे भी रहे । वाह रे समाजवाद ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

तेज गति से जा रहा मोटर साइकिल सवार घायल

Posted on 04 September 2013 by admin

तेज गति से जा रहा मोटर साइकिल सवार युवक ने ओवर टेक करते समय सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास मे अनियत्रित होकर पलटने से गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हे लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया ।

प्राप्त सूचना के अनुसार थाना चांदा क्षेत्र अन्तर्गत तातो मुरैनी निवासी इमरान खान ४० वर्ष  पुत्र दाउहृद खान मोटर साइकिल से सुलतानपुर आया था कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन के निकट ओवर टेक करते समय अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पलटने से गम्भीर रुप से घायल हो गया जिन्हे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की बेशर्म और निष्ठुर पुलिस

Posted on 04 September 2013 by admin

जनपद के नगर मुख्यालय की अति व्यस्त मार्ग के किनारे वा वदी व डबल स्टार दरोगा जी जमीन पर आराम फरमा रहे थे । edited-100_8340पता नही शराब का नशा था या सत्त्ता का । गौरतलब हो कि सोमवार दोपहर भीड भाड वाले जिला चिकित्सालय चैराहे की फुटपाथ पर वावर्दी स्टार समेत दरोगा बनारसी यादव पडे पाये गये वो भी घंटो से पडे थे उनकी सुधि लेने वाला मीडिया कर्रि्मयों के अलावा कोई नही था न चैराहे पर लगे ट्रैफिक सिपाही संयोग से यादव जी और तीन तीन होमगार्ड भी थे किसी ने यह जानने की कोशिश नही की कि यह कहां के दरोगा है । और उ०प्र० की सबसे दमदार वदी में जमीन पर क्यो लेटे है ? सामने अस्पताल है अगर बीमार है तो वहां स्टाफ के नाते भर्ती कराया जा सकता था उन्हे वर्दी धारी या स्टाफ  आफीसर जानकर ही सुरक्षित किया जा सकता था मगर पुलिस की संवेदन हीनता केवल जनता के लिए ही नही है आज पता चला अपने ही अधिकारी व स्टाफ के प्रति भी वर्रि्दधारियों का यही सलूक है । सोचा जा सकता है कि जनपद मे आम आदमी इन वर्दी धारियों के भरोसे कैसे रह रहा है ? बिना जाने ही सभी ने आंकडा लगा लिया शराब पिये है नशे मे है हो सकता है मिर्गी हो, हो सकता है हार्ट अटैक का दौरा हो, ऐसे मे उसे साथ व सहयोग की जरुरत थी मगर हाय रे जनपद की पुलिस कितनी निष्ठुर और बेशर्म है । जब अपने भाई को नही जान रही तो जनता को क्या समेंझेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

माखनचोर का जन्म ।

Posted on 03 September 2013 by admin

रात्रि के बारह बजते ही शहर में हर तरफ घंटे घडि़याल, शंख की आवाज, डी०जे० पर नृत्य करते हुए कृष्ण की भक्ति रस मे डूबे युवा, पटाखो की आवाज से गहरी नींद में सोया हुआ व्यक्ति भी जाग उठा क्योकि यह सुअवसर नटवर नागर, नटखट, मुरलीधर, माखनचोर के जन्म का था । बुधवार का दिन अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र और इस पर रात्रि मे हो रही बूंदाबांदी इन सबके परस्पर संयोग ने इस वर्ष की जन्माष्टमी के त्योहार में चार चांद लगा दिया । वैसे भी भगवान के सभी अवतारों में श्रीकृष्ण के अवतार को विशेष स्थान प्राप्त है ।  edited-dsc07608

श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव पर शहर राधा कृष्ण की झांकियो और सजावटों से जगमगा उठा। रात्रि बारह बजे जन्म के बाद झांकियों के पास घण्टे घडियाल की ध्वनियों के बीच पूजन व आरती हुई। पटाखे दगाने के साथ साथ महिलाओ ने एकत्र होकर भगवान के जन्म पर बधाइयां एवं सोहर गीत ‘मच गयो मोहल्ला में हल्ला, जसोदा को लल्ला भयो है, जुग जुग जिया तू ललनवां, भवनवां के भाग जागल हो, नटवर नागर नंदा भजो रे मन गोविन्दा, माखन चोर आया हो नन्द किशाोर आया आदि अनेक गीत गाये ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों एक दिन पूर्व से शुरु हो गयी थी। शहर के शाहगंज चैराहा स्थित खोआ मण्डी में बाल कृष्ण ग्रुप की ओर से राधा कृष्ण की भव्य झांकी सजायी गयी थी। जिस पर श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव के समय पूजन आरती पं़  अशोक शास्त्री ने करायी। शाहगंज स्थित नागेश्श्वर मन्दिर पर भव्य सजावट की गयी थी।

चैक स्थित चित्रा गली में प्रति वर्ष की तरह श्रीश्याम सेवा समिति की ओर से युवाओं के दल ने राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजायी तथा सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया। राम दयाल मन्दिर, ठठेरी बाजार, गल्ला मण्डी, बाटा गली, हनुमानगढी, कोतवाली के पीछे हनुमान मन्दिर, अमहट चैराहा स्थित शिव मन्दिर सहित शहर के तमाम मन्दिरों व मुहल्लो मे झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन की झांकी देखने तथा सांस्कृतिक कार्यव्रहृम देखने के लिए लोगो की भीड उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर डी़ जे़ पर राधा कृष्ण के भक्ति गीतों पर युवा जमकर थिरके। मन्दिर व झांकियों की सजावट में  अशोक, आम व केला के पत्तों का प्रयोग किया गया था। इस मौके पर कई स्थानों पर झांकियों में छोटे छोटे बच्चे राधा व कृष्ण स्वरुप में आकर्षण का केन्द्र बने।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर मे श्री राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी

Posted on 28 August 2013 by admin

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर मे श्री राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी सजायी गयी तथा सांस्कृतिक कार्यव्रहृम आयोजित किया गया ।  edited-dsc07553
कार्यव्रहृम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डा० सुधाकर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए भगवान कृष्ण का कर्मयोग बडा महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है । जिसमें वह कहते है कि तुम अपना कर्म करों । कर्म का मतलब शत प्रतिशत कमेंटमेट जिस भी क्षेत्र मे आप काम कर रहे हो उसमें सौ प्रतिशत कर्म करें, फल की चिंता न करें । यदि आप अपना कर्म शत प्रतिशत सही दिशा में लगाते है तो निश्चित रुप से आप को सबसे ज्यादा उर्र्जा और आत्मबल प्राप्त होगा ।
जो विद्यार्थी अपने कर्म के प्रति निष्ठावान सशक्त तैयारी करते है । वह स्वमूल्यांकन करें तो उन्हे स्वयं यह दिखेगा कि उनका प्रदर्शन कर जगह सबसे बेहतर है । यह भगवान कृष्ण के कर्मयोग पर आधारित है । जिसनें  हमें प्रेरणा देने के लिए एक ग्रंथ को भी रचा है । उन्होने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने उन सारे चरित्रो का बखूबी समाज के सामने प्रस्तुत किया है । जिस पर हमें चलना है । जिन परिस्थितियों मे भी उनका जीवन कितना कष्टमय था । उन्होने कहा कि हम आज हजारो वर्ष बाद भी भगवान कृष्ण का जन्मदिन क्यो मनाते है । उसके पीछे उनका कर्मयोग ही है ।
आभार ज्ञापित करते हुए प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी ने कहा कि विपत्त्ति के पहाड वाली परिस्थतियों मे भगवान कृष्ण ने खेला । जन्म के समय माता पिता कैद मे रहे । इतना बडा साम्र्राज्य होने के बाद भी वह राजा नही बनें । गीता लिखते है और हम सब साधको को पढाते है श्रम करों स्वाध्याय करों । भैया तरुण पाण्डेय आदि छात्रो ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये तथा कार्यव्रहृम  का संचालन छात्र संसद के प्रधानमंत्री अंकित सिंह ने किया ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर आज छात्र छात्राओं ने कक्षाओं में आकर्षक और मनोहरी झांकियां सजाई जिसका मूल्यांकन भी विद्यालय की ओर से किया गया । इसमें सबसे अच्छी झांकी सजाने वाली कक्षाओं को पुरस्कृत किया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार को यदि रोकना ही है तो वह चोरी, डकैती, राहजनी, बलात्कार व प्रदेश भर में हो रही गो हत्याओं को रोके - बाबा भरतदास

Posted on 28 August 2013 by admin

समाजसेवी पं० राम अवध मिश्रा गोरक्षा एवं जन कल्याण समिति की एक बैठक बाबा भरतदास की अध्यक्षता मे रामलीला मैदान के सभागार में सम्पन्न हुई । जिसमें ८५ कोसी परिव्रहृमा यात्रा रोके जाने की कड़े शब्दो मे निन्दा की गई तथा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सरकार को यदि रोकना ही है तो वह चोरी, डकैती, राहजनी, बलात्कार व प्रदेश भर में हो रही गो हत्याओं को रोके तो बेहतर होता ।
लोकसभा और विधानसभा में अपराधियों के पहुंचने पर रोंक लगाते तो आज निन्दा की जगह सरकार की प्रशंसा होती । उपस्थित लोगो ने आव्रहृोश व्यक्त करते हुए कहा कि परिव्रहृमा यात्रा, हज यात्रा अथवा अन्य धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है । सरकार को इस तरीके की नई परिपाटी से बचना चाहिए ।
बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, सचिव अयोध्या लाल शर्मा, सन्तोष पाण्डेय, दिलीप मिश्र, जगदीश कसौधन, दीपचन्द्र नेता, अनूप जायसवाल, दीपक मिश्र, घनश्याम त्रिपाठी, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी महिला चिकित्सालय मे डी.एम. व सी.एम.ओ. को जांच व नियत्रण की फुर्सत नही ।

Posted on 28 August 2013 by admin

जनपद के सरकारी महिला चिकित्सालय मे गरीबो का ईलाज दुरुह होता जा रहा है सरकारी डाक्टर मरीजो को नर्सिग होम में ईलाज की सलाह व मजबूर करते है । डी.एम. व सी.एम.ओ. को जांच व नियत्रण की फुर्सत नही है ।
गौरतलब हो कि जिला महिला चिकित्सालय मे तैनाम सर्जन मरीजो को अपने कमीशन सेट नर्सिग होमो पर मजबूर करते है चूंकि सरकारी अस्पताल में मरीजो से मनमानी धन नही वसूल पाते है कहीं वेड न होने का बहाना, कहीं, एनेस्थीसिया के डाक्टर का न होना, वाही रोस्टर में डयूटी का न होना, वही दूसरी ओर मरीजो परिजनो को मृत्यु का भय दिखाकर, बच्चा उल्टा है, सेप्टिक हो जायेगा आदि बताकर मनचाहे नर्सिग होम मे दलालो के माध्यम से भेज दिया जाता है और स्वयं वहां पहुंचकर मरीज का आप्रेसन कर दिया जाता है । या वही तैनात डाक्टरो द्वारा आप्रेसन कर दिया जाता है और मरीज के साथ अप्रिय घटना होने पर पूरे मामले मे पल्ला झाड लिया जाता है ।
ऐसा ही एक मामला बीती १४ अगस्त को धम्मौर निवासी विद्याधर शुक्ल जो कि अमेठी मे अध्यापक है अपनी पुत्री को प्रसव पीडा के चलते जिला अस्पताल लाये जहां उसे भती कर लिया गया । मगर चिकित्सालय के एक सर्जन ने रात आठ बजे मरीज के परिजन को बताया कि तुम्हारे मरीज का आप्रेसन होगा मगर कल १५ अगस्त है यहां कोई डाक्टर नही रहेगा न ही बेड खाली है और जच्चा का पानी भी बह चुका है । थैली फट जायेगी इसे शहर के हंसा नर्सिंग होम ले जाओं परिजन भयभीत हो रात्रि में ९ बजे मरीज को डाक्टर द्वारा बताए नर्सिग होम ले गये जहां तमाम अप्रशिक्षित डाक्टरो ने मरीज को इंजेक्सन लगा दिया जिससे उसकी हालत बिगड गई और चट पट में उसकी मौत हो गई ।
मरीज आप्रेसन रुम से मृत अवस्था मे निकाला गया और नर्सिंग होम ने तुरन्त भर्र्ती पपत्र की कौन कहें रिफर पेपर परिजनो को सौंप लाश बाहर करवा दिया । जिसकी सूचना मरीज पुष्पा के पिता विद्याधर शुक्ला द्वारा कोतवाली को दिया गया मगर कोई कार्यवाही नही हुई परिजनो ने अतंतरू मृतका का अंतिक संस्कार कर दिया । और दोषी लापरवाह डाक्टरो व नर्सिंग होम के खिलाफ एक तहरीर डी. एम. साहिबा को दिया जिन्होने एस.पी. को व सी.एम.ओ. को निर्देशित किया मगर आज तक दोषी नर्सिंग होम व डाक्टरो के खिलाफ कोई कार्यवाही या जांच तक नही की गई ।
पीडित पिता बेटी की मौत व नाती की मौत के जिम्मेदारो को सजा दिलाने की मांग अधिकारियों से कर हा है मगर निष्ठुुर और भ्रष्ट जिम्मेदारो की सेहत पर पुष्पा की मौत का कोई असर नही है । वो तो नर्सिंग होम संचालक से भाई चार बनाये है और सपा मुखिया के हकूफ और निष्कलंक निजाम को आम जनता मे बदनाम कर रहे है । पीडित व आम जनता ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in